Editor: Vinod Arya | 94244 37885

प्रसिद्ध पार्श्वगायक कैलाश खेर के गीतों से होगा तीन दिवसीय खुरई डोहेला महोत्सव का शुभारंभ 05 अप्रैल से ▪️पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा पधारें और आनंद लें

प्रसिद्ध पार्श्वगायक कैलाश खेर के गीतों से होगा तीन दिवसीय खुरई डोहेला महोत्सव का शुभारंभ 05 अप्रैल से

▪️पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा पधारें और आनंद लें


तीनबत्ती न्यूज: 04 अप्रैल, 2026

खुरई। देश के दिग्गज सिने गायकों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे तीन दिवसीय खुरई डोहेला महोत्सव-2026 का शुभारंभ 5 अप्रैल की शाम छह बजे से होगा। खुरई के एतिहासिक किला मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम के प्रथम दिवस देश के प्रसिद्ध पार्श्वगायक कैलाश खेर इस आयोजन में अपनी प्रस्तुति देंगे। 

यह भी पढ़ें : भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा अनावरण समारोह 11 अप्रैल को सागर में : विधानसभा अध्यक्ष ,केंद्रीयमंत्री सहित अनेक जनप्रतिनिधि होंगे शामिल : समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह द्वारा 11 वर्ष पहिले आरंभ किए गए तीन दिवसीय डोहेला खुरई महोत्सव में अभी तक बालीवुड के ख्यातिप्राप्त शीर्षप्लेबैक सिंगर, भजन गायक और कुमार विश्वास जैसे कवि अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। यह आयोजन पिछले पांच वर्षों से तीनों दिन सोशल मीडिया पर पाप ट्रेंड करता है। लाखों दर्शक हर शाम किला मैदान के भव्य मैदान में इस आयोजन के लिए जुटते हैं लेकिन चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के कारण सभी दर्शक परिवार सहित इन प्रस्तुतियों का आनंद लेते हैं। कार्यक्रम के आरंभ व समापन पर होने वाली रंगारंग आतिशबाजी का एक अलग ही आकर्षण होता है।



इस वर्ष खुरई के युवा और विद्यार्थियों के विशेष आग्रह पर खुरई डोहेला महोत्सव को जनवरी के स्थान पर अप्रैल माह में आयोजित किया गया है ताकि भीषण सर्दी और वार्षिक परीक्षाओं में व्यवधान से मुक्त होकर आयोजन का भरपूर आनंद लिया जा सके। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने इस आयोजन को बुंदेलखंड व प्रदेश का प्रमुख आयोजन बनाने के लिए अनेक स्तरों पर निरंतर परिश्रम करके इस आयोजन को व्यवस्थित व गरिमापूर्ण बनाया है। 

यह भी पढ़ें: MP High Court : जिला पंजीयक निधि जैन के विरुद्ध पद के दुरुपयोग का मामला: हाईकोर्ट ने राज्य शासन को थमाया अल्टीमेटम, 6 सप्ताह में जांच कर कार्रवाई के निर्देश

उन्होंने आयोजन स्थल खुरई किले तथा इससे सटे हुए तालाब व डोहेला जल मंदिर के सौंदर्यीकरण पर योजनाबद्ध तरीके से काम किया और इस स्थान को एक प्रमुख पर्यटन स्थल बना दिया। दर्शकों को बैठने के लिए निरंतर मैदान में सुधार कार्य किए गए। किले के भीतर स्थित मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया, डोहेला परिसर स्थित कुंड में आकर्षक प्रकाश संयोजित फाउंटेन लगाए गए, पार्क तथा ग्रीन ग्रास से पूरे मैदान को सज्जित किया गया। आयोजन स्थल तक सुगमता से पहुंचने और निकासी को द्वारों की संख्या बढ़ाई गई और इस वर्ष सीसीटीवी तथा स्टेडियम के स्टेयर्स ने आयोजन स्थल को ज्यादा सुविधाजनक बना दिया है।



पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता, सागर तथा आसपास के जिलों से आने वाले दर्शकों को खुरई डोहेला महोत्सव -2026 में पधार कर मेरा प्रांगण की दूकानों पर उपलब्ध विविध सामग्री की खरीददारी करने और साथ में देश के प्रसिद्ध आर्टिस्ट की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेने हेतु स्वागत किया है। प्रशासन ने आयोजन हेतु पार्किंग, बैठक व्यवस्था, पेयजव, सुरक्षा जैसे सभी प्रकार के व्यापक इंतजाम किए हैं।


Share:

प्रदेश महिला कांग्रेस में नियुक्तियां: सागर जिले से तीन महिला नेत्रियों को मिला स्थान

प्रदेश महिला कांग्रेस में नियुक्तियां: सागर जिले से तीन महिला नेत्रियों को मिला स्थान


तीनबत्ती न्यूज:  4 अप्रैल, 2026 

सागर: मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती रीना बोरासी ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया है। जिसमें सागर जिले से श्रीमती सीमा कमल चौधरी को सचिव पद पर नियुक्त किया है। साथ ही जिले से श्रीमती रेखा सोनी एवं विमला अहिरवार बीना को सयुंक्त सचिव बनाया गया है।नियुक्तियों पर कांग्रेस जनों ने बधाई दी है।

यह भी पढ़ें: MP High Court : जिला पंजीयक निधि जैन के विरुद्ध पद के दुरुपयोग का मामला: हाईकोर्ट ने राज्य शासन को थमाया अल्टीमेटम, 6 सप्ताह में जांच कर कार्रवाई के निर्देश

नव नियुक्त सचिव सीमा कमल चौधरी पार्षद ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रीना बोरासी एवं जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी एवं कांग्रेस नेता आर आर पाराशर का प्रकट किया है। नवनियुक्त पदाधिकारी को प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी, जगदीश यादव, संगठन प्रभारी महासचिव आशीष ज्योतिषी, अभिषेक गौर, दीपक दुबे जतिन चौकसे देवेंद्र कुर्मी  प्रदीप पप्पू गुप्ता विजय साहू सिंटू कटारे धन सिंह अहिरवार  गुड्डू रैकवार संजय रोहिदास, संगीता अजय अहिरवार, मनोज रैकवार राजा बुंदेला संदीप चौधरी मनोज राय फिल्म अभिनेता जय पाराशर एवं समस्त कांग्रेस जनों ने हार्दिक बधाई दी है।

Share:

अटल पार्क में मिली कमियां: निगम कमिश्नर ने संचालक व रखरखाव एजेंसी को नोटिस देने के दिये निर्देश

अटल पार्क में मिली कमियां: निगम कमिश्नर ने संचालक व रखरखाव एजेंसी को नोटिस देने के दिये निर्देश


तीनबत्ती न्यूज:  4 अप्रेल 2026

सागर: शहर में बने पार्क हरियाली और सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षक प्रदूषण नियंत्रक समृद्ध ऑक्सीजन बैंक हैं, इनकी देखरेख और रखरखाव आवश्यकतानुरूप समय पर करें उक्त सख्त निर्देश निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी  राजकुमार खत्री ने शनिवार को अटल पार्क का ओचक निरीक्षण कर दिये। उन्होंने अटल पार्क में साईकिल ट्रेक, पैदल पाथवे, अटल मूर्ति प्रांगण, ओपन ऐयर थिएटर सहित विभिन्न स्थलों का जायजा लिया और अटल पार्क में पड़ी खाली प्लास्टिक बॉटल, रेपर आदि कचरा देखकर संचालक व रखरखाव प्रबंधक एजेंसी को नोटिस देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा की स्वच्छ भारत मिशन के तहत राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में सागर शहर को प्रथम स्थान पर लाने के लिए समग्र प्रयास किये जा रहे हैं ऐसे में जरा सी भी लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाये। 

यह भी पढ़ें: MP High Court : जिला पंजीयक निधि जैन के विरुद्ध पद के दुरुपयोग का मामला: हाईकोर्ट ने राज्य शासन को थमाया अल्टीमेटम, 6 सप्ताह में जांच कर कार्रवाई के निर्देश

उन्होंने कहा की तत्काल स्वच्छता सुनिश्चित करें व आवश्यकतानुसार रिपेयरिंग और पेंटिंग कार्य करायें ताकि अटल पार्क व्यवस्थित और आकर्षक दिखे। स्वच्छता में कमी की कोई गुंजाइस न रहे। सूखी पत्तियों को कम्पोस्ट पिट हौदी में एकत्र कर खाद का निर्माण करें। पार्को की सूखी पत्तीयां आदि कचरा यहीं के यहीं खाद बनकर उपयोग में लें। सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलीथिन, प्लास्टिक पानी बॉटल आदि पार्क ने न ले जाने दें। इससे पार्को में गंदगी कचरे को कम किया जा सकेगा। पार्क में घूमने आने वालों को सख्त हिदायत दें की खाद्य पदार्थों के रेपर आदि अन्य कचरा नजदीकी डस्टबिन में ही डालें।



 पार्क में यहां वहां कचरा फैलाने वालों पर सीसीटीवी एवं अन्य निगरानी के माध्यम से जुर्माना करें। डस्टबिन में एकत्र कचरा कूड़ा कचरा कलेक्शन वाहनों में देकर प्रोसेसिंग प्लांट पहुंचाना सुनिश्चित करें। निगम प्रशासन और नागरिकों के बीच विभिन्न सेवाओं की प्रबंध एजेंन्सीयों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है पार्को के संचालन व रखरखाव को और बेहतर बनाएं। स्वच्छता में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। यहां के शांत और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण में बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिलाएं व पुरुष आदि स्थानीय नागरिक स्वास्थ्य लाभ लेने आते हैं यहां स्वच्छता व्यवस्था सहित प्रत्येक अत्यावश्यक सुविधा बेहतर हो। ताकि सुबह शाम यहां आने वाले आगनतुकों को सर्वसुविधायुक्त हैल्दी वातावरण का लाभ मिले। और यहां की स्वच्छता देखकर उन्हें भी स्वच्छता अपनाने की प्रेरणा मिले।

यह भी पढ़ें : भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा अनावरण समारोह 11 अप्रैल को सागर में : विधानसभा अध्यक्ष ,केंद्रीयमंत्री सहित अनेक जनप्रतिनिधि होंगे शामिल : समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर

पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और समृद्ध इकोसिस्टम बनाने में पार्क महत्वपूर्ण : निगमायुक्त


शहर के बीच जगह जगह बने हरे भरे पार्क पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और समृद्ध इकोसिस्टम बनाने में महत्वपूर्ण हैं। झील किनारे बने अटल पार्क में आम, नीम, जामुन, पीपल, कचनार, कनेर आदि देशी प्रजाति के पौधे बड़ी मात्रा में लगे हैं इनसे मनुष्यों के साथ साथ पक्षी भी आकर्षित होते हैं यहां घूमने आने वालों को शांत व स्वास्थ्यवर्धक वातावरण के बीच पक्षीयों का मधुर कलरव आनंदित करता है यह एक बेहतर इको सिस्टम तैयार करता है। पीपल ऐसा वृक्ष है जो बिना रुके 24 घंटे ऑक्सीजन देता है। बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए यह वृक्ष बेहद अहम है। आज राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रमों के तहत वायु प्रदूषण कम करने के वृहद प्रयास किये जा रहे हैं। ऐसे में ये पार्क बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यहां लगे पेड़ पौधों का और बेहतर विकास हो इसका ध्यान रखते हुए समय पर खाद पानी देना सुनिश्चित करें। पौधे स्वस्थ्य रहेंगे हरे भरे रहेंगे तो हम स्वस्थ रहेंगे और शांति व समृद्धि आएगी।

Share:

भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा अनावरण समारोह 11 अप्रैल को सागर में : विधानसभा अध्यक्ष ,केंद्रीयमंत्री सहित अनेक जनप्रतिनिधि होंगे शामिल : समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर

भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा अनावरण समारोह 11 अप्रैल को सागर में : विधानसभा अध्यक्ष ,केंद्रीयमंत्री सहित अनेक जनप्रतिनिधि होंगे शामिल : समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर


तीनबत्ती न्यूज: 04 अप्रैल, 2026

सागर: भारतरत्न , जन नायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण समारोह 11 अप्रैल 2026,शनिवार को सागर के अटल पार्क ने दोपहर 12 बजे होगा। इसमें कर्पूरी ठाकुर के समर्थक और अतिथि उनके व्यक्तित्व पर चर्चा करेंगे।भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा स्थापना समति, सागर की ओर से समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने आज मीडिया को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार के दो दफा मुख्यमंत्री रहे स्व कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादगी और ईमानदारी भरा था है। उनका जीवन आजादी से लेकर आपातकाल तक संघर्षोभरा रहा है।

ये होंगे अनावरण समारोह में शामिल

प्रतिमा के अनावरण समारोह में श्री नरेन्द्र सिंह तोमर अध्यक्ष, मध्यप्रदेश विधानसभा, श्री रामबहादुर राय अध्यक्ष, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र, दिल्ली ,केंद्रीय जलशक्ति मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी,  श्री गोविन्द सिंह राजपूत मंत्री, म.प्र. शासन श्रीभूपेन्द्र सिंह विधायक एवं पूर्व मंत्री , श्री शैलेन्द्र जैन श्री प्रदीप लारिया विधायक , श्रीमती संगीता तिवारी महापौर, नगर पालिका निगम, सागर श्री वृन्दावन अहिरवार अध्यक्ष, नगर पालिका निगम शामिल होंगे । इसकी  अध्यक्षता श्री रघु ठाकुर समाजवादी चिंतक की गरिमामय उपस्थिति में होगी। श्री रघु ठाकुरने बताया कि यह कार्यक्रम किसी राजनीतिक दल का नहीं है। कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया गया है। कुछ जनप्रतिनिधि बढ़ सकते है। उन्होंने कार्यक्रम में सभी से शामिल होने की अपील की है। 



Share:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विधायक प्रदीप लारिया ने छावनी विलय और आरओबी निर्माण को लेकर चर्चा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विधायक प्रदीप लारिया ने छावनी विलय और आरओबी निर्माण को लेकर चर्चा की


तीनबत्ती न्यूज : 04 अप्रैल, 2026

नई दिल्ली :  नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े दो अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने रक्षा मंत्री को पत्र सौंपकर जनहित में त्वरित कार्यवाही का अनुरोध किया।

छावनी परिषद का नगरीय निकाय में विलय

विधायक  लारिया ने सागर छावनी परिषद के नगरीय निकाय में विलय की प्रक्रिया पर चर्चा करते हुए रक्षा मंत्री का ध्यान भूमि स्वामित्व की तकनीकी अड़चनों की ओर आकर्षित किया। उन्होंने आग्रह किया कि विलय के उपरांत भूमि का मालिकाना हक राज्य सरकार या निकाय को हस्तांतरित किया जाए, ताकि क्षेत्र में जनकल्याणकारी योजनाओं और बुनियादी ढांचे का विकास निर्बाध रूप से हो सके। उन्होंने सुरक्षा मानकों का सम्मान करते हुए कृषि और बंगला क्षेत्रों को भी विलय प्रक्रिया में शामिल करने का अनुरोध किया।

रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) निर्माण की अनुमति

मुलाकात का दूसरा मुख्य बिंदु डिम्पल पेट्रोल पंप के पास, बीना-कटनी रेलवे गेट नंबर-25 पर सड़क ऊपरी पुल (ROB) का निर्माण रहा। विधायक श्री लारिया ने अवगत कराया कि यह मार्ग यातायात की दृष्टि से अत्यधिक व्यस्त है और यहाँ फ्लाईओवर की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा रक्षा मंत्रालय के पोर्टल पर आवेदन पूर्व में ही किया जा चुका है। श्री लारिया ने जनहित में इस परियोजना को शीघ्र अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया।

रक्षा मंत्री का आश्वासन

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विधायक श्री लारिया द्वारा सौंपे गए पत्र एवं उठाए गए दोनों विषयों को गंभीरता से सुना और विभागीय स्तर पर उचित समीक्षा कर सकारात्मक कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया।

Share:

BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल से मिले मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी

BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल से मिले मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी



तीनबत्ती न्यूज: 04 अप्रैल, 2026

सागर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट  रिशांक तिवारी ने अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के बाद संगठनात्मक सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में उन्होंने भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल से आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

भेंट के दौरान रिशांक तिवारी ने अपने नवीन दायित्व के लिए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है वह उसके प्रति पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि मीडिया के माध्यम से संगठन की नीतियों, विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।


प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष  ने भी इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने और मीडिया समन्वय को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए मीडिया के बदलते स्वरूप और उसके प्रभावी उपयोग को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

रिशांक तिवारी ने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व के अनुभव, मार्गदर्शन और विश्वास से उन्हें नई ऊर्जा मिली है, जिससे वे अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन कर सकेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे संगठन की विचारधारा को मजबूती देने और जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करेंगे।

रिशांक तिवारी की इस नियुक्ति को भाजपा में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में इसको लेकर उत्साह का माहौल है और सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Share:

MP High Court : जिला पंजीयक निधि जैन के विरुद्ध पद के दुरुपयोग का मामला: हाईकोर्ट ने राज्य शासन को थमाया अल्टीमेटम, 6 सप्ताह में जांच कर कार्रवाई के निर्देश

MP High Court: सागर जिला पंजीयक निधि जैन के विरुद्ध पद के दुरुपयोग का मामला:  हाईकोर्ट ने राज्य शासन को थमाया अल्टीमेटम, 6 सप्ताह में जांच कर कार्रवाई के निर्देश



तीनबत्ती न्यूज: 04 अप्रैल, 2026

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग में पदस्थ कलेक्टर स्टाम्प एवं जिला पंजीयक निधि जैन की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं। उनके खिलाफ एक मामले में हाईकोर्ट में लगी एक याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने राज्य शासन को विस्तृत जांच कर, निर्धारित समय सीमा में निर्णय लेने का आदेश दिया है। 


हाईकोर्ट जबलपुर में अधिवक्ता व सागर निवासी मयंक प्रजापति ने रिट पिटीशन दाखिल की थी, जिसमें जबलपुर में पदस्थ तत्कालीन रजिस्ट्रार जबलपुर व वर्तमान वरिष्ठ जिला पंजीयक अधिकारी सागर निधी जैन के खिलाफ जबलपुर में अपने पद का दुरुपयोग कर मां के नाम खरीदी गई प्रापर्टी में पद का दुरुपयोग करते हुए भवन को प्लाट दिखाया गया था। इस मामले में पूर्व में उच्च स्तर पर जांच भी कराई गई थी। 


हाईकोर्ट के अधिवक्ता मयंक प्रजापति ने बताया कि उन्होंने निधि जैन के मामले में जनवरी महीने में प्रमुख सचिव को शिकायत की थी। इसमें वर्तमान में सागर में पदस्थ वरिष्ठ पंजीयक सह स्टॉम्प कलेक्टर निधि जैन के खिलाफ जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करने का निवेदन किया गया था, लेकिन उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। 


हाईकोर्ट जबलपुर ने याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य शासन के प्रमुख सचिव वित्त विभाग को स्पष्ट आदेश दिया है कि मामले की विधिवत जांच कर निर्धारित समयसीमा में की जाए। कोर्ट ने अधिकतम छह सप्ताह का समय दिया है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि जांच और कार्रवाई से याचिकाकर्ता अधिवक्ता मयंक प्रजापति को भी अवगत कराया जाए और सूचना दी जाए। 


यह है पूरा मामला 

हाईकोर्ट में दाखिल रिट पिटीशन के अनुसार सागर में पदस्थ वरिष्ठ रजिस्ट्रार निधि जैन ने साल 2019—20 में जबलपुर में जिला पंजीयक रहते हुए,अपने पद का दुरुपयोग करते हुए शासकीय प्रक्रिया की अवहेलना की गई थी। जिससे हितों के टकराव (Conflict of Interest) की स्थिति उत्पन्न हुई तथा स्टाम्प शुल्क से संबंधित नियमों में गंभीर अनियमितताएं की गईं। याचिका में यह भी उल्लेख किया गया कि उक्त प्रकरण एक विभागीय जांच प्रतिवेदन (दिनांक 09/07/2020) पर आधारित है, जिसमें कथित रूप से कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए थे।


रजिस्ट्री के दौरान संपति से जुड़े तथ्य छिपाए 

मामले में कोर्ट के सामने तथ्य रखे गए थे कि निधि जैन ने जबलपुर में एक निर्माणाधीन मकान को खाली प्लाट दिखाकर अपनी मां के नाम रजिस्ट्री कराई थी। रजिस्ट्री के दौरान तथ्यों को छिपाकर उसे प्लाट दिखाया गया था। उन पर शासन को राजस्व हानि पहुंचाने तथा अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कार्यवाही करने जैसे आरोप लगे थे।  याचिकाकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि पूरे प्रकरण में शासकीय अभिलेखों के साथ कथित छेड़छाड़ एवं प्रक्रिया का उल्लंघन किया गया। इस मामले में डीजी स्टॉम्प की जांच में दोषी पाया गया था।

Share:

मंत्री गोविंद राजपूत ने किए सुरखी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण

मंत्री गोविंद राजपूत ने किए सुरखी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण


तीनबत्ती न्यूज:03 अप्रैल 2026

सागर: सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। क्षेत्रवासियों की मूलभूत जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सड़क, जल निकासी, सामुदायिक भवन, शिक्षा, स्वास्थ्य और सौंदर्यीकरण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बिलहरा नगर परिषद एवं आसपास के क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा को विकास के मामले में प्रदेश के अग्रणी क्षेत्रों में शामिल करना उनकी प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से लगातार जनहितकारी कार्यों को गति दी जा रही है।

करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि पूजन

मंत्री श्री राजपूत ने बिलहरा नगर परिषद क्षेत्र  में नाली निर्माण एवं सीसी रोड का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही हनुमान मंदिर के चबूतरा निर्माण,सामुदायिक भवन  एवं टीनशेड निर्माण तथा मड़खेड़ा जागीर में  सामुदायिक भवन निर्माण कार्य सहित अन्य करोड़ों के विकास कार्यों का  भूमि पूजन किया। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। नाली और सीसी रोड बनने से जल निकासी की समस्या दूर होगी, सड़कों पर कीचड़ और गंदगी से मुक्ति मिलेगी तथा लोगों का आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित हो सकेगा। वहीं सामुदायिक भवन बनने से गांव और नगर के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।




मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्य करना ही नहीं, बल्कि आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। इसी सोच के साथ प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और सामाजिक सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से काम किया जा रहा है।


क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की यह श्रृंखला लगातार जारी रहेगी। आने वाले समय में भी क्षेत्र के गांवों और नगरों में आवश्यकतानुसार नए विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाकर उन्हें शीघ्र पूरा कराया जाएगा, ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम के अंत में मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास और जनकल्याण का जो अभियान चल रहा है, उसका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। सुरखी विधानसभा में भी इसी भावना के साथ निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर और भी अधिक विकसित और समृद्ध दिखाई देगी। 

ये रहे शामिल

इस अवसर पर डॉ सुखदेव मिश्रा,सेवक प्रसाद पांडे, जितेंद्र पांडे,राहुल गर्ग,मूरत सिंह राजपूत ,देवी सिंह ,शिवराज सिंह वीर सिंह, प्रीतम सिंह , एडवोकेट अर्जुन पटेल, अरविंद सिंह, एडवोकेट नरेंद्र अहिरवार, वीरेंद्र तांतवाय,राजाराम लोधी,इंद्रपाल लोधी,रमेश यादव, सीताराम पटेल,मेहताब पटेल,तेज सिंह पटेल, शोभाराम चढ़र , देवी सिंह , सरमन रैकवार,चंदू साहू,बबलू साहू, किशोरी अहिरवार, कृष्ण अहिरवार, भागीरथ अहिरवार,धर्म रजक,सुरेंद्र रजक,भूपेंद्र ठाकुर, सहित  सैकड़ो ग्रामवासी  एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share:

Sagar: एक करोड़ की लागत के स्कूल भवन का निर्माण जून में होगा पूरा :अनुसूचित जाति बस्ती में बनेगा सामुदायिक भवन: विधायक शैलेंद्र जैन ने किए निरीक्षण

Sagar: एक करोड़ की लागत के स्कूल भवन का निर्माण जून में होगा पूरा :अनुसूचित जाति बस्ती में बनेगा सामुदायिक भवन: विधायक शैलेंद्र जैन ने किए निरीक्षण


तीनबत्ती न्यूज: 03 अप्रैल, 2026

सागर। तिली वार्ड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का स्वरूप अब पूरी तरह बदलने जा रहा है। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने लगभग ₹1 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन नवीन भवन का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में है और जून माह तक फिनिशिंग पूर्ण कर नए शैक्षणिक सत्र से यहां नियमित कक्षाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी। विधायक जैन ने कहा कि शहर के मध्य स्थित यह शासकीय विद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। 

उन्होंने जानकारी दी कि पूर्व में विद्यालय भवन की कमी के कारण कक्षा 6वीं से 12वीं तक की पढ़ाई दो पालियों में संचालित करनी पड़ती थी, जिससे शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होती थी। विद्यालय परिवार द्वारा अतिरिक्त कक्षों की मांग किए जाने पर उन्होंने इस दिशा में पहल की और मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री से ₹1 करोड़ की राशि स्वीकृत करवाई, जिससे नए भवन का निर्माण संभव हो सका।

निरीक्षण के दौरान नितिन बंटी शर्मा, मनोज चौरसिया, सुशील पांडे, शाला प्राचार्य श्रीमती संध्या गौतम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


भगत सिंह वार्ड की अनुसूचित जाति बस्ती में बनेगा सामुदायिक भवन

भगत सिंह वार्ड स्थित अनुसूचित जाति बस्ती में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने शुक्रवार को बस्ती में पहुंचकर प्रस्तावित सामुदायिक भवन के लिए स्थल निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से चर्चा कर उनकी आवश्यकताओं को समझा। पिछले दिनों क्षेत्र के रहवासियों ने विधायक जैन के निवास पर पहुंचकर बस्ती में सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन हेतु सामुदायिक भवन की आवश्यकता बताई थी। इस पर विधायक जैन ने निरीक्षण के बाद उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया था। शुक्रवार को विधायक जैन स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थल का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और भवन निर्माण को लेकर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया,उन्होंने इंजीनियर को सामुदायिक भवन निर्माण हेतु एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए,

इस अवसर पर विधायक जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि आप कि इस बस्ती में सामुदायिक और निर्माण हेतु अपने आग्रह किया था, उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इंजीनियर सिस्टम में तैयार करके इस वर्ष के भीतर ही एक अच्छा सामुदायिक भवन आपको बना कर दिया जाएगा इसके माध्यम से आपका सामाजिक धार्मिक एवं अन्य कार्यक्रम हेतु एक अच्छा स्थान उपलब्ध हो सकेगा। इस स्वीकृति पर स्थानीय लोगों ने विधायक जैन का धन्यवाद देते हुए उनका सम्मान किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीलम अहिरवार, सतीश जैन, नंदराम अहिरवार, कमल जाटव, मुन्नालाल जाटव, जगदीश अहिरवार, महेंद्र जाटव, बबलू अहिरवार, अशोक जाटव, गौतम जाटव, राजकुमार जाटव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share:

खुरई महोत्सव का आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान, इसका धार्मिक व आर्थिक महत्व : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह

खुरई महोत्सव का आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान, इसका धार्मिक व आर्थिक महत्व : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह


तीनबत्ती न्यूज: 03 अप्रैल, 2026

खुरई। नगर की पहचान बन चुके सांस्कृतिक कार्यक्रम “खुरई महोत्सव-2026“ का तीन दिवसीय आयोजन 5 से 7 अप्रैल को पूरी गरिमा और गौरव के साथ संपन्न होगा। यह आयोजन खुरई विधानसभा क्षेत्र की शान है। प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों के साथ सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता इसकी व्यवस्थाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। यह बात पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने जनपद कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित खुरई महोत्सव -2026 के आयोजन की तैयारियों संबंधी समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहीं है।

खुरई का किला एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल

उन्होंने कहा कि विगत अनेक वर्षों से खुरई महोत्सव के भव्य आयोजनों ने इसका सांस्कृतिक, धार्मिक और आर्थिक महत्व स्थापित किया है। खुरई के एतिहासिक किला मैदान को परिश्रम, दिन और संसाधनों के साथ पुनः उसका वैभव लौटाया गया है। आज खुरई का किला एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन गया है और उसके प्रांगण में होने वाला खुरई महोत्सव खुरई के साथ जिले और प्रदेश का एक बड़ा आयोजन बन चुका है। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि इस आयोजन में देश के ऐसे प्रसिद्ध और बड़े आर्टिस्ट अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं जिनकी प्रस्तुतियां जिले और प्रदेश स्तर पर भी नहीं हुई हैं।


05 से 07 अप्रैल तक महोत्सव

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष के खुरई महोत्सव में 5 अप्रैल की शाम प्रसिद्ध पार्श्वगायक कैलाश खेर, 6 अप्रैल को बालीवुड की प्रसिद्ध सिंगर अकासा तथा 7 अप्रैल को प्रसिद्ध सिने गायक नीरज श्रीधर के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। उन्होंने कहा कि अधिकांश विद्यार्थियों की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं इसलिए आयोजन में दर्शकों की संख्या अपेक्षाकृत ज्यादा रहेगी। उसी अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना होंगी। उन्होंने बताया कि खुरई महोत्सव में सैकड़ों छोटे व्यापारी अपनी व्यवसायिक गतिविधियां संचालित करते हैं। उनको किले के निकट पठार स्थित मंडी में दूकानों के लिए स्थल सुनिश्चित होगा। महाकाली टीन शेड में भी नगरपालिका द्वारा दूकानों के स्टाल लिए जाएंगे। इनमें महिला स्व-सहायता समूहों को स्टाल लगाने के लिए निः शुल्क दूकानें मिलेंगी ताकि वे अपने उत्पादों की ब्रांडिंग व विक्रय कर सकें। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि आयोजन स्थल के आसपास की सड़कों पर कोई व्यावसायिक गतिविधियां संचालित नहीं हों यह सुनिश्चित किया जाए।


पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने किले और नगर की साथ सज्जा, स्वच्छता, पेयजल,  पार्किंग, दर्शकों की बैठक तथा आवागमन व्यवस्था, मंच व्यवस्था, तालाब व डोहेला के सौंदर्यकरण सहित सभी बिन्दुओं पर जानकारी ली। सीएमओ राजेश मेहतेल ने बैठक में बताया कि पूरे किला मैदान में स्थायी रूप से सीसीटीवी लगाए जा चुके हैं जिससे सुरक्षा व्यवस्था व भीड़ नियंत्रण सटीकता से होगा। किला मैदान में स्टेडियम के लिए स्टेयर्स (बैठक हेतु सीढ़ियां) बनाई जा चुकी हैं जिससे इस बार यह अतिरिक्त बैठक व्यवस्था दर्शकों के लिए सुगमता प्रदान करेगी। खुरई महोत्सव के लिए डा आंबेडकर म्यूजियम को भी सजाया गया है ताकि विजिटर्स संग्रहालय का भी अवलोकन कर सकें। बैठक में बताया गया कि अभी तक85 दूकानों का पंजीयन हो चुका है जो लगातार जारी है।


पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने निर्देश दिए कि एसडीएम तथा सीएमओ जिले के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक व अन्य अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण पत्र देने पहुंचें। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता हेमचंद्र बजाए ने खुरई वासियों से आग्रह किया कि सभी आयोजन के तीन दिवसों में अपने घरों में दीपावली की तरह लाईटिंग और सजावट करें। बैठक में वरिष्ठ पार्षद देशराज यादव ने भी अपने सुझाव रखे। बैठक के पश्चात सभी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने किला मैदान पहुंच कर मां बीजासन मंदिर में दर्शन किए तथा आयोजन स्थल में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

ये रहे शामिल

बैठक व निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई, एसडीएम मनोज चौरसिया, नपा उपाध्यक्ष राहुल चौधरी, हेमचंद बजाज, जनपद उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह ओमप्रकाश कुर्मी,देशराज सिंह यादव, नीतिराज पटेल, बलराम यादव, श्रीमती रश्मि सोनी, जनपद सीईओ श्रीमती मीना कश्यप, सीएमओ राजेश मेहतेल,गब्बर सिंह, हरिशंकर कुशवाहा, राजाभाई सिंह, काशीराम अहिरवार, पुष्पेंद्र सिंह, सौरभ नेमा, धर्मेन्द्र सिंघई, आकाश परिहार, दिनेश नामदेव, नरेन्द्र द्विवेदी, इन्द्रराज, अनिल सेंगर, मेहरवान अहिरवार, रश्मि सोनी, राहुल सिंह, अंशुल नामदेव, बिट्टू ठाकुर, महेश विश्वकर्मा, जितेन्द्र, ऋषि, नंदकिशोर, प्रगति, सुनील राज, सौरभ सैनी, डब्बू पटवा, महेश लोधी, शत्रुघन सिंह, अमित दुवे, आशीष आढामल, मोनू राजपूत, रामशास्त्री, विक्रम अहिरवार, देशराज सिंह, आलोक कुशवाहा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य जन उपस्थित रहे।


Share:

निगम कमिश्नर ने किया निरीक्षण : सड़क पर कचरा फेंकने वाले दुकानदारों पर 5 हजार का जुर्माना

निगम कमिश्नर ने किया निरीक्षण : सड़क पर कचरा फेंकने वाले दुकानदारों पर  5 हजार का जुर्माना


तीनबत्ती न्यूज:3 अप्रेल 2026

सागर: स्वच्छ भारत मिशन के तहत राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में सागर शहर को प्रथम स्थान पर लाने हेतु निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री के नेतृत्व में विभिन्न अभियानों के माध्यम से जनजागृति लाने और शहर को सब ओर से स्वच्छ सुंदर बनाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। शुक्रवार को निगमायुक्त श्री खत्री निगम अमले के साथ सुबह सुबह शहर की सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुँचे। उन्होंने सिविल लाइन, पीलीकोठी, दीनदयाल चौक, बस स्टैंड, तीन मढ़िया, परकोटा तीनबत्ती होते हुए राधा तिराहा से भगवानगंज और खुरई रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले निगमकर्मियों पर कार्यवाही के निर्देश दिये साथ ही सड़क किनारे या नालों में पड़े कचरे से कचरा फेकने वालों की पहचान कराकर जुर्माने करायें। निगमायुक्त ने नवाचार कचरा खुद बोलेगा मैं किसका हूँ अभियान के तहत स्वयं खड़े होकर कचरे से फेकने वालों की पहचान कराई और उक्त लापरवाही बरतने वाले दुकान प्रतिष्ठान संचालकों पर एक-एक हजार रूपये का जुर्माना कर चालान कटवाया। 



इनके हुए जुर्माने

कटरा तीन बत्ती पर आनी मेडिको तीनबत्ती, दीपचंद एंड संस मेडिकल कटरा, पारस फर्नीचर, साहूजी साईकिल सुभाष नगर सहित 5 दुकान संचालकों द्वारा कचरा सड़क और नाले में फेके जाने पर कचरे से पहचान की गई और कुल 5 हजार रूपये के जुर्माने किये गये। जुर्माने के साथ ही उक्त दुकान संचालकों से कचरा साफ कराया गया व आगे से इस प्रकार स्वच्छता के विरुद्ध व्यवहार न करने की हिदायत दी गई। 


Share:

अतिरिक्त संचालक ने आर्ट एंड कामर्स कालेज का निरीक्षण : कमियां मिली,नोटिस जारी करने के निर्देश

अतिरिक्त संचालक ने आर्ट एंड कामर्स कालेज का निरीक्षण : कमियां मिली,नोटिस जारी करने के निर्देश


तीनबत्ती न्यूज:  03 अप्रैल 2026

सागर: उच्च शिक्षा विभाग, क्षेत्रीय कार्यालय सागर संभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. नीरज दुबे ने ओएसडी डॉ. भावना यादव एवं डॉ. रामकुमार गोस्वामी के साथ शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय अग्रणी का गत दिवस औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं परीक्षा संचालन व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के समय प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. इमराना सिद्दीकी एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जयकुमार सोनी उपस्थित रहे।

उपस्थिति रजिस्टर में नहीं मिले हस्ताक्षर

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त संचालक डॉ. दुबे ने सर्वप्रथम शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ के उपस्थिति रजिस्टर का परीक्षण किया। रजिस्टर में कुछ कर्मचारियों के हस्ताक्षर नहीं पाए जाने पर उन्होंने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधितों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत निरीक्षण दल द्वारा विभिन्न भवनों एवं विभागों का भ्रमण कर कक्षाओं में संचालित अध्ययन-अध्यापन की जानकारी संबंधित प्राध्यापकों से प्राप्त की गई।



कमियां दूर करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षकों की डेली डायरी एवं उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया गया। कुछ विभागों में कमियां पाए जाने पर अतिरिक्त संचालक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

महाविद्यालय में संचालित विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं के संदर्भ में बैठक व्यवस्था, फर्नीचर, प्रकाश एवं पंखों की स्थिति का निरीक्षण किया गया। परीक्षा समन्वयक डॉ. विनय मिश्रा एवं डॉ. अमर कुमार जैन से परीक्षा संचालन संबंधी जानकारी प्राप्त कर उन्होंने परीक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने, नकल एवं अनुचित साधनों पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के पश्चात प्राचार्य कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में डॉ. नीरज दुबे ने प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता को निर्देशित किया कि महाविद्यालय में स्टाफ की नियमित एवं समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। साथ ही शैक्षणिक कैलेंडर एवं निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कक्षाओं का नियमित संचालन किया जाए। परीक्षा कार्य में गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित रखने के भी निर्देश दिए गए।


Share:

Sagar News: : दर्शन कर लौट रहे दंपत्ति की बाइक को कंटेनर ने मारी टक्कर: मां - बेटी की मौत , पिता घायल

Sagar News: : दर्शन कर लौट रहे दंपत्ति की बाइक को कंटेनर ने मारी टक्कर: मां - बेटी की मौत , पिता घायल


तीनबत्ती न्यूज: 02 अप्रैल, 2026

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मालथौन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 44 पर हुआ। जानकारी के अनुसार मालथौन निवासी राजा सिंह राजपूत, उनकी पत्नी सरोज राजपूत और रश्मि राजपूत अमझिरा घाटी स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद तीनों बाइक से वापस अपने घर मालथौन लौट रहे थे।



तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से मारी टक्कर

इसी दौरान नेशनल हाईवे 44 पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सरोज राजपूत और रश्मि राजपूत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक चालक राजा सिंह राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

_____________

वीडियो देखने क्लिक करे

रुद्राक्षधाम स्थित श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर में देर रात तक लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता, हजारों भक्तों ने दर्शन किए

______________


चालक मौके से फरार, कंटेनर जब्त

हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आरोपी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share:

सागर खेल परिसर का 3.94 करोड़ से होगा रिनोवेशन : विधायक शैलेन्द्र जैन के प्रयासों से मिली मंजूरी

सागर खेल परिसर का  3.94 करोड़ से होगा रिनोवेशन : विधायक शैलेन्द्र जैन के प्रयासों से मिली मंजूरी



तीनबत्ती न्यूज: 02 अप्रैल, 2026

सागर। विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन के सतत प्रयासों से शहर के खेल परिसर भवन के रिनोवेशन एवं मरम्मत कार्य हेतु लगभग 3.94 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। लंबे समय से खेल परिसर के उन्नयन की मांग को लेकर विधायक श्री जैन लगातार प्रयासरत थे, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है।

खेलमंत्री से की विधायक ने चर्चा

गुरुवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने स्वयं विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन को दूरभाष पर इस स्वीकृति की जानकारी प्रदान की।

उल्लेखनीय है कि खेल परिसर भवन के रिनोवेशन एवं मरम्मत कार्य हेतु मध्यप्रदेश भवन विकास निगम, भोपाल द्वारा संशोधित नवीन प्राक्कलन तैयार कर विभाग को प्रस्तुत किया गया था, जिसके आधार पर यह स्वीकृति प्रदान की गई है।

मंत्री श्री सारंग ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 3.94 करोड़ रुपये की लागत से खेल परिसर का उन्नयन किया जाएगा। इस कार्य में भवन की मरम्मत, विद्युत कार्य (इलेक्ट्रिकल वर्क) तथा परिसर से संबंधित सड़क निर्माण एवं सुधार कार्य शामिल हैं। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के मिलने पर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं खेल मंत्री विश्वास सारंग के प्रति आभार व्यक्त किया है। खेल परिसर के जीर्णोद्धार से शहर के खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को बेहतर मंच प्राप्त होगा।

Share:

डॉ गौर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के 3 विद्यार्थियों ने सीटीईटी परीक्षा पास की

डॉ गौर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के 3 विद्यार्थियों ने सीटीईटी परीक्षा पास की


तीनबत्ती न्यूज : 02 अप्रैल, 2026

सागर. डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों मानसी पोखरियाल, आकाश प्रभाकर और ज्योति साहू ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) उत्तीर्ण कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी यह सफलता उनके कठोर परिश्रम, समर्पण और शैक्षणिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सीबीएसई द्वारा आयोजित सीटीईटी, केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण योग्यता मानी जाती है।

विश्वविद्यालय के शिक्षकों और प्रशासन ने विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि ऐसी सफलताएँ अन्य छात्रों को भी उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. रश्मि सिंह, प्रो. बी.आई. गुरु तथा अन्य संकाय सदस्यों ने भी विद्यार्थियों को उनकी इस सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की बढ़ती शैक्षणिक सफलताओं में एक और महत्वपूर्ण जोड़ है और यह भविष्य के योग्य शिक्षकों को तैयार करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है।

Share:

कांग्रेसजनों ने कैन्ट सीईओ को सौंपा ज्ञापन : भ्रष्टाचार व घटिया निर्माण की उच्च स्तरीय जांच कर कार्यवाही की मांग

कांग्रेसजनों ने कैन्ट सीईओ को सौंपा ज्ञापन : भ्रष्टाचार व घटिया निर्माण की उच्च स्तरीय जांच कर कार्यवाही की मांग


तीनबत्ती न्यूज: 02 अप्रैल। 2026

सागर : जिलें की नरयावली विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत छावनी परिषद वासियों की जन समस्याओं तथा विभिन्न निर्माण कार्यों में घटिया निर्माण व व्याप्त भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही किये जानें कि मांग को लेकर मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में कांग्रेसजनों के प्रतिनिधि मण्डल ने छावनी परिषद सागर के मुख्य अधिशासी अधिकारी से मुलाकात कर सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने ज्ञापन सौपतें हुए कहा कि डी.एन.सी.बी.हायर सेकेण्डरी स्कूल तथा एम.एल.बी. उ. मा.वि.क्रमांक 02 के भवन निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग व भ्रष्टाचार के चलते वर्षों से अधूरे पड़े निर्माण कार्य पूर्ण नही हुये हैं जिसका खामियाजा उक्त स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को उठाना पड़ रहा है तथा लेट लतीफी से शासन का पैसा बर्बाद भी हो रहा है। उक्त स्कूलों के भवन निर्माण में हुई अनियमितता की जाँच कराकर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने के साथ-साथ उक्त दोनों स्कूलों के भवन निर्माण का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कराया जावें ताकि छात्र सुचारू रूप से अध्ययन कर सकें। 


उन्होंने कहा कि छावनी क्षेत्र के एक मात्र कपुरिया शमशान घाट अतिक्रमण के कारण अव्यवस्थित है,वर्षाकाल में पानी की निकासी अवरुद्ध होने के कारण पूरे शमसान घाट में पानी भर जाता है जिससे अंतिम संस्कार करना भी असंभव हो जाता हैं कपुरिया शमशान घाट का सीमांकन कराया जाकर अतिक्रमण हटवाने के साथ-साथ पानी निकासी की समुचित व्यवस्था की जावें जिससे कि अंतिम संस्कार व्यवस्थित रूप से हो सके।श्री चौधरी में कहा कि लालकुर्ती से सदर जाने वाली रोड जो सेना द्वारा एक तरफा बंद कर दी गई है उसे तत्काल आम जनता के लिए खोला जाये क्योंकि उक्त रोड बंद होने से वहाँ के रहवासीयों को भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ा रहा है जिस कारण छावनी परिषद के साथ साथ शासन की भी छवि धूमिल हो रही है। पूर्व मंत्री चौधरी ने कैन्ट सी.ई.ओ से कहा कि स्व.राजीव गांधी पार्क में लगे पेपर ब्लाक टूटने एवं पार्क में लगे जिम (  व्यायाम ) की सामग्री की रिपेयरिंग के नाम पर तथा पार्क के सामने मेंन रोड से लगकर पेबर ब्लॉक की मरमत के नाम पर घटिया सामग्री लगाने वाली एजेंसी की जांच तथ दोषियों की जवाबदेही तय की जावें साथ ही सदर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों में 14 मुहाल,12 मुहाल,कजलीवन मैदान के पास सदर क्रमांक 01 प्राथमिक स्कूल, केंट अस्पताल के सामने और संकट मोचन मंदिर के सामने हुलसीराम हायर सेकेंडरी स्कूल के पास आए दिन शराबियों के द्वारा स्कूल जाते एवं छुट्टी के समय उपद्रव करने से तथा देवीदीन हायर सेकंडरी स्कूल के सामने व्याप्त अव्यवस्थाओं के कारण छात्र - छात्राओं के साथ ही आम लोगों की अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। श्री चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय पर्वो की तैयारी को लेकर निर्माण एजेंसी द्वारा विभिन्न पार्कों आदि अन्य स्थानों हुए निर्माण कार्य में लगाई गई घटिया सामग्री की जांच कराई कराई जावें अन्यथा की स्थिति में कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नही है। 

इस दौरान पूर्व मंत्री श्री चौधरी के साथ प्रतिनिधि मण्डल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैन्ट के अध्यक्ष रवि उमाहिया,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के अध्यक्ष रोहित वर्मा,कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र तोमर,इंजी. सत्यम सिंह आदि मौजूद थे।

Share:

Sagar Crime: शादी के जोड़े में फांसी लगाकर की आत्महत्या पति - पत्नी ने : तीन साल पहले की थी लव मैरिज

Sagar Crime: शादी के जोड़े में फांसी लगाकर की आत्महत्या की पति - पत्नी ने : तीन साल पहले की थी लव मैरिज


तीनबत्ती न्यूज : 02 अप्रैल, 2026

सागर : सागर जिले में एक दर्दनाक घटनाक्रम में  पति पत्नी ने शादी के जोड़े में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  पति-पत्नी दोनों के शव घर में पंखे से फांसी के फंदे पर लटके मिले। दोनों शादी के जोड़े पहने हुए थे। बुधवार देर रात परिजनों ने शव लटका देख पुलिस को सूचना दी।अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना रहली थाना क्षेत्र के चांदपुर के मुठिया टोला की है।

रहली थाना पुलिस ने शवों के पंचनामा बनाकर रहली स्वास्थ्य केंद्र भेजे हैं। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय राजेंद्र उर्फ गोलू (पिता गणेश पटेल) और 21 वर्षीय काजल पटेल के रूप में हुई है।जब गांववालो को इसकी भनक लगी और वे मौके पर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर सबकी रूह कांप गई। मौके पर पुलिस पहुंची और शवो को फंदे से उतारा 

लव मैरिज की थी हंसीखुशी से रहते थे राजेंद्र - काजल

राजेंद्र के परिजनों ने बताया कि राजेंद्र और काजल ने करीब 3 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों हंसी-खुशी से रहते थे। काजल सागर के छपरा ग्राम की थी। राजेंद्र की मां का निधन हो चुका है। घर में पति-पत्नी के अलावा पिता और छोटा भाई हैं। राजेंद्र मजदूरी करता था। उसके पास कुछ खेती की जमीन भी थी। परिजनों के मानें तो राजेंद्र और काजल के बीच कोई विवाद या तनाव की जानकारी सामने नहीं आई है। उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, अभी कुछ पता नहीं है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है। 

शादी के लिबास में आत्महत्या करना बना चर्चा का विषय


राजेंद्र और काजल द्वारा शादी के कपड़ो के जोड़े में आत्महत्या जैसा कदम उठाना चर्चा का विषय बना है। तीन साल पहले लव मैरिज के वक्त इस जोड़े ने इन्हीं कपड़ों को पहना था। पत्नी काजल ने शादी का जोड़ा (साड़ी) पहन रखी थी, वहीं राजेंद्र ने शादी वाला सूट पहना हुआ था। आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया और शादी के कपड़ों को क्यों चुना। यह इलाके में बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस दोनों पक्षों के बयान लेगी 

 थाना प्रभारी सुनील शर्मा के मुताबिक दंपती का मकान खेत में बना हुआ है। वे घर के एक हिस्से में अलग रहते थे, जबकि दूसरे हिस्से में पिता और छोटा भाई रहते हैं। रात में खाना खाने के बाद पति-पत्नी अपने कमरे में चले गए थे। जब काफी देर तक बाहर नहीं आए तो पिता ने जाकर देखा। कमरे का गेट अटका हुआ था, उसकी कुंडी खुली हुई थी।  पुलिस अंतिम संस्कार के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बयान दर्ज करेगी। 

काजल थी गर्भवती 

बताया जाता है कि शादी के करीब तीन साल तक राजेंद्र काजल की कोई संतान नहीं थी।  काजल के गर्भवती होने की पुष्टि पोस्टमॉर्टम करने वाली रहली अस्पताल की डॉक्टर अनामिका विश्वास ने की है।काजल डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट थी। 



Share:

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव की जन्मजयंती पर कांग्रेस और सेवादल परिवार ने किया स्मरण

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव की जन्मजयंती पर कांग्रेस और सेवादल परिवार ने किया स्मरण



तीनबत्ती न्यूज: 01 अप्रैल 2026

सागर: हरित क्रांति के अग्रदूत, किसानों, पिछड़ा, गरीबों के मसीहा और पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव जी की 80वीं जन्मजयंती पर शहर सेवादल परिवार ने उन्हे स्मरण किया। इस अवसर पर शहर सेवादल अध्यक्ष ने उनके सहकारिता के लिये किये गये कार्यों को याद कर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बताया कि आपका संपूर्ण जीवन समाज के वंचित वर्गों के उत्थान, न्याय और समानता के लिए समर्पित रहा। सहकारिता आंदोलन को मजबूती देने और किसानों के हक की लड़ाई लड़ने में आपका योगदान अविस्मरणीय है।



सेवादल अध्यक्ष के साथ रामगोपाल यादव, अंकुर यादव, परख शुक्ला,रवि जैन,अन्नू घोषी, पकंज सोनी,राकेश जैन,आकाश नामदेव आदि सेवादल परिवार जन उपस्थित रहे।


पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश यादव  के नेतृत्व में मनाया जन्मदिवस


प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सहकारिता के पुरोधा स्वर्गीय सुभाष यादव जी की 80वीं जन्म जयंती पर कांग्रेस जनों ने नमन कर सेवा दिवस के रूप में जन्मदिन मनाया । पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि स्वर्गीय सुभाष यादव जी  सहकारिता आंदोलन के पुरोधा के साथ-साथ गरीब किसानों शोषितो वंचितों की आवाज थे किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये जिसमें सिचाई व्यवस्था के लिए पर्याप्त बिजली एवं नहरे प्रमुखता से रही साथ ही किसानों के लिए ऋण आसानी से मिल जाए इसलिए उन्होंने उप मुख्यमंत्री रहते महत्वपूर्ण कदम उठाए ।



सागर रेलवे स्टेशन पर झुग्गी बस्ती के बच्चों को काफी पेन एवं बिस्किट वितरित कर जन्मदिन मनाया गया एवं जब तक सूरज चांद रहेगा सुभाष यादव जी का नाम रहेगा, सुभाष यादव अमर रहे के नारे लगा कर जयंती मनाई।

ये रहे शामिल 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शिवराज लढ़िया ओंकार साहू धर्मेंद्र तोमर, प्रदेश कांग्रेस की पूर्व सचिव गुरमीत सिंह इल्ले, मदन सोनी,जतिन चौकसे, जिला कांग्रेस महामंत्री मनोज पवार,ठाकुरदास कोरी,एड धन सिंह अहिरवार, युवाvकांग्रेस के प्रदेश सचिव निखिल चौकसे, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, रफीक भाईजान, जयराम खटीक, संजय ब्राउन, राशिद खान, सुनील जैन ठेकेदार, एजाज राईन, रुस्तम मकरानी, एड कमलेश ठाकुर, सन्ना भाई जान, वीरेंद्र महावते, अजय अहिरवार, सचिन तोमर, सुनील चौधरी विपिन जाट,आनंद रैकवार, अरुण( छुट्टन )अग्रवाल, उदय गुर्जर,राजा यादव, मंगल सिंह बघेल, सोमू यादव, कमलेश पटवा,दीपेश जैन, डालचंद जैन, कार्तिक सेन,गोलू जैन, भारत शुक्ला,महेश गुप्ता, डल्लू जैन, विनोद रैकवार,दीपक जैन, दीपेश पप्पू टीवी जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस शामिल हुए।


Share:

कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन ▪️भाजपा सरकार में आमजन आर्थिक बोझ के तले दबनें मजबूर : सुरेन्द्र चौधरी

कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

▪️भाजपा सरकार में आमजन आर्थिक बोझ के तले दबनें  मजबूर : सुरेन्द्र चौधरी 


तीनबत्ती न्यूज: 01 अप्रैल, 2026

सागर: भाजपा सरकार में पेट्रोल,डीजल एवं रसोई गैस और बिजली की लगातार बढ़ती कीमतों,अनियमित आपूर्ति और उत्पन्न हो रही किल्लत के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश व्यापी आव्हान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैन्ट व युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेसियों ने स्थानीय सदर कबूला पुल स्थित शनि देव मंदिर के समीप मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी की अगवाई में हाथों में खाली सिलेंडर और तिरंगे झंडे लेकर जमकर प्रदर्शन कर आमजनों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों पर सवाल खड़े वाल किए । आमजनों को शीघ्र राहत प्रदान करने की पुरजोर मांग करते हुये प्रदर्शन स्थल पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।।


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धियों और विदेश नीतियों का बखान करनें वाली भाजपा सरकार में आमजन परेशान हैं और देश व प्रदेश की आम जनता पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों से आर्थिक बोझ के तले दबने को मजबूर है जिससे भाजपा सरकार की कथनी और करनी में उजागर हुईं हैं,जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।


ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि उमाहिया ने कहा कि भाजपा सरकार ईंधन प्रबंधन और कालाबाजारी रोकने में नाकाम साबित हुईं परिणाम स्वरूप आम जनों को अनेकों कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के अध्यक्ष रोहित वर्मा ने कहा कि ऑटो चालकों को भी गैस नहीं मिलने के कारण घंटों लाइन में लगे रहनें से उन्हें नुकसान हो रहा है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है।

ये रहे शामिल

प्रदर्शन में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव निखिल चौकसे ,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समीर मकरानी, राहुल कुशवाहा,साहित्य पाण्डेय आदि ने संबोधित कर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जमकर हमला बोला।प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,आर आर पाराशर, गुरमीत सिंह इल्ले, पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम शिल्पी,कुंदन जाट, राशिद खान,कोमल सिंह, धर्मेंद्र तोमर,राजा बुन्देला,अबरार सौदागर,पार्षद मोहन अहिरवार, कदम सिंह,आई एम खान,भाग चंद्र कुशवाहा,पवन यादव,शिवा राठौर,सत्यम सिंह चौधरी, दिलीप रावत सूरज, राम बहादुर कुर्मी,देशराज यादव,नियाज अहमद,गंगाराम केमिया,गुलाब अहिरवार, शैलेन्द्र अहिरवार,यूनुस खान,पंचम लाल, अजय अहिरवार राजा अहिरवार, जसवंत अहिरवार, सुखराम अहिरवार,अमन यादव,सलमान खान, रोहित लारिया, आशा राम आठिया,राम ठाकुर,रामवीर सिंह राजपूत,शान पठान, समीर खान, राजवीर, अजीम मकरानी आदि मौजूद थे।

Share:

बीटीआईआरटी, सागर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना आयोजित

बीटीआईआरटी, सागर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना आयोजित


तीनबत्ती न्यूज: 01अप्रैल, 2026

सागर: बीटीआईआरटी सिरोंजा, सागर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के 7 दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिवस पर गोद ग्राम बम्होरी बीका में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

दिन की शुरुआत प्रातः प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसके पश्चात सभी स्वयंसेवकों द्वारा योग अभ्यास किया गया। इसके बाद नाश्ते का आयोजन किया गया, तत्पश्चात सभी स्वयंसेवक दिन के कार्यक्रमों की तैयारियों में जुट गए, क्योंकि यह शिविर का अंतिम दिवस था।



इसके अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें माननीय डॉ. आर.सी. प्रजापति (जिला संगठक, NSS), डॉ. तरुण कुमार सिंह (रजिस्ट्रार), डॉ. जयंत दुबे (assistant professor), शेख शाहिद (कार्यक्रम अधिकारी, NSS), समर्थ जैन, धर्मेन्द्र पटेल, भूपेन्द्र नामदेव एवं रूपेश प्रजापति की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन माहिमा जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन श्सतोष जैन घड़ी एवं डॉ. सत्येन्द्र जैन (सेक्रेटरी) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिन्होंने स्वयंसेवकों को प्रेरित किया तथा अपना महत्वपूर्ण समय प्रदान किया।


प्रमाण पत्र वितरण के पश्चात कार्यक्रम का क्रम आगे बढ़ाते हुए सुंदरकांड पाठ एवं भर्ता-बाटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रकार 7 दिवसीय NSS विशेष शिविर सफलतापूर्वक एवं प्रेरणादायक रूप में पूर्ण हुआ।

Share:

मकरोनिया नपा के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से की भेंट

मकरोनिया नपा के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से की भेंट



तीनबत्ती न्यूज : 01 अप्रैल, 2026

सागर। मकरोनिया नगर पालिका परिषद के नवनियुक्त एल्डरमैन श्रीमती सुधा शर्मा, नरेंद्र रोहित, गोकुल ठाकुर, अमित सिंह, केदार शर्मा एवं मुकेश यादव ने संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

__________

खबर का वीडियो देखने क्लिक करे

मकरोनिया नपा के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से की भेंट


____________

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैन गणों  को नई जिम्मेदारी के लिए मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी देने का कार्य करती है। संगठन के प्रति समर्पण, सेवा भावना और जनहित के कार्यों के माध्यम से सभी नवनियुक्त एल्डरमैन नगर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


उन्होंने कहा कि मकरोनिया नगर पालिका परिषद में सभी नवनियुक्त एल्डरमैन भाजपा के जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को गति देंगे और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।


इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैन गणों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित कीं।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी

Share:

Sagar News: 47 यात्री बसों के स्थायी परमिट निरस्त: 01 यात्री बस का पंजीयन निरस्त

Sagar News: 47 यात्री बसों के स्थायी परमिट निरस्त: 01 यात्री बस का पंजीयन निरस्त



तीनबत्ती न्यूज:  01 अप्रैल 2026

सागर: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन, परिवहन विभाग, मंत्रालय के पत्र क्रमांक 3074/स/परि/आठ, भोपाल दिनांक 14 नबम्बर 2025 के आदेश के परिपालन में 15 वर्ष पूर्ण कर चुकी 47 यात्री बसों को स्टैज कैरिज के स्थायी अनुज्ञापत्रों से रिप्लेस कराने हेतु मध्यप्रदेश शासन, परिवहन विभाग से सूची जारी की गई थी। उक्त सूची के आधार पर ऐसी यात्री बसों के अनुज्ञापत्रधारियों को रिप्लेस कराने हेतु नोटिस जारी किये गये थे तथा दैनिक समाचार पत्रों में इस आशय की सूचना भी प्रकाशित कराई गई थी। उक्त नोटिस तथा समाचार पत्रों में प्रकाशित सूचना में दिनांक 05.12.2025 तक का समय रिप्लेसमेंट के लिए दिया गया था। किन्तु 47 अनुज्ञापत्रधारकों द्वारा दिनांक 29.12.2025 तक नवीन वाहन के मॉडल को रिप्लेस नहीं कराया गया। जिस पर कार्यवाही करते हुए क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, सागर द्वारा शेष 47 अनुज्ञापत्रधारकों को दिनांक 31.03.2026 को आदेश जारी करते हुए उनके प्रदत्त स्थायी अनुज्ञापत्रों को निरस्त कर दिया गया है। ऐसे समस्त अनुज्ञापत्र धारकों को सूचित किया गया है कि वह तत्काल प्रदत्त स्थायी अनुज्ञापत्र की प्रतियां कार्यालय सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, सागर को समर्पित कर दे। यदि उक्त वाहन संचालित पाये जाते है, तो उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए 15 वर्ष से अधिक पुरानी यात्री वाहनों का पंजीयन निरस्त करते हुए स्क्रेप करने का आदेश जारी किया है।

Share:

सागर की यामिनी मौर्य ने अंतर्राष्ट्रीय जूडो में जीता स्वर्ण पदक

सागर की यामिनी मौर्य ने अंतर्राष्ट्रीय जूडो में जीता स्वर्ण पदक


तीनबत्ती न्यूज: 01अप्रैल, 2026

सागर : सागर जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी यामिनी मौर्य ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। 28 से 29 मार्च को सेनेगल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में यामिनी मौर्य ने 57 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।


यामिनी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सागर नरयावली क्षेत्र के विधायक श्री प्रदीप लारिया ने उनके पिता श्री हरिओम मौर्य, माता श्रीमती मिथलेश मौर्य एवं कोच दीपक कुमार को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यामिनी की सफलता क्षेत्र के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।


मध्यप्रदेश जूडो एसोसिएशन के सचिव नरेश ट्टवारे, टेक्निकल चेयरमैन तथा अंतर्राष्ट्रीय रेफरी डॉ. पूनिमा विसेन सहित अन्य खेल पदाधिकारियों ने भी यामिनी और उनके कोच को शुभकामनाएं दीं।

विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि भविष्य में क्षेत्र के और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर प्रभूदयाल पटेल, सौरभ केशरवानी, रामप्रसाद विश्वकर्मा, योगेश पटेल एवं आशुतोष ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी बधाई दी।


Share:

नगर निगम सागर का 2026-27 का 1 करोड़ 60 लाख के घाटे का बजट पारित: जनहित कोई नये कर का प्रावधान नहीं ▪️30 अप्रैल तक जलकर की एक वर्ष की अग्रिम राशि जमा करने पर मिलेगी एक माह के जलकर की छूट

नगर निगम सागर का 2026-27 का 1 करोड़ 60 लाख के घाटे का बजट पारित: जनहित कोई नये कर का प्रावधान नहीं

▪️30 अप्रैल तक जलकर की एक वर्ष की अग्रिम राशि जमा करने पर मिलेगी एक माह के जलकर की छूट


तीनबत्ती न्यूज: 31 मार्च ,2026

सागर : नगर निगम सागर का वित्तीय वर्ष 2026-27 का जनहित का एवं शहर विकास को समर्पित बजट महापौर श्रीमति संगीता सुशील तिवारी ने प्रस्तुत किया। जिसमें आम नागरिकों को कोई भी करारोपण न करते हुये विकास की योजनायें प्रस्तुत की जिसमें आय 6 अरब 4 करोड़ 75 हजार रुपए एवं व्यय 6 अरब 5 करोड़ 93 लाख 90 हजार रुपए,घाटा 1 करोड़ 60 लाख 15 हजार रूपये के बजट को प्रस्तुत करते हुये महापौर ने आशा व्यक्त करते हुये कहा कि घाटे की भरपाई संपत्तिकर, जलकर, दुकानों के किराये तथा व्यवसायिक काम्पलेक्स नंआदि से वसूली कर कर ली जावेगी। इसके साथ ही जनहित को दृष्टिगत रखते हुये जलकर की एक वर्ष की अग्रिम राशि अप्रैल माह में जमा करने पर एक माह के जलकर की छूट प्रदान की जायेगी। मंगलवार को बजट प्रस्तुत करने के दौरान निगमाध्यक्ष  वृन्दावन अहिरवार की अध्यक्षता में सभापति वित्त एवं लेखा सुश्री मेघा दुबे, निगमायुक्त राजकुमार खत्री थे। निगमाध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में किये गये प्रावधानों पर सभी पार्षदों से सुझाव लिये तथा विस्तृत चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से बजट पारित करने की स्वीकृति प्रदान की। 


बजट शहर के विकास को समर्पित : महापौर

बजट प्रस्तुत करते हुये महापौर श्रीमति संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि सागर नगर के समग्र विकास, सुव्यवस्थित नगरीय प्रबंधन एवं नागरिकों को उच्च गुणवत्ता की आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026.27 का यह बजट प्रस्तुत किया जा रहा है। यह बजट शहर के सतत् विकास, स्वच्छता, हरित वातावरणए उन्नत अधोसंरचना तथा जनसहभागिता को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। नगर निगम का यह संकल्प है कि सागर को एक स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं आधुनिक शहर के रूप में विकसित किया जाए। इसके अंतर्गत सड़कों के उन्नयन, जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार, सीवरेज नेटवर्क के विस्तार, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था तथा डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके साथ हीए शहर के प्रमुख चौराहों, पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, हरित पट्टियों के विकासए झीलों के संरक्षण एवं पर्यटन स्थलों के उन्नयन को प्राथमिकता दी गई है। नागरिकों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए नियमित सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण एवं प्रसंस्करण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

____________

वीडियो देखने क्लिक करे

Sagar News: बिजली विभाग ने मांगा नौ लाख का बकाया बिल, बदले में नगर परिषद ने दफ्तर के गेट पर डलवा दिया कचरा

____________

बजट में शासन द्वारा संचालित एवं नगर निगम के माध्यम से क्रियान्वित की जाने वाली योजनाओं के द्वारा युवाओंए महिलाओं एवं समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए तथा रोजगारोन्मुखी योजनाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से समावेशी विकास सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है इस हेतु विशेष प्रावधान किए गये है। 

महापौर ने कहा कि नगर निगम सागर का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट आपके विश्वासए सहयोग एवं सहभागिता का प्रतिबिंब है। यह बजट केवल आय-व्यय का विवरण नहीं बल्कि हमारे शहर के उज्ज्वल भविष्य की रूपरेखा है। हमारा लक्ष्य है कि सागर को स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और सुव्यवस्थित विकास के क्षेत्र में अग्रणी शहर बनाया जाए। इसके लिए हमने "स्वच्छ सागर सुंदर सागर" की अवधारणा को अपनाते हुए शहर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया है। इस बजट में शहर की सड़कों को बेहतर बनानेए जल निकासी की समस्या का समाधान करने, पेयजल आपूर्ति को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने तथा आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग व्यवस्था लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठा रहे हैं साथ ही शहर के उद्यानोंए ऐतिहासिक स्थलों एवं झील का संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण हमारी प्राथमिकताओं में शामिल हैए डिजिटल इंडिया के अनुरूप नगर सेवाओं को ऑनलाइन एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में भी और प्रभावी कार्यवाही की जा रही है जिससे नागरिकों को सुविधाजनक एवं त्वरित सेवाएँ प्राप्त हो सकें। 

बजट में यह प्रावधान किये गये

नागरिकों को सुगमता से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु परकुल बांध परियोजना से पानी लाने हेतु बजट में 20 लाख रुपए, अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत शेष रह गये शहर के विभिन्न स्थानों पर पाईप लाईन बिछाने के लिये रू 34 करोड़ 92लाख, एवं सीवर लाईन बिछाने हेतु रू 5 करोड़ तथा राजघाट वाटर वाॅडी रिज्यूविनेशन के लिये रू 5 करोड़, मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना चतुर्थ चरण अंतर्गत शहर के विभिन्न 18 स्थानों पर सड़क निर्माण कार्य हेतु रू 9 करोड़ 41 लाख, शहर की खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन हेतु मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत पार्क एवं खेल मैदान के निर्माण हेतु रू 6 करोड़ , नगर के गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवार को विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यो हेतु मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर 7 मंगल भवन निर्माण के लिये रू. 9 करोड़, म.प्र.शासन की मंशा अनुरूप शहर में गीता भवन (आडीटोरियम) निर्माण कराने हेतु प्रावधान, मुख्यमंत्री मत्स्य समृध्दि योजनान्तर्गत विभिन्न 9 स्थानों पर रू 45 लाख की लागत से फिश पार्लर का निर्माण, अग्निशमन सेवाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिये 15 वे वित्त आयोग अंतर्गत राशि से फायर स्टेशन निर्माण हेतु रू. 2 करोड़, राजघाट जलावर्धन परियोजना, नगर की स्ट्रीट लाईट व्यवस्था सहित अन्य स्थानों पर विद्युत बिल के भार को कम करने की दृष्टि से क्लीन एनर्जीध्ग्रीन एनर्जी सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किये जाने हेतु रू 2 करोड़, नगर निगम पर भारित विद्युत बिल की राशि कम करने के लिये एनर्जी आडिट हेतु प्रावधान,झील-तालाब के उन्नयन एवं सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु रू. 9 करोड,  स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों को सुविधा प्रदान करने की दृष्टि से पुरूष एवं महिला सार्वजनिक शौचालयों तथा पेशाबघरों का निर्माण कराने हेतु रू. 1 करोड़ 50 लाख, जनहित को दृष्टिगत रखते हुये मार्गो पर प्रकाश व्यवस्था हेतु रू. 10 करोड़, शहर के 48 वार्डो में सुरक्षा की दृष्टि से सी.सी.टी.व्ही. केमरा सिस्टम लगाने हेतु रू. 1 करोड़, नगर निगम नवीन कार्यालय बिल्डिंग में निगम सभाकक्ष निर्माण सहित अन्य विभिन्न कार्यो हेतु रू 5 करोड़, शहर के विभिन्न चौराहों के सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्यो हेतु रू. 10 करोड़, पथ विक्रेताओं सहित हाथ ठेला पर व्यापार करने वाले व्यक्तियों को व्यवस्थित करने हेतु विभिन्न स्थानों पर हाकर्स जोन निर्माण कराने का प्रावधान, नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम अंतर्गत सागर शहर की वायु गुणवत्ता सुधार आदि कार्य हेतु प्रावधानए शहर में विभिन्न स्थानों पर महापुरूषों की प्रतिमा स्थापना हेतु रू. 3 करोड़, शहर की स्वच्छता के लिये स्वीपिंग मशीन, नालों की सफाई हेतु छोटी एवं बड़ी जे.सी.बी.मशीन, टेक्ट्रर-ट्राली एवं अन्य आवश्यक उपकरण क्रय करने हेतु रू. 2 करोड़ 50 लाख, वार्डो के विकास, सौन्दर्यीकरण एवं अन्य आवश्यक निर्माण कार्यो हेतु पार्षद निधि में रु 25 लाख , नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों के हितों को दृष्टिगत रखते हुये उनके स्वत्वों का भुगतान एवं शासन द्वारा समय.समय पर देय मंहगाई भत्ता तथा मेडीकल भत्ता देने हेतु बजट में प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही व्यवसायिक नामांतरण प्रोसेस शुल्क की राशि रू. 5000/- पानी टेंकर रू’ 500/- मडपम्प राशि 2500/- निगम सीमा में एवं निगम सीमा से बाहर भेजने पर 4000/-करने की स्वीकृति प्रदान की गई। 

महापौर ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026.27 में जनहित को दृष्टिगत रखते हुये किसी प्रकार के नये करों का प्रावधान नहीं किया गया है। बजट घाटे का अवश्य है परंतु घाटे की भरपाई व्यवसायिक काम्पलेक्स संपत्तिकर, जलकर, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन शुल्कए सीवर उपभोक्ता प्रभार शुल्क एवं अन्य करों से राजस्व बसूली में वृध्दि कर पूर्ति कर ली जावेगी। 

एम.आई.सी.सदस्य  शैलेन्द्र ठाकुर ने बजट को शहर विकास एवं जनहितैषी बताते हुये महापौर जी को बधाई दी तथा परकोटा वार्ड में जलप्रदाय व्यवस्था के स्थायी समाधान हेतु एक नई पानी की टंकी का निर्माण कराने का वित्तीय प्रबंधन सुनिश्चित करने की मांग की। 

इस संबंध में एम.आई.सी.सदस्य  धर्मेन्द्र खटीक, अनूप उर्मिल, सुश्री याकृति जडिया,  शिवशंकर यादवए नीलोफर चमन, अशोक साहू चकिया, ताहिर मासाब, रिचासिंह, श्रीमति रूबी पटैल, अनीता रामू ठेकेदार, कंचन सोमेश जड़िया, रेखा नरेश यादव, देवेन्द्र अहिरवार सहित अन्य पार्षदों ने बजट में भाग लिया एवं सुझाव दिये।इस अवसर पर सहायक लेखाअधिकारी हर्ष केशरवानी, लेखापाल अभिषेक तिवारी, निगम सचिव मुन्नालाल रैकवार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। 


महापौर एवं निगमाध्यक्ष ने नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों का स्वागत कर बधाई दी


निगम परिषद की बैठक के अंत में भाजपा महिला मोर्चा की नवुनियुक्त पदाधिकारियों वरिष्ठ पार्षद डाॅ.याकृति जड़िया को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं श्रीमति सविता जिनेश साहू को जिलामंत्री बनाये जाने पर पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive