पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन
तीनबत्ती न्यूज : 06 मार्च, 2026
सागर : जिला शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा तीनबत्ती पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान सेवादल परिवार जनों ने पूर्व सीएम को याद कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान शहर सेवादल अध्यक्ष ने कहा कि अर्जुन सिंह एक उच्च प्रशासक, कुशल रणनीतिकार और सफल कूटनीतिज्ञ थे। जिन्होंने अपनी बौद्धिक कुशलता से पंजाब के आतंकवाद को समाप्त करने में अहम भूमिका अदा की और राजीव-लोंगोवाल समझौता कराया।
कार्यक्रम में मकबूल अली,लल्ला यादव,भरत साहनी,संजय सहारा, अंबर मिश्रा,परख शुक्ला,अंकुर यादव,राकेश जैन,रवि जैन,तरूण सैनी,राहुल जैन,अमित पटेल,लकी पंडा,दीपक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें