Editor: Vinod Arya | 94244 37885

रक्तदान शिविर : तीसरे दिन तक 1529 यूनिट रक्त का संग्रह : दमोह और टीकमगढ ब्लडबैंकों को 130 यूनिट ब्लड सौंपा

रक्तदान शिविर : तीसरे दिन तक 1529 यूनिट रक्त का संग्रह :  दमोह और टीकमगढ ब्लडबैंकों को 130 यूनिट ब्लड सौंपा


तीनबत्ती न्यूज: 18 मई,2026

सागर। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय रक्तदान शिविर के तीसरे दिन तक कुल 1529 यूनिट रक्तदान हो चुका है। इसमें से 130 यूनिट ब्लड शिविर स्थल पर ही दमोह व टीकमगढ़ जिला चिकित्सालयों की टीमों को सौंप दिया गया। 19 मई मंगलवार को समापन दिवस पर रक्तदाताओं की यह संख्या कई सौ और बढ़ेगी। तृतीय दिवस का शुभारंभ करने पहुंचे मुख्य अतिथि पत्रिका समाचार पत्र के संपादक  नितिन त्रिपाठी ने कहा कि यहां आकर जो देखा और जाना वह सेवा संस्कार का अद्भुत, अकल्पनीय उदाहरण है जहां रक्तदाता के रूप में इंसान देवता हो जाता है।

----------

वीडियो देखने क्लिक करे

रक्तदाताओं के प्रति कृतज्ञता: मंच पर पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने श्रद्धा से किया झुककर रक्तकोष को प्रणाम

------------

 कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ चिकित्सक, समाजसेवी डा राजेंद्र चऊदा ने कहा कि रक्तदान का यह आयोजन सिर्फ आयोजन नहीं बल्कि मानव सेवा का महाकुंभ बन गया है। प्रदेश में अनूठा है जहां जन्मदिन को प्राण रक्षा का जरिया बनाया गया है। इस शिविर ने रक्तदान संबंधी भ्रांतियों को दूर किया है और इसके स्वास्थ्य संबंधी लाभों के बारे में आमजन को जागरूक किया है। 

-----------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: स्वस्थ होकर फिर योग साधन में जुटे योगाचार्य विष्णु आर्य : योग दिवस की तैयारिया शुरू :DD NEWS : दूरदर्शन न्यूज की एक रिपोर्ट

-------------



होटल ग्रैंड दीपाली के सिग्नेचर हाल में चल रहे चार दिवसीय रक्तदान शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में विराजमान श्री राधाकृष्ण जी, श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी के चित्रों और बैकुंठवासी संत श्री देव प्रभाकर शास्त्री दद्दाजी की लघुप्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि  नितिन त्रिपाठी ने  कहा कि पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा प्रारंभ किया गया यह रक्तदान शिविर अब केवल एक आयोजन नहीं रह गया है, बल्कि मानवता की सेवा का एक विराट अभियान बन चुका है। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 14 हजार रक्तवीर इस सेवा अभियान से जुड़ चुके हैं, जो अपने आप में अद्भुत उदाहरण है। यह केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के जीवन से जुड़ी संवेदनाओं और सेवा का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि श्री भूपेन्द्र सिंह ने जन्मदिन को सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा से जोड़कर एक नई परंपरा स्थापित की है। यह अभियान आज सागर और पूरे बुंदेलखंड को नई पहचान दे रहा है। 


वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेन्द्र चउदा ने  कहा कि पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा शुरू किया गया यह रक्तदान शिविर अब केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि मानव सेवा का महाकुंभ बन चुका है। पिछले 12 वर्षों से निरंतर इस प्रकार का विशाल रक्तदान अभियान चलाना अपने आप में असाधारण कार्य है। जन्मदिन को सेवा और जीवनदान से जोड़ने की यह प्रेरणादायी पहल समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। उन्होंने कहा कि सभी दानों में रक्तदान सर्वोपरि है, क्योंकि इससे सीधे किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। 

यह भी पढ़ेंचार दिवसीय रक्तदान शिविर में दूसरे दिन तक 824 यूनिट ब्लड जमा: पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर रक्तदान का उत्साह

अनेक भ्रांतियां थी रक्तदान को लेकर

डॉ. चउदा ने रक्तदान से होने वाले स्वास्थ्यगत लाभों के विषय में कहा कि लोगों के मन में रक्तदान को लेकर अनेक भ्रांतियां रहती हैं, जबकि चिकित्सकीय दृष्टि से रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित और लाभकारी है। नियमित रक्तदान से शरीर में रक्त निर्माण की प्रक्रिया सक्रिय होती है। रक्तदान से आयरन संतुलन में मदद मिलती है, हार्ट अटैक, लकवा, ब्लड प्रेशर की संभावना में कभी आती है।सशरीर की इम्यूनिटी इंप्रूव होती है। सामान्य रूप से वयस्क स्वस्थ मानव शरीर में 5.5 लीटर से अधिक रक्त होता है रक्तदान के समय इसमें से सिर्फ 300 एमएल रक्त निकाला जाता है। इससे रक्त बनने की प्रक्रिया और प्रवृत्ति दोनों सुधरते हैं। रक्तदान से त्वचा में कांति आ जाती है। कैंसर होने की प्रवृत्ति में कभी आती है। सभी स्वस्थ लोगों को वर्ष में एक बार तो रक्तदान करना ही चाहिए, हालांकि बाद में चार बार तक रक्तदान किया जा सकता है। डा चऊदा ने बताया कि यहां अभी तक 14000 यूनिट रक्तदान हो चुका है और इतने रक्त से 42000 लोगों की जान बचाई जा सकती है। जो यह कहते हैं कि ऐसा कैसे होता है तो उन्हें यह नहीं मालूम होता कि ब्लड में तीन तरह के कंपोनेंट आरबीसी, प्लेटलेट्स और प्लाज्मा होते हैं जो ब्लड सेप्रेटर से अलग किए जाते हैं। अलग-अलग मरीजों को ब्लड के अलग-अलग कंपोनेंट की जरूरत होती है। इस प्रकार सिर्फ आवश्यकतानुसार कंपोनेंट ही उसे चढ़ाया जाता है। इस प्रकार एक यूनिट ब्लड तीन मरीजों की जान बचाता है। डा चऊदा ने कार्यक्रम में घोषणा की कि यहां रक्तदान कर रहे रक्तवीरों को कभी भी आवश्यकता पड़ने पर शुगर, ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी परीक्षण की सुविधाएं उनकी ओर से निरूशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। 



ऐसे जले दीप से दीप...प्रेरित किया और साथियों के साथ रक्तदान किया

तृतीय दिवस के शुभारंभ के साथ ही सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने वाले पत्रिका समाचार पत्र समूह परिवार के उदय गौतम, रामगोपाल देवलिया और विनय तिवारी ने रक्तदान किया। खुरई सिविल अस्पताल के बीएमओ डा रामजी ठाकुर ने स्टाफ के 12 सदस्यों के साथ रक्तदान किया। खुरई नपा उपाध्यक्ष राहुल चैधरी, गब्बर सिंह, आकाश परिहार, नर्मदा सेन, रामशास्त्री शुक्ला ने अपने 20 साथियों के साथ रक्तदान किया। चर्चित पत्रकार ब्रह्मदत्त दुबे कवरेज के लिए पहुंचे और स्वयं भी रक्तदान किया। खुरई से पुष्पेंद्र सिंह रारौन, पार्षद राजेंद्र यादव कल्लू, इंद्रकुमार राय अपने साथ 66 पौधे और 10 रक्तदाताओं को लेकर शिविर में पहुंचे। वरिष्ठ पार्षद बलराम यादव भी अपने अनेक साथियों सहित रक्तदान के लिए पहुंचे। मालथौन की भाजपा नेता, समाजसेवी सीमा राय ने अपने साथ आईं 12 महिला रक्तदाताओं के साथ रक्तदान किया। वरिष्ठ पार्षद नीतिराज पटेल खुरई ने 10 साथियों के साथ, बांदरी से श्रीमती लक्ष्मी लोधी ने तीन महिला रक्तदाताओं के साथ रक्तदान किया, सुरेन्द्र लोधी बांदरी ने 6 साथियों के साथ रक्तदान किया। मंडल उपाध्यक्ष बरोदिया तोरण सिंह मढ़ैया ने 18 साथियों के साथ रक्तदान किया, राजपाल सिंह परमार मांदरी ने 12 रक्तदाताओं के साथ रक्तदान किया। राजकुमार अहिरवार गढ़ौली 18 रक्तदाताओं के साथ रक्तदान कर चुके हैं और कल समापन दिवस पर भी 6 रक्तदाताओं को प्रेरित करके साथ लाएंगे। बंटी यादव बांदरी ने 5 साथियों के साथ रक्तदान किया। मालथौन नपं उपाध्यक्ष श्रीमती मालती धर्मेन्द्र अहिरवार ने अपने पति और 8 साथियों सहित रक्तदान किया। नपं मालथौन अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला अभी तक 20 साथियों को प्रेरित कर रक्तदान का योगदान कर चुके। नीतेश यादव ने 15 साथियों सहित, रामशरण पुजारी 3, सुजीत बुंदेला दरी 4, लोकेंद्र बुंदेला पलेथनी 4, दिनेश ठाकुर ललोई 4, रामकुमार बघेल मालथौन ने 5 साथियों के साथ तथा आकाश जैन सीपुर खास ने 4 साथियों के साथ रक्तदान किया। सागर के शुभम घोसी ने 3 साथियों, पार्षद महेश विश्वकर्मा खुरई ने 11 साथियों, बलराम यादव 5 साथियों, सचिन साहू ने 4,उदयपाल यादव ने 3, हफीज खान 3 तथा पार्षद कोमल यादव ने 6 साथियों के साथ, बादल सिंह मुहली ने 4, पार्षद हेमंत सिंह मुहली ने 4, उदयराज सिंह लोधी ने 4 साथियों, सुनील राज खुरई 5, कांशीराम मास्टर खुरई ने 5 के साथ, विनोद राजहंस ने 5 साथियों सहित, विक्रम सिंह परसोन ने 5 साथियों के साथ, सतेंद्र बघेल 5, सुरेन्द्र बघेल 5, पार्षद मनोज राय ने 12 साथियों के साथ, रक्तदान किया। 



वरिष्ठ अधिवक्ता, स्टेट बार एसोसिएशन की पदाधिकारी श्रीमती रश्मि ऋतुजैन ने अपनी साथी सिद्धि जैन और सागर बार एसोसिएशन सचिव वीरेन्द्र सिंह अधिवक्ता के साथ रक्तदान किया। रश्मि जी यहां पिछले कई वर्षों से रक्तदान कर रहीं हैं। ऐसे बहुत से लोग थे जो परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रक्तदान के लिए पहुंचे। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने इस रक्तसेवा महायज्ञ में रक्तदान कर अपनी आहूति देने वाले सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

तीसरे दिन की 23 रक्त वीरांगनाएं, अभी तक 44 महिलाओं ने रक्तदान किया


रक्तदान शिविर में अभी तक 44 रक्त वीरांगनाओं ने रक्तदान किया है। तीसरे दिवस रक्तदान करने वाली महिला रक्तदाताओं में लक्ष्मी लोधी बांदरी, सीमा लोधी  बांदरी, संगीता जैन मालथोन, अल्पना उपाध्याय मालथोन, मोहिनी विश्वकर्मा मालथोन, पार्वती पटेल सागर, आरती भोंडले मालथोन, प्रवेश रानी पटेरिया खुरई, प्रियंका चैधरी खुरई, गुंजन यादव सागर, रचना कुशवाहा बांदरी, अर्चना शुक्ला गोपालगंज, मालती अहिरवार मालथोन, आयुषी दांगी खुरई, वैष्णवी राजपूत खुरई, प्रियंका नामदेव माल्थोन निधि रश्मि रितु जैन सागर, सिद्धि जैन सागर, सीमा राय मालथोन, नसीम बानो बरोदिया कलां, रचना कुशवाहा बांदरी, गुंजन यादव सागर शामिल रहीं।



टीकमगढ़ और दमोह जिला अस्पतालों को सौंपा 130 यूनिट ब्लड 

विशाल रक्तदान शिविर में एकत्रित हुए 1529 यूनिट रक्त में से 75 यूनिट ब्लड टीकमगढ़ और दमोह जिला अस्पतालों से आई चिकितसकीय टीमों को 55 यूनिट रक्त समारोह पूर्वक सौंपा गया। रक्तदान शिविर स्थल ग्रैंड दीपाली के सिग्नेचर हाल में आयोजित कार्यक्रम में टीकमगढ़ जिला अस्पताल के सिविल सर्जन कार्यालय से आए डा विकास जैन ब्लडबैंक प्रभारी टीकमगढ, डा अजय चैरसिया, शेख मकबूल टेक्नीशियन, प्रदीप कुशवाहा सहायक तथा राजेंद्र यादव को पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने 75 यूनिट ब्लड सौंपा ब्लड की थैलियां सौंपने के पूर्व उन्होंने विनम्र भाव से श्रद्धापूर्वक इस पूरे रक्तकोष को प्रणाम कर रक्तदाताओं के प्रति आभार और कृतज्ञता व्यक्त की। टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन की ओर से पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह को मंच से रक्तार्पण का प्रमाण पत्र सौंपा गया। 



इसी प्रकार दमोह जिला चिकित्सालय से आई टीम के डा प्रशांत सोनी, लेब टेक्नीशियन योगेश जाट, मकसूद बेग, संजय प्यासी, जितेन्द्र रैकवार तथा एंबूलेस चालक रोशन अहिरवार को 55 यूनिट ब्लड सौंपा गया जिसके प्रमाण पत्र का आदान-प्रदान मंच से हुआ। दोनों ही बार पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा सौंपे जा रहे रक्त को श्रद्धा पूर्वक प्रणाम करने के भाव की कर्तल ध्वनि से सराहना हुई। 


बुंदेलखंड मेडिकल कालेज में ब्लड बैंक की क्षमता बढ़ेगी

इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सागर जिला ब्लडबैंक की क्षमता पूर्ण होने पर आज दमोह व टीकमगढ़ जिलों को रक्त सौंपा है। कल पन्ना और छतरपुर जिला चिकित्सालयों की टीमों को भी रक्त सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सागर के बुंदेलखंड मेडीकल कॉलेज के ब्लडबैंक की क्षमता बढ़कर 5000 हो जाएगी तब शिविर से एकत्रित पूरा रक्त बीएमसी को मिल सकेगा। इसके बाद भोपाल गांधी मेडीकल कालेज को भी रक्त सौंपा जाएगा। उल्लेखनीय है कि सागर जिला ब्लडबैंक की क्षमता 1000 तक सीमित होने के कारण शिविरों से अर्जित रक्त यूनिटों को सागर संभाग और भोपाल गांधी मेडीकल कालेज के ब्लड बैंकों को सौंपा जाता है। 

चौथे दिवस पर रक्तदान का शुभारंभ करेंगे ये धर्मगुरु


19 मई मंगलवार को प्रातः 10 बजे विशाल रक्तदान शिविर के चैथे दिवस का शुभारंभ रामबाग मंदिर के  महंत श्री घनश्याम दास जी महाराज, श्री गुरु सिंह सभा सागर के मुख्य ग्रंथी श्री गुरबचनसिंह जी, राम दरबार सागर के कथावाचक पं केशव गिरि जी महाराज और श्री दिगम्बर जैन समाज के श्री राजकुमार शास्त्री जी करेंगे।



ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में पहुंचे इनमें से अनेक गणमान्यों ने अपनी प्रेरक उपस्थिति दर्ज कराने के साथ रक्तदान भी किया। कार्यक्रम में देवरी विधायक  बृजबिहारी पटैरिया, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, पूर्व विधायक बीना महेश राय, पूर्व मंत्री नारायण कबीर पंथी, एसडीएम खुरई मनोज चैरसिया, अमित सिंह परिहार, संजय बापट, डा इंद्राज सिंह, डा नीना गिडियन, डा ममता तिमोरे, डा शेखर श्रीवास्तव, उदय गौतम, पार्षद देशराज यादव, राजेंद्र सिलाकारी, मंजीत कैलाश यादव, रोहित यादव, प्रेस फोटोग्राफर गोविंद सरवैया, पत्रिका से शेख जमील, वरिष्ठ पत्रकार सुदेश तिवारी, मुकेश जैन ढाना, विनोद आर्य, संदीप तिवारी,रीतेश सेन खुरई, अजय तिवारी, संतोष रोहित, नपं उपाध्यक्ष मालथौन, राजकुमारी अहिरवार, रामकुमार बघेल, राजकुमार नामदेव, राजेश केसरवानी,डा मनीष मिश्रा, जय सिंह ठाकुर, जयंत सिंह नन्हें राजा बुंदेला, पार्षद राजकुमार पटेल, समाजसेवी मधुसूदन दुबे, मनीष सिंघई, माधव सिंह सिलौधा, राम-भरत चाचैंदिया मुकेश सक्सेना, शंकर सिंह बेसरा,डा केके गुर्जर, नसीम बानो पूर्व जनपद सदस्य बरोदिया, नीरज तिवारी पत्रकार, पार्षद कन्हैया लाल पटेल, ईटू शर्मा, आकाश सिंह गोदना, राहुल सिंह चैरा, संतोष दुबे, प्रवीण शर्मा, राजेंद्र भट्ट, नरेन्द्र सिंह पप्पू, अशोक जैन पटवारी, अनिल जैन नैनधरा, पार्षद सूरज घोसी,शुभम घोसी,प्रतीक चैकसे, नवीन भट्ट्, नीतेश यादव मंडल अध्यक्ष, केके गोरा,विनोद प्रजापति, राकेश चैबे, राशिद बेग पार्षद, उदयपाल यादव पार्षद, गणेश कुशवाहा पार्षद, पूर्व पार्षद विनोद सोनी, कमलेश सोनी, ओपी शर्मा, तिलक सिंह ठाकुर, सोहित गर्ग, राजीव सोनी, रावराजा राजपूत लोंगर, मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह लोधी, अनिल पाराशर, पुष्पेंद्र परिहार जिला उपाध्यक्ष, बलवीर सिंह लोंगर जनपद उपाध्यक्ष, शरद जैन बंटी, रणवीर सिंह सागौनी, इंजीनियर काशीराम अहिरवार, गोविंद अहिरवार पार्षद, देशराज सिंह बांदरी, कालेश सिंह राजपूत, शुभम सैनी, अखिलेश कौशिक, नरेन्द्र द्विवेदी, भगवतसिंह सेमराहाट, हफीज खान, अजय जैन लंबरदार, चुन्नी लाल कुशवाहा, शेर सिंह यादव, निरंजनसिंह सहित सैकड़ों गणमान्य जन उपस्थित रहे।


---------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  



Share:

राष्ट्रवाद, संगठन और विचारों की पाठशाला बना भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान, ‘देश प्रथम’ के मंत्र से गूंजा सागर” ▪️सांसद,विधायक सहित सभी पदाधिकारियों ने किया अनुशासन का पालन : मोबाईल बैंक में जमा किए मोबाइल

“राष्ट्रवाद, संगठन और विचारों की पाठशाला बना भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान, ‘देश प्रथम’ के मंत्र से गूंजा सागर”

▪️सांसद,विधायक सहित सभी पदाधिकारियों ने किया अनुशासन का पालन : मोबाईल बैंक में जमा किए मोबाइल


तीनबत्ती न्यूज: 17 मई, 2026

सागर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत प्रथम दिवस वैचारिक, संगठनात्मक एवं व्यवहारिक विषयों पर विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद, संगठनात्मक कार्यपद्धति, कार्यकर्ता विकास एवं देश के समक्ष  सामाजिक-राजनीतिक चुनौतियों जैसे विषयों पर विस्तार से मंथन हुआ। साथ ही “शून्य से शिखर तक : अटल प्रदर्शनी” का शुभारंभ भी वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।

-----------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: BJP: जिलास्तरीय प्रशिक्षण शिविर में प्रदर्शनी का शुभारंभ - अवलोकन

-----------

प्रशिक्षण वर्ग के तृतीय सत्र “वैचारिक अधिष्ठान” को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक चेतना पर आधारित वैचारिक संगठन है, जो “देश प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्र सेवा का कार्य कर रहा है। भाजपा का मूल दर्शन सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और “एकात्म मानववाद” पर आधारित है। भारत केवल भू-भाग नहीं, बल्कि एक जीवंत सांस्कृतिक राष्ट्र है, जिसकी आत्मा उसकी संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रभक्ति में बसती है। “भारत माता की जय” का उद्घोष राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक अधिष्ठान का प्रतीक है।

------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सादगी की मिसाल! केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने सागर से टीकमगढ़ का सफर सरकारी काफिले से नहीं, आम यात्री बस से किया।

--------------

भाजपा प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने कहा कि एकात्म मानववाद व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की समग्र उन्नति का विचार है। भाजपा की राजनीति सत्ता केंद्रित नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की विचारधारा पर आधारित है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” इसी दर्शन का व्यवहारिक स्वरूप है। उन्होने भाजपा की पंच निष्ठाओं — राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय एकता, लोकतंत्र, सकारात्मक पंथनिरपेक्षता,समतायुक्त समाज और मूल्य आधारित राजनीति — को संगठन की आत्मा बताते हुए कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करने का आह्वान किया गया सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक डॉ.विनोद पंथी ने की ।


प्रशिक्षण महाअभियान की प्रस्तावना जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी द्वारा प्रस्तुत की गई। प्रथम सत्र में “केंद्र व राज्य सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं एवं उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका” विषय पर प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक पारुल साहू ने की । द्वितीय सत्र “हमारा इतिहास एवं विकास” को सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने संबोधित किया सत्र की अध्यक्षता पूर्व मंत्री नारायण कबीर पंथी ने की चतुर्थ सत्र “देश के समक्ष चुनौतियां, राजनीतिक एवं सामाजिक” विषय पर दमोह सांसद राहुल लोधी ने अपने विचार रखे सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक सुधा जैन ने की । पंचम सत्र “कार्य पद्धति” को सदानन्द गौतम ने संबोधित किया सत्र की अध्यक्षता कुश समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल ने की। 


छठवें सत्र “कार्यकर्ता विकास, संवाद और अपेक्षाएं” विषय पर संभागीय वर्ग प्रभारी जाहर सिंह ने मार्गदर्शन दिया सत्र की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने की।सातवें सत्र “व्यवहारिक सत्र” को डॉ.दीपक सिंह ने संबोधित किया सत्र की अध्यक्षता उद्योगपति प्रमेन्द्र रिछारिया ने की। दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान का विधिवत शुभारंभ सामूहिक राष्ट्रगान व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसी क्रम में आयोजित “शून्य से शिखर तक : अटल प्रदर्शनी” आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक के राजनीतिक सफर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व, कृतित्व, संघर्षपूर्ण जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को चित्रों और प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जिला स्तर पर हुए उल्लेखनीय कार्यों को भी आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। भाजपा पार्षद दल सचेतक शैलेन्द्र ठाकुर के अनुसार 18 मई सोमवार को दोपहर 1 बजे भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षदगण प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।



प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. लता वानखेड़े,प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, प्रशिक्षण वर्ग जिला प्रभारी वैभवराज कुकरेले, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, कुश समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, महापौर संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार,पूर्व विधायक पारुल साहू, प्रदर्शनी प्रभारी निकेश गुप्ता, प्रशिक्षण वर्ग टोली संयोजक मनीष चौबे सहसंयोजक जगन्नाथ गुरैया चैन सिंह ठाकुर डॉ वीरेंद्र पाठक श्सुखदेव मिश्रा जिला महामंत्री,चेतराम अहिरवार,सुमित यादव सहित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।


प्रशिक्षण महाअभियान में अनुशासन और संगठनात्मक व्यवस्था भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।कार्यक्रम में शामिल सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों ने निर्धारित अनुशासन का पालन करते हुए अपने मोबाइल फोन “मोबाइल बैंक” में जमा किए। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अपील को आत्मसात करते हुए जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी कार पुलिंग और ई व्ही वाहन के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पहुंचे।प्रशिक्षण वर्ग में सभी अपेक्षित जनप्रतिनिधि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।


---------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  



   

Share:

उल्दन परियोजना बांध से प्रभावित किसानों को चार गुना मुआवजा दिया जाएं: रीना बौरासी प्रदेशाध्यक्ष महिला कांग्रेस

उल्दन परियोजना बांध से प्रभावित किसानों को चार गुना मुआवजा दिया जाएं: रीना बौरासी प्रदेशाध्यक्ष महिला कांग्रेस


तीनबत्ती न्यूज: 17 मई,2026

सागर: मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने कहा है कि सागर जिले में उल्दन परियोजना बांध के लिए जो गांव से व्यवस्थापन किया जा रहा है उन पीड़ित किसानों को गाइडलाइन के रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाए। प्रदेशाध्यक्ष रीना बोरासी जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण कांग्रेस कार्यालय मे मीडिया से चर्चा कर रही थी। इस मोके पर जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी मौजूद रही। प्रदेश अध्यक्ष ने महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सादगी की मिसाल! केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने सागर से टीकमगढ़ का सफर सरकारी काफिले से नहीं, आम यात्री बस से किया।

--------------

रीना बोरासी ने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा गांव के नागरिकों को 20 तारीख तक गांव खाली करने का नोटिस दे दिया गया है। दुर्भाग्य की बात यह है कि गांव में रहने वाले किसान और सभी नागरिकों को अभी तक मुआवजा भी नहीं दिया गया है। इन लोगों के व्यवस्थापन के लिए कोई पारदर्शी नीति नहीं है। सलेया खुर्द गांव के लोगों को 35 किलोमीटर दूर जाकर रहने के लिए जगह दी जा रही है। और यह जगह भी कच्ची जगह है। यहां पर कोई कॉलोनी का विकास करते हुए पानी, ड्रेनेज और अन्य सुविधा देने की पहल नहीं की गई है।



कांग्रेस के प्रावधान लागू करे

श्रीमती बोरासी ने कहा  इस गांव के कई लोगों से मेरी बात हुई तो उसमें यह जानकारी सामने आई है कि जिला प्रशासन के द्वारा कई परिवारों को पूरी तरह से मुआवजे से मुक्त रखा गया है। इन लोगों को कोई भी मुआवजा दिए बगैर हटाया जा रहा है। इस जिले के प्रभारी मंत्री प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला है। प्रभारी मंत्री को चाहिए कि वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार के समय पर लागू किए गए भूमि अधिग्रहण कानून का लाभ इन किसान नागरिकों को और गरीब नागरिकों को दिलवाएं। इस कानून में कांग्रेस के द्वारा यह प्रावधान किया गया था कि यदि किसी भी सरकारी परियोजना के लिए किसी की जमीन ली जाती है तो उसे गाइडलाइन का चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह क्षेत्र उज्जैन सहित कई शहरों में अब विकास की योजनाओं में चार गुना मुआवजा दिया जा रहा है। जब दूसरे स्थान पर सरकार चार गुना मुआवजा दे रही है तो फिर सागर में भी इस बांध परियोजना से प्रभावित सभी गांव के नागरिकों को चार गुना के हिसाब से मुआवजा दिया जाना चाहिए।



सागर में अपराध बढ़े

सागर के व्यवस्थित विकास और यहां पर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के दोषी नागरिकों पर कठोर कार्रवाई करने के लिए पारदर्शी नीति बनाए जाने की आवश्यकता है। यहां बड़ी संख्या में लोगों को राज्य सरकार के द्वारा और केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में पूरा प्रदेश महिलाओं पर अपराध के क्षेत्र में देश में टॉप पर रही है। ऐसी स्थिति में यह आवश्यक है कि सरकार की ओर से महिलाओं को सुरक्षा का कवच उपलब्ध कराया जाए।



कांग्रेस हमेशा से महिलाओं को महिला आरक्षण विधेयक के माध्यम से राजनीतिक भागीदारी देने की पहल करती रही है। जब कांग्रेस की दिल्ली में सरकार थी उस समय पर भाजपा और उसके सहयोगी दल महिलाओं को आरक्षण देने का विरोध कर रहे थे। अभी भी कांग्रेस की मांग है कि वर्ष 2028 में होने वाले मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अभी प्रदेश में जितनी सीट हैं उतनी में ही महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था लागू की जाए। महिलाओं को भी अब यह समझना चाहिए कि उन्हें अधिकार देने और उन्हें आगे बढ़ाने की पहल करने का काम केवल कांग्रेस कर रही है।

पत्रकार वार्ता का संचालन जिला संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी नें किया।इसमें  प्रमुख रूप से डाँ संदीप सबलोक, रमाकांत यादव,शैलेंद्र तोमर, संदीप चौधरी,आर आर पाराशर, कमल चौधरी, रोहित कुर्मी सहित महिला कांग्रेस नेत्रियां मौजूद थी।


---------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


Share:

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने सागर-टीकमगढ़ का सफर किया यात्री बस से : बोले - PM मोदी की बात माने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाएं, ईंधन बचाएं

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने सागर-टीकमगढ़ का सफर किया यात्री बस से :  बोले - PM मोदी की बात माने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाएं, ईंधन बचाएं   



तीनबत्ती न्यूज|17 मई,2026

सागर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक परिवहन, साइकिल और ईवी वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अपनी सादगीपूर्ण जीवनशैली के लिए चर्चित केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने रविवार को सागर से टीकमगढ़ तक यात्री बस में सफर कर लोगों को एक सकारात्मक संदेश दिया। केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार अपने गृह जिला सागर आए थे। आज वे अपने लोकसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के लिए बस से रवाना हुए।

------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सादगी की मिसाल! केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने सागर से टीकमगढ़ का सफर सरकारी काफिले से नहीं, आम यात्री बस से किया।

--------------

केंद्रीय मंत्री ने सरकारी काफिले और अतिरिक्त वाहनों के बजाय आम यात्रियों के साथ बस में यात्रा की। सफर के दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। बस में बैठी एक बुजुर्ग महिला को पानी की बोतल देते हुए उन्होंने कहा, “आपको देखकर मुझे अपनी दादी की याद आ गई।” मंत्री के इस व्यवहार की यात्रियों ने सराहना की।



नेता और अधिकारी आगे आएंगे तो बदलेगी सोच

यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi लगातार ईंधन बचत की अपील कर रहे हैं। बढ़ती महंगाई और सीमित संसाधनों को देखते हुए सार्वजनिक परिवहन अपनाना समय की आवश्यकता है।

---------------

वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने शुभचिंतकों से कहा जन्मदिन पर होर्डिंग्स -फ्लेक्स नहीं लगाएं: जरूरतमंदों की उपयोगी सामग्री भेंट करें

_____________


उन्होंने कहा कि यदि नेता और अधिकारी स्वयं आगे आकर ईंधन बचत का संदेश देंगे तो समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। प्रधानमंत्री की अपील के बाद लोगों में धीरे-धीरे बदलाव भी दिखाई देने लगा है, जो अच्छे संकेत हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने की अपील की। 

-----------+

देखे: फोटो फीचर

सागर : प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा द्वारा प्रस्तुत “हमारे राम” महानाट्य का भव्य मंचन कला, संस्कृति और भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम बन गया। रंगमंच पर तकनीक का कौशल देखने मिला।

------------------

यात्रियों ने जताई खुशी

केंद्रीय मंत्री को अपने बीच पाकर बस में मौजूद यात्री भी उत्साहित नजर आए। कई यात्रियों ने इसे सादगी और जनसंपर्क की मिसाल बताया। मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन अपनाने से ईंधन की बचत के साथ-साथ अनावश्यक खर्च भी कम होगा और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। वे हमेशा पब्लिक ट्रांसपोर्ट और अपनी टूव्हीलर का उपयोग करते रहते है। 

---------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  



Share:

चार दिवसीय रक्तदान शिविर में दूसरे दिन तक 824 यूनिट ब्लड जमा: पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर रक्तदान का उत्साह

चार दिवसीय रक्तदान शिविर में दूसरे दिन तक 824 यूनिट ब्लड जमा: पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर रक्तदान का उत्साह


तीनबत्ती न्यूज|17 मई, 2026

सागर। जन्मदिन पर रक्तदान शिविर जैसा प्रकल्प इतने बड़े स्तर पर आयोजित करना विलक्षण घटना है। यह आसान काम नहीं है। इस शिविर की एक बड़ी उपलब्धि रक्तदान से जुड़े भ्रम दूर करते हुए जागरूकता और सकारात्मक वातावरण का निर्माण है। यह उद्गार दैनिक भास्कर सागर के संपादक  योगेश पवार ने पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर के दूसरे दिवस के शुभारंभ कार्यक्रम में  व्यक्त किए। इस मेगा ब्लड डोनेशन केंप में दो दिनों में ही 824 रक्तदान वीरों ने रक्तदान करते हुए अपना योगदान किया। 

------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सादगी की मिसाल! केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने सागर से टीकमगढ़ का सफर सरकारी काफिले से नहीं, आम यात्री बस से किया।

--------------

संपादक योगेश पवार ने संबोधन में रक्तदान से जुड़ा अपना व्यक्तिगत अनुभव सुनाते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार अचानक आए फोन काल पर इंदौर में एक असहाय बुजुर्ग महिला को रक्तदान किया था। वर्किंग कलर्स में काम छोड़कर विजय नगर से उज्जैन रोड पर स्थित हास्पिटल में रक्तदान के लिए बाइक से जाते हुए उनके मन में भी कई डाउट्स आ रहे थे। लेकिन रक्तदान करके वापस लौटते हुए मुझे जिस आत्मसंतुष्टि का अनुभव हुआ वह आज भी भूल नहीं पाता। फिर रक्तदान मुझे आसान और सुखद लगने लगा। 


कार्यक्रम के अध्यक्ष समाजसेवी प्रकाश चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि भूपेंद्र सिंह ने अपने जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविरों से सागर जिले में जागरूकता पैदा कर दी है। देखने में आता था कि मरीज के साथ आने वाले सगे संबंधी और रिश्तेदार अपने ही परिजन को ब्लड देने में कतराते थे। लेकिन अब ऐसी प्रवृत्ति में कभी आई है और रिलेटिव्स रक्तदान करने की पहल करने लगे हैं। इस बदलाव का श्रेय पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह जी और उनके द्वारा पिछले 12 सालों से आयोजित किए जा रहे रक्तदान शिविरों को जाता है। 


कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गौसेवक पारंग शुक्ला ने कहा कि रक्तदान का यह आयोजन एतिहासिक है। मैं इसके लिए ईश्वर के चरणों में प्रणाम करता हूं कि उन्होंने श्रद्धेय भूपेन्द्र सिंह जी को इस पुण्य कार्य के लिए चुना है। 

---------------

वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने शुभचिंतकों से कहा जन्मदिन पर होर्डिंग्स -फ्लेक्स नहीं लगाएं: जरूरतमंदों की उपयोगी सामग्री भेंट करें

_____________

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मैं आप सभी का जीवन भर ऋणी रहूंगा। आप जैसे विद्वानों और समाजसेवियों से इस सेवा कार्य की अनुशंसा मिलती है तो जीवन की सार्थकता का अनुभव होता है। ईश्वर की कृपा से यह सब संभव होता है। हम सभी की समवेत शक्ति इस पुण्य कार्य में सहयोगी बनी है जिससे कभी तक प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से 42000 लोगों के जीवन की रक्षा में योगदान संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि विगत 11 वर्षों से चल रहे रक्तदान शिविरों से कभी सागर जिले में रक्त की कमी नहीं होती। हमारे कार्यालय से रात दिन ब्लड हेल्पलाइन काल सेंटर संचालित है जिसमें चौबीसों घंटे कोई भी रक्त के लिए सहायता ले सकता है। हम जरूरतमंद को हर संभव रक्त उपलब्ध कराने की कोशिश करते हैं और ऐसा करते हुए जरूरतमंद से कभी भी उसकी जाति, वर्ग, क्षेत्र, जिला और प्रदेश नहीं पूछते। उन्होंने कहा कि सागर जिले के ब्लड बैंक की क्षमता 1000 यूनिट की है। नार्मस् की दृष्टि से बीएमसी में ही 5000 यूनिट क्षमता का पूरी सुविधाओं से लैस ब्लड बैंक होना चाहिए। इसके लिए पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में जिला विकास समिति की बैठक में हमारे प्रस्ताव पर बुंदेलखंड मेडीकल कालेज में इस स्तर का ब्लड बैंक स्थापित करने की स्वीकृति और 5.75 करोड़ की स्वीकृति हुई है। ऐसा होने पर हमारे इन रक्तदान शिविरों से संग्रहित ब्लड वहीं उपयोग होने लगेगा। पिछले वर्ष भी हमारे ब्लड डोनेशन कैंप से लगभग 2300 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ था जिसे क्षमता से ऊपर होने के चलते भोपाल गांधी मेडीकल कालेज को दिया गया था।


दूसरे दिन रक्तदाताओं के महा महोत्सव सा माहौल, रजिस्ट्रेशन काउंटर बढ़ाए गये

आमतौर पर रक्तदान शिविरों के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर ऐसी व्यस्तता दुर्लभ देखने मिलती है। तीन रजिस्ट्रेशन काउंटर्स पर रक्तदाताओं की संख्या क्षमता से अधिक होने पर चौथा काउंटर खोलना पड़ा। हाल में 60 बिस्तर सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक लगातार भरे रहे। रक्तदाताओं के लिए विशाल रक्तदान शिविर किसी उत्सव की तरह संचालित होते हैं। दूसरे दिन भी सैकड़ों की संख्या में रक्तवीर अपना योगदान करने होटल ग्रैंड दीपाली के सिग्नेचर हाल में आयोजित सुव्यवस्थित विशाल रक्तदान शिविर में पहुंचे। दोपहर तक ही 400 से अधिक रक्तवीर रक्तदान कर चुके थे। 60 बिस्तरों पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी, टेक्नीशियन प्रत्येक रक्तदाता को अटेंड करते रहे। विशेषज्ञ चिकित्सक निरंतर देखरेख में लगे रहे। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह, युवा नेता अविराज सिंह, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, डा.सुशील तिवारी, बीएमसी और जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक निरंतर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते रहे और उन्हें प्रमाणपत्र सौंपते रहे।


दो दिन में पूर्व मंत्री के 15 परिजनों ने रक्तदान किया

रक्तदान के पुण्य सेवा कार्य में पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह के परिजन भी पीछे नहीं हैं। दो दिनों में ही परिवार से जुड़े 15 रक्तदाताओं ने अपना योगदान दर्ज कराया। इनमें धर्मेंद्र सिंह (बबलू भैया) तेंदूखेड़ा, क्षत्रिय महासभा जिला सागर के अध्यक्ष लखन सिंह बामोरा, पूर्व जिला पंचायत सभापति अशोक सिंह बामोरा, वैभव सिंह बामोरा, सत्यम सिंह बामोरा, नरेन्द्र सिंह पप्पू, अनुराग सिंह बामोरा, रौनक सिंह बामोरा, अंकित सिंह बामोरा, सिद्धार्थ सिंह बामोरा, उत्तम सिंह बामोरा, शुभांशु सिंह बामोरा, सागर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सविता पृथ्वी सिंह बामोरा, गौरांग सिंह बामोरा, अभिनव सिंह बामोरा शामिल रहे। शेष परिजन अगले दो दिनों में रक्तदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष के शिविर में भी पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के पुत्रा अविराज सिंह और सुपुत्रियों सहित परिवार से जुड़े 23 सदस्यों ने रक्तदान किया था। 



महिलाये भी आगे रक्तदान में

इस विशाल रक्तदान शिविर में महिला रक्तदाता भी बढ़ चढ़ कर अपना योगदान दर्ज कराती हैं। पहले दिन 11 महिला रक्तदाता सामने आईं थीं। दूसरे दिन भी 11 महिला रक्तदाताओं ने अपना योगदान दिया। इनमें श्रीमती काजल गोदना बीना, सुभेदार वार्ड पार्षद रूबी पटेल, मनीषा राय बागराज वार्ड, रजनी विश्वकर्मा, श्रीमती सोनम ठाकुर हंसरई, श्रीमती बबीता बनर्जी, बागराज वार्ड, ज्योति जैन बांदरी, निधि जैन सेवन, सविता सिंह बामोरा, रुखसार खान बंडा, राजकुमारी विश्वकर्मा रोड़ा ने शिविर में रक्तदान किया। इनमें पार्षद रूबी पटेल के पति और भाई ने भी रक्तदान किया। बीना से आकाश सिंह गोदना ने अपनी पत्नी काजल सिंह के साथ रक्तदान किया।पूर्व विधायक श्रीमती पारुल साहू के पति नीरज  केसरवानी ने रक्तदान किया। सिरोंजा निवासी श्रीमती बबीता बनर्जी ने अपने पति चन्दन बनर्जी और पुत्र अभिषेक बनर्जी के साथ लगातार 12 वें वर्ष इसी शिविर में रक्तदान किया। हंसरई ग्राम की श्रीमती सोशल सिंह अपने पति अनिल सिंह के साथ रक्तदान कर रहीं थीं। इस तरह पति पत्नी, मां बेटे एक साथ रक्तदान कर रहे हैं ऐसे नजारे आमतौर पर दुर्लभ होते हैं लेकिन इस रक्तदान शिविर में यह दृश्य बार बार दिखाई देते हैं। मंडी बामोरा नगर परिषद के उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने अपने 25 साथियों सहित रक्तदान किया। पूर्व विधायक पारुल साहू के पति नीरज केसरवानी ने रक्तदान किया। खुरई सीएमओ राजेश मेहतेल और सागर के वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक यादव तथा कांग्रेस नेता शोएब कुरैशी ने रक्तदान किया।नगर के एक प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट ने रक्तदान किया। जिले की सभी तहसीलों और आसपास के जिलों से भी रक्तदाता इस शिविर में रक्तदान करने पहुंच रहे हैं।



पूर्व प्राचार्य ने 21 पंखों से स्वागत किया,पत्रिका का विमोचन

खुरई के पूर्व प्राचार्य संदीप चौबे ने 21 स्टेंड इलेक्ट्रिक फैन भेंट कर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। यह सभी पंखे पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के संकल्प के अनुसार जरूरतमंदों को भेंट कर दिये जाएंगे। खुरई के वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कौशिक और प्रेमनारायण तिवारी ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित पत्रिका का विमोचन उनसे कराया। इस अवसर पर खुरई के पत्रकार धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, मयंक जैन, सौरभ सिंह परिहार,प्रदीप आठिया उपस्थित थे।


रक्तदान के तीसरे दिवस शुभारंभ कार्यक्रम के अतिथिगण


रक्तदान के तीसरे दिवस शुभारंभ कार्यक्रम के अतिथि गण पत्रिका समाचार पत्र के संपादक श्री नितिन त्रिपाठी, वरिष्ठ चिकित्सक डा राजेंद्र चउदा तथा वरिष्ठ समाजसेवी श्री गुलझारी लाल जैन होंगे।

यह भी पढ़ेंपूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह रक्तदान शिविरों का इतिहास बनाने की ओर अग्रसर : डाॅ. जी एस चौबे ▪️चार दिवसीय रक्तदान शिविर के पहले दिन 298 रक्तवीरों का योगदान

ये रहे उपस्थित

विशाल रक्तदान शिविर के द्वितीय दिवस महत्वपूर्ण गणमान्य नागरिक उत्साह वर्धन के लिए उपस्थित रहे। इनमें पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह,डा सुशील तिवारी, क्षत्रिय महासभा जिला सागर के अध्यक्ष लखन सिंह, संजय बापट बीना, चंद्रप्रताप सिंह, विश्वनाथ सिंह लोधी, जयंत सिंह बुंदेला, लोकेंद्र सिंह पिठौरिया, युवा उद्यमी अनिरुद्ध पिंपलापुरे, शैलेंद्र जैन (पार्षद वृंदावन वार्ड), पार्षद सूरज घोसी, संतोष रोहित, लक्ष्मण सिंह लोधी, नवीन भट्ट्, संतोष दुबे, सुरेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष कुरवाई, महेश साहू (अध्यक्ष अनाज तिलहन), पार्षद मनोज राय खुरई, रिक्की शर्मा (पार्षद मकरोनिया), देशराज सिंह यादव खुरई,, धर्मेंद्र सिंह बुंदेला शाहगढ़, पृथ्वी सिंह बामोरा, पत्रकार बीडी दुबे, करके अरजरिया,श्रीकांत त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह पिठौरिया, राजेश सिंह ठाकुर उर्दोना, महेश सिंह खेरा, धर्मेन्द्र सिंह तेंदूखेड़ा, सुरेन्द्र प्रताप सिंह दुधवारा, संदीप साहू, उमेश यादव, राजकुमार अहिरवार गढ़ौली, पत्रकार मुकेश कौशिक खुरई,कृष्ण पाल सिंह बामोरा, अशोक जैन पटवारी, सिद्धार्थ सिंह बामोरा, रुद्र प्रताप सिंह बामोरा,, अंकित सिंह बामोरा, रौनक सिंह बामोरा, गौरांग सिंह बामोरा, संदीप सिंह बासौदा, आदेश जैन,  अनुराग सिंह बामोरा, शुभांशु सिंह बामोरा, नीति राज सिंह खुरई,  वीरेंद्र सिंह ठाकुर, पवन दुबे, बृजेश महाराज खुरई, अरविंद सिंह, श्याम जी दुबे, वीरेंद्र चौहान मकरोनिया, अवनीत सिंह(नी बी सरदार),अंकित तिवारी मकरोनिया, जितेंद्र सिंह धनोरा, राघवेंद्र गंभीरिया खुरई,  संतोष करैया, राहुल बाहरपुर, हेमराज सिंह महुली, राहुल सिंह चौरा, अजय सिंह राजपूत रोड़ा, राजेश सैनी, बबलू चौरसिया नगर निगम सागर, अजीत सिंह चीलपहाडी , भूपेंद्र सिंह सिंगदौनी,  राजेश सैनी, राजवीर सिंह शाहपुर, योगेश श्रीवास्तव डब्बू, (एडवोकेट), अजीत राय मालथोन, रक्तदान महादान ग्रुप सागर से रक्तवीर समीर जैन, पवन जैन, नीलेश जैन, राजकुमार सिंह, नरेश सिंह धनौरा, मुकेश राय, शुभम जैन बांदरी, सचिन साहू दुर्गा प्रजापति, कमलेश कुशवाहा, विशाल गुरु, राजा सिंह गढ़ौला जागीर, मिश्री चंद गुप्ता, राहुल राजपूत सिंगपुर, पुष्पेंद्र सिंह मछऊ, जितेन्द्र सिंह धनौरा, ऋषि व्यास, संतोष पटेल करैया, क्रोध विश्वकर्मा व उपस्थित रहे।


---------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  




Share:

www.Teenbattinews.com

Archive