Editor: Vinod Arya | 94244 37885

पद्मश्री अखाड़ा गुरु श्री भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ जी का निधन

पद्मश्री अखाड़ा गुरु श्री भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ जी का निधन


तीनबत्ती न्यूज: 18 अप्रैल, 2026

सागर। बुंदेलखंड की गौरवशाली परंपरा और प्राचीन शस्त्र कला ‘अखाड़ा’ को वैश्विक पहचान दिलाने वाले पद्मश्री (2026) से सम्मानित अखाड़ा गुरु श्री भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ जी का निधन हो गया। उन्होंने भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे और वेंटिलेटर पर जीवन की जंग लड़ रहे थे।

यह भी पढ़ेंकलेक्टर प्रतिभा पाल बनी शिक्षिका: छात्रावास में बच्चों से पहाड़ा, अंग्रेजी सहित मध्याह्न भोजन, रहने की व्यवस्थाये पूछी ▪️बच्चों को दिए पुरस्कार और मंगाया पिज्जा

परिजनों के अनुसार, दाऊ जी को पहले सागर के चैतन्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां 17 मार्च से उनका इलाज चल रहा था। हालत में सुधार न होने पर 7 अप्रैल को उन्हें बेहतर उपचार के लिए AIIMS भोपाल रेफर किया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके पुत्र राजकुमार रायकवार ने गहरे दुख के साथ उनके निधन की पुष्टि की।

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

उनकी अंतिम यात्रा 19 अप्रैल,रविवार को छत्रसाल अखाड़ा के पास से उनके निज निवास से 11 बजे अंतिम यात्रा निकलेगी। नरयावली नाका मुक्तिधाम में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। 


यह भी पढ़ें: पद्मश्री : अखाड़ा गुरु भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ की अस्वस्थ्य: एम्स भोपाल में भर्ती

83 वर्षीय भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ जी ने अपना पूरा जीवन बुंदेलखंड की पारंपरिक शस्त्र युद्ध कला ‘अखाड़ा’ के संरक्षण और प्रचार-प्रसार को समर्पित कर दिया। उनके अथक प्रयासों से इस प्राचीन कला को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली।

एक युग की समाप्ति

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 के लिए उन्हें ‘पद्मश्री सम्मान’ के लिए चयनित किया गया था। यह सम्मान उन्हें भारतीय पारंपरिक मार्शल आर्ट और अखाड़ा विद्या के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रशिक्षण में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा था।

दाऊ जी के निधन से बुंदेलखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उनके जाने से अखाड़ा परंपरा का एक युग समाप्त हो गया है।

Share:

श्री प्रेम प्रसारिणी सनाढ्य सभा सागर द्वारा प्रांतीय सर्व ब्राह्मण समाज सम्मेलन आयोजित : पूर्वमंत्री गोपाल भार्गव व नरोत्तम मिश्रा हुए शामिल

श्री प्रेम प्रसारिणी सनाढ्य सभा सागर द्वारा प्रांतीय सर्व ब्राह्मण समाज सम्मेलन आयोजित : पूर्वमंत्री गोपाल भार्गव व नरोत्तम मिश्रा हुए शामिल


तीनबत्ती न्यूज: 18 अप्रैल, 2026

सागर:  श्री प्रेम प्रसारिणी सनाढ्य महासभा सागर द्वारा प्रांतीय सर्व ब्राह्मण समाज सम्मेलन एवं पत्रिका विमोचन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम शुरूआत परशुराम जी एवं रामजी सरकार की पूर्जा अर्चना करके की गई इसके बाद उपस्थित सभी सदस्यों का साल श्रीफल से स्वागत किया गया। आयोजन में प्रेम प्रसारिणी सनाढ्य सभा के अध्यक्ष राकेश दुबे सिदगुंवा ने स्वागत भाषण दिया।  


मध्य प्रदेश श्री प्रेम प्रसारिणी सनाढ्य महासभा सागर के तत्वावधान में शनिवार को एक विशाल प्रांतीय सर्व ब्राह्मण समाज सम्मेलन, और वार्षिक सामाजिक स्मारिका सना्ढय ज्योति वर्ष 2026 का विमोचन समारोह कार्यक्रम का आयोजन महाकवि पद्माकर सभागार, मोतीनगर चौराहा, सागर में हुआ।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभा की स्थापना के 106 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समाज को एकजुट करना और श्री सनाढ्य ज्योति वर्ष 2026 स्मारिका का लोकार्पण करना। 



ये हुए शामिल

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर  मध्यप्रदेश की राजनीति और समाज के कई बड़े चेहरे शामिल हुए है। इनमें मुख्य अतिथि  पं. श्री गोपाल भार्गव ,वरिष्ठ विधायक अध्यक्षता  पं. श्री नरोत्तम मिश्रा पूर्व गृहमंत्री, विशिष्ट अतिथि पं. विनोद बिहारी गोस्वामी , श्रीमती संगीता सुशील तिवारी महापौर नगर निगम सागर, ब्रजबिहारी पटैरिया विधायक देवरी, अरूणोदय चौबे पूर्व विधायक खुरई, श्रीमति साधना स्थापक पूर्व विधायक गाडरवारा, डॉ. मंजू धर्मेेन्द्र कटारे उपाध्यक्ष जिला पंचायत दमोह, पं. त्रिलोकीनाथ कटारे, पं. बिनोद तिवारी पूर्व अध्यक्ष नगर निगम सागर, राजकुमार पचौरी, मुकुल पुरोहित, पप्पू तिवारी, भरत तिवारी, दिनकर तिवारी, पं. श्याम सुदंर कटारे घुघरी देवरी, अनिल ढिमोले, पं. रामवतार पाण्डेय जिला अध्यक्ष सर्व ब्राम्हण समाज सागर, पं. शिवशंकर मिश्रा अध्यक्ष सर्व ब्राम्हण समाज सागर, राजेन्द्र जारोलिया, अनिल ढिमोले उक्त लोगों ने अपना उद्बोधन दिया। 



प्रतिभा सम्मान समारोह और पत्रिका vimochn

इस अवसर पर समाज के विशिष्टजनों एवं वरिष्ठजनों का समाज गौरव अलंकरण सम्मान से एवं समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया इसके बाद प्रतिभा सम्मान से छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया गया। इसके बाद सनाढ्य ज्योति 2026 स्मारिका विमोचन किया गया। एवं समस्त उपस्थित समाजनों का साल एवं श्रीफल भेट कर फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया। 


ये हुए शामिल

श्री प्रेम प्रसारणी सनाढ्य सभा के संरक्षक एवं पूर्व सभापति पं. श्री रामेश्वर प्रसाद दीक्षित, नरेश तिवारी, प्रेमनारायण रावत एवं प्रेमनारायण तिवारी, सुदंरलाल बचकैया, संतोष पचौरी, प्रकाश दुबे, सीताराम मिश्रा खुरई, संतोष तिवारी, प्रशांत समाधिया, नरेन्द्र कटारे, ब्रदीप्रसाद भारद्वाज, बलराम पाराशर, परषोत्तम तिवारी, अंबिका प्रसाद उपाध्याय, पुरूषोत्तम उपाध्याय, संतोष आनंद बोहरे, रोहित तिवारी, अनिल पाराशर, प्रशांत तिवारी, रविकेश तिवारी, आकाश दुबे, तरूण बडौनिया, आनंद दीक्षित, गजेश पाठक, मनोज तिवारी, ज्वालाप्रसाद तिवारी, जयनारायण वैद्य, महेश तिवारी सानौधा, राजेन्द्र पाण्डेय, अनिल दुबे, अक्षय रिछारिया, उमाशंकर तिवारी देवरी, नरेश तिवारी, लखन लाल चौबे देवरी, सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित हुए।  सम्मेलन का आभार एवं संचालन  डॉ. श्याम मनोहर सिरोठिया एवं संचालन शिवदयाल बडौनिया एवं सत्यनारायण उदेनिया ने किया। 

Share:

वन विभाग की कार्रवाई, टाइगर रिजर्व में अवैध सागौन लकड़ी जब्त

वन विभाग की कार्रवाई, टाइगर रिजर्व में अवैध सागौन लकड़ी जब्त



तीनबत्ती न्यूज: 18 अप्रैल 2026
सागर : वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के अंतर्गत परिक्षेत्र नौरोदेही बीट पुसेरा में वन विभाग द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संग्रहीत लगभग 120 नग लकड़ी (करीब 6 घन मीटर) सागौन एवं अन्य प्रजाति की लकड़ी 16 अप्रैल को जब्त की गई।इस संबंध में वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है। 

वन विभाग की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करें तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें।
 

Share:

भू अर्जन के आपसी सहमति के प्रकरणों के लंबित रहने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

भू अर्जन के आपसी सहमति के प्रकरणों के लंबित रहने  पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी



तीनबत्ती न्यूज: 18 अप्रैल, 2026
सागरआपसी सहमति के प्रकरणों एवं 2 से 5 वर्ष तक के लंबित भू-अर्जन के प्रकरणों को शीघ्रता से निराकृत करें, एजेंसी भू-अर्जन में सजगता से कार्य करें, प्रस्ताव आते ही जिम्मेदारी से प्रकरणों का निराकरण करें एसडीएम एवं भू अर्जन के प्रकरण तय समय सीमा में निराकृत करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी में कक्ष आयोजित भू-अर्जन प्रकरणों एवं उनके निराकरण की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, समस्त एसडीएम (राजस्व), लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण, रेलवे, NHAI सहित अन्य अधिकारी एवं सम्बंधित एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित थे। 

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भू अर्जन के प्रकरणों का तय समय सीमा में निराकरण करें। भू स्वामियों को मुआवजा राशि का वितरण करके संबंधित विभाग को निर्माण कार्य के लिए जमीन उपलब्ध कराएं। अर्जित की गई भूमि पर संबंधित विभाग का नाम खसरे में दर्ज करें। भू अर्जन के कारण किसी भी परियोजना के शुरू होने में देरी न हो। 2 से 5 साल से लंबित भू अर्जन के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करें। उन्होंने कहा कि भू अर्जन के ऐसे समस्त प्रकरणों में जिसमें मुआवजा वितरित किया जा चुका है, से अतिक्रमण हटा कर संबंधित एजेंसी को कब्जा दिलाएं। अवॉर्ड पारित होने के बाद एसडीएम अपना कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें। पेमेंट पत्रकों में खसरा की प्रति साथ में लगाएं।कलेक्टर श्रीमती पाल ने आपसी सहमति के प्रकरणों के लंबित रहने एवं धारा 11, 19, 21 में संतोषजनक कार्य न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि भू अर्जन के प्रकरणों में किसी भी लापरवाही एवं लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

बैठक में लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण, एनएचएआई, रेलवे आरओबी, दिल्ली नागपुर औद्योगिक कॉरिडोर, सागर दमोह मार्ग तथा जल संसाधन विभाग से संबंधित भू-अर्जन प्रकरणों की समीक्षा की गई। 
  

Share:

Sagar News : नारी वंदन अधिनियम के समर्थन में और विपक्षी दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया नगरनिगम परिषद ने

Sagar News : नारी वंदन अधिनियम के समर्थन में और विपक्षी दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया नगरनिगम परिषद ने


तीनबत्ती न्यूज: 18 अप्रैल 2026

सागर : नगर निगम परिषद का विशेष सम्मेलन को निगमाध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। बैठक में महापौर संगीता सुशील तिवारी और निगमायुक्त राजकुमार खत्री सहित पार्षद एवं अधिकारी उपस्थित रहे। परिषद ने नारी वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रस्ताव पारित कर इसे शासन को भेजने का निर्णय लिया, वहीं अधिनियम का विरोध करने वाले कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।

बैठक में महापौर तिवारी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। यह कानून महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा तथा समाज के सभी वर्गों की समस्याओं का बेहतर समाधान संभव होगा।

महापौर ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में महिलाओं को उनका पूर्ण अधिकार अवश्य मिलेगा।

निगमाध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार  ने सभी भाजपा पार्षदों से कहा कि प्रधानमंत्री मान.श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण हेतु लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये संसद में बिल पेश किया था जिसका कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों द्वारा विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि बिल के समर्थन में सभी पार्षद चर्चा में भाग लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत करें।  चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया कि नगर निगम परिषद द्वारा नारी वंदन अधिनियम के समर्थन का प्रस्ताव पारित किया जाता है तथा कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों द्वारा विरोध करने पर निंदा प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजा जावे।


बैठक में विभिन्न पार्षदों रेखा नरेश यादव, पूजा सोनी,रूबी कृष्ण कुमार पटेल ,मेघा दुबे ,धर्मेंद्र खटीक, देवेंद्र अहिरवार,ने भी अधिनियम का समर्थन करते हुए कहा कि यह महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कुछ पार्षदों ने विपक्षी दलों पर महिलाओं के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और उनके विरोध की निंदा की।


बैठक के अंत में परिषद ने सर्वसम्मति से अधिनियम के समर्थन का प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजने का निर्णय लिया। साथ ही, विपक्षी दलों द्वारा विरोध किए जाने पर निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया। इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।



महापौर परिषद द्वारा समर्थन का प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजने का निर्णय लिया गया
महापौर परिषद की बैठक महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी की अध्यक्षता में निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री एवं एम आई सी सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई । जिसमें मान.मंत्री जी एवं म.प्र.शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग भोपाल के अनुसार  नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रस्ताव पारित करने के संबंध में चर्चा की गई।
महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जी द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को विधानसभाओं एवं संसद में उचित प्रतिनिधित्व देकर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। ऐसे महत्वपूर्ण कानून का विरोध करना महिला शक्ति, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा सामाजिक न्याय की भावना के विरुद्ध है। महापौर परिषद यह स्पष्ट करती है कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण में बाधा डालने वाले ऐसे विरोध की कड़ी निंदा करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर महिलाओं के सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी का अपमान करने वाले विपक्षी दल जिसमें कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी, सहित अन्य विपक्षी दलों के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया जाता है तथा महापौर परिषद ने मान.प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को नारी वंदन अधिनियम का बिल प्रस्तुत करने पर धन्यवाद देते हुये प्रस्ताव का समर्थन सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर बाबा साहिब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर मान.महापौर जी, निगमायुक्त तथा महापौर परिषद सदस्यों ने माल्यार्पण कर पुुष्पांजलि अर्पित की।
ये रहे शामिल
बैठक में एमआईसी सदस्य श्री अनूप उर्मिल, रुपेश यादव धर्मेंद्र खटीक,राजकुमार पटेल, श्रीमती संगीता शैलेष जैन,श्रीमती रेखा नरेश यादव, मेघा दुबे, श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया, उपायुक्त एस.एस.बघेल, सहायक आयुक्त तबस्सुम खान, प्रभारी कार्यपालन यंत्री संजय तिवारी, निगम सचिव मुन्ना लाल रैकवार, इंजीनियर दिनकर शर्मा, रामाधार तिवारी सईद उद्दीन कुरैशी, महादेव सोनी, आयुष शुक्ला, राहुल रैकवार, आसिमा तिर्की, लेखाधिकारी हर्ष केसरवानी, लेखापाल अभिषेक तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Share:

मंत्री गोविंद राजपूत ने किए 15 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मंत्री गोविंद राजपूत ने किए 15 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

तीनबत्ती न्यूज: 17 अप्रैल 2026

सागर: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास ही उनकी प्राथमिकता है और सुरखी विधानसभा को मध्य प्रदेश की सबसे विकसित विधानसभा बनाना उनका संकल्प है।

मंत्री राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि “सुरखी विधानसभा मेरा परिवार है, और परिवार के हर सदस्य का विकास करना मेरी जिम्मेदारी है। मैं और मेरा पूरा परिवार हर समय जनता की सेवा में समर्पित है और आगे भी रहेगा।”

श्री राजपूत ने कहा कि ग्राम पंचायतों में अनेक महत्वपूर्ण निर्माण कार्य स्वीकृत एवं प्रारंभ किए गए हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत सोठिया में पुलिया निर्माण, आंगनवाड़ी भवन, नाली निर्माण, ग्राम पंचायत बरौदासागर में मंगल भवन, सीसी रोड निर्माण एवं स्टाप (चेक) डेम निर्माण ,ग्राम पंचायत हिन्नोद में सामुदायिक भवन और सीसी रोड निर्माण कार्यों सहित में 15 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इन सभी कार्यों पर लाखों रुपये की राशि खर्च की जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा। 


इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को कई महत्वपूर्ण लाभ मिलेंगे, बेहतर सड़क सुविधा सीसी रोड निर्माण से गांवों में आवागमन आसान होगा, जिससे किसानों, छात्रों और व्यापारियों को सुविधा मिलेगी। सामुदायिक भवन, सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। पुलिया निर्माण बरसात के समय आवागमन बाधित नहीं होगा, ग्रामीणों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा। स्टॉप डैम निर्माण जल संरक्षण बढ़ेगा, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा और भूजल स्तर भी सुधरेगा। नाली निर्माण, गांवों में स्वच्छता बेहतर होगी और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।


भाजपा सरकार की योजनाओं से मिल रहा लाभ

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सैकड़ों परिवारों को पक्के मकान मिले लाड़ली बहना योजना से हजारों महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग को लाभान्वित किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है, वहीं मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच से मध्य प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

ये रहे शामिल

इस अवसर किसान मोर्चा अध्यक्ष धीरज सिंह, जनपद सदस्य संतोष गब्बर, श्रीममि ममता रोशन सरपंच, चंद्रभान, धीरज सेलट, गुड्डा शुक्ला, हरदास साहू, बद्री भगोरिया, भगवानदास कुशवाहा, श्रीराम दयाराम,देशराज चिंतामन यादव, तुलसीराम कुर्मी, रोशन जाट, गुड्डा कुर्मी, अजय यादव, कपिल यादव, महेंद्र बंसल, सावंत जाट, नीरू ठाकुर, उत्तम ठाकुर, उदम सेन, अन्नू लंबरदार, कमलेश जाट, ब्रजेश विश्वकर्मा, गब्बर सिंह, विजय यादव आदि शामिल हुए।

Share:

युवाओं को एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने के स्पष्ट निर्देश: जिला युवा कांग्रेस सागर की बैठक


युवाओं को एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने के स्पष्ट निर्देश: जिला युवा कांग्रेस सागर की बैठक

तीनबत्ती न्यूज: 17 अप्रैल ,2026

सागर जिला युवा कांग्रेस की आवश्यक बैठक का आयोजन जिला ग्रामीण कांग्रेस कार्यालय पद्माकर नगर मकरोनिया में किया गया।बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी ने की तथा मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी देवेंद्र सिंह दादू एवं मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के महामंत्री एवं जिला प्रभारी अपूर्व जैन थे। युवा कांग्रेस के संपन्न हुए संगठनात्मक चुनाव के पश्चात आयोजित जिला स्तरीय बैठक में जिला व विधान सभा पदाधिकारियों की सक्रियता एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संभागीय एवं जिला प्रभारी द्वय ने जिला युवा कांग्रेस संगठन की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि संगठनात्मक चुनाव उपरांत अब सभी पदाधिकारी सक्रिय रूप से कार्य करते हुए संगठन के विस्तार एवं जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दें।बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं संगठन विस्तार को लेकर गहन चर्चा हुई।


श्री दादू ने जिले के सभी विधानसभा अध्यक्षों को IYC ऐप पर आयोजित कार्यक्रमों को नियमित रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए ,जिससे संगठन की गतिविधियों का प्रभावी संप्रेषण हो सके। इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील से भारतीय किसानों को होने वाले संभावित नुकसान के विषय में कांग्रेस पार्टी की आवाज को किसानों एवं आमजन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने एवं जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। 

बैठक में युवा कांग्रेस  प्रदेश सचिव अक्षय दुबे, निखिल चौकसे,  जैद खान, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष आदित्य चौधरी, चक्रेश रोहित, सागर विधानसभा अध्यक्ष सागर साहू, नरयावली के अध्यक्ष रोहित वर्मा,  बण्डा के अध्यक्ष नितिन बाजपेई, रहली के अध्यक्ष रोहित कुर्मी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष राहुल कुशवाहा साहित्य पांडे,समीर मकरानी साहिल खटीक,राजा बुंदेला,सुदीप पटेरिया, इंजी.सत्यम सिंह चौधरी,कल्याण सिंह रोहित लारिया,अवदेश सिंह,रेवाराम रजक, अवधेश सिंह,राजा अहिरवार,अजय अहिरवार,शिवम तिवारी,मनीष कुमार,  आनंद अहिरवार आदि मौजूद थे।

Share:

सागर : दर्दनाक सड़क हादसा: बेटी की शादी के कार्ड बांटने गए पिता समेत दो की मौत

सागर :  दर्दनाक सड़क हादसा: बेटी की शादी के कार्ड बांटने गए पिता समेत दो की मौत


तीनबत्ती न्यूज: 17 अप्रैल, 20ए6

सागर : जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात सिहोरा के पास हुए हादसे में पिता समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

----------------
वीडियो देखने क्लिक करे

---------------

मृतकों की पहचान सुभाष नगर, सागर निवासी 45 वर्षीय देवी प्रसाद अहिरवार और उनके साथी रामकुमार अहिरवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देवी प्रसाद की बेटी की शादी 28 अप्रैल को तय थी और घर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। इसी सिलसिले में वे अपने साथी के साथ रिश्तेदारों को शादी के कार्ड बांटने सिहोरा गए थे।

गुरुवार देर रात जब दोनों सिहोरा से लौट रहे थे, तभी मंडी गेट के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: पांचवें दिन हुई समाधि मुनि श्री निर्दोष सागर महाराज की : डोला में पहुंचे हजारों श्रद्धालु

घटना की सूचना मिलते ही सिहोरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को राहतगढ़ अस्पताल भिजवाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।परिजनों के मुताबिक, हादसे को अंजाम देने वाला वाहन पिकअप हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

इस हादसे के बाद परिवार में जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

Share:

महिला आरक्षण बिल : तीन दशक का इंतजार खत्म, अब 33% भागीदारी का रास्ता साफ : सांसद डॉ लता वानखेड़े

महिला आरक्षण बिल :  तीन दशक का इंतजार खत्म, अब 33% भागीदारी का रास्ता साफ : सांसद डॉ लता वानखेड़े 


तीनबत्ती न्यूज: 17 अप्रैल , 2026

सागर : लोकसभा  में सागर लोकसभा क्षेत्र की सांसद लता वानखेड़े ने संविधान संशोधन विधेयक, संघराज्य क्षेत्र शासन विधि संशोधन विधेयक और परिसीमन विधेयक के समर्थन में प्रभावशाली भाषण दिया। उन्होंने इन विधेयकों को केवल कानूनी बदलाव नहीं, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को अधिक सशक्त, पारदर्शी और प्रतिनिधिक बनाने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।

_____________

वीडियो देखने क्लिक करे

लोकसभा: महिला आरक्षण बिल : #सांसद डॉ लता वानखेड़े बोली : तीन दशक का इंतजार खत्म, अब 33% भागीदारी का रास्ता साफ

_______________

उन्होंने विशेष रूप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम को देश के भविष्य की दिशा तय करने वाला निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को केवल भागीदारी ही नहीं, बल्कि नेतृत्व का अवसर प्रदान करेगा। सांसद ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे एक छोटे से गांव में पंच और तीन बार सरपंच रहने के बाद आज वह संसद तक पहुंची हैं। उन्होंने इसे अपनी नहीं, बल्कि देश की हर महिला की उपलब्धि बताया, जिसे अवसर मिलने पर वह इतिहास रच सकती है।

----------------
वीडियो देखने क्लिक करे

---------------

सांसद ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण का मुद्दा तीन दशकों तक लंबित रखा गया। 1996 से लेकर 2014 तक इस पर चर्चा तो हुई, लेकिन ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उस समय महिलाओं की क्षमता कम थी या फिर राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी थी। उन्होंने इसे महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय बताया।

वहीं, वर्तमान सरकार की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि तीन दशक तक लंबित रहा यह विधेयक अब कुछ ही दिनों में पारित कर दिया गया, जो स्पष्ट करता है कि नियत और नेतृत्व में कितना अंतर होता है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम केवल कानून नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का आधार है।

सांसद ने आंकड़ों के माध्यम से बताया कि वर्तमान में लोकसभा में महिलाओं की भागीदारी लगभग 15 प्रतिशत और राज्यसभा में करीब 14 प्रतिशत है, जो वैश्विक औसत 24 प्रतिशत से काफी कम है। कई राज्यों की विधानसभाओं में यह आंकड़ा 5 प्रतिशत से भी नीचे है। ऐसे में परिसीमन विधेयक के माध्यम से महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित होना एक बड़ा बदलाव साबित होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर एक प्रगतिशील राष्ट्र के रूप में उभर रहा है और महिला सशक्तिकरण उसकी प्रमुख पहचान बनता जा रहा है। उनका मानना है कि यह अधिनियम देश की हर महिला के लिए नई उम्मीद लेकर आया है।

अपने भाषण के अंत में सांसद ने कहा कि अब देश की महिलाएं प्रतीक्षा नहीं करेंगी, बल्कि अपने अधिकारों के लिए आगे बढ़ेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि ये तीनों विधेयक भारत के लोकतंत्र को और मजबूत करेंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक न्यायपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे

Share:

कलेक्टर प्रतिभा पाल बनी शिक्षिका: छात्रावास में बच्चों से पहाड़ा, अंग्रेजी सहित मध्याह्न भोजन, रहने की व्यवस्थाये पूछी ▪️बच्चों को दिए पुरस्कार और मंगाया पिज्जा

कलेक्टर प्रतिभा पाल बनी शिक्षिका:  छात्रावास में बच्चों से पहाड़ा, अंग्रेजी सहित मध्याह्न भोजन, रहने की व्यवस्थाये पूछी

▪️बच्चों को दिए पुरस्कार और मंगाया पिज्जा


तीनबत्ती न्यूज:  17 अप्रैल 2026
सागर: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्थाओं के ठीक रखने के लिए
मौके पर जाकर निरीक्षण कर रही हैं। इसी परिपेक्ष में उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित बालाक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया एवं विद्यार्थियों से उनकी शैक्षणिक जानकारी प्राप्त करते हुए भोजन, आवास सहित अन्य जानकारियां प्राप्त की। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट  गगन बिशेन, जिला परियोजना अधिकारी गिरीश मिश्रा, आबिद खान मौजूद थे।
----------------
वीडियो देखने क्लिक करे
---------------

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा कार्यभार ग्रहण करते ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती पाल ने स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित बालक छात्रावास पुलिस लाइन का निरीक्षण किया एवं छात्रावास में मौजूद विद्यार्थियों के समक्ष शिक्षक बनकर उनके शैक्षणिक अध्ययन की जानकारी प्राप्त की।


बच्चे को बैठाया बाजू में : उपहार में पिज्जा मिले बच्चों को

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बच्चों को अपने समकक्ष बिठाकर उनसे पहाड़ा, गणित एवं अंग्रेजी विषय के संबंध में जानकारी प्राप्त की कलेक्टर ने पहाड़ा पढ़ने वाले विद्यार्थियों को तत्काल अपने ओर से पुरस्कार भी दिया एवं उन सभी छात्राओं को भेंट स्वरूप पिज़्ज़ा भी उपलब्ध करवाया गया जहां बच्चों ने एक साथ बैठकर पिज्जा का स्वाद लिया। कलेक्टर श्रीमती पाल ने बच्चों के लिए अच्छे से अच्छा भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, रसोई घर का निरीक्षण किया। 




निरीक्षण के दौरान भोजन तैयार कर रही महिलाओं से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की एवं उनके आवास व्यवस्था पर भी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को खेल सामग्री भी उपलब्ध कराएं। 

इसी प्रकार उन्होंने छात्रावास परिसर में पुस्तकालय का भी अवलोकन किया एवं और पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए कहा। कलेक्टर ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक ज्ञान पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं कहा कि और जो भी आवश्यकता पड़ती है उनको उपलब्ध कराएं।
Share:

Sagar News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम : समर्थन में महापौर के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान

Sagar News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम :  समर्थन में महापौर के नेतृत्व में  हस्ताक्षर अभियान

तीनबत्ती न्यूज: 16 अप्रैल, 2026

सागर :  नगर निगम महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के नेतृत्व में सिटी स्टेडियम में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। अभियान में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं नागरिकों ने सहभागिता करते हुए अधिनियम के प्रति समर्थन व्यक्त किया।



इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने वाला ऐतिहासिक कदम है। यह अधिनियम लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कर उन्हें निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भूमिका प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समान अवसर देना ही सशक्त और समृद्ध राष्ट्र निर्माण का आधार है।

----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: कलेक्टर प्रतिभा पाल पहुंची जिला अस्पताल: #गैरहाजिर डॉक्टर्स को नोटिस, कबाड़ा हटाने के निर्देश: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख्ती

-------------------

महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश और समाज का नाम रोशन कर रही हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा।

उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि वे समाज में जागरूकता फैलाएं तथा महिला अधिकारों, शिक्षा और स्वावलंबन के लिए आगे आएं।

ये हुई शामिल

इस अवसर पर स्वाति तिवारी, निवेदिता रत्नाकर, संध्या भार्गव, शालिनी तिवारी, प्रियंका उपाध्याय, शिवा ठाकुर, गुंजा ठाकुर, सुष्मिता ठाकुर, अंजलि दुबे, कंचन अग्रवाल, निधि जैन, मोहनी ठाकुर, ज्योति ठाकुर सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

Share:

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने “अटल पार्क“ का लोकार्पण किया, स्टेडियम का नामकरण पीएम मोदी के नाम ▪️गौरव दिवस ने बरोदिया कलां को सांस्कृतिक मानचित्र पर पहचान दिलाई : अविराज सिंह

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने “अटल पार्क“ का लोकार्पण किया, स्टेडियम का नामकरण पीएम मोदी के नाम

▪️गौरव दिवस ने बरोदिया कलां को सांस्कृतिक मानचित्र पर पहचान दिलाई : अविराज सिंह


तीनबत्ती न्यूज: 16 अप्रैल, 2026

बरोदिया कलां,(मालथौन)। कोई भी देश उन नागरिकों के बिना महान नहीं बन सकता जो अपनी पहचान पर गर्व करते हैं और अपने भविष्य के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। गौरव दिवस के दिन हम अपने बरोदिया कलां के गौरव , यहां की प्रतिभाओं को सम्मानित करते हैं। यह अपनी मातृभूमि को नमन करने का दिवस है। यह उद्गार युवा भाजपा नेता अधिराज सिंह ने यहां “बरोदिया कलां गौरव दिवस“ कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने बरोदिया कलां में 100 लाख की लागत से निर्मित भव्य पार्क तथा बरोदिया कलां स्टेडियम में 25 लाख की लागत से फ्लड लाईट व सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने लोकार्पित पार्क का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर “अटल पार्क“ किया, साथ ही बरोदिया कलां स्टेडियम का नामकरण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी स्टेडियम किया। उन्होंने कहा कि पार्क में श्रद्धेय अटल जी की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। इस अवसर पर अनेक टीवी रियलिटी शो की विजेता, लोकप्रिय गायिका अरुणिता लाल के गीतों की शानदार और भव्य प्रस्तुति हुई।


गौरव दिवस के मंच से अपने संबोधन में अविराज सिंह ने कहा कि आपके अपने भूपेंद्र भैया ने केवल सड़कों और भवनों का विकास ही नहीं किया, बल्कि बरोदियाकलां गौरव दिवस शुरू कराकर बरोदियाकलां की सांस्कृतिक आत्मा को भी एक नई पहचान और सम्मान दिलाया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी संस्कृति और पूर्वजों के गौरव को कभी नहीं भूलना चाहिए, क्योंकि जड़ें कटने पर पेड़ सूख जाता है। आज का युवा तकनीक से तो जुड़ गया है, लेकिन धीरे-धीरे संस्कारों और परंपराओं से दूर होता जा रहा है। युवा नेता श्री अधिराज सिंह ने प्रख्यात कवि स्व श्री रामधारी सिंह दिनकर की कविता को उद्धृत करते हुए कहा कि “संस्कृति वह है जिसे हम जीवन भर कमाते हैं, यह पूर्वजों का ऋण है जिसे हम चुकाते हैं। यह न ईंटों के महलों में, न वस्त्रों में बसती है, यह तो मनुष्य के चरित्र और आचरण में हँसती है।“  उन्होंने कहा कि हमें सरसंघचालक श्रद्धेय डॉ. मोहन भागवत का यह कथन स्मरण रखना चाहिए कि संस्कृति किताबों में नहीं, हमारे आचरण में दिखनी चाहिए। जो हम समाज को देना चाहते हैं, वह पहले हमारे व्यक्तित्व में संस्कार बनकर उतरना चाहिए। 

----------------

खबर का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: कलेक्टर प्रतिभा पाल पहुंची जिला अस्पताल: #गैरहाजिर डॉक्टर्स को नोटिस, कबाड़ा हटाने के निर्देश: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख्ती

-------------------

1.25 की लागत से निर्मित “अटल पार्क“और प्रधानमंत्री “नरेन्द्र मोदी स्टेडियम“ में फ्लडलाइट का लोकार्पण किया


इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने बरोदिया कलां में 100 लाख की लागत से निर्मित भव्य पार्क तथा बरोदिया कलां स्टेडियम में 25 लाख की लागत से फ्लड लाईट व सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आज यहां सुंदर पार्क, तालाब और फ्लडलाइट से सजा स्टेडियम देखा। देख कर लगा कि यह बरोदिया कलां नगर भविष्य के लिए तैयार हो रहा है। पार्क में और क्या हो सकता है यह भी निर्देश दिए गए हैं। आज से पार्क का नाम “अटल  पार्क“ होगा और स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नाम “नरेन्द्र मोदी स्टेडियम“ होगा। उन्होंने कहा कि अटल पार्क में श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।


गायिका अरुणिता कांजीलाल ने अपनी शानदार प्रस्तुति से प्रतिभा को सिद्ध किया


गायिका अरुणिता कांजीलाल ने अपने शालीन और आत्मविश्वासी स्वभाव के अनुसार गायन क्षमता की गहराई का इस स्टेज शो में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एक तरफ युवा वर्ग की पसंद के गीतों की प्रस्तुति से प्रांगण को जोश से भर दिया। साथ ही आल टाइम ग्रेट फिल्मी गीतों का बड़ी ही खूबसूरती से नये प्रयोगों के साथ प्रस्तुत किया। इन गीतों में पन्ना की तमन्ना  है, शीशा हो या दिल हो, जिए तो जिए कैसे, प्यार हुआ इकरार हुआ, एक राधा एक मीरा, सत्यम शिवम सुंदरम, तू मेरा जानू है, करले प्यार करले, मुझे तुमसे है कितने,  ये गलियां ये चौबार, मेरा पिया घर आया,मार डाला, मेरी सांसों में तू, कुछ कुछ होता है, हजारों में किसी को, प्यार हुआ इकरार हुआ, मैं हूं खुशरंग, आओ तुम्हें चाँद, दिलबर दिल से प्यारे, सुन साहिबा सुन जैसे गीत प्रस्तुति में शामिल रहे। बरोदिया कलां में अरुणिता को सुनने परे खुरई विधानसभा क्षेत्र, सागर जिले के अलावा निकटवर्ती राज्य यूपी के ललितपुर से भी दर्शक कार्यक्रम को देखने सुनने आए। दर्शकों की उत्सुकता के पीछे अरुणिता की टीवी चैनलों पर लोकप्रिय हुए म्यूजिकल रियलिटी शो कारण रहे जहां दर्शकों ने उनके काम को खूब सराहा।


भव्य आतिशबाजी से रंगारंग हुआ बरोदिया कलां का आकाश,प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान हुआ


नगर परिषद बरोदिया कलां के आयोजन गौरव दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन, कन्या पूजन और भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने वर्ष 2025-26 में कक्षा दसवीं और बारहवीं में सर्वाधिक अंक लाने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व खेल प्रतिभाओं को सम्मान किया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में लक्ष्मी यादव, चंचल साहू, मयंम चौरसिया, इन्द्रजीत समाधिया, श्रद्धा साहू, राधिका दांगी, जया कुशवाहा, मोहनीश प्रजापति, निकिता पटेल, मालती अहिरवार, चांदनी प्रजापति शामिल रहे।



कार्यक्रम का संचालन भोपाल से आई एंकर प्रतिभा मेनन और लक्ष्मण सिंह लोधी ने किया। कार्यक्रम में श्रीमती मीना देवी चुन्नी लाल कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष नीतेश यादव, अरविंद लोधी, पुष्पेंद्र परिहार, अनिल पाराशर, राजेंद्र सिंह दरी, बलवीर सिंह राजपूत, आरसी दुबे, संगीता कौशिक, कोमल यादव, उमेश अहिरवार, दयाराम चौरसिया, निरंजनसिंह ठाकुर, अजमेर सिंह लोधी, रामसिंह ठाकुर, बलराम ठाकुर, तोरण राय, नपं उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता दुबे, पार्षद, श्रीमती रतिराजा बुन्देला, लखन, श्रीमती पूजा, श्रीमती कमलेश कुमारी, श्रीमती हल्ली बाई, कोमल सिंह, श्रीमती रेखा चौरसिया, बलराम सिंह दांगी, खुशाल, श्रीमती रामसखी सौर, सुरेन्द्र सौर, श्रीमती लक्ष्मीबाई, दिलीप कुमार अहिरवार, मनीष पटवा सहित समस्त जनप्रतिनिधि, एसडीएम मनोज चौरसिया,नगरपालिका सीएमओ राजेश मेहतेल, नगरपरिषद सीएमओ संजय समुद्रे और हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

Share:

बीएमसी सागर की डॉ. अर्चना वर्मा AIIMS में सम्मानित : फिजियोथेरेपी क्षेत्र को बड़ी उपलब्धि

बीएमसी सागर की डॉ. अर्चना वर्मा AIIMS में सम्मानित : फिजियोथेरेपी क्षेत्र को बड़ी उपलब्धि


तीनबत्ती न्यूज :16 अप्रैल 2026

सागर: स्वास्थ्य सेवा एवं पुनर्वास विज्ञान के क्षेत्र में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC), सागर ने राष्ट्रीय पटल पर अपनी छाप छोड़ी है। बीएमसी में पदस्थ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अर्चना वर्मा को AIIMS, नई दिल्ली में आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस (NCAHRS-AIIMS) में प्रतिष्ठित “बेस्ट क्लिनिशियन अवॉर्ड” से नवाजा गया है।

​उनके उत्कृष्ट क्लिनिकल कार्य और मरीजों के वैज्ञानिक पुनर्वास (Scientific Rehabilitation) के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। उनको Redefining Multidisciplinary Care- Evidence Based Approaches for Advanced Health Care थीम पर यह अवॉर्ड मिला।


​इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. पी.एस. ठाकुर ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि​ डॉ. अर्चना वर्मा को मिला यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण का प्रतिफल है, बल्कि यह हमारे मेडिकल कॉलेज के लिए भी बड़े गौरव की बात है। बीएमसी में हम मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और डॉ. अर्चना जैसे विशेषज्ञ इस लक्ष्य को साकार कर रहे हैं।


----------------

खबर का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: कलेक्टर प्रतिभा पाल पहुंची जिला अस्पताल: #गैरहाजिर डॉक्टर्स को नोटिस, कबाड़ा हटाने के निर्देश: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख्ती

-------------------

​वहीं, बीएमसी के मीडिया प्रभारी डॉ. सौरभ जैन ने जानकारी देते हुए बताया डॉ. अर्चना वर्मा का चयन देशभर से आए सैकड़ों विशेषज्ञों के बीच किया गया, जो उनके कार्य की गुणवत्ता को दर्शाता है। फिजियोथेरेपी आज आधुनिक चिकित्सा का एक अनिवार्य स्तंभ है। डॉ. अर्चना की इस सफलता से कॉलेज के अन्य चिकित्सकों और छात्रों को भी उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

Share:

पांचवें दिन हुई समाधि मुनि श्री निर्दोष सागर महाराज की : डोला में पहुंचे हजारों श्रद्धालु

पांचवें दिन हुई समाधि मुनि श्री निर्दोष सागर महाराज की : डोला में पहुंचे हजारों श्रद्धालु


तीनबत्ती न्यूज: 16 अप्रैल, 2026

सागर : आचार्य श्री समय सागर महाराज के आशीर्वाद से मुनिश्री महासागर महाराज के सानिध्य में भाग्योदय तीर्थ में आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज (दक्षिण) के शिष्य मुनि श्री निर्दोष सागर महाराज (63 वर्ष) की संलेखना 12 अप्रैल से प्रारंभ हुई थी । 5 वें दिन मुनि श्री की सुबह 8:28 बजे णमोकार मंत्र के सुनते हुए समाधि हो गई। मुनिश्री कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे है वे मूलतः गृहस्थ अवस्था में सागर नगर के रामपुरा वार्ड के निवासी हैं।


मुकेश जैन ढाना ने बताया कि महासागर महाराज के सानिध्य में प्रारंभ हुई संलेखना के पहले दिन निर्जल उपवास किया दूसरे दिन लौकी का जूस और जल लिया तीसरे दिन पुनः उपवास किया चौथे दिन जल और लौकी का जूस लिया 16 अप्रैल को आचार्य श्री के आशीर्वाद के बाद उन्होंने यम संलेखना का नियम ले लिया था। मुनि श्री की सुबह समाधि हो गई। मुनि श्री महासागर महाराज करेली की ओर विहार कर रहे थे। आचार्य श्री समय सागर महाराज के द्वारा मुनि श्री की संलेखना समाधि का आशीर्वाद और संकेत मिलने के बाद 50 किमी से चतुर्भटा ग्राम से वापस विहार कर भाग्योदय तीर्थ सागर पहुंचे।

----------------

खबर का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: कलेक्टर प्रतिभा पाल पहुंची जिला अस्पताल: #गैरहाजिर डॉक्टर्स को नोटिस, कबाड़ा हटाने के निर्देश: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख्ती

-------------------

परिवार त्यागा ली मुनि दीक्षा

63 वर्षीय मुनि श्री निर्दोष सागर महाराज के गृहस्थ अवस्था का नाम संतोष जैन था कक्षा नवमी तक शिक्षित 5 भाई बहनों में सबसे बड़े थे और बर्तन का व्यवसाय करते थे 1998 में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज से दो प्रतिमा के व्रत लिए थे और हमेशा गुरु चरणों में परिवार सहित रहकर मुनि और आर्यिका संघो को चौका लगाकर आहार कराया करते थे 7 जुलाई 2006 से उन्होंने व्यापार का त्याग कर दिया जनवरी 2008 में उनकी दोनों किडनी खराब हो गई डॉक्टर ने जवाब दे दिया तो आचार्य श्री ने उन्हें कुछ नियम देकर आशीर्वाद दिया और सात प्रतिमा के व्रत ले लिए, 12 फरवरी 2021 को उन्होंने परिवार का त्याग कर गुना में आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज (दक्षिण) से मुनि दीक्षा ग्रहण की। पहले चातुर्मास में ही लकवा ग्रस्त होने से अस्वस्थ रहने लगे और उसके पश्चात आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि श्री प्रबुद्ध सागर महाराज के साथ उन्होंने दो चातुर्मास व्यतीत किये। फरवरी 2026 से सागर में विराजमान थे।प्रतिदिन सैकड़ो लोग उनके दर्शन करने के लिए भाग्योदय तीर्थ पहुंचे। पूर्व में सागर में मुनि श्री क्षमा सागर महाराज और मुनि श्री भव्य सागर महाराज की समाधि हो चुकी है। 

सुबह जैसे ही समाधि की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंची कुछ ही देर में हजारों लोग भाग्योदय तीर्थ स्थित संत भवन अंतिम दर्शनों के लिए श्रीफल लेकर के पहुंचे  10 बजे संत भवन से डोला उठाया गया। हर व्यक्ति ने डोला में कंधा दिया। 25 एकड़ विद्योदय तीर्थ में मुनि संघ के सानिध्य में संस्कार क्रियाएं भक्ति पढ़कर की गई। हजारों सूखे नारियल अंत्येष्टि संस्कार में श्रद्धालुओं के द्वारा समर्पित किए गए अंतिम क्रियाएं होने के बाद भी सैकड़ो की संख्या में लोग वहां पर पहुंचते रहे जिले भर से लोग अल्प सूचना पर पहुंचे।

मुनि श्री निर्दोष सागर महाराज की समाधि के उपरांत अस्थि संचय का कार्यक्रम 17 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे से 25 एकड़ भूमि में होगा।

विनयांजलि सभा 18 अप्रैल को

समाधिस्थ मुनिश्री निर्दोष सागर महाराज की समाधि पर विनयांजलि सभा 18 अप्रैल को सुबह 8 बजे से भाग्योदय तीर्थ के मुख्य पंडाल में मुनि श्री महासागर महाराज, मुनि श्री अभेद सागर महाराज, मुनि श्री अगर्भ सागर महाराज, क्षुल्लक श्री सुधर्मसागर और क्षुल्लक श्री श्वेत सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में संपन्न होगी।

यम संलेखना का नियम 15 अप्रैल को शाम 4:30 बजे लिया 

मुनि संघ ने आचार्य श्री समय सागर महाराज और आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज दक्षिण से संकेत प्राप्त कर यम संलेखना 15 अप्रैल को दोपहर 4:30 बजे नौ बार णमोकार मंत्र पढ़कर नियम लिया। यम संलेखना में एक स्थान सुनिश्चित होता है उसके बाहर जाने पर प्रतिबंध लग जाता है। उन्होंने चारों प्रकार के आहारो का त्याग हमेशा के लिए कर दिया था।



Share:

Sagar News: कलेक्टर प्रतिभा पाल ने देखी जिला हॉस्पिटल की व्यवस्थाएं : गैर हाजिर डॉक्टर्स को नोटिस, कबाड़ा हटाने के निर्देश: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख्ती ▪️नवजातों को दुलारा, प्रसूताओं से पूछा- "कोई दिक्कत तो नहीं?"

Sagar News: कलेक्टर प्रतिभा पाल ने देखी जिला हॉस्पिटल की व्यवस्थाएं : गैर हाजिर डॉक्टर्स को नोटिस, कबाड़ा हटाने के निर्देश: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख्ती

▪️नवजातों को दुलारा, प्रसूताओं से पूछा- "कोई दिक्कत तो नहीं?"


तीनबत्ती न्यूज:  16 अप्रैल 2026

सागर: जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को जमीनी स्तर पर परखने के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बुधवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। अचानक अस्पताल पहुँचीं कलेक्टर ने एक ओर जहाँ मरीजों और नवजातों के प्रति संवेदनशीलता दिखाई, वहीं दूसरी ओर लापरवाही बरतने वाले स्टाफ और अव्यवस्थाओं पर कड़ा रुख अख्तियार किया।

----------------

खबर का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: कलेक्टर प्रतिभा पाल पहुंची जिला अस्पताल: #गैरहाजिर डॉक्टर्स को नोटिस, कबाड़ा हटाने के निर्देश: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख्ती

-------------------

वार्डों का सघन निरीक्षण

कलेक्टर ने अस्पताल के ओटी (OT), इमरजेंसी, आईसीयू (ICU), एचडीयू (HDU) और एसएनसीयू (SNCU) सहित जनरल, पीडिया वार्ड का बारीकी से निरीक्षण किया। एसएनसीयू और पीडिया वार्ड में कलेक्टर का ममतामयी रूप देखने को मिला। उन्होंने भर्ती नवजात शिशुओं को दुलारा और उनके स्वास्थ्य के संबंध में डॉक्टरों से चर्चा की। प्रसूति वार्ड में उन्होंने महिलाओं से चर्चा कर अस्पताल में मिल रहे उपचार, निःशुल्क दवाइयों और भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रसूताओं को शासन की योजनाओं का लाभ मिलने में कोई देरी नहीं होनी चाहिए।



ब्लड बैंक के लिए नई रणनीति और अनुपयोगी सामग्री का निपटारा

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पाया कि अस्पताल के  कुछ कोनों में अनुपयोगी सामग्री (कबाड़) जमा है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अनुपयोगी सामग्री को तुरंत 'राइट ऑफ' (Write-off) कर ऑक्शन/ निष्कासित करें, ताकि अस्पताल में साफ-सफाई और खाली जगह का बेहतर प्रबंधन हो सके। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि जिले में रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रति माह नियमित रक्तदान कैंप आयोजित किए जाएं।


गैरहाजिर डॉक्टर्स को नोटिस

कलेक्टर श्रीमती पाल ने कहा कि चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। मरीज दूर-दराज से बड़ी उम्मीद लेकर यहाँ आते हैं। यदि कोई भी ड्यूटी से नदारद पाया गया या कार्यों में लापरवाही बरती गई, तो कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, स्वास्थ्य जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं में कोई कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

दो डॉक्टर्स मिले गैरहाजिर

निरीक्षण के दौरान ड्यूटी रोस्टर के अनुसार डॉ. अमित दुबे स्त्री रोग विशेषज्ञ और डॉ. ललिता पाटिल स्त्री रोग विशेषज्ञ अपने कार्यस्थल पर अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों को चेतावनी के साथ नोटिस थमाया गया है।  

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के भ्रमण के दौरान वार्ड क्रमांक 02 (प्रसूति वार्ड) में शाम के राउंड पर डॉक्टर के उपस्थित न होने का मामला सामने आया था। कलेक्टर द्वारा व्यक्त की गई नाराजगी के बाद संबंधित चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण मरीजों को उपचार मिलने में असुविधा हुई, जो कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही है। संबंधित डॉक्टर से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ये रहे शामिल

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर  अविनाश रावत, सिटी मजिस्ट्रेट  गगन बिसेन , सीएमएचओ डॉ आर्य, क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवायें सागर संभाग डॉ नीना गिडियन,  सिविल सर्जन डॉ आरएस जयंत सहित जिला चिकित्सालय के अन्य डॉक्टर्स , स्टाफ भी मौजूद थे।

Share:

अंत्योदय के लक्ष्य के साथ बूथ स्तर तक पहुंचे कार्यकर्ता: लोकेन्द्र पाराशर

अंत्योदय के लक्ष्य के साथ बूथ स्तर तक पहुंचे कार्यकर्ता: लोकेन्द्र पाराशर




तीनबत्ती न्यूज: 15 अप्रैल, 2026

सागर। भाजपा प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने कहा कि कार्यकर्ता अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा और संकल्प को पहुंचाएं। गांव,गरीब,नारी शक्ति, किसान एवं वंचित वर्ग का उत्थान ही भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता है। वे सागर विधानसभा के डॉ. हरिसिंह गौर मंडल, यमुना ताई मंडल एवं सागर नगर अंबेडकर मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक को जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने भी संबोधित किया।बैठक के दौरान श्री पाराशर ने उपस्थित पार्षदों एवं पदाधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


श्री पाराशर ने कहा कि संगठनात्मक शक्ति प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित होती है। नियमित बैठकें कार्यकर्ताओं को गढ़ने का कार्य करती हैं तथा उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। कार्यकर्ताओं की विचारधारा के प्रति निष्ठा, अनुशासन और सेवा भाव ही संगठन को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार और जनप्रतिनिधियों के बीच सेतु बनकर कार्य करें तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत के तहत अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को पक्के मकान, उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना के जरिए गरीबों एवं बुजुर्गों को निःशुल्क उपचार की सुविधा तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से गांव-गांव तक सड़कों का विस्तार किया गया है। इन योजनाओं से समाज के कमजोर वर्गों का सशक्तिकरण हुआ है।



जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही सुनिश्चित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाएं और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को समझकर उनके समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा पार्टी और आमजन के बीच सशक्त समन्वय स्थापित करें। श्री तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने और पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि बैठक उपरान्त प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया नगर मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया के निवास पर पहुंचे जहां उन्होंने भोजन उपरांत स्थानीय कार्यकर्ताओं से भेंट की।

बैठक में जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार,मंडल प्रभारी जगन्नाथ गुरैया,मनीष चौबे,विक्रम सोनी,राहुल वैद्य मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया,नीरज यादव,मेघा दुबे,नीलम अहिरवार,मंडल पदाधिकारी एवं पार्षद गण उपस्थित रहें।

Share:

कमिश्नर ने किया बीना का औचक निरीक्षण : सांदीपनी विद्यालय के निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

कमिश्नर ने किया बीना का औचक निरीक्षण : सांदीपनी विद्यालय के निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी


तीनबत्ती न्यूज: 15 अप्रैल, 2026
सागर: कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी द्वारा आज बीना विकासखण्ड का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने ग्राम पहलेजपुर में मूंग फसल का मौके पर निरीक्षण किया एवं उन्नत कृषि हेतु किसानों से चर्चा की, ग्राम ऐरण में पुरातात्विक धरोहर स्थल पर चल रहे निर्माण कार्य सौंदर्यीकरण, रोड निर्माण एवं बीना नदी के घाट का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत ऐरण के सरपंच श्री अमान सिंह अहिरवार से पंचायत में चल रहे विकास कार्यों ,फार्मर आईडी एवं ई- टोकन से खाद प्राप्ति,चना/ मसूर एवं गेहूं की स्लाट बुकिंग एवं विक्रय हेतु निकटतम खरीदी केंद्र की जानकारी ली गई।  


ग्राम गौहर में यमुना वेयरहाउस स्थित कृषि साख सहकारी समिति मंडीबामोरा का निरीक्षण कर समिति प्रबंधक को खरीदी केंद्र पर पर्याप्त बारदाना , तौल कांटा, सिलाई मशीन हम्माल ,पेयजल, छाया की आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, तत्पश्चात ग्राम हींगटी में सांदीपनि विद्यालय के भवन निर्माण कार्य का जायजा और निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की गई।
  


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive