Editor: Vinod Arya | 94244 37885

पांचवें दिन हुई समाधि मुनि श्री निर्दोष सागर महाराज की : डोला में पहुंचे हजारों श्रद्धालु

पांचवें दिन हुई समाधि मुनि श्री निर्दोष सागर महाराज की : डोला में पहुंचे हजारों श्रद्धालु


तीनबत्ती न्यूज: 16 अप्रैल, 2026

सागर : आचार्य श्री समय सागर महाराज के आशीर्वाद से मुनिश्री महासागर महाराज के सानिध्य में भाग्योदय तीर्थ में आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज (दक्षिण) के शिष्य मुनि श्री निर्दोष सागर महाराज (63 वर्ष) की संलेखना 12 अप्रैल से प्रारंभ हुई थी । 5 वें दिन मुनि श्री की सुबह 8:28 बजे णमोकार मंत्र के सुनते हुए समाधि हो गई। मुनिश्री कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे है वे मूलतः गृहस्थ अवस्था में सागर नगर के रामपुरा वार्ड के निवासी हैं।


मुकेश जैन ढाना ने बताया कि महासागर महाराज के सानिध्य में प्रारंभ हुई संलेखना के पहले दिन निर्जल उपवास किया दूसरे दिन लौकी का जूस और जल लिया तीसरे दिन पुनः उपवास किया चौथे दिन जल और लौकी का जूस लिया 16 अप्रैल को आचार्य श्री के आशीर्वाद के बाद उन्होंने यम संलेखना का नियम ले लिया था। मुनि श्री की सुबह समाधि हो गई। मुनि श्री महासागर महाराज करेली की ओर विहार कर रहे थे। आचार्य श्री समय सागर महाराज के द्वारा मुनि श्री की संलेखना समाधि का आशीर्वाद और संकेत मिलने के बाद 50 किमी से चतुर्भटा ग्राम से वापस विहार कर भाग्योदय तीर्थ सागर पहुंचे।

----------------

खबर का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: कलेक्टर प्रतिभा पाल पहुंची जिला अस्पताल: #गैरहाजिर डॉक्टर्स को नोटिस, कबाड़ा हटाने के निर्देश: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख्ती

-------------------

परिवार त्यागा ली मुनि दीक्षा

63 वर्षीय मुनि श्री निर्दोष सागर महाराज के गृहस्थ अवस्था का नाम संतोष जैन था कक्षा नवमी तक शिक्षित 5 भाई बहनों में सबसे बड़े थे और बर्तन का व्यवसाय करते थे 1998 में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज से दो प्रतिमा के व्रत लिए थे और हमेशा गुरु चरणों में परिवार सहित रहकर मुनि और आर्यिका संघो को चौका लगाकर आहार कराया करते थे 7 जुलाई 2006 से उन्होंने व्यापार का त्याग कर दिया जनवरी 2008 में उनकी दोनों किडनी खराब हो गई डॉक्टर ने जवाब दे दिया तो आचार्य श्री ने उन्हें कुछ नियम देकर आशीर्वाद दिया और सात प्रतिमा के व्रत ले लिए, 12 फरवरी 2021 को उन्होंने परिवार का त्याग कर गुना में आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज (दक्षिण) से मुनि दीक्षा ग्रहण की। पहले चातुर्मास में ही लकवा ग्रस्त होने से अस्वस्थ रहने लगे और उसके पश्चात आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि श्री प्रबुद्ध सागर महाराज के साथ उन्होंने दो चातुर्मास व्यतीत किये। फरवरी 2026 से सागर में विराजमान थे।प्रतिदिन सैकड़ो लोग उनके दर्शन करने के लिए भाग्योदय तीर्थ पहुंचे। पूर्व में सागर में मुनि श्री क्षमा सागर महाराज और मुनि श्री भव्य सागर महाराज की समाधि हो चुकी है। 

सुबह जैसे ही समाधि की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंची कुछ ही देर में हजारों लोग भाग्योदय तीर्थ स्थित संत भवन अंतिम दर्शनों के लिए श्रीफल लेकर के पहुंचे  10 बजे संत भवन से डोला उठाया गया। हर व्यक्ति ने डोला में कंधा दिया। 25 एकड़ विद्योदय तीर्थ में मुनि संघ के सानिध्य में संस्कार क्रियाएं भक्ति पढ़कर की गई। हजारों सूखे नारियल अंत्येष्टि संस्कार में श्रद्धालुओं के द्वारा समर्पित किए गए अंतिम क्रियाएं होने के बाद भी सैकड़ो की संख्या में लोग वहां पर पहुंचते रहे जिले भर से लोग अल्प सूचना पर पहुंचे।

मुनि श्री निर्दोष सागर महाराज की समाधि के उपरांत अस्थि संचय का कार्यक्रम 17 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे से 25 एकड़ भूमि में होगा।

विनयांजलि सभा 18 अप्रैल को

समाधिस्थ मुनिश्री निर्दोष सागर महाराज की समाधि पर विनयांजलि सभा 18 अप्रैल को सुबह 8 बजे से भाग्योदय तीर्थ के मुख्य पंडाल में मुनि श्री महासागर महाराज, मुनि श्री अभेद सागर महाराज, मुनि श्री अगर्भ सागर महाराज, क्षुल्लक श्री सुधर्मसागर और क्षुल्लक श्री श्वेत सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में संपन्न होगी।

यम संलेखना का नियम 15 अप्रैल को शाम 4:30 बजे लिया 

मुनि संघ ने आचार्य श्री समय सागर महाराज और आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज दक्षिण से संकेत प्राप्त कर यम संलेखना 15 अप्रैल को दोपहर 4:30 बजे नौ बार णमोकार मंत्र पढ़कर नियम लिया। यम संलेखना में एक स्थान सुनिश्चित होता है उसके बाहर जाने पर प्रतिबंध लग जाता है। उन्होंने चारों प्रकार के आहारो का त्याग हमेशा के लिए कर दिया था।



Share:

Sagar News: कलेक्टर प्रतिभा पाल ने देखी जिला हॉस्पिटल की व्यवस्थाएं : गैर हाजिर डॉक्टर्स को नोटिस, कबाड़ा हटाने के निर्देश: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख्ती ▪️नवजातों को दुलारा, प्रसूताओं से पूछा- "कोई दिक्कत तो नहीं?"

Sagar News: कलेक्टर प्रतिभा पाल ने देखी जिला हॉस्पिटल की व्यवस्थाएं : गैर हाजिर डॉक्टर्स को नोटिस, कबाड़ा हटाने के निर्देश: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख्ती

▪️नवजातों को दुलारा, प्रसूताओं से पूछा- "कोई दिक्कत तो नहीं?"


तीनबत्ती न्यूज:  16 अप्रैल 2026

सागर: जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को जमीनी स्तर पर परखने के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बुधवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। अचानक अस्पताल पहुँचीं कलेक्टर ने एक ओर जहाँ मरीजों और नवजातों के प्रति संवेदनशीलता दिखाई, वहीं दूसरी ओर लापरवाही बरतने वाले स्टाफ और अव्यवस्थाओं पर कड़ा रुख अख्तियार किया।

----------------

खबर का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: कलेक्टर प्रतिभा पाल पहुंची जिला अस्पताल: #गैरहाजिर डॉक्टर्स को नोटिस, कबाड़ा हटाने के निर्देश: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख्ती

-------------------

वार्डों का सघन निरीक्षण

कलेक्टर ने अस्पताल के ओटी (OT), इमरजेंसी, आईसीयू (ICU), एचडीयू (HDU) और एसएनसीयू (SNCU) सहित जनरल, पीडिया वार्ड का बारीकी से निरीक्षण किया। एसएनसीयू और पीडिया वार्ड में कलेक्टर का ममतामयी रूप देखने को मिला। उन्होंने भर्ती नवजात शिशुओं को दुलारा और उनके स्वास्थ्य के संबंध में डॉक्टरों से चर्चा की। प्रसूति वार्ड में उन्होंने महिलाओं से चर्चा कर अस्पताल में मिल रहे उपचार, निःशुल्क दवाइयों और भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रसूताओं को शासन की योजनाओं का लाभ मिलने में कोई देरी नहीं होनी चाहिए।



ब्लड बैंक के लिए नई रणनीति और अनुपयोगी सामग्री का निपटारा

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पाया कि अस्पताल के  कुछ कोनों में अनुपयोगी सामग्री (कबाड़) जमा है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अनुपयोगी सामग्री को तुरंत 'राइट ऑफ' (Write-off) कर ऑक्शन/ निष्कासित करें, ताकि अस्पताल में साफ-सफाई और खाली जगह का बेहतर प्रबंधन हो सके। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि जिले में रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रति माह नियमित रक्तदान कैंप आयोजित किए जाएं।


गैरहाजिर डॉक्टर्स को नोटिस

कलेक्टर श्रीमती पाल ने कहा कि चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। मरीज दूर-दराज से बड़ी उम्मीद लेकर यहाँ आते हैं। यदि कोई भी ड्यूटी से नदारद पाया गया या कार्यों में लापरवाही बरती गई, तो कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, स्वास्थ्य जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं में कोई कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

दो डॉक्टर्स मिले गैरहाजिर

निरीक्षण के दौरान ड्यूटी रोस्टर के अनुसार डॉ. अमित दुबे स्त्री रोग विशेषज्ञ और डॉ. ललिता पाटिल स्त्री रोग विशेषज्ञ अपने कार्यस्थल पर अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों को चेतावनी के साथ नोटिस थमाया गया है।  

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के भ्रमण के दौरान वार्ड क्रमांक 02 (प्रसूति वार्ड) में शाम के राउंड पर डॉक्टर के उपस्थित न होने का मामला सामने आया था। कलेक्टर द्वारा व्यक्त की गई नाराजगी के बाद संबंधित चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण मरीजों को उपचार मिलने में असुविधा हुई, जो कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही है। संबंधित डॉक्टर से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ये रहे शामिल

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर  अविनाश रावत, सिटी मजिस्ट्रेट  गगन बिसेन , सीएमएचओ डॉ आर्य, क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवायें सागर संभाग डॉ नीना गिडियन,  सिविल सर्जन डॉ आरएस जयंत सहित जिला चिकित्सालय के अन्य डॉक्टर्स , स्टाफ भी मौजूद थे।

Share:

अंत्योदय के लक्ष्य के साथ बूथ स्तर तक पहुंचे कार्यकर्ता: लोकेन्द्र पाराशर

अंत्योदय के लक्ष्य के साथ बूथ स्तर तक पहुंचे कार्यकर्ता: लोकेन्द्र पाराशर




तीनबत्ती न्यूज: 15 अप्रैल, 2026

सागर। भाजपा प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने कहा कि कार्यकर्ता अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा और संकल्प को पहुंचाएं। गांव,गरीब,नारी शक्ति, किसान एवं वंचित वर्ग का उत्थान ही भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता है। वे सागर विधानसभा के डॉ. हरिसिंह गौर मंडल, यमुना ताई मंडल एवं सागर नगर अंबेडकर मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक को जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने भी संबोधित किया।बैठक के दौरान श्री पाराशर ने उपस्थित पार्षदों एवं पदाधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


श्री पाराशर ने कहा कि संगठनात्मक शक्ति प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित होती है। नियमित बैठकें कार्यकर्ताओं को गढ़ने का कार्य करती हैं तथा उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। कार्यकर्ताओं की विचारधारा के प्रति निष्ठा, अनुशासन और सेवा भाव ही संगठन को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार और जनप्रतिनिधियों के बीच सेतु बनकर कार्य करें तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत के तहत अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को पक्के मकान, उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना के जरिए गरीबों एवं बुजुर्गों को निःशुल्क उपचार की सुविधा तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से गांव-गांव तक सड़कों का विस्तार किया गया है। इन योजनाओं से समाज के कमजोर वर्गों का सशक्तिकरण हुआ है।



जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही सुनिश्चित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाएं और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को समझकर उनके समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा पार्टी और आमजन के बीच सशक्त समन्वय स्थापित करें। श्री तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने और पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि बैठक उपरान्त प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया नगर मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया के निवास पर पहुंचे जहां उन्होंने भोजन उपरांत स्थानीय कार्यकर्ताओं से भेंट की।

बैठक में जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार,मंडल प्रभारी जगन्नाथ गुरैया,मनीष चौबे,विक्रम सोनी,राहुल वैद्य मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया,नीरज यादव,मेघा दुबे,नीलम अहिरवार,मंडल पदाधिकारी एवं पार्षद गण उपस्थित रहें।

Share:

कमिश्नर ने किया बीना का औचक निरीक्षण : सांदीपनी विद्यालय के निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

कमिश्नर ने किया बीना का औचक निरीक्षण : सांदीपनी विद्यालय के निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी


तीनबत्ती न्यूज: 15 अप्रैल, 2026
सागर: कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी द्वारा आज बीना विकासखण्ड का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने ग्राम पहलेजपुर में मूंग फसल का मौके पर निरीक्षण किया एवं उन्नत कृषि हेतु किसानों से चर्चा की, ग्राम ऐरण में पुरातात्विक धरोहर स्थल पर चल रहे निर्माण कार्य सौंदर्यीकरण, रोड निर्माण एवं बीना नदी के घाट का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत ऐरण के सरपंच श्री अमान सिंह अहिरवार से पंचायत में चल रहे विकास कार्यों ,फार्मर आईडी एवं ई- टोकन से खाद प्राप्ति,चना/ मसूर एवं गेहूं की स्लाट बुकिंग एवं विक्रय हेतु निकटतम खरीदी केंद्र की जानकारी ली गई।  


ग्राम गौहर में यमुना वेयरहाउस स्थित कृषि साख सहकारी समिति मंडीबामोरा का निरीक्षण कर समिति प्रबंधक को खरीदी केंद्र पर पर्याप्त बारदाना , तौल कांटा, सिलाई मशीन हम्माल ,पेयजल, छाया की आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, तत्पश्चात ग्राम हींगटी में सांदीपनि विद्यालय के भवन निर्माण कार्य का जायजा और निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की गई।
  


Share:

Sagar News : बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में आए विद्यार्थियों का कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया सम्मान

Sagar News : बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में आए विद्यार्थियों का कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया सम्मान


तीनबत्ती न्यूज: 15 अप्रैल ,2026

सागर : ज्ञान की पूंजी, कभी व्यर्थ नहीं जाती आपकी पृष्ठभूमि नहीं, आपके संकल्प गढ़ते हैं आपका भविष्य, शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण, विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य निर्माण के शिक्षक दिग्दर्शक होते हैं। उक्त विचार कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के परीक्षा परिणाम के उपरांत सागर जिले में प्रवीण सूची वाले विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनका सम्मान करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के वी, जिला शिक्षा अधिकारी  अरविंद जैन, सहायक परियोजना अधिकारी श्री संतोष चौरसिया,  सुधीर तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं मेधावी छात्र-छात्राएं एवं उनके परिजन मौजूद थे।

---------------

फेसबुक पर देखने क्लिक करे

Sagar: बोर्ड परीक्षा की मेरिट #सूची में आए विद्यार्थियों का #कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया सम्मान

---------------


कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान करते हुए कहा कि आज सागर आपके परिश्रम से गौरवान्वित है। सागर में एक नहीं बल्कि 21 छात्र-छात्राओं ने मध्य प्रदेश की विभिन्न सूची में अपनी जगह बनाई है और अपने विद्यालय एवं अपने जिले का नाम रोशन किया है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि आप सभी अपने लक्ष्य निर्धारित करें और आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी कक्षा दसवीं में पास हुए हैं, वे अपने विषय का चयन करते हुए अपने लक्ष्य को निर्धारित करें और जो कक्षा 12वीं में पास हुए हैं, वे उच्च शिक्षा के लिए लक्ष्य निर्धारित कर अपने संकल्प को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि सिविल सर्विस की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की पुस्तक ही काम आती है, इसके लिए सभी एनसीईआरटी की किताबों का अध्ययन करें और आगे बढ़ें। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि विद्यालय की शिक्षा, प्राचार्य आपके सर्वांगीण विकास एवं व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी विद्यार्थियों को अपना 200% देकर उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। सभी प्रतिभावान छात्राओं ने कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।





जिले में हाईस्कूल में 78.57 प्रतिशत और हायर सेकेंडरी में 80.19 प्रतिशत विद्यार्थी हुए सफल

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, भोपाल द्वारा आज वर्ष 2026 की हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) एवं हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रदेश स्तर पर जारी इन परिणामों में सागर जिले के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता अर्जित की है। जिले में हाईस्कूल (10वीं) के 78.57 प्रतिशत एवं हायर सेकेंडरी (12वीं) के 80.19 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। असफल रहे विद्यार्थियों के लिए उन्होंने संदेश दिया है कि वे निराश न हों, माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित द्वितीय अवसर परीक्षा में शामिल होकर पुनः प्रयास कर अपना परीक्षा परिणाम सुधारें एवं सफलता प्राप्त करें।

इस वर्ष किसी भी छात्र का परीक्षाफल पूरक घोषित नहीं किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप इस वर्ष से पूरक परीक्षा के स्थान पर द्वितीय अवसर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण, अनुपस्थित या ऐसे विद्यार्थी जो उत्तीर्ण हैं, परंतु अपने अंकों में सुधार चाहते हैं, वे दिनांक 07.05.2026 से आयोजित होने वाली द्वितीय अवसर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। मंडल की हेल्पलाइन सेवा के माध्यम से परीक्षार्थी किसी भी प्रकार की अकादमिक अथवा मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग सेवा प्राप्त कर सकते हैं। इस हेतु टोल फ्री नंबर 18002330175 पर संपर्क कर सकते हैं।


दसवीं में टॉप टेन में सागर के छात्र-छात्राएं, प्राप्त अंक 500 में से


सुप्रिया जैन/ पिता सुमित जैन सरस्वती शिशु मंदिर रहली 493 अंक

महिमा प्रजापति/ पिता दीपचंद प्रजापति हाईस्कूल पथरिया, जगन सागर 493 अंक

प्रियांशी शुक्ला/ पिता प्रदीप शुक्ला सरस्वती शिशु मंदिर जैसीनगर 492 अंक

ओमकांत लोधी/ पिता देवेंद्र लोधी एसपी मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल पिपरिया 492 अंक

अंकित साहू/ पिता रामकुमार सरस्वती शिशु मंदिर देवरी 491 अंक

रवींद्र पटेल/ पिता खुशीलाल पटेल हाईस्कूल ईसुरवारा नरयावली 491 अंक

हिमांशी यादव/ वीरेंद्र यादव एसपी जैन गुरुकुल खुरई 491 अंक

गीत पटेल/ पिता कमलेश पटेल साबूलाल स्कूल गढ़ाकोटा 491 अंक

रविकांत पटेल/ पिता माखनलाल पटेल सरस्वती शिशु मंदिर बंडा 490 अंक

श्रद्धा शुक्ला/ पिता सतीष कुमार शुक्ला सरस्वती शिशु मंदिर गढ़ाकोटा 490 अंक

चांदनी दांगी/ पिता भूपेंद्र सिंह दांगी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिमलासा 490 अंक

लक्ष्मी यादव/ राम सिंह यादव हाईस्कूल बीकोर कला मालथोन 490 अंक

कुमकुम लोधी/ रमन सिंह लोधी एसपी जैन गुरुकुल खुरई 490 अंक

प्राप्ति जैन/ रजनीश जैन बालक येशु विद्या सदर, सागर 490 अंक

आदर्श घोषी/ पिता मनोज घोषी हाईस्कूल रहली 490 अंक


बारहवीं में टॉप टेन में सागर के छात्र-छात्राएं, प्राप्त अंक 500 में से

गणित समूह

सुरभि पटेल/ दिनेश पटेल शासकीय स्कूल बिलहरा सातवां स्थान 486 अंक

हिमानी ठाकुर/ ब्रजभान सिंह सांदीपनि स्कूल बीना आठवां स्थान 485 अंक

वैशाली लोधी/ देवेंद्र लोधी सरस्वती शिशु मंदिर मोतिनगर नौवां स्थान 484 अंक

विज्ञान समूह

जय राजोरिया/ मनोज राजोरिया एक्सीलेंस स्कूल सागर चौथा स्थान 488 अंक

तनुश्री कुर्मी/ मनोहर कुर्मी एसपी कॉन्वेंट स्कूल गढ़ाकोटा आठवां स्थान 484 अंक प्राप्त कर सूची में स्थान बनाया।

Share:

सारेगामा फेम प्रियांशी श्रीवास्तव के गीतों से सजा बांदरी गौरव दिवस संपन्न

सारेगामा फेम प्रियांशी श्रीवास्तव के गीतों से सजा बांदरी गौरव दिवस संपन्न


तीनबत्ती न्यूज: 14 अप्रैल, 2026

बांदरी। उत्सवों के माध्यम से युवा राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ते हैं।’बांदरी गौरव दिवस’ की परंपरा आरंभ करके पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने बांदरी नगर की सांस्कृतिक आत्मा को जगा दिया है। श्रेष्ठ अंक और मेरिट में आकर हमारे नगर का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करके, हमारे बांदरी नगर को सुरक्षा और स्वच्छता देने वाले नगर परिषद के परिश्रमी और समर्पित कर्मचारियों को सम्मानित करके हम सभी संगीतमय प्रस्तुतियों का आनंद लेते हैं। हमें इस कार्यक्रम में बालीवुड के ऐसे प्रसिद्ध कलाकारों को रूबरू देखने सुनने का अवसर मिलता है। यह बात बांदरी में आयोजित “बांदरी गौरव दिवस“ कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान अपने उद्बोधन में कही। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में सारेगामापा फेम प्रियांशी श्रीवास्तव ने अपनी धमाकेदार प्रस्तुति से बांदरी को गुंजायमान कर दिया।



बांदरी गौरव दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने कहा कि गौरव उत्सव हमारी प्राचीन विरासत और गौरवशाली संस्कृति के संवाहक होते हैं। ये हमारी जड़ों से हमें जोड़कर रखते हैं और भावी पीढ़ियों को परंपराओं के मूल मंत्रों से परिचित कराने का सशक्त माध्यम हैं। मेले और महोत्सव हमारी लुप्त होती लोक-कलाओं, हस्तशिल्प और क्षेत्रीय बोलियों के लिए एक ’संजीवनी’ का कार्य करते हैं। ये मंच कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और अपनी विरासत को जीवित रखने का अवसर प्रदान करते हैं। किसी भी महोत्सव का सफल आयोजन हमें सामूहिक अनुशासन और कुशल प्रबंधन की शिक्षा देता है। हज़ारों-लाखों की भीड़ में एक व्यवस्था के साथ उत्सव मनाना, समाज के संगठित स्वरूप का प्रमाण है। सार्वजनिक मेलों में राजा हो या रंक, सब एक ही कतार में खड़े होते हैं और एक ही आनंद साझा करते हैं। यह दृश्य समाज में समानता और बंधुत्व के लोकतांत्रिक मूल्यों को शब्दों से अधिक प्रभावी ढंग से स्थापित करता है। महोत्सव वह जीवंत पाठशाला है जहाँ बिना किसी पाठ्यपुस्तक के, भावी पीढ़ी अपने पूर्वजों के संघर्ष, उनके बलिदान और उनकी जीवन पद्धति को सहज ही आत्मसात कर लेती है।


अविराज सिंह ने कहा कि बांदरी गौरव दिवस बांदरी की पहचान बन चुका है। यह महोत्सव खुरई के विधायक श्री भूपेंद्र सिंह जी की उस दूरगामी सोच का नतीजा है। भूपेंद्र सिंह जी ने केवल सड़कों और भवनों का विकास ही नहीं किया, बल्कि बांदरी गौरव दिवस शुरू कराकर बांदरी की सांस्कृतिक आत्मा को भी एक नई पहचान और सम्मान दिलाया है। उन्होंने कहा कि श्री भूपेंद्र सिंह जी द्वारा शुरू की गई यह परंपरा जात-पात और राजनीति से ऊपर उठकर पूरे शहर को एक सूत्र में पिरोने का काम करती है, जहाँ हर नागरिक खुद को इस उत्सव का हिस्सा मानता है। भूपेंद्र सिंह जी की संकल्पना रही है कि यह उत्सव केवल सरकारी आयोजन न बने, बल्कि बांदरी के हर घर का अपना त्यौहार बन जाए, जिसमें गरीब-अमीर सभी एक साथ खुशियाँ बाँट सकें।अविराज सिंह ने कहा कि महोत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। जब युवा इन मेलों में अपनी जड़ों से जुड़ते हैं, तो उनमें राष्ट्र के प्रति गौरव और रचनात्मकता का संचार होता है। उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर ने कहा था कि किसी भी समाज की प्रगति का आकलन इस बात से किया जा सकता है कि उसके त्योहार और सामाजिक आयोजन कितने समावेशी और समतावादी हैं।


प्रियांशी श्रीवास्तव के गीतों ने समां बांधा

कलाकार प्रियांशी श्रीवास्तव ने हौले हौले हो जाएगा प्यार....,मेरे नाम तू...झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में जैसे गीतों से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने विभिन्न फिल्मों के हिट गीत सुनाए। युवा दर्शकों और परिवार सहित प्रस्तुति देखने आए दर्शकों को उत्साह और उमंग से भर दिया। दर्शकों ने पूरे कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।


बांदरी के प्रतिभाशाली विद्यार्थी और कर्मठ कर्मचारियों को सम्मानित किया




बांदरी गौरव दिवस के अवसर पर 10 वीं और 12 वीं कक्षाओं के श्रेष्ठ अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने 5100 रुपए की नगद राशि और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। इन विद्यार्थियों में पूनम अहिरवार, जूली सौंर, निशा सूर्यांश तिवारी, राधिका विश्वकर्मा, नैंसी लोधी साक्षी लोधी, रोशनी रैंकवार, चिराग विश्वकर्मा, कशिश राजा परमार, निशा साहू, सावित्री पटेल और मोहनी राय को सम्मानित किया गया। नगर परिषद बांदरी के फायर डिपार्टमेंट में कार्यरत फायर वाहन चालक भगत सिंह लोधी, लखन आदिवासी, भगवान सिंह लोधी तथा शैलेंद्र लोधी हेल्पर, सफाई कर्मी कमला वाल्मीकि तथा देवकी वाल्मीकि को भी नगद राशि से सम्मानित किया गया।



गौरव दिवस नगरपरिषद बांदरी की अध्यक्ष श्रीमती सुधा लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शारदा लोधी सहित बड़ी संख्या में जन समुदाय उपस्थित रहा।



Share:

Sagar Crime : बोरी में बंद मिली लाश का खुलासा : मास्टरमाइंड महिला और उसका भाई गिरफ्तार ▪️मृतक युवक के आरोपी की बहिन से थे संबंध: बदनामी का बदला लेने रची हत्या की साजिश

सागर: बोरी में बंद मिली लाश का खुलासा :  मास्टरमाइंड महिला और उसका भाई गिरफ्तार

▪️मृतक युवक के आरोपी की बहिन से संबंध: बदनामी का बदला लेने रची थी हत्या की साजिश


तीनबत्ती न्यूज: 14 अप्रैल, 2026

सागर : सागर जिले के थाना बहेरिया क्षेत्र में मिले अज्ञात शव के मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। जूट की बोरी में बंद लाश मिलने से इलाके में फैली दहशत के बीच पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य साजिशकर्ता महिला और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: सागर में सनसनीखेज हत्या: खून से सने बोरे में मिला युवक का शव ढाबे के पास : हाथ में रोटी और ककड़ी का टुकड़ा

दरअसल, 11 अप्रैल 2026 को सागर-बंडा रोड स्थित हरिओम वेयरहाउस के सामने कर्रापुर फोरलेन किनारे एक संदिग्ध बोरी मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने जब बोरी खोली, तो उसमें खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव की पहचान ग्राम भेडा निवासी 44 वर्षीय महेंद्र अहिरवार के रूप में की गई।

ई रिक्शा से मिला सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों तक पहुंच बनाई। इसी दौरान एक नीले रंग का इलेक्ट्रिक ऑटो पुलिस के रडार पर आया, जिसने केस सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।


बहिन से संबंध से बदनामी : हत्या की रची साजिश

पूछताछ में शारदा अहिरवार ने हत्या की साजिश कबूल करते हुए बताया कि मृतक का उसकी बहन के साथ पुराना प्रेम संबंध था, जिससे परिवार की बदनामी हुई थी। इसी के चलते बदला लेने की नीयत से महेंद्र को राजीव नगर बुलाया गया, जहां खाना खाते समय आरोपियों ने उसे दबोचकर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। बाद में शव को बोरी में भरकर ऑटो से ले जाकर फेंक दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता शारदा अहिरवार, निवासी भेड़ा , बंडा और उसके भाई भूपेंद्र अहिरवार, निवासी राजीव नगर सागर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इस पूरे मामले के खुलासे में उनि. विधानंद यादव (थाना प्रभारी, बहेरिया)  सउनि. श्रीधर अहिरवार  ,आरक्षक: दुर्गेश सोनी, शिवम कटारे, मंगल सिंह ठाकुर, नरेन्द्र रावत, राघवेन्द्र राजपूत।  ​महिला आरक्षक भावना श्रीवास्तव, नम्रता मौर्य, दीपा चौरसिया, अंकिता अग्निहोत्री की सराहनीय भूमिका रही।



Share:

बीना नदी परियोजना के शेष कार्यों के लिए 491 करोड़ की निविदा जारी : ▪️पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह की मांग पर सीएम डा यादव ने खुरई में की थी घोषणा

बीना नदी परियोजना के शेष कार्यों के लिए 491 करोड़ की निविदा जारी 

▪️पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह की मांग पर सीएम डा यादव ने खुरई में की थी घोषणा




तीनबत्ती न्यूज: 14 अप्रैल, 2026

सागर। बीना संयुक्त सिंचाई एवं बहुउद्देशीय परियोजना के शेष कार्य पूर्ण करने हेतु 491.9 करोड़ राशि के टेंडर आमंत्रण की कार्यवाही में निविदा जारी हो चुकी है। इसके अलावा उल्दन बांध परियोजना निर्माण का 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है और जून, 2026 तक यह कार्य पूर्ण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव द्वारा इन दोनों परियोजनाओं के कार्य को पूर्ण किए जाने के संबंध में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह की मांग पर 10 नवंबर,2025 को खुरई आमसभा में की गई घोषणा के परिपालन में यह जानकारी सीएम हाउस के एमआईएस पोर्टल पर अपडेट कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव  ने खुरई आमसभा में खुरई विधानसभा क्षेत्र की जीवनरेखा बन कर 6 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई और पेयजल आपूर्ति करने वाली बीना नदी परियोजना के अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करने हेतु 429 करोड़ की घोषणा की थी। सीएम हाउस के पोर्टल पर अपडेट की गई जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री डा मोहन यादव जी ने अपनी घोषणा से लगभग 60 करोड़ रुपए अधिक की लागत से 491.9 करोड़ करते हुए कार्य की निविदा प्रक्रिया जारी कर दी है। पोर्टल पर अपडेट किए गए विवरण अनुसार जारी किए गए टेंडर में बीना नदी के सहायक देहरा नाले पर देहरा बांध धसान नदी पर सेमराघाट डायवर्सन वियर परियोजना के टेंडर प्रोसेस में होने का उल्लेख किया गया है।


मुख्यमंत्री की घोषणा के परिपालन की जानकारी में मालथौन एवं बंडा ब्लाक की 80 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई व पेयजल आपूर्ति हेतु निर्माणाधीन उल्दन बांध परियोजना का कार्य 70 प्रतिशत पूर्ण होने की जानकारी दी गई है। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि दो माह के भीतर जून,2026 तक उल्दन बांध का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिये जाने का लक्ष्य रखा गया है।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive