Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar News : दो बाइक टकराई : डायल 112 के पायलट की मौत, एक घायल

Sagar News : दो बाइक टकराई : डायल 112 के पायलट की मौत, एक घायल


तीनबत्ती न्यूज: 05 मार्च ,2026

सागर : सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के ग्राम चनौआ के पास तेज रफ्तार बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार डायल-112 के पायलट की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर घायल हुआ है। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें: Sagar Crime : रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में मिला युवक का शव : परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


ड्यूटी करके लौट रहा था ड्राईवर

जानकारी के मुताबिक गढ़ाकोटा थाना की डायल-112 में पायलट के पद पर पदस्थ सौरभ तिवारी निवासी सागर बुधवार रात ड्यूटी पूरी कर बाइक से सागर जा रहे थे। तभी चनौआ में गोवर्धन ढाबे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार युवक गंभीर घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गढ़ाकोटा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सौरभ की मौत हो गई।सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया है।

घटना के कारणों की जांच कर रहे

वहीं दूसरे घायल का नाम हेमंत बताया जा रहा है। जिसका इलाज चल रहा है। गढ़ाकोटा थाना प्रभारी शिवम दुबे ने बताया कि बाइकों की भिड़ंत में डायल-112 का ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर घायल हुए थे। जिन्हें इलाज के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया था। लेकिन अस्पताल ले जाते समय सौरभ की मौत हो गई। मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



Share:

Sagar Crime : रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में मिला युवक का शव : परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sagar Crime : रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में मिला युवक का शव : परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


तीनबत्ती न्यूज: 05 मार्च ,2026

सागर: सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र स्थित वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के जंगल में एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की शिनाख्त सागर निवासी विकास राजपूत के रूप में हुई है। घटनास्थल पर युवक की बाइक मिली है, लेकिन उसकी चाबी गायब है। परिजनों ने इसे षड्यंत्र बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है।

जंगल में मिला शव

जानकारी के अनुसार, रहली-जबलपुर मार्ग पर टाइगर रिजर्व के अंदर विस्थापित ग्राम मुहली के पास जंगल में युवक का शव पड़ा था। गश्त कर रहे वनकर्मियों ने जब शव देखा तो तत्काल रहली पुलिस को सूचना दी। रहली थाना प्रभारी सुनील शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां खड़ी बाइक के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान विकास (30) पिता मनोहर सिंह राजपूत, निवासी बाईसा मोहल्ला (सागर) के रूप में हुई। गुरुवार सुबह डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम ने वारदातस्थल की बारीकी से जांच कर सबूत इकट्ठे किए।

हत्या की आशंका

मृतक के भाई अविनाश सिंह ने पुलिस को बताया कि विकास बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे घर से निकला था। जब वह देर तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसे फोन लगाया, लेकिन उसका मोबाइल बंद आ रहा था। इसी बीच पुलिस से उन्हें घटना की सूचना मिली, जिसके बाद परिवार के लोग सागर से रहली पहुंचे। गुरुवार दोपहर पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिवार वालों को सौंप दिया।

अविनाश ने पुलिस के सामने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके भाई की षड्यंत्र के तहत हत्या की गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि विकास सागर से करीब 60 किलोमीटर दूर इस घने जंगल में कैसे पहुंच गया? उनका कहना है कि विकास की किसी से कोई बुराई नहीं थी और वह शराब भी नहीं पीता था। घटनास्थल पर उसकी बाइक खड़ी मिली है, लेकिन चाबी गायब है, जबकि मौके पर उसकी चप्पल और इयरफोन पड़े मिले हैं। परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।



Share:

Sagar Crime : नगर निगम पार्षद के घर पर हथियार से हमला: छेड़छाड़ के मामले में जेल से छूटे थे आरोपी : वारदात CCTV में कैद▪️विधायक शैलेन्द्र जैन को दिया ज्ञापन: सख्त कार्रवाई के निर्देश

Sagar Crime : नगर निगम पार्षद के घर पर हथियार से हमला: छेड़छाड़ के मामले में जेल से छूटे थे आरोपी : वारदात CCTV में कैद

▪️विधायक शैलेन्द्र जैन को दिया ज्ञापन: सख्त कार्रवाई के निर्देश


तीनबत्ती न्यूज : 03 मार्च ,2026

सागर। सागर शहर में अपराध और दहशतगर्दी तेजी से बढ़ रही है। होली दहन के दौरान नगर निगम सागर के केशवगंज वार्ड की कांग्रेस पार्षद नीलोफर चमन अंसारी के घर पर बदमाश ने हथियार लेकर हमला किया और जमकर हंगामा किया। बदमाश ने घर का गेट खोलने की कोशिश की और हथियार से वार किए।  होली दहन के दौरान हुई इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। घटना के बाद पार्षद और उनके परिजनों ने मोतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

------------------

घटना का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर : नगरनिगम पार्षद के घर पर हथियार से हमला : घटना सीसीटीवी में


------------

होलिका दहन कार्यक्रम के वक्त हुई घटना

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात जब केशवगंज वार्ड में होलिका दहन का कार्यक्रम चल रहा था, तभी कुछ बदमाश वहां पहुंच गए और विवाद करने लगे। इन्हीं में से एक बदमाश हाथ में धारदार हथियार लेकर सीधे कांग्रेस पार्षद के घर पहुंचा और गेट पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। हंगामा और चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग जमा हुए, तो आरोपी भीड़ को देखकर मौके से भाग निकला।


आरोपियों को लड़कियों से छेड़छाड़ करने से रोका था पार्षद परिवार ने

वारदात के बाद कांग्रेस पार्षद नीलोफर चमन अंसारी ने परिजनों के साथ तुरंत मोतीनगर थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की। पुलिस को वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सौंप दिया गया है, जिसमें आरोपी साफ तौर पर हथियार लहराते और गेट पर हमला करते नजर आ रहा है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

 (पार्षद प्रतिनिधि चमन अंसारी)

जेल से छूटे और किया हमला

मामले में पार्षद के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि क्षेत्र में आपराधिक प्रवृत्ति के कुछ युवक आए दिन स्कल और कोचिंग जाने वाली दिन स्कूल और कोचिंग जाने वाली बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। करीब 2-3 महीने पहले ऐसी ही एक घटना की शिकायत थाने में की गई थी, जिसके बाद आरोपी जेल गए थे। परिजनों का आरोप है कि हाल ही में वे छूटकर आए हैं और इसी रंजिश में उन्होंने यह हमला किया है। गनीमत रही कि गेट बंद था, वरना वे घर में घुसकर परिवार को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते थे। परिजनों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर मोतीनगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्रवासियों ने विधायक शैलेंद्र  जैन को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई के निर्देश


उधर इस वारदात से आक्रोशित केशवगंज वार्ड के नागरिकों ने पार्षद प्रतिनिधि चमन अंसारी के नेतृत्व में सागर विधायक शैलेंद्र जैन के निवास पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और हाल ही में घटी गंभीर घटना की जानकारी दी।क्षेत्रवासियों ने विधायक जैन को बताया कि शहर में कटरबाजों और आपराधिक तत्वों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल है।

अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल दूरभाष पर थाना प्रभारी से चर्चा की और आरोपियों के विरुद्ध अविलंब सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि सख्त कार्यवाही के परिणाम समय सीमा में सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक तत्व क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं, जिन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ये रहे शामिल

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदीप यादव, नासिर सिद्दीकी, धर्मेंद्र रजक, आदिल भाई, अयाज खान, इमरान संगम, अरमान सिद्दीकी, अनीश, शैलेंद्र कालपी, गजेंद्र ठाकुर, काशीराम रजक, नंदकिशोर कुर्मी, मदन कोरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने दिया ज्ञापन


पार्षद नीलोफर चमन अंसारी जी के घर पर खुलेआम धारदार हथियार लहराया गया जिसके विरोध में जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर समस्त जिला कांग्रेस परिवार ने आज सागर के मोतीनगर थाना में थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया । इस मौके पर पार्षद रिचा सिंह, नीलोफर अंसारी,  ताहिर खान, प्रवक्ता संदीप सबलोक सहित अनेक कांग्रेसजनो ने बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने की मांग की और घटना के दोषियों को पकड़कर कार्रवाई की मांग की







Share:

Sagar: बसों की चेकिंग: 02 या बसों के पंजीयन निरस्त कर स्क्रेप के आदेश : 4 यात्री बसों में कमियां मिलने पर 10 का जुर्माना

Sagar: बसों की चेकिंग: 02 या बसों के पंजीयन निरस्त कर स्क्रेप के आदेश : 4 यात्री बसों में कमियां मिलने पर  10 का जुर्माना



तीनबत्ती न्यूज:  03 मार्च 2026 
सागर: परिवहन आयुक्त , मध्यप्रदेश ग्वालियर एवं कलेक्टर  द्वारा ओवरलोड, अधिक किराया लेने, परमिट शर्तो का उल्लंघन, टैक्स बकाया यात्री बसों पर चैकिंग संबंधी कार्यवाही किये जाने के दिये गये निर्देश के अनुक्रम में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर द्वारा दो यात्री बसों का पंजीयन निरस्त किया गया है तथा उक्त बसों को स्क्रेप करने का आदेश जारी किया है। 



10 हजार का जुर्माना

आज मंगलवार को भोपाल मार्ग, नरसिंहपुर मार्ग पर 13 यात्री बसों की जांच की गई। जांच के दौरान 04 यात्री बसों में मौके पर दस्तावेज नहीं, परमिट शर्तो का उल्लंघन, यात्रियों से अधिक किराया वसूली, एचएसआरपी नम्बर प्लेट नहीं, चालक/परिचालक निर्धारित गणवेश में नहीं, रेडियम रिफ्लेक्टर टेप नहीं तथा अग्निशमन यंत्र एवं अन्य सुरक्षा संबंधी उपाय नही होने से उन यात्री बसों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत् कार्यवाही करते हुए रू. 10500/- का जुर्माना वसूल किया गया।  
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने समस्त वाहनस्वामियों को हिदायत दी है कि वे अपने वाहनों के संचालन के दौरान वाहन से संबंधित समस्त दस्तावेजों यथा बीमा, फिटनेस, परमिट, पंजीयन कार्ड, वाहन चालक का हैबी ड्रायविंग लायसेंस, टैक्स प्रमाण पत्र, प्रदूषण प्रमाण पत्र आदि अनिवार्य रूप से साथ में रखे तथा बकायादारों से अपील की जाती है कि वह परिवहन विभाग की बकाया राजस्व राशि को तत्काल जमा करावे अन्यथा उनके विरूद्ध मोटरयान अधिनियम 1988 एवं मध्यप्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 के प्रावधानानुसार कार्यवाही की जावेगी। यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।


Share:

Sagar News : सागर भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित : 35 सदस्यीय कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष और 3 महामंत्री : कई पुराने पदाधिकारी हुए रिपीट

Sagar News : सागर भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित : 35 सदस्यीय कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष और 3 महामंत्री : कई पुराने पदाधिकारी हुए रिपीट


तीनबत्ती न्यूज : 01 मार्च , 2026

सागर:  लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी सागर की जिला कार्यकारिणी घोषित हो गई। पिछले साल जनवरी 2025 में श्याम तिवारी अध्यक्ष बने थे। काफी घमासान और वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के चलते कार्यकारिणी की घोषणा अटक रही थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद सागर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने 35 पदाधिकारियों की । इस नई टीम का ऐलान किया। इस नई कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष और 3 महामंत्री बनाए गए हैं, जबकि 8 महिलाओं को भी अलग-अलग महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुछ चेहरे पिछली कार्यकारिणी के रिपीट हुए है। वहीं पार्टी के युवा, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्षों को पदाधिकारी बनाया गया है। 



यह रही कार्यकारणी

कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष : जगन्नाथ गुरैया, मनीष चौबे, संतोष ठाकुर, निकेश गुप्ता, विक्रम सोनी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, यश अग्रवाल और पुष्पेंद्र परिहार को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें,: Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 02 मार्च से 08 मार्च 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय


महामंत्री :  सुमित यादव, चेतराम अहिरवार और चैन सिंह ठाकुर को जिला महामंत्री नियुक्त किया है। जिला मंत्री : जयंती मौर्य, अर्जुन पटेल, संध्या भार्गव, हरिशंकर कुशवाहा, सविता साहू, आफिसर यादव, राहुल वैद्य और आसमा जैन को जिला मंत्री बनाया गया है।

जिला अध्यक्ष श्नयाम तिवारी की ई टीम में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी विकास सांधेलिया को और सह कोषाध्यक्ष सुषमा यादव और सुमित्रा इंद्रकुमार राय को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ेंपं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान भाजपा को बूथ स्तर तक मजबूत करेगा : लोकेन्द्र पाराशर , प्रदेश मंत्री ▪️प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ता निर्माण की पहली सीढ़ी : पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह

कार्यकारिणी में कार्यालय मंत्री :  देवेन्द्र कटारे सह कार्यालय मंत्री : भूपेन्द्र नामदेव और श्रीमती सपना कमल कुर्मी   मीडिया प्रभारी : श्री श्रीकांत जैन , सह मीडिया प्रभारी : आलोक केशरवानी , कपिल कुशवाहा, साहबराज यादव , सोशल मीडिया संयोजक : अंशुल सिंह परिहार

सोशल मीडिया सह संयोजक :  जय सोनी , श्रीमती तृप्ति बाबू सिंह लोधी आई.टी. विभाग जिला संयोजक : बालकिशन सोनी आई.टी. विभाग सह जिला संयोजक :  सोनू उपाध्याय आई.टी. विभाग सह जिला संयोजक : रामेश्वर नेमा की नियुक्तियां की गई हैं।

कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे ने जताई नाराजगी

भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित होने के बाद असंतुष्ट  कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे ने सोशल मीडिया पर खूब नाराजगी जताई। पिछली गौरव सिरोठिया की कार्यकारिणी में भी कार्यालय मंत्री रहे देवेंद्र कटारे ने सोशल मीडिया पर चमचों चापलूसों की कार्यकारिणी बताया और लिखा कि मुझे कोई बधाई शुभकामनाएं नहीं दे। 




Share:

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 02 मार्च से 08 मार्च 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 02 मार्च से 08 मार्च 2026 तक

▪️पंडित अनिल पाण्डेय

तीनबत्ती न्यूज : 01 मार्च, 2026

मैं पंडित अनिल पाण्डेय ने आपसे वादा किया था कि मैं हर सप्ताह आपको श्री हनुमान चालीसा के चौपाइयों के  संपुट पाठ से होने वाले होने वाले मंत्रवत फल के बारे में आपको बताऊंगा । इसी श्रेणी में आज की चौपाई है  ।

"राम दूत अतुलित बल धामा, अंजनि पुत्र पवनसुत नामा।। "

हनुमान चालीसा की इस चौपाई के  संपुट पाठ करने  पर हनुमत कृपा से आत्मिक और शारीरिक बल की प्राप्ति होती है। 

अगली चौपाई के संपुट पाठ से प्राप्त होने वाले फल के बारे में इस वीडियो के अंत में बताया जाएगा ।

अब मैं आपको इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति के बारे में बताऊंगा ।

इस पूरे सप्ताह सूर्य , मंगल , राहु और वक्री बुध कुंभ राशि में रहेंगे । वक्री गुरु मिथुन राशि में और शनि मीन राशि में गोचर करेंगे । शुक्र प्रारंभ में कुंभ राशि में रहेगा तथा एक तारीख के 11:46 रात से मीन राशि में प्रवेश करेगा । 

आईये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं ।

मेष राशि:-

इस सप्ताह सावधानी पूर्वक कार्य करने पर आपको कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है । आपको अपने संतान का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । भाई बहनों के साथ नरम-गरम संबंध रहेंगे । गलत रास्ते से धन आ सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए सफलता दायक है ।  चार तारीख के दोपहर के बाद से पांच और 6 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

वृष राशि:-

इस सप्ताह आपके पास धन आने का  योग है ।  थोड़े से प्रयास से ही आपके पास धन आ सकता है। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए  यह सप्ताह मिश्रित फल वाला होगा । आपको अपने साथियों का सहयोग कम मिलेगा। आपके कार्यालय में सावधान भी रहना चाहिए । भाई और बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे । इस सप्ताह आपके लिए दो-तीन और चार तारीख  कार्यों को करने के लिए मददगार है  । 7 और 8 तारीख को आपको बहुत सचेत रहकर कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि:-

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपके लिए यह सप्ताह  अच्छा रहेगा । स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहने की संभावना है  । पिताजी और जीवनसाथी का  स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा । कचहरी के कार्यों में सावधान रहें । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे । माता जी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है । भाग्य के स्थान पर अपने परिश्रम पर विश्वास करें । इस सप्ताह आपके लिए चार-पांच और 6 तारीख कार्यों को करने के लिए लाभदायक है ।  सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है। 

कर्क राशि:-

इस सप्ताह आपका आपके माता जी और पिताजी का तथा जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा भाग्य से आपको मदद मिलेगी दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें धन आनंद धन आने की उम्मीद है भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव बढ़ सकता है । शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं होंगे इस सप्ताह आपके लिए साथ और आठ मार्च किसी भी कार्य को करने के लिए फलदायक है सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है इस सप्ताह आपको चाहिए कि आपका दिन प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

सिंह राशि:-

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । भाग्य से सामान्य मदद ही मिल पाएगी । थोड़े बहुत धन की उम्मीद की जा सकती है ।  भाई बहनों के साथ संबंधों में कोई विशेष प्रगति नहीं होगी,अर्थात जैसे संबंध चल रहे हैं वैसे ही रहेंगे  ।   कर्मचारियों को उनके सहकर्मियों की मदद मिलेगी ।  इस सप्ताह आपको अपने परिश्रम पर ज्यादा यकीन करना पड़ेगा ।  व्यापारियों का व्यापार ठीक चलेगा  ।  इस सप्ताह आपके लिए दो , तीन और चार तारीख कार्यों को करने के लिए अनुकूल है ।  सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

कन्या राशि:-

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा ।  विवाह के नए-नए प्रस्ताव आएंगे । प्रेम संबंधों में  वृद्धि एवं नए प्रेम संबंध बनना भी संभव है । आपके माता-पिता और जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।  भाग्य से थोड़ी मदद मिल सकती है । कचहरी के कार्यों में ध्यानपूर्वक कार्य करने से सफलता मिल सकती है ।  आपके स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी हो सकती है ।  इस सप्ताह  आपके लिए 5 और 6 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है ।  दो-तीन और चार के दोपहर तक का समय सावधान रहने का है ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें तथा मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी का पूजन करें ।  सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

तुला राशि:-

इस सप्ताह आपका,आपके जीवन साथी का और माता जी तथा पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । भाग्य से मामूली मदद मिल सकती है । आपको इस सप्ताह अपने पुत्र पर ध्यान देना चाहिए ।  छात्रों की पढ़ाई में काफी उथल-पुथल रहेगी ।  शत्रुओं से संधि करने का यह सबसे अच्छा समय है ।  अगर आपके कोई शत्रु हैं तो आपको इस  समय संधि के लिए प्रयास करना चाहिए  ।  कचहरी के कार्यों में कोई भी रिस्क ना लें ।   इस सप्ताह आपके लिए सात और आठ मार्च किसी भी कार्य को करने के लिए परिणाम दायक हैं  ।  चार-पांच और 6 तारीख को आपको होशियार रहकर कार्यों को करना चाहिए ।   इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप  प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें  । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

वृश्चिक राशि:-

यह सप्ताह आपके पुत्र के लिए काफी अच्छा रहेगा । उसको तरक्की मिल सकती है । छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी ।  कर्मचारीयों और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह ठीक है । उनको अपने साथियों और अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा । जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कम ठीक है ।  उनके प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है ।  इस सप्ताह आपके लिए  2-3 और 4 तारीख कार्यों को करने के लिए शुभ हैं ।  सात और 8 तारीख को आपको कोई भी कार्य बहुत सजगता पूर्वक करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द का दान करें तथा शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

धनु राशि:-

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह  अच्छा रहेगा  । उनका जन सम्मान बढ़ेगा । भाई बहनों के साथ संबंध ऊंच नीच के चलेंगे । भाग्य इस सप्ताह आपका साथ देगा । लंबी यात्रा का भी योग बन सकता है । कर्मचारीयों और अधिकारियों को इस सप्ताह सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए ।  इस सप्ताह आपके लिए चार-पांच और 6 मार्च लाभप्रद हैं । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

मकर राशि:-

इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है । मात्र थोड़ी कम हो सकती है ।  भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा ।  आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। पेट के रोग में आराम मिल सकता है ।  आपको अपने संतान से इस सप्ताह कोई सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा । भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 तारीख कार्यों को करने के लिए उचित हैं ।  दो-तीन और चार तारीख को आपको सचेत रहना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें ।  सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

कुंभ राशि:-

आपके थोड़े से प्रयासों से ही इस सप्ताह आपके पास धन अच्छी मात्रा में आ सकता है । आपको इस सप्ताह अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए । जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा ।  माता और पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा ।  आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है ।दुर्घटनाओं के प्रति सतर्क रहें ।  इस सप्ताह आपके लिए दो-तीन और चार तारीख के दोपहर तक का समय परिणाम दायक है ।  चार की दोपहर के बाद से लेकर 5 और 6 तारीख को आपको होशियार रहना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप  प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक तथा  रुद्राष्टक का पाठ करें ।  सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

मीन राशि:-

इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास काफी अच्छा रहेगा । स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा । अपने आत्मविश्वास के कारण आप कई स्थानों पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं ।  आपका और आपके माता-पिता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । जीवनसाथी को थोड़ी परेशानी हो सकती है ।  कचहरी के काम कार्यों में बहुत सावधान रहें ।  इस सप्ताह आपके लिए चार की दोपहर के बाद से लेकर 5 और 6 तारीख कार्यों को करने के लिए उचित हैं  ।  सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सजग रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

आईये  अब हम श्रीहनुमान चालीसा के आज की दूसरी चौपाई के बारे में चर्चा करते हैं । 

आज की दूसरी चौपाई है:-

"महाबीर बिक्रम बजरंगी, कुमति निवार सुमति के संगी।"

इस चौपाई के संपुट पाठ करने से व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक होती है। 

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है  । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।


जय मां शारदा।

 निवेदक:-

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता

प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया , 

सागर  (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004

मोबाइल नंबर :-8959594400

Share:

रहस मेला: पुरानी गौरवशाली परंपरा को बनाए रखना संस्कारों को प्रदर्शित करता है: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ▪️तीन दिवसीय रहस मेले का हुआ रंगारंग समापन

रहस मेला: पुरानी गौरवशाली परंपरा को बनाए रखना संस्कारों को प्रदर्शित करता है: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल

▪️तीन दिवसीय रहस मेले का हुआ रंगारंग समापन


तीनबत्ती न्यूज :  28 फरवरी 2026 

सागर: सर्वाइकल कैंसर मुक्त मध्य प्रदेश बनाने के लिए बेटियों को वैक्सीन अवश्य लगवाएं एवं मध्य प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ के खाली पद शीघ्र भरे जाएंगे। साथ ही पुरानी गौरवशाली परंपरा को बनाए रखना संस्कारों को प्रदर्शित करता है। उक्त विचार मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रहस मेले के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव, जिला अध्यक्ष ग्रामीण श्रीमती रानी कुशवाहा, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी तथा बड़ी संख्या में जनसमुदाय मौजूद था।


उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि पुरानी परंपराओं को जीवित रखना एवं उनका क्रियान्वयन करना बड़ी बात है और ऐसा करना संस्कारों को प्रदर्शित करता है। यही कार्य विधायक एवं वरिष्ठ पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए कार्य किए जा रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में 14 एवं 15 वर्ष की देश एवं प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा के लिए आज से सर्वाइकल कैंसर मुक्त भारत एवं मध्य प्रदेश बनाने हेतु वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू किया गया है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर से एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के भोपाल से की है। आज सागर जिले में गढ़ाकोटा से इसकी शुरुआत की जा रही है।


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के नेतृत्व में तथा मेला प्रभारी अभिषेक भार्गव ‘दीपू’ के मार्गदर्शन में इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक  गोपाल भार्गव आस्था और विश्वास का केंद्र बने हुए हैं, जिनका आदर ही आदेश बन जाता है, और इसी आदर के साथ आज मैं आपके बीच उपस्थित हुआ हूं।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सभी जिला चिकित्सालयों के खाली पद भरने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज भी शुरू किए जा रहे हैं, जिससे खाली पदों को भरना आसान होगा। उन्होंने कहा कि आप सभी जीवनशैली बदलकर स्वस्थ रहें और आगे बढ़ें।


विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि यह रहस मेला अंत्योदय मेले का विस्तृत रूप है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के साथ शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया जाता है। एक छत के नीचे शासन की सभी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है, जिसमें दिव्यांग प्रमाणपत्र, स्वास्थ्य परीक्षण सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री के पास महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विभाग है, जिसके माध्यम से संपूर्ण मध्य प्रदेश को स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य विभाग अत्याधुनिक संसाधनों एवं उपकरणों के माध्यम से प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य परीक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा भी रहली विधानसभा क्षेत्र के पीड़ित व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण हेतु प्रत्येक रविवार को मेरी पर्सनल एंबुलेंस से भोपाल सहित अन्य बड़े स्वास्थ्य परीक्षण केंद्रों पर भेजा जाता है तथा संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की जाती है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति स्वस्थ रहता है तभी विकास करता है, इसलिए स्वास्थ्य अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर मेला अध्यक्ष  अभिषेक ‘दीपू’ भार्गव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह ठाकुर, श्री मनोज तिवारी, श्री सुरेश कपासिया, श्री संतोष पटेल, एसडीएम श्री कुलदीप पाराशर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी तथा बड़ी संख्या में जनसमुदाय मौजूद था। कार्यक्रम का संचालन श्री विक्की जैन ने किया।

Share:

टैक्स बार एसोसिएशन सागर के अध्यक्ष बने राहुल खरया, सचिव पवन पाठक

टैक्स बार एसोसिएशन सागर  के अध्यक्ष बने राहुल खरया, सचिव पवन पाठक


तीनबत्ती न्यूज : 28 फरवरी, 2026

सागर । मध्य प्रदेश के सागर जिले के टैक्स बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव  तिलकगंज में सम्पन्न हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट हर्षवर्धन दिवाकर एवं एडवोकेट आलोक जैन एवं सहायक चुनाव अधिकारी चार्टर्ड अकाउंटेंट सचिंद्र नामदेव एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट अर्पित श्रीवास्तव द्वारा सम्पन्न करवाए गए। 

राहुल खरया   

   

जिसमे टैक्स बार एसोसिएशन सागर के नवनिर्वाचित पदाधिकारीओ में अध्यक्ष: एड.राहुल खरया, उपाध्यक्ष:  एड.यशवंत जैन, उपाध्यक्ष बीना: एड.ललित हुरकट, सचिव  एड .पवन पाठक, ,सह सचिव  एड.हितेश भंडारी कोषाध्यक्ष और एड. राकेश गुप्ता निर्वाचित हुए। टैक्स बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों के द्वारा चुनाव प्रक्रिया में अपनी सहभागिता प्रदान की गई।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive