संत रविदास जंयती : सागर में अध्योध्या धाम के राम मंदिर में लगे वंशीपहाड़पुर के पत्थरों से देश का प्रथम संत रविदास मंदिर ले रहा है पूर्ण आकार
Editor: Vinod Arya | 94244 37885
संत रविदास जंयती : सागर में अध्योध्या धाम के राम मंदिर में लगे वंशीपहाड़पुर के पत्थरों से देश का प्रथम संत रविदास मंदिर ले रहा है पूर्ण आकार
Sagar : शहर कांग्रेस कमेटी की जिला कार्यकारिणी घोषित : 08 उपाध्यक्ष, 23 महामंत्री, 21 सचिव बनाए गए
Sagar : शहर कांग्रेस कमेटी की जिला कार्यकारिणी घोषित : 08 उपाध्यक्ष, 23 महामंत्री, 21 सचिव बनाए गए
तीनबत्ती न्यूज: 30 जनवरी, 2026
भोपाल: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी की स्वीकृति उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी सागर शहर की जिला कार्यकारिणी नियुक्त की गई है। इसमें एक कोषाध्यक्ष 08 उपाध्यक्ष, 23 महामंत्री, 21 सचिव और कार्यकारिणी सदस्य आदि बनाए गए है।
शासकीय चिकित्सा अधिकारी को सजा: फर्जी मूल निवासी बनाकर मेडिकल सीट पर लिया था एडमिशन ▪️ पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने की थी STF में शिकायत व्यापम घोटाले की
शासकीय चिकित्सा अधिकारी को सजा: फर्जी मूल निवासी बनाकर मेडिकल सीट पर लिया था एडमिशन
▪️ पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने की थी STF में शिकायत व्यापम घोटाले की
तीनबत्ती न्यूज: 30 जनवरी, 2026
भोपाल: भोपाल की एक अदालत ने फर्जी मूल निवासी का प्रमाणपत्र लगाकर मेडिकल सीट पर प्रवेश लेने वाले डाक्टर को सजा सुनाई है। वर्तमान में वह शासकीय चिकित्सा अधिकारी है। इसकी STF में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने फर्जीवाड़े की शिकायत दर्ज कराई थी।
एडीपीओ, भोपाल अकील खान ने बताया कि आज 30 जनवरी को माननीय न्यायालय श्री अतुल सक्सेना 23वे अपर सत्र न्यायाधीश, द्वारा कूटरचित मूल निवासी प्रमाण पत्र का उपयोग कर मेडिकल सीट पर प्रवेश लेने वाले आरोपी डॉक्टर सीताराम शर्मा पिता श्री नत्थीलाल शर्मा को दोषसिद्ध पाते हुये धारा 420 भादवि मे 03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500रू अर्थदण्ड एवं धारा 467 भादवि मे 03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500रू अर्थदण्ड धारा 468 भादवि मे 03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500रू अर्थदण्ड एवं धारा 471 भादवि मे 02 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500रू अर्थदण्ड से दण्डित किये जाने का निर्णय पारित किया है । उक्त प्रकरण में शासन द्वारा की ओर से विशेष लोक अभियोजक एसटीएफ भोपाल आकिल खान एवं श्रीमती सुधाविजय सिंह भदौरिया द्वारा पैरवी की गई है।
यह भी पढ़ें: Bhopal News : फर्जी मूल निवासी बनाकर मेडिकल सीट पर प्रवेश लेने वाले डॉक्टर को सजा
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने की थी शिकायत
घटना का विवरण इस प्रकार है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तत्कालीन राज्य सभा सासंद द्वारा एसटीएफ भोपाल को शिकायत की गई थी कि व्यापम वर्ष 2006 के बाद जो परीक्षाएं आयोजित हुई है और जो घोटाला हो रहा है उसमे उत्तर प्रदेश के मूल निवासी मध्यप्रदेश मे मेडिकल सीट प्राप्त करने के लिये मध्यप्रदेश का कूटरचित मूल निवासी प्रमाण पत्र बनवाकर कर मध्यप्रदेश कोटे की मेडिकल सीट पर प्रवेश ले रहे है। पुलिस थाना एसटीएफ भोपाल को वर्ष 2009 मे प्राप्त शिकायत व्यावसायिक परीक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित पीएमटी परीक्षा मे आरोपी सीताराम शर्मा द्वारा वर्ष 2009 मे उत्तीर्ण होने पर म.प्र. राज्य कोटा का लाभ प्राप्त करने के लिये कूटरचित मूल निवासी प्रमाण पत्र का उपयोग कर सदोष लाभ प्राप्त करने से उक्त कृत्य का अपराध पंजीबद्ध किया गया। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना एसटीएफ के अपराध 35/2019 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
यह भी पढ़ें: Sagar News: सामुदायिक भवन में निजी स्कूल संचालित : पशु बंधे थे : कलेक्टर के निर्देश पर खाली कराया गया भवन
आरोपी यूपी का मूल निवासी
विवेचना मे पाया गया है कि आरोपी सीताराम शर्मा द्वारा मध्यप्रदेश की अम्बाह तहसील से निर्मित कथित मूल निवासी बना होना दर्शाकर मेडिकल सीट पर प्रवेश लिया जबकि आरोपी मूल रूप से उत्तरप्रदेश को रहने वाला है और उसने माध्यिमक शिक्षा परिषद उत्तरप्रदेश से 1984 हाईस्कूल की परीक्षा एवं 2001 मे इंटरमीडियेट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। अभियुक्त वर्तमान मे जिला भिण्ड मे शासकीय चिकित्यालय मे चिकित्सा अधिकारी के शासकीय पद पर पदस्थ है। जब उसके कथित मूल निवासी प्रमाण पत्र की जॉच की गई तो उक्त प्रमाण पत्र तहसील अम्बाह जिला मुरैना से जारी होना नही पाया गया। उपरान्त अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया माननीय न्यायालय के समक्ष अभियोजन द्वारा प्रस्तुत तर्क, साक्ष्य, दस्तावेजों एवं न्यायाद़ष्टात से सहमत होते हुए आरोपी सीताराम शर्मा को उक्त धाराओं मे दोषसिद्ध का निर्णय पारित किया गया है।
न्यायालय के निर्णय के पैरा 143 मे लेख किया गया है विद्वान विशेष लोक अभियोजक ने मामले की पृष्ठ भूमि पर प्रकाश डालकर यह प्रकट किया कि अभियुक्त द्वारा किया गया अपराध इसलिए गंभीर प्रकृति का है क्योकि मध्यप्रदेश का मूल निवासी ना होकर एक प्रतियोगी परीक्षा मे अवास्तविक कूटरचित दस्तावेज का उपयोग कर बेईमानीपूर्वक आशय से स्थान सुनिश्चित किया गया जिसके आधार पर वास्तविक प्रतियोगी परीक्षार्थी का अधिकार प्रभावित हुआ है और वर्तमान मे अभियुक्त एक शासकीय चिकित्सालय मे एक चिकित्सीय अधिकारी है। इसलिए अभियुक्त का अपराध गंभीर प्रकृति को होकर अभियुक्त को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने की प्रार्थना की गई ।
नगर परिषद बक्सवाहा की महिला CMO व उपयंत्री को EOW सागर ने 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा ▪️आवासीय पट्टा एवं प्रधानमंत्री आवास देने के एवज में रिश्वत ली
नगर परिषद बक्सवाहा की महिला CMO व उपयंत्री को EOW सागर ने 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
▪️आवासीय पट्टा एवं प्रधानमंत्री आवास देने के एवज में रिश्वत ली
तीनबत्ती न्यूज: 31 जनवरी ,2026
सागर: EOW सागर ने छत्तरपुर जिले के बक्सवाहा नगर परिषद की CMO नेहा शर्मा तथा उपयंत्री शोभित मिश्रा को आवासीय पट्टा एवं प्रधानमंत्री आवास देने हेतु रिश्वत लेने के आरोप में 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। इस कार्यवाही से विभाग में हड़कंप मच गया।
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ई०ओ०डब्ल्यू०) इकाई-सागर में आवेदक हरिओम पिता बहोरा अहिरवार निवासी बक्सवाहा, जिला-छतरपुर ने बक्सवाहा नगर परिषद सीएमओ सुश्री नेहा शर्मा द्वारा आवेदक को आवासीय पट्टा एवं प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति के लिए चालीस हजार की रिश्वत मांगे जाने के सम्बन्ध में आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था। आवेदन का सत्यापन करने पर नगर परिषद सीएमओ द्वारा 30000 रूपये रिश्वत की मांग करने की पुष्टि होने पर आरोपी नगर परिषद सीएमओ के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत ई०ओ०डब्ल्यू० में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
आवेदक की सूचना पर ई०ओ०डब्ल्यू० सागर की टीम द्वारा ट्रैप कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान आरोपिया नेहा शर्मा द्वारा रिश्वत की रकम आवेदक से स्वयं ना लेते हुए रिश्वत की रकम उपयंत्री शोभित मिश्रा को दिलवाई गई। जैसे ही उपयंत्री द्वारा रिश्वत की रकम ली गई ई०ओ०डब्ल्यू० की टीम द्वारा उपयंत्री को रंगे हाथ पकड़ा गया। पंचसाक्षी के समक्ष विधिवत उपयंत्री के हाथ केमिकल से धुलवाने पर गुलाबी रंग के हो गए। आवेदक के आवासीय पट्टे एवं प्रधानमंत्री आवास का आवेदन नगर परिषद में लंबित है। दोनों आरोपियों के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है।
ये रही ट्रैप टीम
ट्रैप टीम में ई०ओ०डब्ल्यू० सागर से उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती उमा नवल आर्य, निरीक्षक प्रशांत मिश्रा, आदेश जैन, उप निरीक्षक श्रीमती सोनल पाण्डेय, उनि (अ) अतुल पंथी, प्रधान आरक्षक आसिफ खान, रामसजीवन यादव, राकेश बेन, प्रधान आरक्षक (चालक) श्री अफसर अली, आरक्षक गोविन्द अवस्थी, श्री अंकित मिश्रा, श्री आकाश दीक्षित, महिला आरक्षक श्रीमती स्वाति दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Sagar News ' महापौर परिषद की बैठक मैनेक निर्णय : एलीवेटेड कॉरीडोर का नाम अटल पथ होगा
Sagar News ' महापौर परिषद की बैठक में अनेक निर्णय : एलीवेटेड कॉरीडोर का नाम अटल पथ होगा
तीनबत्ती न्यूज: 30 जनवरी, 2026
सागर: महापौर परिषद की बैठक महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी की अध्यक्षता में एम आई सी सदस्यों एवं नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री की उपस्थिति में आयोजित की गई । जिसमें नगर विकास एवं सौन्दर्यीकरण के साथ ही निगम की आय बढ़ाने के महत्वपूर्ण विषयों पर सभी सदस्यों द्वारा चर्चा उपरांत निर्णय लिए गए हैं।
एलीवेटेड कॉरीडोर का नाम अटल पथ करने की स्वीकृति
बैठक में महापौर श्रीमति संगीता सुशील तिवारी ने सुझाव दिया कि एलीवेटेड कॉरीडोर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के नाम पर अटल पथ किया जाये जिसपर सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।
हाकर्स जोन के लिए स्थानों का चयन
म.प्र.शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल के पत्र अनुसार हाथ ठेला/फेरी वाले रेहड़ी वालों की पंचायत में मान मुख्यमंत्री जी की घोषणा के दिशा निर्देश अनुसार शहर में हाकर्स जोन प्रस्तावित किये गये। इस हेतु विभिन्न स्थानों पर हाकर्स जोन एवं दर प्रतिमाह प्रस्तावित की गई। बाजार विभाग द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर हाकर्स जोन स्थापित किये जाने के संबंध में जानकारी दी गई। इस संबंध में महापौर श्रीमति संगीता सुशील तिवारी एवं निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि शहर के प्रमुख चौराहे जैसे शीतला माता मंदिर, वंदे मातरम् चौक, संविधान चौक सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर अगर जगह है तो ऐसे स्थानों को भी हाकर्स जोन बनाने के लिये जगह चिन्हित करने हेतु एक सप्ताह में कार्यवाही की जाये तथा चिन्हित किये गये सभी स्थानों की वीडियोग्राफी भी करायी जाये। हाकर्स जोन के लिये न्यूनतम दर रू. 1000/- निर्धारित करने की अनुशंसा सहित विषय को परिषद में भेजे जाने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में एम आई सी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर ने भी सुझाव दिए।
प्रोजेक्ट मैनेजर एम.पी.यू.डी.सी. सागर का पत्र
प्रोजेक्ट मैनेजर एम.पी.यू.डी.सी. सागर का पत्र के पत्रानुसार पैकेज 6-बी अंतर्गत नगर निगम सागर, नगर पालिक मकरोनियाँ जलप्रदाय उन्नयन योजना के अंतर्गत घरेलू नल कनेक्शनों के संयोजन के लिये टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा की गई गणना पत्रक अनुसार विभिन्न पाईप लाईनों की साइज अनुसार नल कनेक्शन के संयोजन की राशि लिये जाने के संबंध में दरों के निर्धारण करने हेतु निर्णय लिया गया कि टाटा प्रोजेक्ट द्वारा प्रस्तावित दरें अधिक होने के कारण एक समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया जो एक सप्ताह में जलप्रदाय विभाग एवं टाटा प्रोजेक्ट के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर दरों का निर्धारण करेगी।
निर्माणाधीन डी.डी. काम्पलेक्स कटरा बाजार सागर
निर्माणाधीन डी.डी. काम्पलेक्स कटरा बाजार सागर की शेष दुकानों के आवंटन हेतु ई-निविदा जारी की गई। जिसमें दुकान क्रमांक 10 प्रथम तल आफसेट श्री वीरेन्द्र जैन एवं दुकान कमांक 18 भू-तल पर श्रीमती कमलाबाई जैन के उच्चतम आफर को अनुशंसा सहित स्वीकृति हेतु निगम परिषद में भेजे जाने का निर्णय लिया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना ए.एच.पी.घटक मेनपानी
प्रधानमंत्री आवास योजना ए.एच.पी.घटक मेनपानी आवास निर्माण एंजेसी मोन्टो कार्लाे लिमिटेड अहमदाबाद के आवेदन अनुसार मेनपानी प्रोजेक्ट के क्षतिग्रस्त भवनों का आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु महापौर परिषद प्र.क. 18 दिनांक 18.03.2025 में आंशिक संशोधन करते हुए कनेरादेव भवनों एवं महापौर परिषद पुष्टि की प्रत्याशा में जमा राशि मेनपानी के भवनों, में मरम्मत कार्य आवश्यक हाने के कारण आश्रय शुल्क की जमा राशि से रू. 2 करोड़ बिना ब्याज के ऋण के रूप में लेकर मेनपानी आवास योजना का भी नियमानुसार भुगतान किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई थी, विषय की पुष्टि की गई।
महापौर परिषद प्र.कं. 14 दिनांक 18.11.2025
महापौर परिषद प्र.कं. 14 दिनांक 18.11.2025 द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मेनपानी में निर्मित आवासों की मरम्मत आदि कार्य हेतु निविदा बुलाकर कार्य कराने की स्वीकृति दी गई थी। निर्माण एंजेसी मोन्टोकार्लाे लिमिटेड अहमदाबाद द्वारा मेनपानी में मरम्मत एवं सुधार कार्य करने हेतु निविदा बुलायी जाना आवश्यक न होने से विभागीय टीप अनुसार महापौर परिषद पुष्टि की प्रत्याशा में स्वीकृति दी गई , महापौर परिषद द्वारा पुष्टि की गई।
कार्यालय कलेक्टर जिला सागर का आदेश
कार्यालय कलेक्टर जिला सागर का आदेशानुसार दै.वे.भो. कर्मचारियों के मासिक एवं दैनिक वेतन की दरों में वृध्दि की गई। अतः निगम में पदस्थ दैनिक वेतन भोगी / मस्टर कर्मचारियों को आदेशानुसार बढी हुई दरों से वेतन दिये जाने की महापौर परिषद पुष्टि की प्रत्याशा में स्वीकृति प्रदान गई महापौर परिषद द्वारा पुष्टि प्रदान की गई।
अपर मुख्य सचिव एवं आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास के निर्देश
अपर मुख्य सचिव एवं आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र.भोपाल के निर्देश अनुसार किसी भी नगरीय निकाय में ठोस अपशिष्ट परियोजना अंतर्गत लीगेसी बेस्ट एवं अन्य कचरा दिनांक 30.06. 2026 के पूर्व निष्पादन कराया जाये। लगभग 70 हजार से 80 हजार मीट्रिक टन कचरा निष्पादन हेतु अल्पकालीन निविदा बुलायी जाना है। कार्य आवश्यक होने से महापौर परिषद पुष्टि की प्रत्याशा में अल्पकालीन निविदा जारी करने की स्वीकृति दी गई एम आई सी द्वारा विषय की पुष्टि की गई।
संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र. भोपाल का पत्र
संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र. भोपाल का पत्र अनुसार मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना अंतर्गत नगर निगम सागर में पार्क एवं खेल मैदान का निर्माण कार्य हेतु राशि रू. 5.98 करोड़ की सैध्दांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। महापौर परिषद पुष्टि की प्रत्याशा में सक्षम स्वीकृति एवं निविदा आमंत्रित करने की स्वीकृति प्रदान की गई। एम आई सी द्वारा पुष्टि की गई।
संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र.भोपाल के पत्र अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त मॉनिट ए$ संबंधी मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना अंतर्गत न.नि. सागर में 07 मंगल भवन निर्माण कार्य हेतु राशि रू. 9 करोड़ की सैध्दातिक स्वीकृति प्रदान की गई। जिस आधार पर कार्य की डी.पी.आर. तैयार की गई। महापौर परिषद पुष्टि की प्रत्याशा में सक्षम स्वीकृति एवं निविदा आमंत्रित करने की स्वीकृति दी गई एम आई सी द्वारा पुष्टि की गई।
मुख्यमंत्री मछुआ समृध्दि योजना
मुख्यमंत्री मछुआ समृध्दि योजना अंतर्गत स्मार्ट फिश पार्लर निर्माण हेतु महापौर परिषद प्रस्ताव कमांक 1 दिनांक18.11.2025 द्वारा काकागंज श्मशान घाट एवं एम.आर.एफ सेंटर के बाजू में फिश पार्लर निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई थी। जिसमें 9 स्मार्ट फिश एक ही स्थान पर निर्माण किये जाने हेतु प्रस्ताव में संशोधन कर स्वीकृति प्रदान की गई। एम आई सी द्वारा पुष्टि की गई।
प्रधानमंत्री आवास योजना बी.एल.सी. घटक 2.0 योजना अंतर्गत पात्र 80 हितग्राहियों की सूची एवं 178 हितग्राहियों की राशि महापौर परिषद पुष्टि की प्रत्याशा में भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई। विषय की पुष्टि की गई तथा इस संबंध में एम.आई.सी.सदस्य श्री शैलेन्द्र ठाकुर ने कहा कि पी.एम.ए.वाय बी.एल.सी.घटक के जिन हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाता है उनकी जानकारी संबंधित वार्ड के सभी पार्षदों की दी जावे। सागर झील बड़ा तालाब का संचालन / संधारण के संबंध में निगम आय की दृष्टि से चर्चा की गई इस संबंध में निर्णय लिया गया कि स्मार्ट सिटी सागर को पत्र भेजा जाये। इसके अलावा आय-व्यय पत्र माह जून 2025 से माह अक्टूबर 2025 तक सूचनार्थ प्रस्तुत किया गया।
बैठक में एम आई सी सदस्य पं.विनोद तिवारी, शैलेन्द्र ठाकुर, अनूप उर्मिल,श्रीमती रेखा नरेश यादव, रुपेश यादव,श्रीमती संगीता शैलेष जैन, धमेंद्र खटीक,मेघा दुबे, श्रीमती कंचन सोमेश जडिया, राजकुमार पटेल, उपायुक्त एस एस बघेल, सहायक आयुक्त तबस्सुम खान, लेखाधिकारी हर्ष केसरवानी, स्वच्छता अधिकारी राजेश सिंह राजपूत, आनंद मंगल गुरु, राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी, उपयंत्री रामाधार तिवारी,आयुष शुक्ला,संयम चतुर्वेदी, आसिमा तिर्की, महादेव सोनी,लेखापाल अभिषेक तिवारी, कार्यालय अधीक्षक मनोज अग्रवाल, कृष्ण कुमार चौरसिया सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Sagar News : गणतंत्र दिवस पर पत्तल पर मिला बच्चों को भोजन और स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने के मामले में दो प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड
Sagar News : गणतंत्र दिवस पर पत्तल पर मिला बच्चों को भोजन और स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने के मामले में दो प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड
तीनबत्ती न्यूज 29 जनवरी 2026
सागर : कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर बड़ी कार्यवाही करते हुए सागर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गढ़ौलीखुर्द विकासखंड सागर की प्राथमिक शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्णा गुप्ता एवं शासकीय प्राथमिक शाला बिहारीखेड़ा विकासखंड सागर के प्रधानाध्यापक रामप्रसाद शर्मा मूल पद सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया।
_____________
वीडियो देखने क्लिक करे
______________________
स्कूल की छत का गिरा प्लास्टर
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी निलंबन आदेश के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला गढ़ौलीखुर्द के कक्ष की छत का प्लास्टर अचानक गिरने से कक्षा में अध्ययनरत छात्र को चोट आई। उक्त घटना पर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र सागर एवं उनकी टीम द्वारा जांच की गई। विकासखंड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र सागर के जांच प्रतिवेदन दिनांक 29.01.2026 के अनुसार कृष्णा गुप्ता प्राथमिक शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक शासकीय प्राथमिक शाला गढ़ौलीखुर्द प्रथम दृष्टया दोषी पाई गई।
यह भी पढ़ें: Sagar News: सामुदायिक भवन में निजी स्कूल संचालित : पशु बंधे थे : कलेक्टर के निर्देश पर खाली कराया गया भवन
पत्तल पर बाटा भोजन
इसी प्रकार दिनांक 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर शासकीय प्राथमिक शाला बिहारीखेड़ा विकासखंड सागर में विशेष भोज के आयोजन में संस्था के बच्चों को पत्तल पर भोजन करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित हुए जिस पर कलेक्टर के निर्देश पर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र सागर एवं उनकी टीम द्वारा दिनांक 29 जनवरी .2026 को संस्था में उपस्थित होकर जांच की गई। प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के अनुसार शिकायत की पुष्टि करते हुए संस्था प्रधानाध्यापक रामप्रसाद शर्मा मूल पद सहायक शिक्षक की गंभीर लापरवाही पाई गई।
यह भी पढ़ें: Sagar News : कलेक्टर का 'ऑन द स्पॉट' एक्शन: पटवारी निलंबित, प्रभारी तहसीलदार को थमाया नोटिस
दोनों को किया सस्पेंड
उक्त प्रकरणों के मद्देनजर दोनों शिक्षकों के लापरवाहीपूर्ण व्यवहार एवं प्रथमदृष्टा दोषी पाए जाने पर दोनों शिक्षकों कृष्णा गुप्ता एवं रामप्रसाद शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।
Sagar : चौपाल लगाकर कांग्रेस ने किया पंचायत समिति का गठन, मनरेगा बचाओ अभियान किया
Sagar : चौपाल लगाकर कांग्रेस ने किया पंचायत समिति का गठन, मनरेगा बचाओ अभियान किया
तीनबत्ती न्यूज: 29 जनवरी, 2026
खुरई । सागर जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र के खुरई ब्लॉक के ग्राम तोड़ाकाछी में पंचायत समिति का गठन किया गया। साथ ही महात्मा गांधी रोजगार योजना को समाप्त किए जाने के विरोध में लोगों में जागरूकता लाने, मनरेगा से रोजगार प्राप्त करने के कानूनी अधिकार समाप्त किए जाने के विरोध में मिस्ड कॉल अभियान चलाया गया जिसमे ग्रामवासियों नें बड़चड़कर हिस्सा लिया एवं मनरेगा बचाओ के पम्पलेट्स वितरित किए गए।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहास ने इस अवसर पर कहा कि इन पंचायत समितियां के माध्यम से कांग्रेस जनता से सीधा संवाद करेंगी पंचायत समितियां का काम लोगों की समस्याओं को जानना एवं उनके सहयोग के लिए आगे आना है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा मनरेगा को समाप्त कर लोगों से उनके रोजगार प्राप्त करने के कानूनी अधिकार को छीन लिया है इसके लिए आप सभी को कांग्रेस के साथ आकर आवाज को बुलंद करना है।
सागर लोकसभा के प्रत्याशी रहे, प्रदेश कांग्रेस महासचिव चंद्रभूषण सिंह गुड्डू राजा ने कहा कि कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम चल रहा है इसके तहत यह पंचायत समिति गठित की गई है साथ ही उन्होंने कहा कि मनरेगा कांग्रेस सरकार की इस देश के लिए बड़ी देन थी लेकिन भाजपा ने इसे समाप्त कर दिया है लोगों से रोजगार प्राप्त करने के अवसर छीन लिए हैं।
विधानसभा के प्रभारी मुकुल पुरोहित ने कहा कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम खुरई विधानसभा के हरेक ग्राम पंचायत एवं वार्डों में समितियां का गठन कर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करें। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरविंदर सिँह चावला नें ग्राम पंचायत गठन की प्रक्रिया पूर्ण कराई एवं प्रदीप पटेल को पंचायत अध्यक्ष नियुक्त किया ।कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष शाकिर खान नें किया आभार एड चंद्रशेखर मेषन नें किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर विजय सिंह नथन, मालथोन ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र लोधी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन लोधी,नवल सेन अमित लोधी देवेंद्र रघुवंशी बादल ठाकुर, प्रानसिंह शेर सिंह प्रतिपाल सिँह,अरविन्द राजपूत संतोष दुबे प्रदीप पटेल तोड़ाकाछी, राजेंद्र दुबे रामनिवास लोधी मझले राजा शैलेन्द्र बुंदेला सोनू तिवारी सुरेंद्र रैकवार,घनश्याम साहू,रामचरण अहिरवार, चंद्रशेखर मेषन, डी पी रैदास, जीतेन्द्र राजपूत,शशिकांत शर्मा,साकिर राइन,बंशी चढ़ार सहित ग्राम वासी उपस्थित थे।
Sagar: श्रीमद् भागवत कथा शुरू: 03 फरवरी तक चलेगी कथा
Sagar: श्रीमद् भागवत कथा शुरू: 03 फरवरी तक चलेगी कथा
तीनबत्ती न्यूज: 29 जनवरी , 2026
सागर: कथा वाचक पं. श्री कृष्णा शास्त्री जी (वृन्दावन धाम) के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 28 जनवरी से 03 फरवरी 2026 तक देवी जी मंदिर के पास भीतर बाजार, कटरा सागर में आयोजित की गई है। साहू परिवार ,किशन होटल सागर इस कथा के मुख्य यजमान है। इस अवसर पर 28 जनवरी को कलश यात्रा निकाली गई।कथा समयः दोप. 02 बजे से हरि इच्छा तक रहेगा ।
_____________
वीडियो देखने क्लिक करे
______________________
सोने में कलयुग का वास
कथा व्यास पं. श्री कृष्णा शास्त्री जी (वृन्दावन धाम) ने आज जया एकादशी पर कथा में भगवान नारायण के प्रसंगों को सुनाते हुए कहा कि सोने में कलयुग का वास होता है। इसके दोष भी लगते है। हमें बेईमानी से कमाए गए धन से सोना खरीदकर नहीं पहनना चाहिए। यह धर्मसंगत नहीं है। हमें अधर्म से नहीं अच्छे कर्मों से जीवन व्यतीत करना चाहिए। उन्होंने सोने के दोष के लिए राजा परीक्षित का प्रसंग सुनाया।
मुख्य यजमान साहू परिवार के सदस्य मुकेश साहू ने बताया कि कथा 03 फरवरी तक आयोजित की गई है। इस दौरान श्री कृष्ण जनोत्सवः 31 जनवरी ,गोवर्धन पूजाः 01 फरवरी ,श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाहः 02 फरवरी ,श्री सुदामा चरित्र एवं कथा समापनः 03 फरवरी को होगा। पूर्णाहुति एवं भंडाराः 03 फरवरी 2026 को होगा।

























