Editor: Vinod Arya | 94244 37885

शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 को लेकर म. प्र. शिक्षक संघ ने स्कूल शिक्षा मंत्री व आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 को लेकर म. प्र. शिक्षक संघ ने स्कूल शिक्षा मंत्री व आयुक्त को सौंपा ज्ञापन 


तीनबत्ती न्यूज : 17 मार्च, 2026

भोपाल:मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ क्षत्रवीर सिंह राठौर एवं महामंत्री राकेश गुप्ता  ने भोपाल में स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के आवास पर पहुंचकर टी ई टी परीक्षा स्थगित करने एवं उत्तर प्रदेश सरकार की भांति सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली में पुनर्विचार याचिका लगाने हेतु विस्तृत चर्चा करते हुए ज्ञापन सौंपा ।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने तत्काल मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. संजय गोयल पर दूरभाष से चर्चा की एवं विभाग भी समूचे शिक्षक संवर्ग के हित में सर्वोच्च न्यायालय में याचिका लगाएगा, ऐसा आश्वासन उनके द्वारा दिया गया। 

_____________

वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

बुंदेलखंड को मिले सागर से पुणे व नागपुर के लिए सीधा रेल संपर्क : सांसद डॉ. लता वानखेड़े की लोकसभा में बड़ी मांग

----------------


आयुक्त से मिला शिक्षक संघ

इसके बाद प्रांत अध्यक्ष एवं महामंत्री ने लोक शिक्षण संचालनालय पहुंच कर आयुक्त एवं संचालक से बिंदुवार विस्तृत चर्चा की। संचालक लोक शिक्षण श्री के के द्विवेदी द्वारा चर्चा के दौरान अपर संचालक सुश्री कामना आचार्य एवं अन्य अधिकारियों को बुलाकर शिक्षक पात्रता परीक्षा के संबंध में स्थिति स्पष्ट की । परीक्षा की तिथि बढ़ाने, पब्लिक डोमेन में सूची डालने व किन  शिक्षकों को इसमें सम्मिलित होना है, इसकी विस्तृत जानकारी देने एवं सर्वोच्च न्यायालय में याचिका लगाने संबंधी चर्चा की गई, चर्चा के द्वारा विभाग द्वारा संघ को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

Share:

महापौर परिषद में अनेक निर्णय :8 करोड़ बनेगी से नई सड़क एवं जलभराव को रोकने होगा नालों का निर्माण

महापौर परिषद में अनेक निर्णय : 8 करोड़ बनेगी से नई सड़क एवं जलभराव को रोकने होगा नालों का निर्माण



तीनबत्ती न्यूज : 16 मार्च ,2026

सागर:  महापौर परिषद की बैठक महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी की अध्यक्षता में निगमायुक्त राजकुमार खत्री एवं एम आई सी सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई जिसमें नगर विकास एवं सौन्दर्यीकरण के विभिन्न विषयों पर चर्चा उपरांत निर्णय लिए गए।
शहर में विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री अधोसंरचना अंतर्गत 8 करोड की राशि से शहर के सड़कों का निर्माण कार्य किया जायेगा। शहर में बगैर अनुमति के चल रहे मैरिज गार्डनों के विरूध्द सख्ती के साथ कार्यवाही की जावेगी। शहर में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को दृष्टिगत रखते हुये विभिन्न स्थानों पर नालों का निर्माण, नगर सौन्दर्यीकरण के विभिन्न कार्यो एवं नागरिकों की सुविधा हेतु टायलेट निर्माण कराने की स्वीकृति प्रदान की गई।
कारखाना खोलने लगेगी मंजूरी

म.प्र. राजपत्र असाधारण 6 जनवरी 2021 के अनुसार नगर पालिक निगम सागर क्षेत्र में संबंधित मैरिज गार्डनों का (पंजीयन एवं उपभोक्ता) अनुविज्ञाप्ति की दरों में वृध्दि किये जाने एवं नगर पालिका अधिनियम 1956 की धारा 246 के तहत् कारखाना खोलने की अनुमति लिये जाने हेतु उसके शुल्क निर्धारण करने के संबंध में शुल्क संशोधित करने की स्वीकृति प्रदान की गई।
नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत धारा 246 के अंतर्गत कारखाना संचालन की अनुमति लेना अनिवार्य किया गया जिसका अनुमति शुल्क निर्धारण की स्वीकृति प्रदान की गई इसके साथ ही अनाधिकृत मैरिज गार्डन एवं अपंजीकृत मैरिज गार्डन संचालन को रोकने के लिए 5 सदस्यीय समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना बी.एल.सी. घटक (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 109 पात्र हितग्राहियों की सूची महापौर परिषद द्वारा पुष्टि की गई। स्ट्रोम वाटर ड्रेन, एस.बी.एम.2.0 अंतर्गत टायलेट निर्माण, शहर के विभिन्न स्थलों पर सौन्दर्यीकरण, आंतरिक साज-सज्जा एवं विभिन्न विकास कार्य हेतु ऑनलाईन निविदा आमंत्रित की गई। जिसमें निविदा समिति के प्रतिवेदन अनुसार श्री राधे प्रोडक्शन जबलपुर की जारी की गई ऑनलाईन निविदा एवं निविदा में प्राप्त न्यूनतम दर की पुष्टि की गई।

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत शहरी गरीबों के आवासों को पूर्ण करने के उद्देश्य से क्रॉस सब्सिडी एकत्रित करने हेतु मेनपानी एवं नये आर.टी.ओ. के समीप दुकानें भूखण्ड  तथा जवाहरगंज वार्ड में मल्टीस्टोरी पार्किग पूर्ण करने हेतु म्युनिसिपल स्कूल व्यवसायिक परिसर तथा साबूलाल मार्केट की दुकानों के आवंटन ,आरक्षित मूल्य एवं आरक्षण की स्वीकृति तथा निविदा आमंत्रित किये की पुष्टि की गई।
नगर निगम सागर के बकाया करों हेतु जल प्रभार शुल्क (जलकर), ठोस अपशिष्ट प्रबंधन शुल्क तथा सीवरेज उपभोग शुल्क एवं अन्य शुल्कों की वसूली कार्य को ठेका से दिये जाने के संबंध में शर्ते तैयार की गई । अतः शर्तों का अनुमोदन किये जाने के संबंध में विषय को आगामी बैठक में रखे जाने का निर्णय लिया गया।नगर पालिक निगम सागर अंतर्गत आवारा कुत्तों के बधियाकरण एवं टीकाकरण हेतु 3 बार ऑनलाईन निविदा आमंत्रित की गई, चतुर्थ निविदा में यारा फाउण्डेशन की दर पात्र पायी गई । मान. उच्चतम न्यायालय एवं शासन के दिशा निर्देशों एवं आदेशों को दृष्टिगत रखते हुये जनहित में कार्य आवश्यक होने से स्वीकृति प्रदान किए जाने की पुष्टि की गई।ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना के अंतर्गत 15 वें वित्त की राशि से सागर एम.एस.डब्ल्यूसाल्युशंस प्रा.लि.को डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन ट्रांसपोर्ट आदि हेतु टिपिंग फीस की राशि के भुगतान की नियमानुसार दी गई स्वीकृति की पुष्टि की गई। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना अंतर्गत कचरा प्रबंधन हेतु बायो फ्यूल / एनर्जी की आऊटपुट आदि कार्य की स्वीकृति की पुष्टि की गई। मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना (चतुर्थ चरण) अंतर्गत नगर निगम सागर को सड़क निर्माण कार्य हेतु राशि रू. 8 करोड़ की सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हुई। जिसकी तकनीकी, प्रशासकीय एवं निविदा आमंत्रित करने की स्वीकृति की पुष्टि की गई। आयुक्त द्वारा प्रस्तुत बजट वर्ष 2026-2027 विचारार्थ प्रस्तुत किया गया जिसमें विस्तृत चर्चा की गई तथा एम आई सी सदस्यों ने नगर विकास के संबंध में अपने अपने सुझाव दिए ।
ये रहे शामिल
बैठक में एमआईसी सदस्य  विनोद तिवारी, शैलेंद्र ठाकुर, अनूप उर्मिल, रुपेश यादव धर्मेंद्र खटीक,राजकुमार पटेल, मेघा दुबे,श्रीमती संगीता शैलेष जैन,श्रीमती रेखा नरेश यादव, श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया, प्रभारी कार्यपालन यंत्री संजय तिवारी, सहायक आयुक्त तबस्सुम खान, प्रभारी सहायक आयुक्त आनंद मंगल गुरु, कार्यालय अधीक्षक मनोज अग्रवाल, निगम सचिव मुन्ना लाल रैकवार, इंजीनियर दिनकर शर्मा, रामाधार तिवारी महादेव सोनी, आयुष शुक्ला, राहुल रैकवार, आसिमा तिर्की, आयुषी श्रीवास्तव,शईद उद्दीन कुरैशी ,विक्रम जैन, लेखाधिकारी हर्ष केसरवानी, लेखापाल अभिषेक तिवारी,कृष्ण कुमार चौरसियासहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Share:

वैक्सीनेशन में रुचि न रखने वाले बीएमओ होंगे सस्पेंड : स्कूल, हॉस्टल को बनाए वैक्सीनेशन सेंटर: कलेक्टर के निर्देश

वैक्सीनेशन में रुचि न रखने वाले बीएमओ होंगे सस्पेंड : स्कूल, हॉस्टल को बनाए वैक्सीनेशन सेंटर: कलेक्टर के निर्देश



तीनबत्ती न्यूज :  16 मार्च 2026

सागर : सागर जिले में चल रहे HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को लेकर कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि अभियान में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि वैक्सीनेशन में रुचि न रखने वाले बीएमओ पर निलंबन की कार्यवाही करें।

कलेक्टर संदीप जी आर ने टीकाकरण की ब्लॉक वार समीक्षा की और जिन ब्लॉक में अपेक्षाकृत कम प्रगति दर्ज हुई है वहां के संबंधित अधिकारियों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। समय सीमा बैठक (TL Meeting) के दौरान अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्य में रुचि न लेने वाले बीएमओ के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही की जाए।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए अब स्कूलों और हॉस्टलों को ही वैक्सीनेशन सेंटर के रूप में उपयोग किया जाए। इसके लिए उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी , उपायुक्त (अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग) को संयुक्त कार्य-योजना बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

14 से 15 वर्ष की किशोरियों के लिए सुरक्षा कवच

कलेक्टर ने जिले के अभिभावकों से जागरूक अपील करते हुए कहा कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष की बेटियों का टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराएं। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के लिए एक गंभीर खतरा है। एचपीवी वैक्सीन इस जानलेवा बीमारी की रोकथाम का सबसे प्रभावी तरीका है। हमारी प्राथमिकता जिले की हर किशोरी के स्वास्थ्य को सुरक्षित करना है।


मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में यह अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और भविष्य में होने वाले कैंसर के जोखिम को नगण्य कर देती है।

Share:

गवेषणा संवाद : विभिन्नक्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए महिलाओं का सम्मान

गवेषणा संवाद : विभिन्नक्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए महिलाओं का सम्मान  


तीनबत्ती न्यूज : 15 मार्च, 2026

सागर : मानवोत्थान ,पर्यावरण तथा स्वास्थ्य जागरूकतासमिति ‘गवेषणा’ के बैनर  तले "अंधविश्वास बनाम तर्कशीलता: भारतीय  व अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में " विषयक सम्वाद के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियोंके लिए चुनिन्दा महिलाओं का सम्मान किया गया । संवाद आयोजन के प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में तर्कशील समिति कनाडा एवं भारत के डॉ. बलविंदर बरनाला और उनके सहयोगी ने बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोताओं से  विषय केन्द्रितविस्तृत सम्वाद स्थापित किया । अनेक व्याप्त अंधविश्वासों को अपने तर्कों और अनुभवों से खंडित किया ।  श्रोताओं से प्रश्न आमंत्रित कर उनके समाधान करने के प्रयास किये । विषय प्रवर्तन डॉ.राजेश गौतम और डॉ.सुनील साहू ने किया ।

 

आयोजन के दूसरे चरण में सागर  की विचार एवं सेवा क्षेत्र में अग्रणी आमंत्रित महिलाओं को सम्मानित किया गया । इन महिलाओं को सम्मानित करने के कार्यक्रम का सञ्चालन कर रहे समिति अध्यक्ष डॉ. मनोहरलाल गोपीबाई चौरसिया ने समिति के नवाचार संकल्प को दोहराया कि समिति अपने आयोजनों में व्यक्तियों के साथ उनकी माताओं का स सम्मान नामोल्लेख करती आ रही है । संचालनक्रम में डॉ. मनोहर चौरसिया ने स्त्रैण गुणों की चर्चा करते हुए  साफगोई से कहा कि " जिस दिन महिलाएं  अपने श्रम का हिसाब माँग लेंगी  ,उस दिन मानव इतिहासकी सबसे बड़ी धोखाधड़ी पकड़ी जावेगी" ।


उन्होंने महिला सम्मान के आयोजन की गरिमा को यह कह कर शिखर तकपहुँचाया कि पुरुष प्रधान समाज विभिन्न अवसरों पर महिलाओं की उपब्लाब्धियों कोमात्र सम्मानित मात्र करके वास्तव में महिलाओं के सृजन सहित समग्र श्रम मूल्यांकनसे बचने की कोशिश करता है ।गवेषणा परिवार की महिला सदस्य श्रीमती शोभा–देवकी बाई,डॉ.सरिता-रामदुलारी,अरुणा –सुशीला,विदुषा, और नन्ही बिटिया इति-अरुणा ने महिलाओं को सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न और स्नेह उपहार भेंट किये। 

इनका हुआ सम्मान

इस अवसर पर  प्रो चँदा सुहाग रानी बेन, प्रॉक्टर, डॉ हरीसिंह गौर यूनिवर्सिटी ।(स्कूल शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक रही । आगे अपनी मेहनत के बूते उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्राध्यापक होते हुए वर्तमान में प्रॉक्टर व हिंदी जैसे गौरवशाली विभाग में अध्यक्ष है। आपने 40 से अधिक रिसर्च पेपर लिखे तथा 4 पुस्तकें लिखीं । ) डॉ. निलय, सीमा जी सस्टेनबल पेकिंग के लिए ।( IIT से बीटेक, एम टेक, PhD । NIT जलन्धर में असिस्टेंट प्रोफेसर हो फिर सागर जैसे छोटे स्थान में भूसा पराली जैसे कृषि वेस्ट को ही व्यवसाय। इनसे डिपोजल बनाकर प्लास्टिक डिस्पोजल का विकल्प तैयार किया । उत्पाद को मान्यता दिलाई । ) डॉ श्वेता , मोहनी जी, सिद्धत्व फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष । (सिद्धत्व फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष, योग विशेषज्ञ, आहार विशेषज्ञ, वेलनेस प्रशिक्षक, शिक्षा, शोध व समाजी सेवाओं के क्षेत्र में समर्पित) डॉ रुचि ,राधा देवी, संचालक सुरुचि रिहेब & फिजियो थैरेपीसेंटर । न्यूरो विशेषज्ञताके साथ  फिजियोथेरपी में गोल्ड मेडलिस्ट । 8 वर्ष से सेवायें । लगभग 2000 मरीजों का सफल इलाजकिया। 70 अल्प विकसित व मेंटली रिटार्टेड बच्चेआत्म निर्भर हुए । गीता, नत्थी देवी, केंद्रीय जेल सागर में शिक्षक व मोटिवेटर ।(गत 28 वर्ष से केंद्रीय जेल सागर में शिक्षक व मोटिवेटर । भारत गण राज्य की राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित है।  हजारों बंदियों ने इनके सहयोग से अपनाजीवन बदला । आपकी बदौलत 150 से अधिक बंदियों ने इग्नू व भोजयूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। ओपन स्कूलिंग के माध्यम से 2026 में ही 80 बंदी  मेट्रीकुलेशन कर रहे है । आपने बंदियों को सिलाई, कड़ाई, बुनाई, कम्प्यूटर ऑपरेटर्स जैसे व्यवसायिक  ट्रेनिग भी उपलब्ध करवाई है।)  डॉ.देवकी,कमला देवी , संघर्षों से उबर कर बनी प्रतिष्ठित हिन्दी लेखिका और सामाजिक कार्यकर्त्ता ।(अनेक पत्रपत्रिकाओं में कहानियां, लेख, व कवितायें, प्रकाशित हुई है। आप भारत के राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षिका है।"दीपा" छद्म नाम से लेखन किया जो इनकी पहचान बन गया। देवकी उर्फ दीपा ने सागर में प्रगतिशील लेखक संघ व भारतीय महिला फेडरेशन में पदों के दायित्व कानिर्वहन किया है। आपने हिंदी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, अर्थशास्त्र व पत्रकारिता में MA करके बहुआयामीविशेज्ञता को प्राप्त किया है। NCC, स्काउट -गाइड  जैसे जीवन निर्माण करने वाली, शैक्षिक संस्थाओं में ही काम नही किया । बल्कि निजी तौर पर सैकड़ो शाला त्यागी बच्चों का शैक्षणिक पुनरोद्धार किया है।यायावर लोहगड़िया समाज के अनेक परिवारों का पुनर्वास आपने किया है।) डॉ. रूबी, सरला जी शहर की ख्याति नाम स्त्री रोग विशेषज्ञ ।("डॉ रूबी रेजा" के नाम से विख्यात। आप कानपुर के प्रसिद्ध GSVM के मैडीकल कॉलेज से प्रसूति वस्त्रीरोग में गोल्ड मैडल के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में आपके शोधपत्र प्रकाशित है। आपने अनेके राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में हिस्सा लिया है।  खेमचंद जैन चेरिटेबल हॉस्पिटल के माध्यम से सेवायें दे रही है । अपने यूट्यूब चैनल व इंस्ट्राग्राम चेनल के माध्यम से महिला स्वास्थ्य के प्रति जन जागरुकता को बढ़ावा देने का काम भी करती है।) स्वाति जतना देवी मान्यता प्राप्त पशु कल्याण संगठन “यारा ने फाउंडेशन”  की संस्थापक अध्यक्ष ।(सागर मे बेघर जानवरों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही हैं। यारा फाउंडेशन ने 500 से अधिक आवारा कुत्तों को मुफ्त या नाममात्र शुल्क पर चिकित्सा उपचार प्रदान किया है और 600 से अधिक आवारा कुत्तों को मुफ्त एंटी-रेबीज टीकाकरण भी प्रदान किया है। इसमें नसबंदी, ट्यूमर हटाने की सर्जरी, कैंसर का इलाज आदि शामिल हैं। इसके अलावा बेघर जानवरों के लिए शहरमे जगह जगह पानी की टंकी रखना और उन्हें खाना खिलाने का काम भी किया जाता है ।) गुड्डी प्रेमरानी आदिवासी, परिश्रम से स्वाबलंबन की पथिक ।गौरझामर के एक छोटे से गांव से आती है। अपनी दम पर अन्य लोगों के यहां घरों  का काम करके स्वयं का रोजगार बनाया आज अपनी एकछोटी सी साड़ी की दुकान से अपना जीवन यापन कर रही है।   कार्यक्रम में सम्मानित हुई सभी महिलाओं को आदर पूर्वक अपनी अभी तक की   प्रेरक   यात्रा के संबध में वक्तव्य देने के लिए मंच पर  आदर पूर्वक आमंत्रित किया गया ।  



आयोजन टीम में डॉ.चन्दन, डॉ. दिनेश, डॉ.तरुण, डॉ.शिवकुमार , श्रीकैलाश चौरसिया, पुरुषोत्तम चौरसिया रहे । गवेषणा समिति सचिव इंजी. रमेश चौरसिया नेसंवाद के लिए आमंत्रित विशिष्ट वक्ता डॉक्टर बरनाला को स्मृति चिह्न भेंट किये,सभागार में उपस्थित जन समुदाय सहित आयोजक टीम का आभार व्यक्त किया ।  


Share:

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 16 मार्च से 22 मार्च 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 16 मार्च से 22 मार्च 2026 तक

▪️पंडित अनिल पाण्डेय

तीनबत्ती न्यूज : 16 मार्च, 2026

हम सभी जानते हैं की श्री हनुमान जी कलयुग के  जीवंत देवता है ।  कलयुग में सभी प्रकार के कष्टों से  से मुक्ति के लिए श्री हनुमान जी की उपासना अतिआवश्यक है। इसीलिए मैं पंडित अनिल पांडे  आपको प्रति सप्ताह श्री हनुमान चालीसा की मंत्रवत चौपाइयों से होने वाले लाभ के बारे में बताता हूं ।दो चौपाई के बारे में मैं आपको अभी बताऊंगा तथा दो चौपाइयों के बारे में मैं आपको इस वीडियो के अंत में बताऊंगा । आज की चौपाई है :-

बिद्यावान गुनी अति चातुर |

राम काज करिबे को आतुर ||

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया |

राम लखन सीता मन बसिया ||

हनुमान चालीसा की इन चौपाईयों के संपुट पाठ करने  से ज्ञान, बुद्धि , रामकृपा और यश प्राप्त होता है ।

आइये अब हम 16 मार्च से 22 मार्च 2026  तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल की राशिवार चर्चा करते हैं।

यह भी पढ़ेंसाइंटिफिक एंड वोकेशनल एजुकेशन समिट 2026 में डॉ सुरेंद्र पाठक "वसुधैव कुटुम्बकम् ग्लोबल पीस अवॉर्ड” से सम्मानित


मेष राशि:-

इस सप्ताह आपके व्यापार  में वृद्धि होगी । आपको अपने संतान से बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । धन की प्रति थोड़ी कम होगी । परंतु अगर आप सावधानी से कार्य करेंगे तो कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिलेगी । जनप्रतिनिधियों के प्रतिष्ठा में न तो वृद्धि होगी और ना ही नुकसान । शत्रुओं को आप आसानी से पराजित कर सकेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 16 , 21 और 22 मार्च कार्यों को करने के लिए सफलता प्रदान करने वाले हैं ।‌ 19 और 20 मार्च को आपको सावधान रहकर कार्यों को अंजाम देना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का  पाठ करें ।  सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

यह भी पढ़ेंअनियमितताओं व अनुशासनहीनता पर दो प्राचार्य व एक शिक्षिका निलंबित किया सागर कमिश्नर ने

वृष राशि:-

इस सप्ताह आपके पास पर्याप्त मात्रा में धन आएगा  । आप इस सप्ताह अपना पूरा ध्यान धन प्राप्ति में लगायें ।  जिससे की इस अवसर का आप अधिक से अधिक उपयोग कर सकें  । व्यापारियों के लिए यह सप्ताह उत्सव जैसा रहेगा  । कर्मचारियों के लिए भी यह सप्ताह ठीक है परंतु आपको अपने अधिकारियों से इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए  ।जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह काफी ठीक रहेगा  । उनके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है । इस सप्ताह  सफलता प्राप्त करने के लिए आपको 17 और 18 मार्च का उपयोग करना चाहिए  । 21 और 22 मार्च को  कार्यों को पूर्ण सावधानी से करें । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि देव के मंदिर में जाकर उनका पूजन करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

मिथुन राशि:-

यह सप्ताह आपके लिए शुभ फलदायक है  । कर्मचारी व अधिकारियों के लिए सप्ताह उत्तम रहेगा  । उनकी पदस्थापना उनके इच्छित स्थान पर हो सकता है  । व्यापारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य है  । राजनीतिज्ञों के लिए इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए  । इस सप्ताह आपको भाग्य  को छोड़कर अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए  । कचहरी का कार्यों में सावधान रहें  । इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयोगी है । 16 मार्च को आपको सावधानी पूर्वक अपने कार्यों को करने का प्रयास करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

यह भी पढ़ें : Sagar News: ट्रैक्टर - बाइक की भिंडत : दो छात्रों की मौत, सरपंच और उसका बेटा घायल

कर्क राशि:-

इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से अच्छी मदद मिल सकती है । भाग्य से रुके हुए कार्यों को करने का प्रयास करें । आपको सफलता प्राप्त होगी। दुर्घटनाओं से सावधान रहें ।  भाई बहनों के साथ संबंधों में थोड़ा तनाव आ सकता है । आपके व्यय में वृद्धि होगी । आमदनी पहले जैसी ही रहेगी । इस सप्ताह आपके लिए 16, 21 और 22 मार्च विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए मददगार हैं ।  17 और 18 मार्च को आपको पूर्ण सावधानी बरतना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन  विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

यह भी पढ़ेंघरेलू गैस संकट : कलेक्टर - एसपी उतरे मैदान में : होटल क्राउन पैलेस का किया निरीक्षण ▪️गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक : गैस गोदामों की होगी वीडियोग्राफी, संचालकों को फोन रिसीव करने के निर्देश

सिंह राशि:-

इस सप्ताह आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  भाग्य सामान्य रूप से कार्य करेगा  ।  आमदनी सामान्य रहेगी  ।  आपके या आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में  थोड़ी खराबी आ सकती है  ।  दुर्घटनाओं से आप साफ-साफ बचेंगे  । अगर कोई दुर्घटना होती है तो भी  आपको किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा । भाई बहनों के साथ संबंध थोड़े कम ठीक रहेंगे  ।  इस सप्ताह आपके लिए 17 और 18 मार्च लाभदायक है  ।   16 ,19 और 20 मार्च को आपको सावधानी पूर्वक कार्यों को करना है  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन  मंगलवार है ।

यह भी पढ़ें: Sagar News: एक साथ पांच मौते : मां ने चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की

कन्या राशि:-

अविवाहित जातकों के लिए यह  सप्ताह  अच्छा है  । विवाह के नए-नए प्रस्ताव आएंगे  ।  युवक और युवतियों के लिए  सप्ताह अच्छा है  । नए-नए प्रेम संबंध बन सकते हैं  । पुराने संबंधों में   प्रगाढ़ता आ सकती है  ।  कर्मचारियों अधिकारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य है  । उनको सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए  ।  अपने शत्रुओं को आप इस सप्ताह आसानी से पराजित कर सकते हैं  ।  इस सप्ताह आपके लिए  19 और 20 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों हेतु शुभ है  ।  सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

तुला राशि:-

इस सप्ताह थोड़े से प्रयासों से ही आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं ।  आपका आपके माता-पिता का और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा अर्थात पहले जैसा ही रहेगा । कचहरी के कार्यों में रिस्क लेने का कार्य न करें ।  भाग्य से आपको मामूली मदद मिल सकती है ।  आपको अपने संतान का सहयोग कम मिलेगा ।  छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा ।  इस सप्ताह आपके लिए 16 , 21 और 22 मार्च विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए सुविधाजनक है अर्थात लाभदायक हैं। 19 और 20 मार्च को आपको कार्यों के प्रति सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गरीबों के बीच में चावल का दान दें और शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद  वस्त्रों का  दान दें  । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव विजय साहू कांग्रेस की सदस्यता से निलंबित ▪️जिला कार्यकारिणी के गठन पर सोशल मीडिया पर की थी टिप्पणी

वृश्चिक राशि:-

यह सप्ताह आपके संतान के लिए उत्तम रहेगा ।आपको अपने संतान का बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । छात्रों को पढ़ाई में सफलता प्राप्त होगी। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कम ठीक है । उनकी प्रतिष्ठा में बाधा पड़ सकती है ।  आप सभी को अपने प्रतिष्ठा के प्रति इस सप्ताह सतर्क रहना चाहिए ।  माता जी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है । आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।  धन प्राप्त करने के मार्ग में कुछ बाधाएं आ सकती हैं । उनसे बचने का प्रयास करें ।  इस सप्ताह आपके लिए 17 और 18 मार्च विभिन्न प्रकार के मामलों में लाभप्रद हैं ।  21 और 22 मार्च को आपको बड़े सावधानी से कार्यों को संपन्न करना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

धनु राशि:-

जनप्रतिनिधियों के लिए  यह सप्ताह उत्तम रहेगा ।उनके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी  ।  उनको अपने कार्यों में बार-बार सफलता प्राप्त होगी  ।  कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए सप्ताह थोड़ा सावधानी भरा है । उनको इस पूरे सप्ताह सावधानीपूर्वक कार्य करना चाहिए  ।  व्यापारियों के लिए इस सप्ताह सामान्य है  । भाई बहनों के साथ आपके संबंधों में तनाव हो सकता है  ।  भाग्य आपका साथ देगा  ।  लंबी यात्रा का योग बन सकता है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 मार्च परिणाम दायक हैं  ।  सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं  ।   इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

यह भी पढ़ेंबुंदेलखंड की वीरधरा पर थमेगा नहीं विकास का कारवांः माता-पिता के नाम पर शिक्षा का मंदिर बनाना हमारी संस्कृति की पहचान : सीएम डॉ मोहन यादव ▪️राहतगढ़ और जैसीनगर को मिली आधुनिक ग्रंथालय की सौगात

मकर राशि:-

इस सप्ताह आपका भाई बहनों के साथ संबंध उत्तम रहेगा ।  आपके भाई बहनों को भी विभिन्न कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है ।  आपके पराक्रम में वृद्धि होगी ।  भाग्य से आपको थोड़ा कम मदद मिल पाएगी परंतु कामभर की मदद मिल सकती है ।    आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट संभव है ।   इस सप्ताह आपके लिए 16 तथा 21 और 22 तारीख परिणाम मूलक हैं  ।  सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

कुंभ राशि:-

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है  ।  आपको धन प्राप्ति के लिए पूर्ण प्रयास करना चाहिए । आप को इस सप्ताह अपने संतान से कम सहयोग  मिलेगा ।  आपका और आपके जीवन साथी को थोड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।  पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।  दुर्घटनाओं के प्रति आपको इस सप्ताह सचेत रहना चाहिए ।  व्यापारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा । जनप्रतिनिधियों को सावधान रहना चाहिए ।  इस सप्ताह आपके लिए 17 और 18 तारीख विभिन्न प्रकार के मामलों में उपयुक्त है ।  16 तारीख को आपको  सावधान रहना चाहिए ।   इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का  जाप करें ।  सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

----------------- 

वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

सागर में पूर्व विधायक के आवास और अनेक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में नल कनेक्शन नियम विरुद्ध मिले : नगर निगम ने काटे कनेक्शन: जुर्माना सहित वसूली जाएगी राशि

----------------- 

मीन राशि:-

इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास अत्यंत उच्च स्तर पर होगा ।  आपके बहुत सारे कार्य आपके आत्मविश्वास के कारण ही पूर्ण हो जाएंगे ।  आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा ।  पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा ।  कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आपको रिक्स नहीं लेना चाहिए ।  भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है ।  आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं ।  आपके जीवन साथी को थोड़ा कष्ट हो सकता है ।  इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 मार्च अनुकूल हैं ।  17 और 18 मार्च को आपको सावधान रहकर कार्यों को अंजाम देना चाहिए ।   इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें ।  सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

 श्री हनुमान चालीसा के मंत्रवत चौपाइयों का वर्णन इस प्रकार है ।

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा,

बिकट रूप धरि लंक जरावा।

भीम रूप धरि असुर संहारे,

रामचंद्र के काज संवारे॥

इन दोनों चौपाइयों के संपुट पाठ करने से श्री हनुमान जी आपके सभी कष्टों को हरते हैं तथा  आपके सभी कार्य संपन्न हो सकते हैं।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है  । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।


जय मां शारदा।

 निवेदक:-

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता

प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया , 

सागर  (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004

मोबाइल नंबर :-8959594400

Share:

अर्तराष्ट्रीय अपराधशास्त्रीय कॉन्फ्रेंस में डॉ गौर विवि विद्यार्थियों ने डिजीटल टेक्नोलॉजी एण्ड ए.आई. रिलेटेड क्राइम केन्द्रित शोध पत्रों का किया प्रस्तुतीकरण

अर्तराष्ट्रीय अपराधशास्त्रीय कॉन्फ्रेंस में  डॉ गौर विवि  विद्यार्थियों ने डिजीटल टेक्नोलॉजी एण्ड ए.आई. रिलेटेड क्राइम केन्द्रित शोध पत्रों का किया प्रस्तुतीकरण



तीनबत्ती न्यूज : 14 मार्च ,2026

सागर: रिथिकिंग द ऑकीटेक्चर आफ सिक्यूरिटी ऑफ द स्टेट एण्ड गवर्नेस क्रिमिनलाइजेशन" विषय पर केन्द्रित सातवी इन्टरनेशनल एवं 46 वीं नेशनल ऑल इण्डिया क्रिमिनालॉजी कांफ्रेस का आयोजन डी.वाय. पाटिल यर्निवसिटी, नवी मुम्बई, मुम्बई में आई.एस.सी. मद्रास के संयुक्त तत्वाधान में विगत सप्ताह किया गया। उक्त क्रॉफ्रेंस में डॉ. मुकेश कुमार चौरसिया, सहायक प्राध्यापक, डिपार्टमेंट आफ क्रिमिनोलॉजी एण्ड फारेंसिक सांईस, डॉ. हरीसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय सागर ने "गवर्नेस एल्गोरिदमिक पुलिसिंग एवं टेक-मीडिएटेड क्रिमिनलाइजेशन' विषय पर तकनीकी सत्र की अध्यक्षता की। इस तकनीकी सत्र में अध्यक्षता करने हेतु डॉ. चौरसिया, वाईस चेयरमेन, आई.एस.सी. को डी.वाय. पाटिल यर्निवसिटी, मुम्बई द्वारा सम्मानित किया गया।



तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कॉफ्रेंस में डॉ. चौरसिया के मार्गदर्शन में तैयार किए गए 8 शोध पत्रों को प्रस्तुतीकरण किया गया। शोध पत्रों के प्रस्तुतीकरण में मास्टर्स स्टूडेंटस क्रमशः मानसी मार्टिन तेजस्वी राय ने इनबिजीबल विक्टिम इन डिजीटल स्पेस, सोशल मीडिया, साईबर क्राइम एण्ड द क्रिमिनलाइजेशन आफ ऑनलाईन हार्म, सत्यम रजक चेदुपाका वाम्शी ने डिजीटल हार्म्स एण्ड टेक्नोलॉजी फेशिलेटेंड अवयूज, बैचलर स्टूडेंटस गरिमा करनानी ने पीनल पापुलिजम एण्ड द मीडिया एज पनिशर फार्म द एस.एस.आर. केस टू इनफ्लूएशर आऊटरेज, खुशी सलूजा ने क्रिमिनोलॉजीकल थ्योरी एंड कंटेपररी कंट्रोल मेकेनिजम, मोही केशरवानी ने सायकोलॉजी बिहेवियर एंड डिजीटल इनवायरमेंट, शमा फातिमा सिद्धीकी ने पीनल पापुलिजम फॉर वोट बैंक पॉलिटिक्स बाय पॉलिटिशियनस, प्रार्थना दया, राशि सिंह ने साईबर साइकोलॉजी एंड क्रिमिनल बेहेवियर इन ऑनलाईन स्पेस ए क्रिमिनोलॉजीकल  वैष्णवी घोषी, भूमि त्रिपाठी ने पीनल पापुलिजम एंड द स्टेट सिक्यूरिटी विषय पर शोध पत्रों का प्रस्तुतीकरण किया। शोध पत्रों के प्रस्तुतीकरण उपरांत तकनीकी सत्रों में प्रस्तुत किए गए।



प्रश्नों का डॉ. चौरसिया एवं शोधकर्ताओं द्वारा समाधान किया गया। कॉफ्रॉ मास्टर्स एवं बैचलर स्टूडेन्स द्वारा शोधपत्रों का प्रस्तुतीकरण विषय विशेषज्ञों में सराहानापूर्ण चर्चा का विषय रहा।


शोध पत्रो के प्रस्तुतीकरण में देश की सुरक्षा, शासन, डिजीटल टेक्नोलॉजी, मीडिया प्रभाव एवं अपराधिक न्याय व्यवस्था के बीच संबंधों को समझने में अंर्तविषयी शोध की बढ़ती आवश्यकता को रेखांकित किया गया। शोध पत्रों के निष्कर्षों द्वारा इन तथ्यों की आवश्यकता स्पष्ट की गई कि महिला वर्ग को तकनीकी आधारित अपराधों से बचाव हेतु डिजीटल फ्रांड चेट जीपीटी एवं ए.आई. तकनीक के ज्ञान की समयपरक नितांत आवश्यकता है।



सभी ने दी बधाई

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. वॉय. एस. ठाकुर, प्रो. देवाशीष बोस, डीन, स्कूल ऑफ एप्लाएड सांइसेज, प्रो. ममता पटेल, हेड आफ द डिपार्टमेन्ट, विभाग से फैकल्टी मेम्बर डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. विवेक मेहता. डॉ. वंदना विनायक, डॉ.एम.एस. कर्णा, एवं एडवोकेट विनोद चौरसिया व शोधार्थियों, विद्यार्थियों, स्टाफ व शुभचितंको द्वारा शुभकामनाएँ एवं बधाईयों प्रेषित की है।


Share:

बीएमसी को सीताराम रसोई परिवार एवं बुंदेलखंड पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने नवजात शिशुओं के लिए दो फोटोथेरेपी मशीनें भेंट कीं

बीएमसी को सीताराम रसोई परिवार एवं बुंदेलखंड पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने नवजात शिशुओं के लिए दो फोटोथेरेपी मशीनें भेंट कीं 


तीनबत्ती न्यूज:14 मार्च 2026

सागर: शासकीय बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय, सागर के ओपीडी स्थित बाल्य एवं शिशु रोग विभाग में आयोजित कार्यक्रम में सीताराम रसोई परिवार एवं बुंदेलखंड पेट्रोल पंप एसोसिएशन द्वारा नवजात शिशुओं के उपचार हेतु दो फोटोथेरेपी मशीनें एवं दो एसएनसीयू उपकरण भेंट किए गए। इन उपकरणों से नवजात शिशुओं को पीलिया (जॉन्डिस) से बचाने में मदद मिलेगी।

सीताराम रसोई परिवार की ओर से प्रकाश चौबे ने कहा कि संस्था के विकास के लिए बुंदेलखंड पेट्रोल पंप एसोसिएशन एवं सीताराम रसोई परिवार पहले भी सहयोग करते रहे हैं और आगे भी सहयोग करते रहेंगे।

डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर ने कहा कि किसी भी सरकारी चिकित्सा संस्थान के उत्थान में सरकार के साथ-साथ समाज की भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने सीताराम रसोई परिवार एवं बुंदेलखंड पेट्रोल पंप एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनके सहयोग से शासकीय बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय में स्वास्थ्य सेवाएं और सुदृढ़ होंगी। इस अवसर पर सीताराम रसोई परिवार एवं बुंदेलखंड पेट्रोल पंप एसोसिएशन से प्रकाश चौबे, दिलीप मुखारिया, राजेश गुप्ता, आलोक अग्रवाल, सौरभ रंधेलिया, मनोज वर्मा, आदर्श ज्योतिषी, संजीव चौरसिया, राजीव चौरसिया एवं दाऊ मामा जी उपस्थित रहे।

ये रहे शामिल

कार्यक्रम में अधीक्षक डॉ. राजेश जैन, बाल्य एवं शिशु रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. आशीष जैन, डॉ रूपा अग्रवाल, डॉ अजीत आनंद असाटी, डॉ महेंद्र सिंह चौहान, डॉ रविकांत अर्जरिया, डॉ सर्वेश जैन, डॉ सुशील गौर, डॉ शीला जैन, डॉ संजय प्रसाद आदि चिकित्सक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीष जैन ने किया तथा डॉ. अंकित जैन ने आभार व्यक्त किया।

Share:

सागर विधानसभा के एकमात्र ग्राम पथरिया रैयतवारी में सामुदायिक भवन और खेल मैदान का निर्माण : विधायक शैलेंद्र जैन ने किया स्थल निरीक्षण

सागर विधानसभा के एकमात्र ग्राम पथरिया रैयतवारी में सामुदायिक भवन और खेल मैदान का निर्माण : विधायक शैलेंद्र जैन ने किया स्थल निरीक्षण


तीनबत्ती न्यूज : 14 मार्च ,2026

सागर।विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय की पहाड़ी के नीचे स्थित अपनी विधानसभा के एकमात्र ग्राम पथरिया रैयतवारी में सामुदायिक भवन एवं खेल मैदान के निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम के सरपंच प्रमोद यादव एवं श्याम यादव भी उनके साथ मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान विधायक श्री जैन ने प्रस्तावित स्थल का अवलोकन करते हुए निर्माण कार्य की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि ग्राम पथरिया रैयतवारी में सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही बच्चों और युवाओं के लिए सर्वसुविधायुक्त खेल मैदान भी विकसित किया जाएगा।

विधायक श्री जैन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की सुविधाओं का होना अत्यंत आवश्यक है। सामुदायिक भवन बनने से ग्रामवासियों को विवाह, सामाजिक कार्यक्रमों और अन्य आयोजनों के लिए एक उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा। वहीं खेल मैदान के निर्माण से बच्चों और युवाओं को खेलकूद की बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस कार्य को प्राथमिकता के साथ जल्द ही प्रारंभ कराया जाएगा, ताकि ग्रामवासियों को इसका लाभ मिल सके और गांव में सामाजिक एवं खेल गतिविधियों को नई दिशा मिल सके। इस अवसर पर ग्राम के नागरिक उपस्थित रहे।


अंबेडकर वार्ड में बन रहे “मां ज्योतिबा फुले” मंगल भवन का  किया निरीक्षण

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने शनिवार को अंबेडकर वार्ड स्थित धर्म श्री क्षेत्र में निर्माणाधीन सैनी माली समाज के “मां ज्योतिबा फुले” मंगल भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन किया और संबंधित लोगों से जानकारी प्राप्त की।

विधायक श्री जैन ने बताया कि उनके प्रयासों से शहर के लगभग सभी वार्डों में विभिन्न समाजों के महापुरुषों के नाम पर लगभग 40 लाख रुपए की लागत से मंगल भवनों का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि समाज के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इसी क्रम में सैनी माली समाज के लिए “मां ज्योतिबा फुले” मंगल भवन का निर्माण कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और लगभग एक माह के भीतर यह मंगल भवन बनकर तैयार हो जाएगा। इसके पूर्ण होने के बाद समाज के लोगों को कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक सुसज्जित स्थान उपलब्ध होगा।

विधायक श्री जैन ने इस अवसर पर कहा कि मां ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार और विशेष रूप से बालिका शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया था। उन्होंने महिलाओं और समाज के वंचित वर्गों को शिक्षा और अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए। इस अवसर पर समाज के अनेक पदाधिकारी और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive