Sagar News : ई-चालान की राशि जमा न करने पर वाहनो के पंजीयन निरस्त करने नोटिस जारी
▪️करीब 07 करोड़ रुपए के हुये चालान: 25 फीसदी ही राशि हुई जमा
तीनबत्ती न्यूज: 06 फरवरी 2026
सागर: कलेक्टर संदीप जी आर द्वारा स्मार्ट सिटी कार्यालय स्थित इन्टीग्रेटिड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करने पर पाया गया कि कई वाहन चालकों द्वारा लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है तथा उनके ऊपर कई चालान लंबित प्रदर्शित हो रहे है। ऐसे वाहनचालकों द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन मामलों का विश्लेषण किया गया तो यह पाया कि वाहनचालकों द्वारा मुख्यतः रेड लाईट जम्प, बिना हेलमेट, तीन सबारी बैठाकर वाहन चलाना, जेब्रा मांर्किग क्राॅसिंग संबंधी अपराध किये जा रहे है। यह भी पाया गया कि ऐसे वाहनचालकों/ वाहनस्वामियों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने के पश्चात् जो चालान उन्हें प्रेषित किये गये है, उन चालानों को उनके द्वारा जमा नहीं किया गया है, और यह चालान लंबित प्रदर्शित हो रहे है।
07 करोड़ रुपए के हुए चालान
इन्टेलीजेन्ट ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से वर्ष 2025 में कुल 221798 चालान बनाये गये जिनकी चालान राशि रू. 69918400/- थी। इन चालानों में से कुल 41007 वाहनचालक/ वाहनस्वामियों द्वारा कुल रू. 17466310/- की राशि जमा की गई। जो कुल राशि का लगभग 25 प्रतिशत रही।
100 वाहन चालकों को नोटिस
जिन वाहनचालकों/वाहनस्वामियों द्वारा निरंतर यातायात के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है तथा चालान की राशि जमा नहीं की जा रही है, उनके विरूद्ध मोटरयान अधिनियम 1988 के विधिक प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने हेतु क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर को कलेक्टर महोदय द्वारा निर्देश दिए गये थे। इन निर्देशों के परिपालन में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर द्वारा 100 वाहनस्वामियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है, जिनके ऊपर अधिकतम चालान बनाये गये है तथा चालान राशि बकाया है। कारण बताओं नोटिस में लेख किया गया है कि यदि सात दिवस में उनके द्वारा बकाया चालान राशि जमा नहीं की जाती है तो उनके वाहन का पंजीयन प्रमाण पत्र निलंबन/निरस्त कर दिया जावेगा।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें