Editor: Vinod Arya | 94244 37885

ग्रामीण परिवहन सेवा शीघ्र शुरू होगी : शाहपुर सहित प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालय शुरू होंगे : मंत्री उदय प्रताप सिंह ▪️ प्राथमिक शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाकर नींव को मजबूत किया जा रहा है: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव

ग्रामीण परिवहन सेवा शीघ्र शुरू होगी : शाहपुर सहित प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालय शुरू होंगे : मंत्री उदय प्रताप सिंह

▪️ प्राथमिक शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाकर नींव को मजबूत किया जा रहा है: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव


तीनबत्ती न्यूज:  27 फरवरी 2026

सागर: सरकारी स्कूलों को निजी विद्यालयों से अच्छी गुणवत्ता युक्त शिक्षा संस्थान बनाने का कार्य सरकार कर रही है। मध्य प्रदेश में इंदौर से ग्रामीण परिवहन सेवा शीघ्र शुरू होगी। साथ ही रहली विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर सहित प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालय शुरू होंगे एवं रहली-गढ़ाकोटा का रहस मेला बहुउपयोगी मेला बन गया है। इस प्रकार के मेले प्रदेश में शुरू होंगे। उक्त विचार मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने गढ़ाकोटा में तीन दिवसीय आयोजित रहस मेले के द्वितीय दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री  गोपाल भार्गव, मेला अध्यक्ष  अभिषेक दीपू भार्गव, मनोज तिवारी, श्री संजय दुबे, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग शत्रुंजय प्रताप सिंह, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री मनोज देवरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: विकास का रहस महोत्सवः रहली, गढ़ाकोटा को स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, ख़ेजरा-शाहपुर- मोकलपुर फ्लाईओवर सहित कृषि उपज मंडी का उन्नयीकरण ▪️बीड़ी उद्योग व तेंदूपत्ता संग्रहण केवल व्यापार नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की जीविका : सीएम डॉ मोहन यादव ▪️रहस मेला बुंदेलखंड की धरोहर और पहचान : गोपाल भार्गव

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री  उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आने वाले समय में 200 नये सांदीपनि विद्यालय शुरू किए जाएंगे, जिसमें 20 करोड़ की लागत से रहली विधानसभा क्षेत्र के रहली-शाहपुर में यह विद्यालय शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार परिवहन सेवा को सुगम एवं सुलभ बनाने के लिए अप्रैल माह से इंदौर से ग्रामीण परिवहन सेवा की शुरुआत होगी, जो धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में लागू होगी।



गोपाल भार्गव आदर्श राजनेता

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि गोपाल भार्गव एक आदर्श राजनेता हैं, जो लगातार अपना चुनाव जीतते आ रहे हैं। यह कार्य अत्यंत कठिन है, किंतु उनकी जनसेवा इस कार्य को सरल बना देती है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार का कार्य उनके बेटे अभिषेक दीपू भार्गव द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रहली विधानसभा क्षेत्र को दो विधायक मिले हैं। यह मध्य प्रदेश का पहला विधानसभा क्षेत्र है, जहां दो-दो विधायक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक निर्वाचित विधायक गोपाल भार्गव हैं और दूसरे सेवा करने वाले उनके बेटे अभिषेक भार्गव हैं।


सरकारी स्कूल से पलायन रुका

मंत्री  उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के पलायन को रोकने का कार्य सरकार द्वारा किया गया है, जिससे अब हमारे सरकारी स्कूल निजी स्कूलों से अच्छी गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा स्कूटी, साइकिल, लैपटॉप, मध्यान्ह भोजन, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं छात्रवृत्ति देने का कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि यह रहस मेला बहुउद्देशीय मेला बन गया है, जिसमें एक छत के नीचे शासन की सभी योजनाएं देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के कारण आज रहली विधानसभा क्षेत्र लगातार विकास कर रहा है और इस क्षेत्र के विद्यार्थी प्रदेश एवं देश में उच्च पदों पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की छवि सुधारने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है, जिसमें प्रमुख रूप से सांदीपनि विद्यालय हैं, जहां निजी विद्यालयों से अच्छी शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब नींव कमजोर होती है तो भविष्य कमजोर होता है, किंतु सरकार प्राथमिक शिक्षा को मजबूत कर नींव को सुदृढ़ कर रही है।

रहली में 26 हजार पीएम आवास

विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि रहली विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 26,000 से अधिक प्रधानमंत्री आवास बनाने का कार्य किया जा चुका है और 5,000 से अधिक प्रधानमंत्री आवास और स्वीकृत हुए हैं। इस प्रकार क्षेत्र का कोई भी गरीब व्यक्ति बिना छत के नहीं रहेगा।श्री भार्गव ने कहा कि इस रहस मेले में दूसरे दिन दिव्यांग प्रशिक्षण सेवा शिविर लगाया गया था, जिसमें दिव्यांग प्रमाणपत्र, दिव्यांगों की जांच एवं उपकरण वितरण का कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि 2 दिनों में 1,500 से अधिक व्यक्तियों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए गए एवं अनेक दिव्यांगजनों को उपकरण प्रदान किए गए।इस अवसर पर रहस मेला अध्यक्ष  अभिषेक भार्गव दीपू ने भी विचार व्यक्त किए।



मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने दी करोड़ों रुपये की सौगात


रहस मेले में पधारे स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन के बाद विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव की मांग पर करोड़ों रुपये की सौगात प्रदान की। इसमें प्रमुख रूप से 20 करोड़ रुपये की लागत से शाहपुर में सांदीपनि विद्यालय खोलने की घोषणा की गई। इसी के साथ रहली विधानसभा क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक विद्यालयों को 20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जीर्णोद्धार एवं अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए देने की घोषणा की। मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने रहस मेले में अनेक हितग्राहियों को हितलाभ प्रमाण-पत्र वितरित किए तथा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए।


ये हुए शामिल

इस अवसर पर  सुरेश कपासिया,  अभिलाष मिश्रा, स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अनिल तिवारी, एसडीएम  कुलदीप पाराशर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती स्वाती दुबे, आर.डी. अहिरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्री विक्की जैन ने किया

Share:

पेयजल पाइपलाइन व सड़क रेस्टोरेशन का मामला विधानसभा में उठा: विधायक शैलेन्द्र जैन ने टाटा कंपनी के कार्यों पर जताई चिंता

पेयजल पाइपलाइन व सड़क रेस्टोरेशन का मामला विधानसभा में उठा: विधायक शैलेन्द्र जैन ने टाटा कंपनी के कार्यों पर जताई चिंता


तीनबत्ती न्यूज : 27, फरवरी, 2026

सागर।मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल में विधायक शैलेन्द्र जैन ने शहर की पेयजल पाइपलाइन योजना एवं सड़क रेस्टोरेशन कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से टाटा कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता पर जवाब मांगा।

विधायक जैन ने बताया कि स्वीकृत डीपीआर के अनुसार 260 किलोमीटर पाइपलाइन डाली जानी थी, जबकि 395 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाए जाने के बाद भी शहर में लगभग 46 किलोमीटर पुरानी पाइपलाइन का उपयोग जारी है, जिससे भविष्य में जल आपूर्ति एवं सुरक्षा संबंधी खतरे उत्पन्न हो सकते हैं।

उन्होंने पेयजल एवं सीवरेज लाइनों को साथ-साथ डाले जाने पर भी चिंता जताते हुए इसे स्वास्थ्य जोखिम बताया तथा पुरानी पाइपलाइन बदलने और कार्य पूर्ण होने की समय-सीमा स्पष्ट करने की मांग की।

साथ ही पाइपलाइन कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के खराब रेस्टोरेशन का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण की आवश्यकता बताई।

मंत्री श्री विजयवर्गीय ने उत्तर में बताया कि सड़कों के पुनर्निर्माण हेतु 50 प्रतिशत राशि नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा तथा शेष राशि स्थानीय स्तर से वहन की जाएगी तथा आवश्यक रेस्टोरेशन कार्य कराया जाएगा।

50 पार्कों के रख-रखाव को लेकर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने विधानसभा में उठाया प्रश्न

 विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन द्वारा सागर नगर स्थित पार्कों के रख-रखाव एवं उनकी वर्तमान स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया गया। नगरीय विकास एवं आवास विभाग से संबंधित इस प्रश्न के लिखित उत्तर में प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जानकारी दी।

विधायक श्री जैन ने अपने प्रश्न के माध्यम से जानना चाहा कि सागर नगर में प्रशासनिक स्तर पर कुल कितने छोटे एवं बड़े पार्क विकसित किए गए हैं, उनमें से कितने पार्क वर्तमान में सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रहे हैं तथा उनके रख-रखाव के लिए प्रशासन द्वारा क्या व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।

मंत्री श्री विजयवर्गीय ने विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि सागर नगर में छोटे एवं बड़े मिलाकर कुल 50 पार्क विकसित किए गए हैं। वर्तमान में सभी 50 पार्क सुव्यवस्थित एवं सुविधायुक्त रूप से संचालित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इन पार्कों के रख-रखाव एवं संधारण का कार्य निर्माण एजेंसी को सौंपा गया है, जो तीन वर्ष की अवधि तक पार्कों के रख-रखाव, स्वच्छता, हरियाली संरक्षण एवं आवश्यक सुविधाओं के संचालन की जिम्मेदारी निभा रही है।

विधायक श्री जैन द्वारा यह भी पूछा गया था कि क्या नगर के कुछ पार्क जर्जर अथवा अव्यवस्थित स्थिति में हैं तथा उनके सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास हेतु कोई योजना प्रस्तावित है। इस संबंध में मंत्री ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में सभी पार्क संचालन की स्थिति में हैं और उनके रख-रखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Share:

विकास का रहस महोत्सवः रहली, गढ़ाकोटा को स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, ख़ेजरा-शाहपुर- मोकलपुर फ्लाईओवर सहित कृषि उपज मंडी का उन्नयीकरण ▪️बीड़ी उद्योग व तेंदूपत्ता संग्रहण केवल व्यापार नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की जीविका : सीएम डॉ मोहन यादव ▪️रहस मेला बुंदेलखंड की धरोहर और पहचान : गोपाल भार्गव

विकास का रहस महोत्सवः रहली, गढ़ाकोटा को स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, ख़ेजरा-शाहपुर- मोकलपुर फ्लाईओवर सहित कृषि उपज मंडी का उन्नयीकरण

▪️बीड़ी उद्योग व तेंदूपत्ता संग्रहण केवल व्यापार नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की जीविका : सीएम डॉ मोहन यादव

▪️रहस मेला बुंदेलखंड की धरोहर और पहचान : गोपाल भार्गव 


तीनबत्ती न्यूज :  26 फरवरी 2026

सागर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गढ़ाकोटा में ऐतिहासिक रहस मेले का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने न केवल बुंदेलखंड के वीरों के पुरुषार्थ को नमन किया, बल्कि मध्यप्रदेश के अन्नदाताओं और बच्चों के भविष्य के लिए सरकार द्वारा इस वर्ष बजट के माध्यम से लिए क्रांतिकारी निर्णयों को भी रखा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार का संकल्प हर खेत तक पानी पहुँचाना और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

___________

वीडियो देखने क्लिक करे

गोपाल भार्गव बोले : हम बुंदेलखंड के लोग हैं। हम गरीब हो सकते हैं, परेशान हो सकते हैं। लेकिन हम कभी गद्दार नहीं हो सकते...

___________


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज गढ़ाकोटा में आयोजित रहस लोकोत्सव 2026 एवं बुन्देलखण्ड स्तरीय किसान एवं ग्रामीण शहरी आजीविका समूहों के सम्मेलन समारोह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ववलित कर गढ़ाकोटा रहस मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह रहस मेला नही रहस्य मेला है। यहा आकर ऐंसा लगा ऐंसे आज ही सारे त्योहार मन गए। लोगों का उत्साह देखकर मन आल््हादित हो गया।


बुंदेलखंड की वीरता को प्रणाम

मुख्यमंत्री ने मेले के 217 साल पुराने गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए और उनके शौर्य को प्रणाम करते हुए कहा कि" बड़े लडैया महोबा वाले,जिन की मार सही ना जाये।एक को मारे दोई मर जावे,तीजा खौफ खाये मर जाये।। ऐसी वीरता और पराक्रम का लोहा मनवाने वाले मातृभूमि पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान योद्धाओं की भूमि को कोटिशः नमन।


अन्नदाताओं के लिए एक लाख करोड़ का सुरक्षा चक्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार इस वर्ष किसानों के कल्याण के लिए 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट समर्पित कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा, हमारा संकल्प प्रत्येक किसान तक सिंचाई का पानी पहुंचाना है, जिससे प्रदेश के सिंचाई रकबे में ऐतिहासिक वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण संस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए फूड पार्क स्थापित किए जा रहे हैं। कृषि आधारित उद्योगों के उत्थान और किसानों को उनकी फसल के सही दाम प्राप्त हों इसके लिए सरकार ने वर्ष 2026 को कृषि कल्याण वर्ष घोषित किया है। किसानों के कल्याण के लिए इस साल के बजट में एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का बजट रखा गया है। उन्होंने कहा कि पशु पालन और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए सरकार के द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है।

रहली विधानसभा के लिए अनेक घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने रहली विधासभा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूती देते हुए खेजरा-शाहपुर-मोकलपुर फ्लाईओवर के निर्माण की स्वीकृति  दी। उन्होंने रहली एवं गढ़ाकोटा कृषि उपज मंडी के उन्नयन के लिए 5-5 करोड़ रुपए एवं शाहपुर उपमंडी के विकास हेतु एक करोड़ रुपए की स्वीकृति दी जिससे स्थानीय किसानों को अपनी उपज का सही दाम और आधुनिक सुविधाएं मिल सकें इसके साथ ही उन्होंने रहली रमखरिया, सिमरिया नायक बहेरिया मढ़ि ( लगभग 22 किलोमीटर) मार्ग के उन्नयन और चौड़ीकरण की भी घोषणा की।  


बीड़ी उद्योग और तेंदूपत्ता संग्रहण केवल व्यापार नहीं, आजीविका है

मुख्यमंत्री ने कहा है कि बुंदेलखंड में बीड़ी उद्योग और तेंदूपत्ता संग्रहण केवल व्यापार नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की जीविका रहा है। यहां बीड़ी, तेंदूपत्ते और हस्तकला आधारित लघु इकाइयों को मिलेगा प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीड़ी बनाने वाले एवं तेंदूपत्ता का संग्रहण करने वाले व्यक्तियों के उन्नयन के लिए सांसद, विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एक कमेटी बनाकर निर्णय लें तथा निर्णय से मुझे अवगत कराएं जिस पर कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स एवं स्टेडियम कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा। इसी प्रकार ढाना में शासकीय महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय और इतिहास के नए विषय खोलने को भी मंजूरी दी।


कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 32.78 लाख से अधिक हितग्राहियों के बैंक खातों में 196.72 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की। इसमें सागर जिले के 200688 पेंशन लाभार्थियों को 12.03 करोड़ रुपये की राशि का हस्तांतरण किया गया।


यशोदा योजना- बच्चों की सेहत के लिए टैट्रा पैक दूध

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और पोषण को जोड़ते हुए सरकार ने यशोदा योजना की शुरुआत की है। इसके तहत अब कक्षा 1 से 8वीं तक के सरकारी स्कूली बच्चों को स्कूलों में पौष्टिक टैट्रा पैक दूध उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे नौनिहालों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को सरकार के माध्यम से पुस्तकें, साईकिल, गणवेश, भोजन, छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है और स्कूलों में टॉप करने वाले बच्चों को स्कूटी प्रदान की जार रही है।


रहस मेला बुंदेलखंड की धरोहर और पहचान है यह हमेशा चलता रहेगा : गोपाल भार्गव

पूर्व मंत्री एवं रहली विधायक  गोपाल भार्गव ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र के शासक राजा मर्दन सिंह के राज्यारोहण की स्मृति में यह मेला प्रतिवर्ष आयोजित होता आ रहा है। यह रहस मेला बुंदेलखंड की धरोहर और पहचान है यह हमेशा चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बनाया है। इसी प्रकार मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार द्वारा इस वर्ष के बजट में कृषि, सिंचाई, युवा, किसान, गरीब, महिला, निवेश, उद्योगों समेत सभी क्षेत्रों के विकास के लिए योजनाएं बनाई हैं और पर्याप्त बजट प्रदान किया है।

ऐतिहासिक संदर्भः सन् 1809 में शुरू हुए इस मेले की नींव वीर बुंदेला महाराज के पौत्र राजा मर्दन सिंह जूदेव के राज्यारोहण की स्मृति में पड़ी थी। ब्रिटिश काल में यह मेला केवल व्यापारिक केंद्र नहीं, बल्कि क्रांति का गुप्त अड्डा था। पशुओं की खरीद-बिक्री के बहाने विभिन्न रियासतों के राजा यहाँ जुटते थे और अंग्रेजों के खिलाफ सैन्य रणनीतियां तैयार करते थे। इसी रणनीतिक रहस्य के कारण इसका नाम रहस मेला पड़ा।


ये हुए शामिल

इस अवसर पर विधायक रहली  गोपाल भार्गव, सांसद दमोह संसदीय क्षेत्र राहुल सिंह लोधी, सांसद सागर संसदीय क्षेत्र श्रीमती लता वानखेडे, विधायक खुरई  भूपेन्द्र सिंह, विधायक नरयावली  प्रदीप लारिया, विधायक सागर श्री शैलेन्द्र जैन, विधायक देवरी श्री बृजबिहारी पटेरया, विधायक बण्डा  वीरेन्द्र सिंह लोधी, विधायक हटा श्रीमति उमादेवी खटीक,  श्रीमति रानी पटेल, श्री श्याम तिवारी, जिला प्रभारी सागर ग्रामीण सदानंद गौतम, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी जिला पंचायत अध्यक्ष सागर हीरा सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष दमोह श्रीमति रंजीता गौरव पटेल,  नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,  जाहर सिंह,  अभिषेक भार्गव,  मनोज तिवारी, श्री सुरेश कपश्या, श्री संजय दुबे,  महेश कोरी एवं कमिश्नर अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना, कलेक्टर  संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।


मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को किया हितलाभ अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गढ़ाकोटा जिला सागर में आयोजित गढ़ाकोटा रहस लोकोत्सव-2026, बुन्देलखण्ड स्तरीय किसान एवं ग्रामीण शहरी आजीविका समूहों के सम्मेलन समारोह में शामिल होते हुए कार्यक्रम के मंच से ही राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के कुल 3278735 हितग्राहियों को प्रतिमाह राशि रु. 600/- के मान से कुल 196.72 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके बैंक खातों में किया। इस दौरान सागर जिले के 200688 पेंशन लाभार्थियों को 12.03 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया गया।



सांदीपनि विद्यालय गढ़ाकोटा में विंग-बी भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गढ़ाकोटा रहस लोकोत्सव 2026 में शामिल होते हुए मंच से मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत शासकीय सांदीपनि साबूलाल विद्यालय गढ़ाकोटा में 1450 लाख रुपए की लागत राशि से निर्मित विंग-बी (ब्लाक-एफ) के भवन का लोकार्पण किया।



रहस मेले में जनकल्याणकारी योजनाओं की आकर्षक प्रदर्शनी

गढ़ाकोटा में राजा मर्दन सिंह जूदेव की राज्यारोहण की स्मृति में आयोजित 3 दिवसीय रहस लोकोत्सव 2026 केवल सांस्कृतिक और मनोरंजन का उत्सव नहीं, बल्कि विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का मेला बना हुआ है। पारंपरिक आस्था, लोक संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत से जुड़े इस मेले में इस वर्ष शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की व्यापक प्रदर्शनी लगाई गई है जो आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।


मेले में मनोरंजन के विभिन्न आयामों झूले, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक संगीत और पशु मेले के साथ-साथ किसानों, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों के लिए उपयोगी योजनाओं की जानकारी देने हेतु विभागीय स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मेले में आए लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, लाभ एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दे रहे हैं।


रहस मेला में आयुष विभाग, मत्स्योद्योग विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, जिला शिक्षा केन्द्र, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, जनजाति कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्र सागर, कृषि विज्ञान केन्द्र देवरी, उद्यानिकी महाविद्यालय रहली, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। इसी प्रकार राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना सहित अन्य योजनाओं से संबंधित जानकारी जनसंपर्क विभाग के माध्यम से प्रदर्शित की गई। प्रदर्शनी के माध्यम से स्वरोजगार, कृषि उन्नयन, महिला सशक्तिकरण, पोषण, शिक्षा, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं उद्यानिकी से जुड़ी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

किसानों के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीज, फसल संरक्षण उपायों और जैविक खेती से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्योग स्थापना से जुड़ी योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन दिया जा रहा है। महिलाओं को स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित सहित जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई है।

मेले में आए ग्रामीणों और आमजनों ने बताया कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से उन्हें शासन की योजनाओं की प्रत्यक्ष जानकारी मिल रही है और वे अपने अधिकारों एवं संभावित लाभों के प्रति जागरूक हो रहे हैं।



Share:

नगर निगम सागर की महिला ब्रिगेड द्वारा नागरिकों से जमा कराया बकाया संपत्ति व अन्य कर

नगर निगम सागर की महिला ब्रिगेड द्वारा नागरिकों से जमा कराया बकाया संपत्ति व अन्य कर


तीनबत्ती न्यूज: 26 फरवरी, 2026

सागर :   नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री द्वारा बकाया करों की राशि की वसूली सुनिश्चित करने हेतु गठित महिला ब्रिगेड द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में सक्रिय रूप से अभियान चलाया जा रहा है। महिला ब्रिगेड की टीम बकायादारों से सीधे संपर्क कर उन्हें संपत्ति कर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क तथा दुकानों के किराये की लंबित राशि जमा करने के लिए प्रेरित कर रही है।  महिला ब्रिगेड द्वारा शास्त्री वार्ड, संतकंवर राम वार्ड, मोतीनगर बाहुबली कालोनी, कटरा वार्ड में बकायादारों से संपर्क किया गया तथा मौके पर ही कई नागरिकों ने कर की राशि जमा कराई । इस दौरान टीम द्वारा नागरिकों को वित्तीय वर्ष 2025–26 के संपत्तिकर को 31 मार्च के पूर्व जमा करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि शासन के निर्देशानुसार 31 मार्च के बाद बकाया संपत्तिकर पर अधिभार लगने के कारण देय राशि बढ़कर दोगुनी हो जाएगी जिससे नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा।


निगमायुक्त ने की अपील

नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने नगर निगम क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क, दुकानों का किराया सहित अन्य सभी देय करों को वित्तीय वर्ष समाप्त होने के पूर्व 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से जमा कर नगर निगम को सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि समय पर कर जमा करने से नागरिकों को अधिभार से बचने में भी सुविधा होगी तथा शहर के विकास कार्यों को गति मिल सकेगी।

महिला ब्रिगेड में सहायक प्रभारी श्रीमती जया श्रीवास्तव, श्रीमती नीता श्रीवास्तव, स्वदेश राजा बुंदेला, श्रीमती विजया श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थीं।

Share:

शासकीय सेवकों के चिकित्सा देयकों का भुगतान न होने पर संभाग कमिश्नर ने जताई नाराजगी: संबंधित क्लर्क को शोकॉज नोटिस जारी

शासकीय सेवकों के चिकित्सा देयकों का भुगतान न होने पर संभाग कमिश्नर ने जताई नाराजगी: संबंधित क्लर्क को शोकॉज नोटिस जारी


तीनबत्ती न्यूज:  26 फरवरी 2026

सागर: संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी ने संवेदनशीलता के साथ समस्त शासकीय सेवाकों के लंबित चिकित्सा देयकों का समय सीमा में भुगतान न करने पर संयुक्त संचालक स्वास्थ्य एवं कोष एवं लेखा को चेतावनी देने हुए संबंधित क्लर्कों को सोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कमिश्नर  वियन द्विवेदी, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ नीना गिड़ियन, संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा श्रीमती हेमलता पटैल मौजूद थीं।


संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि सभी शासकीय सेवकों के सभी प्रकार के चिकित्सा देयक समय सीमा में निराकृत हो, निराकरण में किसी भी प्रकार की लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं  होगी। लंबित समस्त देयक एक सप्ताह में निराकरण न होने पर संबंधित जेडी के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा देयकों का भुगतान हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए  और इसमें किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं होगी।

Share:

सागर में शासकीय जमीन अतिक्रमण का मुद्दा उठाया विधायक शैलेन्द्र जैन ने

सागर में शासकीय जमीन अतिक्रमण का मुद्दा उठाया विधायक शैलेन्द्र जैन ने

तीनबत्ती न्यूज: 26 फरवरी, 2026

सागर :  मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन द्वारा सागर विधानसभा क्षेत्र में शासकीय भूमियों पर अतिक्रमण एवं उनके उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया गया, जिस पर राजस्व विभाग की ओर से लिखित उत्तर प्रस्तुत किया गया।




राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने प्रश्न क्रमांक 1643 के उत्तर में बताया कि तहसील सागर नगर अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र सागर में मौजा कनेरादेव, तिलीमाफी, पिपरिया, उदयपुरा, धर्मश्री एवं वामनखेड़ी में शासकीय भूमि उपलब्ध है तथा वर्तमान में उक्त भूमि शासन के अधिपत्य में है। इन भूमियों का विस्तृत विवरण विधानसभा पुस्तकालय में परिशिष्ट के रूप में उपलब्ध कराया गया है।

मंत्री श्री वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत तीन वर्षों में सागर विधानसभा क्षेत्र के मौजा सागरखास, कनेरादेव, ललईटौरी, करीला एवं धर्मश्री स्थित शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। शासकीय भूमि के संरक्षण हेतु मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 (संशोधित 2018) के अंतर्गत आवश्यक कानूनी प्रावधान लागू हैं, हालांकि इसके लिए पृथक बजट प्रावधान नहीं किया गया है।

इसके अतिरिक्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि रिक्त पड़ी शासकीय भूमियों का निराकरण म.प्र. नजूल निर्वतन निर्देश 2020 के अंतर्गत किया जाता है तथा वर्तमान प्रावधानों में पी.पी.पी. मॉडल के माध्यम से भूमि उपयोग का प्रावधान शामिल नहीं है।

विधानसभा में उठाए गए इस प्रश्न को सागर शहर में शासकीय भूमि संरक्षण, अतिक्रमण नियंत्रण एवं भविष्य की विकास योजनाओं के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share:

MP: भू-अर्जन अधिकारी को एक लाख की रिश्वत लेते पकड़ा लोकायुक्त पुलिस ने

MP: भू-अर्जन अधिकारी को एक लाख की रिश्वत लेते पकड़ा लोकायुक्त पुलिस ने 


तीनबत्ती न्यूज : 26 फरवरी, 2026

सीधी : सीधी जिले में लोकायुक्त पुलिस रीवा की टीम ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक परियोजना भू-अर्जन अधिकारी भूपेन्द्र पांडेय को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

शिकायत पर हुई कार्रवाई

शिव बहोर तिवारी निवासी सदला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) फोरलेन सड़क चौड़ीकरण में उनकी भूमि अधिग्रहित हुई है। कुल 27 लाख रुपये के मुआवजे में से 50 प्रतिशत राशि देने की मांग भू-अर्जन अधिकारी द्वारा की जा रही थी।

रिश्वत लेते पकड़ाया

लोकायुक्त टीम ने भू-अर्जन शाखा कार्यालय में कार्रवाई करते हुए भू-अर्जन अधिकारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोप है कि एक लाख रुपये पूर्व में एडवांस के रूप में लिए जा चुके थे, जबकि एक लाख रुपये की राशि ट्रैप के दौरान ली जा रही थी।


दूसरी दफा पकड़ाया गया

लोकायुक्त थाना प्रभारी एसआर मरावी ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम को शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले का सत्यापन किया गया था। सत्यापन में तथ्य सही पाए जाने पर गुरुवार को आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी लोकायुक्त पुलिस द्वारा आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जा चुका है।


Share:

सीएम डॉ मोहन यादव गढ़ाकोटा रहस लोकोत्सव में शामिल होंगे 26 फरवरी को

सीएम डॉ मोहन यादव गढ़ाकोटा रहस लोकोत्सव में शामिल होंगे 26 फरवरी को 


तीनबत्ती न्यूज , 25 फरवरी 2026

सागर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 फरवरी 2026, गुरुवार को सागर जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सागर जिले के तहसील मुख्यालय रहली के गढ़ाकोटा में आयोजित रहस मेले के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर डुमना एयरपोर्ट से दोपहर 3.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर सायं 4.05 बजे सागर जिले रहली तहसील के गढ़ाकोटा हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सायं 5.10 बजे गढ़ाकोटा हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा डुमना एयरपोर्ट, जबलपुर के लिए रवाना होंगे।




गढ़ाकोटा रहस लोकोत्सव 2026 के अंतर्गत 26 फरवरी 2026, गुरुवार को सायं 4 बजे रहस मेला मैदान, गढ़ाकोटा में बुंदेलखंड स्तरीय किसान एवं ग्रामीण-शहरी आजीविका समूहों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर किसानों और आजीविका समूहों को संबोधित करेंगे।

पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव ने बताया कि सपूर्ण बुन्देलखण्ड सहित रहली विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़ी योजनाओं का लोकार्पण भूमि पूजन भी होगा। 

किसान भाईयों के लिए सिंचाई सुविधाओं के विस्तार हेतु कोपरा मध्यन परियोजना, आपचंद मध्यम परियोजना, कैथ मध्यम परियोजना मिडवासा मध्यम परियोजना जैसी सिंचाई परियोजना को गति प्रदान करने वाले सुनार नदी को नर्मदा नदी से जोड़ने की स्वीकृति प्रदान करने वाले, कोपटरा मध्यम परियोजना को केन बेतवा परियोजना से लिंक करने की स्वीकृति देने वाले, सागर-गढ़ाकोटा-दमोह मार्ग को फोरलेन की स्वीकृति देने वाले रहली विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण विकास व निर्माण योजनाओं को स्वीकृति एवं गति देने वाले ष्विकास पुरुषष् तथा ष्कृषि कल्याण वर्षष् में किसानों की आय बढ़ाने के लिए भावांतर योजना, उड़द प्रोत्साहन योजना, प्राईस सपोर्ट स्कीम लागू करने वाले किसानों के हितेषी, तथा शहरी एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा महिलाओं की जिन्दगी में रोशनी लाने वाले एवं प्रदेश भर की लाडली बहिनों के लाडले भैया प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुन्देलखण्ड स्तरीय किसान एवं ग्रामीण-शहरी आजीविका समूहों के सम्मेलन को संबोधित करने के लिए पधार रहे है।

रहली विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने क्षेत्र के सभी किसान भाइयों एवं आजीविका समूहों की बहनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।


सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से करेंगे हस्तांतरित

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 26 फरवरी को गढ़ाकोटा में आयोजित रहस मेला के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि का हस्तांतरित सिंगल क्लिक के माध्यम से करेंगे। राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं की जिनमें वृद्ध, विधवा (कल्याणी) एवं दिव्यांगजनों के लिये पेंशन योजना के अंतर्गत 
हितग्राहियों को राशि रुपये 196.72 करोड़ का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण किया जाएगा। इस दौरान सागर जिले के 200688 पेंशन लाभार्थियों को 12.03 करोड़ रुपये की राशि का हस्तांतरण किया जाएगा। 

गढ़ाकोटा में 26 फरवरी को ड्रोन एवं अन्य उड़ान गतिविधियों पर प्रतिबंध

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 26 फरवरी 2026 को जिला सागर अंतर्गत कस्बा गढ़ाकोटा में प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा श्रेणी में संभावित खतरों को ध्यान में रखते हुए कस्बा गढ़ाकोटा एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून एवं अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट की उड़ान पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था।

उक्त प्रस्ताव के आधार पर प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 25 फरवरी 2026 की रात्रि 8 बजे से 26 फरवरी 2026 की रात्रि 10 बजे (कार्यक्रम समाप्ति तक) ग्राम/कस्बा गढ़ाकोटा एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून एवं अन्य किसी भी प्रकार की उड़ान गतिविधि को प्रतिबंधित किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध  वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गढ़ाकोटा क्षेत्र में उत्खनन कार्यों पर अस्थायी प्रतिबंध

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 26 फरवरी 2026 को तहसील गढ़ाकोटा, जिला सागर में प्रस्तावित आगमन कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने दूरसंचार एवं इंटरनेट/ॅप-थ्प सेवाओं के सुचारू संचालन हेतु विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

उक्त आदेशानुसार नेशनल हाईवे सागर-बण्डा-शाहगढ़-हीरापुर-बड़ा मलहरा-छतरपुर, सागर-सीहोरा-राहतगढ़-ग्यारसपुर-विदिशा, सागर-परसोरिया-गढ़ाकोटा-दमोह, सागर-रहली-गढ़ाकोटा-पथरिया-दमोह, सागर-नरयावली-जरूआखेड़ा-खुरई-बीना-मेहलुवा मार्गों सहित अनुभाग सागर, खुरई, बीना, बण्डा, रहली, देवरी, राहतगढ़, मालथौन एवं जैसीनगर क्षेत्र में किसी भी प्रकार के भूमि उत्खनन संबंधी कार्यों को 25.02.2026 से कार्यक्रम समाप्ति तक तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है।

आवश्यक सेवाओं के रखरखाव अथवा मरम्मत हेतु एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, एमपीईबी, सेतु निर्माण, स्मार्ट सिटी, आरएडीए, नगरीय निकाय, जल संसाधन विभाग, ग्राम पंचायतों तथा समस्त दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से पूर्व स्वीकृति प्राप्त करने के उपरांत ही उत्खनन कार्य करने की अनुमति होगी। संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि उक्त कार्यों से नेटवर्क अथवा संचार सेवाओं में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
Share:

www.Teenbattinews.com

Archive