Editor: Vinod Arya | 94244 37885

महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार व असुरक्षा की घटना को जिला कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ ने एसपी को दिया ज्ञापन

महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार व असुरक्षा की घटना को जिला कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ ने एसपी को दिया ज्ञापन


तीनबत्ती न्यूज: 11 अप्रैल, 2026

सागर : जिला महिला कांग्रेस उत्पीड़न , निवारण प्रकोष्ठ ने आज जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा को ज्ञापन सौंप कर जिले में बढ़ रहे महिला अपराधों पर रोक लगाने की मांग की ।

प्रकोष्ठ की अध्यक्ष गीता कुशवाहा ने कहा कि जिले में दुष्कर्म ,दहेज, उत्पीड़न एवं साइबर अपराध की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि हो रही है। इन घटनाओं के कारण महिलाएं भय और असुरक्षा महसूस कर रही है महिलाओं से संबंधित सभी मामलों ,का फास्ट ट्रैक कोर्ट से निराकरण हो संवेदनशील इलाकों स्कूल कॉलेज बस स्टैंड बाजारों में पुलिस ग्रस्त बढ़ाई जाए एवं महिला हेल्पलाइन 1091, 181 ,112 को और सक्रिय किया जाए गांव-गांव में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कानूनी अधिकारों की जानकारी के साथ साथ गुड टच -बेड टच पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए । प्रकोष्ठ की अध्यक्ष गीता कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं को आशा है कि आप इस गंभीर विषय पर तत्काल संज्ञान लेकर प्रभावी कदम उठाएंगे और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में सहयोग हेतु आदेशित करेंगे 


इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने भी कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को लाडली बहन तो कहती है लेकिन मानती नहीं आज पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा पीड़ित महिला वर्ग ही है जो असुरक्षा भय और डर के साए में जी रही हैं जिसे निजात दिलाना बहुत आवश्यक है।  जीतू पटवारी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रकोष्ठ प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका किरार के निर्देश पर उक्त ज्ञापन सोपा गया है। 

ये हुए शामिल

इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं जिनमें पार्षद रिचा सिंह ,पार्षद रोशनी खान, किरण लता सोनी, रेखा सोनी ,ज्योति मलैया ,रेखा अहिरवार, दमयंती अहिरवार ,संतोष रानी सेन ,शोभा रानी, रमाकांत यादव ,महेश अहिरवार, भैयन पटेल ,श्री दास रैकवार ,जितेंद्र अहिरवार ,वसीम खान ,सुंदर अहिरवार,मेघा आदि एसपी कार्यालय पर उपस्थित थे 


Share:

सीएम डॉ मोहन यादव से जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की अहम मुलाकात, संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा

सीएम डॉ मोहन यादव से जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की अहम मुलाकात, संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा


तीनबत्ती न्यूज: 11 अप्रैल, 2026

सागर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने शनिवार को भोपाल में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती, पार्टी के आगामी अभियान और कार्यक्रमों की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सागर जिले में चल रहे संगठनात्मक कार्यों और पार्टी अभियानों की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और कार्यक्रमों के प्रभाव की जानकारी भी साझा की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले में चल रही गतिविधियों पर प्रसन्नता जताते हुए उन्होंने जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी और आगामी अभियानों को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए।

Share:

Sagar: पोस्टर-पंपलेट हटाने लगे संस्थान : माफीनामा भी लिखा : नगर निगम की सख्ती का दिखा असर

Sagar: पोस्टर-पंपलेट हटाने लगे संस्थान : माफीनामा भी लिखा : नगर निगम की सख्ती का दिखा असर


तीनबत्ती न्यूज: 11 अप्रैल, 2026

सागर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए की जा रही सख्ती का असर अब नजर आने लगा है। सार्वजनिक स्थानों, दीवारों और विद्युत पोल पर अवैध रूप से पोस्टर-पंपलेट चिपकाने वाले संस्थान अब खुद आगे आकर उन्हें हटाने लगे हैं।

__________

खबर का वीडियो देखने क्लिक करे

नगरनिगम की सख्ती : अराईज मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट ने #पोस्टर पंपलेट हटाने का कार्य प्रारंभ कर मांगी माफी

____________


नगर निगम आयुक्त राज कुमार खत्री के निर्देश पर संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत ऐसे व्यक्तियों और संस्थानों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जा रही है। इसी सख्ती का परिणाम है कि शहर में जागरूकता बढ़ी है और संस्थान नियमों का पालन करते हुए स्वच्छता अभियान में सहयोग कर रहे हैं।

इसी क्रम में शहर के प्रमुख अराईज मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट ने भी पहल करते हुए अपने द्वारा लगाए गए पोस्टर और पंपलेट हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। संस्थान के मैनेजर रोहित दीक्षित ने लिखित माफीनामा देकर भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने का आश्वासन दिया है।

नगर निगम ने सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों और संगठनों से अपील की है कि वे स्वच्छ सर्वेक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं और सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर-पंपलेट न लगाएं।


निगमायुक्त श्री खत्री ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति या संस्था शहर की स्वच्छता को प्रभावित करते हुए ऐसा करते पाए गए, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम का उद्देश्य सागर शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है, ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।

Share:

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर ने संघर्ष, परिश्रम, दूरदृष्टि, सादगी को जीवन में अंगीकार कर देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया : विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ▪️संघर्ष, सादगी, समर्पण के पर्यायवाची कर्पूरी ठाकुर: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री डॉ राज भूषण चौधरी ▪️शांति और क्रांति के समन्वयक थे कर्पूरी ठाकुर: राम बहादुर राय ▪️मध्य प्रदेश में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पहली प्रतिमा सागर में हुई स्थापित

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर ने संघर्ष, परिश्रम, दूरदृष्टि, सादगी को जीवन में अंगीकार कर देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया : विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर

▪️संघर्ष, सादगी, समर्पण के पर्यायवाची कर्पूरी ठाकुर: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री डॉ राज भूषण चौधरी

▪️शांति और क्रांति के समन्वयक थे कर्पूरी ठाकुर: राम बहादुर राय

▪️मध्य प्रदेश में  भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की पहली प्रतिमा सागर में हुई स्थापित


तीनबत्ती न्यूज:  11 अप्रैल 2026 

सागर: भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर ने संघर्ष, परिश्रम, दूरदृष्टि, सादगी को जीवन में अंगीकार कर देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया। उक्त विचार विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सागर में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में व्यक्त किए। 

कार्यक्रम में मुख्य  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र, दिल्ली रामबहादुर राय, जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी, मंत्री  गोविन्द सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री  भूपेन्द्र सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, नरयावली विधायक  प्रदीप लारिया एवं महापौर श्रीमती संगीता तिवारी,निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने की

रघु ठाकुर जी मौलिक विचारक

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भारत रत्न श्री कर्पूरी ठाकुर जी के चरणों में अपनी ओर से श्रद्धा व्यक्त करता हूं और उनके चरणों में नमन करता हूं। इस अवसर के हम साक्षी बन पा रहे हैं, इसके लिए रघु ठाकुर जी को हृदय से बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं। रघु ठाकुर जी मौलिक विचारक हैं, राजनीतिक क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रहे हैं, लेकिन राजनीतिक मूल्यों के प्रति उनका समर्पण रहा। इस कारण राजनीति में पदों की दौड़ में वह बिछड़ते हुए दिखाई देते होंगे, लेकिन सम्मान की दृष्टि से रघु ठाकुर की तुलना किसी और से नहीं की जा सकती। ऐसे रघु भाई हमारे परम मित्र हैं।


महापुरुषों की जीवन शैली अपनाए

श्री राजभूषण उनके क्षेत्र की यात्रा के साक्षी रहे और उन्होंने बहुत ही प्रेरणादायक विषय हम सब लोगों के सामने रखा है। मैं समझता हूं ऐसे अवसर न सिर्फ भाषण के लिए होते हैं, न सिर्फ प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के लिए होते हैं, ऐसे अवसर प्रेरणा लेने के लिए होते हैं। इस अवसर से हम प्रेरणा लें, कर्पूरी जी के व्यक्तित्व को, कृतित्व को, उनकी साधना को, उनके संघर्ष को, उनके समर्पण को, उनकी संवेदनशीलता को, उनकी दूरदृष्टि को अपने जीवन में अगर हम अंगीकार करें तो अपने जीवन को भी सार्थक बना सकते हैं और देश के कल्याण के लिए भी निश्चित रूप से कुछ करने में योगदान देने में हमारी भूमिका हो सकती है। आज भौतिक प्रतिस्पर्धा का दौर है, इसलिए हर व्यक्ति प्रतिस्पर्धा की दौड़ में आगे निकलना चाहता है, लेकिन समय-परिस्थितियां ऐसी बन रही हैं कि प्रतिस्पर्धा के मानदंड बदलते जा रहे हैं। आज की प्रतिस्पर्धा सफलता की है, संपन्नता की है, संप्रदायता की है, यश की है और इस दौड़ में सब लोग दौड़े चले जा रहे हैं। अंजाम क्या होगा, मंजिल कहां मिलेगी, इसका किसी को मालूम नहीं है, लेकिन दौड़ने में कोई भी पीछे नहीं रहना चाहता है। लेकिन मैं इस अवसर पर कहना चाहता हूं कि मित्रों, हमारा यह देश और हमारी भारतीय संस्कृति ने कभी भी न तो हाड़-मांस के ढांचे की पूजा की और न ही पैसे की पूजा की। हमारी संस्कृति में हमेशा गुणों की पूजा हुई, नैतिकता की पूजा हुई। कोई टाटा-बिरला के बाद मानेगा या नहीं मानेगा, इसकी गारंटी नहीं है, लेकिन अगर सागर से गुजरा हुआ कोई फकीर कोई बात कह जाए तो उसकी मानने के लिए लोग विवश होते हैं। तो फकीरी में जीने वाला यह देश है, इसलिए आप स महसूस करते होंगे, एक कालखंड था जब हमारे देश में सैकड़ों रियासतें थीं, राजा-महाराजा, सुल्तान, बादशाह जगह-जगह पर थे। देश में कहीं भी चले जाओ, हर जगह राजा, सुल्तान, बादशाह की मूर्तियां और छतरियां आपको लगी हुई मिल जाएंगी। वे राजा भी थे, महाराजा भी थे, संपन्नता भी थी, आज भी संपन्नता दिखाई देती होगी, लेकिन बिना गुण के कोई उन मजारों पर पुष्प अर्पित करने और दिया जलाने नहीं जाता। जिसमें गुण था, उनकी पूजा होती है, चाहे वह महाराणा प्रताप हों, महर्षि दधीचि हों, कबीर जी हों, भक्त रविदास हों। कौन कहां का है, कौन बिरादरी का है, कौन किस मजहब का है, इससे कोई लेना-देना नहीं, लेकिन वे पूजित किए जाने वाले लोग हैं। योग्य गुणों में है, तो यह सारा समाज, सारा देश उनकी पूजा निश्चित रूप से करता है।



भारत रत्न चलकर आया

विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि मंजिल खुद आकर कदम चूम लेती है, अगर पथिक हिम्मत न हारे। कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति बेशक दशक बाद आज लगी हो मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच में, लेकिन कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व ने लोगों को प्रेरणा देने का काम किया, तो कर्पूरी ठाकुर के पास भारत रत्न भी चलकर आया और कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए भी हम सब लोग विवश हुए। सब कहते हैं कर्पूरी ठाकुर के पास गाड़ी नहीं थी, उनके पास बैंक बैलेंस नहीं था, उनके पास बहुत अच्छे कपड़े नहीं थे, उनके पास बड़ी जमीन-जायदाद नहीं थी, लेकिन मैंने पूर्व में भी कहा, यह देश उन सब चीजों की पूजा करता ही नहीं है। यह देश पूजा करता है मानव के अंदर फकीरी और दूसरों के लिए जीने के जज्बे की, और वह जज्बा कर्पूरी जी में था। इसलिए आज हम सब लोग यहां उनको अपना श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए एकत्रित हुए हैं।

जीवन संघर्ष, सादगी, समर्पण और परिश्रम से भरा : केंद्रीय मंत्री


इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री  राजभूषण चौधरी ने कहा कि भारत रत्न श्री कर्पूरी ठाकुर का जीवन संघर्ष, सादगी, समर्पण और परिश्रम से भरा था। इसी सादगी भरे जीवन से उन्होंने दो बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर समाज उत्थान किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने गरीब एवं अभावग्रस्त व्यक्तियों के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल हुए और मेधावी छात्र थे, किंतु उन्होंने पढ़ाई छोड़कर आजादी का मार्ग चुना। उन्होंने कहा कि जब तक भारत माता परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त नहीं हो जाती, तब तक वे इस लड़ाई को लड़ते रहेंगे। उन्होंने पिछड़े वर्ग, गरीब वर्ग के लिए हमेशा संघर्ष किया। उन्होंने आठ बार विधानसभा चुनाव जीता। वे अपराजित जननायक थे। उन्होंने सत्ता के सर्वोच्च पद पर रहते हुए सभी वर्गों के लिए कार्य किया।

इंदिरा गांधी कला मंच के अध्यक्ष श्री राम बहादुर राय ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर शांति और क्रांति के समन्वयक थे। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर की कार्य शैली और सिद्धांतों पर चर्चा करते हुए बताया कि कर्पूरी ठाकुर ने कमजोर वर्ग के हितों के लिए सदैव आगे रहते थे। इसके कई उदाहरण श्री राय ने दिए। उन्होंने बताया कि  इमरजेंसी के समय  कर्पूरी ठाकुर ने नेपाल में रहकर विदेशी मीडिया और मानव अधिकार आयोग को देश के हालातों से अवगत कराया और संघर्ष की लड़ाई लड़ी।


योग्यता की कसौटी योग्यता  हो

समाजवादी चिंतक एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष रघु ठाकुर ने कहा कि तत्कालीन नगरीय प्रशासन मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के सहयोग से इस मूर्ति के लिए नगर निगम के माध्यम से जमीन उपलब्ध हुई और आज भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति स्थापना हो रही है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर में महात्मा गांधी, राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश का मिलन था, जिनके सिद्धांतों पर कर्पूरी ठाकुर ने अपने व्यक्तित्व को निखारकर आगे बढ़े। श्री कर्पूरी ठाकुर में गांधी जी के गुण थे, जिनके माध्यम से उन्होंने अनेक कार्य किए। उन्होंने कहा कि योग्यता की कसौटी योग्यता नहीं थी, योग्यता की कसौटी भाषा थी, तब जाकर बिहार में अंग्रेजी की अनिवार्यता को खत्म कराया। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सिविल सर्विस में सी-सेट की अनिवार्यता को खत्म होना चाहिए, जिससे कि हिंदीभाषी प्रदेश के परीक्षार्थी चयनित हो सकें। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर राष्ट्रीय धरोहर हैं, हमें उनके सिद्धांतों पर चलना चाहिए।


इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने सत्ता को सेवा का केंद्र बनाया और उसी के माध्यम से जनसेवा की। उन्होंने कहा कि तपस्या, ईमानदारी, संकल्प, श्रम और परिश्रम लेकर वे हमेशा चलते थे, जिससे उनकी हमेशा विजय होती थी। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने गरीबों, पिछड़ों, जरूरतमंदों की लड़ाई लड़ी और उनको समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि कपूरी ठाकुर न केवल एक राजनेता थे बल्कि पर एक समाज सुधारक भी थे।


पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सादगी जननेता का आभूषण है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ की में एकमात्र प्रतिमा सागर ने स्थापित हो रही है। यह गौरव का विषय है। 

विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर राजनीति में सादगी और शुचिता के पुरोधा थे। विधायक श्री प्रदीप लारिया ने कहा कि जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर अद्भुत प्रतिभा के धनी थे।  महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर समाज के लिए एक नई ऊर्जा थे, एक अद्भुत, चमत्कारी प्रतिभा के धनी थे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उनको भारत रत्न देकर सम्मानित कर जो काम किया, वह सराहनीय है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी जी ठाकुर की जो प्रतिमा स्थापित हो रही है, वह पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के प्रयासों के कारण हो रही है, जिनके प्रयास से यहां अटल पार्क में जमीन उपलब्ध हुई। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर हमें आगे बढ़ना होगा।


ये रहे शामिल

कार्यक्रम में श्री लालचंद घोसी एवं श्री राजेश्वर सेन ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, पूर्व सांसद श्री लक्ष्मी नारायण यादव, पूर्व सांसद  राजबहादुर सिंह,  गौरव सिरोठिया, पूर्व विधायक श्री सुनील जैन, सुशील तिवारी,  सुखदेव प्रसाद तिवारी, पार्षद शैलेन्द्र ठाकुर, बीजेपी मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी, रुपेश यादव, पप्पू गुप्ता, डॉ बद्री भाई,राम कुमार पचौरी, विनोद तिवारी, जाहर सिंह, शिवराज ठाकुर राजेश्वर सेन,  शैलेष केशरवानी, नेवी जैन, मुकेश जैन ढाना, रफीक गनी, राहुल साहू, मुकेश साहू, अजय तिवारी,नगर निगम कमिश्नर  राजकुमार खत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जयंत सिंह तोमर और मदन जैन ने किया।


Share:

सागर में सनसनीखेज हत्या: खून से सने बोरे में मिला युवक का शव ढाबे के पास : हाथ में रोटी और ककड़ी का टुकड़ा

सागर में सनसनीखेज हत्या: खून से सने बोरे में मिला युवक का शव ढाबे के पास : हाथ में रोटी और ककड़ी का टुकड़ा


तीनबत्ती न्यूज: 11 अपील, 2026

सागर : सागर जिले के कर्रापुर क्षेत्र स्थित राजा ढाबा के पास शनिवार सुबह एक खून से सने बोरे में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोलकर शव बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

 35-40 वर्षीय युवक का शव, सिर पर गंभीर चोटें

पुलिस के अनुसार बोरे के अंदर करीब 35-40 वर्षीय पुरुष का शव मिला है। शव के सिर और चेहरे पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या कुल्हाड़ी से की गई है। उसके माथे और सिर पर गंभीर वार किए गए, जबकि एक कान भी कटा हुआ मिला है।

हत्या के बाद शव बोरे में भरकर फेंका गया

आरोपियों ने हत्या के बाद शव को रस्सी से बांधकर बोरे में भर दिया और सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना कर पंचनामा तैयार किया और जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान: भेड़ा बंडा निवासी महेंद्र अहिरवार

जांच के दौरान मृतक की पहचान महेंद्र पिता कोमल अहिरवार (उम्र 38 वर्ष) निवासी ग्राम भेड़ा बंडा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महेंद्र शुक्रवार शाम घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मृतक बकरी चराने का काम करता था और उसके परिवार में पत्नी व 12 वर्षीय बेटी है।

खाना खाते समय हुआ हमला!

जांच में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। मृतक के हाथ में रोटी और ककड़ी का टुकड़ा मिला, जबकि जेब में बीड़ी और माचिस भी थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि जब वह खाना खा रहा था, उसी दौरान आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

हत्या का कारण अज्ञात, कई एंगल पर जांच

फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है और पुराने विवाद समेत अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा के अनुसार पुलिस टीम मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। कई एंगलो पर छानबीन की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में भी छानबीन की जा रही है।


Share:

असम के मुख्यमंत्री की कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर की गई टिप्पणी से गुस्साये कांग्रेसियों किया अर्धनग्न प्रदर्शन

असम के मुख्यमंत्री की कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर की गई टिप्पणी से गुस्साये कांग्रेसियों किया अर्धनग्न प्रदर्शन


तीनबत्ती न्यूज: 10 अप्रैल, 2026

सागर: असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा द्वारा राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर की गई अभद्र एवं अशोभनीय टिप्पणी से गुस्साए कांग्रेसियों ने सागर जिला युवा कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैंट के संयुक्त तत्वाधान में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मोहासा,शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैंट के अध्यक्ष रवि उमाहिया की मुख्य उपस्थिति में स्थानीय सदर कबूला पुल के समीप भाजपा और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये अर्धनग्न प्रदर्शन किया। तथा प्रदर्शन स्थल पर मौजूद पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा पर अपराधिक प्रकरण दर्ज करनें की पुरजोर मांग उठाई।

____________

खबर का वीडियो देखने क्लिक करे

असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर की गई टिप्पणी से गुस्साये कांग्रेसियों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

___________


प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी पर इस्तेमाल की गई अभद्र और अशोभनीय भाषा पूरी तरह निंदनीय,शर्मनाक और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे जी देश के एक वरिष्ठ और लोकप्रिय और जननेता हैं,उनका अनुभव,कद और प्रतिष्ठा अतुलनीय है,उनका अपमान किसी एक व्यक्ति का नहीं,बल्कि इस देश के अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के करोड़ों लोगों का भी अपमान है।जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मोहासा ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री के बयान से बीजेपी की अनुसूचित जाति विरोधी सोच एक बार फिर सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे जी जैसे वरिष्ठ और सम्मानित नेता के खिलाफ़ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी बेहद निंदनीय है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी पर की गई टिप्पणी की जितनी कड़े शब्दों में निंदा की जाए उतनी कम है।उन्होंने कहा कि हेमंत बिस्वा सरमा के बयान से भाजपा का असली चहरा उजागर हुआ है।

ये रहे शामिल

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि उमाहिया,जिला कांग्रेस के संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी,मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी, कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक गौर,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव द्वय आशीष चौबे,अक्षय दुबे,युवा कांग्रेस नरयावली के अध्यक्ष रोहित वर्मा,युवा कांग्रेस सुरखी के अध्यक्ष प्रणव सिंह राजपूत,युवा कांग्रेस खुरई के अध्यक्ष अमन लोधी,युवा कांग्रेस रहली के अध्यक्ष रोहित कुर्मी, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अरविंद बंटी पंथी आदि ने हेमंत बिस्वा सरमा के बयान पर तीखा आक्रोश व्यक्त करते हुए उन पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की पुरजोर मांग उठाई।प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,आर आर पाराशर, हेमंत लारिया,युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजा बुंदेला, हरगोविंद कुर्मी,सत्येंद्र मोहन दुबे,आई एम खान,राहुल कुशवाहा,अबरार सौदागर,पवन यादव,समीर खान,गजेंद्र पटेल,गुलाब अहिरवार,पवन जाटव,जितेंद्र अहिरवार,पवन राय आदि मौजूद थे।

Share:

भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर : सत्ता में रहकर अपनी सादगी से सबको प्रेरित किया ▪️कर्पूरी जी के घनिष्ठ साथी रहे है रघु ठाकुर ▪️लेखक : जयंत सिंह तोमर

भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर : सत्ता में रहकर अपनी सादगी से सबको प्रेरित किया

▪️कर्पूरी जी के घनिष्ठ साथी रहे है रघु ठाकुर

▪️लेखक : जयंत सिंह तोमर 


तीनबत्ती न्यूज : 10 अप्रैल, 2026

भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर भारत के सार्वजनिक जीवन के उन नायकों में से थे जिन्होंने सत्ता में रहकर अपनी सादगी से सबको प्रेरित और आश्चर्यचकित तो किया ही , देश के वंचित और भूमिहीन समुदाय का जीवन बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास किए। ऐसा कहा जाता है कि अविभाजित बिहार में ऐसी कोई पगडंडी नहीं थी जिस पर होकर कर्पूरी ठाकुर न गुजरे हों।

जनवरी 1924 को बिहार में समस्तीपुर जिले के  पितौंझिया में जनमे कर्पूरी ठाकुर दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। साल 1988 में उनके निधन के बाद जब प्रसिद्ध राजनेता हेमवती नंदन बहुगुणा  पितौंझिया में उनके घर गए तो यह देखकर हैरान रह गए कि कर्पूरी ठाकुर का घर मिट्टी का बना हुआ था।जिसके उपर फूस  का छप्पर था।

यह भी पढ़ें : भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण 11 अप्रैल को सागर में ▪️विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री राजभूषण चौधरी सहित अनेक विशिष्टजन होंगे शामिल


केन्द्रीय मंत्री रहे यशवंत सिन्हा कभी मुख्यमंत्री कर्पूरी  ठाकुर के सचिव हुआ करते थे। उन्होंने अपने संस्मरणों में लिखा है कि एक बार जब वे मुख्यमंत्री के साथ  पितौंझिया गये तो कर्पूरी जी के पुश्तैनी घर में उन्हें बिठाने के लिए कोई कुर्सी नहीं थी। लेकिन कर्पूरी जी की पत्नी ने बड़ी आत्मीयता से उन्हें चाय बनाकर पिलाई। 

शिविर में था इंतजार उसी दिन हुआ निधन

सागर में जनमे भारत के सोशलिस्ट नायक रघु ठाकुर कर्पूरी जी के घनिष्ठ साथी रहे। जिस दिन कर्पूरी जी का निधन हुआ उसी दिन 17 फरवरी 1988 को रघु ठाकुर द्वारा छत्तीसगढ़ के अकलतरा में आयोजित एक कार्यकर्ता शिविर में कर्पूरी जी  को आना था। जब लोग उनके आने को का  इंतजार कर रहे थे तभी उनके  दुनिया से जाने की सूचना  मिली।

अंग्रेजी अच्छी जानते थे कर्पूरी जी

कर्पूरी जी बहुत अच्छी अंगरेजी बोलते थे। लेकिन वे यह भी मानते थे कि अंगरेजी और भाषाओं की तरह केवल एक भाषा है और यह बिलकुल जरूरी नहीं कि अंगरेजी जानने वाला ज्ञानी भी हो। यही कारण था कि बिहार के शिक्षामंत्री रहते हुए कर्पूरी ठाकुर ने अंगरेजी  की अनिवार्यता  समाप्त कर कमजोर विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में  पास होने  का  मार्ग प्रशस्त किया और उनके आगे बढ़ने का रास्ता साफ किया। 

डॉ लोहिया ने बिहार में जो  वैचारिक जमीन  तैयार की थी उसे कर्पूरी ठाकुर ने  आगे बढ़ाने का काम किया। यदि उन्होंने उस  जमीन  को  निरंतर आगे नहीं  बढ़ाया होता तो बिहार में पिछड़े और अति पिछड़े कभी न सत्ता में आ पाते न इस वर्ग का कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री बन पाता। कर्पूरी जी बहुत पढ़ाकू थे। हर यात्रा में किताबों का बस्ता उनके साथ रहता ही था।

परिवारवाद के विरोधी

परिवारवाद के वे विरोधी थे। जब उनके बेटे रामनाथ ठाकुर को चुनाव टिकट देने के लिए कहा गया तो कर्पूरी ठाकुर ने यह कहते हुए साफ़ मना कर दिया कि ऐसा करेंगे तो दूसरे दलों के वंशवाद और परिवारवाद की आलोचना कैसे करेंगे।

सादगी के कई किस्से प्रचलित

कर्पूरी जी की सादगी के अनेक किस्से प्रचलित हैं। बताते हैं उनके फटे कुर्ते को देखकर जब नये कुर्ते के लिए चंदा किया गया तो वह पैसा भी कर्पूरी ठाकुर ने पार्टी फंड में जमा करा दिया। वे जरूरत पड़ने पर स्टेशन पर ही अखबार बिछाकर सो लेते थे। मुख्यमंत्री रहने के बाद भी वे साइकिल, रिक्शा की सवारी में देखे जा सकते थे। एक बार जब वे रघु ठाकुर जी से मिलने सागर आये तो वापसी की बस पकड़ने की जल्दी में मोटरसाइकिल पर बैठकर गये। 

गुटनिरपेक्ष आंदोलन के नेता यूगोस्लाविया के मार्शल टीटो कर्पूरी जी को बहुत मानते थे। समाजवादी युवाओं के एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मार्शल टीटो की कर्पूरी जी से मित्रता हुई थी। एक बार टीटो उनके लिए उपहार स्वरूप एक ओवरकोट भी लाये थे।

मुख्यमंत्री बनने के बाद कर्पूरी ठाकुर ने जब देखा कि मंत्रालय में विशिष्ट लोगों और आम आदमी के लिए अलग-अलग लिफ्ट की व्यवस्था है तो तत्काल उन्होंने इस भेदभावपूर्ण व्यवस्था को समाप्त करने के निर्देश दिए। 

उनसे मिलने आने वालों का तांता लगा ही रहता था। जरूरी सरकारी कामकाज निपटाने के लिए अगर उनकी कहीं एकान्त में बैठने की व्यवस्था की जाती तब भी उनकी सहजता के कारण लोग धीरे-धीरे पता लगाकर वहां भी आ जाते। मुख्यमंत्री आवास से कार्यालय के रास्ते में कोई भी परिचित उन्हें मिलता वे अपनी गाड़ी में बैठने के लिए जरूर कहते चाहे गाड़ी में जगह हो या न हो। 

उनके समय में मुख्यमंत्री आवास के एक कोने में आटा- दाल और आलू- प्याज रखा ही रहता था जिससे गांव से आने वाले आगंतुकों को भोजन की दिक्कत न हो। 

कर्पूरी जी के मन में गरीब और पिछड़ों के प्रति गहरी करुणा थी। लेकिन ऊंची जाति के या साधन-संपन्न लोगों के प्रति कोई विद्वेष उनमें बिलकुल नहीं रहा। कर्पूरी जी के मुख्यमंत्री रहते हुए गांव  पीतौंझिया में उनके पिता के साथ ऊंची जाति के दबंगों ने दुर्व्यवहार किया था। जब प्रशासन के लोग दबंगों पर कार्रवाई के लिए पहुंचे तो कर्पूरी जी ने कहा था कि केवल मुख्यमंत्री के पिता को ही क्यों राहत मिले, अगर प्रशासन का सहयोग मिलना है तो हर गरीब को मिलना चाहिए।

गरीबों पर अत्याचार की एक घटना से द्रवित होकर कर्पूरी ठाकुर ने कमजोर समुदाय के लोगों को बंदूक का लायसेंस देने की भी व्यवस्था की थी।

बेटा सीएम लेकिन पिता ने नहीं छोड़ा पुश्तैनी काम

यह किस्सा बहुत प्रचलित है कि एक बार उनकी बिरादरी का नौजवान जब उनसे नौकरी मांगने मुख्यमंत्री निवास पहुंच गया तो कर्पूरी जी ने उसे हजामत बनाने का सामान खरीदने का पैसा दिया और कहा कि रोजगार का जो पुश्तैनी साधन है उसे क्यों छोड़ते हो। ऐसा बताते हैं कि कर्पूरी ठाकुर जब मुख्यमंत्री बन गये तब भी उनके पिता ने पितौंझिया के लोगों के बाल काटने और हजामत बनाने का काम नहीं छोड़ा था। 

कर्पूरी ठाकुर ने स्वतंत्रता संग्राम में तो भाग लिया ही था देश में जब इमर्जेंसी लगी तब भी वे भूमिगत रहकर सक्रिय थे। वेश बदलकर वे नेपाल से मद्रास तक गये। समाज के हर कमजोर वर्ग को आरक्षण का जो समावेशी फार्मूला उन्होंने दिया था उसकी सराहना आज भी सब करते हैं।

11 अप्रैल को सागर में हो रही है प्रतिमा स्थापित



कर्पूरी ठाकुर के इसी व्यक्तित्व को हमेशा याद रखने के लिए सोशलिस्ट नायक रघु ठाकुर की पहल से सागर में कर्पूरी जी की प्रतिमा लगाई गई है जिसका अनावरण ग्यारह अप्रैल को मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सहित अनेक विशिष्ट जनों की उपस्थिति में होगा। कर्पूरी ठाकुर  की स्मृति में मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में यह पहली प्रतिमा है जिससे आनेवाली पीढ़ियां प्रेरणा लेंगी।


लेखक : जयन्त सिंह तोमरभारत रत्न कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा स्थापना  समिति 

Share:

भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण 11 अप्रैल को सागर में ▪️विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री राजभूषण चौधरी सहित अनेक विशिष्टजन होंगे शामिल

भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण 11 अप्रैल को सागर में

▪️विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री राजभूषण चौधरी सहित अनेक विशिष्टजन होंगे शामिल


तीनबत्ती न्यूज: 10 अप्रैल, 2026

सागर।‌ भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण 11 अप्रैल 2026 को दोपहर बारह बजे सागर के अटल पार्क परिसर में होने जा रहा है। सुप्रसिद्ध सोशलिस्ट चिंतक व राजनेता रघु ठाकुर की पहल से नगरपालिका निगम सागर ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापना के लिए अटल पार्क में स्थान सुरक्षित किया है। प्रतिमा का अनावरण मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष व प्रसिद्ध पत्रकार रामबहादुर राय , भारत सरकार के जलशक्ति मंत्री राजभूषण चौधरी, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, प्रदीप लारिया, महापौर संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार की उपस्थिति में होगा। समारोह की अध्यक्षता रघु ठाकुर करेंगे। दो वर्ष पहले ही भारत सरकार ने अपने सर्वोच्च सम्मान भारतरत्न से कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत सम्मानित किया था।

____________

कर्पूरी ठाकुर  की सादगी के बारे में पढ़ने क्लिक करे

भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर : सत्ता में रहकर अपनी सादगी से सबको प्रेरित किया ▪️कर्पूरी जी के घनिष्ठ साथी रहे है रघु ठाकुर ▪️लेखक : जयंत सिंह तोमर

___________

बिहार के रहे दी दफा सीएम

उल्लेखनीय है कि कर्पूरी ठाकुर दो बार बिहार के मुख्यमंत्री, लोकसभा व बिहार विधानसभा के सदस्य रहे। पहले आमचुनाव से फरवरी 1988 तक निरंतर वे किसी न किसी सदन में गरीबों की आवाज को मुखरता से उठाते रहे। उनकी गणना भारत के उन सोशलिस्ट नायकों में होती है जिन्होंने समाजवाद को जमीन पर उतारा।


रघु ठाकुर उनके घनिष्ठ साथी रहे

रघु ठाकुर उनके घनिष्ठ साथी रहे और उनके निमंत्रण पर कर्पूरी ठाकुर सागर सहित देशभर में अलग अलग स्थानों पर गये। जिस दिन उनका निधन हुआ उस दिन भी रघु ठाकुर के आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ में अकलतरा के एक शिविर में उन्हें पहुंचना था।

मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में इकलौती प्रतिमा स्थापना


सागर में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जो प्रतिमा लग रही है वह समूचे मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में इकलौती है। नगरनिगम सागर की महापौर संगीता तिवारी ने बताया कि समिति के संरक्षक श्री रघु ठाकुर ने विशेष पहल की थी। समिति के अनुरोध पर नगर निगम मेयर - इन- काउंसिल ( एम आई सी ) ने प्रस्ताव पारित कर अटल पार्क सागर में प्रतिमा स्थापना की स्वीकृति प्रदान की है। इसके बाद नगरनिगम महापरिषद ने भी इसे स्वीकृत‌ किया।सागर नगर के लिए यह गौरव की बात है कि समूचे मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ राज्य में भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की पहली प्रतिमा सागर नगर में स्थापित हुई है। 




Share:

MP: भोपाल,सागर, रीवा समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले : 26 IAS अधिकारियों के तबादले

MP: भोपाल,सागर, रीवा समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले : 26 IAS अधिकारियों के तबादले


तीनबत्ती न्यूज: 09 अप्रैल, 2026

भोपाल: मध्यप्रदेश में गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मोहन सरकार ने 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इस बदलाव में प्रियंक मिश्रा को भोपाल कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि वर्तमान कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव पद के साथ आयुक्त सह-संचालक, नगर एवं ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।




 












Share:

Sagar News : बी.टी.आई.पी.एस. के छात्रों ने जीपैट परीक्षा में इस वर्ष भी रचा इतिहास

Sagar News : बी.टी.आई.पी.एस. के छात्रों ने जीपैट परीक्षा में इस वर्ष भी रचा इतिहास

तीनबत्ती न्यूज: 09 अप्रैल, 2026

सागर: बाबू लाल ताराबाई इंस्टीट्यूट ऑफ फ़ामिस्यूटिकल साईस के अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित जीपेट (ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट) में 4 छात्रों का चयन हुआ है। अंशिका चौरसिया ने राष्ट्रीय स्तर पर 1233 रैंक, हर्ष नगाइच ने 2240, राजेश अहिरवार ने 8071 और ब्रजेश चढ़ार ने 7471 रैंक हासिल की है। इसी तरह अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित गेट परीक्षा में योगेन्द्र रायकवार ने 1906 रैंक हासिल की। जी पी ए टी परीक्षा में चयन होने पर भारत के उच्च संस्थान प्रवेश के साथ साथ 12400/- की छात्रवृत्ति प्राप्त होती है उल्लेखनीय है। की सत्र 2025 में 5 छात्र, 2024 में 3 छात्र और 2023 में 2 छात्रों का चयन महाविद्यालय से हुआ था। और वह सभी भारत के उच्च संस्थानों में अध्यनरत हैं।

बधाईयां दी प्रबंधन ने

छात्रों की इस स्वर्णिम सफलता पर संस्था है के चेयर मेन श्री संतोष जैन घड़ी, सचिव डॉ. सत्येन्द्र जैन, निदेशक प्रो. संजय के. जैन, प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार जैन और सभी फार्मेसी संकाय सदस्यों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना, करते हुए अपेक्षा कि वह दवाओं के क्षेत्र में नवीनतम शोधकार्य करेंगे।

Share:

पटवारी जी, 'झूठ' बोलने से पहले आईना देख लेती कांग्रेस; किसानों के नहीं, अपने 'अस्तित्व' की लड़ाई लड़ रहे हैं आप: श्याम तिवारी ,भाजपा जिला अध्यक्ष

पटवारी जी, 'झूठ' बोलने से पहले आईना देख लेती कांग्रेस; किसानों के नहीं, अपने 'अस्तित्व' की लड़ाई लड़ रहे हैं आप: श्याम तिवारी ,भाजपा जिला अध्यक्ष 

तीनबत्ती न्यूज: 09 अप्रैल, 2026

​सागर।  भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयानों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पटवारी जी को "झूठ" शब्द का इस्तेमाल करने से पहले अपनी पार्टी के काले इतिहास को देख लेना चाहिए। जिस कांग्रेस ने दशकों तक किसानों को सिर्फ 'वोट बैंक' समझा, आज वही हमदर्द बनने का ढोंग कर रही है।

जिला अध्यक्ष श्री तिवारी ने पटवारी के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि ​केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने संसद में जो आंकड़े रखे हैं,वे पूरी तरह तथ्यों पर आधारित हैं। कांग्रेस शासनकाल के ऊँट के मुँह में जीरे समान कृषि बजट और आज के भव्य बजट की तुलना ही बता देती है कि कौन सच बोल रहा है और कौन किसानों का असली हितैषी है।


​उन्होने कहा कि पटवारी जी किसानों को उकसाने से पहले यह जवाब दें कि कमलनाथ सरकार के '10 दिन में कर्ज माफी' के वादे का क्या हुआ? कांग्रेस ने किसानों को कर्ज माफी के नाम पर बरगलाया और उन्हें डिफाल्टर बनाने का पाप किया। यहाँ तक कि 'किसान सम्मान निधि' जैसी लाभकारी योजना में भी कांग्रेस सरकार ने रोड़े अटकाए थे।

उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश को लगातार मिल रहे 'कृषि कर्मण पुरस्कार' इस बात का प्रमाण हैं कि भाजपा सरकार में उत्पादन के नए कीर्तिमान रचे गए हैं। शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण, सिंचाई के रकबे में ऐतिहासिक वृद्धि और गेहूँ-धान की रिकॉर्ड खरीदी ने खेती को लाभ का धंधा बनाया है। 

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग के  विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। सरकार खरीदी केंद्रों से लेकर वारदाने तक की व्यवस्था को लेकर मजबूती से काम कर रही है । मुख्यमंत्री जी का स्पष्ट कहना है कि किसानों की मेहनत को सम्मान उपज को मिलेगा बेहतर दाम। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन ₹2625 प्रति क्विंटल की दर से खरीदी होगी और किसानो के खाते में पैसा जायेगा।

साथ ही उन्होने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि जीतू पटवारी अपनी सभाओं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खड़ा कर उन्हें किसान बताते हैं। यह लड़ाई किसानों के पेट या हक की नहीं, बल्कि कांग्रेस के खत्म होते राजनीतिक अस्तित्व को बचाने की छटपटाहट है। जनता द्वारा बार-बार नकारे जाने के बाद अब जीतू पटवारी किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर अपनी राजनीति चमकाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश का किसान जागरूक है और वह कांग्रेस के बहकावे में आने वाला नहीं है।


Share:

किसानों के साथ भाजपा सरकार ने धोखा किया : जीतू पटवारी ▪️सागर कृषि उपज मंडी पहुंचे पटवारी : अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर को किया फोन ▪️प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कांग्रेसजनों ने किया स्वागत

किसानों के साथ भाजपा सरकार ने धोखा किया : जीतू पटवारी

▪️सागर कृषि उपज मंडी पहुंचे पटवारी : अव्यवस्थाओं पर  कलेक्टर को किया फोन

▪️प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कांग्रेसजनों ने किया स्वागत


तीनबत्ती न्यूज: 09 अप्रैल, 2026

सागर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सागर दौरे के दौरान भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है और खरीदी व्यवस्था पूरी तरह से अव्यवस्थित है। सागर कृषि उपज मंडी पहुंचे पटवारी ने किसानों से सीधा संवाद किया। किसानों ने बताया कि वे तीन-चार दिन से मंडी में परेशान हैं, न तो समय पर खरीदी हो रही है और न ही उन्हें उचित दाम मिल रहा है।

पटवारी ने कहा कि खरीदी 25 दिन पहले शुरू होनी थी, लेकिन बारदाने की कमी के कारण किसान मजबूरी में अपना अनाज औने-पौने दामों में बेच रहे हैं।

__________

वीडियो देखने क्लिक करे

किसानों की चिंता करिए: जीतू पटवारी ने सागर कलेक्टर को लगाया फोन

__________

कलेक्टर को फोन कर दिए निर्देश

मंडी की स्थिति देखकर पटवारी ने मौके पर ही कलेक्टर को फोन लगाकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया और तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि किसान कई दिनों से परेशान हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक सुध नहीं ली।

__________

खबर का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में प्रदेश कांग्रेसअध्यक्ष जीतू पटवारी का कांग्रेसजनों ने जोरदार किया स्वागत

___________

सरकार पर साधा निशाना

पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार इस वर्ष को "किसान कल्याण वर्ष" बता रही है, जबकि हकीकत में यह "शोषण वर्ष" बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है और उनकी समस्याओं के समाधान में कोई रुचि नहीं दिखा रही।



मोतीनगर चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत

सागर आगमन पर मोतीनगर चौराहे पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटवारी का जोरदार स्वागत किया। बुलडोजर पर खड़े होकर गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा की गई।पटवारी ने मंच से नारी शक्ति और वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान भी किया।

भाजपा नेताओं पर भी बोला हमला

पटवारी ने कहा कि “मोदी की गारंटी खत्म हो चुकी है” और प्रदेश के सभी भाजपा नेता एक जैसे हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भाजपा सरकार की गतिविधियों पर नजर रखें और जनता के हित में एकजुट होकर काम करें।


कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि पटवारी के दौरे से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता है और उनके निर्देशों का पालन किया जाएगा। ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने भी कहा कि पटवारी लगातार जनता की आवाज उठा रहे हैं और उनके नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत हो रही है।

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील जैन,अमित राम जी दुबे , प्रदीप गुप्ता , मुकुल पुरोहित , सिंटू कटारे , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमराज रजक , नरेंद्र मिश्रा , वीरेंद्र राजे , आनंद हेला , सागर साहू , राहुल चौबे , बब्बू यादव , कमलेश तिवारी,समीर खान , प्रशांत समैया,नौशाद अब्बासी , फिरदौस कुरैशी , अरविंद सिंह ठाकुर , सुनील ठाकुर , पीयूष अवस्थी , शाहबाज कुरेशी , अजय सिंह राजपूत , निखिल जैन , सुरेंद्र चौबे , किरण लता सोनी , रेखा सोनी , रेखा अहिरवार , गीता पटेल , कल्लू पटेल , पवन पटेल, जितेंद्र चौधरी , निलेश अहिरवार , महेश अहिरवार , विनोद रैकवार , सुरेश रैकवार , भईयन पटेल , विजय साहू , हरिश्चंद्र सोनबर , मनोज सोनवार , अनिल सोनी , वीरू चौधरी टीकाराम दीवान, गोपाल प्रजापति,बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने जीतू पटवारी का स्वागत किया ।


Share:

प्रवास, संवाद और संपर्क से पार्टी का कार्य विस्तार करें : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ▪️भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन

प्रवास, संवाद और संपर्क से पार्टी का कार्य विस्तार करें : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह

▪️भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन


तीनबत्ती न्यूज: 09 अप्रैल, 2026

खुरई। पार्टी के कार्य विस्तार का मूल मंत्र प्रवास, संवाद और संपर्क है। इसके लिए सभी मंडल अध्यक्षों को अपने कार्यक्षेत्र के बड़े ग्रामों में प्रतिमाह आसपास के सात-आठ ग्रामों के कार्यकर्ताओं को बुलाकर एक दिवसीय बैठकें आयोजित करना चाहिए, जिनमें श्रमदान, सेवाकार्य, टिफिन बैठकें, ग्राम संपर्क जैसे कार्यक्रम पाँच-छह घंटों में चलें। ऐसी प्रत्येक बैठक में मैं स्वयं अपनी उपस्थिति दूंगा। यह मार्गदर्शन पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यहां आयोजित भारतीय जनता पार्टी के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के षष्ठम सत्र में वर्ग अतिथि वक्ता के रूप में “कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि“ विषय पर अपने उद्बोधन में दिया।


पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनेक महत्वपूर्ण व्यवहारिक सीखें दीं। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल है जो अपने कार्यकर्ताओं के निर्माण के लिए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करता है। इन वर्गों में अनुशासित, चरित्रवान और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है। उन्होंने बताया कि पार्टी के विस्तार के लिए कार्यकर्ता, कार्यालय, कार्यक्रम, कोष और कार्यकर्ता निर्माण की प्रक्रिया अपरिहार्य होती है। भाजपा व्यक्ति-आधारित दल नहीं, विचारधारा-आधारित दल है। जनसंघ से लेकर भाजपा तक पार्टी ने अनेक उतार-चढ़ाव देखे, अपनी सरकारें खो दीं, लेकिन कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस राजनीतिक यात्रा में हमारे लाखों जननेताओं और निर्दोष कार्यकर्ताओं ने प्रताड़नाएं सहीं, महीनों जेलें काटीं, बलिदान किया, लेकिन पार्टी और हमारे नेताओं ने कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया।

पूर्व गृहमंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सत्ता कभी भाजपा की प्राथमिकता नहीं रही, हमारी प्राथमिकता राष्ट्र है। भाजपा ने कभी राम मंदिर और धारा 370 जैसे मुद्दों पर समझौता नहीं किया और लगातार संघर्ष किया। जब देश की जनता ने यह विश्वास किया कि भाजपा ही विचारधारा, मूल्यों और राष्ट्रवाद पर चलने तथा इनसे समझौता नहीं करने वाली पार्टी है, तब हम उस स्थिति तक पहुंचे हैं कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन सके। भाजपा ने पंचनिष्ठाओं के आधार पर राजनीति की है। हम सब गौरवशाली हैं कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं। पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जीवन में लोक संस्कृति के अनुरूप सादगी और समर्पण हो। जिस ग्राम, परिवेश में जाएं, वहां की वेशभूषा और बोली-भाषा में संवाद करें। अनावश्यक व्यय और धन-वैभव के प्रदर्शन से नहीं, बल्कि योग्यता व चरित्र से कार्यकर्ता का सम्मान बढ़ता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का पतन कार्य की अधिकता से नहीं, कार्य की अनियमितता से होता है, इसलिए अनुशासित और व्यवस्थित जीवन शैली अपनाएं। बूथ के कार्यकर्ताओं को नाम से पहचानिए, जिससे आत्मीयता और संवाद बढ़ता है। कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपते रहें, जिससे नेतृत्व निर्माण हो और नए कार्यकर्ताओं का प्रवाह बना रहे। भाजपा के कार्यकर्ता की पहचान सेवा भावना, धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ने, योग्य संत-महात्माओं के आदर-सम्मान से है। राजनीति और वोट के अलावा ये सभी गतिविधियां भाजपा के कार्यकर्ताओं की अलग पहचान बनाती हैं। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने 1985 में विदिशा जिले के घटेरा गांव में लगे भाजयुमो के प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की स्मृतियों को साझा करते हुए बताया कि उन तीन दिनों में सुबह 5 से 7 बजे तक दो घंटे के श्रमदान में हम कार्यकर्ताओं ने मुख्य सड़क से घटेरा गांव को जोड़ने वाली डेढ़ किलोमीटर की सड़क श्रमदान से बनाई, तो ग्रामवासियों ने गाजे-बाजे के साथ हम कार्यकर्ताओं का सम्मान किया और उस गांव में तब से आज तक भाजपा चुनाव में नहीं हारी। उन्होंने कहा कि खुरई में भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से एक दिन में 65 हजार वृक्ष लगाने की घटना प्रदेश का रिकॉर्ड है। लगाए गए उन वृक्षों से आज भी जुड़िए, उनकी सेवा करते हुए कभी-कभार सोशल मीडिया पर पोस्ट डालिए, इन सबका जनता में सकारात्मक संदेश जाता है, जिसका लाभ पार्टी को, समाज को और अंततः आपको मिलता है।

दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के छठे सत्र में जनसंघ के समय से कार्य कर रहे वरिष्ठ भाजपा नेता वीर सिंह ठाकुर उर्दोना ने अध्यक्षता की। अध्यक्ष व अतिथि वक्ता का स्वागत खुरई नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी व रविंद्र सिंह ठाकुर ने किया। प्रशिक्षण वर्ग में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।


पूर्वमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने स्वागत में मिले दो कूलर जरूरतमंद महिलाओं को भेंट किए



प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा लेने पहुंचे पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह का स्वागत अवध पैलेस के संचालक दुबे परिवार ने फूल-मालाओं के स्थान पर दो नए कूलरों से किया। पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने स्वागत में मिले दोनों कूलर खुरई के ही अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड निवासी सुनीता अहिरवार और ज्ञान बाई बंसल को भेंट कर दिए। ये दोनों महिलाएं अनुसूचित जाति मोर्चा की भाजपा कार्यकर्ता थीं, जो प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा लेने आई थीं।



Share:

पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह से प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने भेंटकर लिया मार्गदर्शन

पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह से प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने भेंटकर लिया मार्गदर्शन 



तीनबत्ती न्यूज: 08 अप्रैल, 2026

सागर:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त होने के बाद रिशांक तिवारी ने पूर्व गृहमंत्री मंत्री एवं खुरई से वरिष्ठ विधायक भूपेंद्र सिंह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान तिवारी ने उनसे आशीर्वाद लिया तथा संगठन मे अपनी नई जिम्मेदारी पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। पूर्व गृहमंत्री सिंह ने तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, आज के दौर में मीडिया संगठन की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। इस भूमिका में धैर्य, अनुशासन और तथ्यों की स्पष्टता आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि तिवारी निष्ठापूर्वक कार्य कर संगठन को मजबूत बनाएंगे।वहीं रिशांक तिवारी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, वह उनके लिए  एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में संगठन की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार सक्रिय रहेंगे और पूरी ईमानदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे। 

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील तिवारी , एमआईसी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर , सोमेश जड़िया, शैलेश जैन , राजकुमार पटेल ,नवीन भट्ट , शैलेन्द्र तिवारी ,बाटू दुबे ,लालू तिवारी ,शुभम नामदेव ,टिंकू साहू ,संचित शुक्ला , नमन चौबे , निष्कर्ष दुबे , सोनिल पाठक ,देवआशीष दुबे ,शुभम सागर , सागर जाटव , राजा जाटव ,रामकुमार पटैल ,उपस्थित रहे।


बिटिया गौरा ने पहनाई माला: भेंट की यादगार तस्वीर


प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनने के उपरांत रिशांक तिवारी के सागर आगमन के दौरान जहां एक ओर शहरभर में भव्य स्वागत और जनसैलाब देखने को मिला । वहीं एक ऐसा भावुक पल भी सामने आया जिसने पूरे माहौल को आत्मीयता और संवेदनाओं से भर दिया। जब रिशांक तिवारी अपने परिवार से मिले तो वे भाव-विभोर हो उठे। सार्वजनिक जीवन की व्यस्तताओं और जिम्मेदारियों के बीच यह क्षण उनके लिए बेहद खास और सुकून भरा रहा। इस विशेष पल को और भी यादगार बना दिया उनकी नन्ही बिटिया गौरा ने। मासूम मुस्कान और गर्व से भरे भावों के साथ गौरा ने अपने पिता का स्वागत किया। उसने अपने छोटे-छोटे हाथों से रिशांक तिवारी को माला पहनाई और भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में खींची गई उनकी एक विशेष तस्वीर उन्हें भेंट की। यह तस्वीर केवल एक फ्रेम नहीं थी बल्कि उनके संघर्ष, समर्पण और उपलब्धियों की एक जीवंत झलक थी।रिशांक तिवारी ने अपनी बेटी को स्नेह से गले लगाया और इस पल को अपने जीवन के सबसे अनमोल क्षणों में से एक बताया।

Share:

शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) : मध्यप्रदेश सरकार पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी

शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) : मध्यप्रदेश सरकार पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी 


तीनबत्ती न्यूज: 08 अप्रैल, 2026

भोपाल : मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ क्षत्रवीर सिंह राठौर प्रतिनिधि मंडल के साथ आज स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ज के बुलावे पर उनके बंगले पर मिलने पहुंचे।

स्कूल शिक्षा मंत्री  ने बताया कि आपके ज्ञापन के आधार पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कहा है कि हमारी सरकार और हम शिक्षकों के साथ में है और अन्याय नहीं होने देंगे,यह संवेदनशील मामला है उन्होंने तत्काल सचिव स्तर पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और आज उसी आधार पर मैंने स्कूल शिक्षा सचिवतथा लोक शिक्षण संचालनालय एवं मंत्रालय के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की है जिसमें यह निर्णय लिया गया है कि मध्यप्रदेश सरकार शिक्षकों के साथ है।

कल ही शिक्षा विभाग से संचालक श्री के के द्विवेदी,विधि प्रभारी श्री राजेंद्र डेकाटे दिल्ली में सर्वोच्च न्यायालय जाकर पुनर्विचार याचिका दायर करने संबंधी महाअधिवक्ता से विधिक सलाह लेकर त्वरित कार्यवाही करेंगे, अतः शिक्षक बंधु परीक्षा को लेकर बिल्कुल भी भयभीत न हों,मध्यप्रदेश सरकार सदैव शिक्षकों के साथ है एवं उनका अहित नहीं होने देंगे। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री राकेश गुप्ता ने दी है।

प्रतिनिधि मंडल  में भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री श्री कुलदीप गुर्जर,भोपाल जिला अध्यक्ष श्री नागेश पांडे,शिशुपाल सिंह, साथ में रहे ।

Share:

उच्च शिक्षा को लेकर विधायक शैलेंद्र जैन की मंत्री इंदर सिंह परमार से हुई चर्चा

उच्च शिक्षा को लेकर विधायक शैलेंद्र जैन की मंत्री इंदर सिंह परमार से हुई चर्चा


तीनबत्ती न्यूज: 08 अप्रैल, 2026

सागर: सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने भोपाल प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

ई-लाइब्रेरी स्थापना का उठाया मुद्दा

विधायक जैन ने शासकीय कन्या उत्कृष्ट महाविद्यालय में ई-लाइब्रेरी स्थापित करने का विषय प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि इससे छात्राओं को आधुनिक डिजिटल संसाधनों की सुविधा मिलेगी और उनकी पढ़ाई अधिक प्रभावी बन सकेगी।

विधायक जैन ने उच्च शिक्षा में संसाधनों के विस्तार और तकनीकी सुविधाओं के समावेश को आवश्यक बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सकती है।

मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन

मंत्री इंदर सिंह परमार ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी विषयों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया और कहा कि सरकार शिक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share:

नरयावली: 23 आंगनबाड़ी भवन और 132/33 केव्ही उपकेंद्र की मांग पर MLA प्रदीप लारिया की चर्चा

नरयावली: 23 आंगनबाड़ी भवन और 132/33 केव्ही उपकेंद्र की मांग पर MLA प्रदीप लारिया की चर्चा


तीनबत्ती न्यूज: 08 अप्रैल, 2026

भोपाल/सागर :  नरयावली विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर विधायक प्रदीप लारिया ने राजधानी भोपाल में महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में 23 आंगनबाड़ी केंद्रों के नए भवन निर्माण एवं 132/33 केव्ही उच्च दाब विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की मांग रखी।

विधायक लारिया ने महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया से भेंट कर क्षेत्र के जर्जर एवं भवनविहीन आंगनबाड़ी केंद्रों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि कई केंद्रों के भवन जर्जर होने के कारण ध्वस्त किए जा चुके हैं, जिससे संचालन में कठिनाई हो रही है। उन्होंने सागर और राहतगढ़ विकासखंड के कुल 23 केंद्रों के लिए नए भवनों की मांग रखी। इनमें  सागर विकासखंड के जर्जर व ध्वस्त हो चुके केंद्र शंकरगढ़, रतनगंज, सेमराबाग, भैंसानाका, रिछोड़ा, रुसल्ला, बाछलोन, पटकुई, तिंसुआ, कर्रापुर, आमेट, रतौना और रजौआ के नाम शामिल है। वहीं भवन विहीन केंद्र पथरियाहाट, डुंगासरा, चितौरा और किशनपुरा के लिए भी नवीन भवनों की मांग की गई है। इसी प्रकार राहतगढ़ विकासखंड के सेमरा लहरिया, देवरी, सेवारा सेवारी, तोड़ा गौतमिया, कनेरा नीखर और हनोता पारीक्षित के भवन विहीन केंद्रों के भवन बनाने का आग्रह किया गया है। इस पर मंत्री भूरिया ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

वहीं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से मुलाकात में विधायक लारिया ने नरयावली क्षेत्र में नए 132/33 केव्ही उच्च दाब उपकेंद्र की स्थापना का प्रस्ताव सौंपा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था मकरोनिया उपकेंद्र पर निर्भर है, जहां बढ़ते लोड के कारण ओवरलोडिंग, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या लगातार बनी हुई है।

विधायक ने कहा कि नए उपकेंद्र की स्थापना से न केवल आम नागरिकों और व्यापारियों को राहत मिलेगी, बल्कि किसानों को भी सिंचाई के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

ऊर्जा मंत्री ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि जल्द ही तकनीकी मूल्यांकन कराकर उपकेंद्र स्थापना की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।


Share:

सुरखी विधानसभा में विकास की नई इबारत, करोड़ों के कार्यों से बदली तस्वीर: मंत्री गोविंद राजपूत

सुरखी विधानसभा में विकास की नई इबारत, करोड़ों के कार्यों से बदली तस्वीर: मंत्री गोविंद  राजपूत


तीनबत्ती न्यूज:  8 अप्रैल 2026।

सागर: सुरखी विधानसभा क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों ने क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। गांव-गांव तक सड़क, नाली, सीसी रोड, सामुदायिक भवन और अन्य जनसुविधाओं के विस्तार से लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। यह बात खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ग्राम मीरखेड़ी और कठोंदा फाजलपुर में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कही।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति मिली है और कम समय में ही करोड़ों रुपये के कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब अधिकांश गांवों में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे ग्रामीणों का जीवन पहले से अधिक सुगम हो गया है।

मंत्री ने बताया कि ग्राम मीरखेड़ी में सामुदायिक भवन, शासकीय हाई स्कूल में फिजिक्स और केमिस्ट्री लैब तथा आंगनवाड़ी भवन के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। वहीं कठोंदा फाजलपुर में करीब 50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन तथा ग्राम रुसल्ला में सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

उन्होंने कहा कि इन निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को कई प्रकार के लाभ मिलेंगे। सामुदायिक भवन बनने से सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर स्थान मिलेगा, वहीं स्कूलों में प्रयोगशालाएं बनने से विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। सीसी रोड बनने से आवागमन सुगम होगा और बरसात में कीचड़ से राहत मिलेगी।


स्कूलों को मिला करोड़ों का फर्नीचर

मंत्री ने बताया कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के गेहूंरास, बांसा, कनेरागौंड़, मीरखेड़ी, झिला, लुहर्रा, बरोदा रहली, कठोंदा, भैंसा और मिड़वासा सहित कई स्कूलों को करोड़ों रुपये का फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही पहले से ही स्मार्ट क्लास की सुविधा भी शुरू की जा चुकी है, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई में सुविधा मिल रही है।

मंत्री ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी विकास कार्यों की गति इसी प्रकार जारी रहेगी और जनता की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर शैलेंद्र श्रीवास्तव, ऋषभ ओसवाल, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रघुवंशी, जनपद सदस्य रामचरण, विनोद कपूर, पप्पू राय, सुरेश जाट, अरविंद सिंह टिंकू राजा, अभिशेक राय, संजीव राय, अनिल श्रीवास्तव, संजय पटैल सरपंच, अंकू चैरसिया, वीरेंद्र कुर्मी, नरेश चढ़ार, जाकिर हुसैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित राय, भगवत सिंह लोधी, खिलान सिंह, नरेंद्र लोधी, आशीष पटैल, वैभव कपूर, विपिन घोषी, प्रवीण गोस्वामी, कोमल लोधी सहित सैंकडों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। 

Share:

पद्मश्री : अखाड़ा गुरु भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ की अस्वस्थ्य: एम्स भोपाल में भर्ती

पद्मश्री: अखाड़ा गुरु भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ की अस्वस्थ्य:  एम्स भोपाल में भर्ती


तीनबत्ती न्यूज: 8 अप्रैल 2026

सागर: बुंदेलखंड की प्राचीन शस्त्र युद्ध कला ‘अखाड़ा’ के संरक्षक एवं पद्मश्री (2026) के लिए चयनित अखाड़ा गुरु भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए सागर से AIIMS Bhopal रेफर किया गया है, जहां वे वेंटिलेटर पर जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, दाऊ जी 17 मार्च से सागर के चैतन्य हॉस्पिटल में उपचाराधीन थे। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर 7 अप्रैल को उन्हें भोपाल शिफ्ट किया गया। उनके पुत्र राजकुमार रायकवार ने बताया कि उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।


भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ ने बुंदेलखंड की पारंपरिक शस्त्र कला ‘अखाड़ा’ को न केवल संरक्षित किया, बल्कि उसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। उनकी साधना और योगदान के चलते इस लोकपरंपरा को नई पहचान मिली है।

उनकी गंभीर स्थिति की खबर से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों सहित बड़ी संख्या में लोग उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

राजकुमार का कहना है कि लोगों ने ईश्वर से कामना की है कि दाऊ जी जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटें और अपने जीवन के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर पद्मश्री सम्मान ग्रहण करें।

Share:

Sagar: “आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल” का 13 वां शिविर संपन्न

Sagar: “आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल” का 13 वां शिविर संपन्न 


तीनबत्ती न्यूज: 8 अप्रैल 2026

सागर:  नगर निगम सागर द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से चलाए जा रहे “आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल” अभियान के तहत संतकबीर वार्ड में 13 वां शिविर हनुमान मंदिर के पास आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं, जिनमें से कई का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

शिविर में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी सहित वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी, एमआईसी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर, धमेंद्र खटीक, राजकुमार पटेल, श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया, श्रीमती संगीता शैलेष जैन एवं पार्षद प्रहलाद पटेल उपस्थित रहे। इस दौरान संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी को भाजपा का प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनाए जाने पर उनका स्वागत भी किया गया।


शिविर में समस्याओं का समाधान

महापौर ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है, साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे। महापौर ने स्वच्छता पर जोर देते हुए नागरिकों से अपील की कि वे घर का कचरा कचरा वाहनों में ही दें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर को बेहतर स्थान मिल सके।

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी ने कहा कि इस पहल से लोगों को तत्काल राहत मिल रही है और उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे। वहीं एमआईसी सदस्य धमेंद्र खटीक ने इसे जनहितकारी पहल बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से शिविरों में भाग लेने की अपील की।



शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, संबल कार्ड, समग्र आईडी, राशन पर्ची, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, स्वास्थ्य सेवाएं एवं संपत्तिकर, जलकर सहित विभिन्न मामलों में आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत एक हितग्राही को 15 हजार रुपये का चेक भी प्रदान किया गया। 

शिविर में जुगल प्रजापति, महेंद्र साहू,अनुज सोनी,संतोष पंडा, नीलेश साहू,मदन अहिरवार,मयंक राय,जवाहर बाल्मीकि,भगतराम अहिरवार, धमेंद्र बंसल, राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी, जया श्रीवास्तव, विक्रम जैन, निगम सचिव मुन्नालाल रैकवार, आसिमा तिर्की, यशवंत कोष्टी, मंगल तिवारी, कौतुकेय सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive