MP: एसडीएम कार्यालय का स्टेनो 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: EOW की कार्रवाई
तीनबत्ती न्यूज|14 मई,2026
नरसिंहपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) जबलपुर की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तेंदूखेड़ा एसडीएम कार्यालय में पदस्थ स्टेनो को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी स्टेनो पर कॉलोनी निर्माण के नक्शे की रिपोर्ट भेजने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।
यह भी पढ़ें: बीना मंडी रिश्वत कांड में दो अधिकारियों को 4-4 साल की सजा,: लोकायुक्त पुलिस सागर ने किया था ट्रैप
जानकारी के अनुसार, तेंदूखेड़ा निवासी संजय राय (32) ने ईओडब्ल्यू जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उन्होंने कॉलोनी निर्माण के नक्शे के प्रस्ताव पर स्थल निरीक्षण रिपोर्ट लगाने के लिए एसडीएम कार्यालय में आवेदन दिया था, लेकिन फाइल को बिना किसी ठोस कारण के लंबित रखा जा रहा था।
यह भी पढ़ें: लोकायुक्त सागर की कार्रवाई: कॉलेज के लैब टेक्नीशियन को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
आरोप है कि कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एसडीएम कार्यालय में पदस्थ स्टेनो सौरभ यादव (26) ने 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने के बाद ईओडब्ल्यू टीम ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।
यह भी पढ़ें: दमोह में लोकायुक्त पुलिस सागर ने 6 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव को रंगे हाथ पकड़ा: चौकीदार भी सह-आरोपी
इसके बाद गुरुवार 14 मई को ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और स्टेनो सौरभ यादव को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ईओडब्ल्यू ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
----------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें