Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar News: सीएम डॉ मोहन यादव 11 मार्च को करेंगे ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी एवं रोजगार मेले का भव्य उद्घाटन : सागर में युवाओं के लिए खुलेगा अवसरों का द्वार ▪️मंत्री गोविंद राजपूत ने की सीएम के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों की समीक्षा

Sagar News: सीएम डॉ मोहन यादव 11 मार्च को करेंगे ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी एवं रोजगार मेले का भव्य उद्घाटन : सागर में युवाओं के लिए खुलेगा अवसरों का द्वार 

▪️मंत्री गोविंद राजपूत ने की सीएम के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों की समीक्षा


तीनबत्ती न्यूज:  06 मार्च 2026

सागर: मध्य प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए एक अनूठी पहल करने जा रही है। अब प्रदेश के छात्रों को रोजगार की तलाश, करियर का चुनाव और मानसिक मार्गदर्शन के लिए दर-दर नहीं भटकना होगा। सागर में आयोजित होने जा रहे इस विशेष कार्यक्रम में "एक छत के नीचे" युवाओं को रोजगार, काउंसिलिंग और करियर गाइडेंस का संगम देखने को मिलेगा। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने इस भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन प्रस्तावित है, जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

युवाओं को रोजगार और रोजगार उन्मुख कार्यक्रमों से जोड़ना 

आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार और रोजगार उन्मुख कार्यक्रमों से जोड़ना है। कार्यक्रम में निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की नामी कंपनियां शिरकत करेंगी, जिससे युवाओं को सीधे इंटरव्यू और जॉब ऑफर मिलने का रास्ता साफ होगा। यहां विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन भी मिलेगा। अर्थात केवल नौकरी ही नहीं, बल्कि युवाओं के मानसिक और प्रोफेशनल विकास के लिए विशेषज्ञों द्वारा विशेष काउंसिलिंग सेशन आयोजित किए जाएंगे।

फ्यूचर-रेडी स्किल्स: उभरते हुए आधुनिक क्षेत्रों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों से छात्रों को अवगत कराया जाएगा।

प्रशासनिक मुस्तैदी

मंत्री श्री राजपूत ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम को इस तरह तैयार किया जाए कि हर आने वाले छात्र को उसका लाभ मिले। उन्होंने अधिकारियों को आयोजन स्थल पर युवाओं की सुविधाओं, बैठने की व्यवस्था और कंपनियों के समन्वय को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। 

भविष्य के उभरते हुए क्षेत्रों जैसे AI, डेटा साइंस, या प्रतियोगी परीक्षाओं की भी मिलेगी जानकारी : कलेक्टर

कलेक्टर  संदीप जी आर ने बताया कि वर्तमान समय में तकनीक जिस तेजी से बदल रही है, उसमें केवल पारंपरिक शिक्षा काफी नहीं है; भविष्य की स्किल्स (Future Skills) पर पकड़ बनाना अनिवार्य हो गया है। स्किल डेवलपमेंट से युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक कोर्स की जानकारी मिल सकेगी। जिले के अनुभवी अधिकारियों, मेधावी विद्यार्थियों द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 'टिप्स और ट्रिक्स' साझा किये जाएंगे। और डिजिटल साक्षरता के साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच की डिजिटल खाई को कम करना। उन्होंने कहा कि  इस आयोजन के माध्यम से ऐसे इंजीनियरिंग विद्यार्थियों और अन्य शोध के विद्यार्थियों को भी मौका मिलेगा जो उनके द्वारा किए गए किसी नवाचार या एक्सपेरिमेंट को मॉडल के रूप में प्रदर्शित करना चाहते हैं।



मंत्री गोविंद राजपूत ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का किया निरीक्षण

 11 मार्च को ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी का भव्य उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल तथा उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी विशेष रूप से शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरखी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय एवं रोजगार मेले के उद्घाटन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड, मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा और आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, कलेक्टर संदीप जी.आर., एसडीएम अमन मिश्रा, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी सागर जिले और आसपास के क्षेत्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा वरदान साबित होगी। अब विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा, बल्कि उन्हें आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सागर में ही उपलब्ध हो सकेगी। साथ प्रतिवर्ष रोजगार मेले एवं प्लेसमेंट के माध्यम से युवाओं का रोजगार के अवसर पर उपलब्ध होंगें।  उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथि दोपहर लगभग 12ः 30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे, जिसे देखते हुए बैठक व्यवस्था, सुरक्षा और आवागमन की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।इस अवसर पर शासकीय अधिकारियों के साथ ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति  आदित्य सिंह राजपूत भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।


Share:

बीएमसी सागर में कैंसर पीड़ितों के इलाज के लिए अत्याधुनिक 'ओंको-सर्जरी वार्ड' का शुभारंभ

बीएमसी सागर में कैंसर पीड़ितों के इलाज के लिए अत्याधुनिक 'ओंको-सर्जरी वार्ड' का शुभारंभ


तीनबत्ती न्यूज: 06 मार्च, 2026

सागर। बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय (बीएमसी), सागर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में आज एक नया मील का पत्थर स्थापित किया गया। बीएमसी के सर्जरी विभाग में कैंसर पीड़ितों के सुगम इलाज हेतु विशेष 'ओंको-सर्जरी वार्ड' का विधिवत उद्घाटन डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर ने किया ।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीएमसी में कैंसर के ऑपरेशन कराने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस समर्पित वार्ड के बन जाने से अब कैंसर के गंभीर मरीजों को सर्जरी से पहले और बाद में एक ही छत के नीचे विशेष देखभाल मिल सकेगी।

यह भी पढ़ेंSagar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सिविल अस्पताल का निरीक्षण : दो दर्जन डॉक्टर व अन्य स्टाफ मिला ड्यूटी पर गैर हाजिर ▪️ गैरहाजिरों के खिलाफ होगी कार्यवाही

उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से अधीक्षक डॉ राजेश जैन, सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डॉ. सुनील सक्सेना, डॉ. अखिलेश रत्नाकर, डॉ. सौरभ जैन, डॉ. जितेन्द्र डांगी उपस्थित रहे। इन सभी चिकित्सा विशेषज्ञों ने इस पहल को कैंसर के विरुद्ध जंग में एक बड़ा कदम बताया।

मरीजों को मिलेंगे ये लाभ

नि:शुल्क उपचार: गरीब और जरूरतमंद मरीजों को अब कैंसर जैसी घातक बीमारी का महंगा इलाज और सर्जरी पूरी तरह नि:शुल्क और बेहतर गुणवत्ता के साथ मिल सकेगी।

फोकस्ड केयर: सामान्य वार्ड से अलग होने के कारण संक्रमण का खतरा कम होगा और कैंसर मरीजों पर विशेष ध्यान दिया जा सकेगा।

बेहतर सुविधाएं: इस वार्ड को कैंसर सर्जरी की आधुनिक जरूरतों के अनुसार तैयार किया गया है।

मीडिया प्रभारी डॉ सौरभ जैन ने बताया कि इस नई सुविधा के शुरू होने से अब सागर एवं आसपास के जिलों के कैंसर मरीजों को इलाज के लिए महानगरों की ओर नहीं भागना पड़ेगा। बीएमसी प्रबंधन की इस पहल की क्षेत्र के नागरिकों ने सराहना की है।

Share:

Sagar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सिविल अस्पताल का निरीक्षण : दो दर्जन डॉक्टर व अन्य स्टाफ मिला ड्यूटी पर गैर हाजिर ▪️ गैरहाजिरों के खिलाफ होगी कार्यवाही

Sagar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सिविल अस्पताल का निरीक्षण : दो दर्जन डॉक्टर व अन्य स्टाफ मिला ड्यूटी पर गैर हाजिर

▪️ गैरहाजिरों के खिलाफ होगी कार्यवाही 


तीनबत्ती न्यूज:  06 मार्च 2026

सागर: सागर जिले में स्वास्थ्य  व्यवस्था के बुरे हाल है। ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टर और स्टाफ के नदारद रहने की आए दिन खबरें  मिलती है। प्रशासनिक निरीक्षण में भी यह तथ्य साफ देखने मिला। कलेक्टर संदीप जी आर द्वारा जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था एवं जिलेवासियों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवता में सुधार, चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य अमले की मुस्तैदी के लिए लगातार का कार्य किया जा रहा है। इसी संबंध में जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करने एवं आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं।

बंडा की स्वास्थ्य सेवाओं का अचानक निरीक्षण : गायब मिला डाक्टर और स्टाफ

कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी बण्डा श्री रवीश श्रीवास्तव द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बण्डा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए। एनआरसी के निरीक्षण में पाया गया कि एनआरसी में कोई भी महिला एवं शिशु नहीं थे। प्री एवं पोस्ट डिलिवरी वार्डो में जाकर महिलाओं से बात की एवं उनकी समस्याओं को सुना गया। अनुविभागीय अधिकारी बण्डा ने बताया कि सिविल अस्पताल बण्डा के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये डॉक्टर्स एवं स्टाफ कर्मचारियों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु कलेक्टर को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।



यह डॉक्टर और स्टाफ मिले गैरहाजिर

डॉ. अंशुल नेमा डॉक्टर एनेस्थी, डॉ. प्रदीप सरवैया, डॉक्टर पी.जी.एम.ओ., डॉ. मानवेन्द्र सिंह एमओ, डॉ. हुडा निसार एम.ओ, डॉ मनीष जैन ए.एम.ओ. आरबीएसके, मिस सेम रजक एन.ओ., मिस किरन पटैल एन.ओ., मिस. कुसुम अहिरवार एल.एच.व्ही., सुचिता साहू फार्मासिस्ट, हर्षवर्धन लेब टेक्नीशियन, श्री संतोष पटेल फीजियो., नीता वर्मा एनओ, अनुप्रिया दुबे एएनएम, प्रीति साहू एएनएम, श्री हेमंत चौरसिया फार्मासिस्ट आरबीएसके,  संध्या यादव एएनएम, वंदना चौरसिया फार्मासिस्ट, नेहा पाण्डेय आरबीएसके फार्मासिस्ट, श्री खलीद खान काउसलर, फूलसींग गौंड पम्प अटेंडें, गनेश कुर्मी वार्डवाय शामिल है। कलेक्टर ने

Share:

Sagar News: सीएम डॉ मोहन यादव 11 मार्च को ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी के उद्घाटन समारोह होंगे शामिल ▪️मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी शुरू

Sagar News: सीएम डॉ मोहन यादव 11 मार्च को ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी के उद्घाटन समारोह होंगे शामिल

▪️मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी शुरू

तीनबत्ती न्यूज : 05 मार्च 2026

सागर। ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी सागर का उद्घाटन समारोह 11 मार्च को दोप. 12.30 बजे आयोजित किया जा रहा है।  जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल होंगे । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आगमन को लेकर सुरखी विधानसभा क्षेत्र में तैयारी शुरू हो गई है। तैयारियों को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत तथा युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत के नेतृत्व में बैठके आयोजित जा रही है।

जैसीनगर में शुक्रवार को दोपहर 12ः00 बजे बड़े महादेव मंदिर प्रांगण में 3ः00 बजे बिलहरा नगर परिषद कार्यालय में तथा शाम 5ः00 बजे सुरखी के मंगल भवन में बैठक आयोजित की गई है जिसमें सभी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी आमंत्रित हैं। बैठक में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से उपस्थित होने की अपील की है जिससे कार्यक्रम को भव्य बनाया जा सके।

Share:

संस्कृत साहित्य के विकास में साहित्याचार्य पन्नालाल जैन के अवदान पर व्याख्यान ▪️साहित्याचार्य की 115 वीं जयंती मनाई

संस्कृत साहित्य के विकास में साहित्याचार्य पन्नालाल जैन के अवदान पर व्याख्यान

▪️साहित्याचार्य की 115 वीं जयंती मनाई


तीनबत्ती न्यूज: 05 मार्च, 2026

सागर. साहित्याचार्य डॉ पंडित पन्नालाल जैन की 115 वीं जन्म जयंती पर श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया. इस अवसर पर संस्कृत साहित्य के विकास में साहित्याचार्य का अवदान पर व्याख्यान हुआ।

---------------

फेसबुक पर देखने क्लिक करे

साहित्याचार्य #पन्नालाल जैन की 115 वीं जयंती मनाई

----------------

जैन भ्रात संघ एवं डॉ पंडित पन्नालाल साहित्याचार्य स्मारक समिति के तत्वाधान में कटरा नमक मंडी स्थित कीर्ति स्तंभ के समक्ष प्रतिमा पर आमंत्रित और गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता जैन भ्रात संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष अजित मलैया ने की. समारोह में ब्र. प्रदीप शास्त्री पीयूष जबलपुर, वरिष्ठ सहित्यकार टीकारण त्रिपाठी, ब्र. डी राकेश भैया, अंकित भैया धनेटा, जिनेश मलैया इंदौर, पूर्व पार्षद राजेश केशरवानी, पार्षद जिनेश साहू, डॉ सुखदेव वाजपेई मंचासीन रहे.

इस अवसर पर ब्रह्मचारिणी नीलम दीदी, डॉ रेखा जैन, जयंती दीदी विशेष रुप से उपस्थित रहीं. मंचासीन अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति की ओर से अशोक शाह, अशोक फुसकेले, इंजी महेश जैन, अशोक पंडित जी, डॉ राजेश जैन, अजित सराफ द्वारा किया गया. कार्यक्रम का संचालन अशोक पिड़रुआ ने किया. ब्र. प्रदीप शास्त्री पीयूष जबलपुर ने ज्ञान दिवाकर पंडित पन्नालाल जी पर अपने विचार रखे. 


साहित्य के विकास में पंडित साहित्याचार्य का अवदान पर वरिष्ठ साहित्यकार टीकारण त्रिपाठी ने संबोधित किया. कार्यक्रम में कैलाश सिंघई, कपिल मलैया, राजीव चौधरी, डॉ अरुण सिंघई, डॉ महेंद्र जैन, डॉ अरुण सराफ, डॉ दिलीप जैन, डॉ राजेश जैन, मुकेश जैन ढाना, नलिन जैन, पैट्रिश फुसकेले, देवेंद्र जैन, दिलीप रांधेलिया, राजकुमार पड़ेले, संजय शास्त्री, डॉ मधुर जैन, अजीत नाहर, अरविंद जैन, अरविंद रवि, डॉ अमर जैन, अभिलाष चौधरी, डॉ अरविंद गोस्वामी, मुकेश सिंघई, राजेंद्र मलैया, डॉ चक्रेश्वर जैन, विमल जैन, राकेश जैन चच्चाजी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए. कार्यक्रम के अंत में समिति की ओर से डॉ राजेश जैन ने आभार व्यक्त किया.

Share:

Sagar News : दो बाइक टकराई : डायल 112 के पायलट की मौत, एक घायल

Sagar News : दो बाइक टकराई : डायल 112 के पायलट की मौत, एक घायल


तीनबत्ती न्यूज: 05 मार्च ,2026

सागर : सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के ग्राम चनौआ के पास तेज रफ्तार बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार डायल-112 के पायलट की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर घायल हुआ है। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें: Sagar Crime : रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में मिला युवक का शव : परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


ड्यूटी करके लौट रहा था ड्राईवर

जानकारी के मुताबिक गढ़ाकोटा थाना की डायल-112 में पायलट के पद पर पदस्थ सौरभ तिवारी निवासी सागर बुधवार रात ड्यूटी पूरी कर बाइक से सागर जा रहे थे। तभी चनौआ में गोवर्धन ढाबे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार युवक गंभीर घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गढ़ाकोटा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सौरभ की मौत हो गई।सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया है।

घटना के कारणों की जांच कर रहे

वहीं दूसरे घायल का नाम हेमंत बताया जा रहा है। जिसका इलाज चल रहा है। गढ़ाकोटा थाना प्रभारी शिवम दुबे ने बताया कि बाइकों की भिड़ंत में डायल-112 का ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर घायल हुए थे। जिन्हें इलाज के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया था। लेकिन अस्पताल ले जाते समय सौरभ की मौत हो गई। मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



Share:

Sagar Crime : रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में मिला युवक का शव : परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sagar Crime : रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में मिला युवक का शव : परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


तीनबत्ती न्यूज: 05 मार्च ,2026

सागर: सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र स्थित वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के जंगल में एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की शिनाख्त सागर निवासी विकास राजपूत के रूप में हुई है। घटनास्थल पर युवक की बाइक मिली है, लेकिन उसकी चाबी गायब है। परिजनों ने इसे षड्यंत्र बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है।

जंगल में मिला शव

जानकारी के अनुसार, रहली-जबलपुर मार्ग पर टाइगर रिजर्व के अंदर विस्थापित ग्राम मुहली के पास जंगल में युवक का शव पड़ा था। गश्त कर रहे वनकर्मियों ने जब शव देखा तो तत्काल रहली पुलिस को सूचना दी। रहली थाना प्रभारी सुनील शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां खड़ी बाइक के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान विकास (30) पिता मनोहर सिंह राजपूत, निवासी बाईसा मोहल्ला (सागर) के रूप में हुई। गुरुवार सुबह डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम ने वारदातस्थल की बारीकी से जांच कर सबूत इकट्ठे किए।

हत्या की आशंका

मृतक के भाई अविनाश सिंह ने पुलिस को बताया कि विकास बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे घर से निकला था। जब वह देर तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसे फोन लगाया, लेकिन उसका मोबाइल बंद आ रहा था। इसी बीच पुलिस से उन्हें घटना की सूचना मिली, जिसके बाद परिवार के लोग सागर से रहली पहुंचे। गुरुवार दोपहर पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिवार वालों को सौंप दिया।

अविनाश ने पुलिस के सामने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके भाई की षड्यंत्र के तहत हत्या की गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि विकास सागर से करीब 60 किलोमीटर दूर इस घने जंगल में कैसे पहुंच गया? उनका कहना है कि विकास की किसी से कोई बुराई नहीं थी और वह शराब भी नहीं पीता था। घटनास्थल पर उसकी बाइक खड़ी मिली है, लेकिन चाबी गायब है, जबकि मौके पर उसकी चप्पल और इयरफोन पड़े मिले हैं। परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।



Share:

Sagar Crime : नगर निगम पार्षद के घर पर हथियार से हमला: छेड़छाड़ के मामले में जेल से छूटे थे आरोपी : वारदात CCTV में कैद▪️विधायक शैलेन्द्र जैन को दिया ज्ञापन: सख्त कार्रवाई के निर्देश

Sagar Crime : नगर निगम पार्षद के घर पर हथियार से हमला: छेड़छाड़ के मामले में जेल से छूटे थे आरोपी : वारदात CCTV में कैद

▪️विधायक शैलेन्द्र जैन को दिया ज्ञापन: सख्त कार्रवाई के निर्देश


तीनबत्ती न्यूज : 03 मार्च ,2026

सागर। सागर शहर में अपराध और दहशतगर्दी तेजी से बढ़ रही है। होली दहन के दौरान नगर निगम सागर के केशवगंज वार्ड की कांग्रेस पार्षद नीलोफर चमन अंसारी के घर पर बदमाश ने हथियार लेकर हमला किया और जमकर हंगामा किया। बदमाश ने घर का गेट खोलने की कोशिश की और हथियार से वार किए।  होली दहन के दौरान हुई इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। घटना के बाद पार्षद और उनके परिजनों ने मोतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

------------------

घटना का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर : नगरनिगम पार्षद के घर पर हथियार से हमला : घटना सीसीटीवी में


------------

होलिका दहन कार्यक्रम के वक्त हुई घटना

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात जब केशवगंज वार्ड में होलिका दहन का कार्यक्रम चल रहा था, तभी कुछ बदमाश वहां पहुंच गए और विवाद करने लगे। इन्हीं में से एक बदमाश हाथ में धारदार हथियार लेकर सीधे कांग्रेस पार्षद के घर पहुंचा और गेट पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। हंगामा और चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग जमा हुए, तो आरोपी भीड़ को देखकर मौके से भाग निकला।


आरोपियों को लड़कियों से छेड़छाड़ करने से रोका था पार्षद परिवार ने

वारदात के बाद कांग्रेस पार्षद नीलोफर चमन अंसारी ने परिजनों के साथ तुरंत मोतीनगर थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की। पुलिस को वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सौंप दिया गया है, जिसमें आरोपी साफ तौर पर हथियार लहराते और गेट पर हमला करते नजर आ रहा है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

 (पार्षद प्रतिनिधि चमन अंसारी)

जेल से छूटे और किया हमला

मामले में पार्षद के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि क्षेत्र में आपराधिक प्रवृत्ति के कुछ युवक आए दिन स्कल और कोचिंग जाने वाली दिन स्कूल और कोचिंग जाने वाली बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। करीब 2-3 महीने पहले ऐसी ही एक घटना की शिकायत थाने में की गई थी, जिसके बाद आरोपी जेल गए थे। परिजनों का आरोप है कि हाल ही में वे छूटकर आए हैं और इसी रंजिश में उन्होंने यह हमला किया है। गनीमत रही कि गेट बंद था, वरना वे घर में घुसकर परिवार को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते थे। परिजनों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर मोतीनगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्रवासियों ने विधायक शैलेंद्र  जैन को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई के निर्देश


उधर इस वारदात से आक्रोशित केशवगंज वार्ड के नागरिकों ने पार्षद प्रतिनिधि चमन अंसारी के नेतृत्व में सागर विधायक शैलेंद्र जैन के निवास पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और हाल ही में घटी गंभीर घटना की जानकारी दी।क्षेत्रवासियों ने विधायक जैन को बताया कि शहर में कटरबाजों और आपराधिक तत्वों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल है।

अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल दूरभाष पर थाना प्रभारी से चर्चा की और आरोपियों के विरुद्ध अविलंब सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि सख्त कार्यवाही के परिणाम समय सीमा में सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक तत्व क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं, जिन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ये रहे शामिल

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदीप यादव, नासिर सिद्दीकी, धर्मेंद्र रजक, आदिल भाई, अयाज खान, इमरान संगम, अरमान सिद्दीकी, अनीश, शैलेंद्र कालपी, गजेंद्र ठाकुर, काशीराम रजक, नंदकिशोर कुर्मी, मदन कोरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने दिया ज्ञापन


पार्षद नीलोफर चमन अंसारी जी के घर पर खुलेआम धारदार हथियार लहराया गया जिसके विरोध में जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर समस्त जिला कांग्रेस परिवार ने आज सागर के मोतीनगर थाना में थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया । इस मौके पर पार्षद रिचा सिंह, नीलोफर अंसारी,  ताहिर खान, प्रवक्ता संदीप सबलोक सहित अनेक कांग्रेसजनो ने बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने की मांग की और घटना के दोषियों को पकड़कर कार्रवाई की मांग की







Share:

www.Teenbattinews.com

Archive