Sagar News: आंगनबाड़ी केंद्र के सामने का शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण : चला बुलडोजर
_______________
वीडियो देखने क्लिक करे
______________
--------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________
---------------
Sagar News: आंगनबाड़ी केंद्र के सामने का शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण : चला बुलडोजर
_______________
वीडियो देखने क्लिक करे
______________
--------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________
---------------
15 वें नव आरक्षक का प्रशिक्षण पूरा: पुलिस महानिरीक्षक के मुख्य आतिथ्य में हुआ दीक्षांत समारोह
तीनबत्ती न्यूज: 30 मई 2026
सागर: पुलिस प्रशिक्षण शाला, मकरोनिया, सागर में संचालित 15 वें नव आरक्षक बुनियादी सत्र 2025-26 का प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रशिक्षाणार्थियों का दीक्षांत समारोह दिनांक 30.05.2026 को आयोजित हुआ।यह दीक्षांत समारोह मुख्य अतिथि श्री मिथिलेश शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक, नर्मदापुरम जोन एवं अतिरिक्त प्रभार सागर जोन, सागर म.प्र. की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
_______________
वीडियो देखने क्लिक करे
______________
दीक्षांत समारोह में 302 प्रशिक्षाणार्थी की परेड संपन्न हुई । दीक्षांत परेड अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथिलेश शुक्ला को सलामी दी गई। परेड कमाण्डर प्रशिक्षु विक्रम सिंह सोलंकी द्वारा मुख्य अतिथि से दीक्षांत परेड के संबंध में रिपोर्ट कर परेड निरीक्षण का अनुरोध किया गया, जिसके उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया।
परेड कार्यवाही के उपरान्त पुलिस अधीक्षक पीटीएस सागर श्रीमती लवली सोनी द्वारा प्रशिक्षण प्रतिवेदन का वाचन किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि 15वें नव आरक्षक बैच का बुनियादी प्रशिक्षण सत्र दिनांक 15.06.2025 से प्रारम्भ किया जाकर, आज पूर्ण हो रहा है । इस सत्र में 302 नव आरक्षक प्रशिक्षित होकर इस संस्था से विदा हो रहे हैं ।
नव आरक्षक प्रशिक्षुओं को इंडोर एवं आउट डोर में कानून, साइबर अपराधों तथा पुलिस के मैदानी कार्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया है । फील्ड-क्राफ्ट, भीड़ नियंत्रण, मेप रीडिंग का नियमित अभ्यास कराया गया है । शारीरिक और मानसिक दक्षता हेतु प्रशिक्षुओं को पी०टी० परेड, योगा, मेडीटेशन, गीता पाठ, सर्किट ट्रेनिंग एवं डायनामिक ट्रेनिंग के साथ-साथ विशेष प्रशिक्षक के द्वारा 'कलारिपयट्टू' युद्ध कला का प्रशिक्षण भी दिया गया है। नव आरक्षक प्रषिक्षुओं को व्यवहारिक ज्ञान हेतु भौतिक रूप से एफ.एस.एल., केन्द्रीय जेल, वन स्टॉप सेंटर एवं शिशु बाल गृह का भ्रमण कराया जाकर पुलिस संबंधी कार्यवाहियों से अवगत कराया जाकर प्रषिक्षित किया गया है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना एवं पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री रविकुमार गुप्ता का विशेष उल्लेख किया गया, जिनके कुशल मार्गदर्शन में इस उच्च स्तरीय प्रषिक्षण को संभव बनाया गया।
दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश शुक्ला द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का कार्यक्षेत्र में हूबहू पालन करना है। उन्होंने नव आरक्षकों को निर्देश दिया कि वे अपनी आँखों और कानों पर विश्वास रखें तथा अपनी प्रत्युत्पन्न मति (Presence of mind) का उपयोग करें। मुख्य अतिथि ने यह भी संदेश दिया कि यदि कोई गलत काम करने को कहे, तो उसे पूरी शालीनता और संयम के साथ मना कर दें, क्योंकि अंत में सत्य की ही जीत होती है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने निरंतर सीखने और साइबर अपराधों तथा नवीन कानूनों के प्रति स्वयं को अद्यतन रखने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा बुनियादी प्रशिक्षण में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरुस्कार प्राप्त प्रशिक्षुओं को पुरूस्कृत किया गया ।
यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव बाइक से निकले, 14 साल पहले लगाए गुलमोहर के पेड़ों को देखने
इन प्रशिक्षुओं को किया गया पुरूस्कृत
सत्र का सर्वोत्तम प्रशिक्षु (ऑल-राउंडर) आकाश नर्वल (जिला रतलाम)
सर्वोत्तम इंडोर प्रशिक्षु गोविंद राजपूत (जिला उज्जैन)
सर्वोत्तम आउटडोर प्रशिक्षु लाखन सिंह (जिला झाबुआ)
कार्यक्रम का उत्कृष्ट मंच संचालन सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापिका श्रीमती चंद्र प्रभा जैन द्वारा किया गया। अंत में उप पुलिस अधीक्षक पीटीएस श्री हेमंत बरेहया द्वारा समस्त अधिकारीगण, उपस्थित अतिथियों एवं नव आरक्षक प्रशिक्षुओं के परिवार जनों का आभार प्रदर्शन किया गया।
--------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________
---------------
बस स्टैंड की व्यवस्थाओं को सुधारने प्रशासनिक अमला मैदान में, अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण
तीनबत्ती न्यूज: 30 मई 2026
सागर: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के सख्त निर्देशों के बाद शनिवार को शहर की यातायात और बस स्टैंड की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मैदान में उतरी। कमिश्नर नगर निगम श्री राजकुमार खत्री एवं एडीएम श्री अविनाश रावत ने मोतीनगर नवीन बस स्टैंड की व्यवस्थाओं का लिया जायजा एवं यात्री सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश दिये।
_______________
वीडियो देखने क्लिक करे
______________
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार नगर निगम कमिश्नर एवं एडीएम ने बस संचालन और यात्री सुविधाओं की दृष्टि से व्यवस्थाओं का अवलोकन किया, उन्होंने बस स्टैंड पर स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षालय, प्रकाश व्यवस्था एवं यात्री सूचना प्रणाली की स्थिति देखी। उन्होंने बसों के आवागमन, पार्किंग व्यवस्था की भी जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव बाइक से निकले, 14 साल पहले लगाए गुलमोहर के पेड़ों को देखने
नगर निगम कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कलेक्टर के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए सभी मूलभूत व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं। ग्रीष्मकाल को देखते हुए पेयजल की समुचित व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था प्राथमिकता से सुनिश्चित की जाए। बस स्टैंड परिसर को अतिक्रमण मुक्त , स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया जा सके।इस दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री मनोज कुमार तेहनगुरिया सहित प्रशासनिक टीम पुलिस प्रशासन और नगर निगम के अन्य अधीनस्थ अधिकारी भी मौजूद रहे।
--------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________
---------------
Sagar Crime : कंधे में धंसा चाकू लेकर सड़क पर चलता रहा घायल शख्स : शराब के लिए पैसे नहीं देने पर शख्श पर चाकू से हमला
तीनबत्ती न्यूज: 30 मई,2026
सागर। मध्यप्रदेश के संभागीय मुख्यालय सागर में अपराधियों का खौफ बढ़ा हुआ है। कटर बाजो से लेकर लूटपाट करने वालो के हौसले बुलंद है। शहरवासियों का रात में निकलना कठिन होता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने एक 55 वर्षीय व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में चाकू बुजुर्ग के कंधे के पास धंस गया। घटना के बाद घायल बुजुर्ग कंधे में चाकू फंसे होने के बावजूद सड़क पर पैदल चलते नजर आए। इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी।
_______________
वीडियो देखने क्लिक करे
______________
टहलने निकला था शख्स
जानकारी के अनुसार घायल की पहचान घनश्याम राय (55) निवासी वल्लभ नगर वार्ड के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे वह खाना खाने के बाद पैदल टहलने निकले थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें 4 से 5 बदमाशों ने रोक लिया। इसी दौरान बदमाशों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे, लेकिन घनश्याम शर्मा ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में चाकू उनके बाएं कंधे के पास धंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
----------------
वीडियो देखने क्लिक करे
-----------------
घटना के बाद घायल बुजुर्ग का कंधे में चाकू धंसे हुए सड़क पर चलते हुए वीडियो सामने आया, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। वीडियो वायरल होने के बाद मोतीनगर पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज कर रही है।
यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव बाइक से निकले, 14 साल पहले लगाए गुलमोहर के पेड़ों को देखने
4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने बताया कि कल रात चाकूबाजी की घटना हुई थी। घायल उस समय थाने नहीं पहुंचे थे। आज उन्होंने थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है।
-------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________
---------------
Sagar News: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर: ग्राम भैंसा एवं पगारा में अवैध निर्माण हटाया
तीनबत्ती न्यूज: 29 मई 2026
सागर: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिले में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सागर अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में राजस्व एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम ने ग्राम भैंसा एवं पगारा में अवैध कालोनियों के विरुद्ध सर्च कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को जमींदोज किया गया।
_______________
वीडियो देखने क्लिक करे
_____________
इन पर हुई कार्रवाई
बता दें कि ग्राम भैंसा में एएनए बिल्डर द्वारा खसरा नंबर 138 पर पार्टनर सिमरजीत सिंह, आशु और अमरदीप के माध्यम से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण हटाया गया। इसी क्रम में ग्राम पगारा स्थित खसरा नंबर 831 में श्री लाल जैन द्वारा निर्मित अवैध कॉलोनी पर भी कार्यवाही की गई और मौके पर अवैध निर्माण एवं अन्य कार्यों को रोका गया।
उक्त कार्यवाही में तहसीलदार राहुल गौड़, नितिन यादव, संजय जैन, निरंजन कुर्मी, आशुतोष गौतम, पटवारी श्री उमाशंकर पांडे एवं कैंट थाना पुलिस बल मौजूद रहे।
-------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________
---------------
तीनबत्ती न्यूज: 29 मई,2026
सागर।सागर संभाग कमिश्नर कार्यालय में आ.भा. नामदेव दर्जी महासभा के अध्यक्ष प्रेम नामदेव, म. प्र. नामदेव समाज विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर नामदेव एवं आ, भा, नामदेव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल नामदेव नेतृत्व में संभाग कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में तेंदूखेड़ा (दमोह) निवासी मृतक बालक काव्य पिता दामोदर नामदेव को न्याय दिलाने की मांग की गई।
_______________
वीडियो देखने क्लिक करे
_____________
प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर नामदेव ने बताया कि विगत दिनों तेंदूखेड़ा (दमोह) में एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका द्वारा काव्य नामदेव के साथ मारपीट किए जाने के बाद बच्ची मानसिक तनाव और डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। भोपाल में 78 दिनों तक उपचार चलने के पश्चात उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए समाज के लोग एकत्रित हुए हैं। पूर्व मे सामान्य धाराओं मे दर्ज FIR क़ी पुन विवेचना कराकर दोषी के खिलाफ सख्त एवं कडी कार्यवाही क़ी जाये इस दौरान प्रशासन की ओर से उचित जांच एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा लोकायुक्त पुलिस ने
अखिल भारतीय नामदेव समाज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल नामदेव ने कहा कि विद्यालय में काव्य नामदेव के साथ हुई मारपीट की घटना अत्यंत दुखद एवं निंदनीय है। उन्होंने कहा कि दोषी व्यक्तियों पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होना समाज के लिए चिंता का विषय है।
मृतक काव्य नामदेव के परिजनों ने आरोप लगाया कि अब तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र न्याय एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ललितपुर से आए प्रेम नामदेव ने कहा कि समाज के सभी प्रमुखजन प्रशासन से मांग करते हैं कि काव्य नामदेव को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए।
ये रहे शामिल
ज्ञापन सौंपने वालों में दामोदर नामदेव, यशवंत नामदेव, रामलखन नामदेव (मालथौन), दुर्गेश नामदेव, अशोक नामदेव, सोन नामदेव, राजकुमार नामदेव, प्रियंका नामदेव, निखिल नामदेव, अभिषेक नामदेव, देवांश नामदेव, रेशु नामदेव, पिंटू नामदेव, रवि नामदेव, भगवती नामदेव एवं अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
-------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________
---------------
जलभराव का कारण बने अतिक्रमण पन्द्रह दिन में हटेंगे, ,▪️बख्शीखाना व नया बाजार को जी प्लस-2 मॉडल पर बनाया जाएगा ▪️ टाटा कंपनी पर लगेगी पेनाल्...