अमायरा खान: सागर की नन्ही शतरंज खिलाड़ी ने रचा कीर्तिमान
तीनबत्ती न्यूज: 18 मार्च 2026
सागर: कलेक्टर संदीप जी आर के प्रयास लगातार रंग ला रहे है इसी कड़ी में सागर मध्यप्रदेश की रहने वाली 6 वर्ष की बालिका अमायरा खान ने बहुत छोटी उम्र में शतरंज की दुनिया में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी है। अमायरा एक अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी हैं जिनकी Fédération Internationale des Échecs (FIDE) स्टैंडर्ड रेटिंग 1450 है। अमायरा के पिता का नाम आसिफ खान और माता का नाम साजिया खान है। उनके चाचा साजिद खान पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं।
अमायरा पिछले 2 वर्षों से शतरंज खेल रही हैं और वर्तमान में स्वदेश चेस अकादमी, सागर में प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्हें अभिजीत अवस्थी योगेश नामदेव और राजा अहिरवार के मार्गदर्शन में सिटी स्टेडियम में प्रशिक्षण मिल रहा है। इतनी कम उम्र में अमायरा कई बड़े टूर्नामेंट खेल चुकी हैं, जिनमें मदुरै इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर टूर्नामेंट, भोपाल इंटरनेशनल टूर्नामेंट, सागर टूर्नामेंट और भारत के अन्य कई राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में अमायरा ने 1469 रेटेड खिलाड़ी प्रवीण चिट्टेट को हराकर शानदार प्रदर्शन किया है।
अब तक अमायरा पूरे भारत में 50 से अधिक शतरंज टूर्नामेंट खेल चुकी हैं और वर्तमान में अंडर-7 गर्ल्स नेशनल चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इन प्रतियोगिताओं में अमायरा ने 1469 रेटेड खिलाड़ी प्रवीण चिट्टेट को हराकर शानदार प्रदर्शन किया है। जिला शतरंज संघ, सागर के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र शर्मा और सचिव श्री नितिन चौरसिया सागर जिले में शतरंज के प्रचार-प्रसार और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
--------------
वीडियो देखने नीचे क्लिक करे
----------------
वर्तमान में सागर जिले के कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. द्वारा “मिशन चेस” चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जिले के सभी सरकारी स्कूलों में शतरंज सेट वितरित किए जा रहे हैं और हर गांव तक शतरंज पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बच्चों का आईक्यू स्तर और मानसिक विकास बढ़ सके। अमायरा खान आज सागर जिले के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं और आने वाले समय में उनसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद की जा रही है। अमायरा खान, जो सेंट जोसेफ्स कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ती हैं।









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें