Editor: Vinod Arya | 94244 37885

क्षत्रिय महासभा सागर ने सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया: रुद्राक्ष धाम मंदिर से होगा कार्यक्रम

क्षत्रिय महासभा सागर ने सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया: रुद्राक्ष धाम मंदिर से होगा कार्यक्रम


तीनबत्ती न्यूज: 27 मार्च, 2036

जरुआखेड़ा। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के आग्रह पर जिला क्षत्रिय महासभा सागर के तत्वावधान में सागर जिले के क्षत्रिय समाज की बेटियों का भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में आयोजित करने का निर्णय लिया है । ठाकुर बाबा मंदिर परिसर में होली मिलन के लिए एकत्रित हुए क्षत्रिय महासभा के सदस्यों की ओर से सामूहिक विवाह आयोजन के लिए 21 लाख की राशि और बड़ी मात्रा में खाद्यान्न, बर्तन, साड़ियां आदि सामग्री का योगदान करने की घोषणा हुई। क्षत्रिय महासभा का सामूहिक विवाह आयोजन रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण सागर से होगा।

---------------

वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

बुंदेलखंड को मिले सागर से पुणे व नागपुर के लिए सीधा रेल संपर्क : सांसद डॉ. लता वानखेड़े की लोकसभा में बड़ी मांग

----------------


मिलन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि पिछले डेढ़ दो साल की छोटी सी अवधि में क्षत्रिय महासभा जिला सागर ने अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। समाज की एक जुटता से क्षत्रिय समाज का भवन बना जिसमें समाज की 44 बेटियां पूरी सुविधाओं के साथ निशुल्क रूप से रह कर पढ़ रही हैं। मृत्यु भोज समाप्त करने की दिशा में क्षत्रिय समाज ने लगभग 50 प्रतिशत सफलता प्राप्त कर ली है और दो साल में लगभग यह प्रथा पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि धर्म, संस्कृति, संस्कार और शिक्षा समाज की उन्नति की आधार शिला हैं। हम सभी को कृषि से आगे बढ़ कर शिक्षा की दिशा में अपने बच्चों को तेजी से आगे बढ़ाना होगा। विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा पर जोर देना होगा।


पूर्व मंत्री  भूपेंद्र सिंह ने कहा कि दुनिया और समाज में सम्मान उसका होता है जो देता है, दूसरों के काम आता है और समाज के कमजोर परिवारों को सहयोग देते हुए आगे बढ़ाता है। सिर्फ धन संपत्ति से कोई सम्मान का अधिकारी नहीं बन जाता। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों का यह दायित्व है कि वे कमजोर परिवारों के हितों के लिए आगे आएं। इसके लिए सेवा का कोई प्रकल्प चुनें। उन्होंने कहा कि कन्यादान सबसे बड़ा दान है। मैं आप सभी से आग्रह कर रहा हूं कि क्षत्रिय समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाए। इसके लिए अपनी सक्षमता के अनुसार सभी परिवार सहयोग राशि और सामग्री एकत्रित करें। पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के इस प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए हर्ष ध्वनि से स्वागत किया। इसके साथ ही समारोह में जिले भर से पधारे क्षत्रिय समाज के गणमान्य सदस्यों ने मंच पर पहुंच कर अपनी सहयोग राशि, खाद्यान्न आदि सामग्री की घोषणा शुरू कर दी।


पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने  क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष लखन सिंह और संरक्षक मंडल के सम्माननीय सदस्यों से आग्रह किया कि सामूहिक विवाह आयोजन के लिए ब्लाक स्तर पर क्षत्रिय महासभा की समितियां बनाई जाएं साथ ही अतिशीघ जिला स्तर की बैठक बुला कर कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा और तैयारी को अंतिम रूप दिया जाए, इस पर सहमति बनी।


पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हम सभी ईश्वर के ऋणी हैं जो उन्होंने हमें क्षत्रिय समाज में जन्म लेने का अवसर दिया। समाज कै हर सदस्य में क्षात्रित्व जीवित रहना चाहिए जिसका आज अर्थ है धर्म और संस्कृति के मार्ग पर चलना। जब हर सदस्य अपने परिवार में संस्कार निर्माण का संकल्प करेगा तभी परिवार में भगवान श्री राम और माता सीता जैसी संतानें जन्म लेंगी। उन्होंने कहा कि सेवा के कार्यों से ही समाज में स्थायी सम्मान अर्जित किया जा सकता है, अन्य प्रकार के सम्मान आते जाते रहते हैं। उन्होंने बताया कि छह माह से फूल मालाएं त्याग कर उपयोगी सामग्री से स्वागत करने की अपीलका यह असर हुआ कि तीस लाख से अधिक की सामग्री स्वागत में एकत्रित हो गई जिसे जरूरतमंदों को बांट दिया गया। ठंड के पूरे सीजन में 7 हजार कंबल मिले जो गरीबों को बांट दिए। इसमें मेरा कोई खर्च नहीं लगा लेकिन जीवन को सार्थक बनाने वाले ऐसे छोटे छोटे निर्णयों का बहुत महत्व होता है।



कार्यक्रम को पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, क्षत्रिय महासभा जिला सागर के अध्यक्ष लखन सिंह और क्षत्रिय महासभा महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह ने संबोधित किया। सामूहिक विवाह समारोह के लिए योगदान देने वाले स्वजातीय बंधुओं का महासभा के संरक्षक मंडल ने मंच से थोरी तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के आरंभ में भगवान श्री राम, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, महाराज छत्रसाल और डा हरिसिंह गौर के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंच का संचालन महासभा के खुरई ब्लाक अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह निर्तला ने किया और आभार भूपेन्द्र सिंह सिगदौनी ने व्यक्त किया।

ये रहे शामिल

कार्यक्रम में शेरसिंह सिमरधान, राजेन्द्र सिंह दरी, बलवंत सिंह कर्रापुर, जयंत सिंह बुंदेला मालथौन, राजकुमार सिंह ढाना, मूरत सिंह पिपरिया, एडव्होकेट गोविंद सिंह कर्रापुर, नत्थू सिंह साव (सिमरिया), रणधीर सिंह मासाव, संजय सिंह राजपूत टीला, चंदूराजा ततरवारा, इन्द्राज सिंह पूर्व सीएमओ सागर, महेन्द्र सिंह मासाब, मूरत सिंह, शेर सिंह, चंद्रप्रताप सिंह, इंदर सिंह बीना, अजब सिंह जरुआखेडा, कुंवर सिंह बीना, मदन सिंह बीना, शिवकुमार सिंह देहरी, सुधीर सिंह केसली, रंधीर सिंह मासाव परना, राजकुमार सिंह सुमरेडी, राजकुमार सिंह धनौरा, श्रीमती सीता ठाकुर धुंधा, श्रीमती सविता ठाकुर मकरोनिया, श्रीमती विन्देश राजपूत, विक्रम सिंह राजपूत पुरैना मदन सिंह राजपूत बीना, ऊदम सिंह राजपूत बीना, जितेन्द्र सिंह, विजेन्द्र राजपूत,एड. गोविंद सिंह सहावन, अरविन्द महूआ, खलक सिंह रेंगुआ, बलराम सिंह ठाकुर, तिलक सिंह कुरवाई, भूपत सिंह, वंदन सिंह भलौन, अनुरुद्ध सिंह, अनिल सेंगर, रामकिशोर सिंह, जगदीश सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, संतोष सिंह, सिद्धेश्वर सिंह दांगी, वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, महेन्द्र सिंह ठाकुर, महरवान सिंह ठाकुर, कृष्ण गोपाल सिंह, निरंजन सिंह रामबाबू सिंह, विजय ठाकुर, बादल सिंह, रामस्वरुप, गब्बर सिंह, राहुल बहारपुर, राघवेन्द्र सिंह, नरेश सिंह, सतेन्द्र सिंह बामौरा, प्रेम सिंह, उपस्थित रहे।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive