Editor: Vinod Arya | 94244 37885

11 हजार पौधारोपण के संकल्प की ओर बढ़ रहा संकल्प फाउंडेशन, किशोर न्याय बोर्ड परिसर में लगाए 20 पौधे

11 हजार पौधारोपण के संकल्प की ओर बढ़ रहा संकल्प फाउंडेशन, किशोर न्याय बोर्ड परिसर में लगाए 20 पौधे

तीनबत्ती न्यूज: 11 जुलाई, 2026

सागर। शहर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से संकल्प फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे 11 हजार पौधारोपण अभियान के तहत शनिवार को किशोर न्याय बोर्ड परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सागर की महापौर संगीता सुशील तिवारी, विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायाधीश अंकित श्रीवास्तव और किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट वीणा अग्निहोत्री की मौजूदगी में विभिन्न प्रजातियों के 20 पौधे रोपे गए।



संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने बताया कि संस्था ने 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है और अब तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 1,250 पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अभियान को अब वार्ड स्तर तक विस्तारित किया जा रहा है, जहां वार्ड प्रेसिडेंट स्थानीय नागरिकों के सहयोग से पौधारोपण और पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी निभाएंगे।

महापौर संगीता सुशील तिवारी ने फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए नागरिकों से पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने की अपील की। वहीं न्यायाधीश अंकित श्रीवास्तव ने कहा कि वृक्षारोपण समाज और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रधान मजिस्ट्रेट वीणा अग्निहोत्री ने पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।


रिशांक तिवारी ने बताया कि शहर के विभिन्न सार्वजनिक और संस्थागत परिसरों में पौधारोपण अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि उनके आसपास किसी सार्वजनिक स्थान पर पौधारोपण के लिए जगह उपलब्ध है तो इसकी जानकारी संकल्प फाउंडेशन को दें, ताकि वहां पौधे लगाकर उनके संरक्षण की व्यवस्था भी की जा सके।

ये रहे शामिल

कार्यक्रम में जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती किरण शर्मा, भगवत शरण वनवारिया, सुरेंद्र सेन, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य वंदना तोमर, चंद्रप्रकाश शुक्ला,टिंकू साहू, महक समैया, निष्कर्ष दुबे, संचित शुक्ला, सोनिल पाठक, शुभम नामदेव, नमन चौबे, शुभम सागर, शिवांक तिवारी, सचिन, सागर जाटव एवं मोनू लाड़िया, किशोर न्याय बोर्ड तथा संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी सहित संकल्प फाउंडेशन के पदाधिकारी, वार्ड प्रेसिडेंट, सदस्यगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।  

 

Share:

जेरा बांध से बदलेगी सुरखी की तस्वीर, 15 हजार एकड़ भूमि होगी सिंचित: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

जेरा बांध से बदलेगी सुरखी की तस्वीर, 15 हजार एकड़ भूमि होगी सिंचित: गोविंद सिंह राजपूत


तीनबत्ती न्यूज:11 जुलाई, 2026

सागर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शनिवार को सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंगारमुंडी, मनेशिया, ढकरई, मूड़री, सेवन और करहद में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिंचाई क्रांति से सुरखी के किसानों की तकदीर बदल रही है और क्षेत्र विकास के मामले में प्रदेश की अग्रणी विधानसभा बन चुका है।

मंत्री राजपूत ने बताया कि 171 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जेरा सिंचाई परियोजना से 23 गांवों की करीब 15 हजार एकड़ भूमि सिंचित होगी, जिससे लगभग 10 हजार किसान परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने के बाद सुरखी के किसान भी पंजाब की तरह साल में तीन फसलें लेने में सक्षम होंगे।

उन्होंने बताया कि मसुरहाई, बांसाखाहर, देवलचैरी, ढकरई, मूड़री, करहद, महुआखेड़ाकला, सेमराकला, सेमराघोना, सेमराघाट, सेवन, सिंगारचैरी, सिंगारमुंडी, ताजपुर, मिडवासा, तोड़ातरफदार और रीछई सहित कई गांवों को वर्षभर सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा।

मंत्री राजपूत ने कहा कि टेहरा बांध और मिडवासा बांध परियोजनाओं से भी हजारों एकड़ भूमि सिंचित होगी। सरकार का लक्ष्य हर खेत तक पानी पहुंचाना और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, कृषि यंत्रीकरण, उन्नत बीज और सिंचाई परियोजनाओं ने किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सुरखी विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। 650 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले जैसीनगर पहुंच मार्ग से हजारों लोगों को आवागमन का लाभ मिलेगा। साथ ही सीसी रोड, पुल-पुलियों और ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष रामबाबू सिंह, सुखदेव मिश्रा, लोकमन लोधी, एडवोकेट अर्जुन पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।


Share:

राष्ट्रीय वॉटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप: सागर की तीन बेटियों ने जीते पदक, विधायक शैलेंद्र जैन ने किया सम्मान

राष्ट्रीय वॉटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में चमकीं सागर की बेटियां, विधायक शैलेंद्र जैन ने किया सम्मान

तीनबत्ती न्यूज:11 जुलाई, 2026

सागर। विशाखापट्टनम में आयोजित राष्ट्रीय कैनोइंग एवं कयाकिंग जूनियर एवं सब-जूनियर ट्रैक प्रतियोगिता में पदक जीतकर सागर जिले का गौरव बढ़ाने वाली तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सम्मान किया। उन्होंने खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मेडल पहनाकर उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भूमिका राय ने सी-2 500 मीटर स्पर्धा में रजत और सी-4 1000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। वहीं रोशनी पटेल ने कयाकिंग 1000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। रजनी रैकवार ने 1000 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीतकर सागर को गौरवान्वित किया।

इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि सागर की बेटियों ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि उचित अवसर और संसाधन मिलने पर जिले की प्रतिभाएं देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जल क्रीड़ा के क्षेत्र में सागर का भविष्य उज्ज्वल है और आने वाले समय में यहां से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

विधायक ने खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों और अभिभावकों को भी बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और मार्गदर्शन से ही बेटियां इस मुकाम तक पहुंची हैं।

सम्मान समारोह में हिंदी साहित्य कला अकादमी के अध्यक्ष पलाश सुरजन, दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता, प्रशिक्षक आकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



Share:

Sagar News: पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी की बेटी अंजली चौहान ने IISc बेंगलुरु से एमटेक कर बढ़ाया सागर का गौरव

सागर पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी की बेटी अंजली चौहान ने IISc बेंगलुरु से एम.टेक. कर बढ़ाया जिले का गौरव, प्रतिष्ठित कंपनी में हुआ चयन

▪️GATE-2023 में ऑल इंडिया रैंक-13 हासिल कर बनाई राष्ट्रीय पहचान, अब एम.टेक. पूरी करते ही मिला आकर्षक पैकेज पर जॉब ऑफर


तीनबत्ती न्यूज: 11 जुलाई, 2026

सागर। सागर पुलिस कंट्रोल रूम के प्रभारी उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान की पुत्री अंजली चौहान ने देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान Indian Institute of Science (IISc) बेंगलुरु से एम.टेक. की उपाधि प्राप्त कर सागर जिले का गौरव बढ़ाया है। अंजली की इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग सहित शहर के विभिन्न वर्गों में खुशी का माहौल है।

अंजली चौहान ने अपनी प्रतिभा का परिचय वर्ष 2023 में उस समय दिया था, जब उन्होंने बी.टेक. के अंतिम वर्ष में आयोजित GATE परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR)-13 हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु में एम.टेक. में प्रवेश मिला।

कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के बल पर अंजली ने एम.टेक. की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी की और डिग्री प्राप्त करने के साथ ही एक प्रतिष्ठित कंपनी में आकर्षक पैकेज पर उनका चयन भी हो गया।

भाई BARC में वैज्ञानिक

चौहान परिवार की यह उपलब्धि और भी विशेष इसलिए है क्योंकि अंजली के भाई वर्ष 2019 से Bhabha Atomic Research Centre (BARC) में वैज्ञानिक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस प्रकार परिवार ने शिक्षा, प्रतिभा और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

पुलिस सेवा जैसी व्यस्त और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियों के बीच उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान द्वारा अपने बच्चों को उच्च शिक्षा और उत्कृष्ट संस्कार प्रदान करना समाज के लिए प्रेरणा का विषय बन गया है। अंजली की सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर प्रयास और पारिवारिक सहयोग से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

अंजली चौहान की इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने चौहान परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Share:

सागर: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 80 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

मंत्री गोविंद राजपूत ने 80 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन एवं लोकार्पण


तीनबत्ती न्यूज: 10 जुलाई 2026

सागर:  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने  जैसीनगर विकासखंड के जैसीनगर, बिजौरा, रीछई, तोड़ा तरफदार, ग्रामों में लगभग 80 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को ऐतिहासिक सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। भाजपा सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

श्री राजपूत ने कहा कि जैसीनगर जंक्शन बन गया है, 65 करोड़ के इस मार्ग के बनने से अब जैसीनगर तीनों तरफ से मार्गो से जुड़ गया है। जैसीनगर से तालचिरी होते हुए सागर रोड वही दूसरी तरफ से भापेल जुड़ गया है और आज मसुरहाई रोड जैसीनगर के विकास की नई इबारत लिखेगा इस रोड के बनने से भोपाल जाने वालों के लिए 25 किमी. की दूरी कम हो जायेगी। इस मार्ग के बनने से मसुरहाई, सेमराकलां, सिंगारमुंडी, मनेशिया, ढकरई, मूडरी, सेवन, करहद, तोड़ा तरफदार, पड़रिया, रीछई, परासिया, बिजौरा, मिडवासा सहित 50 ग्राम वासियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। 




इन विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण

जैसीनगर, बिजौरा, रीछई, तोड़ातरफदार, मसुरहाई पहुंच मार्ग (25 किमी), मंगल भवन, बिजौरा ग्राम,मांगल भवन,पुलिया निर्माण,नाली निर्माण, शांतिधाम, मिड़वासा ग्राम,स्कूल भवन,सीसी रोड निर्माण,शांतिधाम ,नई सीसी रोड,नयाखेड़ा ग्राम स्कूल भवन, सीसी रोड, नाली निर्माण,रीछई ग्राम पंचायत भवन, बाउंड्रीवाल पंचायत भवन, लोकार्पण, तोड़ातरफदार ग्राम में शांतिधाम, शांतिधाम तोड़ातरफदार, हरदौल बाबा चबूतरा , स्टापडेम पथरिया (जिला पंचायत) सहित लगभग 80 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, परिवहन लागत कम होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।स्कूल भवनों के निर्माण एवं उन्नयन से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। पंचायत भवन बनने से ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी तथा पंचायत संचालन अधिक प्रभावी होगा। सीसी सड़क और नाली निर्माण से गांवों में जलभराव की समस्या समाप्त होगी, स्वच्छता बढ़ेगी और आवागमन हर मौसम में आसान रहेगा। शांतिधाम और सामुदायिक भवनों के निर्माण से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं स्टापडेम से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, जिससे किसानों को सिंचाई में सहायता मिलेगी तथा भूजल स्तर में सुधार होगा।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर रामबाबू सिंह जनपद अध्यक्ष, संतोष ठाकुर उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र पटेल मंडल अध्यक्ष, धीरज सिंह, साहब सिंह सेमरा, एड. अर्जुन पटेल, पप्पू दुबे सुखा, साहब सिंह सेमरा, हरनाम सिंह ठाकुर,तख्त सिंह पटेल, कोमल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, रामराज सिंह उमरिया, गोलू पडरई, सुरेन्द्र उपाध्याय, देवीसिंह राजपूत, भरत प्रजापति, राजू बडौनिया, नंदलाल सरपंच, प्रहलाद प्रजापति, प्रदीप दीक्षित, चंचल चोका, शैलेन्द्र, जयदीप चैबे पठा, उमेश पटेल, लल्लाराम पटेल, चंदन सिंह ठाकुर, द्वारका पटेल,भगवानदास तिवारी, शालिकराम कुर्मी, श्रीमति क्रान्ति पटेल, विनेक सिंह सागौनी, ठाकुर, अजय मासाव राजू बडौन्या, अर्जुन पटेल, मुन्ना भाई, प्रमोद पटेल, धीरेंद्र सिंह, लखन सिंह,चंचल चैका, रामराज सिंह बुंदेला, दिनेश चढ़ार, रघुवीर अहिरवार, सोहिल खान, जगदीश यादव, चरनदीन ठाकुर, प्रकाश गुप्ता, राजकुमार दीक्षित सहित सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share:

सागर: गांव में बिजली गिरने से मौत के बाद स्कूल में लगाया तड़ित चालक, बच्चों की सुरक्षा के लिए अनूठी पहल

गांव में बिजली गिरने से हुई मौत के बाद स्कूल में लगाया तड़ित चालक, बच्चों की सुरक्षा के लिए सराहनीय पहल



तीनबत्ती न्यूज: 10 जुलाई, 2026

सागर।  सागर जिले के केसली के ग्राम जमुनिया चिखली में हाल ही में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की दुखद मृत्यु के बाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया चिखली ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर एक अनुकरणीय पहल की है। स्कूल परिसर में बच्चों और शिक्षकों को आकाशीय बिजली के खतरे से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से तड़ित चालक (लाइटनिंग अरेस्टर) स्थापित किया गया है। इससे गांव में भी सुरक्षा बढ़ेगी 

विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल को केवल सुरक्षा उपाय तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे बच्चों के लिए एक शैक्षणिक अवसर के रूप में भी विकसित किया। तड़ित चालक स्थापित करने के दौरान विद्यार्थियों को इसकी कार्यप्रणाली, उपयोगिता और आकाशीय बिजली से बचाव के वैज्ञानिक उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।


प्राचार्य भरत सिंह राजपूत, विज्ञान शिक्षक अरुण कुमार दुबे एवं नरेश सिंह यादव ने विद्यार्थियों को बताया कि तड़ित चालक ऊंचे भवनों को आकाशीय बिजली के घातक प्रभाव से बचाने वाला एक वैज्ञानिक सुरक्षा उपकरण है। यह बिजली के तीव्र प्रवाह को सुरक्षित रूप से अर्थिंग के माध्यम से जमीन में पहुंचा देता है, जिससे भवन और उसमें मौजूद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

शिक्षकों ने बच्चों को यह भी समझाया कि बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहना चाहिए तथा सुरक्षित स्थान पर शरण लेनी चाहिए। चूंकि तड़ित चालक और स्थिर विद्युत का विषय विज्ञान पाठ्यक्रम का भी हिस्सा है, इसलिए बच्चों को इसका प्रत्यक्ष एवं प्रायोगिक प्रदर्शन भी कराया गया।

इस पहल से विद्यार्थियों में न केवल आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है, बल्कि विज्ञान के प्रति उनकी रुचि भी बढ़ी है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने विद्यालय प्रशासन की इस संवेदनशील और दूरदर्शी पहल की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणादायी बताया है।

Share:

नैनागिरि जैन तीर्थ में लगातार चोरियों से आक्रोश, विभिन्न संगठनों ने आईजी मिथलेश शुक्ला को सौंपा ज्ञापन

नैनागिरि जैन तीर्थ में चोरियों को लेकर आईजी को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा बढ़ाने और विशेष जांच दल गठन की मांग


तीनबत्ती न्यूज:10 जुलाई, 2026

सागर। छतरपुर जिले के बकस्वाहा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध जैन तीर्थ रेशंदीगिरि नैनागिरि में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर शुक्रवार को विभिन्न राष्ट्रीय, प्रांतीय एवं क्षेत्रीय संगठनों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने सागर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मिथलेश शुक्ला से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने आईजी को बताया कि 6-7 जुलाई की रात महावीर सरोवर स्थित समवशरण जिनालय मंदिर का दानपात्र काटकर अज्ञात चोर दानराशि चोरी कर ले गए। इसके अलावा पूर्व में भी तीर्थ क्षेत्र में कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे श्रद्धालुओं और समाजजनों में गहरा आक्रोश है।

ज्ञापन में मांग की गई कि चोरी की घटनाओं की जांच के लिए विशेष पुलिस दल (एसआईटी) गठित किया जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, तीर्थ क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए तथा नैनागिरि पुलिस चौकी को थाना में उन्नत कर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए।

आईजी मिथलेश शुक्ला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छतरपुर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा से चर्चा की और चोरी की वारदातों के जल्द खुलासे के साथ सुरक्षा संबंधी मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ज्ञापन सौंपने वालों में महेश बिलहरा, संतोष घड़ी, संतोष बैटरी, पूर्व विधायक सुनील जैन, मुकेश जैन ढाना, संदीप बहेरिया, नैनागिरि समिति के मंत्री देवेंद्र लुहारी, जयकुमार जैन, राजकुमार पडेले, संजय शास्त्री, पंकज सिंघई, अशोक पिडरुवा, सुनील पड़वार, अशोक फुसकेले, रमेश सेठ, इंजी. प्रासुक जैन, इंजी. सजल, इंजी. अंशुल, अमित चौधरी, रविकांत, अंकुर महावीर, विपिन, भरत बकस्वाहा, शुभम, एडवोकेट श्रेणिक जैन, अरविंद कोठा, प्रदीप और इंजी. विशेष लुहारी सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

Share:

सागर के अग्रणी महाविद्यालय में नवीनीकृत प्राचार्य कक्ष और अत्याधुनिक अध्ययन दीर्घा का शुभारंभ, विधायक शैलेंद्र जैन ने किया उद्घाटन

शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय सागर में नवीनीकृत प्राचार्य कक्ष और अध्ययन दीर्घा का भव्य शुभारंभ

▪️विधायक शैलेंद्र जैन ने किया अत्याधुनिक वाचनालय का उद्घाटन, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया वृक्षारोपण


तीनबत्ती न्यूज: 10 जुलाई, 2026

सागर। पं. दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय, सागर में नवनिर्मित अत्याधुनिक अध्ययन दीर्घा (वाचनालय) एवं नवीनीकृत प्राचार्य कक्ष का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने फीता काटकर सर्वसुविधायुक्त वाचनालय छात्र-छात्राओं को समर्पित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथियों में उच्च शिक्षा विभाग सागर संभाग के क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डॉ. नीरज दुबे, ओएसडी रामकुमार गोस्वामी तथा मप्र हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष एवं देशबंधु समूह के संपादक पलाश सुरजन उपस्थित रहे।

महापुरुषों को नमन और पुस्तक भेंट

कार्यक्रम की शुरुआत विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया, वहीं विधायक जैन ने विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु पुस्तकों का एक सेट महाविद्यालय को भेंट किया।

विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान : विधायक शैलेंद्र जैन

अपने संबोधन में विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि एक समृद्ध पुस्तकालय और शांत अध्ययन वातावरण किसी भी शिक्षण संस्थान की वास्तविक आत्मा होते हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में विद्यार्थियों को एकाग्रता के साथ अध्ययन करने के लिए बेहतर वातावरण की आवश्यकता है, जिसे यह नई अध्ययन दीर्घा पूरा करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह वाचनालय विद्यार्थियों के बड़े सपनों को साकार करने का सशक्त माध्यम बनेगा।

'वन नेशन वन सब्स्क्रिप्शन' से जुड़ी कॉलेज लाइब्रेरी

प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने बताया कि महाविद्यालय की लाइब्रेरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लाइब्रेरी को ई-ग्रंथालय सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूर्णतः ऑटोमेटेड किया जा चुका है तथा इसकी पृथक वेबसाइट भी विकसित की गई है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को ई-पुस्तकों, ऑनलाइन जर्नल और अन्य डिजिटल सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि कॉलेज लाइब्रेरी को भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'वन नेशन वन सब्स्क्रिप्शन' से भी जोड़ा गया है। इससे विद्यार्थियों और शोधार्थियों को लगभग 13 हजार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय रिसर्च जर्नल और उच्च गुणवत्ता वाले ई-संसाधनों तक ऑनलाइन पहुंच उपलब्ध हो गई है, जिसका लाभ प्रतियोगी परीक्षाओं और शोध कार्यों में मिलेगा।


एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया वृक्षारोपण

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

बड़ी संख्या में उपस्थित रहे प्राध्यापक और छात्र

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी डॉ. इमराना सिद्दीकी, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. गोपा जैन, डॉ. विनय शर्मा, डॉ. अमर कुमार जैन, डॉ. संगीता मुखर्जी, डॉ. प्रतिभा जैन, डॉ. संदीप सबलोक, डॉ. राणा कुंजर सिंह, डॉ. नीलम सिंह, डॉ. प्रज्ञा दुबे, डॉ. अंकुर गौतम, डॉ. प्रकाश कुशवाहा, अवधेश प्रताप सिंह, डॉ. शैलेंद्र राजपूत, सुरेंद्र यादव, दयाराम सिंह राजपूत, अरुण विनायक, वीनू राणा, आशीष ज्योतिषी, महेश श्रीवास्तव सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने इस नई सुविधा के प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Share:

मकरोनिया–बटालियन–संत रविदास स्मारक मार्ग का शुभारंभ, नरयावली को मिली 4.86 करोड़ की सौगात

मकरोनिया–बटालियन–संत रविदास स्मारक मार्ग का शुभारंभ, नरयावली को मिली 4.86 करोड़ की सौगात


तीनबत्ती न्यूज: 10 जुलाई, 2026 

सागर: सागर जिले की नरयावली विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कड़ी में शुक्रवार को एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। मकरोनिया चौराहा से बटालियन और बटालियन से संत रविदास स्मारक तक पहुंच मार्ग का विधिवत शुभारंभ किया गया। करीब 2.70 किलोमीटर लंबा यह मार्ग 4 करोड़ 86 लाख 13 हजार रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने की।

हजारों लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने कहा कि विकास केवल सड़क, भवन और पुलों का निर्माण नहीं, बल्कि जनजीवन को सरल, सुरक्षित और समृद्ध बनाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग हजारों नागरिकों के लिए आवागमन का मजबूत आधार बनेगा। इससे नरवानी, गुड़ा, बड़तूमा, डुंगासरा, लिधोराहाट, पिपरिया करकट और आसपास के क्षेत्रों को झांसी-नरसिंहपुर एवं दमोह-जबलपुर मार्ग तक सीधी और सुगम पहुंच मिलेगी।


उन्होंने कहा कि नरयावली विधानसभा में विकास केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक स्वीकृत कार्य धरातल पर दिखाई दे रहा है। सड़क, शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ्य, पेयजल और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। विधायक ने यह भी बताया कि दूसरे चरण में इस मार्ग का विस्तार बटालियन से नरवानी तक किया जाएगा।

सड़कें जोड़ती हैं सपने और अवसर : डॉ. लता वानखेड़े

मुख्य अतिथि सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि किसी भी निर्माण कार्य का महत्व केवल भूमिपूजन या लोकार्पण तक सीमित नहीं होता, बल्कि उसके पीछे जनसेवा और जनकल्याण का उद्देश्य होता है। उन्होंने कहा कि जब कोई सड़क बनती है तो वह केवल दो स्थानों को नहीं जोड़ती, बल्कि लोगों के सपनों, अवसरों और विकास की संभावनाओं को भी जोड़ती है।

सांसद ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के सतत प्रयासों से ही विकास योजनाएं समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतरती हैं।



बड़ी संख्या में शामिल हुए जनप्रतिनिधि और नागरिक

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मिहिलाल, मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, जिला मंत्री जयंती मौर्य, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुकर जाटव, मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, अरविंद घोसी, जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक, श्याम सुंदर मिश्रा, पार्षदगण, एल्डरमैन, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।



Share:

सागर नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार तक स्थगित: विधायक शैलेन्द्र जैन के आश्वासन के बाद आंदोलन टला

सागर नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार तक स्थगित:  विधायक शैलेन्द्र जैन के आश्वासन के बाद आंदोलन टला


तीनबत्ती न्यूज:  10 जुलाई 2026

सागर। नगर निगम कर्मचारियों की 13 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 18 दिनों से चल रही कामबंद हड़ताल फिलहाल सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। कर्मचारियों ने कहा है कि यदि सोमवार तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें सागर नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी, निलंबन पर बढ़ा विरोध, विधायक शैलेंद्र जैन को सौंपा ज्ञापन

नगर निगम-नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव एवं सागर संभाग प्रभारी राजेशसिंह राजपूत, संयुक्त कर्मचारी कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष हरेन्द्र खटीक और इकाई अध्यक्ष वर्षा समद्र ने संयुक्त रूप से बताया कि विभिन्न कर्मचारी संगठनों के कर्मचारी पंडित मोतीलाल स्कूल से एकत्र होकर जुलूस के रूप में संभाग आयुक्त कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

विधायक शैलेन्द्र जैन ने दिया आश्वासन

कर्मचारी नेताओं के अनुसार, शुक्रवार को सागर विधायक शैलेंद्र जैन  शैलेंद्र जैन नगर निगम कार्यालय पहुंचे और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। विधायक ने कर्मचारियों की सभी मांगों के निराकरण के लिए दो दिन के भीतर प्रयास करने का आश्वासन दिया। साथ ही जिन कर्मचारियों के खिलाफ हाल ही में कार्रवाई की गई थी, उनके आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कराने का भी भरोसा दिलाया।

इसके बाद कर्मचारी संगठनों ने अपनी कामबंद हड़ताल सोमवार तक स्थगित करने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें : नगर निगम सागर में बड़ी कार्रवाई: स्थायीकर्मी निलंबित, चार कर्मचारियों से छीने प्रभार, आनंद मंगल गुरु को नोटिस

एक वर्ष से लंबित हैं मांगें

प्रांतीय सचिव राजेशसिंह राजपूत ने कहा कि कर्मचारी पिछले एक वर्ष से अपनी जायज मांगों को लेकर लगातार निगम प्रशासन से अनुरोध कर रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

महिला कर्मचारियों ने उठाई नियमितीकरण की मांग

इकाई अध्यक्ष वर्षा समद्र और महिला सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वे पिछले लगभग 20 वर्षों से दैनिक वेतनभोगी और स्थायी कर्मियों के रूप में कार्य कर रही हैं, लेकिन आज तक उन्हें रिक्त पदों पर नियमित नहीं किया गया। उन्होंने नियमितीकरण की मांग को प्रमुख मुद्दा बताया।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

कर्मचारी संगठनों की 13 सूत्रीय मांगों में शामिल हैं—

शासन के निर्देशानुसार पदोन्नति।

प्रत्येक माह की 5 तारीख तक वेतन भुगतान।

लगभग 8 करोड़ रुपये की जीपीएफ राशि कर्मचारियों के खातों में जमा कराना।

करीब 2.50 करोड़ रुपये की एनपीएस राशि जमा कराना।

स्थायीकर्मियों का योग्यता अनुसार नियमितीकरण।

अनुकंपा नियुक्तियां।

समयमान वेतनमान का लाभ।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 300 दिवस की ग्रेच्युटी राशि का भुगतान।

सफाई कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश उपलब्ध कराना।

धरना प्रदर्शन के दौरान राजेन्द्र मलैया, मनोज चैबे, राजेश चोबे, चंद्रविजय गौर, अनिल दुबे, प्रसन्न तिवारी, अनिरूध्द चांचोदिया, भरत चांदोदिया,  कुलदीप बाल्मीकि, सुदेश सनकत, देवकुमार चैबे, वर्षा समद्र, सरवन करोसिया, सूरज मंछदर, राजेन्द्र सनकत, सुरेन्द्र महावत, सविता दुबे, महेश करोसिया, भोलाप्रसाद करोलिया,आकाश करोसिया, शुकुनतला गोस्वामी, सुंदरलाल जैन, राधेलाल, सुदामा मछन्दर, रमेश बोहत, दीपक ज्ञान, संजय रैकवार, अजय रैकवार, अजय मंछदर, गुड्डा यादव, नीरज कोरी, रंजीत साहू, विजय महावत, विकास गुरू, रज्जन करोसिया, नन्हेभाई पटैल, विनोद साहू सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे। 


Share:

अतिथि विद्वानों के साथ सरकार, जो संभव होगा करेंगे: सीएम मोहन यादव

अतिथि विद्वानों के साथ सरकार, जो संभव होगा वह करेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव


तीनबत्ती न्यूज:10 जुलाई, 2026

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार अतिथि विद्वानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उनके कल्याण के लिए जो भी संभव होगा, वह किया जाएगा। उन्होंने अतिथि विद्वानों को शिक्षा के मंदिर का "पुजारी" बताते हुए कहा कि वे देश और प्रदेश के भविष्य को गढ़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय अतिथि विद्वान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले गठित समिति विभिन्न राज्यों के मॉडल का अध्ययन कर प्रस्ताव तैयार करे, सरकार उस पर सकारात्मक विचार करेगी।



"अतिथि विद्वान केवल पद नहीं, भविष्य के निर्माता"

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु ही समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि अतिथि विद्वान किसी रिक्त पद की पूर्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

शिक्षा क्षेत्र में सरकार की प्राथमिकता

डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में सबसे पहले पीएम एक्सीलेंस कॉलेज खोले गए और नए विश्वविद्यालय स्थापित करने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्कूलों में ड्रॉप आउट दर लगभग शून्य है और अब शिक्षा व्यवस्था नवाचार, संवेदना और नैतिक मूल्यों पर आधारित हो रही है।

अतिथि विद्वानों के लिए कई सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने अतिथि विद्वानों को 13 आकस्मिक और 3 ऐच्छिक अवकाश की सुविधा दी है। महिला अतिथि विद्वानों को प्रसूति अवकाश और वर्ष में एक बार स्थानांतरण की सुविधा भी प्रदान की गई है। लोक सेवा आयोग की सहायक प्राध्यापक भर्ती में 25 प्रतिशत पद आरक्षित किए गए हैं और आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

2029 तक नशामुक्त प्रदेश बनाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिलने के बाद अब सरकार नशे के खिलाफ अभियान को तेज करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशन में वर्ष 2029 तक प्रदेश को नशामुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।

उच्च शिक्षा मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां

उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि राज्य सरकार ने अतिथि विद्वानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। महिला अतिथि विद्वानों के लिए प्रसूति अवकाश, स्थान परिवर्तन की सुविधा और फॉल-आउट की स्थिति में दोबारा कार्य करने के अवसर जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। उन्होंने बताया कि अतिथि विद्वानों की समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए एक उच्चस्तरीय समिति भी गठित की गई है।

सम्मेलन में भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर ने भी कहा कि राज्य सरकार ने अतिथि विद्वानों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।


Share:

सागर: स्कूल में घुसकर शिक्षकों और बच्चों से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सागर: स्कूल में घुसकर शिक्षकों और बच्चों से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल


तीनबत्ती न्यूज: 10 जुलाई, 2026

सागर: सागर जिले के बण्डा थाना क्षेत्र में शासकीय विद्यालय में घुसकर उत्पात मचाने, शिक्षकों से अभद्रता और मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल बण्डा भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, फरियादिया श्रीमती लक्ष्मी सोनी (61 वर्ष) निवासी नया मोहल्ला, वार्ड क्रमांक-09, बण्डा ने थाना बण्डा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह ग्राम क्वायला स्थित शासकीय विद्यालय में बच्चों को पढ़ा रही थीं। इसी दौरान गांव के निवासी नीलेश उर्फ डिल्लू यादव (27 वर्ष) और उसका साथी सोनू दांगी (30 वर्ष) विद्यालय परिसर में पहुंचे और हंगामा करने लगे।

शिक्षकों द्वारा समझाइश देने पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की और शिक्षक तथा विद्यालय में मौजूद बच्चों के साथ मारपीट कर भय का माहौल बना दिया।

ये लगी धाराएं

शिकायत के आधार पर थाना बण्डा में अपराध क्रमांक 471/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 296(बी), 115(2), 351(2), 3(5), 121(1), 132 एवं 221 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदीप सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी बण्डा प्रदीप वाल्मीकि के मार्गदर्शन में थाना बण्डा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय ने दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुशवाह, उप निरीक्षक आदिल खान, प्रधान आरक्षक भोलानाथ यादव, रमेश, आरक्षक दशरथ एवं प्रहलाद की विशेष भूमिका रही।


Share:

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला और आशीष अग्रवाल से मिले मीडिया पैनलिस्टरिशांक तिवारी, जनसेवा पर हुई चर्चा

शीर्ष नेतृत्व का सानिध्य और मार्गदर्शन जनसेवा को नई दिशा देता है : रिशांक तिवारी

▪️भोपाल प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल से की आत्मीय भेंट

तीनबत्ती न्यूज: 09 जुलाई, 2026


तीनबत्ती न्यूज: 09 जुलाई 2026

सागर/भोपाल। भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री Rajendra Shukla तथा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी Ashish Usha Agrawal से आत्मीय भेंट कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला से मुलाकात के दौरान रिशांक तिवारी ने सागर जिले के विकास, शहर की आवश्यकताओं और आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्थानीय स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं और जन अपेक्षाओं से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। इस दौरान सागर में चल रहे विकास कार्यों और भविष्य की जरूरतों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

इसके बाद रिशांक तिवारी ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच संगठन, मीडिया और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका पर भी संवाद किया गया।

इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने कहा कि "शीर्ष नेतृत्व का सानिध्य और मार्गदर्शन जनसेवा के दायित्वों को और बेहतर ढंग से निभाने की दिशा देता है। वरिष्ठजनों का अनुभव सार्वजनिक जीवन में आमजन की अपेक्षाओं को समझने और उनके बीच अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने की प्रेरणा देता है।"

उन्होंने कहा कि जनता से सीधा जुड़ाव और उनके मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाना सार्वजनिक जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दायित्व है। शीर्ष नेतृत्व के अनुभव और मार्गदर्शन से इस जिम्मेदारी को और अधिक प्रभावी तरीके से निभाने की दिशा मिलती है।

रिशांक तिवारी ने दोनों वरिष्ठ नेताओं से हुई आत्मीय भेंट और प्राप्त मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया।


Share:

भाजपा जिला बैठक: डिजिटल लर्निंग अभियान में सागर प्रदेश में दूसरे स्थान पर

भाजपा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, डिजिटल लर्निंग अभियान में सागर ने बनाया प्रदेश में अलग स्थान


तीनबत्ती न्यूज: 09 जुलाई, 2026

सागर। भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय मासिक बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय में प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर के मुख्य आतिथ्य और भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना और संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने कहा कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म केवल परीक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि वैचारिक, तकनीकी और संगठनात्मक रूप से सशक्त कार्यकर्ता निर्माण का अभियान है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ कार्यकर्ताओं को स्वयं को निरंतर अपडेट रखना होगा और वर्ष 2047 के विकसित भारत के निर्माण में युवा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में पार्टी का राजदूत है। उसे पार्टी के इतिहास, विचारधारा, जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा, आपातकाल, राम मंदिर आंदोलन और कश्मीर सहित विभिन्न विषयों की तथ्यात्मक जानकारी होनी चाहिए, ताकि समाज में उठने वाले हर प्रश्न का आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया जा सके।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने बताया कि जिले के 1,334 बूथों में से 1,275 बूथों पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा आपातकाल की बरसी पर लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजनों का सम्मान भी किया गया।


उन्होंने कहा कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म अभियान में सागर जिले ने प्रदेशभर में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। जिले ने लगातार कई दिनों तक प्रथम स्थान हासिल किया और वर्तमान में प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। इस अभियान में 9,500 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर प्रमाण-पत्र प्राप्त किए हैं। वहीं भाजपा महिला मोर्चा ने निर्धारित लक्ष्य से पहले 500 महिलाओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से जोड़कर प्रदेश में विशेष उपलब्धि हासिल की है।

जिलाध्यक्ष ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर मंडल अध्यक्षों, प्रभारियों और पदाधिकारियों से बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर तक नियमित प्रवास, संगठन एप पर गतिविधियों का समयबद्ध अद्यतन और संगठन विस्तार के कार्यों को गति देने का आह्वान किया।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार ने किया, जबकि आभार जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र परिहार ने व्यक्त किया। बैठक के बाद प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर और जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने विधानसभावार मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों और स्थानीय पदाधिकारियों की अलग-अलग बैठक लेकर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की और उन्हें 20 जुलाई तक निर्धारित कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपस्थित रहे  

बैठक में जिला पदाधिकारी जगन्नाथ गुरैया, निकेश गुप्ता, मनीष चौबे, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, विक्रम सोनी, संतोष ठाकुर, यश अग्रवाल, पुष्पेन्द्र परिहार, सुमित यादव, चेतराम अहिरवार, चैन सिंह ठाकुर, संध्या भार्गव, सविता साहू, जयंती मौर्य, अर्जुन पटैल, हरिशंकर कुशवाहा, आफीसर यादव, राहुल वैद्य, आसमा जैन, विकास सांधेलिया (जैन), सुषमा यादव, सुनीता इन्द्रकुमार राय, भूपेन्द्र नामदेव, सपना कमल कुर्मी, श्रीकांत जैन, आलोक केशरवानी, कपिल कुशवाहा, साहबराज यादव, अंशुल सिंह परिहार, जय सोनी, श्री काँट जैनतृप्ति बाबू सिंह लोधी, बालकिशन सोनी एवं सोनू उपाध्याय, मंडल अध्यक्षगण — अमित वैसाखिया, नीरज यादव, नीलम अहिरवार, सुश्री मेघा दुबे, सौरभ केशरवानी, अंकित तिवारी सापट, अशोक सिंह पड़रिया, सोहन सिंह, अरविंद घोषी, राजेन्द्र उपाध्याय, संजय सिंह ठाकुर, चित्तर सिंह राजपूत, विशाल कुर्मी, पवन यादव, चौधरी राहुल जैन, रविन्द्र सिंह राजपूत, अनिल पाराशर, अरविंद सिंह लोधी, राजपाल सिंह राजपूत, नीतेश यादव, बुंदेल सिंह ठाकुर, संतोष पटैल, धर्मेन्द्र पटैल, लोकमान्य लोधी, सुरेन्द्र रघुवंशी एवं प्रियंक तिवारी,मंडल प्रभारीगण — बंटी राठौर, बलराम राय, मूरत सिंह राजपूत, प्रवीण जैन गढ़ौला एवं बलवीर सिंह राजपूत,मोर्चा अध्यक्षगण — महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुश्री मेघा दुबे, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुकर जाटव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष उमेश गौड़ तथा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव प्रकोष्ठ जिला संयोजकगण — शिवदयाल बड़ोनिया, मुकेश साहू, मुकेश जैन सैतपुर, डॉ. दशरथ मालवीय, डॉ. वीरेन्द्र पाठक, इन्द्रदत्त अवस्थी, आदित्य उपाध्याय, मनोज रैकवार, विश्वेन्द्र मिश्रा, देवी पटैल, विवेक सोदिया एवं कैलाश चौरसिया सहित अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 



Share:

सागर नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी, निलंबन पर बढ़ा विरोध, विधायक शैलेंद्र जैन को सौंपा ज्ञापन

सागर नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी, निलंबन और प्रभार वापस लेने पर कर्मचारियों में रोष; विधायक शैलेंद्र जैन को सौंपा 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

तीनबत्ती न्यूज:  9 जुलाई 2026 

सागर: नगर निगम सागर के कर्मचारियों की 13 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर चल रही कामबंद हड़ताल 16वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण नगर निगम के अधिकांश विभागों का कामकाज प्रभावित रहा। इस बीच निगमायुक्त द्वारा हड़ताल में शामिल एक कर्मचारी को निलंबित किए जाने और चार कर्मचारियों के प्रभार वापस लेने की कार्रवाई को कर्मचारी संगठनों ने दमनात्मक और द्वेषपूर्ण बताया है। अपनी मांगो को लेकर कर्मचारी संघ ने विधायक शैलेन्द्र जैन को मांगपत्र सौंपा।

यह भी पढ़ें : नगर निगम सागर में बड़ी कार्रवाई: स्थायीकर्मी निलंबित, चार कर्मचारियों से छीने प्रभार, आनंद मंगल गुरु को नोटिस

नगर निगम-नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव एवं सागर संभाग प्रभारी राजेश सिंह राजपूत, संयुक्त कर्मचारी कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष हरेंद्र खटीक और जिलाध्यक्ष सईदउद्दीन कुरैशी ने संयुक्त रूप से कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों के निराकरण के लिए पिछले एक वर्ष से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन निगम प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

यह भी पढ़ें : कलेक्टर प्रतिभा पाल का कार्यालयों का औचक निरीक्षण: लापरवाही पर कर्मचारी निलंबित, रिकॉर्ड प्रबंधन के लिए एसओपी लागू

एक कर्मचारी निलंबित, चार के प्रभार छीने

कर्मचारी संगठनों के अनुसार हड़ताल में शामिल स्थायी कर्मचारी राजेंद्र मलैया को निलंबित कर दिया गया है, जबकि चार कर्मचारियों के प्रभार वापस ले लिए गए हैं। कर्मचारी संगठनों ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रभावित कर्मचारियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया और एकजुटता का प्रदर्शन किया।

10 जुलाई को निकलेगा कर्मचारियों का जुलूस

कर्मचारी संगठनों ने घोषणा की है कि 10 जुलाई को सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में कर्मचारी और पदाधिकारी पं. मोतीलाल स्कूल, कटरा से जुलूस के रूप में नगर निगम कार्यालय होते हुए संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचेंगे और अपनी मांगों के निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपेंगे।

ये हैं कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

कर्मचारी संघ की 13 सूत्रीय मांगों में प्रमुख रूप से शामिल हैं—

शासन के निर्देशानुसार पदोन्नति।

प्रत्येक माह की 5 तारीख तक वेतन भुगतान।

लगभग 8 करोड़ रुपये की जीपीएफ राशि और 2.50 करोड़ रुपये की एनपीएस राशि कर्मचारियों के खातों में जमा कराना।

रिक्त पदों पर नियमितीकरण।

अनुकंपा नियुक्तियां।

समयमान वेतनमान का लाभ।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 300 दिवस की ग्रेच्युटी राशि का भुगतान।

सफाई कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश उपलब्ध कराना।

धरना-प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने निगम कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।धरना प्रदर्शन के दौरान राजेन्द्र मलैया, मनोज चैबे, राजेश चोबे, चंद्रविजय गौर, अनिल दुबे, प्रसन्न तिवारी, अनिरूध्द चांचोदिया, भरत चांदोदिया,  कुलदीप बाल्मीकि, सुदेश सनकत, सूरज मंछदर, राजेन्द्र सनकत, सुरेन्द्र महावत, कमलेश डागोर, सविता दुबे, महेश करोसिया, भोलाप्रसाद करोलिया, शुकुनतला गोस्वामी, सुंदरलाल जैन, राधेलाल, सुदामा मछन्दर, रमेश बोहत, दीपक ज्ञान, माधव चढ़ार, संजय रैकवार, संजय तिवारी, अजय रैकवार, जया श्रीवास्तव, अजय मंछदर,विजय श्रीवास्तव, विजय महावत, शुकुन्तला गोस्वामी, विकास गुरू, हेंत सारवान, रज्जन करोसिया, अजय रैकवार नन्हेभाई पटैल, विनोद साहू सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: सागर नगर निगम की आर्थिक स्थिति पर विधायक शैलेंद्र जैन ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से की मुलाकात, विशेष अनुदान की मांग

विधायक शैलेंद्र जैन को सौंपा ज्ञापन

इसी बीच नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अपनी लंबित समस्याओं और 13 सूत्रीय मांगों को लेकर सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार और निगमायुक्त राजकुमार खत्री भी उपस्थित रहे।

प्रदेश सचिव राजेश सिंह ने विधायक को कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक श्री जैन ने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर संबंधित स्तर पर आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सागर में निगमायुक्त राजकुमार खत्री का औचक निरीक्षण, खुद झाड़ू उठाकर की सफाई

विधायक ने बताया कि उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर नगर निगम सागर की वित्तीय स्थिति से अवगत कराया और कर्मचारियों के नियमित वेतन भुगतान के लिए विशेष अनुदान पैकेज उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।नागरिकों से सहयोग की अपील

कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल के कारण नागरिकों को हो रही असुविधा पर खेद व्यक्त करते हुए नगरवासियों से सहयोग की अपील की है। संगठनों का कहना है कि यह आंदोलन कर्मचारियों के भविष्य, अधिकारों और लंबित समस्याओं के समाधान के लिए मजबूरीवश किया जा रहा है और उन्हें उम्मीद है कि नागरिक उनकी परिस्थितियों को समझते हुए समर्थन देंगे।

Share:

सागर में लगेगी महाराणा प्रताप की 20 फीट ऊंची प्रतिमा, CM मोहन यादव करेंगे अनावरण : मंत्री गोविंद राजपूत

सागर: महाराणा प्रताप की 20 फीट ऊंची प्रतिमा बनेगी सागर की पहचान : मंत्री गोविंद राजपूत ने किया निर्माण स्थल का निरीक्षण: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे प्रतिमा का अनावरण

तीनबत्ती न्यूज, 09 जुलाई 2026

सागर : सागर शहर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 20 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो भविष्य में शहर की नई पहचान और प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गुरुवार को सिटी स्टेडियम स्थित निर्माणाधीन प्रतिमा स्थल का औचक निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री राजपूत ने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल किसी एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के स्वाभिमान, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, साहस और त्याग की प्रेरणा देती रहेगी।


नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने मंत्री को जानकारी दी कि प्रतिमा के लिए 20×10×12 फीट आकार का मजबूत पेडस्टल तैयार किया जा रहा है, जिसकी ऊंचाई 12 फीट होगी। इस पेडस्टल पर घोड़े सहित महाराणा प्रताप की 20 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा का निर्माण ग्वालियर में तेजी से चल रहा है और अगले 15 से 20 दिनों में इसके पूरा होने की संभावना है।

मंत्री श्री राजपूत ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और गति पर संतोष व्यक्त करते हुए नगर निगम, निर्माण एजेंसी, ठेकेदार और कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने प्रतिमा स्थल के आसपास किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की भी प्रशंसा की और कहा कि यह स्थान सागर के ऐतिहासिक गौरव और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बनेगा।

उन्होंने बताया कि पेडस्टल निर्माण पूरा होने के बाद क्षत्रिय समाज, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर प्रतिमा अनावरण की तिथि तय की जाएगी। इस ऐतिहासिक समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

निरीक्षण के दौरान क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष नीरज सिंह नयाखेड़ा, पूर्व अध्यक्ष हरिराम सिंह, युवा अध्यक्ष संदीप सिंह सहित समाज के अनेक पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Share:

डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय और इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र केबीच शैक्षणिक समझौता :कला-संस्कृति व शोध को मिलेगा बढ़ावा

डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय और इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र के बीच ऐतिहासिक शैक्षणिक समझौता

कला, संस्कृति, पुरातत्व और पांडुलिपियों के संरक्षण व शोध को मिलेगा बढ़ावा; विद्यार्थियों को मिलेगी इंटर्नशिप की सुविधा

सागर, 09 जुलाई 2026: डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के लिए आज का दिन एक ऐतिहासिक उपलब्धि लेकर आया। विश्वविद्यालय और संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत कार्यरत प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA), नई दिल्ली के बीच एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक समझौता पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस ऐतिहासिक समझौते का उद्देश्य दोनों प्रतिष्ठित संस्थानों के बीच शैक्षणिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करना है। इस अवसर पर दोनों ही संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने समझौता पत्रक पर हस्ताक्षर कर इस नए अध्याय की शुरुआत की।

कला और सांस्कृतिक धरोहरों का होगा संरक्षण

इस शैक्षणिक समझौते के तहत मुख्य रूप से कला, संस्कृति, पुरातत्व, लोक परंपराओं तथा दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण, शोध और शैक्षणिक सहयोग को व्यापक स्तर पर बढ़ावा दिया जाएगा। योजना के अनुसार, आगामी दिनों में दोनों संस्थान मिलकर संयुक्त सेमिनार, कार्यशालाएं (Workshops) और प्रदर्शनियां (Exhibitions) आयोजित करेंगे। इसके साथ ही, सांस्कृतिक धरोहरों के डिजिटलीकरण (Digitization) पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे हमारी अनमोल विरासत को आधुनिक तकनीक के माध्यम से सुरक्षित रखा जा सके।

विद्यार्थियों और शोधार्थियों को मिलेंगे नए अवसर

इस समझौते की एक सबसे महत्वपूर्ण कड़ी विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए इंटर्नशिप तथा उन्नत शोध सुविधाएं (Research Facilities) प्रदान करना है। इसके माध्यम से छात्रों को राष्ट्रीय स्तर के संस्थान में व्यावहारिक अनुभव और शोध करने का सुनहरा अवसर मिलेगा, जो उनके अकादमिक और व्यावसायिक करियर के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ समझौता

इस ऐतिहासिक समझौते के अवसर पर डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाई. एस. ठाकुर, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी, विश्वविद्यालय के संकाय मामलों के निदेशक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. अजीत जायसवाल सहित संस्कृति मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

"सांस्कृतिक विरासत को मिलेगी नई पहचान" — कुलपति

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाई. एस. ठाकुर ने इस सहयोग पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र जैसे शीर्ष राष्ट्रीय संस्थान के साथ यह जुड़ाव हमारे विद्यार्थियों को भारतीय कला और संस्कृति को बेहद करीब से समझने का एक अभूतपूर्व अवसर प्रदान करेगा। यह समझौता केवल शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में ही एक मील का पत्थर साबित नहीं होगा, बल्कि यह उपलब्धि मध्य प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश की सांस्कृतिक विरासत को एक नई व विशिष्ट पहचान देगी।"


Share:

कलेक्टर प्रतिभा पाल का कार्यालयों का औचक निरीक्षण: लापरवाही पर कर्मचारी निलंबित, रिकॉर्ड प्रबंधन के लिए एसओपी लागू

कलेक्टर ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सहायक ग्रेड-3 निलंबित

▪️नकल शाखा, अभिलेखागार और जिला पंचायत कार्यालय की व्यवस्थाओं की समीक्षा, रिकॉर्ड प्रबंधन के लिए एसओपी और रोस्टर लागू करने के निर्देश


तीनबत्ती न्यूज, 09 जुलाई 2026

सागर:  जिले की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गुरुवार को नकल शाखा, अभिलेखागार एवं जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यों में लापरवाही और भारी पेंडेंसी पाए जाने पर उन्होंने सहायक ग्रेड-3 सुधीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : नगर निगम सागर में बड़ी कार्रवाई: स्थायीकर्मी निलंबित, चार कर्मचारियों से छीने प्रभार, आनंद मंगल गुरु को नोटिस

कलेक्टर ने समय-सीमा से बाहर लंबित मामलों की गहन समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन स्तरों पर प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित हैं, उनकी सूची तैयार कर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।



रिकॉर्ड प्रबंधन के लिए बनेगी एसओपी

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभी प्रकार के रिकॉर्ड के रख-रखाव, प्राप्ति और निराकरण के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने के लिए रोस्टर और कार्य-प्रणाली निर्धारित करने पर जोर दिया, ताकि प्रत्येक कार्य तय समय-सीमा में पूरा हो सके।

यह भी पढ़ें: सागर में निगमायुक्त राजकुमार खत्री का औचक निरीक्षण, खुद झाड़ू उठाकर की सफाई

दैनिक मॉनिटरिंग और उपस्थिति अनिवार्य

नकल शाखा और लोक सेवा केंद्र के बेहतर समन्वय के लिए कलेक्टर ने निर्देशित किया कि लोकसेवा ऑपरेटर अथवा रनर प्रतिदिन शाखा में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपनी हाजिरी दर्ज करेगा और लंबित प्रकरणों का विवरण भी रजिस्टर में अंकित करेगा।

जिला पंचायत कार्यालय में  व्यवस्थाओं की समीक्षा

इसके बाद कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिला पंचायत कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक केवी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने स्थापना, विकास, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर वहां संचालित कार्यों की समीक्षा की।


उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी हितग्राही या विभागीय कार्य की फाइल अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।



रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के निर्देश

कलेक्टर ने कहा कि सभी शासकीय अभिलेख और रिकॉर्ड सुव्यवस्थित एवं अद्यतन होने चाहिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर कोई भी दस्तावेज तत्काल उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत ग्रामीण विकास की धुरी है और यहां आने वाले प्रत्येक हितग्राही की समस्या का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान एडीएम श्री अविनाश रावत, सिटी मजिस्ट्रेट श्री गगन बिसेन, एसडीएम श्री अमन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

सागर: निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कटरा बाजार में हटवाया अतिक्रमण : दुकानदारों को दी चेतावनी

सागर में निगमायुक्त ने कटरा बाजार से हटवाया अतिक्रमण, सड़क पर सामान रखने वालों को सख्त चेतावनी


तीनबत्ती न्यूज: 09 जुलाई, 2026

सागर। नगर निगम आयुक्त एवं प्रशासक राजकुमार खत्री ने बुधवार सुबह शहर की सफाई व्यवस्था और यातायात की सुगमता का जायजा लेते हुए कटरा बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण पाए जाने पर उन्होंने मौके पर ही कार्रवाई कराते हुए अतिक्रमण हटवाया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : नगर निगम सागर में बड़ी कार्रवाई: स्थायीकर्मी निलंबित, चार कर्मचारियों से छीने प्रभार, आनंद मंगल गुरु को नोटिस



निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने देखा कि कुछ दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान रखकर आवागमन में बाधा उत्पन्न की जा रही है। इस पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए सड़क पर रखी सामग्री को जब्त करने के निर्देश दिए। निगम अमले ने उनकी मौजूदगी में सड़क पर फैले सामान को हटाकर मार्ग को व्यवस्थित कराया।


इस दौरान सड़क किनारे लगाए गए अवैध होर्डिंग, बैनर, बरसाती और अन्य अवरोधक सामग्री को भी हटाया गया। निगमायुक्त ने दुकानदारों से कहा कि वे अपनी दुकानों का सामान निर्धारित सीमा के भीतर रखें और सार्वजनिक मार्गों तथा फुटपाथों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें।

यह भी पढ़ें: सागर में निगमायुक्त राजकुमार खत्री का औचक निरीक्षण, खुद झाड़ू उठाकर की सफाई

अतिक्रमण से प्रभावित होती है यातायात और स्वच्छता व्यवस्था

राजकुमार खत्री ने कहा कि अतिक्रमण के कारण शहर की स्वच्छता और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। मुख्य मार्गों और बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण होने से नागरिकों को आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। इसलिए किसी भी स्थिति में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण नहीं किया जाना चाहिए।

अभियान लगातार रहेगा जारी

निगमायुक्त ने कहा कि नगर निगम शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी।


उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि किसी दुकानदार या व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार जप्ती, जुर्माना और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण कर अतिक्रमण की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जाए, ताकि नागरिकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।


Share:

सागर में निगमायुक्त राजकुमार खत्री का औचक निरीक्षण, खुद झाड़ू उठाकर की सफाई

सागर में सफाई व्यवस्था पर निगमायुक्त का औचक निरीक्षण, खुद झाड़ू उठाकर की सफाई : लापरवाही बरतने पर सख्त रुख




तीनबत्ती न्यूज: 09 जुलाई, 2026

सागर। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने गुरुवार सुबह शहर लौटते ही सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड परिसर, एमएलबी स्कूल के आसपास, कटरा बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगरनिगम कर्मचारी की हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था भी पिछले दो दिन से प्रभावित हुई है। 

निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर कचरा और गंदगी पाए जाने पर निगमायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्वयं झाड़ू थामकर बस स्टैंड परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई की और सफाई अमले को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें : नगर निगम सागर में बड़ी कार्रवाई: स्थायीकर्मी निलंबित, चार कर्मचारियों से छीने प्रभार, आनंद मंगल गुरु को नोटिस

लापरवाही पर सख्त चेतावनी

निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने जोन प्रभारियों, स्वच्छता निरीक्षकों, सफाई दरोगाओं और सफाईमित्रों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम का पहला दायित्व शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखना है और इसके लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करना होगा।



'स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ' अभियान पर जोर

निगमायुक्त ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक 'स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ' अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने में नगर निगम की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सफाईमित्रों से नियमित और गुणवत्तापूर्ण सफाई सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील की।

यह भी पढ़ें: सागर नगर निगम कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 13 सूत्रीय मांगों पर अड़े कर्मचारी

उन्होंने कहा कि स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर सागर के निर्माण में नगर निगम और नागरिकों की समान भागीदारी आवश्यक है। सामूहिक प्रयासों से ही सागर नगर स्वच्छता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकेगा।



ये रहे शामिल

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एस.एस. बघेल, जोन प्रभारी शशांक रावत, अनिरुद्ध चाचोंदिया, रज्जन करोसिया, आशुतोष सोलंकी, अजय रैकवार, गंधर्व सिंह, अतिक्रमण प्रभारी कृष्ण कुमार चौरसिया, राजू रैकवार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive