Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 16 मार्च से 22 मार्च 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 16 मार्च से 22 मार्च 2026 तक

▪️पंडित अनिल पाण्डेय

तीनबत्ती न्यूज : 16 मार्च, 2026

हम सभी जानते हैं की श्री हनुमान जी कलयुग के  जीवंत देवता है ।  कलयुग में सभी प्रकार के कष्टों से  से मुक्ति के लिए श्री हनुमान जी की उपासना अतिआवश्यक है। इसीलिए मैं पंडित अनिल पांडे  आपको प्रति सप्ताह श्री हनुमान चालीसा की मंत्रवत चौपाइयों से होने वाले लाभ के बारे में बताता हूं ।दो चौपाई के बारे में मैं आपको अभी बताऊंगा तथा दो चौपाइयों के बारे में मैं आपको इस वीडियो के अंत में बताऊंगा । आज की चौपाई है :-

बिद्यावान गुनी अति चातुर |

राम काज करिबे को आतुर ||

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया |

राम लखन सीता मन बसिया ||

हनुमान चालीसा की इन चौपाईयों के संपुट पाठ करने  से ज्ञान, बुद्धि , रामकृपा और यश प्राप्त होता है ।

आइये अब हम 16 मार्च से 22 मार्च 2026  तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल की राशिवार चर्चा करते हैं।

यह भी पढ़ेंसाइंटिफिक एंड वोकेशनल एजुकेशन समिट 2026 में डॉ सुरेंद्र पाठक "वसुधैव कुटुम्बकम् ग्लोबल पीस अवॉर्ड” से सम्मानित


मेष राशि:-

इस सप्ताह आपके व्यापार  में वृद्धि होगी । आपको अपने संतान से बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । धन की प्रति थोड़ी कम होगी । परंतु अगर आप सावधानी से कार्य करेंगे तो कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिलेगी । जनप्रतिनिधियों के प्रतिष्ठा में न तो वृद्धि होगी और ना ही नुकसान । शत्रुओं को आप आसानी से पराजित कर सकेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 16 , 21 और 22 मार्च कार्यों को करने के लिए सफलता प्रदान करने वाले हैं ।‌ 19 और 20 मार्च को आपको सावधान रहकर कार्यों को अंजाम देना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का  पाठ करें ।  सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

यह भी पढ़ेंअनियमितताओं व अनुशासनहीनता पर दो प्राचार्य व एक शिक्षिका निलंबित किया सागर कमिश्नर ने

वृष राशि:-

इस सप्ताह आपके पास पर्याप्त मात्रा में धन आएगा  । आप इस सप्ताह अपना पूरा ध्यान धन प्राप्ति में लगायें ।  जिससे की इस अवसर का आप अधिक से अधिक उपयोग कर सकें  । व्यापारियों के लिए यह सप्ताह उत्सव जैसा रहेगा  । कर्मचारियों के लिए भी यह सप्ताह ठीक है परंतु आपको अपने अधिकारियों से इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए  ।जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह काफी ठीक रहेगा  । उनके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है । इस सप्ताह  सफलता प्राप्त करने के लिए आपको 17 और 18 मार्च का उपयोग करना चाहिए  । 21 और 22 मार्च को  कार्यों को पूर्ण सावधानी से करें । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि देव के मंदिर में जाकर उनका पूजन करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

मिथुन राशि:-

यह सप्ताह आपके लिए शुभ फलदायक है  । कर्मचारी व अधिकारियों के लिए सप्ताह उत्तम रहेगा  । उनकी पदस्थापना उनके इच्छित स्थान पर हो सकता है  । व्यापारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य है  । राजनीतिज्ञों के लिए इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए  । इस सप्ताह आपको भाग्य  को छोड़कर अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए  । कचहरी का कार्यों में सावधान रहें  । इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयोगी है । 16 मार्च को आपको सावधानी पूर्वक अपने कार्यों को करने का प्रयास करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

यह भी पढ़ें : Sagar News: ट्रैक्टर - बाइक की भिंडत : दो छात्रों की मौत, सरपंच और उसका बेटा घायल

कर्क राशि:-

इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से अच्छी मदद मिल सकती है । भाग्य से रुके हुए कार्यों को करने का प्रयास करें । आपको सफलता प्राप्त होगी। दुर्घटनाओं से सावधान रहें ।  भाई बहनों के साथ संबंधों में थोड़ा तनाव आ सकता है । आपके व्यय में वृद्धि होगी । आमदनी पहले जैसी ही रहेगी । इस सप्ताह आपके लिए 16, 21 और 22 मार्च विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए मददगार हैं ।  17 और 18 मार्च को आपको पूर्ण सावधानी बरतना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन  विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

यह भी पढ़ेंघरेलू गैस संकट : कलेक्टर - एसपी उतरे मैदान में : होटल क्राउन पैलेस का किया निरीक्षण ▪️गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक : गैस गोदामों की होगी वीडियोग्राफी, संचालकों को फोन रिसीव करने के निर्देश

सिंह राशि:-

इस सप्ताह आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  भाग्य सामान्य रूप से कार्य करेगा  ।  आमदनी सामान्य रहेगी  ।  आपके या आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में  थोड़ी खराबी आ सकती है  ।  दुर्घटनाओं से आप साफ-साफ बचेंगे  । अगर कोई दुर्घटना होती है तो भी  आपको किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा । भाई बहनों के साथ संबंध थोड़े कम ठीक रहेंगे  ।  इस सप्ताह आपके लिए 17 और 18 मार्च लाभदायक है  ।   16 ,19 और 20 मार्च को आपको सावधानी पूर्वक कार्यों को करना है  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन  मंगलवार है ।

यह भी पढ़ें: Sagar News: एक साथ पांच मौते : मां ने चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की

कन्या राशि:-

अविवाहित जातकों के लिए यह  सप्ताह  अच्छा है  । विवाह के नए-नए प्रस्ताव आएंगे  ।  युवक और युवतियों के लिए  सप्ताह अच्छा है  । नए-नए प्रेम संबंध बन सकते हैं  । पुराने संबंधों में   प्रगाढ़ता आ सकती है  ।  कर्मचारियों अधिकारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य है  । उनको सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए  ।  अपने शत्रुओं को आप इस सप्ताह आसानी से पराजित कर सकते हैं  ।  इस सप्ताह आपके लिए  19 और 20 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों हेतु शुभ है  ।  सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

तुला राशि:-

इस सप्ताह थोड़े से प्रयासों से ही आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं ।  आपका आपके माता-पिता का और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा अर्थात पहले जैसा ही रहेगा । कचहरी के कार्यों में रिस्क लेने का कार्य न करें ।  भाग्य से आपको मामूली मदद मिल सकती है ।  आपको अपने संतान का सहयोग कम मिलेगा ।  छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा ।  इस सप्ताह आपके लिए 16 , 21 और 22 मार्च विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए सुविधाजनक है अर्थात लाभदायक हैं। 19 और 20 मार्च को आपको कार्यों के प्रति सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गरीबों के बीच में चावल का दान दें और शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद  वस्त्रों का  दान दें  । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव विजय साहू कांग्रेस की सदस्यता से निलंबित ▪️जिला कार्यकारिणी के गठन पर सोशल मीडिया पर की थी टिप्पणी

वृश्चिक राशि:-

यह सप्ताह आपके संतान के लिए उत्तम रहेगा ।आपको अपने संतान का बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । छात्रों को पढ़ाई में सफलता प्राप्त होगी। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कम ठीक है । उनकी प्रतिष्ठा में बाधा पड़ सकती है ।  आप सभी को अपने प्रतिष्ठा के प्रति इस सप्ताह सतर्क रहना चाहिए ।  माता जी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है । आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।  धन प्राप्त करने के मार्ग में कुछ बाधाएं आ सकती हैं । उनसे बचने का प्रयास करें ।  इस सप्ताह आपके लिए 17 और 18 मार्च विभिन्न प्रकार के मामलों में लाभप्रद हैं ।  21 और 22 मार्च को आपको बड़े सावधानी से कार्यों को संपन्न करना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

धनु राशि:-

जनप्रतिनिधियों के लिए  यह सप्ताह उत्तम रहेगा ।उनके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी  ।  उनको अपने कार्यों में बार-बार सफलता प्राप्त होगी  ।  कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए सप्ताह थोड़ा सावधानी भरा है । उनको इस पूरे सप्ताह सावधानीपूर्वक कार्य करना चाहिए  ।  व्यापारियों के लिए इस सप्ताह सामान्य है  । भाई बहनों के साथ आपके संबंधों में तनाव हो सकता है  ।  भाग्य आपका साथ देगा  ।  लंबी यात्रा का योग बन सकता है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 मार्च परिणाम दायक हैं  ।  सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं  ।   इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

यह भी पढ़ेंबुंदेलखंड की वीरधरा पर थमेगा नहीं विकास का कारवांः माता-पिता के नाम पर शिक्षा का मंदिर बनाना हमारी संस्कृति की पहचान : सीएम डॉ मोहन यादव ▪️राहतगढ़ और जैसीनगर को मिली आधुनिक ग्रंथालय की सौगात

मकर राशि:-

इस सप्ताह आपका भाई बहनों के साथ संबंध उत्तम रहेगा ।  आपके भाई बहनों को भी विभिन्न कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है ।  आपके पराक्रम में वृद्धि होगी ।  भाग्य से आपको थोड़ा कम मदद मिल पाएगी परंतु कामभर की मदद मिल सकती है ।    आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट संभव है ।   इस सप्ताह आपके लिए 16 तथा 21 और 22 तारीख परिणाम मूलक हैं  ।  सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

कुंभ राशि:-

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है  ।  आपको धन प्राप्ति के लिए पूर्ण प्रयास करना चाहिए । आप को इस सप्ताह अपने संतान से कम सहयोग  मिलेगा ।  आपका और आपके जीवन साथी को थोड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।  पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।  दुर्घटनाओं के प्रति आपको इस सप्ताह सचेत रहना चाहिए ।  व्यापारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा । जनप्रतिनिधियों को सावधान रहना चाहिए ।  इस सप्ताह आपके लिए 17 और 18 तारीख विभिन्न प्रकार के मामलों में उपयुक्त है ।  16 तारीख को आपको  सावधान रहना चाहिए ।   इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का  जाप करें ।  सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

----------------- 

वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

सागर में पूर्व विधायक के आवास और अनेक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में नल कनेक्शन नियम विरुद्ध मिले : नगर निगम ने काटे कनेक्शन: जुर्माना सहित वसूली जाएगी राशि

----------------- 

मीन राशि:-

इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास अत्यंत उच्च स्तर पर होगा ।  आपके बहुत सारे कार्य आपके आत्मविश्वास के कारण ही पूर्ण हो जाएंगे ।  आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा ।  पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा ।  कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आपको रिक्स नहीं लेना चाहिए ।  भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है ।  आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं ।  आपके जीवन साथी को थोड़ा कष्ट हो सकता है ।  इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 मार्च अनुकूल हैं ।  17 और 18 मार्च को आपको सावधान रहकर कार्यों को अंजाम देना चाहिए ।   इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें ।  सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

 श्री हनुमान चालीसा के मंत्रवत चौपाइयों का वर्णन इस प्रकार है ।

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा,

बिकट रूप धरि लंक जरावा।

भीम रूप धरि असुर संहारे,

रामचंद्र के काज संवारे॥

इन दोनों चौपाइयों के संपुट पाठ करने से श्री हनुमान जी आपके सभी कष्टों को हरते हैं तथा  आपके सभी कार्य संपन्न हो सकते हैं।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है  । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।


जय मां शारदा।

 निवेदक:-

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता

प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया , 

सागर  (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004

मोबाइल नंबर :-8959594400

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive