Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar Crime : शादी का झांसा देकर डेढ़ लाख की ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

जैसीनगर पुलिस की कार्रवाई, नकदी, चांदी की पायल और वारदात में प्रयुक्त कार जब्त, दो आरोपी फरार



तीनबत्ती न्यूज: 01अगस्त, 2026

सागर। शादी कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ सागर जिले की  जैसीनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, चांदी की पायल और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जयवीर सिंह भदौरिया एवं श्री नरेंद्र सोलंकी तथा एसडीओपी राहतगढ़ योगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में थाना जैसीनगर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के खिलाफ दायर याचिका खारिज •कांग्रेस नेता नीरज शर्मा की रिट पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, कहा - याचिका पूर्णतः भ्रांतिपूर्ण

शादी के बाद जेवर और नकदी लेकर फरार हुई दुल्हन

जानकारी के अनुसार ग्राम महुआखेड़ा पैगवार निवासी नोनीराम पटेल ने थाना जैसीनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने शादी कराने का झांसा देकर उसकी शादी रुकमणी चतुर्वेदी से कराई थी। विवाह के बाद रुकमणी चतुर्वेदी शादी में मिले सोने-चांदी के जेवरात और ₹30 हजार नकद सहित करीब ₹1.50 लाख की संपत्ति लेकर फरार हो गई।

फरियादी की शिकायत पर थाना जैसीनगर में अपराध क्रमांक 197/2026 के तहत धारा 318(4), 316(2), 3(5) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में हुआ गिरोह का खुलासा

पुलिस जांच के दौरान साक्ष्य जुटाए गए और मुखबिर की सूचना पर आरोपी अरविंद विभार पिता जगतसिंह विभार निवासी जकराना, थाना बहरोड़, जिला अलवर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों रुकमणी चतुर्वेदी, ममता चतुर्वेदी, जीन्स नूर उर्फ सगीता और वाहन चालक सोनू अहिरवार के साथ मिलकर शादी के नाम पर ठगी की वारदातों को अंजाम देता था।

जांच में रुकमणी चतुर्वेदी और वाहन चालक सोनू अहिरवार की संलिप्तता पाए जाने पर दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

--------------

वीडियो देखने क्लिक करे

परम पूज्य श्री रावतपुरा सरकार महाराज स्वयं घर-घर पहुँचे और गौमाता के लिए एक रोटी का आग्रह किया

--------------


आरोपियों से यह सामग्री बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से—

  • ₹20 हजार नगद
  • चांदी की पायल (कीमत करीब ₹20,700)
  • घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक MP-34-CA-0304 (कीमत करीब ₹1.50 लाख)

जब्त की है।

मामले में ममता चतुर्वेदी एवं जीन्स नूर उर्फ सगीता निवासी बिलासपुर (छत्तीसगढ़) फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

न्यायालय ने भेजा जेल

गिरफ्तार आरोपी अरविंद विभार, रुकमणी चतुर्वेदी और सोनू अहिरवार को 1 अगस्त 2026 को न्यायालय सागर में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जे.पी. ठाकुर सहित प्रधान आरक्षक विकास सिंह ठाकुर, जयसिंह कुर्मी, हुकुम धुर्वे, आरक्षक जितेंद्र रजक, गौरव कोरी, रामप्रकाश स्थापक, महिला आरक्षक अनीता लोधी एवं महिला आरक्षक तपस्या रजक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Share:

ठाकुर विश्वनाथ सिंह बाबू भाई की पुण्य स्मृति में व्याख्यान: भारत में लोकतंत्र का भविष्य पर हुआ मंथन, रघु ठाकुर ने लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने पर दिया जोर • लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है सवाल पूछने की स्वतंत्रता: अनुराधा शंकर

ठाकुर विश्वनाथ सिंह बाबू भाई की पुण्य स्मृति में "भारत में लोकतंत्र का भविष्य " पर हुआ विचार मंथन



तीनबत्ती न्यूज: 01 अगस्त, 2026

सागर। ठाकुर विश्वनाथ सिंह बाबू भाई की पुण्य स्मृति में होटल वरदान, सागर में " भारत में लोकतंत्र का भविष्य" विषय पर विचार गोष्ठी एवं व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक समरसता और देश के भविष्य में युवाओं की भूमिका पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि श्रीमती अनुराधा शंकर एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्री रघु ठाकुर ने डॉ. हरिसिंह गौर एवं ठाकुर विश्वनाथ सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह, शाल एवं श्रीफल भेंट कर किया गया।

तुलसी स्मृति न्यास की ओर से श्रीमती अनुराधा शंकर का स्वागत सुश्री शिवा श्रीवास्तव ने किया, जबकि कार्यक्रम अध्यक्ष श्री रघु ठाकुर का स्वागत राम कुमार पचौरी ने किया।



लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है सवाल पूछने की स्वतंत्रता: अनुराधा शंकर

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती अनुराधा शंकर ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी विशेषता उसकी स्वीकार्यता और विविधता है। भारत के मूल में जाति, भाषा, धर्म और संस्कृति की विविधता समाहित है।लोकतंत्र को महान बनाने वाली सबसे महत्वपूर्ण बात है प्रश्न करने की स्वतंत्रता।

उन्होंने कहा कि आजाद भारत के बाद लोकतंत्र को बचाने हमारे महापुरुषों महात्मा गांधी, डॉक्टर लोहिया, जय प्रकाश नारायण सहित कई लोगों ने अनेक प्रयोग किए हैं. उन्होंने गांधी जी को आजादी का पर्याय बताया और कहा की डॉक्टर लोहिया ने गांधी वाद का विकास किया. उन्होंने कहा की भारत में लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए युवाओं को भारत के इतिहास और महान सभ्यता को पढ़ना चाहिए. भारत का भविष्य युवाओं के हाथ में है और बुजुर्गों के अनुभव में निहित है .



लोकतंत्र संविधान में ही नहीं, व्यवहार में भी होना चाहिए: रघु ठाकुर

कार्यक्रम के अध्यक्षीय संबोधन में श्री रघु ठाकुर ने भारत के लोकतंत्र के भविष्य के बारे में कहा की यदि उद्धरणों और परिभाषाओं को देखें तो यह वर्तमान लोकतंत्र का स्वरूप  लगता है। भारत में आज संसदीय लोकतंत्र है पर वर्तमान में तो जो संविधान में  अधिकार  दिए  गए है वह अधिकार भी सुरक्षित नहीं है. उन्होंने वर्तमान लोकतंत्र पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा की आज देश  में लोकतांत्रिक मानस  का संकट है. संविधान तो है लेकिन लोकतंत्र व्यवहार में नहीं है. आज लोकतंत्र की व्यवस्था में भारी विकृति आ गई है जो भारत के एकता के स्वरूप को खोखला कर रही है. आज भारत में निजी पहचान बनाने की होड लगी जिसे ख़तम कर भारत की पहचान बनाना होगी आज के लोकतंत्र में सवाल पूछना विरोध करना हो गया है. उन्होंने बिहार के उदाहरण के माध्यम से बताया की वहां के लोकगीतों में तो भगवान राम से भी सवाल पूछे हैं लेकिन नए लोकतंत्र में राम के मानने वालों से सवाल नहीं पूछ सकते. उन्होंने कहा की आज के लोकतंत्र में भारी विषमता है वोट देने की तो समानता है लेकिन चुनाव लड़ने की समानता नहीं है .एक व्यक्ति चुनाव में 100 करोड़ भी खर्च कर सकता है और एक व्यक्ति के पास खर्च करने के लिए ₹10000 भी नहीं है यही भारी असमानता है. उन्होंने मतदाताओं से भी कहा की सरकार की सुविधाओं पर बोट नहीं बेचना है और न ही जाति धर्म के आधार पर।उन्होंने कहा की आज के लोकतंत्र को बचाने के लिए हम कीमत देने तैयार नहीं है .भारत के लोकतंत्र को बाहरी ताकतें नहीं बल्कि हिंदुस्तान के लोग बचाएंगे। .लोकतंत्र का मतलब समानता है समता है.उन्होंने कहा कि गांधी के रास्ते ही लोकतंत्र को बचाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के खिलाफ दायर याचिका खारिज •कांग्रेस नेता नीरज शर्मा की रिट पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, कहा - याचिका पूर्णतः भ्रांतिपूर्ण


तुलसी स्मृति न्यास की ओर से समाज सेवा के लिए किये कार्यों मे डॉक्टर गोस्वामी की स्मृति में श्रीमती रीमा गोस्वामी को और बुंदेलखंड के इतिहास को संरक्षित करने के लिए श्रीमती साफिया खlन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डा बद्री प्रसाद ने किया और आभार राम कुमार पचोरी ने व्यक्त किया.

ये रहे शामिल

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख रूप से लक्ष्मीनारायण यादव  पूर्व सांसद पंडित सुखदेव प्रसाद तिवारी गजाधर सागर कृष्ण वीर सिंह  डा जयंत  उमाकांत मिश्र हरि शुक्ला आर के तिवारी संतोष पाठक अंबिका यादव  सुशी शरद सिंह कविता शुक्ला ममता भूरिया  विनोद तिवारी श्री राम सेवा  समिति  दुर्गेश  शुक्ला  प्रो जे के जैन  प्रो  मिश्रा कुलदीप भाटिया पेट्रिस फुसकेले जे सी श्रीवास्तव  प्रदीप गुप्ता ,नलिन जैन पप्पू तिवारी जयंत तोमर मदन जैन श्री  पटेरिया  कपिल पचौरी बालकृष्ण अग्रवाल ,डी पी वैध मोतीराम सचदेव हरिसिंह ठाकुर अंशू यादव राकेश पटेल गोलू खटीक रामलाल चौरसिया मधुसूदन खेमरिया पवन रजक चंपक भाई जैन मम्मा पप्पू गुप्ता सुरेन्द्र  सुहाने लक्ष्मण सिंह ठाकुर हीरालाल चौधरी टीकाराम दीवान राजेन्द्र ठाकुर एल्डरमैन  रजनीश ठाकुर एम डी त्रिपाठी अंकित पांडेय अमोही पांडेय प्रशांत ठाकुर बंटी ठाकुर भोपाल विम्मी ठाकुर पूर्व पार्षद तोताराम यादव सुरेश मिश्रा रणजीत सिंह ठाकुर पुरुषोत्तम सेन राजेश केशरवानी प्रभुदयाल मिश्रा पंकज सिघई सिंटू कटारे पत्रकार सुदेश तिवारी विनोद आर्य ,सतीष पाठक राहुल सिलाकारी प्रभात जैन लालू घोषी आनंद घोषि माहेश्वरी जी हरिओम नामदेव ,बृजेंद्र  सिंह  तिवारी जलंघर  अनंदी  यादव उपेन्द्र सिंह. चिकी एन्थोनी गोलू पचौरी प्रभात कटारे ,प्रो शशि सिंह डॉ पंकज सिंह श्री मति  कविता शुक्ला आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.


Share:

मालथौन अस्पताल में डायलिसिस सुविधा शुरू, पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने किए 2.5 करोड़ के विकास कार्य

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने 2.5 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, भूमिपूजन: 

• मालथौन अस्पताल में अतिरिक्त कक्ष और डायलेसिस सुविधा का शुभारंभ

• मालथौन डायलिसिस की सुविधा वाला जिले का पहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरकारी 


तीनबत्ती न्यूज: 01 अगस्त, 2026

मालथौन। पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 175.36 लाख की लागत से निर्मित अतिरिक्त कक्ष, 15 लाख की लागत से स्थापित डायलिसिस सुविधा का लोकार्पण किया और 25 लाख की लागत से अस्पताल परिसर में सामुदायिक भवन व केंटीन का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को क्षेत्र की जनता के लिए आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे मरीजों को उपचार के लिए सागर अथवा अन्य शहरों की ओर नहीं जाना पड़े। अस्पताल में डायलिसिस सुविधा प्रारंभ हो चुकी है तथा शीघ्र ही ब्लड बैंक, जन औषधि केंद्र, कैंटीन, पार्किंग, मरीजों एवं परिजनों के लिए प्रतीक्षालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मालथौन अस्पताल में सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को उनके क्षेत्र में ही बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। उनके विधायक बनने के बाद पुराने अस्पताल के स्थान पर नए भवन का निर्माण कराया गया, जिसे तीन मंजिला बनाकर 50 बिस्तरों की क्षमता वाला अस्पताल विकसित किया गया। उन्होंने बताया कि मालथौन अस्पताल में महीने में 6 हजार मरीज उपचार हेतु आ रहे हैं। प्रतिमाह 200 प्रसव हो रहे हैं। प्रतिदिन 20-25 मरीजों की निःशुल्क पैथालॉजी, 40 मरीजों की ब्लड जांच, 30-35 आंखों के परीक्षण यहां हो रहे हैं, फ्री सोनोग्राफी की सुविधा यहां है। डिजिटल एक्स-रे, सोनोग्राफी, पैथोलॉजी जांच तथा अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज यहां उपचार, जांच एवं प्रसव सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामान्य प्रसव की बेहतर व्यवस्था होने से महिलाओं को निजी अस्पतालों में अनावश्यक खर्च से राहत मिली है तथा गंभीर स्थिति को छोड़कर अधिकांश प्रसव अब मालथौन अस्पताल में ही कराए जा रहे हैं।


जिले का पहला केंद्र

उन्होंने कहा कि मालथौन अब जिले के उन चुनिंदा अस्पतालों में शामिल हो गया है जहां डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है। पहले मरीजों को सागर अथवा खुरई जाना पड़ता था,अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर निरूशुल्क उपलब्ध होगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।  अस्पताल में शीघ्र ही ब्लड बैंक स्थापित किया जाएगा, जिससे दुर्घटना, प्रसव अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। इसके साथ ही डॉक्टरों के लिए आवास, अतिरिक्त एंबुलेंस, सुरक्षा व्यवस्था तथा अस्पताल परिसर की नियमित साफ-सफाई की भी व्यवस्था की गई है। नगर परिषद के माध्यम से 8 सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं तथा रात्रिकालीन सुरक्षा को और मजबूत किया गया है।


श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए अस्पताल परिसर में पार्क, शौचालय, बैठने के लिए शेड, कैंटीन तथा सुव्यवस्थित पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां जो पार्किंग शेड व्यवस्था की जाएगी वह भी निशुल्क रहेगी। इन सुविधाओं से अस्पताल आने वाले लोगों को बेहतर वातावरण मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।  शीघ्र ही मालथौन में जन औषधि केंद्र भी प्रारंभ किया जाएगा, जहां लोगों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध होंगी। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वालों का मालथौन महोत्सव में सम्मान किया जाएगा।




कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने का आश्वासन दिया तथा नगर परिषद की ओर से उनके लिए रैन बसेरा बनाए जाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और गरीबों की सेवा ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


अटा कर्नैलगढ़ में 30 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया


पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मालथौन के उप्र सीमा से लगे ग्राम पंचायत मुख्यालय अटा कर्नैलगढ़ के ग्राम मझेरा में 6 लाख की लागत से निर्मित सेग्रीगेशन शेड तथा 7.49 लाख की लागत से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। उन्होंने इसी ग्राम पंचायत के ग्राम नेगुंवा में 5 लाख की लागत से सीसी रोड और ग्राम चनारी में 5 लाख की लागत से सीसी रोड कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने यहां अपने संबोधन में कहा कि अगले वर्ष से अटा कर्नैलगढ़ में हाईस्कूल खोल दिया जाएगा तथा इस ग्राम पंचायत को मालथौन नगर परिषद में शामिल हो जाएगा ताकि यहां का संरचनात्मक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तेज गति से किया जा सके। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष तक यहां चल रही जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल से जल योजना का काम पूरा हो जाएगा। 

ये रहे शामिल

कार्यक्रम में जयंत सिंह बुंदेला नपा अध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह दरी, राजेंद्र सिंह दरी, दुर्ग सिंह परिहार, तहसील आरपी सिंह, सुरेन्द्र बघेल, बादाम सिंह सिसोदिया, रामदयाल पाठक, रावराजा राजपूत लोगर, बलवीर सिंह जनपद उपाध्यक्ष, गोविन्द सिंह राजपूत खिरिया, अनिरुद्ध सिंह, गोविंद सिंह नेगुवा, डॉ आशीष पटेरिया, राजेन्द्र सिंह लोधी राम छयरी, शिवराज सिंह राजपूत, रामकुमार बघेल, सुबोध सतभैया,  पुष्पेंद्र सिंह तोमर विधायक प्रतिनिधि, नीतेश यादव वरोदीया मंडल अध्यक्ष, अरविन्द सिंह लोधी मंडल अध्यक्ष, श्रीमती मालती धर्मेंद्र अहिरवार नपा उपाध्यक्ष, वीर सिंह यादव, पुष्पेंद सिंह परिहार जिला उपाध्यक्ष, भानु यादव, राजभाईया सिंह लोधी सेमरा, जाहर सिंह अंडेला,  जाहर अहिरवार एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, श्रीमती आशा जैन महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, सीमा रॉय, रानी बुंदेला, मनीराम, मनोहर सोनी, प्रदीप यादव शंकर पुरा, नत्थू यादव कुंवर पुरा, दिनेश सिंह ठाकुर ललोई, अशोक यादव कुँवर पुरा, प्रमोद तिवारी, बलराम ठाकुर बरोदिया, संतोष तिवारी बम्होरी, कोमल यादव बरोदिया, रमन यादव, ताहर यादव माधवनगौरी, हफीज खान बरोदिया, निरंजन सिंह बरोदिया, इंद्र कुशवाहा, संतोष तिवारी बम्होरी हुड्डा, प्रेम अहिरवार पार्षद, इशांक भाईजान, मोहम्मद रियाज खान, भगवान सिंह यादव, मंगल सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 



अटा कर्नैलगढ़ कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह दरी, नपं अध्यक्षजयंत सिंह बुंदेला, जनपद उपाध्यक्ष बलवीरसिंह राजपूत, गोविंद सिंह खिरिया, सिरनाम सिंह अटा, आशीष सिंह, राजेंद्र सिंह तोमर, गोविंद सिंह नैगुवां, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह लोधी, नीतेश यादव, पुष्पेन्द्र सिंह तोमर, मान सिंह राजपूत, शंभूदयाल मिश्रा, डा आशीष पटैरिया, कोमल यादव, राम कौशिक, रावराजा राजपूत, वीर सिंह कोलुआ, राजेंद्र सिंह रामछांयरी, बलराम सिंह बरोदिया, निरंजन सिंह सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Share:

हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के खिलाफ दायर याचिका खारिज •कांग्रेस नेता नीरज शर्मा की रिट पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, कहा - याचिका पूर्णतः भ्रांतिपूर्ण

हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के खिलाफ दायर याचिका खारिज

•कांग्रेस नेता नीरज शर्मा की रिट पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, कहा - याचिका पूर्णतः भ्रांतिपूर्ण 



तीनबत्ती न्यूज: 01अगस्त ,2026

सागर । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत को बड़ी राहत देते हुए कांग्रेस नेता एवं पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा द्वारा दायर याचिका खारिज कर दी है। यह याचिका मंत्री राजपूत के विधानसभा चुनाव के दौरान प्रस्तुत किए गए चुनावी शपथपत्र में संपत्ति संबंधी जानकारी छिपाने के आरोपों को लेकर दायर की गई थी।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया एवं न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए नीरज शर्मा की याचिका को 29 जुलाई 2026 को यह कह कर निरस्त कर दिया कि दायर याचिका पूर्णतः भ्रांतिपूर्ण है। इसी विषय से संबंधित कांग्रेस नेता राजकुमार धनोरा की याचिका पर भी संयुक्त रूप से सुनवाई हुई।

04 अगस्त को सुनवाई

इस संबंध में निर्वाचन आयोग ने भी अपनी तरफ से उच्च न्यायालय में अपना जवाब प्रस्तुत किया है। हालांकि, धनोरा की ओर से उनके अधिवक्ता ने बहस के लिए समय मांगा, जिसके बाद न्यायालय ने याचिका की पोषणीयता (मेंटेनेबिलिटी) पर सुनवाई के लिए 4 अगस्त की तिथि निर्धारित की है।

याचिकाओं में आरोप लगाया गया था कि मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने अपने परिवार से संबंधित एक शिक्षा समिति की संपत्तियों का विवरण चुनावी हलफनामे में शामिल नहीं किया। इस पर मंत्री की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता विवेक रंजन पाण्डेय ने न्यायालय में पक्ष रखते हुए कहा कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अनुसार प्रत्याशी को केवल अपनी तथा अपने आश्रितों की संपत्ति का विवरण देना अनिवार्य है। मंत्री राजपूत ने अपने तथा अपनी आश्रित पत्नी की सभी संपत्तियों का पूर्ण विवरण शपथपत्र में प्रस्तुत किया था और किसी प्रकार की जानकारी नहीं छिपाई गई।

अधिवक्ता पाण्डेय ने बताया कि दोनों याचिकाएं विधानसभा चुनाव संपन्न होने के लगभग दो वर्ष बाद दायर की गईं, जो निर्वाचन कानूनों की भावना के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने भी न्यायालय से इन याचिकाओं को निरस्त किए जाने का आग्रह किया है। 

छवि धूमिल करने असत्य एवं भ्रामक याचिकाएं दायर की : मंत्री श्री राजपूत

फैसले के बाद अपनी प्रतिक्रिया में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि उन्होंने अब तक सात विधानसभा चुनाव लड़े हैं और कभी भी अपने चुनावी शपथपत्र में कोई जानकारी नहीं छिपाई। उन्होंने कहा कि उनके विरुद्ध आज तक कोई चुनाव याचिका भी प्रस्तुत नहीं हुई है। उनके अनुसार केवल मीडिया में सस्ती लोकप्रियता हासिल करने और उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से असत्य एवं भ्रामक तथ्यों के आधार पर रिट याचिकाएं दायर की गई थीं। उन्होंने कहा कि समान आधार वाली एक याचिका उच्च न्यायालय द्वारा खारिज की जा चुकी है, जबकि दूसरी याचिका पर अभी सुनवाई शेष है। मंत्री ने न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिलने का पूरा भरोसा है।

Share:

सागर में गुरु रविदास समरसता संकल्प कलश यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत, विधायक प्रदीप लारिया ने किया अभिनंदन

सागर में काशी से आई समरसता संकल्प कलश यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत, पुष्पवर्षा से हुआ अभिनंदन


तीनबत्ती न्यूज: 1 अगस्त 2026

सागर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित 'श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान' के अंतर्गत काशी (वाराणसी) से निकली समरसता संकल्प कलश यात्रा का शनिवार को सागर जिले में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के जिले में प्रवेश करते ही श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का अनुपम वातावरण देखने को मिला।

नरयावली विधानसभा क्षेत्र के बड़तूमा स्थित संत रविदास स्मारक पर यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस दौरान नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं अभियान संयोजक सुमेर सिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी सहित जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, संत समाज, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर समरसता संकल्प कलश का अभिनंदन किया। संत रविदास जी के जयघोष, भजन और भारत माता के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।



इन मार्गों से होकर आगे बढ़ी यात्रा

स्वागत कार्यक्रम के बाद कलश यात्रा बड़तूमा, मकरोनिया चौराहा, रजाखेड़ी चौराहा, सदर-अंबेडकर चौराहा, भगवानगंज स्थित संत रविदास मंदिर, सीहोरा और राहतगढ़ होते हुए विदिशा एवं रायसेन मार्ग से भोपाल के लिए रवाना हुई। यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।



समरसता और सामाजिक एकता का संदेश

आयोजकों के अनुसार यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने का अभियान है। काशी से लाया गया पवित्र जल, पावन माटी और समरसता संकल्प कलश संत गुरु रविदास जी के समता, सामाजिक न्याय, मानवता और राष्ट्र एकात्मता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बन रहा है।

भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि यह अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को समरसता, सद्भाव और राष्ट्रसेवा के सूत्र में जोड़ने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर निकली यह यात्रा पूरे प्रदेश में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश प्रसारित कर रही है।

Share:

सांसद डॉ. लता वानखेड़े के सवाल पर केंद्र का जवाब, IEPF दावों में देरी की वजह सामने

सांसद डॉ. लता वानखेड़े के सवाल पर केंद्र का जवाब: IEPF दावों में देरी की वजह बताई, निवेशकों की सुविधा के लिए कई कदम



तीनबत्ती न्यूज: 1 अगस्त 2026

नईं दिल्ली। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े द्वारा लोकसभा में पूछे गए प्रश्न के जवाब में केंद्र सरकार ने निवेशक शिक्षा एवं संरक्षण निधि (IEPF) से जुड़े दावों के निपटान में होने वाली देरी के कारणों का खुलासा किया है। साथ ही सरकार ने बताया कि निवेशकों की दावा न की गई परिसंपत्तियां वापस दिलाने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

---------------

वीडियो देखने क्लिक करे

परम पूज्य श्री रावतपुरा सरकार महाराज स्वयं घर-घर पहुँचे और गौमाता के लिए एक रोटी का आग्रह किया

--------------

कॉरपोरेट कार्य राज्य मंत्री ने लोकसभा में बताया कि निवेशक शिक्षा एवं संरक्षण निधि प्राधिकरण (IEPFA) समय-समय पर दावों के प्रसंस्करण और निपटान की समीक्षा करता है। समीक्षा में पाया गया कि दावों के निपटान में देरी मुख्य रूप से दावेदारों द्वारा अधूरे या त्रुटिपूर्ण दस्तावेज जमा करने, कंपनी के रिकॉर्ड से निवेशक विवरण का मेल नहीं होने, कंपनियों द्वारा समय पर सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने तथा उत्तराधिकार, हस्तांतरण या कानूनी विवाद वाले मामलों में अतिरिक्त जांच की आवश्यकता के कारण होती है।

मंत्री ने बताया कि निवेशकों की सुविधा के लिए IEPF की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन सर्च सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे निवेशक अपनी दावा न की गई परिसंपत्तियों की पहचान कर ऑनलाइन दावा प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा निवेशक जागरूकता शिविरों और 'सक्षम निवेशक' अभियान के माध्यम से निवेशकों को अपने केवाईसी विवरण, बैंक मैंडेट, संपर्क जानकारी और नामांकन अपडेट करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लाभांश को सीधे बैंक खाते में पहुंचाना और भविष्य में लाभांश या शेयरों के IEPF में स्थानांतरित होने की स्थिति को कम करना है।

यह भी पढ़ेंसांसद लता वानखेड़े ने रेल मंत्री से की मुलाकात, बीना में वंदे भारत और नई रेल लाइन की उठाई मांग

सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने अपने प्रश्न में पिछले पांच वर्षों के दौरान निवेशक शिक्षा एवं संरक्षण कोष में दावा रहित लाभांश, शेयर और अन्य निवेशक परिसंपत्तियों के वर्षवार हस्तांतरण, प्राप्त दावों, निपटाए गए और लंबित दावों की संख्या, दावों के निपटान में लगने वाले औसत समय, देरी के कारणों की समीक्षा तथा निवेशकों की दावा न की गई परिसंपत्तियों की वापसी को आसान बनाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी थी।

लोकसभा में दिए गए इस जवाब के माध्यम से केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि दावों के त्वरित निपटान के लिए प्रक्रिया में लगातार सुधार किए जा रहे हैं और निवेशकों को अपनी वित्तीय जानकारी अद्यतन रखने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

Share:

सागर में श्री रावतपुरा सरकार महाराज ने घर-घर जाकर गौमाता के लिए मांगी रोटी, भावुक हुए श्रद्धालु

हजारों को देने वाले संत आज गौमाता के लिए घर-घर पहुँचे, रोटी माँगते दिखे श्री रावतपुरा सरकार महाराज


तीनबत्ती न्यूज: 01 अगस्त, 2026

सागर। यह दृश्य केवल एक अभियान का नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, करुणा और गौसेवा की जीवंत मिसाल का था। आज सागर के पंतनगर क्षेत्र की गलियों में एक अनोखा भाव देखने को मिला, जब परम पूज्य श्री रावतपुरा सरकार महाराज श्री स्वयं घर-घर पहुँचे और हाथ जोड़कर गौमाता के लिए एक रोटी का आग्रह किया।

---------------

वीडियो देखने क्लिक करे

परम पूज्य श्री रावतपुरा सरकार महाराज स्वयं घर-घर पहुँचे और गौमाता के लिए एक रोटी का आग्रह किया

--------------

जिस संत के एक दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु घंटों प्रतीक्षा करते हैं, वही संत आज स्वयं प्रत्येक घर की चौखट पर खड़े होकर गौमाता के लिए रोटी माँगते दिखाई दिए। इस भावपूर्ण दृश्य ने लोगों के हृदय को छू लिया। परिवारों ने श्रद्धा और भाव-विभोर होकर गौमाता के लिए रोटियाँ समर्पित कीं। कई लोगों की आँखें नम हो गईं और उन्होंने इसे अपने जीवन का सौभाग्य बताया।


महाराज श्री ने कहा कि "घर की पहली रोटी गौमाता की है। यह केवल परंपरा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का प्राण है। जिस घर में गौसेवा का भाव होता है, वहाँ सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।"


उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे प्रतिदिन अपने घर से एक रोटी गौमाता के लिए अवश्य निकालें और इस सेवा को केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार बनाएँ।



"एक रोटी गाय के लिए" अभियान का उद्देश्य केवल गौमाता के लिए भोजन एकत्र करना नहीं, बल्कि हर घर में करुणा, सेवा और सनातन संस्कृति के संस्कारों को पुनर्जीवित करना है। जब स्वयं रावतपुरा सरकार महाराज श्री घर-घर जाकर रोटी माँग रहे हैं, तो यह प्रत्येक समाजजन के लिए एक मौन संदेश है कि गौसेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं और करुणा से बड़ा कोई धर्म नहीं।

यह भी पढ़े: सागर में पूज्य श्री रावतपुरा सरकार के सानिध्य में विश्व का विराट माँ राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुमकुमार्चन सम्पन्न, 50 हजार श्रद्धालुओं ने रचा आस्था का इतिहास

सागर की धरती पर आज का यह दृश्य वर्षों तक लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेगा—जहाँ एक संत ने उपदेश नहीं दिया, बल्कि स्वयं घर-घर जाकर सेवा का मार्ग दिखाया।

प्रत्येक शनिवार को महराज नगर के अलग अलग मुहल्लो वार्डो मे इस अभियान के माध्यम से एक रोटी गौ माता के लिए हर घर द्वार पहुँचेगे.

ये हुए शामिल

इस अभियान मे गौ माता के जयकारों के साथ भक्त पूर्व विधायक सुनील जैन ,प्रतिभा चौबे समर्थ दीक्षित,निधि जैन, सुशील पाण्डेय भरत तिवारी नीरज कोरी गोलू वरदान भाई पटेल रामेश्वर चौबे सहित सैकड़ो कि संख्या मे मातृशक्ति भक्त शामिल हुए.

Share:

सीएम डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ में कृषि सखियों से किया संवाद, प्राकृतिक खेती से बढ़ी किसानों की आय

झाबुआ में कृषि सखियों से मिले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बोले- प्राकृतिक खेती से बढ़ रही किसानों की आय


तीनबत्ती न्यूज: 31 जुलाई, 2026

झाबुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को झाबुआ जिले के दौरे के दौरान प्राकृतिक खेती अपनाने वाली कृषि सखियों और प्रगतिशील किसानों से संवाद कर उनके अनुभव जाने। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल लोगों की सेहत के लिए लाभकारी है, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने का भी प्रभावी माध्यम बन रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में कृषि क्षेत्र में नए अवसर पैदा हुए हैं और कृषि कल्याण वर्ष के तहत किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

कृषि सखी संगीता डामोर की सराहना

मुख्यमंत्री ने मेघनगर विकासखंड के ग्राम देवीगढ़ की कृषि सखी संगीता डामोर से प्राकृतिक खेती को लेकर चर्चा की। संगीता ने बताया कि उन्होंने पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया है और वर्तमान में अपने गांव सहित आसपास के 125 किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दे रही हैं। वे बीजामृत, जीवामृत और नीमास्त्र जैसे प्राकृतिक आदानों के उपयोग की जानकारी किसानों तक पहुंचा रही हैं।

उन्होंने बताया कि लगभग एक हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती करते हुए बेहतर फसल प्रबंधन अपनाने से गेहूं का उत्पादन 35 क्विंटल से बढ़कर 45 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हो गया है, जिससे उनकी आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।



प्रगतिशील किसान विमल भाबोर ने साझा किए अनुभव

मुख्यमंत्री ने झाबुआ विकासखंड के ग्राम खेड़ी निवासी प्रगतिशील किसान विमल भाबोर से भी संवाद किया। भाबोर ने बताया कि उनके पास 25 बीघा कृषि भूमि है और वे खेती के साथ पशुपालन भी करते हैं। वे पिछले पांच वर्षों से जैविक खेती तथा दो वर्षों से प्राकृतिक खेती कर रहे हैं।

उन्होंने राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत अपने खेत पर जैव संसाधन केंद्र (बीआरसी) स्थापित किया है, जहां जीवामृत, बीजामृत सहित अन्य प्राकृतिक आदान तैयार किए जाते हैं। इनका उपयोग वे स्वयं करने के साथ अन्य किसानों को भी उपलब्ध कराते हैं।

प्राकृतिक खेती से बढ़ी आय, मिला आत्मनिर्भर बनने का अवसर

विमल भाबोर ने बताया कि पहले खेती से उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 50 हजार रुपये का लाभ मिलता था, जबकि प्राकृतिक खेती अपनाने के बाद उनकी वार्षिक आय बढ़कर 1 लाख से 1.50 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

इसके अलावा मार्च से जून 2026 के दौरान जैव संसाधन केंद्र, नर्सरी, प्राकृतिक सब्जियों एवं फलों तथा वर्मी कम्पोस्ट से भी उन्हें अतिरिक्त आय प्राप्त हुई। मुख्यमंत्री ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती उत्पादन लागत कम करने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अन्य किसानों को भी इस दिशा में प्रेरित करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी कृषि सखियों और किसान बहनों को आगामी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं।


Share:

खुरई में 4.18 करोड़ के नेचुरल सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक को तकनीकी स्वीकृति, जल्द शुरू होगा निर्माण

खुरई को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधा: 4.18 करोड़ रुपये के नेचुरल सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक को तकनीकी स्वीकृति



तीनबत्ती न्यूज|31 जुलाई 2026

सागर । सागर जिले के खुरई में खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 4 करोड़ 18 लाख 33 हजार रुपये की लागत से बनने वाले नेचुरल सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के निर्माण के लिए तकनीकी स्वीकृति जारी कर दी है। यह परियोजना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 10 जनवरी को खुरई की आमसभा में की गई घोषणा के अनुरूप आगे बढ़ाई जा रही है।

लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, परियोजना के लिए 358.49 लाख रुपये के सिविल कार्य तथा 59.84 लाख रुपये के विद्युतीकरण कार्य को तकनीकी मंजूरी प्रदान की गई है। दोनों कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसके पूर्ण होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

यह अत्याधुनिक एथलेटिक्स ट्रैक खुरई के गूलर रोड स्थित 2.50 हेक्टेयर भूमि पर विकसित किए जा रहे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बनाया जाएगा। यह परियोजना पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह के प्रयासों का परिणाम है।

सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण ब्लैक रबर ग्रेन्यूल्स, ईपीडीएम और पॉलीयुरेथेन/लेटेक्स ग्लू जैसी आधुनिक सामग्रियों से किया जाएगा। इस प्रकार का ट्रैक हर मौसम में उपयोग योग्य होता है, खिलाड़ियों को बेहतर शॉक एब्जॉर्प्शन प्रदान करता है, जिससे चोट लगने की संभावना कम होती है। साथ ही इसका रखरखाव आसान और टिकाऊपन अधिक होता है, जिससे लंबे समय में लागत की भी बचत होती है।

पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य खुरई के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि यहां से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकें। उन्होंने कहा कि भविष्य में खुरई में बड़े खेल आयोजनों के होने से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी और युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।


Share:

सुरखी में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया गौशाला निरीक्षण, बंजारी माता मंदिर के नए निर्माण का भूमिपूजन

सुरखी में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गौशाला का किया निरीक्षण, बंजारी माता मंदिर के नए निर्माण का किया भूमिपूजन


तीनबत्ती न्यूज |31 जुलाई 2026

सागर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शुक्रवार को सुरखी स्थित सांवरे सरकार गौशाला का निरीक्षण किया और बंजारी माता मंदिर में नव मंदिर निर्माण के लिए विधि-विधान से भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने गौ सेवा और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि "मंदिर और गौशालाएं हमारी आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा की अमूल्य धरोहर हैं।"

मंत्री राजपूत अपनी धर्मपत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह राजपूत के साथ गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध कथावाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज का आशीर्वाद लिया। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया के साथ उन्होंने गौशाला और मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा गौ सेवा से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सांवरे सरकार के दर्शन कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।



इसके पश्चात मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बंजारी माता मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता रानी के दर्शन-पूजन कर नए मंदिर निर्माण का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और मंदिर निर्माण में हरसंभव सहयोग जारी रहेगा।

धार्मिक स्थलों के विकास का दिलाया भरोसा

मंत्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा के धार्मिक स्थलों और आस्था केंद्रों का लगातार सौंदर्यीकरण एवं विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग से गौशाला तक पक्की सड़क, मंदिर परिसर में हाईमास्ट लाइट सहित कई विकास कार्य कराए गए हैं, जिससे आश्रम और मंदिर परिसर का स्वरूप भव्य हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और पुनर्जीवन का ऐतिहासिक कार्य हुआ है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार गौ संरक्षण, गौशालाओं के विकास, मंदिरों के संरक्षण और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मंदिर समिति ने जताया आभार

मंदिर समिति एवं पंडित विपिन बिहारी जी महाराज ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले मुख्य मार्ग से मंदिर तक पहुंचने में लोगों को कठिनाई होती थी, जिसे देखते हुए मंत्री ने पक्की सड़क का निर्माण कराया। साथ ही मंदिर परिसर में प्रकाश व्यवस्था और अन्य निर्माण कार्य भी कराए गए, जिससे श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिली।

कार्यक्रम में सरमन सिंह, अरुण गौतम, कमलेश पांडेय, सुमन यादव खरी, विजय सिंह, सतेंद्र सिंह सहित मंदिर समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share:

सांसद लता वानखेड़े ने रेल मंत्री से की मुलाकात, बीना में वंदे भारत और नई रेल लाइन की उठाई मांग

सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने रेल मंत्री से की मुलाकात, बीना में वंदे भारत और मंडी बामोरा में प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की उठाई मांग


• ललितपुर-सागर-करेली-छिंदवाड़ा नई रेल लाइन की संशोधित डीपीआर जल्द मंजूर कर निर्माण कार्य शुरू कराने का भी किया आग्रह


तीनबत्ती न्यूज | 31 जुलाई 2026

सागर: लोकसभा सत्र के दौरान सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य भेंट कर सागर संसदीय क्षेत्र की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं से जुड़ा मांगपत्र सौंपा। उन्होंने बीना जंक्शन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव, मंडी बामोरा रेलवे स्टेशन पर डॉ. अंबेडकर नगर–प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज तथा ललितपुर-सागर-करेली-छिंदवाड़ा नई रेल लाइन की संशोधित डीपीआर को शीघ्र मंजूरी देने की मांग की।

सांसद डॉ. वानखेड़े ने रेल मंत्री को बताया कि सागर लोकसभा क्षेत्र मध्यप्रदेश का प्रमुख औद्योगिक, शैक्षणिक और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र होने के बावजूद यहां किसी भी वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव नहीं है। उन्होंने रानी कमलापति (भोपाल)-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस का बीना जंक्शन पर मात्र दो मिनट का स्टॉपेज देने का अनुरोध किया, जिससे सागर, बीना और आसपास के हजारों यात्रियों को आधुनिक रेल सेवा का लाभ मिल सके।

उन्होंने मंडी बामोरा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 14115/14116 डॉ. अंबेडकर नगर (इंदौर)-प्रयागराज एक्सप्रेस के ठहराव की भी मांग उठाई। सांसद ने कहा कि कुरवाई, सिरोंज और शमशाबाद विधानसभा क्षेत्रों के लोगों के लिए मंडी बामोरा सबसे निकट का प्रमुख रेलवे स्टेशन है। इन क्षेत्रों में आज भी रेल लाइन उपलब्ध नहीं है और प्रतिदिन हजारों यात्री इसी स्टेशन से सफर करते हैं। इसके बावजूद प्रयागराज एक्सप्रेस का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

नई रेल लाइन को बताया गेम चेंजर परियोजना

सांसद डॉ. वानखेड़े ने ललितपुर-सागर-करेली-छिंदवाड़ा नई रेल लाइन की संशोधित डीपीआर को जल्द मंजूरी देकर सर्वे और निर्माण कार्य शुरू कराने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना बुंदेलखंड, महाकौशल और सतपुड़ा क्षेत्र को महाराष्ट्र से जोड़ने वाली एक दूरदर्शी और रणनीतिक रेल परियोजना है।

उन्होंने बताया कि संशोधित डीपीआर के माध्यम से पहाड़ी और वन क्षेत्रों को बाईपास करते हुए परियोजना को अधिक व्यावहारिक और आर्थिक रूप से लाभकारी बनाया गया है। यह रेल मार्ग उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच सबसे कम दूरी वाला वैकल्पिक रेल कॉरिडोर बन सकता है, जिससे यात्रियों और माल परिवहन दोनों को बड़ा लाभ मिलेगा।

दिल्ली से नागपुर तक बनेगा सबसे छोटा रेल मार्ग

सांसद ने कहा कि इस रेल लाइन के निर्माण के बाद दिल्ली-ललितपुर-सागर-करेली-छिंदवाड़ा-नागपुर के माध्यम से दक्षिण भारत के लिए सबसे छोटा और तेज रेल मार्ग उपलब्ध होगा। इससे ईंधन और परिचालन लागत में कमी आएगी तथा वर्तमान व्यस्त रेल मार्गों पर दबाव भी कम होगा।

उन्होंने कहा कि परियोजना पूरी होने पर सागर रेलवे स्टेशन एक महत्वपूर्ण जंक्शन के रूप में विकसित होगा, जिससे रेलवे के राजस्व में वृद्धि होगी। साथ ही डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर स्मार्ट सिटी, बीना रिफाइनरी, सैन्य प्रतिष्ठानों, टाइगर रिजर्व और पूरे क्षेत्र के औद्योगिक, शैक्षणिक एवं पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी। यह रेल लाइन राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर) के समानांतर विकसित होकर राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को भी मजबूत बनाएगी।

अंत में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने रेल मंत्री से आग्रह किया कि संशोधित डीपीआर को शीघ्र मंजूरी प्रदान कर सर्वेक्षण एवं निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि बुंदेलखंड, महाकौशल और सतपुड़ा क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल सके।


Share:

सागर: नगर निगम कमिश्नर ने किया डेयरियों का निरीक्षण: दो डेयरियों पर ₹10-10 हजार जुर्माना, 3 दिन में हटाने के आदेश

सागर में डेयरियों पर निगम की सख्ती: गोपालगंज के दो संचालकों पर ₹10-10 हजार जुर्माना, 3 दिन में शहर से बाहर हटाने के निर्देश


तीनबत्ती न्यूज: 31 जुलाई 2026

सागर। सागर नगर निगम ने शहर के भीतर संचालित डेयरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम आयुक्त एवं सागर स्मार्ट सिटी के कार्यकारी निदेशक राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को गोपालगंज क्षेत्र का निरीक्षण कर डेयरी संचालकों सौरभ यादव और अखिलेश यादव पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। साथ ही दोनों संचालकों को तीन दिन के भीतर अपनी डेयरियां शहर से बाहर स्थानांतरित करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त राजकुमार खत्री ने गोपालगंज क्षेत्र में सड़क किनारे खाली प्लॉट पर गोबर और अन्य अपशिष्ट फैला हुआ पाया, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में गंदगी फैलाने वाले डेयरी संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

___________

देखे वीडियो, क्लिक करे

सागर: गोपालगंज की दो डेयरियों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, ₹10-10 हजार जुर्माना, 3 दिन में हटाने के आदेश

____________

निगमायुक्त ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम, 2026 के तहत शहर में गंदगी फैलाने वालों पर भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ आवश्यक होने पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने का भी प्रावधान है। उन्होंने निगम अमले को नियमों के तहत सख्ती से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


3 दिन में डेयरी नहीं हटाई तो होगी कठोर कार्रवाई

राजकुमार खत्री ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित तीन दिन की समयसीमा के भीतर डेयरी शहर से बाहर नहीं हटाई गई तो नगर निगम नियमानुसार और अधिक कठोर कार्रवाई करेगा। उन्होंने अधिकारियों को शहर में संचालित सभी डेयरियों का लगातार निरीक्षण करने और डेयरी विस्थापन परियोजना हफसिली में आवंटित भूखंडों पर डेयरियों को स्थानांतरित कराने के निर्देश दिए।

पशु विचरण मुक्त शहर बनाने पर जोर

निगमायुक्त ने कहा कि सागर को पहले ही पशु विचरण मुक्त शहर घोषित किया जा चुका है। शहर के भीतर डेयरी संचालन के कारण सड़कों पर पशुओं का विचरण बढ़ता है, जिससे यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। गोबर और अन्य अपशिष्ट से स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित होती है तथा नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने डेयरी संचालकों से नगर निगम द्वारा विकसित हफसिली डेयरी विस्थापन परियोजना में आवंटित प्लॉटों पर अपनी डेयरी स्थापित करने की अपील करते हुए कहा कि इससे डेयरी व्यवसाय भी व्यवस्थित होगा और शहर की स्वच्छता व यातायात व्यवस्था बेहतर बनेगी।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त, नगर निगम के इंजीनियर, अतिक्रमण प्रभारी, जोन प्रभारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।


Share:

टीकमगढ़ में सीएमएचओ कार्यालय का एमपीडब्ल्यू ₹10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार,: लोकायुक्त पुलिस सागर की कार्रवाई

टीकमगढ़ में लोकायुक्त सागर की बड़ी कार्रवाई: अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटर बनाने के नाम पर मांगी रिश्वत, MPW ₹10,000 की पहली किस्त लेते रंगे हाथों गिरफ्तार


तीनबत्ती न्यूज: 31 जुलाई ,2026

टीकमगढ़ / सागर: लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देशों और उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में लोकायुक्त संभाग सागर की टीम ने शुक्रवार को टीकमगढ़ में एक सफल ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया है। लोकायुक्त पुलिस ने सीएमएचओ कार्यालय टीकमगढ़ में पदस्थ पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता (MPW) को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा।

यह भी पढ़ें : 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए पूर्व EPFO कमिश्नर को 5 साल की सजा: ₹5 लाख का जुर्माना : EOW सागर ने पकड़ा था रिश्वत लेते

यह है पूरा मामला: 

छतरपुर जिले के नगर परिषद वारा निवासी 23 वर्षीय अरविंद सिंह राजपूत और उनके मित्र नरेंद्र राजपूत को जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ में कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती की जानकारी मिली थी। जब दोनों फॉर्म भरने सीएमएचओ कार्यालय टीकमगढ़ पहुंचे, तो वहां आवक-जावक शाखा में अटैच एमपीडब्ल्यू देशराज सिंह घोष (55 वर्ष) से उनकी मुलाकात हुई।आरोपी देशराज सिंह घोष ने दोनों युवाओं को कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर भर्ती कराने के एवज में ₹50,000 रिश्वत की मांग की।

यह भी पढ़ें: PM आवास योजना की किस्त के लिए 8 हजार की रिश्वत लेते रोजगार सहायक को रंगे हाथों पकड़ा लोकायुक्त पुलिस सागर ने 

शिकायत और सत्यापन:

रिश्वत मांगे जाने से परेशान होकर आवेदक अरविंद सिंह राजपूत ने 28 जुलाई 2026 को लोकायुक्त कार्यालय सागर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई। लोकायुक्त टीम द्वारा शिकायत की गोपनीयता से जांच और सत्यापन कराया गया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई।

डाकघर के सामने रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी:

शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से 31 जुलाई 2026 को ट्रैप आयोजित किया। जैसे ही आरोपी देशराज सिंह घोष ने कलेक्ट्रेट उप डाकघर टीकमगढ़ के सामने गेट पर पहली किस्त के रूप में ₹10,000 की रिश्वत राशि स्वीकार की, पहले से घात लगाए बैठी लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

कार्रवाई जारी: 

यह सफल ट्रैप कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक कमल सिंह उइके एवं निरीक्षक मंजू किरण तिर्की के नेतृत्व में लोकायुक्त पुलिस सागर के स्टाफ द्वारा की गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share:

बीना: पुष्पक एक्सप्रेस के शौचालय में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जीआरपी जांच में जुटी

पुष्पक एक्सप्रेस से सनसनी: जनरल कोच के शौचालय में फंदे से लटका मिला युवक का शव : बीना रेलवे जंक्शन पर उतारा


तीनबत्ती न्यूज: 31 जुलाई 2026

सागर: भोपाल से ललितपुर जा रही ट्रेन संख्या 12534 पुष्पक एक्सप्रेस में गुरुवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब जनरल कोच के शौचालय की खिड़की पर एक यात्री का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रेलवे कंट्रोल को अलर्ट किया गया और ट्रेन को बीना रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर रोक दिया गया। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

---------------

देखे वीडियो : क्लिक करे

गौसेवा में नजर आईं कलेक्टर प्रतिभा पाल, अनाथ बछिया को बोतल से पिलाया दूध, गौशाला में किया पौधारोपण

--------------

गार्ड ने दी कंट्रोल रूम को सूचना

जानकारी के अनुसार, पुष्पक एक्सप्रेस गुरुवार रात करीब 10 बजे भोपाल स्टेशन से रवाना होकर ललितपुर की ओर जा रही थी। देर रात करीब 12 बजे ट्रेन के गार्ड ने जनरल कोच के शौचालय की खिड़की पर एक युवक का शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद तत्काल रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, जिसके निर्देश पर ट्रेन को बीना स्टेशन पर रोका गया।

यह भी पढ़ें : 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए पूर्व EPFO कमिश्नर को 5 साल की सजा: ₹5 लाख का जुर्माना : EOW सागर ने पकड़ा था रिश्वत लेते

आधार कार्ड से हुई पहचान

जीआरपी ने मृतक की तलाशी ली तो उसके पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान गोरावर सिंह (30 वर्ष), पिता कुंजीलाल, निवासी कलीन चौक पदनिया, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई।

भोपाल से गेट पर बैठकर कर रहा था यात्रा

ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने पुलिस को बताया कि युवक भोपाल रेलवे स्टेशन से ही जनरल कोच के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहा था। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

हर पहलू की जांच में जुटी जीआरपी

जीआरपी बीना ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या सहित अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share:

5 लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए पूर्व EPFO कमिश्नर को 5 साल की सजा: ₹5 लाख का जुर्माना : EOW सागर ने पकड़ा था रिश्वत लेते

5 लाख की रिश्वत लेने के मामले में पूर्व ईपीएफओ EPFO क्षेत्रीय आयुक्त को 5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया ₹5 लाख जुर्माना

• प्रसिद्ध बीड़ी फर्म बी आर इंड कंपनी के संचालक अनिरुद्ध पिंपलापुरे से ली थी रिश्वत



तीनबत्ती न्यूज:30 जुलाई 2026

सागर।  मध्यप्रदेश के सागर में विशेष अदालत विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), सागर एस हाशमी ने बहुचर्चित रिश्वत प्रकरण में तत्कालीन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय आयुक्त  (रीजनल कमिश्नर) सतीश कुमार को दोषी करार देते हुए 5 वर्ष के कठोर कारावास एवं 5 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। सजा सुनाए जाने के बाद आरोपी को न्यायालय से सीधे जेल भेज दिया गया। EOW सागर ने सतीश कुमार को रिश्वत लेते हुए पकड़ा था ।



-------

संबंधित खबर पढ़ने क्लिक करे

कर्मचारी भविष्य निधि, सागर संभाग का रीजनल कमिश्नर 5 लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडा गया★ Eow जबलपुर और सागर की संयुक्त कार्यवाई★ बीड़ी फर्म बी आर एन्ड कम्पनी के अनिरुध्द पिम्पलापुरे ने की थी शिकायत★श्रमिक दिवस पर बी आर एन्ड कम्पनी को पुरस्कृत करने वाले रीजनल कमिश्नर सतीश कुमार ने मांगी रिश्वत

------------


यह मामला जून 2022 का है, जब आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) सागर जबलपुर की संयुक्त टीम ने सतीश कुमार को उनके सनराइज टाउन स्थित आवास पर 5 लाख रुपये की पहली किस्त रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

---------------

देखे वीडियो : क्लिक करे

गौसेवा में नजर आईं कलेक्टर प्रतिभा पाल, अनाथ बछिया को बोतल से पिलाया दूध, गौशाला में किया पौधारोपण

--------------


 (ट्रैप कार्यवाई का फाइल फोटो)

10 लाख रुपये की मांगी थी रिश्वत

जांच के अनुसार, सतीश कुमार ने सागर की प्रतिष्ठित निर्माण कंपनी बीआर एंड कंपनी के संचालक अनिरुद्ध पिंगलापुरे से 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोप था कि कंपनी में कर्मचारियों के ईपीएफ कटौती से जुड़ी अनियमितताओं को सुधारने तथा श्रम कानूनों के तहत कार्रवाई नहीं करने के एवज में यह रकम मांगी गई थी।

यह भी पढ़ें: PM आवास योजना की किस्त के लिए 8 हजार की रिश्वत लेते रोजगार सहायक को रंगे हाथों पकड़ा लोकायुक्त पुलिस सागर ने

साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने सुनाया फैसला

ईओडब्ल्यू ने मामले की जांच पूरी कर न्यायालय में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने दस्तावेजी साक्ष्य और गवाह प्रस्तुत किए। सभी तथ्यों और सबूतों पर विचार करने के बाद विशेष अदालत ने आरोपी सतीश कुमार को दोषी मानते हुए 5 वर्ष के कारावास और 5 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।सजा सुनाए जाने के बाद आरोपी ने कोर्ट से निकलते समय अपने चेहरे को कपड़े से ढंक लिया। इसके बाद पुलिस उसे जेल लेकर गई।


यह भी  पढ़ें: जन विश्वास अभियान: 7 अगस्त से हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेगी मोहन सरकार, मंत्री और अधिकारी सुनेंगे समस्याएं


                         डीएसपी उमा आर्य 

Eow की डीएसपी उमा आर्य ने बताया कि अदालत में  रिश्वत के मामले में चालान पेश किया था । आज माननीय न्यायालय ने आरोपी सतीश कुमार को दोषी मानते हुए 5 वर्ष के कारावास और 5 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। 




Share:

BMC सागर में बड़ी चिकित्सा सफलता: 70 वर्षीय महिला के पेट से 1 किलो की विशाल गांठ निकाली, हाई-रिस्क सर्जरी रही सफल

BMC सागर में बड़ी चिकित्सा सफलता: 70 वर्षीय महिला के पेट से 1 किलो की विशाल गांठ निकाली, हाई-रिस्क सर्जरी रही सफल



तीनबत्ती न्यूज:  30 जुलाई 2026

सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी), सागर ने एक बार फिर जटिल शल्य चिकित्सा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। बीएमसी के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की विशेषज्ञ टीम ने 70 वर्षीय महिला के पेट से लगभग 1 किलोग्राम वजनी और 15×20 सेंटीमीटर आकार की विशाल एडनेक्सल (ओवेरियन) सिस्ट को सफलतापूर्वक निकालकर मरीज को नई जिंदगी दी।

बड़ा बाजार निवासी श्रीमती मुन्नी बाई लंबे समय से पेट दर्द और सूजन से परेशान थीं। जांच में उनके पेट एवं श्रोणि क्षेत्र में बड़ी गांठ पाई गई। अल्ट्रासाउंड और सीईसीटी जांच के बाद इसे एडनेक्सल सिस्ट के रूप में चिन्हित किया गया।

मरीज पिछले चार वर्षों से क्रॉनिक डायरिया की समस्या से भी पीड़ित थीं, जिससे ऑपरेशन का जोखिम काफी बढ़ गया था। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सभी आवश्यक जांच और हाई-रिस्क कंसेंट के बाद सर्जरी का निर्णय लिया।

18 जुलाई 2026 को विभागाध्यक्ष डॉ. शीला जैन के नेतृत्व में सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रियंका पटेल, डॉ. सिफ्टी बंगा, स्नातकोत्तर छात्रा डॉ. रिंशु सुजोरिया, स्क्रब नर्स राखी गौतम एवं आकांक्षा वर्मा की टीम ने एक्सप्लोरेटरी लैपरोटॉमी कर दाहिनी ओर स्थित विशाल सिस्ट को सुरक्षित रूप से निकाल दिया।

सर्जरी की सफलता में एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. सर्वेश जैन एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल एनेस्थीसिया प्रबंधन और सतत मॉनिटरिंग से ऑपरेशन सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

ऑपरेशन के बाद मरीज की रिकवरी सामान्य रही और उन्हें स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालिया फॉलो-अप में मरीज पूरी तरह स्वस्थ और दर्दमुक्त पाई गईं।

बीएमसी के अधिष्ठाता डॉ. पी. एस. ठाकुर ने सफल ऑपरेशन पर पूरी चिकित्सकीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान में आधुनिक सुविधाओं और अनुभवी विशेषज्ञों की बदौलत अब जटिल एवं हाई-रिस्क सर्जरी भी सफलतापूर्वक की जा रही हैं। उन्होंने इसे बुंदेलखंड क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।


Share:

सागर: कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मध्य भारत एग्रो प्रोडक्ट्स लिमिटेड की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण उर्वरक आपूर्ति के दिए निर्देश

सागर: किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना प्राथमिकता, कलेक्टर प्रतिभा पाल ने एग्रो कंपनी को दिए सख्त निर्देश



तीनबत्ती न्यूज: 30 जुलाई 2026

सागर। जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने और औद्योगिक गतिविधियों की समीक्षा के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सौंरई स्थित मध्य भारत एग्रो प्रोडक्ट्स लिमिटेड (एमबीएपीएल) के प्रबंधन एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कंपनी की उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, उर्वरकों की आपूर्ति व्यवस्था तथा पर्यावरणीय मानकों के पालन की विस्तृत समीक्षा की गई।

कंपनी प्रबंधन ने कलेक्टर को बताया कि संयंत्र में एसएसपी, एनपीके, सल्फ्यूरिक एसिड, बेनिफिशिएटेड रॉक फॉस्फेट (बीआरपी) सहित विभिन्न उर्वरकों एवं कृषि उपयोगी उत्पादों का निर्माण किया जाता है। साथ ही गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनाई जा रही तकनीकों की भी जानकारी दी गई।

बैठक में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कृषि प्रधान जिले में किसानों को सही समय पर मानक गुणवत्ता वाले उर्वरक उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बाजार में भेजे जाने वाले सभी उर्वरक निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हों तथा लैब टेस्टिंग और सैंपल रिपोर्ट की नियमित समीक्षा की जाए। इसके अलावा फैक्ट्री में औद्योगिक सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

अपशिष्ट प्रबंधन पर भी रही विशेष नजर

बैठक के दौरान कंपनी द्वारा विभिन्न उत्पादों के निर्माण से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों के सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। कंपनी ने बताया कि फॉस्फोरिक अम्ल संयंत्र से निकलने वाले जिप्सम को अधिकृत सीमेंट निर्माण इकाइयों को दिया जाता है, जबकि बीआरपी संयंत्र से निकलने वाली टेलिंग का उपयोग संयंत्र परिसर में भूमि समतलीकरण और उद्यान विकास कार्यों में किया जा रहा है।

वहीं सल्फ्यूरिक अम्ल संयंत्र से निकलने वाले स्पेंट कैटेलिस्ट और सल्फर स्लज जैसे हानिकारक अपशिष्टों का निस्तारण अधिकृत टीएसडीएफ संचालक के माध्यम से किया जाता है।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अपशिष्ट प्रबंधन की सभी प्रक्रियाएं केंद्रीय एवं राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों और पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप ही संचालित हों। साथ ही आगामी कृषि सीजन को देखते हुए कृषि विभाग और जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी, एसडीएम श्रीमती आरती यादव तथा एमबीएपीएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

भोपाल में महापौर मालती राय ने नीतू तिवारी शुक्ला को किया सम्मानित, ऑल इंडिया मेरिट में रहीं प्रथम • नगरनिगम सागर की असिस्टेंट अकाउंटेंट है नीतू

भोपाल में महापौर मालती राय ने नीतू तिवारी शुक्ला को किया सम्मानित, ऑल इंडिया मेरिट में रहीं प्रथम

• नगरनिगम सागर की असिस्टेंट अकाउंटेंट है नीतू


तीनबत्ती न्यूज:  30 जुलाई 2026

सागर। नगर निगम सागर में पदस्थ असिस्टेंट अकाउंटेंट श्रीमती नीतू तिवारी शुक्ला ने अखिल भारतीय स्थानीय स्व-शासन संस्थान द्वारा आयोजित डिप्लोमा इन लोकल गवर्नमेंट फाइनेंशियल मैनेजमेंट की फरवरी-2026 परीक्षा में ऑल इंडिया मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर नगर निगम सागर, मध्यप्रदेश और जिले का गौरव बढ़ाया है।

देशभर के प्रतिभागियों के बीच सर्वोच्च स्थान हासिल करने पर भोपाल के शिवाजी नगर स्थित राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह में भोपाल की महापौर मालती राय ने नीतू तिवारी शुक्ला को 'सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट' प्रदान कर सम्मानित किया।

---------------

देखे वीडियो : क्लिक करे

गौसेवा में नजर आईं कलेक्टर प्रतिभा पाल, अनाथ बछिया को बोतल से पिलाया दूध, गौशाला में किया पौधारोपण

--------------

महापौर मालती राय ने कहा कि स्थानीय स्वशासन संस्थाओं में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की ऐसी उपलब्धियां पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने नीतू तिवारी शुक्ला के समर्पण, मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें: PM आवास योजना की किस्त के लिए 8 हजार की रिश्वत लेते रोजगार सहायक को रंगे हाथों पकड़ा लोकायुक्त पुलिस सागर ने

समारोह में संस्थान के संयोजक के.एल. शर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार डी.पी. तिवारी, वरिष्ठ पदाधिकारी, प्राध्यापक, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे। इस दौरान स्थानीय निकायों के लिए दक्ष मानव संसाधन तैयार करने में संस्थान की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का सम्मान किया गया।

नीतू तिवारी शुक्ला की इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर नगर निगम सागर के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, सहकर्मियों तथा शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। 

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive