नगर निगम सागर की महिला ब्रिगेड द्वारा नागरिकों से जमा कराया बकाया संपत्ति व अन्य कर
तीनबत्ती न्यूज: 26 फरवरी, 2026
सागर : नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री द्वारा बकाया करों की राशि की वसूली सुनिश्चित करने हेतु गठित महिला ब्रिगेड द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में सक्रिय रूप से अभियान चलाया जा रहा है। महिला ब्रिगेड की टीम बकायादारों से सीधे संपर्क कर उन्हें संपत्ति कर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क तथा दुकानों के किराये की लंबित राशि जमा करने के लिए प्रेरित कर रही है। महिला ब्रिगेड द्वारा शास्त्री वार्ड, संतकंवर राम वार्ड, मोतीनगर बाहुबली कालोनी, कटरा वार्ड में बकायादारों से संपर्क किया गया तथा मौके पर ही कई नागरिकों ने कर की राशि जमा कराई । इस दौरान टीम द्वारा नागरिकों को वित्तीय वर्ष 2025–26 के संपत्तिकर को 31 मार्च के पूर्व जमा करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि शासन के निर्देशानुसार 31 मार्च के बाद बकाया संपत्तिकर पर अधिभार लगने के कारण देय राशि बढ़कर दोगुनी हो जाएगी जिससे नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा।
निगमायुक्त ने की अपील
नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने नगर निगम क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क, दुकानों का किराया सहित अन्य सभी देय करों को वित्तीय वर्ष समाप्त होने के पूर्व 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से जमा कर नगर निगम को सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि समय पर कर जमा करने से नागरिकों को अधिभार से बचने में भी सुविधा होगी तथा शहर के विकास कार्यों को गति मिल सकेगी।
महिला ब्रिगेड में सहायक प्रभारी श्रीमती जया श्रीवास्तव, श्रीमती नीता श्रीवास्तव, स्वदेश राजा बुंदेला, श्रीमती विजया श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थीं।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें