Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar News: अनुशासनहीनता के चलते भाजपा कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे को पद से हटाया

Sagar News: अनुशासनहीनता के चलते भाजपा कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे को पद से हटाया


तीनबत्ती न्यूज : 06 मार्च ,2026

सागर। भाजपा की जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे द्वारा सोशल मीडिया के जरिए असंतोष जाहिर करने के मामले में पार्टी हाईकमान उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर  जिला अध्यक्ष श्देयाम तिवारी ने वेंद्र कटारे को कार्यालय मंत्री पद  के दायित्व से मुक्त कर दिया है। इसके पहले  जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने नोटिस जारी किया था। 

क्या था मामला

दरअसल, 1 मार्च को भाजपा ने सागर जिला की 35 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित की थी। जिसमें देवेंद्र कटारे को जिला कार्यालय मंत्री बनाया गया था। लेकिन इस पद से वह असंतुष्ट नजर आए। क्योंकि कार्यकारिणी घोषित होने के बाद देवेंद्र कटारे ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा कि मैं पार्टी के निर्णय से पूर्णतः निराश और अंसुतष्ट हूं।मुझे किसी प्रकार की शुभकामनाएं न दें। दूसरी पोस्ट में लिखा था कि आज फिर चमचों चापलूसों की जीत हो गई। संगठन की तीसरी आंख फूट गई। मामला सामने आते ही भाजपा संगठन ने संज्ञान में लिया और कार्यालय मंत्री कटारे को नोटिस जारी किया गया था। 

संतोषजनक नहीं मिला जवाब : किया कार्यमुक्त



 कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे ने नोटिस मिलने के बाद जवाब दिया उससे पार्टी हाईकमान संतुष्ट नजर नहीं आया। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी के पत्र के मुताबिक आपको भेजे गये कारण बताओ नोटिस के परिप्रेक्ष्य में स्पष्टीकरण प्राप्त हुआ। आपके द्वारा जो अपने पक्ष में तर्क प्रस्तुत किये गए वे पार्टी नेतृत्व को संतोषजनक प्रतीत नहीं हुए। आपके द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से जिला कार्यालय मंत्री के दायित्व के प्रति अरूचि जाहिर की गई थी और पार्टी की रीति-नीति के विरूद्ध लगातार आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की गयी थी एवं स्पष्टीकरण पत्र में आपने अपनी मनोस्थिति के बारे में लिखा है इसलिये संगठन आपकी स्थिति को दृष्टिगत रखते हुये निर्णय ले रहा है। आपको प्रदेश संगठन के निर्देश पर कार्यालय मंत्री भाजपा जिला सागर के दायित्व से तत्काल मुक्त किया जाता है।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive