Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 09 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय


Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 09 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक

▪️पंडित अनिल पाण्डेय


तीनबत्ती न्यूज: 08 फरवरी, 2026

जय श्री राम 

जगद्गुरु शंकराचार्य जी द्वारा रचित एक श्लोक है -

भज गोविन्दं भज गोविन्दं

गोविन्दं भज मूढमते।

सम्प्राप्ते सन्निहिते काले

न हि न हि रक्षति डुकृञ्करणे॥

इस श्लोक का अर्थ है

हे मूढ़ बुद्धि!

गोविन्द (ईश्वर) का भजन करो।

अंत समय आने पर

व्याकरण या विद्या काम नहीं आती।

संकट आने पर हम सभी ईश्वर का भजन करते हैं और मैं पंडित अनिल पाण्डेय आज आपको यह बताऊंगा कि इस सप्ताह अर्थात 9 फरवरी से 15 फरवरी के बीच में आपका कब कब अच्छा समय है और कब थोड़ा कम अच्छा समय ।

यह भी पढ़ेंSurya Gochar In Kumbh Rashi 2026 : 13 फरवरी 2026 को सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश : इन राशियों पर पड़ेगा असर


इस सप्ताह मंगल मकर राशि में, बुध और शुक्र कुंभ राशि में, वक्री गुरु मिथुन राशि में,  शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे ।  सूर्य प्रारंभ में मकर राशि में रहेगा तथा 13 तारीख के 8:36 दिन से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा ।

आईये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं ।

यह भी पढ़ें: पूर्ववर्ती सरकारों के बजट में राष्ट्रीय चेतना और ग्रामीण विकास का अभाव : मौजूद बजट मे विकसित भारत बनाने व अर्थव्यवस्था को मजबूती : केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके ▪️दुनिया में अस्थिरता के बावजूद भारत की विकास दर बेहतर : मंत्री प्रहलाद पटेल ▪️केंद्रीय बजट पर मीडिया व मातृशक्ति से संवाद


मेष राशि:-

इस सप्ताह कार्यालय में आप पूर्णतया सफल हो सकते हैं । आपको अपने सबसे बड़े अधिकारी से समन्वय करना पड़ेगा । धन आने का योग है । कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें ।  संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा ।  थोड़ा बहुत सहयोग प्राप्त हो सकता है ।  भाई बहनों से संबंध नरम-गरम रहेंगे ।  आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा ।  पिताजी को थोड़ा सा मानसिक क्लेश हो सकता है ।  इस सप्ताह आपके लिए 9 और 15 फरवरी कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है । 10 ,11 और 12 फरवरी को आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है या कोई यात्रा भी हो सकती है ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

यह भी पढ़ेंSagar Police : पुलिस प्रशिक्षण शाला के दो अधिकारियों SI प्रणेद्र तिवारी और हेड कांस्टेबिल जितेंद्र कोरी को मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक

वृष राशि :-

इस सप्ताह आपके पास धन आएगा परंतु उसकी मात्रा थोड़ी कम हो सकती है ।  भाग्य से आपको मदद मिलेगी ।  अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी।  आपको चाहिए कि आप अपने अधिकारियों से प्रतिवाद ना करें ।  10,  11 और 12 तारीख को आपके जीवन साथी को थोड़ा कष्ट हो सकता है। इन्हीं तरीकों में आपको अपने व्यापार के प्रति भी आप सावधान रहना चाहिए । सतर्कता पूर्वक कार्य करने पर कचहरी के कार्यों में सफलता की उम्मीद है । भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है।  इस सप्ताह आपके लिए पूरे सप्ताह सतर्कता पूर्वक कार्य करना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन  भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

____________

वीडियो देखने क्लिक करे

पूर्व BJP मंत्री अजय विश्नोई बैठे धरने पर: धान उपार्जन के फर्जीवाड़े को लेकर

__________

मिथुन राशि:-

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा जीवनसाथी और माता-पिता जी का स्वास्थ्य भी ठीक रहने की संभावना है ।  भाग्य से आपको मदद मिल सकती है ।  दुर्घटनाओं के प्रति आपको सतर्क रहना चाहिए ।  भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे ।  इस सप्ताह आपके लिए 12 की दोपहर से लेकर 13 और 14 तारीख कार्यों को करने के लिए उचित है ।  10 ,11 और 12 तारीख को आपको शत्रुओं के को परास्त करने का प्रयास करना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें ।  सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

यह भी पढ़ें: Sagar Crime : कपड़ा व्यापारी विक्की मोगली ने सल्फास खाकर आत्महत्या की : सूदखोरों से तंग आकर ▪️परिजनों और क्षेत्र वासियों ने शव रखकर किया चक्काजाम

कर्क राशि :-

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है । भाग्य से मामूली मदद मिल सकती है । कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहना चाहिए ।  वकील की सलाह माननी चाहिए । इस सप्ताह आपको दुर्घटनाओं के प्रति सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको अपने संतानों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी  । 9 और 15 फरवरी कार्यों को करने के लिए मददगार है ।  12 , 13 और 14 तारीख को आपको सावधान रहकर के अपने कार्यों को करना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन  तांबे के पत्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें । सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है। 

---------------
वीडियो देखने क्लिक करे


-----------------

सिंह राशि :-

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा  । विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे  ।  प्रेम संबंधों को भी बढ़ाने के लिए यह सप्ताह ठीक है   ।  इस सप्ताह आप थोड़े से प्रयास से ही अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं  ।  धन आने की उम्मीद है परंतु धन गलत रास्ते से आएगा  ।  माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । इस सप्ताह आपके लिए 12 की दोपहर के बाद से लेकर 13 और 14 तारीख कार्यों को करने के लिए थोड़ा ठीक है । 10  ,11 और 12 तारीख की दोपहर तक आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए ।  इन्हीं तारीखों को आपका मन थोड़ा खिन्न हो सकता है । इस सप्ताह 15 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन  हनुमान चालीसा का पाठ करें एवं शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी का दर्शन करें और उनके सामने बैठकर हनुमान चालीसा का वाचन करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

यह भी पढ़ें: केवल सुंदरकांड पढ़ने और सुनने से कोई लाभ नहीं होगा,पूरी कथा पढ़ना चाहिए : पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज ▪️केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह श्रीराम कथा में शामिल हुए: दक्षिणमुखी हनुमान जी की उतारी आरती

कन्या राशि:-

यह सप्ताह आपके संतान के लिए अच्छा हो सकता है ।  परीक्षार्थियों का रिजल्ट भी अच्छा आएगा ।  भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। इस सप्ताह आपके शत्रु शांत रहेंगे ।  भाग्य का साथ मिल सकता है ।  इस सप्ताह आपके लिए 12 की दोपहर के बाद से लेकर 13 और 14 तारीख कार्यों को करने के लिए लाभदायक है ।  सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है ।  10 , 11 और 12 तारीख को आपके भाई बहनों को कुछ कष्ट हो सकता है ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं ।  सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

______________

वीडियो देखने क्लिक करे

श्री रुद्राक्षधाम मंदिर: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री हनुमान जी की पूजन-अर्चना

______________________

तुला राशि:-

इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है ।  भाग्य भी आपका साथ देगा  ।  संतान से आपके सहयोग मिल सकता है  ।  व्यापार ठीक चलेगा  ।  आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा  ।  अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने अधिकारी से व्यर्थ वार्तालाप नहीं करना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 9 और 15 तारीख कार्यों को करने के लिए अनुकूल है ।  10,  11 और 12 तारीख को आपके पास धन आने की संभावना है ।  सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

यह भी पढ़ें: किसी भी युग में ब्राह्मणों का अपमान विनाशकारी साबित हुआ है - प्रेमभूषण जी महाराज ▪️केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 6 फरवरी को शामिल होंगे श्री रामकथा


वृश्चिक राशि:-

अगर आप व्यापारी हैं तो इस सप्ताह आपके व्यापार में लाभ की संभावना बढ़ जाती है  । अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए ठीक है परंतु आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए  ।  अगर आप सामाजिक कार्यकर्ता हैं तो आपके लिए यह सप्ताह ठीक है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । भाई बहनों के साथ संबंध नरम-गरम रह सकता है । इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं । भाग्य थोड़ा  साथ देगा । इस सप्ताह आपके लिए 12 की दोपहर से लेकर 13 और 14 तारीख कार्यों को करने के लिए परिणाम दायक है ।  सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें ।  सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

यह भी पढ़ेंSAGAR NEWS : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने नर्स की गोली मारकर हत्या : आरोपी फरार

धनु राशि:-

इस सप्ताह आपके पास धन आने की संभावना है । धन उचित मात्रा में आएगा ।  अगर आप व्यापारी हैं तो आपको लाभ होगा ।  अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो  आपके लिए यह सप्ताह सामान्य है ।  सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए भी यह सप्ताह सामान्य रहेगा ।  भाई बहनों के साथ संबंध नरम-गरम रहेंगे ।  इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग मिल सकता है ।  इस सप्ताह आपके लिए 12 , 13 और 14 तारीख कार्यों को करने हेतु   फल दायक है ।  10 ,11 और 12 तारीख को आपको कचहरी के कार्यों में सतर्कता पूर्वक कार्य कर सफलता प्राप्त करना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए की आप काली उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजन करें ।  सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

यह भी पढ़ें: नर्स दीपशिखा हत्याकांड : मौसेरा भाई निकला हत्यारा : एक तरफा प्रेम ने ली जान : जबलपुर से सागर आया था मौसेरा भाई : परिजनों ने किया चक्काजाम

मकर राशि:-

व्यापारियों के लिए यह सप्ताह ठीक है । व्यापार में लाभ होने की पूरी संभावना है ।  नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह थोड़ा सावधान रहने का है ।   जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध  ठीक रहेंगे ।  धन आने की पूरी संभावना है ।  अगर आप पेट के रोगी हैं तो उसमें आपको इस सप्ताह आराम मिलेगा  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप अपने कार्यों को 9 और 15 तारीख को करने का प्रयास करें । कार्यों में अवश्य सफलता प्राप्त होगी ।  आपको 12 तारीख की दोपहर से लेकर 13 और 14 तारीख को सजग रहना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि  आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

यह भी पढ़ेंप्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री को निलंबित किया सागर कमिश्नर ने

कुंभ राशि:-

व्यापारियों के लिए यह सप्ताह उत्तम है । व्यापार में उनको लाभ होगा ।  कचहरी के कार्यों में भी सफलता प्राप्त होगी । नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह थोड़ा सावधान रहना चाहिए , विशेष रूप से 10,  11 और 12 तारीख को । जनप्रतिनिधियों को 10 ,11 और 12 तारीख को प्रतिष्ठा मिल सकती है । इस सप्ताह आप सबके लिए 15 तारीख को विशेष रूप से सजग रहना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं ।  सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

यह भी पढ़ेंSagar News : वनकर्मियों पर हमला : दोनों तरफ से गोलीबारी : हमलावरों पर FIR दर्ज : अवैध सागौन की लकड़ी जब्त

मीन राशि:-

नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह धन प्राप्त होने की उम्मीद है ।  परंतु उन लोगों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सावधान भी रहना चाहिए ।  व्यापारियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कम ठीक है ।  जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह प्रतिष्ठा दायक है ।  इस सप्ताह आप लोगों को भाग्य से मदद नहीं मिल पाएगी ।   आपको अपने सभी कार्य अपने बल पर करने पड़ेंगे ।  इस सप्ताह आपके लिए 12 तारीख की दोपहर से लेकर 13 और 14 तारीख कार्यों को करने हेतु लाभप्रद है ।  9 तारीख को आपको होशियार रहना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें ।  सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है  । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।


जय मां शारदा।

 निवेदक:-

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता

प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया , 

सागर  (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004

मोबाइल नंबर :-8959594400

Share:

भाजपा प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर सागर व सदानंद गौतम बने सागर ग्रामीण के भाजपा जिला प्रभारी

भाजपा प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर सागर व सदानंद गौतम बने सागर ग्रामीण के भाजपा जिला प्रभारी


तीनबत्ती न्यूज: 07 फरवरी, 2026

सागर। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा शनिवार को जिला प्रभारीयों की नियुक्ति की गई जिसमें भाजपा प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर को सागर जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं पन्ना के पूर्व जिलाध्यक्ष सदानंद गौतम को भाजपा जिला ग्रामीण का प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

जिला प्रभारी नियुक्त होने पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होने कहा हैं की प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर के सांगठनात्मक अनुभव,और ऊर्जावान कार्यशैली का लाभ सागर जिले को मिलेगा संगठन को मिलेगा पार्टी के कार्य विस्तार में नई गति आएगी।

ये रही सूची



Share:

बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय का राष्ट्रीय रिकॉट्सियल सर्विलांस कार्यक्रम में 'स्पोक सेंटर' के रूप में चयन

बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय का राष्ट्रीय रिकॉट्सियल सर्विलांस कार्यक्रम में 'स्पोक सेंटर' के रूप में चयन



तीनबत्ती न्यूज : 07 फरवरी , 2026

सागर: बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय (BMC) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश के 18 चिकित्सा महाविद्यालयों के बीच मध्य प्रांत से एकमात्र संस्थान के रूप में बीएमसी को स्क्रब टायफस की जांच और निगरानी के लिए राष्ट्रीय रिकॉट्सियल सर्विलांस कार्यक्रम के अंतर्गत चुना गया है।

स्पोक सेंटर के रूप में चयन

मीडिया प्रभारी डॉक्टर सौरभ जैन ने बताया कि क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC), वेल्लोर द्वारा बीएमसी को 'स्पोक सेंटर' के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। एम्स भोपाल के बाद, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बीएमसी क्षेत्र का प्रमुख संस्थान बन गया है। हाल ही में सीएमसी वेल्लोर में आयोजित कार्यशाला में विभाग के डॉ. सुमित कुमार रावत (सह-प्राध्यापक) और डॉ. रॉबिन शर्मा (रिसर्च साइंटिस्ट) ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया।


रोग नियंत्रण में महत्व

स्क्रब टायफस एक गंभीर संक्रामक बीमारी है। जिसके लक्षणों में शामिल हैं। जैसे तेज बुखार,बेहोशी की स्थिति, साँस लेने में गंभीर समस्या आदि। इस केंद्र की स्थापना से अब इन लक्षणों वाले मरीजों की त्वरित पहचान, सटीक निगरानी और बेहतर नियंत्रण संभव हो सकेगा, जिससे मृत्यु दर को कम करने में मदद मिलेगी।

डीन डॉ पीएस ठाकुर ने कहा है कि यह चयन हमारे माइक्रोबायोलॉजी विभाग की अकादमिक उत्कृष्टता और अनुसंधान क्षमता का प्रमाण है। इस उपलब्धि के लिए डॉ. अमरदीप राय और पूरी टीम बधाई की पात्र है।

Share:

प्राईवेट स्कूल से कम नहीं होगी सांदीपनि विद्यालय की शिक्षा व्यवस्थाएं: मंत्री उदयप्रताप सिंह ▪️सुरखी व बिलहरा और सुरखी में खुलेंगे नये सांदीपनि विद्यालय ▪️सुरखी विधानसभा के अंतिम छोर के गांव तक पहुंचेगी शिक्षा: मंत्री गोविंद राजपूत

प्राईवेट स्कूल से कम नहीं होगी सांदीपनि विद्यालय की शिक्षा व्यवस्थाएं: मंत्री उदयप्रताप सिंह

▪️सुरखी व बिलहरा और सुरखी में खुलेंगे नये सांदीपनि विद्यालय

▪️सुरखी विधानसभा के अंतिम छोर के गांव तक पहुंचेगी शिक्षा: मंत्री गोविंद राजपूत


तीनबत्ती न्यूज:  07 फरवरी 2026

सागर:  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में शिक्षा के क्षेत्र में विकास की एक और नई इबारत लिखी गई जहां 38 करोड़ की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय का शुभारंभ स्कूल शिक्षा एवं परिहवन मंत्री राव उदयप्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर  खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मंत्री राव उदयप्रताप सिंह का आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में निजी स्कूलों से अच्छे बन रहे सांदीपनि विद्यालय । यह सब जनता जनार्दन के आर्शीवाद से ही संभव हुआ है। आपने कमल का बटन दबाकर मोहन यादव की सरकार बनाई और विकास को तीव्र गति प्रदान की। श्री सिंह ने कहा कि देश का नेतृत्व आज एक ऐसा राष्ट्र भक्त व्यक्ति के हांथों में है जिनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्पों से विश्व में एक अलग पहचान बना चुका है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हर व्यक्ति सर पर छत हो, जिसको लेकर उनका अभियान चल रहा है। उनके नेतृत्व में हमारे जनप्रिय नेता डाॅ.मोहन यादव लगातार म.प्र. को उंचाईयों की ओर ले जा रहे हैं। भाजपा सरकार ने हर व्यक्ति की छोटी-छोटी चीजों को ध्यान मंे रखकर योजनाएं बनाईताकि हर व्यक्ति विकास की योजनाओं से जुड़कर अपना और अपने परिवार का विकास कर सके । 


सुरखी ने मजबूत जनप्रतिनिधि चुना

श्री सिंह ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को मसीहा बताते हुए कहा कि सुरखी की जनता ने एक मजबूत जनप्रतिनिधि को चुना है, जिसने जनता की आवाज को मजबूती से सरकार के सामने रखा और सुरखी विधानसभा में विकास के नये आयाम बनाये हैं। उन्होंने कहा कि सुरखी के पास एक नहीं दो-दो जनप्रतिनिधि है यदि मंत्री राजपूत भोपाल में होते हैं तो सुरखी के पास हीरा सिंह राजपूत हमेशा उपस्थित रहते हैं।

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह ने  कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मांग पर जल्द ही बिलहरा और सुरखी में करोड़ो के नये सांदीपनि विद्यालय खोले जायेंगें। अभी राहतगढ़ और जैसीनगर में आपके यहां यह विद्यालय खोले जा चुके हैं। जिनमें प्राईवेट स्कूलों से अच्छी शिक्षा एवं व्यवस्थाएं मिलेगी। जिसमें अत्याधुनिक स्मार्ट क्लास, लैब, आने जाने के लिए बसें, डिजीटल लाजनिंग हब, पुस्तकालय, खेल परिसर, कोरीडोर, निःशुल्क कोचिंग, कैरियर काउंसिलिंग, इनडोर, आउटडोर खेल की सुविधा, बाउंड्रीवाल, आधुनिक तकनीकि और सुरक्षा मानको से लैस यह सांदीपनि वि़द्यालय ग्रामीण क्षेत्र के लिए शिक्षा की संजीवनी होगा। 

सुरखी विधानसभा क्षेत्र का चहुंओर विकास हो रहा : गोविंद राजपूत

इस अवसर पर खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह का विशेष स्नेह है कि उनसे जो भी मांग की जाती है वह पूरी होती है, उनकी कार्य कुशलता के चलते शिक्षा एवं परिवहन विभाग में कई नवाचार हो रहे हैं, जिनका फायदा जनता को मिल रहा है। श्री राजपूत ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणाकारी सोच और सपनों को हमारे मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव दृढ़ संकल्पों के साथ पूरा कर रहे हैं। जिनके मार्गदर्शन मंे सुरखी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में चहुंओर विकास हो रहा है। श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के अंतिम गांव तक विकास योजनाएं पहुंच रही है, जिन गांव की आबादी भले ही पचास परिवारों की है वह भी पक्की सड़कों से जोड़े जायेंगें। 

सुरखी विधानसभा क्षेत्र में भवनविहीन शास.माध्यमिक शाला जेरा, विशनपुर, बरखेरा महंत, धाउ, हड़ा एवं भवन निर्माण हेतु शास.हाईस्कूल विदवास,बरोदा सागर, मिडवासा, मसुरहाई, गेहूंरास बुजुर्ग, पड़रई, आदि के लिए मांग की गई थी। मंत्री गोविंद सिंह द्वारा की गई मांग को पूरा करते हुए उदयप्रताप सिंह ने कहा कि जो भी मांग मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा की जायेगी वह पूरी होगी और शिक्षा के लिए हर मांग पूरी करना मेरा दायित्व है। 


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा विकास करने वाली सरकार है जिसमें 80 प्रतिशत बजट केवल गांव के लिए आवंटित किया है, जिससे पता चलता है कि भाजपा सरकार जमीनी स्तर से काम कर ही है। श्री राजपूत ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव के सपनों को आपके मंत्री राव उदयप्रताप सिंह और गोविंद सिंह राजपूत जन-जन तक पहुंचकर कर पूरा कर रहे हैं। 

इस अवसर पर जैसीनगर में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई एवं शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदयप्रताप सिंह का भव्य स्वागत किया गया। 

ये हुए शामिल

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष रामबाबू सिंह, हरीराम सिंह पूर्व अध्यक्ष, सुखदेव मिश्रा, डाॅ.वीरेंद्र पाठक, रूपेश यादव पार्षद,ख् रमेष चढ़ार नप प्रतिनिधि, संतोष पटैल मंडल अध्यक्ष, लोकमन लोधी मंडल अध्यक्ष, हरनाम सिंह, धीरज सिंह किसान मोर्चा, धरमेंद्र पटैल मंडल अध्यक्ष, श्रीमति उषा प्रमोद पटैल जिला सदस्य, गुड्डा शुक्ला, प्रशांत तिवारी, एड. शिवदयाल बड़ोन्या, विष्णु नेमा, पप्पू दुबे, संजय ठाकुर, सनिल सिंह, रामराज सिंह, दिलीप पटैल, गणेष गौर, गोलू कोरी, नरेंद्र डब्बू आठिया, संदीप बड़ोन्या, क्रांति पटैल, चंद्रशेखर दुबे, गौरीशंकर सोनी, राजा भैया, संदीप सिंह, कृष्णमुरारी बड़ोन्या, कविंद्र दुबे, मनोज पाठक, प्रदीप डेकला छात्र-छात्राओं सहित खण्ड स्तरीय एवं जिला स्तरीय शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share:

पूर्ववर्ती सरकारों के बजट में राष्ट्रीय चेतना और ग्रामीण विकास का अभाव : मौजूद बजट मे विकसित भारत बनाने व अर्थव्यवस्था को मजबूती : केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके ▪️दुनिया में अस्थिरता के बावजूद भारत की विकास दर बेहतर : मंत्री प्रहलाद पटेल ▪️केंद्रीय बजट पर मीडिया व मातृशक्ति से संवाद

पूर्ववर्ती सरकारों के बजट में राष्ट्रीय चेतना और ग्रामीण विकास का अभाव : मौजूद बजट मे विकसित भारत बनाने व अर्थव्यवस्था को मजबूती :  केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके

▪️दुनिया में अस्थिरता के बावजूद भारत की विकास दर बेहतर : मंत्री प्रहलाद पटेल

▪️केंद्रीय बजट पर मीडिया व मातृशक्ति से संवाद


तीनबत्ती न्यूज:  07 फरवरी 2026

सागर: केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गाप्रसाद ने कहा कि 2014 के पहले के  पूर्ववर्ती सरकारों के बजट में राष्ट्रीय चेतना और अंतिम व्यक्ति के लिए चिंतन मनन के लिए स्थान नहीं रहता था। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, राष्ट्र की सुरक्षा और प्रतिष्ठा के लिए अर्थ नीतियां नहीं थीं। जबकि पीएम मोदी सरकार के बजट में 80 फीसदी ग्रामीण विकास और राष्ट्रीय चेतना का समावेश है। 

उन्होंने मीडिया से चर्चा में  बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है, मौजूदा बजट विकसित भारत बनाए जाने व अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।उन्होंने कहा कि 2014 के पहले के बजट में राष्ट्रीय चेतना और अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए चिंतन मनन नहीं रहता था। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, राष्ट्र की सुरक्षा और प्रतिष्ठा के लिए अर्थ नीतियां नहीं थीं। परंतु अब बजट मे इन सभी विषयों मे जनहित का ध्यान रखा जाता है।

पूर्ववर्ती सरकारों के बजट में 80% खर्च नगरीय विकास में होता था, जिससे ग्रामीण विकास की गति काफ़ी धीमी रही । 80% जनता बुरे हाल में रहती थी, परंतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संवेदनाओं की यात्रा शुरू हुई और नगरीय क्षेत्र के अलावा ग्रामीण विकास की एक नई इबारत लिखी गई। 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर विविध प्रावधान किए गए।उन्होंने बजट के संरचना की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें समाज के विविध वर्गों गरीब, युवा, किसान और नारी शक्ति के कल्याण की संरचना लिखी गई है।


अस्थिरता के बावजूद बेहतर भारत : प्रहलाद पटेल 

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  प्रहलाद पटेल ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि बजट 2026 मे विश्व के कई देशो मे चल रही अस्थिरता के बाद भी भारत की विकास दर को स्थिर बनाए रखने का काम किया गया है। बजट में कृषि, ग्रामीण विकास और आजीविका मिशन पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 16 वें वित्त आयोग के तहत मध्यप्रदेश मे ग्रामीण विकास के लिए 41% बजट रखा गया है, जो पिछले साल 4394 करोड़ था, इस साल 6172 करोड़ हो गया है। यदि बेहतर कार्य करेंगे तो आने वाले सालों में 8000 करोड़ तक पहुंचेगा । इसका उपयोग अधो संरचना के साथ ही जल संसाधन, पेयजल, स्वच्छता और वाटर रीसोर्सिंग के लिए भी विशेष रूप से किया जाएगा ।

ये रहे शामिल 

इस दौरान विधायक शैलेन्द्र जैन, जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत, महापौर संगीता तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिराम सिंह ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर मंच पर उपस्थित रहे।पत्रकार वार्ता का संचालन जिला सह मीडिया प्रभारी आलोक केसरवानी ने किया ।


विकसित भारत बजट 2026-27 मातृ शक्ति संवाद” पर चर्चा 


भारतीय जनता पार्टी जिला सागर द्वारा केंद्र सरकार के आम बजट 2026-27 के संदर्भ में “विकसित भारत बजट 2026-27 मातृ शक्ति संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री  दुर्गादास ऊईके और विशिष्ट अतिथी विधायक शैलेंद्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष  श्याम तिवारी, नगर निगम महापौर श्रीमती संगीता तिवारी मौजूद थी। एवं मंचासीन अतिथियों में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव, पूर्व मंत्री नारायण कबीरपंथी एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री यश अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक सुश्री मेघा दुबे ने किया।

केंद्र सरकार ने मातृशक्ति को आत्मनिर्भर bnyaa

केंद्रीय मंत्री दुर्गादास ऊईके ने कहा कि नारी शक्ति मां जगदंबा की प्रतीक है, जिसने सृष्टि के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने मातृ शक्ति को सम्मान, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने बताया कि बजट में प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास एवं कामकाजी महिलाओं के लिए अलग छात्रावास निर्माण हेतु 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही एमएसएमई क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त करने के लिए भी 10,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें व्यवसाय से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा।

विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि यह बजट आम जनता, मातृ शक्ति और युवाओं को समर्पित बजट है। उन्होंने बताया कि शहरी विकास के लिए सर्वाधिक राशि प्राप्त करने वाले राज्यों में मध्य प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है।उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक जैन ने लाड़ली बहना योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना मातृ शक्ति को आत्मसम्मान और संबल देने का माध्यम है। यह योजना 1000 रुपये प्रतिमाह से प्रारंभ होकर अब 1500 रुपये तक पहुंच चुकी है और भविष्य में इसे 3000 रुपये प्रतिमाह किया जाएगा।


भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट 2026-27 विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट है। यह बजट मातृ शक्ति, युवा, किसान और गरीब वर्ग के सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।

महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना में मातृ शक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार के बजट में महिलाओं के लिए शिक्षा, रोजगार और आवास से जुड़ी योजनाएं उनकी गरिमा और आत्मनिर्भरता को सशक्त करती हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के समन्वय से महिलाओं को हर स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं और नगर निगम भी महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रहा है।

कार्यक्रम का आभार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मनीषा विनय  मिश्रा, डॉ ज्योति चौहान, याकृति जड़िया, पूजा सोनी, शारदा कोरी, पूजा श्रीवास्तव, सुप्रिया नवादे, किरण सैनी, प्रमिला मौर्य, उर्मिला सहारे, नीलम अहिरवार, अनीता अहिरवार, सोना कनई पेटल, मनोरमा उपाध्याय, रश्मि कुशवाहा, सुनीता रैकवार, मेघा मिश्रा, यशोदा विश्वकर्मा, मनोरमा उपाध्याय, पुष्पा पटेल, एलआईसी टीम प्रीति शर्मा, निशा शिंदे, रूप राज, माधुरी राजपूत सहित बहुत बड़ी संख्या में पार्टी की बहिनें, लाडली बहना एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।


Share:

Sagar: निगम कमिश्नर ने सामने खड़े होकर हटवाया नालियों में जमा सीएन्डडी वेस्ट मलबा

Sagar: निगम कमिश्नर ने सामने खड़े होकर हटवाया नालियों में जमा सीएन्डडी वेस्ट मलबा


तीनबत्ती न्यूज: 07 फरवरी ,2026

सागर: नगर निगम सागर के निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने एमएलबी स्कूल के आसपास नालियों में जमा सीएन्डडी वेस्ट मलवा हटवाया। उन्होंने उपस्थित सफाईकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि नालियों में जरा सा भी सीएन्डडी वेस्ट पड़ा न रहे, इससे कचरा छिड़ता है और नालियाँ चोक होकर गंदगी सड़कों पर बहती है।

____________

वीडियो देखने क्लिक करे

पूर्व BJP मंत्री अजय विश्नोई बैठे धरने पर: धान उपार्जन के फर्जीवाड़े को लेकर

__________

निगमायुक्त ने कहा कि नालियों में पत्थर, मिट्टी, रेत, गिट्टी, ईट सहित भवन निर्माण सामग्री या मकान निर्माण टूटने से निकला मलवा पहुंचने से पहले ही रोकें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य शासकीय अशासकीय कैसा भी हो, सीएन्डडी वेस्ट सड़क किनारे न पड़ा रहे।

निगमायुक्त ने कहा कि जो भी व्यक्ति सड़क पर या इसके किनारे निर्धारित समय से ज्यादा मलवा या निर्माण सामग्री डालकर रखे, उन पर चालानी कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि खुले में यहां वहां पड़ा सी एन्ड डी वेस्ट मलवा आदि स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतिस्पर्धा और राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम को प्रभावित करता है।

Share:

Sagar: पुलिस ने पकड़ा 8 लाख की कीमत का 43 किलो गांजा : पिता- पुत्र गिरफ्तार

Sagar: पुलिस ने पकड़ा 8 लाख की कीमत का 43 किलो गांजा : पिता- पुत्र गिरफ्तार


तीनबत्ती न्यूज: 07 फरवरी, 2026

सागर। सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी दलपतपुर से बोलेरो वाहन से 43 किलोग्राम गांजा जप्त कर आरोपियो पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शुक्रवार को सूचना मिली कि ग्राम दलपतपुर में कोमल सिंह लोधी एवं उसका पुत्र अनिल लोधी अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का विक्रय करते हैं तथा उक्त दिन सफेद रंग की बोलेरो वाहन से गांजा बेचने जाने की तैयारी में हैं। 

____________

वीडियो देखने क्लिक करे

पूर्व BJP मंत्री अजय विश्नोई बैठे धरने पर: धान उपार्जन के फर्जीवाड़े को लेकर

__________

दबिश के दौरान आरोपियों के निवास स्थान एवं सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो कार क्रमांक MP-15-ZV-9352 की विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें कुल 43.660 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 08 लाख रुपये) बरामद किया गया। साथ ही चार खाकी रंग के उपयोग में लाए गए टेप, कैंची, लोहे का तराजू, 50 ग्राम एवं 200 ग्राम के बाट भी जप्त किए गए। गांजा परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन (कीमत लगभग 10 लाख रुपये) को भी जप्त किया गया।

यह भी पढ़ेंSagar Police : पुलिस प्रशिक्षण शाला के दो अधिकारियों SI प्रणेद्र तिवारी और हेड कांस्टेबिल जितेंद्र कोरी को मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक

पुलिस ने कोमल सिंह लोधी, पिता बल्देव लोधी, उम्र 40 वर्ष अनिल लोधी, पिता कोमल सिंह लोधी, उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 01, दलपतपुर, थाना बंडा को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: Sagar Crime : कपड़ा व्यापारी विक्की मोगली ने सल्फास खाकर आत्महत्या की : सूदखोरों से तंग आकर ▪️परिजनों और क्षेत्र वासियों ने शव रखकर किया चक्काजाम


जहरीली कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई


पुलिस ने दलपतपुर कस्बा सागर रोड पर एक व्यक्ति को हाथ में कैन लेकर कच्ची महुआ शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी सचिन लोधी, पिता सूरज सिंह लोधी, उम्र 38 वर्ष, निवासी दलपतपुर के कब्जे से लगभग 04 लीटर मटमैली रंग की कच्ची महुआ शराब जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1), 49(क) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उसे भी न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
सराहनीय भूमिका

संपूर्ण कार्रवाई में श्रीमती अंजली उदेनिया, निरीक्षक एवं थाना प्रभारी बंडा के नेतृत्व में
उप निरीक्षक के.एस. ठाकुर (चौकी प्रभारी दलपतपुर), उप निरीक्षक एम.एल. धुर्वे (चौकी प्रभारी बरा), प्रधान आरक्षक  देवेंद्र वैध, प्रआर वीरविक्रम सिंह, आरक्षक  विक्रम सिंह, जिनेंद्र यादव, विनोद पटेल,  अशोक अहिरवार,  सतीश राज,  नंदलाल, आरक्षक दशरथ, महिला आरक्षक  चेतना,  कृष्णा, चालक आरक्षक रामस्वरूप, सैनिक  कमल सिंह एवं सैनिक कप्तान सिंह की अत्यंत सराहनीय एवं प्रशंसनीय भूमिका रही।



Share:

Sagar Police : पुलिस प्रशिक्षण शाला के दो अधिकारियों SI प्रणेद्र तिवारी और हेड कांस्टेबिल जितेंद्र कोरी को मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक

Sagar Police : पुलिस प्रशिक्षण शाला के दो अधिकारियों SI प्रणेद्र तिवारी और हेड कांस्टेबिल जितेंद्र कोरी को मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक


तीनबत्ती न्यूज : 07 फरवरी, 2026

सागर: पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर ( Police Training School Sagar ) के लिए गौरव का क्षण है कि भारत सरकार गृह मंत्रालय की जारी सूची के अनुसार उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दो अधिकारियों को “उत्कृष्ट सेवा पदक” (Utkrisht Seva Padak ) से सम्मानित किया गया है। उप निरीक्षक SI प्रणेंद्र तिवारी एवं हेड कॉन्स्टेबल जितेन्द्र कुमार कोरी को उनकी सराहनीय, निष्ठावान एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चयनित कर सम्मानित किया गया है।

---------------
वीडियो देखने क्लिक करे


-----------------

यह प्रतिष्ठित सम्मान दोनों अधिकारियों को उनके उच्च अनुशासन, कर्तव्यपरायणता, प्रशिक्षण संबंधी दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन तथा पुलिस प्रशिक्षण शाला में गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। उनके मार्गदर्शन एवं कार्यशैली से नवप्रशिक्षुओं में अनुशासन, पेशेवर दक्षता एवं सेवा-भावना का प्रभावी विकास हुआ है।

यह भी पढ़ें: Sagar Crime : कपड़ा व्यापारी विक्की मोगली ने सल्फास खाकर आत्महत्या की : सूदखोरों से तंग आकर ▪️परिजनों और क्षेत्र वासियों ने शव रखकर किया चक्काजाम

एसपी ने दी बधाई

पीटीएस की पुलिस अधीक्षक श्रीमती लवली सोनी ने दोनों सम्मानित अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं तथा आशा व्यक्त की गई कि वे भविष्य में भी इसी निष्ठा, समर्पण एवं कर्तव्यबोध के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

____________

वीडियो देखने क्लिक करे

पूर्व BJP मंत्री अजय विश्नोई बैठे धरने पर: धान उपार्जन के फर्जीवाड़े को लेकर

__________


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive