Editor: Vinod Arya | 94244 37885

पंचग्रही योग 2026: सूर्य, मंगल शुक्र, बुध और राहु का संयोग कुंभ राशि में प्रवेश : जानिए कितना असर पड़ेगा ?

पंचग्रही योग 2026: सूर्य, मंगल शुक्र, बुध और राहु का संयोग कुंभ राशि में प्रवेश : जानिए कितना असर पड़ेगा ?

▪️पंडित अनिल पाण्डेय



तीनबत्ती न्यूज : 22 फरवरी, 2026

आज का विषय है 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 के बीच सूर्य,मंगल,शुक्र, बुध और राहु का कुंभ राशि में  संयोग।

एक कहावत है करेला तो कड़वा ही कड़वा ऊपर से नींम चढ़ा । अर्थात करेला कड़वा होता है परंतु उसे अगर नीम का सहारा मिल जाए तो वह और कड़वा हो जाएगा । इसी प्रकार सूर्य एक बहुत तेज ग्रह है उसको दूसरे तेज ग्रह मंगल , कुटिल ग्रह राहु  अत्यंत बुद्धिमान और दैत्य गुरु शुक्र तथा लेखन और  व्यापार का ग्रह बुध का सहयोग मिल जाए तो क्या नहीं हो सकता है । मैं पंडित अनिल पाण्डेय आज आपको ग्रहों के इस संयोग का आप और पूरे विश्व पर पडने वाले  प्रभाव के बारे में बताऊंगा ।

-------------------

प्रदर्शन का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव: जमकर नारेबाजी, जूते, चप्पल , कुर्सियां फेंकी ▪️बीजेपी विधायक और जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता पहुंचे कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने

_________________


इस बार सूर्य 13 फरवरी से कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और 14 फरवरी  तक कुंभ राशि में ही रहेंगे  । मंगल ग्रह 23 फरवरी को कुंभ में प्रवेश कर रहे हैं और 2 अप्रैल तक कुंभ राशि में ही रहेंगे । शुक्र ग्रह 5 फरवरी से कुंभ राशि में हैं और एक मार्च तक कुंभ में ही रहेंगे ।  बुध 3 फरवरी से लेकर 10 अप्रैल तक कुंभ राशि में गोचर करेंगे । राहु 19 मई से कुंभ राशि में है और डेढ़ साल तक कुंभ राशि में ही रहेंगे ।

इस प्रकार एक बड़ा और चमत्कारिक सयोंग कुंभ राशि में बन रहा है जिसका असर हम पर अलग-अलग तथा पूरे विश्व पर पड़ेगा । यह संयोग  23 फरवरी को मंगल के कुंभ में प्रवेश के साथ प्रारंभ होगा तथा 1 मार्च को शुक्र का मीन राशि में प्रवेश के साथ समाप्त हो जाएगा । 

यह भी पढ़ें: Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 23 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय

जैसा कि मैं ऊपर बताया है सूर्य एक बहुत तेज ग्रह है ।  परंतु इस अवधि में यह अपने पुत्र  शनि की राशि कुंभ में रहेगा ।  वैसे   तो शनि देव सूर्य के पुत्र हैं परंतु  पिता और पुत्र के संबंध अच्छे नहीं हैं । सूर्य का निवास अपने शत्रु के घर में होने के कारण सूर्य की प्रखरता में काफी कमी आएगी ।

इस अवधि मंगल ग्रह जो की एक तेज ग्रह माना जाता है कुंभ राशि में रहेगा कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं और शनि तथा मंगल में ना तो मित्रता है और ना हीं शत्रुता ।  इस कारण मंगल की गति सामान्य रहेगी ।

शुक्र दैत्यों के गुरु शुक्र इस अवधि में अपने मित्र शनि की राशि में रहेंगे इसके कारण इनकी  बल में थोड़ी वृद्धि होगी । 

कुंभ राशि के स्वामी शनि देव की बुध से  शत्रुता या मित्रता दोनों नहीं है अर्थात बुध  का बल  सामान्य ही रहेगा ।

शनि देव और राहु में मित्रता है अतः राहु के बल में वृद्धि होगी ।

उपरोक्त से स्पष्ट है कि यह समाधि में सूर्य का बाल उसके सामान्य बल से कम हो जाएगा। मंगल और बुध का  बल सामान्य रहेगा तथा शुक्र का बल बढ़ेगा।

यहां पर एक बात और ध्यान देने लायक है की सूर्य के प्रभाव के कारण मंगल  अस्त रहेंगे अर्थात इनकी ताकत काफी कम हो जाएगी । राहु के प्रभाव के कारण सूर्य के ताकत में और कमी आएगी । 

विश्व के परिदृश्य पर अगर हम ध्यान दें तो हम कह सकते हैं की 13 फरवरी के बाद अमेरिका  और कमजोर होगा तथा यह संभव नहीं है कि वह ईरान पर आक्रमण कर पाए । इसी प्रकार कनाडा को धमकाने की स्थिति में भी वह नहीं रहेगा । 17 फरवरी को खग्रास सूर्य ग्रहण लग रहा है जिसके कारण 13 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक कुछ लड़ाइयां हो सकती हैं । इस बात की भी संभावना है कि उस समय रूस और यूक्रेन में निर्णायक युद्ध हो और उसके बाद शांति कायम हो जाए । 

आईये  अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं। उपरोक्त ग्रहण एवं ग्रहों के संयोग से होने वाले  हानि से बचने के लिए उपाय में इस वीडियो के अंत में बताऊंगा ।

मेष राशि :-

आपके संतान को लाभ होगा । धन हानि की संभावना है ।

वृष राशि:-

आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । कार्यालय में आपकी स्थिति खराब हो सकती है ।  पिताजी को कष्ट हो सकता है ।

मिथुन राशि:-

आपके पराक्रम में वृद्धि होगी । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे । भाग्य से आपको मदद नहीं मिल पाएगी । धर्म के कार्यों में मन नहीं लगेगा ।

कर्क राशि:-

धन आ सकता है । दुर्घटनाओं की आशंका है । 

सिंह राशि:-

अविवाहित जातकों के लिए अच्छा समय है। युवकों के लिए भी यह समय ठीक है ।  विवाह के नए-नए संबंध आएंगे । नए-नए प्रेम संबंध बनेंगे । आपके स्वयं का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है ।

कन्या राशि:-

आप अपने शत्रुओं को थोड़े से प्रयास से इस अवधि में पराजित कर सकते हैं । कचहरी के कार्यों में सावधानी की आवश्यकता है। 

तुला राशि :-

आपके संतान को कष्ट हो सकता है । छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी ।  मामूली धन आ सकता है। व्यापार में कमी हो सकती है। कचहरी के  कार्यों में कोई भी रिस्क ना लें।

वृश्चिक राशि:-

आपकी प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है । माता जी को कष्ट हो सकता है । कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी ।

धनु राशि:-

आपका क्रोध में वृद्धि होगी भाग्य से आपको लाभ होगा । कार्यालय में आपको कष्ट हो सकता है।शत्रुओं से सावधान रहना है। 

मकर राशि:-

धन आएगा। परंतु धन  प्राप्त करने के लिए बहुत कष्ट उठाना पड़ेगा  । दुर्घटनाओं की आशंका कम रहेगी।

कुंभ राशि:-

आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी । आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है । व्यापारियों का व्यापार ठीक रहेगा ।

मीन राशि :-

अपने शत्रुओं को आप आसानी से पराजित कर सकते हैं कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें आपके भाइयों को और आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है ।

अब मैं आपको ग्रहों के इस विकट संयोग से होने वाले दुष्प्रभाव से बचने के उपाय बताऊंगा । सबसे अच्छा उपाय है कि आप 12000 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप किसी विद्वान ब्राह्मण से करवायें। इसके अलावा गायत्री मंत्र  की तीन माला का प्रतिदिन जाप करना भी लाभकारी रहेगा । भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक भी करना चाहिए ‌। 

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है  । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।


जय मां शारदा।

 निवेदक:-

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता

प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया , 

सागर  (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004

मोबाइल नंबर :-8959594400

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive