Editor: Vinod Arya | 94244 37885

जनगणना कार्य में प्रगति न लाने पर चार सीएमओ, एक तहसीलदार को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश ▪️10 मई तक 50% कार्य पूर्ण करने के निर्देश, प्रगति न लाने वाले प्रगणकों, सुपरवाइजरों पर होगी सख्त कार्रवाई

जनगणना कार्य में प्रगति न लाने पर चार सीएमओ,  एक तहसीलदार को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश


▪️10 मई तक 50% कार्य पूर्ण करने के निर्देश, प्रगति न लाने वाले प्रगणकों, सुपरवाइजरों पर होगी सख्त कार्रवाई





तीनबत्ती न्यूज| 08 मई 2026
सागर
: कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी प्रतिभा पाल ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 10 मई तक 50% कार्य पूर्ण करें साथ ही, कार्य में प्रगति न लाने वाले प्रगणकों, सुपरवाइजरों पर सख्त कार्यवाही करें। इसी क्रम में मकानगणना कार्य में प्रगति न लाने पर चार सीएमओ, एक तहसीलदार को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


कारण बताओ नोटिस

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने निर्देश दिए की जनगणना महाअभियान के अंतर्गत मकानगणना का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता का है। इस कार्य को गंभीरता के साथ समय—सीमा के पूर्व पूरा करें और कार्य न करने वाले या प्रगति न लाने वालों पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जावे। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी मकरोनिया, शाहगढ़, शाहपुर, राहतगढ़ एवं बांदरी तहसीलदार को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं एवं दो दिवस में प्रगति न लाने पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 10 मई तक 50% कार्य पूर्ण करें, 15 मई तक 75 एवं 20 मई तक 100% कार्य पूर्ण करें।

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती पाल ने निर्देश दिए कि जिला प्रशासन के द्वारा निर्धारित लक्ष्य को समय—सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सभी चार्ज अधिकारी प्रतिदिन शाम एवं सवेरे प्रकरणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा किए गए कार्य की समीक्षा करें एवं प्रगति न लाने वालों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसी प्रकार नगर निगम क्षेत्र में मकानगणन में भी प्रगति लाएं। उन्होंने निर्देश दिए की सभी चार्ज अधिकारी लगातार फील्ड में जाकर कार्य की प्रगति देखे साथ ही जो प्रगणक काम में कमजोर है उनके साथ अतिरिक्त कर्मचारी की तैनाती करें। समीक्षा बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर  अविनाश रावत, भोपाल से आए श्री पवन मिश्रा, समस्त मास्टर ट्रेनर एवं चार्ज अधिकारी मौजूद थे।

----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  







Share:

खराब परफॉर्मेंस वाले 5 सीडीपीओ का वेतन रोकने के निर्देश, मैदानी निरीक्षण में ढिलाई पर सख्त नाराजगी ▪️कलेक्टर ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा, लापरवाही पर वेतन काटने और सख्त कार्रवाई के निर्देश

खराब परफॉर्मेंस वाले 5 सीडीपीओ का वेतन रोकने के निर्देश, मैदानी निरीक्षण में ढिलाई पर सख्त नाराजगी

▪️कलेक्टर ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा, लापरवाही पर वेतन काटने और सख्त कार्रवाई के निर्देश


तीनबत्ती न्यूज:  08 मई 2026

सागर: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने विभाग के प्रमुख योजनाओं और संपर्क एवं पोषण ट्रैकर ऐप पर डेटा प्रविष्टि की स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि मैदानी स्तर पर काम न करने वाले अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए

यह भी पढ़ें: छतरपुर में बंद पुलिस चौकी में कॉन्स्टेबल का शव फंदे पर मिला: सागर का मूल निवासी है कॉन्स्टेबल


पोषण ट्रैकर, संपर्क ऐप पर हो रियल टाइम शत-प्रतिशत हाजिरी

बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की उपस्थिति दर्ज करने को लेकर सख्त निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि 'पोषण ट्रैकर ऐप' पर आंगनबाड़ी खोलने और केंद्र पर होने वाली गतिविधियों की शत-प्रतिशत प्रविष्टि अनिवार्य है। यदि 10 तारीख के बाद भी प्रविष्टि नहीं पाई जाती है, तो संबंधित की उस दिन की सैलरी काटने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने 'बॉटम-5' (सबसे कम प्रदर्शन करने वाले) सीडीपीओ  की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में हितग्राहियों का पंजीयन और आगामी कार्यवाही लंबित है, वहां के जिम्मेदार अधिकारियों का वेतन तब तक रोका जाए जब तक कार्य में सुधार न हो।

यह भी पढ़ेंMP: लोकायुक्त का छापा, तीन सरकारी डॉक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार,एक महिला डाक्टर भी :मरीजों को निजी लैब में जांच के लिए भेजने के बदले लेते थे कमीशन

सीडीपीओ पर नाराजगी

कलेक्टर ने सुपरवाइजर्स और सीडीपीओ के फील्ड भ्रमण की स्थिति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने निर्देश दिए कि, सुपरवाइजर्स, 12 कार्य दिवसों में अनिवार्य रूप से 12 फील्ड विजिट सुनिश्चित करें। भ्रमण के दिन निश्चित होने चाहिए। यदि निर्धारित दिनों में भ्रमण नहीं किया जाता है, तो उतने दिन का वेतन काटा जाएगा। गृह संपर्क की स्थिति भी शत-प्रतिशत होनी चाहिए।

-----------------

देखे: वीडियो

सागर में होटल रामाश्रय में लगी भीषण आग

-----------------

कुपोषण को जड़ से मिटाने के लिए कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि, चिन्हित गंभीर कुपोषित (SAM) और मध्यम कुपोषित (MAM) बच्चों को उचित हस्तक्षेप के माध्यम से सामान्य स्थिति में लाया जाए।  किसी भी पोषण पुनर्वास केंद्र का बेड खाली नहीं रहना चाहिए। इसके लिए 'वेटिंग लिस्ट' तैयार रखने और अगले 10 बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें भर्ती की तारीख पहले से बताने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि चिन्हित बच्चों का शतप्रतिशत फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए।


कलेक्टर श्रीमती पाल ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत लंबित प्रकरणों को दैनिक आधार पर क्लियर करने तथा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर और ई केवाईसी के तहत शत-प्रतिशत लाभार्थियों का बैंक खाता आधार से लिंक (DBT Enabled) और e-KYC कराने के भी निर्देश दिए। इसके लिए आधार के विशेष कैंप लगाने और आधार, अपार और आभा आईडी बनाने के निर्देश दिए गए। आंगनबाड़ियों में प्रारंभिक बाल शिक्षा गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए 'अजीम प्रेमजी फाउंडेशन' के सहयोग से गतिविधियों के संचालन और नई कार्यकर्ताओं के ओरिएंटेशन पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ेंSagar Crime : ऑनलाइन टूर पैकेज के नाम पर 9 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगली बैठक तक सभी मापदंडों में शतप्रतिशत सुधार दिखना चाहिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक केवी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री भरत सिंह राजपूत सहित समस्त सीडीपीओ सुपरवाइजर मौजूद थे।


----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


Share:

छतरपुर में बंद पुलिस चौकी में कॉन्स्टेबल का शव फंदे पर मिला: सागर का मूल निवासी है कॉन्स्टेबल

छतरपुर में बंद पुलिस चौकी में कॉन्स्टेबल का शव फंदे पर मिला: सागर का मूल निवासी है कॉन्स्टेबल


तीनबत्ती न्यूज: 08 मई,2026

छतरपुर : जिले के नौगांव बस स्टैंड स्थित एक बंद पड़ी पुलिस चौकी में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे एक कॉन्स्टेबल का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक की पहचान तरुण गंधर्व (35-40 वर्ष) के रूप में हुई है। वे मूल रूप से सागर जिले के निवासी थे और वर्तमान में नौगांव थाने में पदस्थ थे।

यह भी पढ़ेंMP: लोकायुक्त का छापा, तीन सरकारी डॉक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार,एक महिला डाक्टर भी :मरीजों को निजी लैब में जांच के लिए भेजने के बदले लेते थे कमीशन

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी रजत सकलेजा, एसडीओपी अमित मेश्राम और थाना प्रभारी संजय राय सहित एफएसएल की टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. । पुलिस ने चौकी को अपने कब्जे में लेकर घटनास्थल का मुआयना किया। शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

-----------------

देखे: वीडियो

सागर में होटल रामाश्रय में लगी भीषण आग

-----------------





यह भी पढ़ेंभोपाल में बड़ी कार्रवाई: उदयपुरा नगर परिषद का उपयंत्री 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 5 लाख की थी डिमांड

मामले में एसडीओपी अमित मेश्राम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि संभव है कॉन्स्टेबल तरुण गंधर्व तनाव में रहे हों। जिस चौकी में शव मिला, वह पुरानी और निष्क्रिय पुलिस चौकी है, जबकि उसके सामने नई चौकी संचालित होती है।

एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि शुरुआती जांच में आत्महत्या की परिवारिक तनाव लगता है. जिस कारण यह घातक कदम उठाया गया है. पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. अंतिम संस्कार के बाद परिवार और स्टाफ के बयान दर्ज किए जाएंगे." इस घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक का माहौल है. साथी कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है. वहीं एसडीओपी अमित मेश्रामका कहना है कि

यह भी पढ़ेंSagar Crime : ऑनलाइन टूर पैकेज के नाम पर 9 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी नहीं थी तरुण की

पुलिस के अनुसार तरुण गंधर्व गहरौली रोड क्षेत्र में अपनी पत्नी और करीब डेढ़ से दो साल की बच्ची के साथ रहते थे। घटना वाली रात उनकी थाने या चौकी में कोई ड्यूटी नहीं थी। उनका शव सिविल कपड़ों में मिला है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि वे बंद चौकी तक कैसे पहुंचे और घटना के पीछे की असली वजह क्या थी।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मृतक के बुजुर्ग माता-पिता सागर में रहते हैं।


----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


Share:

MP: लोकायुक्त का छापा, तीन सरकारी डॉक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार,एक महिला डाक्टर भी :मरीजों को निजी लैब में जांच के लिए भेजने के बदले लेते थे कमीशन

MP: लोकायुक्त का छापा: तीन सरकारी डॉक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार,एक महिला डाक्टर भी :मरीजों को निजी लैब में जांच के लिए भेजने के बदले लेते थे कमीशन 


तीनबत्ती न्यूज|07 मई,2026

बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को इंदौर लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन डॉक्टरों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि डॉक्टर मरीजों को निजी लैब में जांच के लिए भेजने के बदले कमीशन मांग रहे थे।

-----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

चक्काजाम करने की बजाए उपार्जन केंद्रों पर पानी पिलाए किसानो को... मंत्री गोविंद राजपूत की प्रतिक्रिया


-----------------------------------

गिरफ्तार आरोपियों में मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमित शाक्य, डॉ. दिव्या साईं और संविदा चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोहर गोदारा शामिल हैं। यह कार्रवाई राजपुर स्थित सेवा पैथोलॉजी लैब के मैनेजर अदनान अली की शिकायत पर की गई।

यह भी पढ़ें : लोकायुक्त पुलिस सागर की बड़ी कार्रवाई: DEO ऑफिस के तीन बाबू 80 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार


20 प्रतिशत से बढ़ाकर मांगा 50 प्रतिशत कमीशन

शिकायतकर्ता अदनान अली ने लोकायुक्त को बताया कि अस्पताल के डॉक्टर मरीजों को जांच के लिए उनकी लैब में भेजते थे और इसके बदले कमीशन लेते थे। शुरुआत में 20 प्रतिशत कमीशन तय था, लेकिन पिछले महीने तीनों डॉक्टरों ने मिलकर इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया।

यह भी पढ़ेंभोपाल में बड़ी कार्रवाई: उदयपुरा नगर परिषद का उपयंत्री 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 5 लाख की थी डिमांड

शिकायतकर्ता के अनुसार डॉक्टर लगातार अधिक रकम की मांग कर रहे थे, जिससे परेशान होकर उन्होंने इंदौर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।



सत्यापन के बाद रची गई ट्रैप कार्रवाई

लोकायुक्त टीम ने शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले का सत्यापन कराया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई। इस दौरान डॉक्टर कम राशि लेने पर सहमत हो गए।समझौते के अनुसार डॉ. अमित शाक्य 8 हजार रुपए, डॉ. दिव्या साईं 5 हजार रुपए और डॉ. मनोहर गोदारा 12 हजार रुपए लेने के लिए तैयार हुए।

यह भी पढ़ेंमंगलम चाय की नकली पैकेजिंग का भंडाफोड़, सागर में बड़ी कार्रवाई: कोर्ट के आदेश पर पड़ी रेड, नकली प्रोडक्ट हुए जब्त

रिश्वत लेते ही टीम ने दबोचा

पूर्व योजना के तहत शिकायतकर्ता ने डॉक्टरों को रिश्वत की रकम सौंपी। जैसे ही तीनों ने पैसे लिए, लोकायुक्त टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

लोकायुक्त अधिकारियों के मुताबिक तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


Share:

शहर सेवादल ने सीताराम रसोई मे मनायी डा.हर्डिकर जी की जन्मजयंती

शहर सेवादल ने सीताराम रसोई मे मनायी डा.हर्डिकर जी की जन्मजयंती

तीनबत्ती न्यूज: 07 मई,2026

सागर: कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ नारायण सुब्बाराव हार्डिकर की 136वीं जयंती गुरुवार काे शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के नेतृत्व मे शहर की शान सीताराम रसोई में मनाई गई। जहां सेवादल परिवार जनों ने निसहाय लोगो को भोजन कराके हर्डिकर जी के जन्मदिन को सार्थक बनाया। डा.हर्डिकर जी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर सभी कांग्रेस सेवादल जनों ने उन्हे स्मरण किया।

---------------

वीडियो देखने क्लिक करे

शहर सेवादल ने सीताराम रसोई मे मनायी डा.हर्डिकर जी की जन्मजयंती

----------------------------

जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव ने बताया कि डॉ हार्डिकर का जन्म 7 मई 1889 को धारवाड़,कर्नाटक में हुआ था। 1923 में उन्होंने सेवादल की स्थापना की थी। आजादी की लड़ाई में भी उन्हाेंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।  वे 1952 से 1962 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे थे। 1960 में उन्हें ‘पद्मभूषण’ से अलंकृत किया गया था। प्रदेश सेवादल के महासचिव विजय साहू ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम को गति दिलाने हर्डिकर जी ने जेल में सेवादल की स्थापना की और हम सब सेवादल परिवार वाले प्रतिवर्ष वृद्धाश्रम,अनाथालय आदि मे हर्डिकर जी के जन्मदिन को मनाते आये है। शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने हर्डिकर जी द्वारा प्रस्थत किये मार्ग मे चलने के लिये सभी को संकल्पिनत कराया।

कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष नरेन्द्र मिश्रा,हरिश्चंद्र सोनवार,राजा सेन,आनंद हेला,नितिन पचौरी, कल्लू पटेल,अंकुर यादव,प्रवीण यादव,लल्ला यादव,परख शुक्ला, सुरेन्द्र राय, टीकाराम दाऊ,पप्पू प्रजापति, रमेश यादव,मेघा रूसिया,सुमन गुरू,अन्नपूर्णा सोनी,मीना नामदेव आदि जन उपस्थित रहे।


----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


Share:

सागर में शांतिपूर्ण मशाल जुलूस मामले में युवा कांग्रेसी अदालत से दोषमुक्त

सागर में शांतिपूर्ण मशाल जुलूस मामले में युवा कांग्रेसी अदालत से दोषमुक्त


तीनबत्ती न्यूज: 07 मई,2026

सागर। सागर के मकरोनिया में 5 अक्टूबर 2024 को युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चियों के साथ बढ़ रहे गैंगरेप, अत्याचार, बलात्कार और अपराधों के विरोध में शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकाला गया था। यह जुलूस तत्कालीन युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। इसमें पुलिस ने FIR दर्ज की थी। अदालत ने आज सभी को बरी कर दिया। 

महेश जाटव के अनुसार  प्रशासन ने राजनीतिक दबाव और बदले की भावना से पूर्व विधायक तरवर लोधी सहित 17 कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज कर लिया था। उन्होंने कहा कि जुलूस के लिए लिखित अनुमति और उसकी पावती होने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई की थी।


           (जुलूस का फोटो)

उन्होंने बताया कि प्रथम सत्र न्यायाधीश न्यायालय ने अब सभी आरोपित कांग्रेसजनों को दोषमुक्त करार दिया है। इस फैसले के बाद जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव और पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान किया और इसे “सच्चाई की जीत” बताया।उन्होंने भाजपा पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार लोगों में खौफ पैदा कर रही है और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। 

यह मामला मकरोनिया थाना क्षेत्र के रजाखेड़ी चौराहे के पास हुए प्रदर्शन से जुड़ा था, जहां पुलिस ने बीएनएस की धारा 126(2) और 191(2) के तहत एफआईआर दर्ज की थी।

इन पर हुआ था मामला दर्ज

प्रकरण में पूर्व विधायक तरवर लोधी, राहुल चौबे, सिंटू कटारे, सुरेंद्र चौबे, निखिल चौकसे, जितेंद्र चौधरी, अशरफ खान, रिचा सिंह, राजा बुंदेला, देवेंद्र कुर्मी, रोहित मांडले, अभिषेक गौर, हेमंत लारिया, अजय अहिरवार, अरबाज खान, नीलेश अहिरवार और संजय रोहितास सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता आरोपी बनाए गए थे।

न्यायालय में कांग्रेस पक्ष की ओर से पैरवी एडवोकेट धनसिंह अहिरवार और एडवोकेट रीतेश रोहित ने की। इस दौरान युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष सागर साहू और आनंद हैला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


Share:

सागर रिंग रोड-बायपास निर्माण में तेजी से करे, क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने ▪️जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

सागर रिंग रोड-बायपास निर्माण में तेजी से करे, क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने

▪️जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक संपन्न


तीनबत्ती न्यूज: 07 मई 2026

सागर : जिले के समग्र विकास के लिए सभी समन्वयक रूप से प्रयास करें। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कराएं। सागर रिंग रोड, बायपास का कार्य शीघ्रता से करें, साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू करें। मध्यप्रदेश सरकार समग्र विकास के लिए संकल्पित है। उक्त विचार उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने सागर में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में व्यक्त किए। इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री  भूपेन्द्र सिंह, विधायक  शैलेन्द्र जैन, विधायक प्रदीप लारिया, विधायक ब्रज बिहारी पटेरिया, विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, जिला अध्यक्ष  श्याम तिवारी, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक  अनुराग सुजानिया, जिला पंचायत सीईओ  विवेक केवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

-----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

चक्काजाम करने की बजाए उपार्जन केंद्रों पर पानी पिलाए किसानो को... मंत्री गोविंद राजपूत की प्रतिक्रिया

------------------------------

आदर्श जिला बनाने सभी समन्वय से कार्य करे

उप मुख्यमंत्री मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बैठक में निर्देश दिए कि सागर को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी समन्वयक रूप से कार्य करें। स्मार्ट सिटी के माध्यम से सागर में अन्य शहरों की अपेक्षा बहुत अच्छे कार्य हुए है। जिससे सागर अपनी नयी पहचान बनाने में सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि सागर शहर को जोड़ने वाले रिंग रोड एवं भोपाल, जबलपुर, नरसिंहपुर को जोड़ने वाले वाईपास का कार्य शीघ्र गति से पूरा करें जिससे जिलेवासियों के साथ अन्य व्यक्तियों को इसका लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि बीना रिफाईनरी के परिक्षेत्र में सड़कों का निरीक्षण करें एवं मरम्मत के लिए डीपीआर तैयार कराएं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री सड़क के प्रस्ताव विधानसभावार  तैयार कर सूची उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रकार के निर्माण कार्यों की स्वीकृति भूमिपूजन, लोकापर्ण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के माध्यम से सागर में विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में बहुत अच्छे कार्य हुए हैं जिसके माध्यम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की परिकल्पना पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि सागर नगर की ट्राफिक व्यवस्था सुधारने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्टिंग का कार्य एवं राजघाट चौराहे से धर्मश्री तक सड़कों से खंभे हटाने का कार्य शीघ्र गति से करें।


ब्लड बैंक की क्षमता बढ़ाने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह का प्रस्ताव मंजूर

विधायक एवं पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ब्लड बैंक की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव के अनुरूपप्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला ने बुंदेलखंड मेडीकल कालेज में 5 हजार यूनिट ब्लड स्टोरेज क्षमता के अत्याधुनिक ब्लड बैंक की सुविधा उपलब्ध करने, इस हेतु 5.75 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी करने, जिला चिकित्सालय सागर स्थित ब्लड बैंक को बुंदेलखंड मेडीकल कालेज को हस्तांतरित किए जाने,  ब्लड बैंक में प्लाज्मा थैरेपी, सिंगल डोनर प्लेटलेट सुविधा तथा न्यूक्लिइक एसिड टेस्टिंग मशीन जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं जाने के लिए स्वीकृति प्रदान करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्संबंधी निर्देश जारी किए हैं। श्री शुक्ल द्वारा जिला चिकित्सालय से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज को ब्लड बैंक हस्तांतरित करने  के निर्देश दिए गए एवं ब्लड बैंक को अत्यधिक सर्व सुविधायुक्त बनाने के साथ ही ब्लड बैंक की प्रारंभ में 2000 यूनिट और भविष्य में 5000 यूनिट तक बढ़ाने के संबंध में कार्य योजना बनाने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि संभाग वासियों के हित के दृष्टिगत इस ब्लड बैंक में अत्याधुनिक सुविधाओं जैसे ए एन टी टेस्टिंग, प्लाजमा थेरेपी , सिंगल डोनर आदि सभी प्रकार के कार्य किये जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्टोर क्षमता बढ़ने से आवश्यकता वाले व्यक्तियों को आसानी से ब्लड मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं जहां 1500 से 2000 यूनिट रक्त एकत्रित होता है जिसको जिले से अन्यत्र भी भेजा जाता है जिससे जिलेवासियों को पूरा लाभ नहीं मिल पाता, क्षमता बढ़ने से जिलेवासियों को इसका लाभ मिल सकेगा।

बाईपास के निर्माण का मामला

विधायक शैलेन्द्र जैन ने लेहदरा नाका से बेरखेड़ी गुरु तक प्रस्तावित बाईपास निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने धर्मश्री से भोपाल रोड तक प्रस्तावित धर्मश्री बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण का विषय प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि अधिकांश प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के शेष निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए उन्हें समयसीमा में पूर्ण कराने पर जोर दिया। फर्नीचर क्लस्टर की कार्य प्रगति की जानकारी ली तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान सागर में हुए एमओयू की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने सागर के उत्कृष्ट विद्यालय का नाम शहीद प्रदीप लारिया के नाम पर रखने तथा विद्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग भी की।

स्वास्थ्य केंद्र की क्षमता बढ़ाने की मांग

विधायक प्रदीप लारिया ने मकरोनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पामाखेड़ी एवं परसोरिया में पर्याप्त स्टाफ एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने, बम्होरी अंडरपास को शीघ्र प्रारंभ कराने एवं मकरोनिया और सदर की यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की भी मांग रखी। जनपद पंचायत भवन सागर हेतु भूमि आवंटन सहित क्षेत्र के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना संबंधी कार्यों पर भी विस्तार से जानकारी दी।



बीना विधायक श्रीमती निर्माला सप्रे ने बीना रिफाईनरी में प्रतिबंधित क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य की जानकारी दी एवं क्षतिग्रस्त सड़कों के संबंध में भी बताया। जिला पंचायत अक्ष्यक्ष  हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि नलजल योजना के कार्य के बाद सड़कों का रीरेस्टोरेशन समय सीमा में गुणवत्ता के साथ हो एवं निर्माणाधीन ओवर हेड टैंक का कार्य शीघ्र गति से किया जाए।वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समिति सदस्य श्री कृष्णवीर सिंह ठाकुर ने सागर में सागर विकास प्राधिकरण शुरू करने का प्रस्ताव रखा।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर डॉ अनिल तिवारी, कमलेश तिवारी, डीएमओ  वरुण यादव, डीएफओ श्री चन्द्रशेखर, नगर निमग कमिश्नर  राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, डीन मेडिकल कॉलेज श्री पीएस ठाकुर, जेडी हेल्थ डॉ नीना गिड़ियन, जेडी योजना रीता सिंह सहित अन्य समिति सदस्य एवं अधिकारी मौजूद थे।

----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  




Share:

www.Teenbattinews.com

Archive