Sagar News : कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न
तीनबत्ती न्यूज : 22 फरवरी, 2026
सागर : फरबरी माह के इस अंतिम रविवार को कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम कीर्ति स्तंभ पर स्वतंत्रता सेनानी स्व.भाई अब्दुल गनी के पुत्र मुख्य अतिथि रफीक गनी के करकमलों से सम्पन्न हुआ ।
यह भी पढ़ें: Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 23 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रफीक गनी ने सेवादल की कांग्रेस में महत्ता को बताते हुए कहा कि कांग्रेस सेवा दल की स्थापना डा. नारायण सुब्बाराव द्वारा की गई थी। पंडित जवारलाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक अपनी इस परंपरा को कायम रखे हुए है। देश में एकता, अखंडता को बनाए रखने में कांग्रेस सेवा दल की हमेशा प्रमुख भूमिका रही। मुख्य अतिथि ने 24 फरवरी को भोपाल में होने वाले विधानसभा घेराव में सभी कांग्रेस जनों को उपस्थित रहने की अपील की ।
---------------------
प्रदर्शन का वीडियो देखने क्लिक करे
_________________
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सेवादल महासचिव विजय साहू उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आयोजन शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ओर संचालन द्वारका चौधरी ने किया।
निधन पर शोक व्यक्त किया
कार्यक्रम के अंत मे सभी सेवादल परिवार जनों ने वरिष्ठ कांग्रेसी धर्मेंद्र चौधरी,एड.शिव शंकर तिवारी और रवि सोनी के भाई के निधन पर मौन रखकर आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की ।
यह भी पढ़ें: पंचग्रही योग 2026: सूर्य, मंगल शुक्र, बुध और राहु का संयोग कुंभ राशि में प्रवेश : जानिए कितना असर पड़ेगा ?
ये रहे शामिल
कार्यक्रम में आशीष ज्योतिषी, हेमराज रजक,शरद पुरोहित अभिलाष चौधरी, दीनदयाल तिवारी, रिषम जैन प्रेमनारायण विश्वकर्मा,योगराज कोरी रजिया खान, नितिन पचौरी,प्रीतम यादव, कल्लू पटेल,आदिल राइन, भूरे खटीक,अरविंद ठाकुर, रवि जैन, परख शुक्ला,अंकुर यादव, प्रवीण यादव,लल्ला यादव, अमर श्रीवास्तव,पंकज सोनी, संदीप सूर्यवंशी,उमेश लोधी, संतोष रैकवार,अनीश वाल्मीकि, लाखन लोधी,राहुल खटीक आदि जन उपस्थित रहे।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें