Editor: Vinod Arya | 94244 37885

राजघाट पहुंचकर अपर मुख्य सचिव ने पानी की गुणवत्ता एवं लॉग बुक जांची : दूषित पानी की सप्लाई न हो इसकी लगातार मॉनिटरिंग करे

Sagar: राजघाट पहुंचकर अपर मुख्य सचिव ने पानी की गुणवत्ता एवं लॉग बुक जांची : दूषित पानी की सप्लाई न हो इसकी लगातार मॉनिटरिंग करे


तीनबत्ती न्यूज:  05 फरवरी 2026 

सागर: सागर की लाइफ लाइन राजघाट पहुंचकर अपर मुख्य सचिव  संजय दुबे ने पानी की गुणवत्ता एवं लॉग बुक की जांच की और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर संदीप जी आर, नगर निगम कमिश्नर  राजकुमार खत्री सहित भोपाल और सागर के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

-------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

नर्स दीपशिखा हत्याकांड : मौसेरा भाई निकला हत्यारा : एक तरफा प्रेम ने ली जान : जबलपुर से सागर आया था मौसेरा भाई : परिजनों ने किया चक्काजाम

------------------

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव  संजय दुबे ने आज सागर की लाइफ लाइन राजघाट पहुंचकर शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल शोधन प्रक्रिया, जल गुणवत्ता परीक्षण प्रणाली तथा संबंधित अभिलेखों की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान श्री दुबे ने पानी की गुणवत्ता जांच से संबंधित लॉग बुक का अवलोकन किया तथा मौके पर ही जल नमूने की जांच कराई। परीक्षण में पानी का पीएच स्तर 7.30 पाया गया, जो मानक अनुरूप एवं पेयजल हेतु उपयुक्त है। उन्होंने उपस्थित केमिस्ट से परीक्षण प्रक्रिया, उपयोग किए जा रहे रसायनों एवं गुणवत्ता नियंत्रण की पद्धति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

____________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: नगरीय विकास एवं आवास विभाग के ACS संजय दुबे ने विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण कर समीक्षा बैठक ली* *नगर निगम के सफाई/ सौन्दर्यीकरण कार्यो एवं स्मार्ट सिटी द्वारा किये गये आधारभूत संरचना कार्यो से आये बदलाव की सराहना की

_______________________________





क्लोरिन हाउस देखा

अपर मुख्य सचिव ने क्लोरीन हाउस का भी निरीक्षण किया तथा टाटा द्वारा निर्मित 5.7 एमएलडी क्षमता वाले फिल्टर हाउस में स्थापित स्काडा  (SCADA – Supervisory Control and Data Acquisition) सिस्टम का अवलोकन किया। उन्होंने सिस्टम के माध्यम से जल आपूर्ति की निगरानी एवं नियंत्रण व्यवस्था की जानकारी ली तथा इसके प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लीकेज की लगातार मॉनिटरिंग की जाए एवं सुधार कार्य किया जावे। कहीं भी किसी भी प्रकार के दूषित पानी का वितरण न हो इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जावे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल की गुणवत्ता पर निरंतर निगरानी रखी जाए और नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना सर्वाेच्च प्राथमिकता हो। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सागर की लाइफ लाइन राजघाट परियोजना में सागर नगर के 48 वार्ड एवं मकरोनिया सागर के 18 वार्ड तथा छावनी मंडल में लगभग छरू लाख की आबादी को जल प्रदान किया जाता है। बांध की क्षमता 62.67 लाख घन मीटर है जल संग्रहण क्षेत्र 472 वर्ग किलोमीटर है। फिल्टर हाउस की क्षमता 88.20 एमएलडी की है। जल वितरण प्रणाली के अंतर्गत कुल 8 ओवर हैड टैंक नगर निगम क्षेत्र में स्थापित किए गए हैं जिसमें 390 किलोमीटर नवीन एवं 40 किलोमीटर पुरानी पाइप लाइन का नेटवर्क स्थापित है। 1 जनवरी 2025 से टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा एमपी यूडीसी के मार्गदर्शन में संचालन एवं संधारण किया जा रहा है।

ये रहे साथ में

इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुक्त कार्यपालन यंत्री  प्रदीप मिश्रा, एसडीएम अमन मिश्रा, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन  मेघ तिवारी, आकाश अग्रवाल, रामधार तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive