Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar Crime : सनसनीखेज वारदात: महिला डांसर का अर्धनग्न शव मिला घर में डबल बेड पर : हत्या की आशंका

Sagar  Crime : सनसनीखेज वारदात: महिला डांसर का अर्धनग्न शव मिला घर में डबल बेड पर : हत्या की आशंका


तीनबत्ती न्यूज: 12 अप्रैल, 2026

सागर ।सागर  जिले के खुरई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सहोदरा राय वार्ड में 45 वर्षीय महिला डांसर का अर्धनग्न शव उसके ही घर के डबल बेड के अंदर मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।


--------------------

पढ़ने देखने क्लिक करे

नहीं रहे पत्रकार शिब्बू नामदेव :देखे:  फोटो फीचर:  यादें: शिब्बू नामदेव : चार ठेलों से शुरू किया था' हास्यहंगामा' : असरानी, शक्ति कपूर, मुकेश खन्ना से लेकर हप्पू सिंह जैसे कलाकार बुलाए 

-----------------

मृतका की पहचान ममता अहिरवार के रूप में हुई है। घटना का खुलासा तब हुआ जब गंजबासौदा से उसके बेटे देव और बेटी मुस्कान घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि घर बाहर से बंद था। ताला तोड़कर अंदर जाने पर बदबू आ रही थी। जब उन्होंने बेड खोला तो अंदर मां का शव पड़ा मिला। बेड से खून बहकर पूरे कमरे में फैल चुका था और शव में कीड़े पड़ चुके थे।

यह भी पढ़ें: Sagar News: रिश्वतखोर PWD इंजीनियर को 4 साल की सजा: 20 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा था लोकायुक्त पुलिस ने

कार्यक्रमों में करती थी ग्रुप डांस

परिजनों के अनुसार, ममता अहिरवार शादी-ब्याह और करीला मेले जैसे कार्यक्रमों में अपने ग्रुप के साथ डांस कर परिवार का भरण-पोषण करती थीं। बच्चों की उनसे आखिरी बातचीत 5 अप्रैल को हुई थी। उस समय उन्होंने बताया था कि वह बीना रिफाइनरी के गेट नंबर 3 के पास एक कार्यक्रम में हैं। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। शनिवार को बेटे ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ेंसागर में सनसनीखेज हत्या: खून से सने बोरे में मिला युवक का शव ढाबे के पास : हाथ में रोटी और ककड़ी का टुकड़ा


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीओपी प्रवीण अष्ठाना के अनुसार, शव काफी सड़ चुका है और प्रारंभिक जांच में शरीर पर बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटनास्थल को सील कर दिया गया है और सागर से एफएसएल टीम को बुलाया गया है, जो मौके से फिंगरप्रिंट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Share:

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 13 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 13 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक

▪️पंडित अनिल पाण्डेय


तीनबत्ती न्यूज : 12 अप्रैल, 2026

जय श्री राम।

श्री रामचंद्र जी के सबसे बड़े सेवक और हमारे स्वामी  श्री हनुमान जी के चरणों में शत-शत नमन के साथ आज की चौपाई है :-

तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना,

लंकेस्वर भए सब जग जाना॥ 

हनुमान चालीसा की इस चौपाई के संपुट पाठ करने से राजकीय मान सम्मान  प्राप्त होता है। हनुमत कृपा पर विश्वास आपको चतुर्दिक सफलता दिलाएगा।

"नाशे रोग हरे सब पीरा" नाम की पुस्तक में हनुमान चालीसा की चौपाइयों के संबंधित सभी उपायों का विस्तृत विवरण दिया हुआ है ।  इस पुस्तक को आप हमारे यहां से प्राप्त कर सकते हैं ।

---------------------

पढ़ने देखने क्लिक करे

नहीं रहे पत्रकार शिब्बू नामदेव :देखे:  फोटो फीचर:  यादें: शिब्बू नामदेव : चार ठेलों से शुरू किया था' हास्यहंगामा' : असरानी, शक्ति कपूर, मुकेश खन्ना से लेकर हप्पू सिंह जैसे कलाकार बुलाए 

-----------------

आइये अब हम आपको इस सप्ताह ,ग्रहों के विचरण की जानकारी देते हैं ।

इस सप्ताह  मंगल , बुध और शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र मेष राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे । सूर्य प्रारंभ में मीन राशि में रहेगा तथा 14 तारीख को 11:45 दिन से मेष राशि में प्रवेश करेगा । मेष राशि में सूर्य उच्च के होते हैं  अतः  उनके असर के कारण  परिणाम बेहद चौंकाने वाले होंगे ।

आइये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं ‌ ।

मेष राशि:-

इस सप्ताह सूर्य आपके लग्न में बैठा हुआ है तथा यह उच्च का है अर्थात परम शक्तिशाली है । इस कारण से आपका आत्मविश्वास बहुत अच्छा रहेगा और अपने आत्मविश्वास के बल पर आप बहुत सारे कार्यों को कर सकेंगे । अविवाहित जातकों के विवाह के प्रस्ताव आएंगे । प्रेम संबंधों में भी वृद्धि होगी । भाई बहनों के साथ में संबंध पहले जैसा ही रहेगा । कचहरी के कार्यों में सतर्कता से कार्य करने पर सफलता की उम्मीद की जा सकती है । आपको अपने संतान का सहयोग प्राप्त हो सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 17 की दोपहर के बाद से लेकर 18 और 19 तारीख सफलता दायक हैं ।  15 , 16 और 17 के दोपहर तक का समय आपके लिए  सोच विचार कर कार्य करने का समय है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।


यह भी पढ़ें

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर ने संघर्ष, परिश्रम, दूरदृष्टि, सादगी को जीवन में अंगीकार कर देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया : विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ▪️संघर्ष, सादगी, समर्पण के पर्यायवाची कर्पूरी ठाकुर: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री डॉ राज भूषण चौधरी ▪️शांति और क्रांति के समन्वयक थे कर्पूरी ठाकुर: राम बहादुर राय ▪️मध्य प्रदेश में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पहली प्रतिमा सागर में हुई स्थापित

वृष राशि:-

इस सप्ताह कचहरी के कार्यों में आपके लिए सफलता का योग है  । धन प्राप्ति की उम्मीद भी की जा सकती है । व्यापारियों के लिए यह सप्ताह सावधानी से कार्य करने का है । अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सप्ताह सामान्य है परंतु आपको अपने अंदर क्रोध की मात्रा को नियंत्रित करना पड़ेगा । संतान से आपको इस सप्ताह  सहयोग मिलने की उम्मीद है । इस बात की संभावना हो सकती है कि यह सहयोग कम मात्रा में प्राप्त हो छात्रों को सीमित सफलता प्राप्त हो सकती है आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 अप्रैल उपयोगी है सत्र 18 एवं 19 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विश्व सहस्त्रनाम का पाठ करें सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है। 

मिथुन राशि :-

इस सप्ताह आपको अपने व्यवसाय में लाभ की मात्रा में बढ़ोतरी होगी  । धन आने की मात्रा भी बढ़ेगी  । व्यापारियों  और सभी के लिए धन के मामले में यह सप्ताह अच्छा रहेगा ।  अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सप्ताह ठीक है  । उनको अपने कार्यालय में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी  । भाग्य से इस सप्ताह आपको सहयोग प्राप्त करने के स्थान पर अपने परिश्रम  पर विश्वास करना चाहिए  । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे  । संतान से  आपको सामान्य रूप से सहयोग प्राप्त हो सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 15, 16 और 17 तारीख यह दोपहर तक का समय विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उपयुक्त है  । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को  तंदूर की रोटी खिलाएं  ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

कर्क राशि:-

अधिकारियों कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा । अगर प्रमोशन ड्यू है तो वह भी हो सकता है  । अच्छे स्थान पर पोस्टिंग का भी योग है  । इस सप्ताह भाग्य आप सभी का साथ देगा  । भाग्य के कारण जो कार्य रुके हुए हैं वह सभी कार्य सप्ताह संपन्न हो सकते हैं  । व्यापारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य है  ।  जनप्रतिनिधियों के लिए भी यह सप्ताह ठीक-ठाक है  । आपको अपने  संतान से इस सप्ताह कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा  ।‌ भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे  । कचहरी के कार्यों में किसी भी प्रकार का रिस्क ना लें  । वहां पर सफलता का योग बहुत कम है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 17 ,18 और 19 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए फलदायक है । 13 और 14 तारीख को आपको सचेत रहना चाहिए  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

सिंह राशि:-

इस सप्ताह आप सभी को भाग्य से बहुत अच्छी मदद मिलेगी  । आपके जो भी कार्य भाग्य की वजह से रुके हैं वह सभी कार्य संपन्न हो सकते हैं  । आपको इस सप्ताह का बहुत अच्छा इस्तेमाल करना चाहिए ।  अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी यह सप्ताह ठीक है । उनको अच्छे पद स्थापना मिलने का भी योग हो सकता है  । दुर्घटनाओं से आप साफ-साफ बचेंगे  । आपका या आपके जीवन साथी दोनों में से किसी एक का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है ।  माता और पिता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  । आपको अपने संतान से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा  । इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 तारीख समस्त प्रकार के कार्यों के लिए लाभदायक है  । 15,  16 और 17 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें  । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

यह भी पढ़ें: Sagar News: रिश्वतखोर PWD इंजीनियर को 4 साल की सजा: 20 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा था लोकायुक्त पुलिस ने


कन्या राशि:-

इस सप्ताह आपको भाग्य से अच्छा सहयोग मिल सकता है  ।  आपके कई कार्य भाग्य की कारण हो सकते हैं  । धन आने के संयोग बन सकते हैं । आपके जीवनसाथी और आपके लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा  । व्यापार में आपको लाभ होगा अर्थात व्यापारियों  के लिए यह सप्ताह अच्छा है  ।‌अधिकारियों कर्मचारियों के लिए सप्ताह ठीक है  । जनप्रतिनिधियों को इस सप्ताह अच्छी प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है  ।‌ आपके शत्रु शांत रहेंगे  । परंतु समाप्त नहीं हो पाएंगे इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों में  परिणाम दायक रहेंगे  । सप्ताह के बाकी दिन आपको सचेत रहकर कार्यों को संपन्न करने की आवश्यकता है  ।‌ इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन पंचाक्षर स्त्रोत  का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

तुला राशि:-

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए अब बहुत अच्छा रहेगा  । उनका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । मानसिक तौर पर वह  बहुत स्वस्थ रहेंगे  । भाग्य से आपको थोड़ी कम मदद मिलेगी ।  आपको अपने संतान के प्रति  सतर्क रहना चाहिए  । इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग नहीं मिल पाएगा  ।  इस सप्ताह अगर आप थोड़ा सा भी प्रयास करेंगे तो  अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं  । कचहरी के कार्यों में आपको सावधानी बरतना चाहिए  ।‌धन आने के मार्ग में कुछ बाधायें हैं  । व्यापार आपका ठीक चलेगा  । इस सप्ताह आपके लिए 17 के दोपहर के बाद से लेकर 18 और 19 तारीख विभिन्न का प्रकार के कार्यों के लिए शुभ है  । 15 , 16 और 17 की दोपहर तक आपको सावधानीपूर्वक कार्यों को अंजाम देना चाहिए  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें  । सप्ताह का शुभ दिन  शनिवार है ।

वृश्चिक राशि:-

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा  । उनके विवाह के नए-नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे ।  प्रेम संबंधों में भी वृद्धि हो सकती है  । आपको अपने पेट की परेशानियों के प्रति सतर्क रहना चाहिए  । इस सप्ताह आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा  ।‌ जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह  कम ठीक है  । उनको सावधान रहना चाहिए  । व्यापारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा है  । अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए भी यह सप्ताह ठीक रहेगा  । इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 अप्रैल किसी भी कार्य को करने के लिए परिणाम मूलक हैं  ।   17 , 18 और 19 तारीख को आपको सावधान रहकर अपने कार्यों को पूर्ण करना चाहिए  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें  । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

यह भी पढ़ेंसागर में सनसनीखेज हत्या: खून से सने बोरे में मिला युवक का शव ढाबे के पास : हाथ में रोटी और ककड़ी का टुकड़ा

धनु राशि:-

जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा । जनता के बीच में उनके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । अधिकारियों कर्मचारियों के लिए सप्ताह ठीक-ठाक है  । यह सप्ताह आपके संतान के लिए  अच्छा रहेगा  । उनको हर तरह से सफलताएं प्राप्त होगी  । इस सप्ताह आपके शत्रु शांत रहेंगे  ,परंतु समाप्त नहीं रहे होंगे  । भाई बहनों के साथ संबंधों में थोड़ा तनाव आ सकता है  । विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं  । प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है  । इस सप्ताह आपके लिए 15 , 16 और 17 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उपयोगी है  । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विद्यार्थियों के बीच में पुस्तकों का दान दें  । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

मकर राशि:-

 यह सप्ताह जन प्रतिनिधियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा । उनके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा सावधान रहने वाला है । उनको अपने अधिकारियों से सावधान रहना चाहिए  । व्यापारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा  । भाई बहनों के साथ आपके संबंध सामान्य रहेंगे  । आपके पेट में कुछ तकलीफ हो सकती है । इस सप्ताह आपके लिए 17 , 18 और 19 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों  के लिए उपयुक्त हैं  ।  सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें  । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

कुंभ राशि:-

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है व्यापारिक कार्यों में सावधान रहें अन्यथा आपको हानि हो सकती है भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे इस सप्ताह आप अपने संतान से काम सहयोग प्राप्त होगा छात्रों को पढ़ाई में नुकसान हो सकता है परीक्षाओं में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है भाग्य के स्थान पर सप्ताह आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए भाग्य पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं करना चाहिए आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा आपकी और आपके जीवनसाथी में से किसी एक का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए सफलता प्रदान करने वाली है सप्ताह के बाकी दिन ठीक हैं इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वचन करें सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

मीन राशि:-

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है  । व्यापारिक कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी  । जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा सा सावधानी रखने वाला है  । कर्मचारी और अधिकारियों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा  । अविवाहित जातकों के विवाह के नए-नए प्रस्ताव आ सकते हैं  । कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहना चाहिए  । भाग्य से थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है  । इस सप्ताह आपके लिए 15, 16 और 17 तारीख उत्तम है  । 13 और 14 अप्रैल को आपको हर कार्य में सावधानी रखना चाहिए  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें  । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है  । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।


जय मां शारदा।

 निवेदक:-

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता

प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया , 

सागर  (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004

मोबाइल नंबर :-8959594400

Share:

Sagar News: रिश्वतखोर PWD इंजीनियर को 4 साल की सजा: 20 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा था लोकायुक्त पुलिस ने

Sagar News:  रिश्वतखोर PWD इंजीनियर को  4 साल की सजा:  20 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा था लोकायुक्त पुलिस ने

       ( लोकायुक्त कार्रवाई का फोटो)

तीनबत्ती न्यूज: 12 अप्रैल, 2026

सागर:  सागर की एक अदालत ने  15 लाख रुपए के बिलों का भुगतान कराने के एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत लेने वाले लोक निर्माण विभाग (PWD) पीआईयू के तत्कालीन परियोजना यंत्री SDO मुलायम प्रसाद अहिरवार (64) को 4 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।मकरोनिया के गौरनगर निवासी आरोपी यंत्री को 10 जनवरी 2022 को लोकायुक्त ने रंगेहाथों पकड़ा था। विशेष न्यायाधीश शहाबुद्दीन हाशमी की कोर्ट ने अभियोजन के साक्ष्यों को सही मानते हुए आरोपी पर 40 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

---------

पढ़ें संबंधित खबर : PWD विभाग के SDO को 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया सागर लोकायुक्त पुलिस ने

--------------

यह था मामला

अभियोजन के अनुसार, ठेकेदार और फरियादी ठेकेदार नीलेश कुमार दीक्षित ने लोकायुक्त एसपी कार्यालय सागर में शिकायत दर्ज कराई थी। नीलेश ने बताया था कि उसने पीआईयू सागर द्वारा जारी निविदा के माध्यम से वर्ष 2016-17 में 90 लाख रुपए की लागत से इंडोर स्टेडियम खुरई का ठेका लिया था। इस कार्य के चल देयक भुगतान के करीब 15 लाख रुपए के बिलों को निकालने के एवज में तत्कालीन परियोजना यंत्री मुलायम प्रसाद 1.5 प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहा था।

----------------------

पढ़ने देखने क्लिक करे

नहीं रहे पत्रकार शिब्बू नामदेव :देखे:  फोटो फीचर:  यादें: शिब्बू नामदेव : चार ठेलों से शुरू किया था' हास्यहंगामा' : असरानी, शक्ति कपूर, मुकेश खन्ना से लेकर हप्पू सिंह जैसे कलाकार बुलाए 

-----------------

फरियादी की शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने मामले की जांच की, जो सही पाई गई। इसके बाद योजना बनाकर 10 जनवरी 2022 को फरियादी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेकर भेजा गया। जैसे ही फरियादी ने तत्कालीन यंत्री मुलायम प्रसाद को रिश्वत की राशि दी, तभी लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच पूरी होने के बाद कोर्ट में चालान पेश किया गया था।

यह भी पढ़ें

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर ने संघर्ष, परिश्रम, दूरदृष्टि, सादगी को जीवन में अंगीकार कर देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया : विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ▪️संघर्ष, सादगी, समर्पण के पर्यायवाची कर्पूरी ठाकुर: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री डॉ राज भूषण चौधरी ▪️शांति और क्रांति के समन्वयक थे कर्पूरी ठाकुर: राम बहादुर राय ▪️मध्य प्रदेश में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पहली प्रतिमा सागर में हुई स्थापित


इस प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी एडीपीओ एलपी कुर्मी ने की। सुनवाई के दौरान अभियोजन ने मामले से जुड़े सभी साक्ष्य और दस्तावेज कोर्ट में पेश किए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और पेश किए गए ठोस साक्ष्यों के आधार पर विशेष कोर्ट ने आरोपी मुलायम प्रसाद अहिरवार को दोषी माना और सजा सुनाई।

Share:

महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार व असुरक्षा की घटना को जिला कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ ने एसपी को दिया ज्ञापन

महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार व असुरक्षा की घटना को जिला कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ ने एसपी को दिया ज्ञापन


तीनबत्ती न्यूज: 11 अप्रैल, 2026

सागर : जिला महिला कांग्रेस उत्पीड़न , निवारण प्रकोष्ठ ने आज जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा को ज्ञापन सौंप कर जिले में बढ़ रहे महिला अपराधों पर रोक लगाने की मांग की ।

प्रकोष्ठ की अध्यक्ष गीता कुशवाहा ने कहा कि जिले में दुष्कर्म ,दहेज, उत्पीड़न एवं साइबर अपराध की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि हो रही है। इन घटनाओं के कारण महिलाएं भय और असुरक्षा महसूस कर रही है महिलाओं से संबंधित सभी मामलों ,का फास्ट ट्रैक कोर्ट से निराकरण हो संवेदनशील इलाकों स्कूल कॉलेज बस स्टैंड बाजारों में पुलिस ग्रस्त बढ़ाई जाए एवं महिला हेल्पलाइन 1091, 181 ,112 को और सक्रिय किया जाए गांव-गांव में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कानूनी अधिकारों की जानकारी के साथ साथ गुड टच -बेड टच पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए । प्रकोष्ठ की अध्यक्ष गीता कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं को आशा है कि आप इस गंभीर विषय पर तत्काल संज्ञान लेकर प्रभावी कदम उठाएंगे और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में सहयोग हेतु आदेशित करेंगे 


इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने भी कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को लाडली बहन तो कहती है लेकिन मानती नहीं आज पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा पीड़ित महिला वर्ग ही है जो असुरक्षा भय और डर के साए में जी रही हैं जिसे निजात दिलाना बहुत आवश्यक है।  जीतू पटवारी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रकोष्ठ प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका किरार के निर्देश पर उक्त ज्ञापन सोपा गया है। 

ये हुए शामिल

इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं जिनमें पार्षद रिचा सिंह ,पार्षद रोशनी खान, किरण लता सोनी, रेखा सोनी ,ज्योति मलैया ,रेखा अहिरवार, दमयंती अहिरवार ,संतोष रानी सेन ,शोभा रानी, रमाकांत यादव ,महेश अहिरवार, भैयन पटेल ,श्री दास रैकवार ,जितेंद्र अहिरवार ,वसीम खान ,सुंदर अहिरवार,मेघा आदि एसपी कार्यालय पर उपस्थित थे 


Share:

सीएम डॉ मोहन यादव से जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की अहम मुलाकात, संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा

सीएम डॉ मोहन यादव से जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की अहम मुलाकात, संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा


तीनबत्ती न्यूज: 11 अप्रैल, 2026

सागर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने शनिवार को भोपाल में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती, पार्टी के आगामी अभियान और कार्यक्रमों की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सागर जिले में चल रहे संगठनात्मक कार्यों और पार्टी अभियानों की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और कार्यक्रमों के प्रभाव की जानकारी भी साझा की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले में चल रही गतिविधियों पर प्रसन्नता जताते हुए उन्होंने जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी और आगामी अभियानों को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए।

Share:

Sagar: पोस्टर-पंपलेट हटाने लगे संस्थान : माफीनामा भी लिखा : नगर निगम की सख्ती का दिखा असर

Sagar: पोस्टर-पंपलेट हटाने लगे संस्थान : माफीनामा भी लिखा : नगर निगम की सख्ती का दिखा असर


तीनबत्ती न्यूज: 11 अप्रैल, 2026

सागर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए की जा रही सख्ती का असर अब नजर आने लगा है। सार्वजनिक स्थानों, दीवारों और विद्युत पोल पर अवैध रूप से पोस्टर-पंपलेट चिपकाने वाले संस्थान अब खुद आगे आकर उन्हें हटाने लगे हैं।

__________

खबर का वीडियो देखने क्लिक करे

नगरनिगम की सख्ती : अराईज मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट ने #पोस्टर पंपलेट हटाने का कार्य प्रारंभ कर मांगी माफी

____________


नगर निगम आयुक्त राज कुमार खत्री के निर्देश पर संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत ऐसे व्यक्तियों और संस्थानों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जा रही है। इसी सख्ती का परिणाम है कि शहर में जागरूकता बढ़ी है और संस्थान नियमों का पालन करते हुए स्वच्छता अभियान में सहयोग कर रहे हैं।

इसी क्रम में शहर के प्रमुख अराईज मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट ने भी पहल करते हुए अपने द्वारा लगाए गए पोस्टर और पंपलेट हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। संस्थान के मैनेजर रोहित दीक्षित ने लिखित माफीनामा देकर भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने का आश्वासन दिया है।

नगर निगम ने सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों और संगठनों से अपील की है कि वे स्वच्छ सर्वेक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं और सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर-पंपलेट न लगाएं।


निगमायुक्त श्री खत्री ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति या संस्था शहर की स्वच्छता को प्रभावित करते हुए ऐसा करते पाए गए, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम का उद्देश्य सागर शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है, ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।

Share:

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर ने संघर्ष, परिश्रम, दूरदृष्टि, सादगी को जीवन में अंगीकार कर देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया : विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ▪️संघर्ष, सादगी, समर्पण के पर्यायवाची कर्पूरी ठाकुर: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री डॉ राज भूषण चौधरी ▪️शांति और क्रांति के समन्वयक थे कर्पूरी ठाकुर: राम बहादुर राय ▪️मध्य प्रदेश में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पहली प्रतिमा सागर में हुई स्थापित

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर ने संघर्ष, परिश्रम, दूरदृष्टि, सादगी को जीवन में अंगीकार कर देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया : विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर

▪️संघर्ष, सादगी, समर्पण के पर्यायवाची कर्पूरी ठाकुर: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री डॉ राज भूषण चौधरी

▪️शांति और क्रांति के समन्वयक थे कर्पूरी ठाकुर: राम बहादुर राय

▪️मध्य प्रदेश में  भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की पहली प्रतिमा सागर में हुई स्थापित


तीनबत्ती न्यूज:  11 अप्रैल 2026 

सागर: भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर ने संघर्ष, परिश्रम, दूरदृष्टि, सादगी को जीवन में अंगीकार कर देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया। उक्त विचार विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सागर में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में व्यक्त किए। 

कार्यक्रम में मुख्य  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र, दिल्ली रामबहादुर राय, जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी, मंत्री  गोविन्द सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री  भूपेन्द्र सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, नरयावली विधायक  प्रदीप लारिया एवं महापौर श्रीमती संगीता तिवारी,निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने की

रघु ठाकुर जी मौलिक विचारक

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भारत रत्न श्री कर्पूरी ठाकुर जी के चरणों में अपनी ओर से श्रद्धा व्यक्त करता हूं और उनके चरणों में नमन करता हूं। इस अवसर के हम साक्षी बन पा रहे हैं, इसके लिए रघु ठाकुर जी को हृदय से बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं। रघु ठाकुर जी मौलिक विचारक हैं, राजनीतिक क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रहे हैं, लेकिन राजनीतिक मूल्यों के प्रति उनका समर्पण रहा। इस कारण राजनीति में पदों की दौड़ में वह बिछड़ते हुए दिखाई देते होंगे, लेकिन सम्मान की दृष्टि से रघु ठाकुर की तुलना किसी और से नहीं की जा सकती। ऐसे रघु भाई हमारे परम मित्र हैं।


महापुरुषों की जीवन शैली अपनाए

श्री राजभूषण उनके क्षेत्र की यात्रा के साक्षी रहे और उन्होंने बहुत ही प्रेरणादायक विषय हम सब लोगों के सामने रखा है। मैं समझता हूं ऐसे अवसर न सिर्फ भाषण के लिए होते हैं, न सिर्फ प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के लिए होते हैं, ऐसे अवसर प्रेरणा लेने के लिए होते हैं। इस अवसर से हम प्रेरणा लें, कर्पूरी जी के व्यक्तित्व को, कृतित्व को, उनकी साधना को, उनके संघर्ष को, उनके समर्पण को, उनकी संवेदनशीलता को, उनकी दूरदृष्टि को अपने जीवन में अगर हम अंगीकार करें तो अपने जीवन को भी सार्थक बना सकते हैं और देश के कल्याण के लिए भी निश्चित रूप से कुछ करने में योगदान देने में हमारी भूमिका हो सकती है। आज भौतिक प्रतिस्पर्धा का दौर है, इसलिए हर व्यक्ति प्रतिस्पर्धा की दौड़ में आगे निकलना चाहता है, लेकिन समय-परिस्थितियां ऐसी बन रही हैं कि प्रतिस्पर्धा के मानदंड बदलते जा रहे हैं। आज की प्रतिस्पर्धा सफलता की है, संपन्नता की है, संप्रदायता की है, यश की है और इस दौड़ में सब लोग दौड़े चले जा रहे हैं। अंजाम क्या होगा, मंजिल कहां मिलेगी, इसका किसी को मालूम नहीं है, लेकिन दौड़ने में कोई भी पीछे नहीं रहना चाहता है। लेकिन मैं इस अवसर पर कहना चाहता हूं कि मित्रों, हमारा यह देश और हमारी भारतीय संस्कृति ने कभी भी न तो हाड़-मांस के ढांचे की पूजा की और न ही पैसे की पूजा की। हमारी संस्कृति में हमेशा गुणों की पूजा हुई, नैतिकता की पूजा हुई। कोई टाटा-बिरला के बाद मानेगा या नहीं मानेगा, इसकी गारंटी नहीं है, लेकिन अगर सागर से गुजरा हुआ कोई फकीर कोई बात कह जाए तो उसकी मानने के लिए लोग विवश होते हैं। तो फकीरी में जीने वाला यह देश है, इसलिए आप स महसूस करते होंगे, एक कालखंड था जब हमारे देश में सैकड़ों रियासतें थीं, राजा-महाराजा, सुल्तान, बादशाह जगह-जगह पर थे। देश में कहीं भी चले जाओ, हर जगह राजा, सुल्तान, बादशाह की मूर्तियां और छतरियां आपको लगी हुई मिल जाएंगी। वे राजा भी थे, महाराजा भी थे, संपन्नता भी थी, आज भी संपन्नता दिखाई देती होगी, लेकिन बिना गुण के कोई उन मजारों पर पुष्प अर्पित करने और दिया जलाने नहीं जाता। जिसमें गुण था, उनकी पूजा होती है, चाहे वह महाराणा प्रताप हों, महर्षि दधीचि हों, कबीर जी हों, भक्त रविदास हों। कौन कहां का है, कौन बिरादरी का है, कौन किस मजहब का है, इससे कोई लेना-देना नहीं, लेकिन वे पूजित किए जाने वाले लोग हैं। योग्य गुणों में है, तो यह सारा समाज, सारा देश उनकी पूजा निश्चित रूप से करता है।



भारत रत्न चलकर आया

विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि मंजिल खुद आकर कदम चूम लेती है, अगर पथिक हिम्मत न हारे। कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति बेशक दशक बाद आज लगी हो मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच में, लेकिन कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व ने लोगों को प्रेरणा देने का काम किया, तो कर्पूरी ठाकुर के पास भारत रत्न भी चलकर आया और कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए भी हम सब लोग विवश हुए। सब कहते हैं कर्पूरी ठाकुर के पास गाड़ी नहीं थी, उनके पास बैंक बैलेंस नहीं था, उनके पास बहुत अच्छे कपड़े नहीं थे, उनके पास बड़ी जमीन-जायदाद नहीं थी, लेकिन मैंने पूर्व में भी कहा, यह देश उन सब चीजों की पूजा करता ही नहीं है। यह देश पूजा करता है मानव के अंदर फकीरी और दूसरों के लिए जीने के जज्बे की, और वह जज्बा कर्पूरी जी में था। इसलिए आज हम सब लोग यहां उनको अपना श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए एकत्रित हुए हैं।

जीवन संघर्ष, सादगी, समर्पण और परिश्रम से भरा : केंद्रीय मंत्री


इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री  राजभूषण चौधरी ने कहा कि भारत रत्न श्री कर्पूरी ठाकुर का जीवन संघर्ष, सादगी, समर्पण और परिश्रम से भरा था। इसी सादगी भरे जीवन से उन्होंने दो बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर समाज उत्थान किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने गरीब एवं अभावग्रस्त व्यक्तियों के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल हुए और मेधावी छात्र थे, किंतु उन्होंने पढ़ाई छोड़कर आजादी का मार्ग चुना। उन्होंने कहा कि जब तक भारत माता परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त नहीं हो जाती, तब तक वे इस लड़ाई को लड़ते रहेंगे। उन्होंने पिछड़े वर्ग, गरीब वर्ग के लिए हमेशा संघर्ष किया। उन्होंने आठ बार विधानसभा चुनाव जीता। वे अपराजित जननायक थे। उन्होंने सत्ता के सर्वोच्च पद पर रहते हुए सभी वर्गों के लिए कार्य किया।

इंदिरा गांधी कला मंच के अध्यक्ष श्री राम बहादुर राय ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर शांति और क्रांति के समन्वयक थे। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर की कार्य शैली और सिद्धांतों पर चर्चा करते हुए बताया कि कर्पूरी ठाकुर ने कमजोर वर्ग के हितों के लिए सदैव आगे रहते थे। इसके कई उदाहरण श्री राय ने दिए। उन्होंने बताया कि  इमरजेंसी के समय  कर्पूरी ठाकुर ने नेपाल में रहकर विदेशी मीडिया और मानव अधिकार आयोग को देश के हालातों से अवगत कराया और संघर्ष की लड़ाई लड़ी।


योग्यता की कसौटी योग्यता  हो

समाजवादी चिंतक एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष रघु ठाकुर ने कहा कि तत्कालीन नगरीय प्रशासन मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के सहयोग से इस मूर्ति के लिए नगर निगम के माध्यम से जमीन उपलब्ध हुई और आज भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति स्थापना हो रही है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर में महात्मा गांधी, राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश का मिलन था, जिनके सिद्धांतों पर कर्पूरी ठाकुर ने अपने व्यक्तित्व को निखारकर आगे बढ़े। श्री कर्पूरी ठाकुर में गांधी जी के गुण थे, जिनके माध्यम से उन्होंने अनेक कार्य किए। उन्होंने कहा कि योग्यता की कसौटी योग्यता नहीं थी, योग्यता की कसौटी भाषा थी, तब जाकर बिहार में अंग्रेजी की अनिवार्यता को खत्म कराया। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सिविल सर्विस में सी-सेट की अनिवार्यता को खत्म होना चाहिए, जिससे कि हिंदीभाषी प्रदेश के परीक्षार्थी चयनित हो सकें। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर राष्ट्रीय धरोहर हैं, हमें उनके सिद्धांतों पर चलना चाहिए।


इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने सत्ता को सेवा का केंद्र बनाया और उसी के माध्यम से जनसेवा की। उन्होंने कहा कि तपस्या, ईमानदारी, संकल्प, श्रम और परिश्रम लेकर वे हमेशा चलते थे, जिससे उनकी हमेशा विजय होती थी। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने गरीबों, पिछड़ों, जरूरतमंदों की लड़ाई लड़ी और उनको समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि कपूरी ठाकुर न केवल एक राजनेता थे बल्कि पर एक समाज सुधारक भी थे।


पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सादगी जननेता का आभूषण है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ की में एकमात्र प्रतिमा सागर ने स्थापित हो रही है। यह गौरव का विषय है। 

विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर राजनीति में सादगी और शुचिता के पुरोधा थे। विधायक श्री प्रदीप लारिया ने कहा कि जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर अद्भुत प्रतिभा के धनी थे।  महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर समाज के लिए एक नई ऊर्जा थे, एक अद्भुत, चमत्कारी प्रतिभा के धनी थे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उनको भारत रत्न देकर सम्मानित कर जो काम किया, वह सराहनीय है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी जी ठाकुर की जो प्रतिमा स्थापित हो रही है, वह पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के प्रयासों के कारण हो रही है, जिनके प्रयास से यहां अटल पार्क में जमीन उपलब्ध हुई। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर हमें आगे बढ़ना होगा।


ये रहे शामिल

कार्यक्रम में श्री लालचंद घोसी एवं श्री राजेश्वर सेन ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, पूर्व सांसद श्री लक्ष्मी नारायण यादव, पूर्व सांसद  राजबहादुर सिंह,  गौरव सिरोठिया, पूर्व विधायक श्री सुनील जैन, सुशील तिवारी,  सुखदेव प्रसाद तिवारी, पार्षद शैलेन्द्र ठाकुर, बीजेपी मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी, रुपेश यादव, पप्पू गुप्ता, डॉ बद्री भाई,राम कुमार पचौरी, विनोद तिवारी, जाहर सिंह, शिवराज ठाकुर राजेश्वर सेन,  शैलेष केशरवानी, नेवी जैन, मुकेश जैन ढाना, रफीक गनी, राहुल साहू, मुकेश साहू, अजय तिवारी,नगर निगम कमिश्नर  राजकुमार खत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जयंत सिंह तोमर और मदन जैन ने किया।


Share:

सागर में सनसनीखेज हत्या: खून से सने बोरे में मिला युवक का शव ढाबे के पास : हाथ में रोटी और ककड़ी का टुकड़ा

सागर में सनसनीखेज हत्या: खून से सने बोरे में मिला युवक का शव ढाबे के पास : हाथ में रोटी और ककड़ी का टुकड़ा


तीनबत्ती न्यूज: 11 अपील, 2026

सागर : सागर जिले के कर्रापुर क्षेत्र स्थित राजा ढाबा के पास शनिवार सुबह एक खून से सने बोरे में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोलकर शव बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

 35-40 वर्षीय युवक का शव, सिर पर गंभीर चोटें

पुलिस के अनुसार बोरे के अंदर करीब 35-40 वर्षीय पुरुष का शव मिला है। शव के सिर और चेहरे पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या कुल्हाड़ी से की गई है। उसके माथे और सिर पर गंभीर वार किए गए, जबकि एक कान भी कटा हुआ मिला है।

हत्या के बाद शव बोरे में भरकर फेंका गया

आरोपियों ने हत्या के बाद शव को रस्सी से बांधकर बोरे में भर दिया और सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना कर पंचनामा तैयार किया और जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान: भेड़ा बंडा निवासी महेंद्र अहिरवार

जांच के दौरान मृतक की पहचान महेंद्र पिता कोमल अहिरवार (उम्र 38 वर्ष) निवासी ग्राम भेड़ा बंडा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महेंद्र शुक्रवार शाम घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मृतक बकरी चराने का काम करता था और उसके परिवार में पत्नी व 12 वर्षीय बेटी है।

खाना खाते समय हुआ हमला!

जांच में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। मृतक के हाथ में रोटी और ककड़ी का टुकड़ा मिला, जबकि जेब में बीड़ी और माचिस भी थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि जब वह खाना खा रहा था, उसी दौरान आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

हत्या का कारण अज्ञात, कई एंगल पर जांच

फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है और पुराने विवाद समेत अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा के अनुसार पुलिस टीम मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। कई एंगलो पर छानबीन की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में भी छानबीन की जा रही है।


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive