Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar News: लोकायुक्त पुलिस ने रेंजर और बाबू को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Sagar News: लोकायुक्त पुलिस ने रेंजर और बाबू को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार


तीनबत्ती न्यूज : 13 अप्रैल, 2026

सागर। जिले के बंडा क्षेत्र में लोकायुक्त पुलिस सागर  ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के दो कर्मचारियों को 50 हजार रुपए की  रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में वन परिक्षेत्र बंडा के रेंजर विकास सेठ और लिपिक (बाबू) जयप्रकाश तिवारी शामिल हैं।

महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में लोकायुक्त संभाग सागर एसपी योगेश्वर शर्मा के निर्देशन में सफल ट्रैप कार्यवाही की गई।

-------------------

पढ़ने देखने क्लिक करे

नहीं रहे पत्रकार शिब्बू नामदेव :देखे:  फोटो फीचर:  यादें: शिब्बू नामदेव : चार ठेलों से शुरू किया था' हास्यहंगामा' : असरानी, शक्ति कपूर, मुकेश खन्ना से लेकर हप्पू सिंह जैसे कलाकार बुलाए 

-----------------

क्या है पूरा मामला?

लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक सागर के मकरोनिया के ज्योतिनगर निवासी फरियादी विजय सिंह राजपूत ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके निजी खेत में लगे पेड़ों की कटाई और लकड़ी परिवहन के लिए ट्रांजिट परमिट (TP) जारी करने के एवज में आरोपियों वन परिक्षेत्र अधिकारी  विकास सेठ एवं कार्यालय में पदस्थ क्लर्क जयप्रकाश तिवारी द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत के अनुसार, करीब 21 लाख रुपये की लकड़ी की अनुमति देने के बदले आरोपियों ने 1 लाख रुपये की मांग की थी। सौदेबाजी के बाद 50 हजार रुपये तय हुए।

यह भी पढ़ेंHoroscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 13 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय

 कैसे हुई कार्रवाई?




शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने सोमवार को वन परिक्षेत्र कार्यालय बंडा में दबिश दी। जैसे ही रेंजर और बाबू ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। दोनों आरोपियों विकास सेठ, वन परिक्षेत्र अधिकारी, उत्तर वन मंडल बंडा जिला सागर  और जयप्रकाश तिवारी, सहायक ग्रेड 3,  कार्यालय वन परिक्षेत्र अधिकारी, उत्तर वन मंडल बंडा जिला सागर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ट्रैप दल में निरीक्षक रंजीत सिंह, कमलसिंह और स्टाफ शामिल रहा।

यह भी पढ़ेंSagar Crime : सनसनीखेज वारदात: महिला डांसर का अर्धनग्न शव मिला घर में डबल बेड पर : हत्या की आशंका

इस नम्बर पर करे शिकायत

सागर संभाग में भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत के लिए हेल्प लाइन नंबर 8435794333 पर फ़ोन कर सकते है ।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive