रक्तदान शिविर : तीसरे दिन तक 1529 यूनिट रक्त का संग्रह : दमोह और टीकमगढ ब्लडबैंकों को 130 यूनिट ब्लड सौंपा
तीनबत्ती न्यूज: 18 मई,2026
सागर। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय रक्तदान शिविर के तीसरे दिन तक कुल 1529 यूनिट रक्तदान हो चुका है। इसमें से 130 यूनिट ब्लड शिविर स्थल पर ही दमोह व टीकमगढ़ जिला चिकित्सालयों की टीमों को सौंप दिया गया। 19 मई मंगलवार को समापन दिवस पर रक्तदाताओं की यह संख्या कई सौ और बढ़ेगी। तृतीय दिवस का शुभारंभ करने पहुंचे मुख्य अतिथि पत्रिका समाचार पत्र के संपादक नितिन त्रिपाठी ने कहा कि यहां आकर जो देखा और जाना वह सेवा संस्कार का अद्भुत, अकल्पनीय उदाहरण है जहां रक्तदाता के रूप में इंसान देवता हो जाता है।
----------
वीडियो देखने क्लिक करे
------------
कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ चिकित्सक, समाजसेवी डा राजेंद्र चऊदा ने कहा कि रक्तदान का यह आयोजन सिर्फ आयोजन नहीं बल्कि मानव सेवा का महाकुंभ बन गया है। प्रदेश में अनूठा है जहां जन्मदिन को प्राण रक्षा का जरिया बनाया गया है। इस शिविर ने रक्तदान संबंधी भ्रांतियों को दूर किया है और इसके स्वास्थ्य संबंधी लाभों के बारे में आमजन को जागरूक किया है।
-----------
वीडियो देखने क्लिक करे
-------------
मुख्य अतिथि नितिन त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा प्रारंभ किया गया यह रक्तदान शिविर अब केवल एक आयोजन नहीं रह गया है, बल्कि मानवता की सेवा का एक विराट अभियान बन चुका है। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 14 हजार रक्तवीर इस सेवा अभियान से जुड़ चुके हैं, जो अपने आप में अद्भुत उदाहरण है। यह केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के जीवन से जुड़ी संवेदनाओं और सेवा का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि श्री भूपेन्द्र सिंह ने जन्मदिन को सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा से जोड़कर एक नई परंपरा स्थापित की है। यह अभियान आज सागर और पूरे बुंदेलखंड को नई पहचान दे रहा है।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेन्द्र चउदा ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा शुरू किया गया यह रक्तदान शिविर अब केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि मानव सेवा का महाकुंभ बन चुका है। पिछले 12 वर्षों से निरंतर इस प्रकार का विशाल रक्तदान अभियान चलाना अपने आप में असाधारण कार्य है। जन्मदिन को सेवा और जीवनदान से जोड़ने की यह प्रेरणादायी पहल समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। उन्होंने कहा कि सभी दानों में रक्तदान सर्वोपरि है, क्योंकि इससे सीधे किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है।
अनेक भ्रांतियां थी रक्तदान को लेकर
डॉ. चउदा ने रक्तदान से होने वाले स्वास्थ्यगत लाभों के विषय में कहा कि लोगों के मन में रक्तदान को लेकर अनेक भ्रांतियां रहती हैं, जबकि चिकित्सकीय दृष्टि से रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित और लाभकारी है। नियमित रक्तदान से शरीर में रक्त निर्माण की प्रक्रिया सक्रिय होती है। रक्तदान से आयरन संतुलन में मदद मिलती है, हार्ट अटैक, लकवा, ब्लड प्रेशर की संभावना में कभी आती है।सशरीर की इम्यूनिटी इंप्रूव होती है। सामान्य रूप से वयस्क स्वस्थ मानव शरीर में 5.5 लीटर से अधिक रक्त होता है रक्तदान के समय इसमें से सिर्फ 300 एमएल रक्त निकाला जाता है। इससे रक्त बनने की प्रक्रिया और प्रवृत्ति दोनों सुधरते हैं। रक्तदान से त्वचा में कांति आ जाती है। कैंसर होने की प्रवृत्ति में कभी आती है। सभी स्वस्थ लोगों को वर्ष में एक बार तो रक्तदान करना ही चाहिए, हालांकि बाद में चार बार तक रक्तदान किया जा सकता है। डा चऊदा ने बताया कि यहां अभी तक 14000 यूनिट रक्तदान हो चुका है और इतने रक्त से 42000 लोगों की जान बचाई जा सकती है। जो यह कहते हैं कि ऐसा कैसे होता है तो उन्हें यह नहीं मालूम होता कि ब्लड में तीन तरह के कंपोनेंट आरबीसी, प्लेटलेट्स और प्लाज्मा होते हैं जो ब्लड सेप्रेटर से अलग किए जाते हैं। अलग-अलग मरीजों को ब्लड के अलग-अलग कंपोनेंट की जरूरत होती है। इस प्रकार सिर्फ आवश्यकतानुसार कंपोनेंट ही उसे चढ़ाया जाता है। इस प्रकार एक यूनिट ब्लड तीन मरीजों की जान बचाता है। डा चऊदा ने कार्यक्रम में घोषणा की कि यहां रक्तदान कर रहे रक्तवीरों को कभी भी आवश्यकता पड़ने पर शुगर, ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी परीक्षण की सुविधाएं उनकी ओर से निरूशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
ऐसे जले दीप से दीप...प्रेरित किया और साथियों के साथ रक्तदान किया
तृतीय दिवस के शुभारंभ के साथ ही सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने वाले पत्रिका समाचार पत्र समूह परिवार के उदय गौतम, रामगोपाल देवलिया और विनय तिवारी ने रक्तदान किया। खुरई सिविल अस्पताल के बीएमओ डा रामजी ठाकुर ने स्टाफ के 12 सदस्यों के साथ रक्तदान किया। खुरई नपा उपाध्यक्ष राहुल चैधरी, गब्बर सिंह, आकाश परिहार, नर्मदा सेन, रामशास्त्री शुक्ला ने अपने 20 साथियों के साथ रक्तदान किया। चर्चित पत्रकार ब्रह्मदत्त दुबे कवरेज के लिए पहुंचे और स्वयं भी रक्तदान किया। खुरई से पुष्पेंद्र सिंह रारौन, पार्षद राजेंद्र यादव कल्लू, इंद्रकुमार राय अपने साथ 66 पौधे और 10 रक्तदाताओं को लेकर शिविर में पहुंचे। वरिष्ठ पार्षद बलराम यादव भी अपने अनेक साथियों सहित रक्तदान के लिए पहुंचे। मालथौन की भाजपा नेता, समाजसेवी सीमा राय ने अपने साथ आईं 12 महिला रक्तदाताओं के साथ रक्तदान किया। वरिष्ठ पार्षद नीतिराज पटेल खुरई ने 10 साथियों के साथ, बांदरी से श्रीमती लक्ष्मी लोधी ने तीन महिला रक्तदाताओं के साथ रक्तदान किया, सुरेन्द्र लोधी बांदरी ने 6 साथियों के साथ रक्तदान किया। मंडल उपाध्यक्ष बरोदिया तोरण सिंह मढ़ैया ने 18 साथियों के साथ रक्तदान किया, राजपाल सिंह परमार मांदरी ने 12 रक्तदाताओं के साथ रक्तदान किया। राजकुमार अहिरवार गढ़ौली 18 रक्तदाताओं के साथ रक्तदान कर चुके हैं और कल समापन दिवस पर भी 6 रक्तदाताओं को प्रेरित करके साथ लाएंगे। बंटी यादव बांदरी ने 5 साथियों के साथ रक्तदान किया। मालथौन नपं उपाध्यक्ष श्रीमती मालती धर्मेन्द्र अहिरवार ने अपने पति और 8 साथियों सहित रक्तदान किया। नपं मालथौन अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला अभी तक 20 साथियों को प्रेरित कर रक्तदान का योगदान कर चुके। नीतेश यादव ने 15 साथियों सहित, रामशरण पुजारी 3, सुजीत बुंदेला दरी 4, लोकेंद्र बुंदेला पलेथनी 4, दिनेश ठाकुर ललोई 4, रामकुमार बघेल मालथौन ने 5 साथियों के साथ तथा आकाश जैन सीपुर खास ने 4 साथियों के साथ रक्तदान किया। सागर के शुभम घोसी ने 3 साथियों, पार्षद महेश विश्वकर्मा खुरई ने 11 साथियों, बलराम यादव 5 साथियों, सचिन साहू ने 4,उदयपाल यादव ने 3, हफीज खान 3 तथा पार्षद कोमल यादव ने 6 साथियों के साथ, बादल सिंह मुहली ने 4, पार्षद हेमंत सिंह मुहली ने 4, उदयराज सिंह लोधी ने 4 साथियों, सुनील राज खुरई 5, कांशीराम मास्टर खुरई ने 5 के साथ, विनोद राजहंस ने 5 साथियों सहित, विक्रम सिंह परसोन ने 5 साथियों के साथ, सतेंद्र बघेल 5, सुरेन्द्र बघेल 5, पार्षद मनोज राय ने 12 साथियों के साथ, रक्तदान किया।
वरिष्ठ अधिवक्ता, स्टेट बार एसोसिएशन की पदाधिकारी श्रीमती रश्मि ऋतुजैन ने अपनी साथी सिद्धि जैन और सागर बार एसोसिएशन सचिव वीरेन्द्र सिंह अधिवक्ता के साथ रक्तदान किया। रश्मि जी यहां पिछले कई वर्षों से रक्तदान कर रहीं हैं। ऐसे बहुत से लोग थे जो परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रक्तदान के लिए पहुंचे। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने इस रक्तसेवा महायज्ञ में रक्तदान कर अपनी आहूति देने वाले सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।
तीसरे दिन की 23 रक्त वीरांगनाएं, अभी तक 44 महिलाओं ने रक्तदान किया
रक्तदान शिविर में अभी तक 44 रक्त वीरांगनाओं ने रक्तदान किया है। तीसरे दिवस रक्तदान करने वाली महिला रक्तदाताओं में लक्ष्मी लोधी बांदरी, सीमा लोधी बांदरी, संगीता जैन मालथोन, अल्पना उपाध्याय मालथोन, मोहिनी विश्वकर्मा मालथोन, पार्वती पटेल सागर, आरती भोंडले मालथोन, प्रवेश रानी पटेरिया खुरई, प्रियंका चैधरी खुरई, गुंजन यादव सागर, रचना कुशवाहा बांदरी, अर्चना शुक्ला गोपालगंज, मालती अहिरवार मालथोन, आयुषी दांगी खुरई, वैष्णवी राजपूत खुरई, प्रियंका नामदेव माल्थोन निधि रश्मि रितु जैन सागर, सिद्धि जैन सागर, सीमा राय मालथोन, नसीम बानो बरोदिया कलां, रचना कुशवाहा बांदरी, गुंजन यादव सागर शामिल रहीं।
टीकमगढ़ और दमोह जिला अस्पतालों को सौंपा 130 यूनिट ब्लड
विशाल रक्तदान शिविर में एकत्रित हुए 1529 यूनिट रक्त में से 75 यूनिट ब्लड टीकमगढ़ और दमोह जिला अस्पतालों से आई चिकितसकीय टीमों को 55 यूनिट रक्त समारोह पूर्वक सौंपा गया। रक्तदान शिविर स्थल ग्रैंड दीपाली के सिग्नेचर हाल में आयोजित कार्यक्रम में टीकमगढ़ जिला अस्पताल के सिविल सर्जन कार्यालय से आए डा विकास जैन ब्लडबैंक प्रभारी टीकमगढ, डा अजय चैरसिया, शेख मकबूल टेक्नीशियन, प्रदीप कुशवाहा सहायक तथा राजेंद्र यादव को पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने 75 यूनिट ब्लड सौंपा ब्लड की थैलियां सौंपने के पूर्व उन्होंने विनम्र भाव से श्रद्धापूर्वक इस पूरे रक्तकोष को प्रणाम कर रक्तदाताओं के प्रति आभार और कृतज्ञता व्यक्त की। टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन की ओर से पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह को मंच से रक्तार्पण का प्रमाण पत्र सौंपा गया।
इसी प्रकार दमोह जिला चिकित्सालय से आई टीम के डा प्रशांत सोनी, लेब टेक्नीशियन योगेश जाट, मकसूद बेग, संजय प्यासी, जितेन्द्र रैकवार तथा एंबूलेस चालक रोशन अहिरवार को 55 यूनिट ब्लड सौंपा गया जिसके प्रमाण पत्र का आदान-प्रदान मंच से हुआ। दोनों ही बार पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा सौंपे जा रहे रक्त को श्रद्धा पूर्वक प्रणाम करने के भाव की कर्तल ध्वनि से सराहना हुई।
बुंदेलखंड मेडिकल कालेज में ब्लड बैंक की क्षमता बढ़ेगी
इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सागर जिला ब्लडबैंक की क्षमता पूर्ण होने पर आज दमोह व टीकमगढ़ जिलों को रक्त सौंपा है। कल पन्ना और छतरपुर जिला चिकित्सालयों की टीमों को भी रक्त सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सागर के बुंदेलखंड मेडीकल कॉलेज के ब्लडबैंक की क्षमता बढ़कर 5000 हो जाएगी तब शिविर से एकत्रित पूरा रक्त बीएमसी को मिल सकेगा। इसके बाद भोपाल गांधी मेडीकल कालेज को भी रक्त सौंपा जाएगा। उल्लेखनीय है कि सागर जिला ब्लडबैंक की क्षमता 1000 तक सीमित होने के कारण शिविरों से अर्जित रक्त यूनिटों को सागर संभाग और भोपाल गांधी मेडीकल कालेज के ब्लड बैंकों को सौंपा जाता है।
चौथे दिवस पर रक्तदान का शुभारंभ करेंगे ये धर्मगुरु
19 मई मंगलवार को प्रातः 10 बजे विशाल रक्तदान शिविर के चैथे दिवस का शुभारंभ रामबाग मंदिर के महंत श्री घनश्याम दास जी महाराज, श्री गुरु सिंह सभा सागर के मुख्य ग्रंथी श्री गुरबचनसिंह जी, राम दरबार सागर के कथावाचक पं केशव गिरि जी महाराज और श्री दिगम्बर जैन समाज के श्री राजकुमार शास्त्री जी करेंगे।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में पहुंचे इनमें से अनेक गणमान्यों ने अपनी प्रेरक उपस्थिति दर्ज कराने के साथ रक्तदान भी किया। कार्यक्रम में देवरी विधायक बृजबिहारी पटैरिया, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, पूर्व विधायक बीना महेश राय, पूर्व मंत्री नारायण कबीर पंथी, एसडीएम खुरई मनोज चैरसिया, अमित सिंह परिहार, संजय बापट, डा इंद्राज सिंह, डा नीना गिडियन, डा ममता तिमोरे, डा शेखर श्रीवास्तव, उदय गौतम, पार्षद देशराज यादव, राजेंद्र सिलाकारी, मंजीत कैलाश यादव, रोहित यादव, प्रेस फोटोग्राफर गोविंद सरवैया, पत्रिका से शेख जमील, वरिष्ठ पत्रकार सुदेश तिवारी, मुकेश जैन ढाना, विनोद आर्य, संदीप तिवारी,रीतेश सेन खुरई, अजय तिवारी, संतोष रोहित, नपं उपाध्यक्ष मालथौन, राजकुमारी अहिरवार, रामकुमार बघेल, राजकुमार नामदेव, राजेश केसरवानी,डा मनीष मिश्रा, जय सिंह ठाकुर, जयंत सिंह नन्हें राजा बुंदेला, पार्षद राजकुमार पटेल, समाजसेवी मधुसूदन दुबे, मनीष सिंघई, माधव सिंह सिलौधा, राम-भरत चाचैंदिया मुकेश सक्सेना, शंकर सिंह बेसरा,डा केके गुर्जर, नसीम बानो पूर्व जनपद सदस्य बरोदिया, नीरज तिवारी पत्रकार, पार्षद कन्हैया लाल पटेल, ईटू शर्मा, आकाश सिंह गोदना, राहुल सिंह चैरा, संतोष दुबे, प्रवीण शर्मा, राजेंद्र भट्ट, नरेन्द्र सिंह पप्पू, अशोक जैन पटवारी, अनिल जैन नैनधरा, पार्षद सूरज घोसी,शुभम घोसी,प्रतीक चैकसे, नवीन भट्ट्, नीतेश यादव मंडल अध्यक्ष, केके गोरा,विनोद प्रजापति, राकेश चैबे, राशिद बेग पार्षद, उदयपाल यादव पार्षद, गणेश कुशवाहा पार्षद, पूर्व पार्षद विनोद सोनी, कमलेश सोनी, ओपी शर्मा, तिलक सिंह ठाकुर, सोहित गर्ग, राजीव सोनी, रावराजा राजपूत लोंगर, मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह लोधी, अनिल पाराशर, पुष्पेंद्र परिहार जिला उपाध्यक्ष, बलवीर सिंह लोंगर जनपद उपाध्यक्ष, शरद जैन बंटी, रणवीर सिंह सागौनी, इंजीनियर काशीराम अहिरवार, गोविंद अहिरवार पार्षद, देशराज सिंह बांदरी, कालेश सिंह राजपूत, शुभम सैनी, अखिलेश कौशिक, नरेन्द्र द्विवेदी, भगवतसिंह सेमराहाट, हफीज खान, अजय जैन लंबरदार, चुन्नी लाल कुशवाहा, शेर सिंह यादव, निरंजनसिंह सहित सैकड़ों गणमान्य जन उपस्थित रहे।
---------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________

















0 comments:
एक टिप्पणी भेजें