Editor: Vinod Arya | 94244 37885

यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो" एवं "हाथ से हाथ जोड़ो" अभियान को लेकर युवक कांग्रेस की बैठक

"यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो" एवं "हाथ से हाथ जोड़ो" अभियान को लेकर युवक कांग्रेस की बैठक 


सागर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सागर जिला युवक कांग्रेस की "यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो "एवं हाथ से हाथ जोड़ो " अभियान की महत्वपूर्ण बैठक बंडा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संभागीय कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक गौर एवं सागर युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे ने की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में युवक कांग्रेस की भूमिका एवं आने वाले समय में युवक कांग्रेस की बंडा विधानसभा में सहभागिता पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक के उपरांत बंडा विधानसभा युवा कांग्रेस में ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर नवनियुक्त पदाधिकारी राजू चौधरी मंझला,विपिन वाजपेई पटौआ को बंडा विधायक तरवर सिंह लोधी अभिषेक गौर, राहुल चौबे एवं अन्य युवक कांग्रेस पदाधिकारियों ने नियुक्ति पत्र देकर एवं पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया । बैठक में प्रमुख रूप से शामिल रहने वालों में प्रमुख रूप से प्रशात मिश्रा शुभम तिवारी गडर धर्मेन्द्र पारासिया भूपेन्द्र सिगधोनी वीरेन्द्र सिगधोनी शानू सराफ संतोष आदि बडी संख्या मे युवक कांग्रेस पद आधिकारी उपस्थित रहे।        


_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________
                    
Share:

केंद्र सरकार के निर्देश पर सांसद ने की सागर स्मार्ट सिटी की समीक्षा

केंद्र सरकार के निर्देश पर सांसद ने की सागर स्मार्ट सिटी की समीक्षा 

सागर। 30 जनवरी 2023। केंद्र सरकार के पत्र क्रमांक K-15012/51/2022-SC-I में संसद की स्टेडिंग कमिटी द्वारा आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय अंतर्गत स्मार्ट सिटीज के कार्यों की समीक्षा संसद सदस्यों के माध्यम से कराने व उनके मार्गदर्शन में विभिन्न प्रोजेक्ट्स के बेहतर इम्प्लीमेंटेशन कर परियोजनाओं को और भी प्रभावी व  उपयोगी बनाने हेतु निर्देशित किया गया है।  इसी तारतम्य में सागर स्मार्ट सिटी कार्यालय में सोमवार को सांसद श्री राजबहादुर सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान कलेक्टर सह अध्यक्ष सागर स्मार्ट सिटी श्री दीपक आर्य के साथ कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ श्री चंद्रशेखर शुक्ला उपस्थित रहे। सांसद श्री सिंह ने बिंदुवार समीक्षा करते हुए सागर स्मार्ट सिटी की सभी परियोजनाओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि लाखा बंजारा झील में बाउंड्रीवॉल का निर्माण लगभग 1100 मीटर ही शेष है। पेरीफेरी पाथ-वे पर टॉप लेयर का कार्य किया गया है। इस पर फ्लेग स्टोन लगाने का कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जाएगा। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक केबल बिछाकर पोल व लाइट लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद ब्यूटीफिकेशन कार्यों में झील किनारे स्थल उपलब्धतानुसार विभिन्न पार्कों का निर्माण, ओपन एयर थिएटर, 400 नोजल वाला म्यूजिकल फाउंटेन लगाने, सिटिंग एरिया तैयार करने सहित सभी शेष कार्य अप्रैल माह तक पूरे किए जाएंगे। इसके साथ ही एलीवेटेड कॉरिडोर निर्माण, एसएमसी बिल्डिंग, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, फायर वाहन बिल्डिंग, स्मार्ट रोड आदि परियोजनाओं की भी जानकारी दी गई।
सांसद श्री सिंह ने समीक्षा करते हुए कहा की झील का आकर दिखने लगा है। इसकी सुंदरता के लिए सबसे बड़ी चुनौती जलकुम्भी है, इस समस्या का स्थाई निराकरण करने का प्रयास करें।झील व अन्य वाटर बॉडीज की निरंतर सफाई के लिए मशीनरी आदि उपलब्ध रहे। झील में प्रगतिरत निर्माणकार्यों को गति के साथ पूर्ण कराएं। एलीवेटेड कॉरिडोर भी सागर का महत्वकांछि प्रोजेक्ट है झील के सुंदर दृश्य के कारण आगामी समय में अधिकांश वाहन यहां से गुजरेंगे। अतः इसके दोनों छोरों पर बनने वाले रोटरीयों को इस प्रकार तैयार करें की यातायात सुगम हो। उन्होंने खेल परिसर, सिटी स्टेडियम, पार्क एंड प्ले एरिया परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए यहां दी गई सुविधाओं की सराहना की और इनकी बाह्य सुरक्षा हेतु लगाएं जा रहे सीसीटीवी कैमरों के साथ ही बिल्डिंग के अंदर भी सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा ताकि विभिन्न सुविधाओं की सतत मानिटरिंग की जा सके। उन्होंने कहा खेल परिसर में बनाए जा रहे पाथ-वे पर भी फ्लेग स्टोन लगाएं जिससे सभी को सुविधा होगी और सुंदरता भी बढ़ेगी।  उन्होंने सिटी गवर्नेंस एवं जोनल कार्यालयों के निर्माण की जानकारी लेते हुए निर्माण की सराहना की उन्होंने कहा की नगर निगम के 8 जोनो में बनने वाले नागरिक सुविधा केंद्रों से आमजन को सहजता से शासकीय सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। 

उन्होंने कहा की स्मार्ट सिटी की विभिन्न परियोजनाएं इनक्यूबेशन सेंटर बिल्डिंग, कामकाजी महिला छात्रावास, महिला सुविधा गृह, स्मार्ट टॉयलेट, सिटी स्टेडियम, खेल परिसर मैदान आदि अन्य जिनमें समय-समय पर रखरखाव आवश्यक है, उनके लिए आवश्यक मशीनरी का भी प्रावधान करें। जैसे क्रिकेट खेल ग्राउंड आदि में लाइट रोलर, हैवी रोलर, ग्रास कटिंग मशीन आदि अन्य आवश्यक मशीनरी की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी खेल सुविधाओं सहित इनके रखरखाव के लिए किए जा रहे आवश्यक प्रबंधों जैसे हॉकी ग्राउंड पर स्प्रिंकिलर से पानी डालने हेतु पानी स्रोत व्यवस्था आदि की भी जानकारी ली और शीघ्र रखरखाव एजेंसियां नियुक्त करने को कहा ताकि स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत सागर में दी गई सुविधाओं के बेहतर रखरखाव से यहां के नागरिकों को निरंतर लाभ मिलता रहे।
इसके साथ ही उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर, पेरीफेरी बस स्टैंड, सीसीटीवी सर्विलांस, स्टार्म वाटर फेस-2, जिला हॉस्पिटल सहित सभी प्रगतिरत व पूर्ण हुई परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए समय से सभी निर्माण एवं विकास कार्य पूर्ण कराने के लिए कहा। बैठक में स्मार्ट सिटी के समस्त अधिकारी, इंजीनियर एवं पीएमसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

SAGAR: स्कूल का समय बदला, 31 जनवरी से निर्धारित समय पर लगेगी

SAGAR: स्कूल का समय बदला, 31 जनवरी से निर्धारित समय पर लगेगी


सागर 30 जनवरी 2023।

वर्तमान में मौसम अनुकूल होने से जिले में संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं  31 जनवरी से पूर्व की भांति निर्धारित समय से संचालित होंगी।
कलेक्टर श्री दीपक आर्य  के अनुमोदन उपरांत अत्याधिक शीत लहर होने के उपरांत ठंड में वृद्धि होने से छात्र, छात्राओं के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए 3 जनवरी को जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय , अशासकीय, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई, नवोदय, केन्द्रीय विद्यालय प्रातः 9.30 बजे के बाद संचालित करने हेतु आदेशित किया गया था।

यह भी पढ़े...क्लिक करे





_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

सीएम राइज स्कूल में निजी स्कूलों से अच्छी शिक्षा दी जाएगी : मंत्री गोविंद राजपूत ▪️ 33 करोड़ रुपए से बनेगा भवन

सीएम राइज स्कूल में निजी स्कूलों से अच्छी शिक्षा दी जाएगी : मंत्री गोविंद राजपूत
 ▪️ 33 करोड़ रुपए से बनेगा भवन



सागर,30 जनवरी 2023. 
निजी स्कूलों से अच्छी शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियां भी की जाएंगी एवं सुरखी के साथ पूरे प्रदेश का विकास बोल रहा है इसके साथ ही सभी वर्गों के विकास के लिए मध्यप्रदेश सरकार कार्य कर रही है । उक्त विचार राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर विकासखंड में 33 करोड़ रुपए से अधिक की राशि से तैयार होने वाली सीएम राइज स्कूल के भवन के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किए ।
इस अवसर पर श्री धीरज सिंह राजपूत, श्री हरनाम सिंह सागोनी, श्री विजेंद्र सिंह ठाकुर, श्री राजू बडोनिया, श्री साहब सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अखिलेश पाठक, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण के उप संचालक श्री प्राचीश जैन, डॉ आशुतोष गोस्वामी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री शालिग्राम मिश्रा, तहसीलदार श्री निर्मल सिंह राठौर, विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री जीएस अहिरवार, श्री सुनील दांगी, उप महाप्रबंधक मध्यप्रदेश भवन विकास निगम सहित अन्य जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक प्राचार्य शिक्षक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।


 परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि जैसीनगर की सीएम राइज स्कूल में भी निजी स्कूलों से भी अच्छी तैयार की जाएगी। जिसमें शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास करने के लिए समस्त सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।


मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि विकास यात्रा में ग्रामीण क्षेत्र की अन्य समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा। साथ ही कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली छात्राओं के लिए 1000 रू. मंच के माध्यम से प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किए जाएंगे।
पढ़े : दांगी क्षत्रिय समाज ने राजकुमार धनोरा की गिरफ्तारी के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
 मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि जैसीनगर अत्यंत पिछड़ा हुआ क्षेत्र था। किंतु मध्यप्रदेश सरकार ने जैसीनगर में विकास के रास्ते खोले। जैसीनगर में बड़े-बड़े भवन, स्कूल, कॉलेज स्टेडियम इन सबको मिलाकर विकास कर रहे हैं। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि आज शिक्षा के मंदिर के भूमि पूजन में छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक साक्षी बने हैं।
 

 मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मंत्री कप क्रिकेट प्रतियोगिता में 700 से अधिक टीमें क्रिकेट मैच खेल रही हैं जो कि मध्यप्रदेश के इतिहास में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में आने वाली अप्रैल माह में बागेश्वर धाम श्री धीरेंद्र शास्त्री की कथा आयोजित की जाएगी जिसका सभी धर्म प्रेमी लाभ प्राप्त करें ।


जैसीनगर में बनने वाली सीएम राइज स्कूल में 62 क्लासरूम तैयार किए जाएंगे। जिसमें 2100 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में मल्टीपरपज हॉल एवं सभी विषयों की प्रयोगशाला, पुस्तकालय सर्वांगीण विकास के लिए खेल सुविधाएं एवं बच्चों की आने जाने के लिए निःशुल्क बसों की व्यवस्था भी की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक श्री अजय मिश्रा ने किया जबकि आभार विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री जे.एस. अहिरवार ने माना।



_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

SAGAR: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास

SAGAR: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास


सागर । नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी षिवम तिवारी थाना-षाहगढ़ को तृतीय अपर-सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पाक्सों एक्ट 2012) नीलम शुक्ला जिला-सागर की अदालत ने दोषी करार देते हुये धारा-366 भा.द.वि. के तहत 05 वर्ष का सश्रम कारावास एवं पाॅच सौ रूपये अर्थदण्ड एवं धारा- 6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के तहत 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं पाॅच हजार रूपये अर्थदण्ड एवं धारा- 3(1)(डब्ल्यू)(आई) एस.सी./एस.टी एक्ट 1989 के तहत 03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं पाॅच सौ रूपये अर्थदण्ड एवं धारा-3(2)(व्ही) एस.सी./एस.टी एक्ट 1989 के तहत आजीवन सश्रम कारावास एवं पाॅच हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा से दंडित किया है एवं पीड़िता को न्यायालय द्वारा दो लाख रूपये प्रतिकर दिलाये जाने का आदेष पारित किया गया। मामले की पैरवी सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्रीमती रिपा जैन ने की। 
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि षिकायतकर्ता/बालिका के पिता द्वारा दिनाॅक- 21.09.2021 को थाना शाहगढ़ में रिपोर्ट लेख कराई कि उनकी बालिका आयु करीब 16 वर्ष दिनाॅक 20.09.2021 को घर से 11ः00 बजे दिन को उसकी साईकिल से रोजाना की तरह पढ़ने का कहकर विद्यालय गई थी  जो शाम 4ः30 बजे तक घर नहीं पहुॅंची जिसकी तलाष करने पर वह नहीं मिली कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी पुत्री /बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की शंका है । करीब सवा महीने बाद बालिका को गुड़गाॅव से दस्तयाव  होने पर बालिका द्वारा बताया गया कि जब वह घर से स्कूल जा रही थी तभी रास्ते में अभियुक्त ने उसकी साईकिल छान ली और उसे बस से गुड़गाॅव ले गया और उसे कमरे में रखकर उसके साथ गलत काम किये तथा अभियुक्त बालिका को छोड़कर शाहगढ़ आ गया तब पुलिस ने मोबाईल ट्रेस कर अभियुक्त को हिरासत में लिया गया। उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान साक्षियों के कथन लेख किये गये घटना स्थल का नक्शा मौका तैयार किया गया अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित कर थाना-षाहगढ़ द्वारा धारा- 366, 376, 376(2)(एन) भा.द.वि.  एवं 5/6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 एवं धारा- 3(1)(डब्ल्यू)(आई) ,3(2)(व्ही) एस.सी./एस.टी एक्ट 1989 का अपराध आरोपी के विरूद्ध दर्ज करते हुये विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में पेश किया। अभियोजन द्वारा अभियोजन साक्षियों एवं संबंधित दस्तावेजों को प्रमाणित किया गया एवं अभियोजन ने अपना मामला संदेह से परे प्रमाणित किया । जहॉ विचारण उपरांत तृतीय अपर-सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पाक्सों एक्ट 2012) नीलम शुक्ला जिला-सागर की न्यायालय ने  आरोपी को दोषी करार देते हुये उपरोक्त सजा  से दंडित किया है। 
                                                                                     





Share:

SAGAR : DIG ने 50 गुम हुए मोबाइल फोन सर्च कराकर वापिस किए

SAGAR : DIG ने  50 गुम  हुए मोबाइल फोन  सर्च कराकर वापिस किए

सागर। पुलिस के पास  आम-जन द्वारा गुम मोबाइल की शिकायत  की गई थी। जिसमें  तरूण नायक उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक जिला सागर साईबर सेल टीम  एवं संबंधित थाना प्रभारियों को गुम मोबाइल कि पता साजी करने हेतु निर्देशित किया गया था । गुम मोबाइलों की जो शिकायतें थानों में एवं साईबर शेल में प्राप्त हुई थी ।


उन शिकायतों पर कार्यवाही करते  सायबर शेल सागर द्वारा गुम मोबाइलो को तकनीकी रूप से सर्च किया गया। जो मुलतः संब्जी मण्डी, स्कूल, कालेज अदि स्थानों में गुम हुये थें। गुम मोबाइलों को सायबर शेल  एवं थाना मोतीनगर, केन्ट, गोपालगंज, मकरोनिया एवं संबंधित थानो के माध्यम से प्राप्त किया।

आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संबंधित मोबाइल धारकों को पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक  तरुण नायक द्वारा वापस किया गया। 
पुलिस की इस सम्पूर्ण कार्यवाही में सायबर सेल की टीम निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर, प्र.आर. अमर तिवारी, आर. अमित शुक्ला, प्र.आर. सौरभ रैकवार, आर. हेमेन्द्र, अरूणेन्द्र सिंह एवं सोनम यादव का विशेष योगदान रहा है।


उप पुलिस महानिरीक्षक /पुलिस अधीक्षक का आग्रह किया हैं कि भविष्य में किसी को भी गुम मोबाईल प्राप्त होने पर निकट थानें में जमा करें एवं बिना बिल के मोबाईल न खरीदें।

____

_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

Sagar: हत्या के फरार इनामी आरोपी ने जहर खाकर की आत्महत्या

Sagar: हत्या के फरार इनामी आरोपी ने जहर खाकर की आत्महत्या 


सागर।  हत्या के मामले में फरार इनामी आरोपी ने शनिवार की रात जहर खा लिया। जिसे गंभीर अवस्था में पहले खुरई अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे डाक्टरों ने बीएमसी रैफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बीएमसी चौकी पुलिस के अनुसार बीना थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम हड़कारी निवासी राकेश पिता सनमान सिंह राजपूत 32 वर्ष को शनिवार रविवार की दरम्यानी रात जहर खाने के कारण खुरई अस्पताल से रैफर कर भर्ती किया गया था। जिसकी इलाज के दौरान कुछ देर बाद ही मौत हो गई।


हत्या के मामले में फरार था मृतक

बीना थाना प्रभारी कमल सिंह निगवाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम हड़कारी में 8 नवम्बर 2022 की रात ग्राम हड़कारी निवासी शांति बाई पटेल की जमीनी विवाद के चलते स्थानीय कुछ लोगों ने मिलकर हत्या कर दी थी। हत्या का मामला थाना में दर्ज हुआ था। इसी मामले में मृतक राकेश सिंह राजपूत भी हत्या के आरोपियों में शामिल था। घटना में शामिल अन्य आरोपियों को पुलिस ने घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया था।
 लेकिन घटना दिनांक से ही मृतक आरोपी राकेश सिंह राजपूत फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। फरार होने के कारण उसके ऊपर इनाम भी घोषित हो गया था ।




झूठे मामले के चलते खाया जहर

मृतक के परिजनों की माने तो पुलिस की झूठे मामला दर्ज होने से परेशान होकर मृतक राकेश सिंह राजपूत ने जहर खाकर जान दी है। मृतक के परिवार के राम प्रवेश राजपूत ने बताया कि मृतक और एक अन्य प्रमेन्द्र सिंह राजपूत के ऊपर हत्या का झूठा मामला दर्ज किया गया था । उस हत्या के मामले में पहले पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। मामले के कुछ दिन बाद दो और नाम जोड़ दिए गए थे। जिसमें राकेश और प्रमेन्द्र शामिल थे। प्रमेन्द्र सिंह ने कुछ दिन पहले पुलिस को सरेंडर कर दिया था। लेकिन डर के कारण मृतक पेस नहीं हुआ था। जिसके कारण वह परेशान रहता था। पुलिस भी लगातार गिरफ्तार करने के लिए उसे खोज रही थी। पुलिस के डर से वह दो माह से यहां वहां छुप रहा था। पुलिस ने उसके ऊपर साढ़े सात हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया था। इसी परेशानी के कारण उसने शनिवार को सल्फास खा लिया।

Share:

सागर जैन पंचायत सभा की कार्यकारिणी घोषित

सागर जैन पंचायत सभा की कार्यकारिणी घोषित


सागर। श्री दिगंबर जैन पंचायत सभा,सागर की कार्यकारिणी सभी वरिष्ठ समाजसेवियों की सहमति से अध्यक्ष मुकेश जैन ढाना ने घोषित कर दी है कार्यकारिणी में 15 संरक्षक,7 उपाध्यक्ष, 7 मंत्री, 12 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं जबकि संगठन मंत्री के रूप में अनिल जैन नैनधरा को मनोनीत किया है।
निदेशक महेश जैन बिलहरा और संतोष जैन घडी है। कार्यअध्यक्ष सुरेन्द्र जैन  मालथौन, रश्मि रितु जैन,महामंत्री कपिल मलैया, कोषाध्यक्ष दिनेश जैन बिलहरा के अलावा संरक्षक विधायक शैलेंद्र जैन, देवेंद्र जैन जैना, सुगम कोठारी, पीसी नायक, प्रेमचंद उपकार, गुलजारीलाल जैन, अंकुर कॉलोनी, सुरेश जैन कोट वाले राजाभैया जैन, अजित समैया, सुभाष चौधरी, दुलीचंद चंदेरिया, ऋषभ जैन बांदरी, आनंद जैन स्टील, नेवी जैन और मनोज जैन लालो को बनाया है।


 जबकि उपाध्यक्ष प्रदीप रांधेलिया, प्रकाश जैन पारस, प्रदीप समैया, मुकेश सराफ, प्रदीप जैन पड़ा, सुभाष जैन खाद और नीलेश भूसा को बनाया है जबकि मंत्री सौरभ जैन बूंद विकास टोनी केसली, राकेश जैन चच्चा, तरुण जैन कोयला, डीके जैन पूर्व आईटीओ, डॉ मुकेश जैन मोराजी, मनीष नायक किराना को बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य अशोक जैन वीर, सुरेंद्र जैन डबडेरा, डॉ महेंद्र जैन, सुदीप जैन सीए, राजेश जैन सेंट्रल बैंक, अजय सराफ शिक्षक, प्रमोद जैन पटना, आशीष जैन पटना, आदेश जैन, अशोक जैन वर्धमान, अजय जैन देवरी और नीरज जैन सेमरा को बनाया गया है। 


अध्यक्ष मुकेश जैन ढाना ने बताया की कार्यकारिणी के गठन के उपरांत जल्दी ही सभा की पहली बैठक बुलाई जाएगी और उसके पश्चात शपथ ग्रहण समारोह होगा। कार्यकारिणी में सागर नगर के सभी क्षेत्रों के लोगों को शामिल किया गया है।


_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive