Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar news : इंदौर की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए प्रशासन पेयजल स्त्रोतों आदि की लगातार देखरेख करे : अवधेश प्रताप सिंह, अध्यक्ष मानव अधिकार आयोग ▪️मानव अधिकारों से संबंधित प्रकरणों का तत्काल निपटाए

Sagar news : इंदौर की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए प्रशासन पेयजल स्त्रोतों आदि की लगातार देखरेख करे : अवधेश प्रताप सिंह, अध्यक्ष मानव अधिकार आयोग

▪️मानव अधिकारों से संबंधित प्रकरणों का तत्काल निपटाए



तीनबत्ती न्यूज : 04 फरवरी , 2026
सागर : मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने सागर में अधिकारियों की एक बैठक में निर्देश दिए कि समाज में समरसता, सशक्तिकरण बनाए रखने के लिए मानव अधिकार आयोग का पहला कर्तव्य है और इसके लिए सभी जिलाधिकारी लगातार कार्य करें और मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें। बैठक में संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी, कलेक्टर  संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, नगर निगम कमिश्नर  राजकुमार खत्री, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती राजनंदनी शर्मा, नगर निगम उपायुक्त एस एस बघेल एसडीएम अमन मिश्रा सहित अन्य अफसर मौजूद थे।
_____________

____________


मानव अधिकारों से संबंधित सभी प्रकरणों का तत्काल निराकरण 

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष  अवधेश प्रताप सिंह ने निर्देश दिए कि मानव अधिकारों से संबंधित सभी प्रकरणों का जल्दी निपटारा  किया जावे एवं किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए भी लगातार मॉनिटरिंग रखें और संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग को बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि राजस्व रिकॉर्ड का डिजिटलाइजेशन करें एवं राजस्व रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण भी किया जाए जिससे कि हितग्राहियों द्वारा मांगी गई राजस्व की नकल को समय सीमा में प्रदान किया जा सके।



इंदौर की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो

मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष ने कहा कि इंदौर की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए नगर निगम, जिला प्रशासन लगातार कार्य करें एवं कुआं, हैंडपंप, पानी की टंकी सहित अन्य पेयजल के स्रोतों की साफ सफाई लगातार की जावे, कहीं भी लीकेज न हो इसके भी विशेष प्रयास किया जावे, लीकेज होने पर पानी दूषित होता है और इसी से बीमारियां बढ़ती हैं। उन्होंने समाज को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानव अधिकारों का संरक्षण करना मानवाधिकार आयोग का प्रमुख कर्तव्य है इसके लिए लगातार कार्य करें। उन्होंने कहा कि समाज में समस्त सशक्तिकरण के लिए मानव अधिकार आयोग के द्वारा लगातार सुनिश्चितता रखनी चाहिए एवं यह अधिकार हमारे संविधान में गारंटी रूप में प्रदान किया गया है। 
संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी ने संभाग के की स्थिति के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की वही कलेक्टर  संदीप जी आर एवं पुलिस अधीक्षक  विकास शाहवाल ने भी जिले के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive