Editor: Vinod Arya | 94244 37885

MP 15 WhatsApp Chatbot के तीन महीने : संकल्प फाउंडेशन की डिजिटल सौगात से अब तक 100 से अधिक शिकायतों का निपटारा

MP 15 WhatsApp Chatbot के तीन महीने : संकल्प फाउंडेशन की डिजिटल सौगात से अब तक 100 से अधिक शिकायतों का निपटारा


तीनबत्ती न्यूज: 06 फरवरी, 2026

सागर : नगर को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में संकल्प फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया MP 15 WhatsApp Chatbot अपने सफल तीन महीने पूर्ण कर चुका है। यह नवाचार न केवल तकनीक का उपयोग है, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं को सरल, त्वरित और पारदर्शी तरीके से समाधान तक पहुँचाने का एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है।

यह भी पढ़ें: Sagar Crime : कपड़ा व्यापारी विक्की मोगली ने सल्फास खाकर आत्महत्या की : सूदखोरों से तंग आकर ▪️परिजनों और क्षेत्र वासियों ने शव रखकर किया चक्काजाम


100 से अधिक समस्याओं का निपटारा

संकल्प फाउंडेशन की इस डिजिटल सौगात ने सागर नगर के नागरिकों को घर बैठे अपनी समस्याएँ दर्ज कराने का अवसर दिया। अब तक इस WhatsApp Chatbot के माध्यम से 100 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का समयबद्ध एवं संतोषजनक निराकरण किया जा चुका है।

इन समस्याओं को पहुंचाया सीधा विभागों तक

MP 15 WhatsApp Chatbot के जरिए सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट, जल आपूर्ति सहित विभिन्न नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएँ सीधे संबंधित विभागों तक पहुँचीं, जिससे न केवल प्रक्रिया तेज हुई बल्कि आमजन का विश्वास भी मजबूत हुआ।

--------------
वीडियो देखने क्लिक करे


-----------------

बिना झिझक बताए समस्याएं

इस अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कहा कि यह केवल एक तकनीकी प्लेटफॉर्म नहीं बल्कि नागरिकों और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है। हमारा उद्देश्य है कि सागर नगर का प्रत्येक नागरिक अपनी समस्या को बिना किसी झिझक और बाधा के दर्ज करा सके तथा उसे समय पर समाधान भी मिले। आने वाले समय में हम इस सेवा को और अधिक सशक्त व व्यापक बनाने के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे।

संकल्प फाउंडेशन का यह प्रयास यह संदेश देता है कि डिजिटल तकनीक जब सामाजिक सरोकार से जुड़ती है, तब वह परिवर्तन का माध्यम बनती है।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive