Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सागर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने हाथ ठेलो को कराया शिफ्ट : अतिक्रमण करने पर होगी कार्रवाई

सागर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने हाथ ठेलो को कराया शिफ्ट : अतिक्रमण करने पर होगी कार्रवाई 


तीनबत्ती न्यूज|25 अप्रैल 2026

सागर: शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से नगर निगम सागर ने राहतगढ़ बस स्टैंड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे संचालित हो रहे 13 हाथठेलों को हटाकर ब्रिज के नीचे निर्धारित स्थान पर शिफ्ट कराया है।

-------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने सड़क किनारे लगे हाथठेलों को कराया शिफ्ट

---------------

नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देश पर अतिक्रमण टीम ने राहतगढ़ बस स्टैंड से तीन मढ़िया तक अभियान चलाया। यहां सड़क किनारे फल और सब्जी विक्रेताओं द्वारा हाथठेले लगाए जाने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी, जिससे आमजन और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

-----------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर : भारी ट्रैफिक जाम, विधायक शैलेन्द्र जैन उतरे सड़क पर, खुद ट्रैफिक हटवाते नजर आए


------------

कार्रवाई के दौरान टीम ने संबंधित हाथठेला संचालकों को समझाइश देते हुए वैकल्पिक स्थान पर व्यवस्थित किया। साथ ही अन्य व्यापारियों को भी चेतावनी दी गई कि वे मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

------------

पूरा वीडियो देखने क्लिक करे

बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री बोले चार बच्चे पैदा करे और एक RSS को समर्पित कर दे

--------------

निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर के प्रमुख बाजारों का नियमित निरीक्षण किया जाए और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सामग्री जब्ती एवं चालानी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नगर निगम का कहना है कि शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और यातायात सुगम बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share:

BEO को 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा लोकायुक्त ने: अतिथि शिक्षक का वेतन जारी करने के एवज में मांगी रिश्वत

BEO को 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा लोकायुक्त ने: अतिथि शिक्षक का वेतन जारी करने के एवज में मांगी रिश्वत


तीनबत्ती न्यूज:  25 अप्रैल 2026

खरगोन : खरगोन जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त इंदौर की टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए झिरन्या ब्लॉक के ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (BEO) प्रभात परमार्थी को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को उसके ज्योति नगर स्थित निवास से ट्रैप किया गया।

--------------

वीडियो देखने क्लिक करे

खरगोन में BEO को #रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने

-----------------

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता सुभाष बर्डे (निवासी अनकवाड़ी, तहसील भगवानपुरा) ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी पत्नी सेवंती बर्डे, जो शासकीय प्राथमिक विद्यालय में अतिथि शिक्षक हैं, उनका नवंबर 2025 का वेतन अनुमोदन लंबित था।आरोप है कि BEO प्रभात परमार्थी ने वेतन स्वीकृत कराने के बदले 2 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

------------

पूरा वीडियो देखने क्लिक करे

बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री बोले चार बच्चे पैदा करे और एक RSS को समर्पित कर दे

--------------


ऐसे हुआ ट्रैप

शिकायत का सत्यापन होने के बाद 25 अप्रैल को लोकायुक्त इंदौर ने ट्रैप टीम गठित की। जैसे ही आरोपी ने अपने घर पर रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही दबोच लिया।आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई मेंउप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान,आरक्षक आशीष शुक्ला,रामेश्वर निगवाल, चंद्रमोहन बिष्ट,अनिल परमार आशीष आर्य शामिल रहे



Share:

Sagar: बिगड़ती कानून व्यवस्था और नगर निगम की लापरवाही को लेकर कांग्रेस ने संभागायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था और नगर निगम की लापरवाही को लेकर कांग्रेस ने संभागायुक्त  कार्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन


तीनबत्ती न्यूज: 24 अप्रैल, 2026

सागर: कांग्रेस जनों ने आज संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर शहर में बदहाल कानून व्यवस्था और नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर जमकर विरोध जताया एवं नारेबाजी की और दो ज्ञापनों सौंपे गए कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेता सुरेंद्र सुहाने एवं नगर निगम की समस्याओं को लेकर ज्ञापन का वाचन नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव ने किया।

____________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में कानून व्यवस्था और नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

___________


जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है जुआ, सट्टा ,अवैध शराब और कटर बाजी जैसी घटनाओं को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है मेडिकल स्टोर पर भी भारी मात्रा में सस्ते नशे की गोलियां मिलती है जिससे कटरवाज नशे में बारदात को अंजाम दे रहे हैं यातायात व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची पूरे शहर में ट्रैफिक जाम है और यातायात के पुलिसकर्मी पेड़ की छांव के नीचे चालान काटने में मगन है चैन स्कैनिंग जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं महेश जाटव ने कहा कि आप अपने स्तर पर इन विभागों के कारनामों की समीक्षा  करवाएं  नगर निगम में निर्माण कार्य बहुत ही घटिया क्वालिटी से सड़क, नाली  आवास योजना के मकान का कार्य हो रहा है ।घटिया निर्माण कार्यों वाले ठेकेदारों पर गुणवत्ता विहीन कार्य करने पर कार्यवाही नहीं होती अधिकतर निर्माण कार्यों का ठेका पर्दे के पीछे पार्षद के परिवारों के द्वारा ही लिया जा रहा है जिसकी जांच हो और कार्रवाई हो शहर में गंदे पानी की सप्लाई को रोकने की पहल करवाई जाए एवं कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में निर्माण कार्य नहीं हो रहा है जिसे भेदभावपूर्ण तरीका ना अपनाया जाये इसकी समीक्षा करवाएं नगर निगम ने जो जलकर, संपत्ति कर के बिल दिए उनमें त्रुटियां हैं उन्हें सुधरवाने शिविरों का आयोजन हो

महेश जाटव ने कहा कि आवारा पशु,कुत्तों, सुअरों से जनता को निजात दिलाने व पार्कौ का रखरखाव हेतु पहल करे डेयरी विस्थापन में भ्रष्टाचार वअवैध कालोनियों के निमार्ण करने वालों पर एफ आई आर दर्ज हो।

ज्ञापन में बताया नगर निगम में आउटसोर्स पर प्राइवेट कंपनी के माध्यम से ठेकेदारी पर कितने लोग काम कर रहे हैं इसकी जांच हो क्योंकि निगम में प्राइवेटीकरण का कोई नियम नहीं है वही 8 करोड़ से 17 सड़कें बनने  की निविदाएं जारी हो चुकी हैं इन निर्माण में नगर निगम की निर्माण एजेंसी या स्वतंत्र एजेंसी मैं ही निर्माण होना चाहिए वहीं शहर की दीवारों की रंगाई ,पुताई का जो कार्य खेल चल रहा है उसकी जांच करवाई जाए कई दीवारों पर सिर्फ लिखावट और चित्र वही है सिर्फ सन बदल दिए गए। एलीवेड कॉरिडोर पर जाली लगाने का कार्य अधूरा है उसे पूरा किया जाए ताकि आत्महत्या  रोकी जा  लाखा बंजारा झील मैं गुणवत्ता विहीन कार्य होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वहां पत्थर उखड़ व फुटपाथ टूट रहे हैं आभार जिला संगठन महासचिव रामकुमार पचौरी ने माना

ये रहे शामिल

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील जैन,जगदीश यादव, राकेश राय, प्रदीप गुप्ता, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,संदीप सब लोक, शरद पुरोहित,रमाकांत यादव,राहुल चौबे, सागर साहू,ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज रजक ,वीरेंद्र राजे ,नरेंद्र मिश्रा, कमलेश तिवारी,दीनदयाल तिवारी, आनंद हैला, शिव शंकर गुड्डू यादव, जितेंद्र रोहण,अशोक साहू चकिया, ताहिर खान, नीलोफर  चमन अंसारी, श्रीमती सुलेखा राय, रिचा सिंह , रोशनी वसीम खान, गीता कुशवाहा, किरण लता सोनी, ज्योति मलैया, रेखा सोनी, अर्चना कनौजिया ,महेश अहिरवार ,भैयन पटेल, सुनील ठाकुर, निखिल जैन, अजय सिंह राजपूत ,मयंक ठक्कर, समीर खान, रवि सोनी, हरिश्चंद्र सोनवार,  नौशाद अब्बासी, एडवोकेट अजमत खान, एडवोकेट अकील सिद्दीकी, पीयूष अवस्थी, एडवोकेट आलोक प्यासी ,राजेश श्रीवास ,वीरेंद्र महावते ,संजय सराफ ,कुंजीलाल लड़ियां, श्री दास रैकवार, संजय रैकवार ,अनिल दक्ष, सुनील पाहवा, देशराज यादव, पूर्व पार्षद तोता यादव, एडवोकेट दुलीचंद सकवार, जाहिर खान  सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे 



Share:

Sagar News: खदान में नहाते समय 3 युवक डूबे, एक का शव मिला, दो की तलाश जारी ▪️सीएम डॉ मोहन यादव ने जताया दुख: विधायक प्रदीप लारिया पहुंचे घटनास्थल पर

Sagar News: खदान में नहाते समय 3 युवक डूबे, एक का शव मिला, दो की तलाश जारी

▪️सीएम डॉ मोहन यादव ने जताया दुख: विधायक प्रदीप लारिया पहुंचे घटनास्थल पर




तीनबत्ती न्यूज : 24 अप्रैल, 2026

सागर। सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुड़ा के पास स्थित एक क्रेशर की खदान में नहाने गए युवकों के साथ बड़ा हादसा हो गया। पानी में नहाते समय 3 युवक डूब गए। साथियों ने उन्हें डूबते देखा तो तुरंत बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। बताया जाता है कि  सात दोस्त नहाने गए थे।  घटनास्थल पर क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया पहुंचे है।




--------------

वीडियो देखने क्लिक करे
सागर : भारी ट्रैफिक जाम, विधायक  शैलेन्द्र  जैन उतरे सड़क पर, खुद ट्रैफिक हटवाते नजर आए
------------

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया, जिसने सर्चिंग के दौरान अब तक एक युवक का शव बरामद कर लिया है।

मृतक की पहचान अभिषेक उर्फ अध्धा (20 वर्ष), निवासी कैंट क्षेत्र के रूप में हुई है। वहीं उसके दो साथी तनिश कोरी (19 वर्ष) और तेजराम पटेल (20 वर्ष) अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।


बताया जा रहा है कि घटना के समय कुल 07  युवक मौके पर मौजूद थे, जिनमें से 3 पानी में डूब गए। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है और लापता युवकों की तलाश की जा रही है।




सीएम डॉ मोहन यादव ने जताया दुख

सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सागर जिले के थाना बहेरिया के अंतर्गत गुड़ा ग्राम में युवकों के तालाब में डूबने का समाचार अत्यंत दुखद है। तीन में से एक युवक का शव निकाला गया है, जबकि शेष दो युवकों की तलाश SDERF की टीम कर रही है।मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। शासन की ओर से प्रभावित परिवारों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये है । ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़ें: स्व. श्री किशन का देहदान बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज को: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दिया सम्मान

सात दोस्त थे तीन डूबे

तहसीलदार राहुल गौंड ने बताया कि " 7 दोस्त नहाने यहां आए थे। इनमें से तीन डूब गए थे। इनमें से एक का शव मिला है। बाकी की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।


Share:

स्व. श्री किशन का देहदान बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज को: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दिया सम्मान

स्व. श्री किशन का देहदान  बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज को: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दिया सम्मान


तीनबत्ती न्यूज:  24 अप्रैल 2026

सागर: बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय BMC सागर में आज मानवता और समाज सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली।  सागर जिले के रहली निवासी स्वर्गीय श्री किशन के परिजनों ने उनके पार्थिव शरीर का देहदान कर उसे एनाटॉमी विभाग को शिक्षण एवं अनुसंधान के उद्देश्य से समर्पित किया।

यह भी पढ़ें: मानवता की सर्वोच्च सेवा: सुगंधी बाई जैन ने मरणोपरांत किया नेत्रदान और देहदान : गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया सम्मानित

परिजनों की सहमति और इच्छा के अनुसार महाविद्यालय द्वारा पार्थिव शरीर को स्वीकार किया गया, जिससे भविष्य में मेडिकल छात्रों के प्रशिक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

----------

देहदाता का विवरण:

नाम: स्व. श्री किशन

आयु: 54 वर्ष

पता: राम नगरी वार्ड, रहली, जिला सागर

परिजन: पत्नी किरण, पुत्र प्रभांशु, पुत्र हिमांशु, पुत्री सुनैना

--------------

वीडियो देखने क्लिक करे
सागर : भारी ट्रैफिक जाम, विधायक  शैलेन्द्र  जैन उतरे सड़क पर, खुद ट्रैफिक हटवाते नजर आए
------------


इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पी.एस. ठाकुर एवं एनाटॉमी विभाग के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अधिष्ठाता और विभागाध्यक्ष ने देहदाता के परिवार का आभार व्यक्त करते हुए इस कार्य को समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया।


महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार यह संस्थान में सातवां देहदान है, जिसे सम्मान स्वरूप गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।महाविद्यालय परिवार ने स्व. श्री किशन के परिजनों के इस महान और समाजोपयोगी कार्य के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

Share:

नगर निगम सागर की 318 दुकानों का किराया बाकी : आवंटन निरस्त करने नोटिस जारी करने के निर्देश

नगर निगम सागर की 318 दुकानों का किराया बाकी :  आवंटन निरस्त करने नोटिस जारी करने के निर्देश


तीनबत्ती न्यूज : 24 अप्रैल 2026

सागर:  नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री ने नगर निगम स्वामित्व की दुकानों का किराया लंबे समय से जमा नहीं करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने सहायक आयुक्त  आनंद मंगल गुरु को बकायादार दुकानदारों को नोटिस जारी कर दुकानों का आवंटन निरस्त करने की प्रक्रिया प्रारंभए करने को कहा है।


इन दुकानों का किराया बाकी

सहायक आयुक्त श्री आनंद मंगल गुरु ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम स्वामित्व की कुल 318 दुकानों का किराया अभी तक जमा नहीं किया गया है। इनमें अवंतीबाई मार्केट मकरोनिया, महाराणा प्रताप कॉम्प्लेक्स अप्सरा टॉकीज, नया बाजार, अमर टॉकीज, निगम मार्केट तथा प्राइवेट बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित दुकानें शामिल हैं। कई दुकानदारों द्वारा बार-बार सूचना देने के बावजूद किराया जमा नहीं कराया गया है।

उन्होंने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा ऐसे सभी दुकानदारों को अंतिम नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस अवधि में बकाया राशि जमा नहीं करने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसमें दुकान का आवंटन निरस्त करना, कब्जा वापस लेना तथा अन्य वैधानिक कार्यवाही शामिल हो सकती है।

----------
वीडियो देखने क्लिक करे
सागर : भारी ट्रैफिक जाम, विधायक  शैलेन्द्र  जैन उतरे सड़क पर, खुद ट्रैफिक हटवाते नजर आए
------------


नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि निगम संपत्तियों से प्राप्त होने वाली आय शहर के विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, सड़क, प्रकाश व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं पर व्यय की जाती है। ऐसे में किराया जमा न करना निगम के राजस्व को प्रभावित करता है।

उन्होंने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे समय रहते अपना बकाया किराया जमा करें, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राजस्व वसूली अभियान लगातार जारी रहेगा और बकायादारों के प्रति किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी।


Share:

उपार्जन कार्य शुरू न करने वाली समितियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए कलेक्टर ने ▪️जिला उपार्जन समिति की बैठक

उपार्जन कार्य शुरू न करने वाली समितियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए कलेक्टर ने
▪️जिला उपार्जन समिति की बैठक 

तीनबत्ती न्यूज:  24 अप्रैल 2026
सागर: उपार्जन का परिवहन एवं भुगतान का कार्य समय पर करें एवंसहकारी समिति के द्वारा उपार्जन कार्य शुरू न करने वाली समितियों को नोटिस जारी करें साथ ही जिला उपार्जन समिति सदस्य प्रतिदिन पांच पांच उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिला उपार्जन समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती ज्योति बघेल, श्री रोहित बघेल सहित जिला उपार्जन समिति के सदस्य मौजूद थे।
-----------
वीडियो देखने क्लिक करे
सागर : भारी ट्रैफिक जाम, विधायक  शैलेन्द्र  जैन उतरे सड़क पर, खुद ट्रैफिक हटवाते नजर आए
------------
जिले में उपार्जन कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की सुविधा और पारदर्शी प्रक्रिया के लिए उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और किसानों की सहूलियत को देखते हुए प्रत्येक केंद्र पर शुद्ध पेयजल, किसानों को बैठने के लिए छायादार स्थान, प्राथमिक चिकित्सा किट, शौचालय, तकनीकि सामग्री, तौलकांटा, इंटरनेट, बारदाना जैसी समस्त मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने निर्देशित किया है कि जिले के सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र के उपार्जन केंद्रों का अनिवार्य रूप निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्र की क्षमता, बारदाने की उपलब्धता और तौल कांटों की शुद्धता की बारीकी से जांच की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर यह सुनिश्चित करें कि उपार्जन की प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी तरीके से संचालित हो रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि उपार्जन होते ही परिवहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जावे। उन्होंने कहा कि बारदाने की उपलब्धता लगातार बनी रहे यह भी सुनिश्चित किया जाए।


Share:

महापौर ने नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए

महापौर ने नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए


तीनबत्ती न्यूज : 23 अप्रैल, 2026

सागर:  शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र शिवाजी नगर वार्ड  में विगत 3 वर्षो से बारिस के दौरान जलभराव की स्थिति निर्मित हो जाने से इस क्षेत्र के रहवासी बहुत ज्यादा परेशान होते थे, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने इस जलभराव की समस्या के स्थाई निदान हेतु पक्का नाला निर्माण कराने का निर्णय लिया।

-----------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर : भारी ट्रैफिक जाम, विधायक शैलेन्द्र जैन उतरे सड़क पर, खुद ट्रैफिक हटवाते नजर आए


------------


गुरुवार को शिवाजी नगर वार्ड स्थित द्वारका बिहार चौराहा के पास जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु बनाए जा रहे नाला निर्माण कार्य का महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने एम आई सी सदस्यों,पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।




निरीक्षण के दौरान महापौर  ने कहा कि नागरिकों को जलभराव जैसी समस्या से राहत दिलाना नगर निगम की प्राथमिकता है। नाला निर्माण कार्य पूर्ण होने से वर्षा ऋतु में क्षेत्रवासियों को जल निकासी की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा आवागमन में भी सुगमता आएगी। 


ठेकेदार की प्रशंशा

निरीक्षण के दौरान महापौर ने  पार्षद हेमंत यादव, सब इंजीनियर आयुष शुक्ला एवं ठेकेदार रीतेश पांडेय के कार्य की  प्रशंसा की। महापौर ने  अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य इसी तरह गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में कोई परेशानी न हो ।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी,एम आई सी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर, धमेंद्र खटीक, राजकुमार पटेल, पार्षद प्रतिनिधि नरेश यादव, शैलेष जैन, पार्षद हेमंत यादव, श्रीमती रुबी कृष्ण कुमार पटेल, भाजपा प्रदेश पैनलिस्ट रिशांक तिवारी,उपयंत्री दिनकर शर्मा, आयुष शुक्ला, शशांक रावत सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive