Editor: Vinod Arya | 94244 37885

भक्तमाल का मूल सिद्धांत है भक्त, भक्ति, भगवंत, गुरू इसमें कोई अंतर नहीं है : श्री 108 श्री किशोर दास देव जू महाराज

भक्तमाल का मूल सिद्धांत है भक्त, भक्ति, भगवंत, गुरू इसमें कोई अंतर नहीं है : श्री 108 श्री किशोर दास देव जू महाराज 


तीनबत्ती न्यूज: 04 जुलाई, 2025
सागर : श्री भक्तमाल कथा के द्वितीय दिवस परम पूज्य श्री श्री 108 श्री किशोर दास देव जू महाराज श्री गोरेलाल कुंज श्री धाम वृन्दावन श्री महाराज जी ने भक्तमाल कथा में अपनी अमृतमयी वाणी से कहा कि कृपा मंगल स्वरूप, कृपा सर्वोपरि है। भक्ति साधन साथ नहीं है। अपने योग, ज्ञानबल, जपबल से तपबल से आदि आदि कितना भी प्रयास कर लें। बिना ठाकुर जी की कृपा से कुछ संभव नहीं है। उनकी कृपा से ही हम श्रीधाम वृन्दावन में हैं उनकी कृपा से कथा हो रही है। उनकी कृपा के बिना हम और आप यहां कथा भी नहीं सुनने आ सकते। हमारे भीतर इतना बल नहीं है कि हम अपने स्वयं बल पर कुछ कर सकते हैं। यदि नाम प्रिया जू और बिहारी जी से हमारा मन लग रहा है तो यह उनकी करूणा ही है और यदि इन सभी में हमारा मन नहीं लग रहा है तो हमारे पूर्व के जन्म के कारण हमारा मन भक्तिभाव में नहीं लग रहा है। ़लंड़ा चल नहीं सकता, गूॅंगा बोल नहीं सकता बहरा सुन नहीं सकता पर यदि कृपा जब होती है संतो की कृपा होती है तो हमें कथा सतसंग अच्छा लगता है और यह सभी कथा सतसंग सुनने चले आते हैं और श्री बिहारी श्री प्रिया जी की कृपा से सतसंग अच्छा लगने लगता है। 



उन्होंने कहा कि जब ठाकुर जी की कृपा प्राप्त हो जाती है तो जीव को यह सुख सदैव प्राप्त हो जाता है। संत चरण के दर्षन का फल क्या है? संत चरण के दर्शन का यह फल है कि अंतःकरण में सुख प्राप्त हो जाता है। संतों की कृपा अनंत है। भक्तमाल का मूल सिद्धांत है भक्त, भक्ति बापू रूप अनेक इनकी कृपा से ही हम कहने में सामर्थ्यवान हैं और इनकी कृपा से आप भक्तमाल कथा सुनने में समर्थवान हैं। जिनके अंतःकरण में श्री ठाकुर जी विराजमान हैं। उनका वर्णन करने की क्षमता मुझमें नहीं हैं और सतयुग, द्वापर, त्रेता, कलयुग चारों युगों का वर्णन श्री राधास्वामी जी ने किया है। भगवान बड़े हैं कि भगवान के भक्त बड़े हैं? चाहे श्री हनुमान जी महाराज हों, गोस्वामी तुलसीदास जी हों, स्वामी श्री हरिदास जी महाराज हों यदि ये नहीं होते तो हम आज कैसे इस लीला का रसमान करा पाते। संत चरण को ही सत्य कहा गया है और संतों की महिमा अनंत है। भगवान बड़े हैं या भगवान के नाम बड़े हैं? इसपर मंत्रणा हुई। एक महात्मा ने कहा कि प्रथ्वि सबसे बड़ी है दूसरे महात्मा ने कहा कि प्रथ्वि से बड़ा सिंधु जल है समुद्र बड़ा है क्योंकि प्रथ्वि एक जगह है और समुद्र तीन जगह है तब तीसरे महात्मा ने कहा कि ऐसा समुद्र जो समुद्र ही पी गये, वह कहाॅं बड़ा है। अगस्त जी महाराज तारा में विराजमान हैं। जब सूर्य भगवान प्रकाशित होते हैं तो तारा नहीं होता। पांचवे महात्मा ने कहा कि सूर्य कौन हैं? भगवान नारायण के नेत्र कमल हैं और घूम फिर के वहीं आ गये कि सबसे बड़े नारायण हैं। जिनके सूर्य जैसे नेत्र हैं। छठवें माहात्मा ने कहा कि मेरी दृश्टि से देखा जाये तो ऐसे नारायण जिनको अपने हृदय रूपी सिंहासन में विराजमान कर लिया तो इससे सिद्ध हो गया कि सबसे बड़ा तो भक्त ही है। भक्त, भक्ति, भगवंत, गुरू इनमें कोई अंतर नहीं है। नारद जी कहते हैं कि संतो को जो दो रूपों में देखता है वह नरक को जाता है। भगवान नारद श्री देव ऋशी से कहते हैं कि जो मेरे संतजनों से अंतर रखे वो नरक जाते हैं और कोई कितना निकट हो जो संतों का अपराध करेगा मैं उनको त्याग देता हूॅं। श्री वृन्दावान धाम के संत चरण जहाॅं-जहाॅं नगर,गाॅंव, षहर जहाॅं भी पड़ते हैं वहीं श्री वृन्दावनधाम बन जाता है। संत चरण की कृपा से गुरूजन की कृपा से ही व्यक्ति मुझे पाने का अधिकारी हो जाता है।

शिष्य मंडल के सदस्य डाॅ. अनिल तिवारी एवं अनिल दुबे ने बताया कि, शनिवार को परम पूज्यनीय श्री राम अनुग्रह दास जी महाराज छोटे सरकार एवं मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिला प्रभारी मंत्री पं. श्री राजेन्द्र शुक्ल जी एवं खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत जी का भी कथा में आगमन होगा। 08 जुलाई को श्री राधाकृष्ण जी महाराज श्रीधाम वृन्दावन का भक्तमाल कथा में आगमन होगा। 

निःशुल्क बस सेवा

श्री भक्तमाल कथा में प्रतिदिन निशुल्क बस सेवा समय दोपहर 02ः45 से पद्माकर सभागार मोती नगर चौराहा से कथा स्थल तक निशुल्क रहेगी। द्वितीय दिवस कथा आरती में पूज्य पंडित श्री रमेश पांडे जी, बमबम महाराज शारदा पीठ उपस्थित रहे एवं कथा की आरती की। 

ये रहे मोजूद

आरती करने वालों में श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह विधायक पन्ना, प्रताप नारायण दुबे, अजय दुबे, डाॅ. अनिल तिवारी, अमृत मिश्रा, अंकित पांडे, जगदीश तिवारी, पप्पू तिवारी, अंकित दुबे, विनय मिश्रा ने आरती की। व्यास पीठ से आषीर्वाद लेने वालों में रामावतार पांडे, प्रदीप राजौरिया, प्रहलाद प्यासी, वैभव दुबे (बीना), विवके मिश्रा (बंडा), जितेन्द्र खटीक पार्षद, मृदुल पन्या, अतुल तिवारी, शिवम दुबे, अदित्य पांडे, गिरीश कांत तिवारी, आषीश गोस्वामी, तनु नेमा।  श्री गोपाल महायज्ञ में श्रीमती प्रमिला-अनुराग प्यासी, श्रीमति अंजु-अनिल नायक, अरूण नायक, महेंद्र दुबे ने यज्ञ में आहुतियां दीं।  रावतपुरा सरकार से शिष्य मंडल के श्री अजय दुबे  एवं डाॅ. अनिल तिवारी  ने आषीर्वाद लिया एवं  भक्तमाल कथा में आने का आग्रह किया।
Share:

श्री सद्गुरु प्राकट्य महोत्सव, श्री रावतपुरा सरकार : धार्मिक अनुष्ठान के साथ विशाल रक्तदान, दंत एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन ▪️रक्त दुर्लभ ईश्वरीय देन है जो रक्तदान से ही मिलना संभव: पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह

श्री सद्गुरु प्राकट्य महोत्सव, श्री रावतपुरा सरकार : धार्मिक अनुष्ठान के साथ विशाल रक्तदान, दंत एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन

▪️रक्त दुर्लभ ईश्वरीय देन है जो रक्तदान से ही मिलना संभव: पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह


तीनबत्ती न्यूज: 04 जुलाई ,2025

सागर : श्री रावतपुरा सरकार आश्रम वेदांती परिसर में श्री सद्गुरु प्राकट्य महोत्सव अपनी पूर्णता की ओर बढ़ रहा है। महोत्सव के छठवें दिन प्रातःकालीन बेला में श्री गौरी गणेश पूजन, अन्नपूर्णा अभिषेक, श्री लक्ष्मीनारायण अभिषेक, रुद्राभिषेक, महामृत्युजय जाप के साथ विभिन्न अनुष्ठान सम्पन्न हुए। प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में गुरु पूजन, चरण पादुका पूजन एवं हनुमान चालीसा, श्री गणेश अथर्वशीर्ष, श्री आदित्यहृदय स्त्रोत, श्री ललिता सहस्त्रनाम पाठ सम्पन्न हुए। 

रक्तदान, दंत एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन 


इस मौके पर  विशाल रक्तदान, दंत एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया। संत रावतपुरा सरकार महाराज श्री ने रक्तदान जीवनदान जैसी युक्ति को चरितार्थ करने के लिए विगत दो दशकों में कई अभियान चलाये है। बिलासा ब्लड बैंक के माध्यम से अब तक लाखों जिंदगीयां बचाई जा सकी है। इसके अतिरिक्त विशेष अवसरों पर भक्तमण्डल के शिष्य अपने गुरु के इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिवर्ष इस संकल्प को आगे बढ़ाते हैं। इस सात दिवसीय महोत्सव में आज रक्तदान शिविर में सैकड़ों लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर रक्तदान किया। 

इस मौके पर पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि रक्त ऐसी ईश्वरीय देन है जिसे कृत्रिम रूप से निर्मित नहीं किया जा सकता,किसी मनुष्य के दान से ही इसकी उपलब्धता संभव हो सकती है। इसलिए रक्तदान महादान है। पूर्व गृहमंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि महाराज श्री की प्रेरणा से 11 वर्ष पूर्व मैंने अपने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाने की शुरुआत की थी जिसमें अभी तक 14 हजार यूनिट से अधिक रक्तदान हो चुका है। इसी वर्ष लगभग 1600 यूनिट रक्त संग्रहीत किया गया। महाराज जी की प्रेरणा से ही हमने अपने कार्यालय में निःशुल्क ब्लड हेल्पलाइन सेवा आरंभ की जिसके माध्यम से जरूरतमंदों को शीघ्रता से उसी दिन ब्लड उपलब्ध कराया जाता है। गत सप्ताह 48 जरूरतमंदों को इस हेल्पलाइन सेवा के माध्यम से निःशुल्क ब्लड उपलब्ध कराया गया



वहीं दंत, अस्थि सहित विभिन्न चिकित्सा परामर्श का लाभ शिविर में आने वाले हजारों लोगों ने प्राप्त किया। अनुभवी चिकित्स्कों के रुप में डॉ अदिति दुबे (एम. एस. ईएनटी), डॉ विपिन खटीक (बीडीए), डॉ दीपिका (बीडीएस), डॉ सचिन रेजा (डी. ऑर्थो.), डॉ आर. के. बिदुआ (पैथोलॉजिस्ट) शिविर में उपस्थित रहे। वहीं कलकत्ता में रावतपुरा सरकार भक्तमंडल के सदस्यों ने 500 बोतल रक्त का दान कर इस अभियान में अनुकरणीय भूमिका निभाई है। पूज्य महाराज श्री कहते है समाज की सेवा साक्षात् ईश्वर की सेवा है आराधना है।

द्वादश लक्ष्यार्चन अनुष्ठान



सायंकालीन बेला में माँ राजराजेश्वरी का द्वादश लक्ष्यार्चन अनुष्ठान आयोजित किया गया...... जिसमे विभिन्न दिव्य सामग्रीयों से माँ का 12 लाख अर्चन किया गया। आचार्य पंडित आशुतोष पटैरिया ने श्रीललिता सहस्त्रार्चन का महत्व बताते हुए कहा कि ऐसा कोई कार्य नहीं है जो माँ की कृपा से पूर्ण न बो सके। सुख शांति, ऐश्वर्य, वैराग्य से लेकर मोक्ष प्रदान करने वाली माँ राजराजेश्वरी की यह विशेष साधना है जो केवल गुरु की कृपा से ही प्राप्त हो सकती है।

सदाशिव प्रतिमा का लोकार्पण

इसके साथ 05 जुलाई को यह महोत्सव पूर्ण होगा। जहां दोपहर 01 बजे विशाल सदाशिव भगवान की प्रतिमा का लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कर कमलों के माध्यम से पूज्य महाराज श्री रावतपुरा सरकार के मंगल सानिध्य में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वी. डी. शर्मा करेंगे.। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री प्रहलाद पटेल, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री एवं विधायक गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री एवं विधायक भूपेंद्र सिंह, सांसद लता वानखेड़े के साथ सागर जिले के विधायक शैलेन्द्र जैन, प्रदीप लारिया, वीरेंद्र सिंह, ब्रजबिहारी पटैरिया, निर्मला सप्रे के साथ सागर महापौर संगीता तिवारी इस दिव्य आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित होंगे।

महोत्सव के अंतिम दिवस के अवसर पर श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति अभिजित मुहूर्त में सम्पन्न होगी, जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी आश्रम परिसर में किया जाएगा। सायंकालीन बेला में सद्गुरु प्राकट्य का दिव्य समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न होंगे जिसमे प्रसिद्ध बुंदेली कलाकार जित्तू खरे बदल एंड ग्रुप अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।


______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे







Share:

Sagar: क्षत्रिय समाज के व्यक्ति पर झूठी FIR के विरोध में जिला क्षत्रिय समाज ने कलेक्टर एवं एसपी को सौंपा ज्ञापन

Sagar:  क्षत्रिय समाज के व्यक्ति पर झूठी FIR के विरोध में जिला क्षत्रिय समाज ने कलेक्टर एवं एसपी को सौंपा ज्ञापन


तीनबत्ती न्यूज: 04 जुलाई ,2025

सागर :  जिला क्षत्रिय समाज सागर द्वारा आज शुक्रवार को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के समक्ष ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि जिला क्षत्रिय समाज के संरक्षक, भाजपा के वरिष्ठ नेता मालथौन जनपद के पूर्व अध्यक्ष, जनभागिदारी समिति मालथौन के पूर्व अध्यक्ष तथा भाजपा सरकार द्वारा मालथौन नगर पंचायत के मनोनीत अध्यक्ष नीलकमल राजपूत के पिता गोविंद सिंह मालथौन पर विगत 02 जुलाई 2025 को थाना मालथौन में राजनैतिक द्वेष एवं ईर्ष्या के चलते एक नेता के इशारे पर अनूसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के तहत झूठा प्रकरण दर्ज कराया गया है।

____________

Video: देखने क्लिक करेक्षत्रिय समाज के व्यक्ति पर झूठी FIR के विरोध में जिला क्षत्रिय समाज ने कलेक्टर एवं एसपी को सौंपा ज्ञापन

https://www.facebook.com/share/v/1GUSqRKU8E/

________

दरअसल विगत दिनों जिला क्षत्रिय समाज द्वारा महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर हजारों क्षत्रिय समाज के लोगों को एकत्रित कर जयंती मनायी गई थी। जिसमें गोविंद सिंह मालथौन ने बढ़ चढ़कर समाज के सैकड़ों लोगों के साथ भाग लिया था, इसी वजह से नेताजी ने द्वेशवश गोविंद सिंह मालथौन की छवि खराब करने के लिए फर्जी मुकदमें की कार्यवाही करायी। चूंकि गोविंद सिंह मालथौन ना केवल क्षत्रिय समाज बल्कि भाजपा के वरिष्ठ नेता है। 


अधिकारियों को सस्पेंड करे 

ज्ञापन में जिला क्षत्रिय समाज द्वारा मांग की गई कि इस तरह का कृत्य करने वाले पुलिस अधिकारी को निलंबित करें एवं गोविंद सिंह मालथौन पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति एक्ट के तहत दर्ज झूठे प्रकरण की जांच सक्षम वरिष्ठ अधिकारी से कराये जाकर मामले में खातमा/खारजी लगायी जाये साथ ही जांच होने तक थाना मालथौन एस.डी.ओ.पी. एवं थाना प्रभारी को निर्देशित किया जावे कि जांच दौरान उक्त मामले में किसी भी व्यक्ति की गिरफतारी ना की जावे।

क्षत्रिय समाज के किसी भी व्यक्ति पर झूठी एफ.आई.आर. या अत्याचार बरदाश नहीं किया जायेगा: 

जिला क्षत्रिय समाज द्वारा कलेक्टर के नाम संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि राजनैतिक द्वेश एवं प्रतिद्वंद्विता के चलते अपने रसूक का गलत फायदा उठाकर गरीब किसानों एवं क्षत्रिय समाज के गोविंद सिंह मालथौन पूर्व जनपद अध्यक्ष को निशाना बनाया जा रहा है। गोविंद सिंह मालथौन एवं अन्य 17 कृषकों का नगर पंचायत मालथौन द्वारा आवैधानिक रूप से रास्ता बंद कर दिया गया है। ज्ञापन में क्षत्रिय समाज द्वारा चेतावनी दी गई यदि उक्त संबंध में शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो जिला क्षत्रिय समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जायेग, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ये रहे शामिल 

इस अवसर पर हीरा सिंह राजपूत जिला पंचायत अध्यक्ष, देवेन्द्र सिंह केसली जिला पंचायत उपाध्यक्ष, धीरज सिंह औरिया अध्यक्ष भाजपा किसान प्रकोष्ठ, राजकुमार सिंह बरकोरी पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत, सुरेन्द्र सिंह देवरी पूर्व जनपद अध्यक्ष, रामबाबू सिंह ठाकुर जनपद अध्यक्ष जैसीनगर, सरबन सिंह उमरारी प्रतिनिधि नगर पंचायत सुरखी, बादल सिंह ललोई जनपद अध्यक्ष, जाहर सिंह ठाकुर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष, सत्यजीत सिंह समाजसेवी बीना, अमर सिंह डाबरी, मंगल सिंह ठाकुर वरिष्ठ क्षत्रिय समाज, अरविंद सिंह ठाकुर बंडा जिला पंचायत सदस्य, देवेन्द्र सिंह ठाकुर जिला पंचायत सदस्य, सुरेन्द्र सिंह क्षीर, अशोक सिंह ढ़ाना, राजकुमार सिंह भापेल, अशोक सेवन, अरविंद सिंह राजपूत, संतोष सिंह नयाखेड़ा, अमर सिंह भैंसा, विवेक सिंह राजपूत बीना, गोविंद सिंह किर्रावदा, राजाभाई ढ़ूरूआ बीना, सुल्तान सिंह मालथौन, भगवतशरण, रघुराज सिंह सीहोरा, पुष्पेन्द्र सिंह हिलगन, बिजेन्द्र सिंह चितौरा, संदीप सिंह भापेल, बिजेन्द्र सिंह बिलहरा, अभिजीत सिंह सरपंच सानौधा, प्रशांत सिंह सेमाढ़ाना, बरूण सिंह पड़रई, रविसिंह गोपालगंज, उमेश सिंह ठाकुर केवलारी, हैमेश गौर टीला, सीताराम सिंह बड़गान, अशोक सिंह पटौआ, रूपेश सिंह रिमखिरिया, प्रबेन्द्र सिंह सागौनी, देशराज सिंह घूघर, नीरज सिंह नयाखेड़ा, बुंदेल सिंह मंडल अध्यक्ष सुरखी, बाबूसिंह राजपूत गेंहूरास, रामजी लुहारी, शैलेन्द्र सिंह बम्हौरी करणी सेना जिला अध्यक्ष, महेश सिंह बरौदा, विक्रम सिंह राजपूत, सनिल सिंह, बिजेन्द्र सिंह, रामराज सिंह, इंद्राज सिंह खुरई, रामजी राजपूत सहित जिले भर के क्षत्रिय समाज के सैकड़ों समाजबंधु शामिल हुए।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे







Share:

श्यामा प्यारी कुंज बिहारी जय जय श्री हरिदास दुलारी कीर्तन से हुई श्री भक्तमाल कथा की शुरूआत

श्यामा प्यारी कुंज बिहारी जय जय श्री हरिदास दुलारी कीर्तन से हुई श्री भक्तमाल कथा की शुरूआत

9

तीनबत्ती न्यूज : 03 जुलाई, 2025

सागर : परम पूज्यनीय श्री श्री 108 श्री किशोरदास देव जू महाराज श्री गोरे लाल कुंज श्रीधाम वृन्दावन एवं परम पूज्यनीय मलूक पीठाधीष्वर देवाचार्य डाॅ. राजेन्द्र दास जी महाराज श्री ने एक साथ  व्यास पीठ से भक्तमाल कथा की। श्री श्री किषोरदास जी देव जू महाराज श्रीधाम वृन्दावन ने अमृतमयी वाणी से कहा कि जीवन में हमें संग मिले, सतसंग मिले। हमने वृक्ष लगाया वह फलित हो पुश्पित कब होगा जबतक उसे पानी, खाद समय पर न मिले। ऐसे ही हमस ब का हृदय है। यह खेत के समान है। इसमें हमारे श्री सद्गुरू भगवान ने नाम रूप बीज नाम का रूप  का नाम हो गया है। हमारे जीवन में सतसंग मिलता रहेगा तो भक्तिरूपी मन बढ़ता रहेगा। तो काम, क्रोध, लोभ, मोह ये सब भक्ति महरानी के षत्रु हैं। नाम जप से ये भी नश्ट हो जायेंगे। इसीलिए आचार्यगण कहते हैं कि हमे सतसंत रहित जीवन मिले। साधनसंपन्न व्यक्ति भी यदि चरित्रवान हो और उसके जीवन में कुसंगती आ जाये तो जीवन व्यर्थ हो जाता है। इसीलिए षराबी का संग करने से आप भी एक दिन षराबी बन जायेंगे। जुआरी का संग करने से आप भी एक दिन जुआरी बन जायेंगे। महापुरूशों के संग से, सतसंग से ही व्यक्ति चरित्रवान बन जाता है। हमारे अंतःकरण में जो कालिका है वह सतसंग से ही उजाला होता है। और जब सतसंग होगा तो ठाकुर जी करूणा करेंगे। कुसंग के ऊपर प्रिया जी ने संदर बात की हमारी भक्ति में जो बाधा पहुॅंचाने वाले हैं वह निकटवान व्यक्ति क्यों न हो, जीवन में भक्ति होगी तो हम कुसंगती से दूर रहेंगे। यदि हमारे जीवन में कितना भी निकट हो, यदि भक्ति में बाधक बनता है तो उसको दूर कर दो। सबसे प्रबल षत्रु जीवन में कोई है तो वो विमुख व्यक्ति पूज्य गुरूदेव जी ने कहा कि मलूक पीठाधीष्वर महाराज श्री जिन्हें मिल जाते हैं उनका जीवन धन्य हो जाता है। मैं तो अपनी कहूॅं कि आपका मेेरे जीवन में बड़ा महत्तव है। आप जैसे गुरू महान संत हमारे पास हैं तो उसके जीवन  में कभी कलयुग नहीं आ सकता । आप जैसे संत हाथ पकड़कर श्री ठाकुर जी की सेवा का अधिकार प्रदान करा देते हैं। ऐसे गुरूजन जिनके साथ जुड़े रहेंगे, उनके जीवन में कभी अमंगल नहीं हो सकता। 


इसके पष्चात् की कथा व्यास पीठ पर बैठकर मलूक पीठाधीष्वर देवाचार्य डाॅ. श्री श्री राजेन्द्रदास जी महाराज विराजमान हुए और उन्होंने श्रद्धालुओं को अपनी अमृतमयी वाणी से कथा प्रसंग सुनाया। उन्होंने भी षुरूआत ष्यामा प्यारी कुंज बिहारी भजन से की। उनोंने कहा कि वायु ही षब्द का रूप धारण की। मन जो है काया को प्रेरित करता है। और वायु अग्नि को प्रज्जवलित करती है। षब्द जो है वायु में प्रतिश्ठित होता है। सागर वासियों का सौभाग्य है गुरूदेव जी के मुुखारविंद से आपको एक सप्ताह तक श्री भक्तमाल कथा का श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। जिनके हृदय में श्री बिहारी जी-बिहारिनी जी विराजमान हैं। सागरवासियों को और अधिक प्रसन्न होना चाहिए। महाराज श्री आपके बुंदेलखण्ड के ही हैं और उनका यही प्रेम भी बहुत सागरवासियों के प्रति है। आज यहाॅं आकर मन बहुत प्रसन्न है। जब देवराहा बाबा जी का दर्षन किये तो हमको ऐसा लगा कि वृन्दावन में जहाॅं देवराहा बाबा का स्थान है। वही भाव यहाॅं प्रकट हुआ। आचार्य निश्ठा, गुरूनिश्ठा, जिनके भीतर न हो वह कितना जप-तप करले उसे फल प्राप्त नहीं होता। गुरूजी की वाणी से सुना श्री भक्तमाल कथा, रामायण, गीता, से पढ़ा और उसपर पूर्ण निश्ठा से विष्वास कर लिया। उसे ही ठाकुर जी प्राप्त होते हैं। इसी कलिकाल में नाम देव जी महाराज को छप्पन बार साक्षात्कार हुआ। यह तभी होता है जब गुरूकृपा होती है। 

सुबह हुआ गुरु पूजन

सुबह 09 बजे गुरूपूजन हुआ एवं सद्गुरूदेव भगवान श्री किषोरदास देव जू महाराज एवं मलूक पीठाधीषवर देवाचार्य डाॅ. राजेन्द्रदास जी महाराज का अजय दुबे, डाॅ. अनिल तिवारी ने परिवार सहित गुरूदेव का पूजन किया।

ये हुए शामिल

कथा की आरती करने वालों में श्री प्रतापनारायण दुबे, अजय दुबे, डाॅ. अनिल तिवारी, संतोश पांडे, रामावतार पांडे, रामगोविंद षास्त्री, राम षर्मा, भरत तिवारी, पप्पु तिवारी, अंकित दुबे, ष्याम नेमा, प्रभात मिश्रा, विनय मिश्रा ने आरती की। व्यासपीठ से आषीर्वाद लेने वालों में नगर विधायक श्री षैलेन्द्र जैन, प्रमेंन्द्र गोलू रिछारिया, जाहर सिंह पूर्व जिलाअध्यक्ष, अनिल दुबे, राजेन्द्र जारोलिया रहली, अनुराग प्यासी, षैलेश केषरवानी, अमित मिश्रा, गिरीशकांत तिवारी, कुलदीप सोनी, चिन्मय पांडे, भरत नेमा, अनुज पांडे डब्बू श्रीवास्तव, अंकुर नायक, विवके मिश्रा, आषीश गोस्वामी मृदुल पन्या, पुश्पेन्द्र यादव, लकी अग्निहोत्री, रामावतार षुक्ला ने व्यासपीठ से आषीर्वाद लिया।  कथा श्रवण करने आज प्रथम दिन ही कथा का पूरा पण्डाल भर गया। बडी संख्या श्रद्धालुजन कथा श्रवण करने पहुॅंचे एवं पूज्य गुरूदेव जी से आषीर्वाद प्राप्त किया।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





Share:

SAGAR: कलेक्टर ने स्कूल और संजीवनी क्लिनिक का किया निरीक्षण: गैर हाजिर दो शिक्षकों को सस्पेंड करने के निर्देश ▪️क्लिनिक से गैरहाजिर डाक्टर को नोटिस


SAGAR: कलेक्टर ने स्कूल और संजीवनी क्लिनिक का किया निरीक्षण: गैर हाजिर दो शिक्षकों को सस्पेंड करने के निर्देश
▪️क्लिनिक से गैरहाजिर डाक्टर को नोटिस


तीनबत्ती न्यूज: 0 3 जुलाई 2025
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने गुरुवार को प्रातः 11.30 बजे संत रविदास वार्ड स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय, रामघाट का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा चौथी एवं पाँचवी के छात्र-छात्राओं से संवाद किया और विद्यालय के खुलने-बंद होने की जानकारी ली। साथ ही, शिक्षकों की उपस्थिति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।



स्कूल में मिली गंदगी

निरीक्षण के समय दो शिक्षक श्री पंकज सिंह एवं श्री मोहन अग्रवाल अनुपस्थित पाए गए। सहायक शिक्षक श्री पंकज सिंह निरीक्षण के दौरान विद्यालय पहुँचे, किंतु उनके व्यवहार में नशे की आशंका के चलते कलेक्टर ने उनका मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए। बीआरसी व अन्य अधिकारियों द्वारा कलेक्टर के निर्देशानुसार निरीक्षण किए जाने पर पाया गया कि कलेक्टर के विद्यालय छोड़ने के पश्चात दोपहर 12.40 बजे सहायक शिक्षक श्री मोहन अग्रवाल विद्यालय पहुँचे और हस्ताक्षर पंजी में हस्ताक्षर किए। दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विद्यालय में कलेक्टर द्वारा पूर्व बैठकों और निर्देशों के बावजूद निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण नहीं किया गया था, जबकि पुस्तकों का स्टॉक विद्यालय में उपलब्ध था। विद्यालय के अधिकतर छात्र-छात्राएँ यूनिफॉर्म में नहीं थे और उपस्थिति भी अपेक्षाकृत कम पाई गई।



कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण में पाया गया कि भोजन न तो निर्धारित मैन्यू के अनुसार था और न ही उसमें पोषण गुणवत्ता थी। पूछताछ पर छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्रतिदिन ऐसा ही भोजन परोसा जाता है। साथ ही, विद्यालय में साफ-सफाई और स्वच्छता की स्थिति भी अत्यंत खराब पाई गई।

कलेक्टर ने किया संजीवनी क्लीनिक का निरीक्षण : क्लीनिक के डॉक्टर अनुपस्थित, कार्रवाई के निर्देश


कलेक्टर  संदीप जी.आर. ने संत रविदास वार्ड स्थित संजीवनी क्लीनिक का निरीक्षण किया, जहाँ मेडिकल ऑफिसर डॉ. महेश मीणा अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संजीवनी क्लिनिक में पर्याप्त दवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अनुपस्थित डॉक्टर को कारण बताओ नोट जारी करने के निर्देश दिए। 
उन्होंने कहा कि सभी संजीवनी क्लिनिक समय पर खोलें और सभी डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ समय से उपस्थित रहें और संजीवनी क्लीनिक में आने वाले व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण करें और उनको पर्याप्त उपचार दें। उन्होंने निर्देश दिए की संजीवनी क्लीनिक में बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था एवं पेयजल की व्यवस्था की जाए। क्लीनिक में पर्याप्त रोशनी के लिए प्रकाश वस्था भी रहे। क्लीनिक में आने वाले सभी व्यक्तियों की जानकारी रजिस्टर पंजी में अंकित की जावे और उनका उचित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए।


असामजिक तत्वों का जमावड़ा

स्थानीय नागरिकों ने शिकायत की कि शाम के समय क्लीनिक परिसर में असामाजिक तत्वों का जमाबड़ा होता है। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया कि क्लीनिक के चारों ओर समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त, क्लीनिक के पास स्थित नगर निगम का सामुदायिक भवन बंद अवस्था में पाया गया। कलेक्टर ने उसे तत्काल साफ कर खोलने तथा जनसुविधा के लिए उपयोग में लाने के निर्देश दिए।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे






Share:

श्री राम अयोध्यावासी स्वर्णकार मंडल सागर की कार्यकारिणी के चुनाव 15 जुलाई को: न्यायालय तहसीलदार ने सूचना जारी की

श्री राम अयोध्यावासी स्वर्णकार मंडल सागर की कार्यकारिणी के चुनाव 15 जुलाई को: न्यायालय तहसीलदार ने सूचना जारी की


तीनबत्ती न्यूज : 03 जुलाई, 2025
सागर। श्रीराम अयोध्यावासी स्वर्णकार मण्डल वरियाघाट सागर की कार्यकारणी समिति का चुनाव 15 जुलाई 2025 को किया जायेगा। इस संबंध में न्यायालय तहसीलदार सागर ने इस आशय की आम सूचना जारी कर दी है। आदेशानुसार निम्नलिखित तिथियों में किया जाना नियत हुआ है।

चुनाव प्रक्रिया

चुनाव हेतुआवेदन फार्म जमा करने की दिनांक 08, 09, 10 जुलाई 2025
आवेदन फार्म वापसी की दिनांक  11.07.2025 को ,आवेदन फार्म की स्कूटनिंग दिनांक 12.07.2025 को
और चुनाव हेतु नियत दिनांक - 15.07.2025 दिन मंगलवार किया गया है। 

आवेदन फार्म जमा करने का स्थान एवं समय  समिति का रजिस्टर्ड कार्यालयः-श्री लक्ष्मी मेडीको का प्रथम तल बड़ा बाजार सागर (म.प्र.) समयः- दोपहर 12:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक रहेगा। इसके लिए चुनाव स्थल : श्री राम अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज की धर्मशाला रामप्याऊ के पास बरियाघाट सागर होगा।



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive