SAGAR: आदिवासी समुदाय की शमशान भूमि पर अवैध उत्खनन का मामला: कलेक्टर एसपी ने की चर्चा: कांग्रेसियों ने लगाए आरोप
जिले ग्वारीपुरा कुड़ारी गांव में किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन नहीं किया जा रहा है। उक्त जानकारी कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी के साथ ग्वारीपुरा कुड़ारी गांव के निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों से हुई चर्चा में व्यक्त की। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री विजय डेहरिया सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामवासी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री दीपक आर्य आज पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी के साथ ग्वारीपुरा कुड़ारी ग्राम पहुंचे, जहां माफियाओं के द्वारा अवैध उत्खनन करने की शिकायत सामने आई थी । चर्चा करने के बाद ग्रामवासियों ने बताया कि ग्राम में विगत 2 वर्षों से किसी भी प्रकार का उत्खनन नहीं हो रहा है। ग्राम से मुक्तिधाम बहुत दूर है। ग्राम में मृत्यु होने के उपरांत दूर बने मुक्तिधाम में अंत्येष्टि का कार्य किया जाता है। मुक्तिधाम के अंतर्गत किसी भी प्रकार का उत्खनन कार्य नहीं किया गया है। ग्रामवासियों ने कलेक्टर से उपर्युक्त इसी स्थान पर मुक्तिधाम बनवाने की मांग की। जिसपर कलेक्टर ने कहा कि मुक्तिधाम के लिए इसी स्थान पर भूमि चिन्हित की जाएगी ।
पूर्व सांसद आनंद अहिरवार ने की मांग
सागर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार ने ग्राम कुडारी गवारी पुरा पहुंचकर शमशान घाट से आदिवासी बच्चों के शबो को निकाले जाने कीघटना की जानकारी ली। ग्रामवासियों ने चर्चा में बताया कि जहां पहले पुराना श्मशान घाट बना था उसके आसपास मुरम खुदाई की गई है श्मशान घाट के गांव से लगी हुई सरकारी भूमि पर ही लोग अंतिम संस्कार करते थे।
इस पूरे घटना क्रम पर आनंद अहिरवार ने मौके पर मौजूद जिला प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा की और कहा कि श्मशान घाट की भूमि आरक्षित की जाए एवं उस पर सेड निर्माण किया जाए उनके प्रस्ताव पर सहमति करते हुए जल्दी ही भूमि आरक्षित करने एवं बाउंड्री बाल बना कर सेड निर्माण की सहमति दी ।यह स्थान कुडारी ग्राम से कुछ दूरी पर है जहां आदिवासी समुदाय के भी मकान बने हैं। उनके साथ इस अवसर पर श्री राम कुमार पचौरी,राजू राठोर, राजेश उपाध्याय , एड धन सिंह अहिरवार आशीष यादव शंकर आदिवासी दौलत आदिवासी, माखन यादव, लखन आदिवासी, बल्लू आदिवासी श्रीमती नर्मदा बाई, श्रीमती पार्वती बाई ,मिट्ठू लाल ,भागीरथ, वीर सिंह आदिवासी ,राजाराम आदिवासी सहित कई लोग उपस्थित थे





