Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सागर में हत्याओं, कटर बाजी लूट की बढ़ती वारदात: कांग्रेस ने विरोध में पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन ▪️महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री का फूका पुतला

सागर में हत्याओं, कटर बाजी  लूट की बढ़ती वारदात: कांग्रेस ने विरोध में पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन 

▪️महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री का फूका पुतला


तीनबत्ती न्यूज: 27 फरवरी, 2026

सागर :  जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने आज बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर  एडिशनल एसपी लोकेश सिंन्हा को ज्ञापन सौंपा और शहर में लगातार हो रही हत्याओं एवं कटर बाजी तथा लूट को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए ज्ञापन सौंपा। 

----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में बढ़ती हत्याओं, कटर बाजी। सूदखोरी से आत्महत्या आदि के विरोध में कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

------------------

महेश जाटव ने कहा शहर में लोगों का पुलिस पर से विश्वास उठ गया है अपराधियों को पुलिस का भय नहीं रह गया है जो चिंताजनक है।  पूर्व में भी आईजी ऑफिस पर कांग्रेस ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सोपा था लेकिन छुटपुट पहल छोड़ पुलिस के कानों में जू तक नहीं रेंग रही है। हाल ही में डॉक्टर सर हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट की गई एवं उनकी सही तरीके से एफ आई आर भी दर्ज नहीं हुई  कुछ अराजक तत्व विश्वविद्यालय पहुंचकर गुंडागर्दी कर रहे हैं ।जिन पर कार्यवाही नहीं की गई।

सूदखोरी से आत्महत्याये

शहर में सूद खोरी का व्यापार पनप रहा है कर्ज के तले लोग अपनी जान दे रहे हैं बीते दिनों एक कपड़ा व्यापारी मोगली जैन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेंद्र चौधरी की आत्महत्या के पीछे भी यही कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं अपराधी गैंगवार कर रहे हैं। उन्होंने गैंग बना ली है बाकायदा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है लेकिन किसी लालच वस या दबाव में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है इसका पुलिस शहर की जनता को जवाब दे। उन्होंने कहा कि जनता में दहशत का माहौल है किसी का बेटा या भाई अगर रात में 8:00 बजे तक घर नहीं आता तो उसकी परिजन फोन लगाकर चिंता करने लगते हैं कि उनकी परिजन को कोई क्षती ना हो जाए यह सब पुलिस की निष्क्रियता के परिणाम हैं। ज्ञापन का वाचन संगठन महा मंत्री रामकुमार पचौरी ने किया।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील जैन, अमित राम जी दुबे, मुकुल पुरोहित, जगदीश यादव ,नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव, प्रदीप गुप्ता, सेवालाल अध्यक्ष सिंटू कटारे, अखिलेश मनी केसरवानी, सुरेंद्र चौबे, राकेश राय ,अक्षत कोठारी,ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र राजे, हेमराज रजक, नरेंद्र मिश्रा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू ,रोशनी वसीम खान ,शरद पुरोहित, आनंद हेला, सुनील ठाकुर, अरविंद सिंह ,विनोद रैकवार ,लक्ष्मी नारायण सोनकिया, रेखा सोनी, अर्चना कनौजिया, किरण लता सोनी, दीनदयाल तिवारी ,अवधेश तोमर, जितेंद्र रोहण, धर्मेंद्र तोमर, वीरेंद्र महावते, बाबू मछंदर ,श्री दास रैकवार, अरविंद मछंदर, सुनील पाहवा, सुरेश पंजवानी, हीरालाल चौधरी, प्रभात जैन,भैयन पटेल, रूपनारायण तोता यादव ,पवन पटेल, मोंटी यादव, बंटी कोरी, तत्जू भाईजान, बंटी कोरी, महेश अहिरवार, संजय रैकवार, दीपक कुर्मी ,अभिलाष जैन, अनिल दक्ष, अज्जू भाई जान, अमित तिवारी ,कुंजी लडियाँ, सोहेल खान, नीरज चौरसिया ,शिवम रैकवार, सानू चौरसिया ,मयंक ठक्कर, राहुल कुशवाहा आदि मौजूद थे।


 महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री का फूका पुतला


महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का  एपस्टीन फाइल में नाम आने से आक्रौशित होकर उनका पुतला दहन किया । पुतला दहन का आयोजन महिला कांग्रेस नेत्री श्रीमती किरण लता सोनी के द्वारा गोला कुआं धर्मश्री में आयोजित किया गया।

इस मौके पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा की मोदी सरकार के मंत्रियों ने देश और दुनिया में भारत की छवि को धूमिल कर दिया है  केंद्रीय मंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए । 

पूर्व विधायक सुनील जैन कहा कि  नरेंद्र मोदी जी जब से प्रधानमंत्री बने हैं तब से देश में अराजकता का माहौल है लोग जाति धर्म की आग में धकेले जा रहे हैं और भाजपा महिलाओं के साथ गलत हरकत करने का विश्व रिकॉर्ड बना रही हैं  साथ ही देश का बंटाधार कर रहे हैं  नरेंद्र मोदी सरकार अमेरिका के आगे जिस तरह से झुकीं है वो चिंता जनक हैपुतला बहन की आयोजक किरण लता सोनी ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि ओछी हरकतों को अंजाम देने की मानसिकता वाले लोगों के हाथ में देश की बागडोर हैं।जिसे देश की नारी सुरक्षित नहीं है।


पुतला दहन में पार्षद सुरेखा रायभावना रोहन रेखा सोनी गीता कुशवाहा अर्चना कनौजिया राकेश राय आनंद हेला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा हेमराज रजक वीरेंद्र राजे नीलू दीवान दीनदयाल तिवारी महेश अहिरवार अरविंद मछंदर कुंजी लाडिया आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive