Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar News : विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर उपभोक्ता जागरूकता शिविर

Sagar News : विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर उपभोक्ता जागरूकता शिविर

तीनबत्ती न्यूज: 17 मार्च, 2026

सागर: विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के उपलच्य मे गोमती बाई हायर सेकेंडरी स्कूल मकरोनिया मे उपभोक्ता जागरूकता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे सहायक आपूर्ति अधिकारी  राजेश पटेल, फ़ूड इंस्पेक्टर  सौरभ यादव, नापतोल  इंस्पेक्टर जगदीश गोंडिया, म. प्र. सरकार से पुरुस्कृत उपभोक्ता मामलो के जानकर संतोष सोनी एडवोकेट, ग्राहक पंचायत से  डॉ संदीप श्रीवास्तव,स्कूल संचालक  राजेश्वर सेन,सी एन जी प्लांट से अमित सिंह ने उपस्थित जागरूक उपभोक्ताओ एवं आमजन को  उपभोक्ता जागरूकता पर उदबोधन दिया जागरूक किया ।


उपभोक्ता संरक्षण कैसे हो सकता है यह बताया एडवोकेट संतोष सोनी ने अपने उदबोधन मे यह बतलाया की उपभोक्ता का संरक्षण हो सकता है निःशुल्क बिधिक सहयता व उपभोक्ता न्यायालय मे कैसे परिवाद प्रस्तुत किया जाता है और कैसे कानूनी मदद मिलती है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive