Editor: Vinod Arya | 94244 37885

नगर निगम सागर की 318 दुकानों का किराया बाकी : आवंटन निरस्त करने नोटिस जारी करने के निर्देश

नगर निगम सागर की 318 दुकानों का किराया बाकी :  आवंटन निरस्त करने नोटिस जारी करने के निर्देश


तीनबत्ती न्यूज : 24 अप्रैल 2026

सागर:  नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री ने नगर निगम स्वामित्व की दुकानों का किराया लंबे समय से जमा नहीं करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने सहायक आयुक्त  आनंद मंगल गुरु को बकायादार दुकानदारों को नोटिस जारी कर दुकानों का आवंटन निरस्त करने की प्रक्रिया प्रारंभए करने को कहा है।


इन दुकानों का किराया बाकी

सहायक आयुक्त श्री आनंद मंगल गुरु ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम स्वामित्व की कुल 318 दुकानों का किराया अभी तक जमा नहीं किया गया है। इनमें अवंतीबाई मार्केट मकरोनिया, महाराणा प्रताप कॉम्प्लेक्स अप्सरा टॉकीज, नया बाजार, अमर टॉकीज, निगम मार्केट तथा प्राइवेट बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित दुकानें शामिल हैं। कई दुकानदारों द्वारा बार-बार सूचना देने के बावजूद किराया जमा नहीं कराया गया है।

उन्होंने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा ऐसे सभी दुकानदारों को अंतिम नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस अवधि में बकाया राशि जमा नहीं करने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसमें दुकान का आवंटन निरस्त करना, कब्जा वापस लेना तथा अन्य वैधानिक कार्यवाही शामिल हो सकती है।

----------
वीडियो देखने क्लिक करे
सागर : भारी ट्रैफिक जाम, विधायक  शैलेन्द्र  जैन उतरे सड़क पर, खुद ट्रैफिक हटवाते नजर आए
------------


नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि निगम संपत्तियों से प्राप्त होने वाली आय शहर के विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, सड़क, प्रकाश व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं पर व्यय की जाती है। ऐसे में किराया जमा न करना निगम के राजस्व को प्रभावित करता है।

उन्होंने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे समय रहते अपना बकाया किराया जमा करें, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राजस्व वसूली अभियान लगातार जारी रहेगा और बकायादारों के प्रति किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive