Editor: Vinod Arya | 94244 37885

नर्स दीपशिखा हत्याकांड : मौसेरा भाई निकला हत्यारा : एक तरफा प्रेम ने ली जान : जबलपुर से सागर आया था मौसेरा भाई : परिजनों ने किया चक्काजाम

नर्स दीपशिखा हत्याकांड : मौसेरा भाई निकला हत्यारा : एक तरफा प्रेम ने ली जान : जबलपुर से सागर आया था मौसेरा भाई : परिजनों ने किया चक्काजाम


तीनबत्ती न्यूज: 05 फरवरी ,2026

सागर:  मध्यप्रदेश के सागर जिले के  बहुचर्चित नर्स दीपशिखा हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है। शाहगढ़ में बुधवार रात दिल दहला देने वाली वारदात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने वाला कोई बाहरी नहीं,बल्कि मृतका का ही मौसेरा भाई निकला। आरोपी एकतरफा प्रेम में नर्स पर शादी का दबाव बना रहा था और इसी जुनून में उसने हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 

-------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

नर्स दीपशिखा हत्याकांड : मौसेरा भाई निकला हत्यारा : एक तरफा प्रेम ने ली जान : जबलपुर से सागर आया था मौसेरा भाई : परिजनों ने किया चक्काजाम

------------------

पुलिस के अनुसार,मृतका दीप शिखा चढ़ार 26 वर्षीय निवासी पाटन,जबलपुर, पिछले करीब चार वर्षों से शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के पद पर पदस्थ थी। वह अस्पताल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर किराए के मकान में रहती थी। बुधवार को उसकी नाइट ड्यूटी रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक थी। ड्यूटी के लिए पैदल जाते समय जैसे ही वह अस्पताल के मुख्य गेट के पास पहुंची।तभी आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपी की पहचान सुशील आठ्या निवासी पनागर,जबलपुर के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें: SAGAR NEWS : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने नर्स की गोली मारकर हत्या : आरोपी फरार

मौसेरा भाई निकला आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका का मौसेरा भाई सुशील बेरोजगार था और दीप शिखा से शादी करना चाहता था। दोनों के बीच पहले बात भी हुआ करती थी। नर्स द्वारा शादी से इनकार करने के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोपी लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था। कुछ समय पहले नर्स ने पाटन थाने में इसकी शिकायत भी की थी, जहां समझाइश के बाद दोनों पक्षों में समझौता कराया गया था।


जबलपुर से सागर आया और की रेकी

शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के इरादे से एक दिन पहले ही शाहगढ़ पहुंच गया था। उसने पूरे दिन नर्स की दिनचर्या,आने-जाने का समय और रास्ते की रेकी की। बुधवार शाम वह पहले से ही अस्पताल के पास मौजूद था। जैसे ही नर्स दीपशिखा वहां पहुंची,उसने हाथ पकड़कर धक्का दिया और बंदूक से तीन राउंड फायर किए एक बार निशाना चूक गया लेकिन दो गोली नर्स की पीठ में लगी जहां अत्यधिक रक्त बहने से नर्स की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया। सूचना मिलते ही शाहगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

आरोपी को गिरफ्तार करने टीम बनाई


एडिशनल एसपी डॉ. संजीव उईके ने बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने वाला नर्स का मौसेरा भाई जो पनागर,जबलपुर से वारदात को अंजाम देने सागर जिले के शाहगढ पहुँचा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। एक टीम जबलपुर भेजी गई है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

परिजनों ने किया चक्काजाम

घटना के बाद नर्स के परिजन जबलपुर से शाहगढ़ पहुंचे। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके गुस्साए परिजनों ने सागर–कानपुर हाईवे पर चक्काजाम कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस की समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त कराया गया।

Share:

1 comments:

www.Teenbattinews.com

Archive