Editor: Vinod Arya | 94244 37885

4 दिवसीय रक्तदान शिविर 16 मई से ,मानव सेवा के महा यज्ञ में सभी रक्तवीर आगे आएं : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह

4 दिवसीय रक्तदान शिविर 16 मई से ,मानव सेवा के महा यज्ञ में सभी रक्तवीर आगे आएं :  पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह


तीनबत्ती न्यूज|15 मई, 2026

सागर। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने अपने सभी शुभचिंतकों, आमजनों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों से आग्रह किया है कि 16 मई से 19 मई को ग्रेंड दीपाली होटल के सिग्नेचर हाल में आयोजित चार दिवसीय रक्तदान शिविर में रक्तदान करके मानव सेवा के पुण्य कार्य में अपना योगदान दें।  यह चार दिवसीय रक्तदान शिविर पूर्व गृहमंत्री मंत्री, वरिष्ठ विधायक भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में लगातार 12 वें वर्ष आयोजित किया जा रहा है जिसका शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सक एवं विभाग संघ चालक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सागर विभाग डाॅ. जी. एस. चैबे दीप प्रज्वलन के साथ करेंगे। 

---------------

वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने शुभचिंतकों से कहा जन्मदिन पर होर्डिंग्स -फ्लेक्स नहीं लगाएं: जरूरतमंदों की उपयोगी सामग्री भेंट करें

---------------------

अभी तक 13500 यूनिट रक्तदान

उल्लेखनीय है कि पूर्वमंत्री श्री सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में इस तरह के आयोजन का यह बारह वर्ष है। विगत 11 वर्षों में आयोजित रक्तदान शिविरों के माध्यम से लगभग 13500 यूनिट रक्त एकत्र करके सागर जिले तथा विभिन्न ब्लड बैंकों को भेंट किया जा चुका है। अब तक लगभग 42 हजार जरुरतमंदो को ब्लड दिया गया, जिससे उनको नया जीवन मिला है। गत वर्ष के रक्तदान शिविर में ही 1700 से अधिक यूनिट रक्तदान किया गया जो रक्तदाताओं की उत्साहजनक भागीदारी का एक रिकॉर्ड है। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बयान जारी कर कहा है कि रक्तदान मानवता, विज्ञान और राष्ट्र निर्माण से जुड़ा अभियान है, नौजवानों को इसे उत्सव की तरह मनाना चाहिए। इस बार भी हम मानवता के इस महाअभियान को पूरे सेवा भाव, सक्रियता, संकल्प और समर्पण भाव के साथ संचालित करेंगे।

यह भी पढ़ेंचार दिवसीय रक्तदान शिविर: मानवता का महायज्ञ, नए कीर्तिमान बनाएगा : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ▪️16 से 19 मई तक रक्तदान महा अभियान शिविर

उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों से सागर के बुंदेलखण्ड मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय में कभी रक्त की कमी नहीं रहती। इसका श्रेय इस शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को जाता है। रक्त बैंकों में हमेशा पर्याप्त रक्त का कोष व जरूरतमंदों को इसकी आपूर्ति बनी रहे, किसी एक की भी जान रक्त के अभाव में नहीं जा सके इसके लिए जनमानस में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा रक्तदाता आएं और अपना योगदान करें। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञों की राय  है कि रक्तदान करने से कई प्रकार के स्वास्थ्यगत लाभ होते हैं व नया रक्त बनने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 

रक्तदान तीन जिंदगियां बचाता है

पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने बताया है कि एक सर्वे के अनुसार भारत में हर दो सेकंड में किसी न किसी को रक्त की आवश्यकता होती है। एक बार किया गया रक्तदान तीन जिंदगियां बचा सकता है। जान के संकट से जूझ रहे मरीजों के लिए रक्तदाता आशा की किरण की भांति हैं। रक्तदान का सीधा संबंध किसी का जीवन बचाने से है। श्री सिंह ने कहा कि हमारे जीवन की सार्थकता तभी है जब आप किसी के काम आ सकें। जब आप रक्तदान करते हैं तो आप एक व्यक्ति की जान बचाने के साथ-साथ उसके परिवार को बिखरने से भी बचाते हैं।  मनुष्य की देह नश्वर है लेकिन उसके द्वारा किया गया रक्तदान किसी दूसरे शरीर में जीवन का अंश बन जाता है। ग्रैंड दीपाली होटल के सिग्नेचर हाल में 16, 17, 18 एवं 19 मई के चारों दिवस प्रातः 9 बजे से शाम 6 बजे तक रक्तदान के लिए पूरी तरह प्रशिक्षित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ, पूरी चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ रक्तदान कराने हेतु उपस्थित रहेगा।


पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने शुभचिंतकों से कहा जन्मदिन पर होर्डिंग्स -फ्लेक्स नहीं लगाएं, जरूरतमंदों की उपयोगी सामग्री भेंट करें

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने अपने सभी शुभचिंतकों से आग्रह किया है कि आगामी 20 मई को उनके जन्मदिन के अवसर पर कहीं भी होर्डिंग्स, फ्लेक्स आदि नहीं लगाएं। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने शुभचिंतकों से कहा है कि होर्डिंग्स और फ्लेक्स के अपने स्थान पर जितनी राशि इनमें खर्च होती है उतनी राशि से गरीब और जरूरतमंद परिवारों कोे उपयोगी सामग्री भेंट करें।


उन्होंने यह अपील भी की है कि जो भी सक्षम और स्वस्थ हैं वे रक्तदान शिविर में आकर स्वयं रक्तदान करके या अपने साथियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करके भी मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं। उन्होंने कहा है कि गरीब,जरूरतमंद और असहायों की सेवा ही मानवता है तथा शुभकामनाएं देने का सही तरीका है। 

अभी तक 50 लाख की सामग्री 

उल्लेखनीय है कि पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने लगभग छह माह पूर्व पुष्प मालाओं और गुलदस्तों के स्थान पर जरूरतमंदों, गरीबों को वितरण हेतु उपयोगी सामग्री से स्वागत कराने का संकल्प लिया था। इस संकल्प के परिणामस्वरूप अभी तक स्वागत के रूप में मिली लगभग 50 लाख रुपए मूल्य की उपयोगी सामग्री गरीबों, विद्यार्थियों और जरूरतमंदों को वितरित की जा चुकी है।


----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  




Share:

NEET: डॉ गौर विवि सागर में NSUI का उग्र प्रदर्शन : केंद्रीय मंत्रीधर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन

NEET: डॉ गौर विवि सागर में NSUI का उग्र प्रदर्शन : केंद्रीय मंत्रीधर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन


तीनबत्ती न्यूज: 15 मई,2026

सागर: डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय परिसर में NSUI जिला अध्यक्ष अक्षत कोठारी के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर NEET पेपर लीक मामले का जोरदार विरोध किया। छात्रों ने NTA की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरा। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने पुतला छुड़ाने की कोशिश की।दोनों पक्षों में खींचतान भी हुई। मौके पर वाटर कैनन भी प्रदर्शनकारियों पर प्रयोग किया।

-------------

वीडियो देखने क्लिक करे

NEET: डॉ गौर विवि सागर में NSUI का उग्र प्रदर्शन : केंद्रीय मंत्रीधर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन

--------------

अक्षत कोठारी ने कहा कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि NTA परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने में विफल रही है, जिससे छात्रों और अभिभावकों का भरोसा कमजोर हुआ है।

प्रदर्शन के दौरान “NTA जवाब दो” और “छात्र विरोधी सरकार मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए गए। NSUI ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ये हुए शामिल

इस दौरान विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रसून पटेल, उपाध्यक्ष पुण्य प्रताप पटेल, शाश्वत जैन, नील ठाकुर, ऋषि शुक्ला, अभय राठौड़, आलोक सोनी, जतिन गोंड, वैभव धुरिया, शिवम निरंजन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।


----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


Share:

जिज्ञासा लाइब्रेरी के स्थापना दिवस पर ‘सेपियन्स’ पुस्तक पर हुआ सारगर्भित विषय-विमर्श

जिज्ञासा लाइब्रेरी के स्थापना दिवस पर ‘सेपियन्स’ पुस्तक पर हुआ सारगर्भित विषय-विमर्श

तीनबत्ती न्यूज: 25 मई, 2026

सागर। संस्था ‘गवेषणा’ द्वारा संचालित ‘जिज्ञासा लाइब्रेरी’ के 5वें स्थापना दिवस के अवसर पर गवेषणा संवाद की 25वीं कड़ी का आयोजन जिज्ञासा लाइब्रेरी हॉल, गिरधारी पुरम मार्ग, तिली चौराहा, में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विश्वप्रसिद्ध इतिहासकार, दार्शनिक एवं लेखक  युवाल नोआ  हरारी की चर्चित पुस्तक  ‘सेपियंस – मानव जाति के संक्षिप्त इतिहास’ पर समीक्षा एवं विषय-विमर्श आयोजित किया गया। पुस्तक पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने ‘संज्ञानात्मक क्रांति’ और ‘कृषि क्रांति’, जैसे प्रमुख अध्यायों पर अपने विचार व्यक्त किए।

डॉ. आदित्य दुबे,(एम.डी.,न्यूरो साइकेट्री) ने ‘संज्ञानात्मक क्रांति’ पर अपने संबोधन में होमो सेपियंस के मानसिक विकास क्रम पर चर्चा करते हुए मानव मन-मस्तिष्क की कल्पनाओं, विश्वासों, सोचने के तरीकों और सुरक्षा बोध जैसे विषयों  पर  प्रकाश डाला । शरीर विज्ञान की दृष्टि से उन्होंने कहा कि - ‘भोजन के पोषक तत्व आदिमानवों के शरीर को बलिष्ठ बनाते थे । इसका बड़ा हिस्सा आज के मनुष्य के जटिल और विकसित मस्तिष्क के पोषण में लग रहा है। इस कारण आधुनिक मनुष्यों का शारीरिक बल  आदिमानवों की तुलना में कम रह गया है ।’

यह भी पढ़ें: गवेषणा संवाद:मृत्यु के बाद के विधिक अधिकार: देहदान और अंगदान करने के नियमों के सरलीकरण कराए जाने पर विमर्श

प्रो. डॉ. चंदन सिंह ने  पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मानव विकास की सर्वाधिक परिवर्तनकारी ‘कृषि क्रांति’ पर लेखक हरारी के विचारों को बहुत प्रभावशाली और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया । उन्होंने कहा कि लेखक ने कृषि के विकास को इतिहास का सब से बड़ा ‘धोखा’ बता कर, अपने लेक्चर्स-लेखन  की ओर विश्व के विचारकों  का ध्यान आकृष्ट किया । हरारी के मत में हंटर गेदर्स या वनचर मनुष्य की आसानी, कृषि की ओर मुड़ने से एक जटिल सामाजिक संरचना, अधिक श्रम साध्य जीवन चर्या में तब्दील हुई । समाज में कृषि भूमि,उपज,संचय, अधिकार ,शासक-शासित ,धर्म उपदेशक, वर्ग विभाजन जैसे पिरामिड तैयार हुए । कृषि से सेपियंस की जनसंख्या वृद्धि ,भोजन आवश्यकताओं की पूर्ति तो सम्भव हुई परन्तु मानव जीवन को दार्शनिक दृष्टि से अधिक संचय धर्मी बनाया । उन्होंने विश्व प्रसिद्ध वाक्य दोहराया - ‘ मनुष्य ने गेहूं को उपजाया, पाला नहीं बल्कि गेहूं ने मनुष्य को पाला।’


अतिथि वक्ता डॉ. राम अवतार शर्मा ने अपने संबोधन में पुस्तक में लिए गए शब्द ‘ क्रांति’ पर अपने विचार रखते हुए कहा कि – ‘जहाँ वस्तु और वस्तु जगत वैज्ञानिक अध्ययन की अनिवार्यता है ।  वैज्ञानिक क्रांति के साथ जैविक और परमाणु जैसे हथियार , मनुष्य जीवन के सौन्दर्य के विरुद्ध विद्रूपता है ।’


विशेष वक्ता डॉ. रामहेत गौतम, संस्कृत विभाग,  डॉ.हरीसिंह गौर वि.वि ने समिति के नाम ‘गवेषणा’ के निहितार्थों पर प्रकाश डालते हुए  संस्कृत श्लोकबद्ध विवेचन कर, बहुत ओजस्वी  सन्देश दिया । उन्होंने शब्द ‘गवेषणा’ की उत्पत्ति संस्कृत शब्द ‘गो’ से व्यक्त करते हुए बताया कि ‘गो’ के शब्दार्थों में चलन,गमन,पंचेन्द्रियाँ आदि लिया जाता है । ‘गवेषणा’ केवल शोध और ज्ञान पिपासा के अर्थों  तक सीमित नहीं है । ‘गवेषणा’ मनुष्य और मनुष्यता को अधिकाधिक सुन्दर, अर्थपूर्ण,गरिमायुक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ना है । उन्होंने प्रस्तुत  श्लोकों में सामाजिकों को संबोधित करते हुए इन पवित्र दिशाओं में गमन करने का आह्वान किया  ।


विषय प्रवर्तक डॉ. राजेश गौतम, मानव विज्ञान विभाग, डॉ.हरीसिंह गौर वि.वि. ने अपने बीज वक्तव्य के साथ मध्यवर्ती सञ्चालन  संबोधनों में पुस्तक सेपियंस की खूबियाँ  और सीमायें  बताते हुए इसे  सदी की श्रेष्ठ  रचनाओं में से एक व्यक्त किया । उन्होंने कहा – ‘‘सेपियन्स’  केवल मानव जाति विकास गाथा की पुस्तक नहीं, बल्कि मानव सभ्यता के विकास, विचार-प्रक्रिया, सामाजिक संरचनाओं और आधुनिक चुनौतियों को समझने का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।’



संस्था का ध्येय गीत अंगीकार हुआ

आयोजन में ‘गवेषणा’ संस्था में इंग्लिश-एंथम ‘आल दो वी हेल फ्रॉम डिफेरेंट लैंड्स’  के इंजी. सारांश गौतम द्वारा  सृजित/भाषांतरित गीत ‘भले ही हम जुदा जुदा मुल्कों से आते हैं , एक ही धरा ,एक गगन और एक आफताब पाते हैं’ ’  ध्येय गीत के रूप में अंगीकार हुआ । 


संस्था अध्यक्ष  डॉ. मनोहर चौरसिया ने रखा प्रतिवेदन 

कार्यक्रम के अंत में ‘गवेषणा’ के अध्यक्ष डॉ. मनोहर चौरसिया ने ‘जिज्ञासा’ लाइब्रेरी की पांच वर्षीय ज्ञान-यात्रा, उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया  । साथ ही  ‘गवेषणा’ के अंगदान, देहदान,वाचनालय विकास, वृक्षारोपण,  सामाजिक-बौद्धिक सरोकारों और गतिविधियों का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया गया। जिज्ञासा लाइब्रेरी की वर्षगांठ पर उपस्थित जनों को स्वल्पाहार करा कर मुंह मीठा कराया गया  ।



सहयोगी टीम आभार प्रदर्शन

आयोजन को सफल बनाने में ‘गवेषणा’ / ‘जिज्ञासा लाइब्रेरी’  के डॉ.तरुण,लोकेश, सोनू, जीतेन्द्र कबीर आदि की टीम का योगदान रहा  । समिति सचिव इंजी.रमेश चौरसिया ने उपस्थित बुद्धिजीवियों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं नागरिकों का आभार प्रदर्शन किया।

ये उपस्थित रहे

 कार्यक्रम में  कैलाश चौरसिया, गौरी,देवसिंह, लोकेश सिंह, अनुकृति चौरसिया, वासु शर्मा, तुलसी राम ,राहुल अहिरवार , शोभा चौरसिया, नीलेश राजपूत, महिमा नामदेव, मनमोहन चौरसिया, सुरेन्द्र कुमार सोनी, डॉ.चित्तिबसु, डॉ.शिवकुमार चौरसिया,बाबूलाल रजक,सलिल यादव,शिवकुमार यादव, मुकेश कुमार चौरसिया डी.आर. बसंत, डॉ.अभय कुमार, वृन्दावन राय, बी.डी.साहू , शोभा चौरसिया, अरुणा चौरसिया आदि की  उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।


----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  



Share:

डॉ गौर विवि : औषधि विज्ञान विभाग के छात्रों की दोहरी सफलता: जीपेट-2026 और गेट-एक्सएल/बीटी-2026 में शानदार प्रदर्शन

डॉ गौर विवि : औषधि विज्ञान विभाग के छात्रों की दोहरी सफलता: जीपेट-2026 और गेट-एक्सएल/बीटी-2026 में शानदार प्रदर्शन

तीनबत्ती न्यूज|15 मई,2026

सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय (Dr HariSingh Gour University ) के औषधि विज्ञान (Pharmaceutical Sciences) विभाग के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि विभाग के 28 विद्यार्थियों ने जीपेट एवं गेट-एक्सएल/बीटी 2026( GATEXLBT2026)

परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अखिल भारतीय रैंक (AIR) प्राप्त कर उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

यह भी पढ़ेंडॉ गौर विवि: एप्लाइड जियोलॉजी विभाग के छात्रों की दोहरी सफलता: गेट-2026 और आईआईटी जेम-2026 में शानदार प्रदर्शन

जीपेट-2026 परीक्षा में विभाग के 20 विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इनमें अजय प्रताप लोधी (AIR-303), सौरभ हजारी (AIR-431), महेश पटेल (AIR-1227), वसुधा अरोरा (AIR-1303), करण श्रीवास्तव (AIR-1401), अंशिका मिश्रा (AIR-1845), सृष्टि द्विवेदी (AIR-1908), शोभित सिंह (AIR-2547), आयुष झा (AIR-2815) तथा अमन तिवारी (AIR-3115) प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसी क्रम में शैलेन्द्र सिंह ठाकुर (AIR-3234), अनिकेत पटेल (AIR-3387), नंदनी मरावी (AIR-3860), आयुष छाधोकर (AIR-4380), दीपेश चौबे (AIR-4634), देवेश राय (AIR-4827), विकास अहिरवार (AIR-4977), आदर्श कुमार (AIR-5125), एस. एम. मौमिता (AIR-6226) तथा साहिल कुमार महोबे (AIR-10696) ने भी परीक्षा उत्तीर्ण कर विभाग की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

-----------

वीडियो देखने क्लिक करे

डॉ गौर विवि सागर में NSUI ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन: वाटर कैनन से खदेड़ा प्रदर्शनकारियों को

-----------------------

वहीं गेट-एक्सएल/बीटी 2026 परीक्षा में भी विभाग के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनमें वैष्णवी चौबे (AIR-1171), आयुष झा (AIR-2913), हिमांजली वर्मा (AIR-4440), करण श्रीवास्तव (AIR-5812), अर्पण तिवारी (AIR-5812), देवेश राय (AIR-7006) शशांक तिवारी (AIR-8770) तथा सूरज प्रसोत (12406) शामिल हैं। विद्यार्थियों की इस सफलता ने विभाग की शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई पहचान प्रदान की है।

यह भी पढ़ें: MP: एसडीएम कार्यालय का स्टेनो 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: EOW की कार्रवाई

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाई. एस. ठाकुर, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी विद्यालय की डीन प्रो. अस्मिता गजबिये तथा औषधि विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश के. पाटिल ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं विभाग के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। 

--------

फेसबुक पर देखने क्लिक करे

डॉ गौर विवि : औषधि विज्ञान विभाग के छात्रों की दोहरी सफलता: जीपेट-2026 और गेट-एक्सएल/बीटी-2026 में शानदार प्रदर्शन

--------------

उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय एवं विभाग के लिए प्रेरणादायक है और आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च लक्ष्य निर्धारित कर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। विभाग में विद्यार्थियों की इस सफलता से हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है।

----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  



Share:

MP: एसडीएम कार्यालय का स्टेनो 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: EOW की कार्रवाई

MP: एसडीएम कार्यालय का स्टेनो 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: EOW की कार्रवाई


तीनबत्ती न्यूज|14 मई,2026

नरसिंहपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) जबलपुर की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तेंदूखेड़ा एसडीएम कार्यालय में पदस्थ स्टेनो को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी स्टेनो पर कॉलोनी निर्माण के नक्शे की रिपोर्ट भेजने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

यह भी पढ़ें: बीना मंडी रिश्वत कांड में दो अधिकारियों को 4-4 साल की सजा,: लोकायुक्त पुलिस सागर ने किया था ट्रैप

जानकारी के अनुसार, तेंदूखेड़ा निवासी संजय राय (32) ने ईओडब्ल्यू जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उन्होंने कॉलोनी निर्माण के नक्शे के प्रस्ताव पर स्थल निरीक्षण रिपोर्ट लगाने के लिए एसडीएम कार्यालय में आवेदन दिया था, लेकिन फाइल को बिना किसी ठोस कारण के लंबित रखा जा रहा था।

यह भी पढ़ें: लोकायुक्त सागर की कार्रवाई: कॉलेज के लैब टेक्नीशियन को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

आरोप है कि कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एसडीएम कार्यालय में पदस्थ स्टेनो सौरभ यादव (26) ने 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने के बाद ईओडब्ल्यू टीम ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें: दमोह में लोकायुक्त पुलिस सागर ने 6 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव को रंगे हाथ पकड़ा: चौकीदार भी सह-आरोपी

इसके बाद गुरुवार 14 मई को ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और स्टेनो सौरभ यादव को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ईओडब्ल्यू ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  



Share:

बीएमसी सागर में बन रहे 10 मॉड्यूलर ओटी का विधायक शैलेन्द्र जैन ने किया निरीक्षण : निर्माण कार्य की धीमी गति पर जताई नाराजगी

बीएमसी सागर में बन रहे 10 मॉड्यूलर ओटी का विधायक शैलेन्द्र जैन ने किया निरीक्षण : निर्माण कार्य की धीमी गति पर  जताई नाराजगी


तीनबत्ती न्यूज: 13 मई, 2026

सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के सतत प्रयासों से अस्पताल परिसर में 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत 10 अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर स्थापित किए जाने की भी योजना है, जिसके लिए अलग से प्रस्ताव तैयार किया गया है।


परियोजना के अंतर्गत लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से 60 हजार वर्गफुट क्षेत्रफल में आधुनिक भवन संरचना तैयार की जा रही है। इस 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। वहीं 10 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर की स्थापना एवं आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के लिए बीएमसी प्रबंधन द्वारा लगभग 15 करोड़ रुपये का अतिरिक्त एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा गया है। विधायक श्री जैन ने इस राशि की स्वीकृति दिलाने की बात कही है।


बुधवार को विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने बीएमसी अधिष्ठाता डॉ. पी.एस. ठाकुर, अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजेश जैन एवं सहायक अधीक्षक डॉ. एस.पी. सिंह के साथ निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ठेकेदार को कार्य शीघ्र एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

फायर फाइटिंग सिस्टम की ड्राइंग एवं डिजाइन में हो रही देरी को लेकर विधायक श्री जैन ने निर्माण एजेंसी हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन अभियंता से दूरभाष पर चर्चा कर आवश्यक ड्राइंग एवं डिजाइन तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


विधायक श्री जैन ने कहा कि यह परियोजना सागर के स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि साबित होगी। वर्तमान में ऑपरेशन थिएटर की कमी के कारण मरीजों को ऑपरेशन के लिए कई दिनों तक प्रतीक्षा करनी पड़ती है। 10 नए मॉड्यूलर ओटी स्थापित होने के बाद न केवल मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा, बल्कि चिकित्सकों को भी बेहतर एवं आधुनिक कार्य वातावरण उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि परियोजना पूर्ण होने के बाद विभिन्न प्रकार के रोगियों के ऑपरेशन एक साथ अधिक प्रभावी ढंग से किए जा सकेंगे, जिससे सागर सहित पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के हजारों मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज के अधिकारी, चिकित्सक एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।


----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  




Share:

Sagar crime: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कंटेनर से 1 करोड़ से ज्यादा की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sagar crime: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कंटेनर से 1 करोड़ से ज्यादा की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार



तीनबत्ती न्यूज: 13 मई, 2026

सागर। थाना मकरोनिया पुलिस और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब से भरे एक कंटेनर ट्रक को पकड़ा गया है। पुलिस ने करीब 1 करोड़ 8 लाख 25 हजार रुपये कीमत की शराब और वाहन जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, 12 मई 2026 को मकरोनिया चौराहा क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने कंटेनर ट्रक क्रमांक MP 09 DF-0620 को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान ट्रक में बड़ी मात्रा में छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार, ट्रक से करीब 1500 पेटी अंग्रेजी शराब, कुल लगभग 13,500 लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 1 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है। वहीं, जब्त वाहन की कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है। इस प्रकार कुल मशरूका 1 करोड़ 8 लाख 25 हजार रुपये का जब्त किया गया।

वाहन चालक विजय दांगी (24) निवासी ग्राम ब्राह्मणगांव, थाना माचलपुर, जिला राजगढ़ से पूछताछ की गई, लेकिन वह शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी विजय दांगी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक पूछताछ में अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़े इनपुट मिले हैं। पुलिस अब शराब के स्रोत और सप्लाई चेन की गहन जांच कर रही है तथा अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में थाना मकरोनिया और यातायात थाना सागर की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।थाना प्रभारी मकरोनिया रविंद्र सिंह चौहान सूबेदार  हेमंत पटेल उप निरीक्षक राजेश शर्मा सहायक उप निरीक्षक सोहन मरावी प्रधान आरक्षक हरी सेवक ,हल्के, आरक्षक शुभम आरक्षक विशाल आरक्षक अरविंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  




 

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive