Sagar News : दो बाइक टकराई : डायल 112 के पायलट की मौत, एक घायल
तीनबत्ती न्यूज: 05 मार्च ,2026
सागर : सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के ग्राम चनौआ के पास तेज रफ्तार बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार डायल-112 के पायलट की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर घायल हुआ है। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें: Sagar Crime : रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में मिला युवक का शव : परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
ड्यूटी करके लौट रहा था ड्राईवर
जानकारी के मुताबिक गढ़ाकोटा थाना की डायल-112 में पायलट के पद पर पदस्थ सौरभ तिवारी निवासी सागर बुधवार रात ड्यूटी पूरी कर बाइक से सागर जा रहे थे। तभी चनौआ में गोवर्धन ढाबे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार युवक गंभीर घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गढ़ाकोटा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सौरभ की मौत हो गई।सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया है।
घटना के कारणों की जांच कर रहे
वहीं दूसरे घायल का नाम हेमंत बताया जा रहा है। जिसका इलाज चल रहा है। गढ़ाकोटा थाना प्रभारी शिवम दुबे ने बताया कि बाइकों की भिड़ंत में डायल-112 का ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर घायल हुए थे। जिन्हें इलाज के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया था। लेकिन अस्पताल ले जाते समय सौरभ की मौत हो गई। मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच की जा रही है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें