Editor: Vinod Arya | 94244 37885

कोरोना आपदा में मानवता की सेवा में जुटा है,प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन

कोरोना आपदा में मानवता की सेवा में जुटा है,प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन
सागर। कोरोना आपदा में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन सागर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी सागर के माध्यम से राशन की निम्नलिखित सामग्री की 100 बोरी देहाडी मजदूरों एवं गरीबों में बांटने हेतु दान की गई l राशन की बोरी का सामान,5 किलो आटा 500 ग्राम शक्कर 
50 ग्राम चाय पत्ती 1 किलो चावल 500 ग्राम मूंग की दाल 500 ग्राम तुवर की दाल 500 ग्राम नमक 500 ग्राम तेल 50 ग्राम मसाला 1 नहाने का साबुन 1 घड़ी साबुन प्रदान की जा रही है।
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा निशक्त एवं असहाय लोगों के भोजन हेतु भोजन के 100 पैकेट प्रतिदिन देने का निश्चय भी किया है l

पढ़े: कचरा गाड़ी घर पहुची तो रिटायर्ड बैंक अधिकारी ने फूल और मिठाई दी और हाथ जोड़कर किया प्रणाम,सागर में

इसमे श्री सुरेंद्र दुबे टैगोर विद्या मंदिर 5100/-
,पं धर्मेंद्र शर्मा पर्ल पब्लिक स्कूल 5100/-
,श्री उपेंद्र गुप्ता  ओम हायर सेकेंडरी 4000/-
 पं जुगल किशोर उपाध्याय मून जेम स्कूल 2100/-श्री नरेश विश्वकर्मा मा सरस्वती उमा विद्यालय 2500/,पं रामकृष्ण शर्मा सरस्वती विद्यालय 2100/-,श्री नीरज सिंह ठाकुर एसके गुरुकुल कर्रापुर 2100/ सुश्री मधु शाह हुकुमचंद जैन स्कूल 2100/-श्री वीरेंद्र तिवारी अभिनव विद्यालय 1100/- श्री संदीप नगाइच लांसर कॉन्वेंट 1100/-श्री दीपक जैन वीरोदय विद्यापीठ अनंतपुरा देवरी /-2100 श्री सोहन लाल यादव योगेश्वर विद्यालय 2100/- श्री ओम तिवारी तक्षशिला विद्यालय गोपालगंज 2100/-, श्री सुशील केशरवानी डायमंड पब्लिक स्कूल 2100/, श्री पवन तिवारी जय हिंद पब्लिक स्कूल परसोरिया 1100/,श्रीमती संध्या दुबे साईं वरदान स्कूल मकरोनिया 2100/- श्री ओम प्रकाश गुप्ता सावित्री शिक्षा निकेतन 2100/, श्री मनीष कुशवाहा स्नेह बाल विद्यालय तिलक गंज 1100/, श्री मनोहर दुबे खुरई 1100/, श्री राजेश प्रजापति कर्रापुर 1100/, श्री दीपक जैन पर्ल पब्लिक हिंदी मीडियम 2100/,सुश्री अल्पना जैन मधुर पब्लिक स्कूल 1100/ सुश्री लीला राजपूत चेतना बाल विद्या मंदिर 1100/-श्री महेंद्र भाई जी आइडियल प्ले स्कूल 1100/ शेख नवाब अमरीन पब्लिक स्कूल 6100/शामिल है।
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन सागर जिले  की  जिलाधीश श्रीमती प्रीति मैथिल तथा जिले के  पुलिस कप्तान  अमित सांघी  का ह्रदय से धन्यवाद  ज्ञापित करता है,  कि उन्होंने  इस मुश्किल घड़ी में हमारे जिले  को कोरोना के कहर से  बचाने में  अपनी अहम भूमिका  निभाई l
-------------------

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम    ★ 94244 37885
------------------
Share:

कचरा गाड़ी घर पहुची तो रिटायर्ड बैंक अधिकारी ने फूल और मिठाई दी और हाथ जोड़कर किया प्रणाम

कचरा गाड़ी घर पहुची तो रिटायर्ड बैंक अधिकारी ने फूल और मिठाई दी और हाथ जोड़कर किया प्रणाम

सागर। लॉक डाऊन में सफाईकर्मियों की मेहनत को लोग सराहने में लगे है । ऐसे में लोग उनका स्वागत भी करने लगे है । पुलिस,प्रशासन ,डॉक्टर और सफाई व्यवस्था से जुड़े लोग लॉक डाऊन में अहम भूमिका निभा रहे है। लोगो मे जिनजे प्रति श्रद्धा का भाव भी उमड़ा है। 

देखे : रिटायर्ड बैंक अधिकारी अनिल योगेंद्र नाथ द्वारा सफाई कर्मियो के प्रति श्रद्धाभाव का वीडियो

ऐसी ही एक तस्वीर  सागर की  वसंत विहार कालोनी का सामने आई है।  इस कालोनी में आज जब कचरा गाड़ी सुबह आई तो  रिटायर्ड बैंक अधिकारी  अनिल -योगेंद्र नाथ सेलट ने सफाई कर्मियों को रोका और  फूल,मिठाई-और स्नेह राशि भेंट कर उनके कर्तव्य भाव को सम्मानित कर उनके प्रति सद्भाव व्यक्त किया । बाकायदा हाथ जोड़कर नमस्कार किया।

Share:

कोरोना आपदा: दूसरा फेस में बाहरी दिल्ली / इंदौर ग्रामीणों की वापसी, भयावह चुनोती है इनसे सक्रमण को रोकना: केन्द्रीय राज्य मन्त्री प्रह्लाद पटेल

कोरोना आपदा:  दूसरा फेस में बाहरी दिल्ली / इंदौर ग्रामीणों की वापसी, भयावह  चुनोती है इनसे सक्रमण को रोकना:  केन्द्रीय  राज्य मन्त्री प्रह्लाद पटेल
# इनकी पहचान और स्वास्थ्य परीक्षण  जरूरी, ग्रामीण इलाकों से ऐसी सूचना लेट हुई तो संकट दुगना बढ़ेगा ।  इस समय ग्रामीण क्षेत्रो में बाहर से आ रहे मजदूर और अन्य लोगो की जांच  जरूरी है। 
# स्थानीय प्रशासन पिछले  बीस दिनों से जुटा है इनके रिलीवर की जरूरत वरना सिस्टम एग्जास्ट हो जाएगा।  इसके लिए प्रशासन की मदद करने लोग आगे आये

सागर । केंद्रीय राज्य मन्त्री प्रह्लाद पटेलने कहा है कि कोरोना आपदा का दूसरा फेस में हालात कठिन है । हमे सभी को मिलकर इससे निपटने होगा। उन्होंने कहा कि दूसरे फेस में जिस तरह से  बाहरीलोगो की  दिल्ली या इंदौर आदि इलाको  से  ग्रामीणों  की अपने घरों में  वापसी हो रही है । यह स्थिति भयावह है । एक बड़ी चुनोती है इनसे सक्रमण को रोकना। इसके लिए हमे प्रशासन का साथ देकर निपटने में मदद करनी होगी। 
केंद्रीय राज्य  मंत्री प्रह्लाद पटेल  ने आज सागर में शासकीय बुंदेलखंड मेडीकल कालेज में स्वास्थ्य सुविधाओं का  जायजा लिया और  बी एम सी प्रबंधन व जिला प्रशासन केअधिकारियों से  चर्चा की और आवश्यक निःर्देश दिए।
उन्होंने  कहा कि  ग्रामीण क्षेत्रो में  इनकी पहचान और स्वास्थ्य परीक्षण  जरूरी है। ग्रामीण इलाकों से ऐसी सूचना लेट हुई तो संकट दुगना बढ़ेगा ।  इस समय ग्रामीण क्षेत्रो में बाहर से आ रहे मजदूर और अन्य लोगो की जांच  जरूरी है। 

पढ़े :इतना सन्नाटा क्यों है भाई.......
ब्रजेश राजपूत/ सुबह सवेरे में ग्राउंड रिपोर्ट

उन्होंने प्रशासन के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि लॉक डाऊन और कुछ दिन पहले से  स्थानीय प्रशासन पिछले जुटा है । इनके रिलीवर की जरूरत वरना सिस्टम एग्जास्ट हो जाएगा।  इसके लिए प्रशासन की मदद करने लोग आगे आये। उन्होंने सलाह दी कि पुलिसिंग और सेनेटाजेशन जैसे कामो में  युवा पीढ़ी,ncc /nss आदि संगठन के साथ सामाजिक और राजनीतिक संगठनों को आगे आकर काम करना चाहिए। ऐसे में नियंत्रण सम्भव है। उन्होंने  रिटायर्ड पैरामेडिकल लोगो का उपयोग करने और नए लोगो को ट्रेंड करके मेडिकल क्षेत्र में उपयोग करने की सलाह दी।
केंद्रीय राज्य  मंत्री प्रह्लाद पटैल ने जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग की समीक्षा बैठक में  प्रशासन व सामाजिक कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की ।उन्होंने कोरोना परीक्षण सम्बधी लेब की मंजूरी दिलाने की बात कही।

मेडिकल कालेज का निरीक्षण कर ली बैठक
 केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्याटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद पटेल ने रविवार को बुन्देलखण्ड मेडीकल कॉलेज में कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं रोकथाम व उपचार के मद्देनजर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां कोरोना के मरीजों के उपचार के लिये बनाए गए आईसीयूवार्ड में की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया।
   
   बीएमसी भ्रमण के द्वौरान डीन श्री पटेल ने पर्यटन मंत्री को जानकारी देते हुये बताया कि बीएमसी में 660 पलंग की व्यवस्था की गई है जिसको 6 यूनिटों में विभाजित किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि कोरोना पाजिटव मरीज को बीएमसी में रखा जायेगा। उन्होंने कोरोना वायरस की जांच हेतु तैयार की गई लैब की भी जानकारी दी।
पर्यटन मंत्री श्री पटेल ने कहा कि दूसरे चरण में कोरोना वायरस की रोकथाम एक चुनौती पूर्ण कार्य होगा। जिसके लिये हम सबको मिलकर इसका मुकाबला करना होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बाहर से आए लोगों के स्वास्थ के प्रति सतर्क रहना होगा देष के विभिन्न शहरों जैसे दिल्ली, इंदौर, नागपुर, पूना से जो लोग बाद में आए है और ग्रामीण क्षेत्रों में चले गए हैं उनके स्वस्थ्य पर बराबर नजर रखनी होगी। सूचना तंत्र को सक्रिय रखना होगा। जिससे किसी भी प्रकार की बीमारी की सूचना पर तत्काल कार्यवाही की जा सके। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि हमारे पुलिस एवं स्वास्थ्य कर्मी बिना विश्राम के कार्य कर रहे उनके विश्राम का ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा ऐसे युवा जो 20 से 35 वर्ष के वालेंटियर के रूप में आगे आए। इसमें एनसीसी, एनएसएस के विद्यार्थी भी काम कर सकते है। सेनेटाईजर के कार्य में वालिंटियर कार्य कर सकते है। इसी प्रकार अवकाष प्राप्त चिकित्सक पैरामेडीकल स्टॉफ स्वस्थ्य विभाग की मदद कर सकता है।उन्होंने कहा कि बीएमसी में कोरोना जांच के लिए तैयारी की गई कोरोना वायरस की लैब को प्रारंभ कराने हेतु आईसीएमआर से शीघ्र प्रांरभ कराने हेतु चर्चा करेगे। 

पढ़े: कोरोना आपदा: व्यक्ति के निधन पर  क्रियाकर्मो में सतर्कता बरते

कलेक्टर श्रीमती मैथिल ने कोरोना वायरस की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिये किये जा रहे कार्यो के बारे विस्तार से जानकारी दी। डीन मेडीकल कॉलेज श्री पटेल ने बताया कि कोरोना जांच के लिए तैयारी की गई कोरोना वायरस की लैब के लिये आवष्यक उपकरण डा. हरिसिंह गौर केन्द्रीय विष्वविद्यालय के कुलपति श्री आरपी तिवारी द्वारा प्रदान किये गए हैं।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर सांसद श्री राजबहादुर सिंह, पूर्व मंत्री  गोविन्द सिंह राजपूत, विधायक शैलेन्द्र जैन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती तृप्ति बाबू सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री प्रभुदयाल पटेल, श्री शैलेष केषरवानी, कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक, पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी, नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार, जिला पंचायत सीइओ  इच्छित गढ़पाले, पवन वारिया एवं बुन्देलखण्ड कालेज के डीन श्री जीएस पटेल सहित स्वास्थ्य अमला मौजूद था।
------------

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
---------------
Share:

इतना सन्नाटा क्यों है भाई....... ब्रजेश राजपूत/ सुबह सवेरे में ग्राउंड रिपोर्ट

इतना सन्नाटा क्यों है भाई....... 
ब्रजेश राजपूत/ सुबह सवेरे में ग्राउंड रिपोर्ट 
पहले एक दिन का जनता कफर्यू, फिर २१ दिन का करोना कफर्यू और इसी दरम्यान चौदह दिन के सेल्फ आइसोलेशन के चलते घर से निकलना बिलकुल ही कम हो गया है। मगर जब निकलो तो हर ओर सिवाय सन्नाटे के कुछ नहीं हैं। ये सन्नाटे का शांति काल है। जब घर के आसपास की लंबी लंबी सडकों पर दूर दूर तक कोई वाहन नहीं दिखता। ना लोग है और ना ही कोई शोर है। मोहल्ले की सूनी सडकों पर भी आवागमन तकरीबन ठप है। जिन गलियों में कभी बच्चों का शोर नहीं थमता था वहां दिन भर में एक बार ही ये सन्नाटा टूटता है जब गाडी वाला आया जरा कचरा निकाल का गाना बजाते हुये नगर निगम के सफाई कर्मचारी आते हैं। 
भोपाल के सरकारी मोहल्लों में अच्छी सफाई हो रही है, कचरा कम निकल रहा, घरों के आसपास का माहौल साफ सुथरा है बाहर आसमान साफ है  प्रदूपण गायब हुआ तो हवा भी स्वच्छ है। घरों के आसपास चिडियों और पंक्षियों की मधुर आवाजें सुनायी देती हैं तो घरों  के अंदर से रामायण और महाभारत के डायलाग्स की आवाजें आने लगीं है। रामायण में संगीतकार गायक रवींद्र जैन की तीखी आवाज के भजन गीत और चौपाईयां सुनने मिल रहीं हैं तो महाभारत में गायक महेंद्र कपूर की अलग सी भारी आवाजें कानों में रोज सुनाई पडनेे लगी हैं। बच्चे रामायण और महाभारत काल की साफ स्वच्छ हिंदी सुनकर अपनी हिंदी सुधारने में लग गये हैं। लोेग घरों में है, दफतर जाना नहीं है इसलिये परिवार के साथ दिन भर खाने और पकाने के कार्यक्रम चलते रहते हैं। बच्चों को पढाई से लंबी फुरसत मिल गयी है। वो सारे बच्चे जो रोज सुबह स्कूल ओर शाम को कोचिंग जाकर आने वाले दिनों में कठिन परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे थे अब एकदम रिलेक्स हो गये हैं। सारी तैयारियां ठंडे बस्ते में हैं। ये ऐसे दिन हैं जिनकी कल्पना कुछ दिनों पहले तक लोग काल्पनिक निबंध लिखने तक में नहीं कर सकते थे।  

पढ़े : लॉक डाऊन:सागर में पुलिस कर्मियों का ड्यूटी पाईंट पर ही मनाया जन्मदिन,  एसपी सहित कई अधिकारीयो ने बढाया  हौसला

और ऐसे में यदि आपको अस्पताल जाना पड जाये तो ये बुरी कल्पना किसी बददुआ से कम नहीं है मगर किसी काम से मेरा घर के पास की अस्पताल में जाना हुआ तो वहां का नजारा भी बदला हुआ था। जिस अस्पताल में अक्सर शाम के वक्त पैर रखने को जगह नहीं मिलती थी वहंा बैठने के सोफे खाली पडे हैं एक दो मरीज अपनी फाइल लेकर डाक्टर से मिलने को बैठे हैं। रिसेप्यशन पर कोरोना का असर था। सोशल डिस्टेंसिंग करने के लिये एक बाड लगा दी गयी थी यानिकी लोग दूर से ही बात करें। उधर आईसीयू में भी वीरानी छायी है, जहां अंदर जाने के लिये लोग गार्ड से हुज्जत करते थे, जूतों चप्पलों की भीड दरवाजे पर पडी रहती थी। वहंा अब अंदर जाने की कोई रोक टोक नहीं। अंदर भी तो वहीं सन्नाटा है। जहां कभी एक बेड खाली नहीं होता था वहां इस वक्त एकाध बिस्तर पर ही मरीज लेटा है और उसके आसपास ना तो रिश्तेदारों की भीड भाड है और ना ही हर कुछ घंटों में आकर दवा खिलाने और इंजेक्शन लगाने वाले पैरामेडिकल स्टाफ की। 
मैंने वहां स्टाफ से पूछा इतना सन्नाटा क्यों है भाई उसने हंसकर जबाव दिया ये करोना काल है लोग छोटी छोटी हेल्थ समस्याओं को लेकर घरों से नहीं निकल रहे। सब घरों में है आराम से परिवार के साथ दिल दिमाग को सुकून है तो फिर काहे की बीमारी और बीमारी बाँटने वाले रेस्तरां होटल बंद है लोग घरांे में बन रहा ताजा खाना खा रहे  हैं तो छोटी मोटी बीमारी से वैसे ही बचे हुये हैं। अस्पताल में बनी दवा की दुकान भी सूनी पडी है। हाथ पर हाथ रख कर बैठे हैं दवा देने वाले कभी जिनके पैसे लेने और वापस देने में हाथ नहीं रूकते थे वो अब मोबाइल के वाटसएप् और टिक टाक देखने में व्यस्त हैं। 
एक दिन में करीब सौ से ज्यादा मरीज देखने वाले अस्पताल के डाक्टर पंकज अग्रवाल खुद ये हालत देखकर हैरान हैं उनका कहना था कि भाई मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा खालीपन नहीं देखा। ओपीडी तो छोडिये कोई इमरजेंसी भी नहीं आ रही। किसी को दिल का दौरा नहीं पड रहा, किसी की ब्लड सुगर नहीं बढी और ना ही किसी का बीपी उपर नीचे हो रहा है आखिर ये हो क्या रहा है ऐसा लग रहा है जैसे राम राज सा आ गया। पहले सर्दी खासी बुखार वाले रोज आते थे आजकल वो भी एकदम कम हो गये है भला ऐसा क्यों हो रहा है समझ से परे है। 
मगर सच ये है कि बडा दर्द छोटे दर्द को भुला देता है। बडी तकलीफ में आदमी छोटी तकलीफ भूल जाता है। करोना के आगे  सारी बीमारियां छोटी हो गयी हैं ऐसा लगता है। पर ऐसा नहीं है ये हालत ऐसे ही बने रहेंगे। जैसे ही घरों से निकलने और बाजार रेस्तरां खुलने की छूट मिलेगी लोग अपनी सालों पुरानी आदतों पर आ जायेंगे और बीमारियों से दोस्ती कर फिर अस्पताल आने लगेगे। 

पढ़े: पुलिसड्यूटी के बाद बनाती है मास्क एक महिला आरक्षक ,मुफ्त बांट रही है लोगों को, सागर के खुरई में
सामान्य जिंदगी जीने से लोग तनाव और बीमारियों से दूर रहते हैं ये बात मुझसे बहूत पहले किसी कुंभ में उन बाबा ने बतायी थी जिनके दरवाजे पर तनावमुक्त जिंदगी जीने की आकांक्षा रखने वाले देशी विदेशी भक्तों की भीड लगी रहती थी। जब मैंने पूछा कि इनकी जिंदगी में शांति भरने के लिये आपको बहुत मेहनत करनी पडती होगी तो वो मुस्कुरा कर बोले जरा भी नहीं सरल और सामान्य जिंदगी जीने के पाठ पढाते है और ये देखते ही देखते ठीक हो जाते हैं।  सच है सबसे मुश्किल है सरल ओर सामान्य होना ये करोना काल हमें ये सिखा कर जायेगा यदि हम सीख सकंे तो।   

ब्रजेश राजपूत,एबीपी न्यूज भोपाल
Share:

अपील कोरोना आपदा: व्यक्ति के निधन पर क्रियाकर्मो में सतर्कता बरते

अपील
कोरोना आपदा: व्यक्ति के निधन पर  क्रियाकर्मो में सतर्कता बरते
सागर । कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कुछ ऐसे मामले सामने आए है जिनमे  किसी की मृत्यु और उसके बाद होने वाले त्रयोदशी,चालीसा में बाहरी लोगों या किसी संक्रमित व्यक्ति के शामिल होने से कोरोना संक्रमण फैला है। इसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने  सागर जिले के सभी नागरिकों से अपील है कि निःसंदेह व्यक्ति की मौत एक दुखद घटना है। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते सतर्क रहना जरूरी है। अंतिम संस्कार सम्बन्धी क्रियाकर्मो में सोशल डिस्टेंस का पालन करे। 

पढ़े : सेनेटाईजर की सागर संभाग में मांग के अनुसार पूर्ति जारी, निजी हॉस्पिटल/ मैरिज गार्डन भी अधिग्रहित,रेपिड रिस्पांस टीम की बैठक*
अपील में कहा गया है कि सदस्यों की संख्या नही बढ़ाए। इस दौरान यदि कोई बाहरी व्यक्ति आता है तो उसकी सूचना प्रशासन को दे और कोरोना वायरस की सुरक्षा सम्बन्धी  गाईड लाईन का पालन करे। इस दुखद घड़ी में प्रशासन आपके साथ है। किसी मदद की जरूरत है तो सम्पर्क करें। निधन की सूचना थाना में, पंचायत सचिव,  कोटवार को दे।

★तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★94244 37885
Share:

दान-सेवा: पिंपलापुरे परिवार ने दिए 3 लाख रुपए,सांसद राजबहादुर सिंह और बड़ा बाजार छात्रसंघ ने बांटा राशन


दान-सेवा: पिंपलापुरे परिवार ने दिए 3 लाख रुपए,सांसद  राजबहादुर सिंह  और बड़ा बाजार छात्रसंघ ने बांटा राशन
सागर ।  कोरोना वायरस की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक द्वारा जिले के दानदाताओं से दान के लिए आव्हान किया गया था। जिसके तहत पिंपलापुरे परिवार की वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति श्रीमती मीना पिंपलापुरे (ताई) की ओर से स्वास्थ्य उपकरण, 95 मास्क  हेतु जिला प्रशासन सागर को रेडक्रास समिति में 3 लाख रूपये जमाकर किए। दानदाताओं में पिंपलापुरे परिवार के सदस्यों में  श्री चंद्रशेखर पिंपलापुरे, अनिरुद्ध पिंपलापुरे, श्रीमती आशा पिंपलापुरे  का सहयोग रहा।

पढ़े : लॉक डाऊन:सागर में पुलिस कर्मियों का ड्यूटी पाईंट पर ही मनाया जन्मदिन,  एसपी सहित कई अधिकारीयो ने बढाया  हौसला
 https://www.teenbattinews.com/2020/04/blog-post_89.html


डाकघर में सांसद ने बांटा राशन
डाक विभाग(सागर) द्वारा चलाई जा रही मुहिम में सागर सांसद राजबहादुर सिंह ने सिटी पोस्ट आफिस परिसर में खाद्यान्न एवं आवश्यक सामग्री वितरण में सहभागिता की। उन्होंने नागरिकों से मजबूत, कुशल एवं मानवीय तरीके से इस महामारी से लड़ने की अपील की।
इस अवसर पर डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक के.के.दीक्षित, आर.के. चौबे, सी.बी.नामदेव, गया प्रसाद,के.जी.अहिरवार, जागेश्वर यादव,नवीन बरूआ,घनश्याम मिश्रा, सुदेश जैन एवं एस.आर.पनिका उपस्थित थे।
बड़ा बाजार छात्र संघ बांट रहा है पूड़ी सब्जी
बड़ा बाजार छात्र संघ 21 दिन के लॉकडाउन के  सागर शहर में पूड़ी सब्जी शहर के गरीब असहाय लोगों के लिये वितरित किया।  जिसमें बड़ा बाजार छात्र संघ के संरक्षक  नरेन्द्र चौबे , राजेश पांडे,मनोज जैन महाबीर , छात्र संघ अध्यक्ष अर्पित मिश्रा , निखिल साहू दुबारा भोजन वितरण किया गया ।

Share:

BPL कार्ड धारी बीमार महिला महिला ने दिए प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए 5551 रुपये और मास्क बनाने कपड़ा

BPL कार्ड धारी बीमार महिला महिला ने दिए प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए 5551 रुपये और  मास्क बनाने कपड़ा

# राजगढ़ की इस महिला ने अपनी बचत की जमा पूंजी को पुलिस को सौपा ,कहा इसे प्रधानमंत्री राहत कोष में पहुचा दे

@ गोविन्द सोनी,राजगढ़

राजगढ़। कोरोना आपदा में मदद करने वालो की प्रेरक कहानियां सामने आ रही है । के राजगढ़ में कोरोना से जंग जितने के लिए एक गरीब 63 वर्षीय बीमार महिला ने अपनी जमा पूंजी 5551 रुपये प्रधानमंत्री राहत में जमा करने के लिए थाना प्रभारी को घर बुलाकर सौप दिए । 
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से इस संकट में आर्थिक मदद की अपील की है. इसी को लेकर मध्यप्रदेश राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में 63 वर्षीय लकवे से पीड़ित बुजुर्ग महिला सुशीला बाई साहू ने कोरोना पीड़ित लोगों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 5551  रुपए एवं पुलिसकर्मियों के मास्क बनाने के लिए कपड़ा दान दिया । इस बुजुर्ग,बीमार महिला के परिवार का बीपीएल राशन कार्ड  है और इस समय सरकार इन परिवारों की मदद कर रही है,ऐसे में इस  बुजुर्ग महिला ने अपने लिए जो पाई पाई जोड़ कर राशि इकट्ठे की थी उस राशि को प्रधानमंत्री राहत कोष में दान दे दिया।  यह बुजुर्ग महिला आज सभी के लिए एक मिसाल बन गई है । कोरोना से लड़ने के लिए देशभर में लोग दान कर रहे हैं, प्रधानमंत्री राहत कोष में राशि भेज रहे हैं लेकिन एक बीपीएल धारी लकवे से पीड़ित बुजुर्ग महिला द्वारा दी गई राशि इन सबसे बढ़कर है। 

पढ़े : लॉक डाऊन:सागर में पुलिस कर्मियों का ड्यूटी पाईंट पर ही मनाया जन्मदिन,  एसपी सहित कई अधिकारीयो ने बढाया  हौसला
घर बुलाया थाना प्रभारी को दी राशि
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर तहसील में तोपखाना गेट के समीप रहने वाली, 63 वर्षीय लकवे से पीड़ित बुजुर्ग महिला सुशीलाबाई साहू ने अपने बेटे को भेज कर खिलचीपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र धाकड़ को अपने घर बुलाया और उन्हें प्रधानमंत्री राहत कोष में ₹5551 रूपये और  कोरोना से  जंग लड़कर आम नागरिकों को सुरक्षित रखने वाली पुलिस के लिए मास्क बनाने के लिए कपड़ा भी दान दिया।  वृद्ध सुशीलाबाई लकवे से पीड़ित होने के कारण  बोलने में असमर्थ है और सपोर्ट स्टैंड  के सहारे के साथ  चलने को मजबूर  है , ऐसे में भी देश के प्रति उनका जज्बा देखिए, उनके जज्बे को आज हर कोई सलाम कर रहा है । गरीब होने के बाद भी अपने जीवन भर की जमा पूंजी उन्होंने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए  सरकार को दे दी
---------------------------
94244 37885
------------------------
Share:

कोरोना आपदा में मदद में जुटा सेवादल काँग्रेस

कोरोना आपदा में  मदद में जुटा सेवादल काँग्रेस
सागर।कोरोना आपदा में नर सेवा नारायण सेवा का लक्ष्य लेकर चल रहे  सेवादल अध्यक्ष  सिंटू कटारे  का परिवार भी अब सेवा में जुटा है । दरअसल गरीबों असहायों को राशन और अन्य सामग्री के पैकेट बनाना भी एक बड़ा  काम है। इसमे सिंटू कटारे  के परिवार भी मदद कर रहा है । उनकी माता जी और अन्य सदस्य पैकेट बनाने में घण्टो मदद कर रहे है ।

पढ़े : सेनेटाईजर की सागर संभाग में मांग के अनुसार पूर्ति जारी, निजी हॉस्पिटल/ मैरिज गार्डन भी अधिग्रहित,रेपिड रिस्पांस टीम की बैठक*

आज के वितरण कार्यक्रम में खाद्य सामग्री नेवी जैन के सौजन्य से मिली। लॉक डाउन मे सूबेदार वाड॔ में पहुंचकर गरीब निराश्रित दीन जनो को आटा दाल चावल दूध बिस्कुट वितरित किया गया। सेवादल कार्यकर्ताओ द्वारा  शासन की सोशल डिसटेंस का पालन करते हुए एक एक मीटर के गोले बनाकर ही सामग्री वितरित की जा रही है। इस अवसर पर सेवादल सागर शहर अध्यक्ष सिंटू कटारे द्वा रका चौधरी ब्लाक अध्यक्ष नितिन पचौरी मुकुल शर्मा  जय दीप यादव प्रवीण यादव मोंटू साहू नवीन यादव अंकुर यादव छोटू पटैरिया आदश॔ यादव धनसिंह ठाकुर संजू अहिरवार आदि उपस्थित थे।
Share:

www.Teenbattinews.com

Archive