Editor: Vinod Arya | 94244 37885

MP News: स्कूल शिक्षा विभाग ने 5,017 नव-नियुक्त शिक्षकों को जारी किए नियुक्ति आदेश

MP School Education: 5,017 नव-नियुक्त शिक्षकों को जारी किए नियुक्ति आदेश : मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दी बधाई


तीनबत्ती न्यूज: 04 जुलाई, 2026

भोपाल। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने 5,017 नव-नियुक्त शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग ने 3 और 4 जुलाई को आदेश जारी करते हुए विभिन्न विषयों एवं खेल, गायन-वादन तथा नृत्य के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की है। दो साल बाद शिक्षकों को नियुक्ति आदेश मिल रहे है। 

विभाग के अनुसार 4,067 माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। इनमें हिन्दी, गणित, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, खेल तथा गायन-वादन विषय शामिल हैं। वहीं 950 प्राथमिक शिक्षकों को खेल, नृत्य एवं गायन-वादन के पदों पर नियुक्ति दी गई है।

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि नव-नियुक्त शिक्षक अपने ज्ञान, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली से प्रदेश के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे और शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

मंत्री ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने का कार्य नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और समाज के भविष्य को दिशा देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी निभाते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें।


Share:

सागर: बड़तूमा कन्या छात्रावास में जिज्ञासा लाइब्रेरी-2 का उद्घाटन, 100 पौधे लगाए

बड़तूमा कन्या छात्रावास में 'जिज्ञासा लाइब्रेरी-2' का शुभारंभ, 100 पौधों का रोपण

▪️SC-ST छात्राओं को मिलेगी अध्ययन सामग्री की सुविधा, गवेषणा समिति ने वर्ष 2026 में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दोहराया


तीनबत्ती न्यूज: 04 जुलाई, 2026

सागर। गवेषणा मानवोत्थान पर्यावरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता समिति द्वारा शासकीय अनुसूचित जाति महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास, बड़तूमा में 'जिज्ञासा लाइब्रेरी-2' का उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) की छात्राओं को अध्ययन के लिए आवश्यक पुस्तकों की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है।


संस्था के सचिव इंजी. रमेश चौरसिया ने बताया कि छात्राओं की आवश्यकताओं के अनुरूप पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में समाज एवं विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से पुस्तकालय को और समृद्ध बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष डॉ. मनोहर चौरसिया ने कहा कि पुस्तकालय केवल पढ़ने की आदत विकसित करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक सोच और प्रश्न पूछने की प्रवृत्ति को भी प्रोत्साहित करेगा।



इस अवसर पर छात्रावास परिसर में 100 पौधों का पौधरोपण भी किया गया। संस्था ने वर्ष 2026 में एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया है, जिसके तहत अब तक 67,414 पौधे लगाए जा चुके हैं।

ये रहे शामिल

कार्यक्रम में कविता लारिया, छात्रावास वार्डन स्वाति शांडिल्य, डॉ. चंदन सिंह, शिवकुमार यादव, इंजी. अभय चौरसिया, डॉ. तरुण कुमार साहू, इंजी. स्वाति विश्वास और डॉ. श्वेता नेमा सहित छात्रावास एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।



गवेषणा समिति का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण (Scientific Temper) का प्रसार करना है। संस्था द्वारा SC-ST छात्रावासों में जन-पुस्तकालय स्थापित करने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान में सहयोग के इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं व्हाट्सएप नंबर 8817269203 पर संपर्क कर सकते हैं।


Share:

सागर पुलिस लाइन में सिंहस्थ-2028 प्रशिक्षण का पांचवां सप्ताह पूरा, 88 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण

सागर पुलिस लाइन में सिंहस्थ-2028 प्रशिक्षण का पांचवां सप्ताह पूरा, 88 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण


तीनबत्ती न्यूज: 04 जुलाई, 2026

सागर। आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस लाइन सागर में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के पांचवें सप्ताह का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस सप्ताह जिले के विभिन्न थानों और शाखाओं से आए 88 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस बल को सिंहस्थ मेले के दौरान बेहतर Law & Order, Crowd Management, Disaster Management तथा समन्वित पुलिसिंग के लिए दक्ष बनाना है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण, VIP Duty, यातायात प्रबंधन, आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, संचार व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सहायता, सुरक्षा प्रबंधन तथा समन्वित पुलिस कार्यप्रणाली से जुड़े विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने विभिन्न परिस्थितियों पर आधारित Mock Drill भी कराई, जिससे अधिकारी और कर्मचारी वास्तविक परिस्थितियों में अधिक प्रभावी एवं पेशेवर तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।


प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों से फीडबैक लिया गया और सिंहस्थ-2028 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार का नियमित प्रशिक्षण पुलिस बल की दक्षता, अनुशासन और आपदा प्रबंधन क्षमता को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


Share:

सागर: विधायक शैलेंद्र जैन ने मेडिकल कॉलेज रोड और वृंदावन वार्ड का किया निरीक्षण, जलभराव रोकने दिए निर्देश

सागर में जल भराव रोकने विधायक शैलेंद्र जैन ने किया निरीक्षण : अधिकारियों को कार्यवाई के निर्देश


तीनबत्ती न्यूज |04 जुलाई, 2026 

सागर। आगामी वर्षा ऋतु में शहरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने  सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार और नगर निगम अधिकारियों के साथ मेडिकल कॉलेज रोड एवं वृंदावन वार्ड क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल निकासी व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बारिश के दौरान किसी भी नागरिक के घर में पानी भरने की शिकायत नहीं आनी चाहिए।

नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था पर जोर

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मेडिकल कॉलेज रोड से लगे वृंदावन वार्ड की विभिन्न कॉलोनियों में हर वर्ष जलभराव की प्रमुख वजह नालों में जमा गाद, मिट्टी और कचरा है। इसके कारण पानी की निकासी बाधित हो जाती है। विधायक ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को नालों की तत्काल सफाई कर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

तालाब में गंदा पानी न मिले, STP रहे चालू

विधायक शैलेंद्र जैन ने तालाब के आसपास बिछाई गई पाइपलाइन और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में नालों का गंदा पानी तालाब में न पहुंचे तथा सीवरेज और ट्रीटमेंट से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं 24 घंटे सुचारु रूप से संचालित रहें।

अधिकारियों को दिए ये प्रमुख निर्देश

निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बारिश शुरू होने से पहले सभी आवश्यक कार्य समय-सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि नालों पर बने चैंबरों की तत्काल सफाई कराई जाए।नालों के दोनों किनारों से मिट्टी, गाद और अन्य अवरोध हटाए जाएं।जहां मशीनें नहीं पहुंच सकतीं, वहां श्रमिकों के माध्यम से मैनुअल सफाई कराई जाए। जल निकासी के सभी मार्ग पूरी तरह साफ रखे जाएं।

आपसी समन्वय से होगा कार्य

नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने भी अधिकारियों को कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल निकासी व्यवस्था को इस प्रकार मजबूत बनाया जाए कि तेज बारिश के दौरान भी शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी, इंजीनियर, संबंधित जोन प्रभारी एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। विधायक ने सभी विभागों को समन्वय के साथ युद्धस्तर पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।


Share:

सागर में कांग्रेस की साइकिल रैली, भाजपा सरकार से राम मंदिर चढ़ावा, उज्जैन जमीन और NEET परीक्षा पर मांगा हिसाब

Sagar Congress Cycle Rally: राम मंदिर चढ़ावा, उज्जैन जमीन और NEET पर भाजपा से मांगा हिसाब


तीनबत्ती न्यूज|4 जुलाई, 2026

सागर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को शहर में साइकिल रैली निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे, उज्जैन में जमीन खरीद, NEET परीक्षा, किसानों की समस्याओं और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।

जिला शहर कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई रैली तीनबत्ती स्थित हनुमान मंदिर पहुंची, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद जनजागरण अभियान के तहत शहर के विभिन्न मार्गों से साइकिल रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र राजे और हेमराज रजक ने किया।

भाजपा पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और विभिन्न राज्यों में जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि उज्जैन में विकास परियोजनाओं और मास्टर प्लान का लाभ मुख्यमंत्री और उनके परिवार को पहुंचाने के उद्देश्य से जमीनों की खरीद की गई है। उन्होंने इस मामले में सरकार से जवाब देने की मांग की।



पूर्व विधायक सुनील जैन ने अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे और व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार को इन मामलों में जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

NEET, किसानों और महंगाई के मुद्दे उठाए

कांग्रेस नेता मुकुल पुरोहित ने वीआईपी दर्शन और अन्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की। बाबू सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। रामकुमार पचौरी ने कहा कि प्रदेश में खाद संकट, महंगे कृषि यंत्र, डीजल की बढ़ती कीमतें, बिजली की समस्या और मनरेगा के लाभ में कमी से किसान परेशान हैं। जितेंद्र रोहन ने कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने NEET सहित भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।रैली के समापन पर आनंद हेला ने सभी कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया।

ये रहे शामिल

साइकिल रैली में प्रमुख रूप से पुरषोत्तम मुन्ना चौबे, सागर साहू, नरेंद्र मिश्रा,सिंटू कटारे,शरद पुरोहित,रिषभ जैन, आनंद हैला, किरण लता सोनी, नीलेश अहिरवार, गीता कुशवाहा, रेखा सोनी, दीनदयाल तिवारी, समीर खान, नौशाद अब्बासी, मयंक ठक्कर,असमत खान विनीत जैन ताले वाले, साजिद राइन, रोहित मांडले, चमन अंसारी,डालचंद प्रजापति, अरविंद पंथी, महेश अहिरवार, कल्लू पटेल, तज्जु भाईजान, सुनील पाहवा, अनिल दक्ष, कुंजीलाल लड़ियां, तरुण कोरी, फिरदौस कुरैशी, अकील सिद्दीकी, जाहिद ठेकेदार, संजय रैकवार,भैयन पटैल,अजय लारिया, दीपक कुर्मी, सुरेश पंजवानी मानसींग चौधरी सुनील ठाकुर, निखिल जैन,अजय राजपूत, अरविंद मछंदर, गोपाल प्रजापति, देशराज यादव, सोहेब कुरैशी सहित अनेक कांग्रेसजन साइकिल पर सवार होकर नारेबाजी करते हुए चल रहे थे ।  


Share:

सागर: संकल्प फाउंडेशन ने 26 वार्ड प्रेसिडेंट नियुक्त किए, रिशांक तिवारी बोले- हर वार्ड में सेवा का संकल्प

हर वार्ड में सेवा का संकल्प, नागरिकों की मदद हमारा लक्ष्य : रिशांक तिवारी

संकल्प फाउंडेशन ने वार्ड स्तर तक बढ़ाया संगठन, 26 वार्ड प्रेसिडेंट नियुक्त


तीनबत्ती न्यूज|4 जुलाई 2026

सागर। समाजसेवी संस्था संकल्प फाउंडेशन ने शहर में संगठन को वार्ड स्तर तक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विभिन्न वार्डों के लिए 26 वार्ड प्रेसिडेंटों की घोषणा की। नियुक्ति समारोह में फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य हर वार्ड तक समाज सेवा पहुंचाना और प्रत्येक नागरिक की सहायता के लिए सक्रिय व्यवस्था तैयार करना है।

यह भी पढ़ें : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सागर के 15 मंडल अध्यक्ष घोषित, सूची जारी

उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि स्थानीय स्तर पर सक्रिय टीम के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, रक्तदान तथा अन्य जनहित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड प्रेसिडेंट अपने क्षेत्र में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से नियमित संवाद स्थापित करेंगे।



जनहितैषी कार्य होंगे

रिशांक तिवारी ने बताया कि वार्ड स्तर पर स्वयंसेवकों की टीम तैयार की जाएगी, जो सदस्यता अभियान के साथ-साथ स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। उन्होंने कहा कि संस्था समाज और प्रशासन के बीच एक प्रभावी सेतु की भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें: शासकीय बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में लेडी डाक्टर नर्सिंग स्टाफ से BJP नेता पर बदसलूकी और गोली मारने धमकी का आरोप : जूडा का प्रदर्शन, चक्काजाम ▪️युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल पीपरा पर FIR

चैटबॉट से जुड़े नागरिक

उन्होंने बताया कि नागरिक अपनी समस्या, सुझाव या सामाजिक सहयोग से जुड़े विषय एमपी-15 (MP-15) चैटबॉट के माध्यम से भी साझा कर सकते हैं। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर 8982600918 पर संदेश भेजा जा सकता है। प्राप्त समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में संस्था की आगामी कार्ययोजना की भी जानकारी दी गई। रिशांक तिवारी ने युवाओं और समाजसेवियों से संकल्प फाउंडेशन से जुड़कर सेवा अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर शुभम नामदेव, निष्कर्ष दुबे, संचित शुक्ला, टिंकू साहू, शुभम गौतम सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, संकल्प फाउंडेशन के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

इन वार्डों के लिए घोषित किए गए वार्ड प्रेसिडेंट

अजय चौरसिया – चकराघाट वार्ड

शुभम पहलवान – कृष्णगंज वार्ड

लव कुमार – सूबेदार वार्ड

सचिन पंडित – परकोटा वार्ड

विशाल तोमर – गुरु गोविंद सिंह वार्ड

प्रशांत अशोक – विट्ठल नगर वार्ड

अनिल सैनी – लाल बहादुर शास्त्री वार्ड

उज्ज्वल तिवारी – मधुकर शाह वार्ड

नवीन तिवारी – शिवाजी वार्ड

स्वराज उपाध्याय – शुक्रवारी वार्ड

सागर जाटव – तिली वार्ड

शिवांक तिवारी – लाजपतपुरा वार्ड

निशांत जैन – रामपुरा वार्ड

अनिकेत विश्वकर्मा – भगत सिंह वार्ड

शनि नामदेव – शनिचरी वार्ड

ध्रुव मिश्रा – वृंदावन वार्ड

शुभम सागर – सिविल लाइन वार्ड

हिमांशु साहू – अंबेडकर वार्ड

मोहित सेन – तिलकगंज वार्ड

सोनल पाठक – केशवगंज वार्ड

नीरज करोसिया – राजीव नगर वार्ड

देवाशीष दुबे – गोपालगंज वार्ड

श्रीकांत दीक्षित – इतवारी वार्ड

सौरभ रजक – पुरव्याऊ वार्ड

नमन चौबे – मोहन नगर वार्ड

महक समैया – बाघराज वार्ड

यह भी पढ़ें: सागर: अधिक कीमत पर खाद बेचने पर बीना में FIR : कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग की सख्त कार्रवाई

यह भी पढ़ें : सीएम डॉ मोहन यादव खेत में उतरे-बोया धान : किसानों से किया संवाद ▪️सिवनी में धान महोत्सव, कोदो कुटकी बोनस वितरण समारोह का आयोजन ▪️349.33 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण, 144.8 करोड़ के कामों का भूमि-पूजन


Share:

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सागर के 15 मंडल अध्यक्ष घोषित, सूची जारी

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सागर के मंडल अध्यक्ष घोषित, 15 मंडलों में नई नियुक्तियां

तीनबत्ती न्यूज | 04 जुलाई 2026


सागर: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, सागर जिला इकाई ने जिले के विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की सहमति से की गई हैं।

यह भी पढ़ें: शासकीय बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में लेडी डाक्टर नर्सिंग स्टाफ से BJP नेता पर बदसलूकी और गोली मारने धमकी का आरोप : जूडा का प्रदर्शन, चक्काजाम ▪️युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल पीपरा पर FIR

जिला अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मधुकर जाटव द्वारा जारी सूची के अनुसार जिले के 15 मंडलों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

घोषित मंडल अध्यक्ष

विधानसभा सागर

अंबेडकर मंडल – राहुल अहिरवार

नगर मंडल – नीरज (गोलू बश्री)

यमुना ताई मंडल – गोलू महरोलिया

विधानसभा नरयावली

नगर मंडल मकरोनिया – सुनील अहिरवार

मकरोनिया ग्रामीण मंडल – नंदलाल अहिरवार

सदर मंडल – शिवम मिझौरिया

नरयावली मंडल – शिवराम अहिरवार

विधानसभा खुरई

खुरई नगर मंडल – काशीराम (टेलर)

खुरई ग्रामीण मंडल – मोतीलाल अहिरवार

धनोरा मंडल – अर्जुन अहिरवार

मालथौन मंडल – जाहर अहिरवार

बरोदियाकलां मंडल – शिवलाल अहिरवार

बांदरी मंडल – रामकिशन अहिरवार

विधानसभा बीना

भानगढ़ मंडल – रामलाल अहिरवार

मंडीबामोरा मंडल – रवि खटीक


यह भी पढ़ें: सागर: अधिक कीमत पर खाद बेचने पर बीना में FIR : कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग की सख्त कार्रवाई

यह भी पढ़ें : सीएम डॉ मोहन यादव खेत में उतरे-बोया धान : किसानों से किया संवाद ▪️सिवनी में धान महोत्सव, कोदो कुटकी बोनस वितरण समारोह का आयोजन ▪️349.33 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण, 144.8 करोड़ के कामों का भूमि-पूजन


Share:

BTIRT सागर के विद्यार्थियों का भोपाल IT कंपनी और सांची का शैक्षणिक भ्रमण

BTIRT सागर के विद्यार्थियों ने भोपाल की आईटी कंपनी और सांची का किया शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्रमण

46 छात्रों ने आईटी इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली समझी, सांची स्तूप में जाना भारत की सांस्कृतिक विरासत का महत्व


तीनबत्ती न्यूज | 04 जुलाई 2026

सागर। संभाग के प्रतिष्ठित एवं NAAC मान्यता प्राप्त बाबूलाल ताराबाई इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (BTIRT), सागर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्रमण (Educational & Industrial Visit) का सफल आयोजन किया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने भोपाल स्थित Soluzione IT Software Company तथा विश्व धरोहर सांची स्तूप (Sanchi Stupa) का भ्रमण कर तकनीकी और ऐतिहासिक दोनों प्रकार का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया।

इस औद्योगिक भ्रमण में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग (AI-ML) तथा साइबर सिक्योरिटी (Cyber Security) शाखाओं के कुल 46 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह भी पढ़ेंआरजीपीवी के घोषित बी.टेक परिणामों में बीटीआईआरटी के अंतिम वर्ष (8वें सेमेस्टर) का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की मोहिनी चढार ने 9.00 SGPA के साथ बनाया नया कीर्तिमान

आईटी इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली को करीब से समझा

भोपाल स्थित Soluzione IT Software Company में आयोजित इंडस्ट्रियल विजिट के दौरान कंपनी की डायरेक्टर डॉ. मोनिका विश्वकर्मा एवं एचआर मिस रियांका विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों को आईटी उद्योग की कार्यप्रणाली, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट लाइफ साइकिल (Software Development Life Cycle-SDLC), कॉर्पोरेट संस्कृति और वर्तमान उद्योग की आवश्यकताओं से अवगत कराया।



उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता के साथ-साथ Communication Skills, Innovation, Teamwork तथा Continuous Learning के महत्व को समझाते हुए बेहतर करियर निर्माण के लिए प्रेरित किया।

कंपनी के विशेषज्ञों ने आधुनिक Software Development, Web Development, Mobile Application Development, Project Execution एवं नवीनतम तकनीकों (Latest Technologies) की व्यावहारिक जानकारी भी साझा की, जिससे विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक कार्यशैली को समझने का अवसर मिला।



सांची स्तूप में जाना भारतीय संस्कृति और इतिहास

औद्योगिक भ्रमण के बाद विद्यार्थियों ने विश्व प्रसिद्ध सांची स्तूप का भ्रमण किया। यहां उन्होंने भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत, प्राचीन स्थापत्य कला और ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी अनुभव बताया।

यह भी पढ़ेंसागर स्मार्ट सिटी के वर्किंग वुमन हॉस्टल का संचालन एक सप्ताह में प्रारम्भ करवायें : कलेक्टर प्रतिभा पाल ▪️कलेक्टर ने इनक्यूबेशन सेंटर और वर्किंग वुमन हॉस्टल का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान

इस शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्रमण का सफल संचालन  शैलेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. पूनम भारतीय एवं  आकाश वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। वहीं छात्र समन्वयक साक्षी जैन एवं आंचल सोलंकी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संस्थान प्रबंधन ने दी शुभकामनाएं

संस्थान के प्राचार्य डॉ. वीरेश कुमार फुसकेले ने कहा कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ते हैं और उन्हें उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं को समझने का अवसर प्रदान करते हैं।

रजिस्ट्रार डॉ. तरुण कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को उद्योगों से निरंतर जुड़कर नई तकनीकों को सीखने और अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

संस्था के सचिव डॉ. सत्येंद्र जैन ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए समय-समय पर ऐसे शैक्षणिक एवं औद्योगिक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

संस्था के चेयरमैन संतोष जैन 'घड़ी' ने विद्यार्थियों एवं विभाग को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ उद्योगों का व्यावहारिक अनुभव विद्यार्थियों को रोजगार और उत्कृष्ट करियर के लिए बेहतर रूप से तैयार करता है। उन्होंने भविष्य में भी उद्योग-अकादमिक (Industry-Academia) सहयोग को बढ़ावा देने वाले ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन पर बल दिया।

Share:

पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटन का रिकॉर्ड, 2025-26 में 2.63 लाख पर्यटक, ₹8.77 करोड़ की आय

पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटन का नया रिकॉर्ड, 2025-26 में 2.63 लाख पर्यटक पहुंचे, टिकटों से ₹8.77 करोड़ की आय


तीनबत्ती न्यूज:04जुलाई, 2026

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व (PTR) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में पर्यटन और राजस्व दोनों मामलों में नया रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान 2,63,250 देशी-विदेशी पर्यटकों ने टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया। टिकटों की बिक्री से ₹8,77,99,418 की रिकॉर्ड आय हुई, जो अब तक का सर्वाधिक राजस्व है। प्रबंधन के अनुसार इस राशि का बड़ा हिस्सा पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा।

पिछले पांच वर्षों में लगातार बढ़ा पर्यटन और राजस्व

पन्ना टाइगर रिजर्व के आंकड़े बताते हैं कि पिछले पांच वर्षों में पर्यटकों की संख्या और आय में लगातार वृद्धि हुई है। वर्ष 2021-22 में 1,73,982 पर्यटकों से ₹3.44 करोड़, 2022-23 में 2,26,322 पर्यटकों से ₹4.77 करोड़ और 2023-24 में 2,34,043 पर्यटकों से ₹5.97 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। वर्ष 2024-25 में 2,75,870 पर्यटकों से ₹6.92 करोड़ की आय हुई थी। हालांकि वर्ष 2025-26 में पर्यटकों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ी कम रही, लेकिन टिकट दरों और बेहतर प्रबंधन के कारण आय बढ़कर ₹8.77 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।


1 अक्टूबर तक कोर एरिया रहेगा बंद

पीटीआर के उप संचालक वीरेंद्र पटेल ने बताया कि मानसून के मद्देनज़र 1 जुलाई से कोर एरिया को तीन माह के लिए पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। अब 1 अक्टूबर से कोर जोन में सफारी दोबारा शुरू होगी। हालांकि इस दौरान पन्ना-अकोला बफर क्षेत्र, पांडव फॉल और रनेह फॉल पर्यटकों के लिए खुले रहेंगे।

100 से अधिक बाघ, बाघिन पी-151 बनी आकर्षण

पन्ना टाइगर रिजर्व में वर्तमान में शावकों सहित 100 से अधिक बाघ मौजूद हैं। इस पर्यटन सत्र में बाघिन पी-151 और उसके दो शावक पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। इसके अलावा केन नदी, केन घड़ियाल सेंचुरी और समृद्ध जैव विविधता ने भी बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित किया। बढ़ते पर्यटन से स्थानीय लोगों को रोजगार और आजीविका के नए अवसर मिल रहे हैं, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।


Share:

सागर: अधिक कीमत पर खाद बेचने पर बीना में FIR : कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग की सख्त कार्रवाई

सागर: अधिक कीमत पर खाद बेचने पर बीना में FIR : कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग की सख्त कार्रवाई


तीनबत्ती न्यूज: 04 जुलाई, 2026

सागर। किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर उर्वरक बेचने के मामले में सागर जिले के बीना में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित फर्म संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। यह कार्रवाई कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिले में अमानक, अवैध भंडारण और ओवर रेटिंग वाले उर्वरकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

यह भी पढ़ेंसागर: कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई; अवैध और नकली सोयाबीन बीज भंडारण पर FIR दर्ज ▪️बंद हो चुकी दालमिल के नाम का मिला दुरुपयोग

उपसंचालक कृषि राजेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में शुक्रवार (3 जुलाई) को ग्राम दुरुवा निवासी किसान सुरेन्द्र सिंह दांगी की शिकायत पर कृषि विभाग की टीम ने बीना स्थित मेसर्स शुभम ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। किसान ने आरोप लगाया था कि उसे एनपीके 20:20:0:13 उर्वरक निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेचा गया।

यह भी पढ़ें : सीएम डॉ मोहन यादव खेत में उतरे-बोया धान : किसानों से किया संवाद ▪️सिवनी में धान महोत्सव, कोदो कुटकी बोनस वितरण समारोह का आयोजन ▪️349.33 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण, 144.8 करोड़ के कामों का भूमि-पूजन

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अवधेश राय, उर्वरक निरीक्षक दीपेश मोघे तथा कृषि विस्तार अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसानों और फर्म संचालक के बयान दर्ज किए तथा पंचनामा तैयार किया।

जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

जांच के दौरान टीम ने पाया कि किसानों को एनपीके 20:20:0:13 उर्वरक निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बेचा गया। इसके अलावा दुकान पर उर्वरक की मूल्य सूची, स्टॉक एवं विक्रय दर बोर्ड प्रदर्शित नहीं था। मांगने पर संबंधित अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं किए गए।


यह भी पढ़ें: शासकीय बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में लेडी डाक्टर नर्सिंग स्टाफ से BJP नेता पर बदसलूकी और गोली मारने धमकी का आरोप : जूडा का प्रदर्शन, चक्काजाम ▪️युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल पीपरा पर FIR

इन धाराओं में दर्ज हुई FIR

कृषि विभाग ने उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 की धारा 4 एवं 35 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3 एवं 7 के तहत कार्रवाई करते हुए बीना थाने में संबंधित फर्म संचालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 173 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।

उपसंचालक कृषि राजेश त्रिपाठी ने कहा कि किसानों के हितों के विरुद्ध उर्वरकों की कालाबाजारी, अधिक कीमत पर बिक्री और अन्य अनियमितताओं पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


-----------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------



Share:

सागर: शादी समारोह से लौटते वक्त कटर से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार : तीन कटर जब्त

शादी समारोह से लौटते वक्त  कटर से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार : तीन कटर जब्त


तीनबत्ती न्यूज: 03 जुलाई, 2026

सागर। थाना मोतीनगर पुलिस ने मोटरसाइकिल की चाबी मांगने के विवाद में तीन युवकों पर कटर से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तीन कटर भी बरामद किए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: शासकीय बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में लेडी डाक्टर नर्सिंग स्टाफ से BJP नेता पर बदसलूकी और गोली मारने धमकी का आरोप : जूडा का प्रदर्शन, चक्काजाम ▪️युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल पीपरा पर FIR

यह था मामला

पुलिस के अनुसार, घटना 1 जुलाई 2026 की रात करीब 10:15 बजे की है। फरियादी अजय पटेल, निवासी ग्राम कनेरा गौड़ (थाना जैसीनगर), अपने साथियों पप्पू पटेल और नीरज पटेल के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बीएस जैन बंगले के सामने सड़क किनारे मोटरसाइकिल खड़ी कर बातचीत के दौरान तीन युवकों ने उनसे बाइक की चाबी मांगी। चाबी देने से इनकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए कटर से हमला कर दिया, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी), सागर में भर्ती कराया गया।

घटना के संबंध में थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 727/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।विवेचना के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

तीन आरोपी गिरफ्तार

 पुलिस ने तीन आरोपी कृष्णा उर्फ केशू रैकवार, पिता अशोक रैकवार, उम्र 19 वर्ष, निवासी राजीव नगर वार्ड, सागर, राम सोनी, पिता बालमुकुंद सोनी, उम्र 19 वर्ष, निवासी राजीव नगर वार्ड, सागर और  देवेंद्र राय, पिता दिनेश राय, उम्र 19 वर्ष, निवासी राजीव नगर वार्ड, सागर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 कटर जप्त किए हैं। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत का कार्य सराहनीय रहा। इसमे एएसआई दीपचंद   ,एएसआई गोकुल पाण्डेय ,आरक्षक पुष्पेंद्र शर्मा,चंदन बिंथरे अंचल सेन मधुर दुबे दीपक यादव दीपक कुमार ,सत्येंद्र सिंह , अनुराग वैध ,प्रधान आरक्षक दिनेश यादव ,प्रधान आरक्षक सुनील चौबे प्रधान आरक्षक शोएब बेग की भूमिका सराहनीय रही।

  


Share:

सांदीपनि विद्यालय नये भारत की पाठशाला, यहां पढ़ रहे विद्यार्थी विकसित भारत का निर्माण करेंगे : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ▪️बांदरी में 26.5 करोड़ लागत से सांदीपनि विद्यालय के प्रथम फेज का लोकार्पण, 6 करोड़ से बन रहे एसटीपी निर्माण का भूमिपूजन

सांदीपनि विद्यालय नये भारत की पाठशाला, यहां पढ़ रहे विद्यार्थी विकसित भारत का निर्माण करेंगे : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह

▪️बांदरी में 26.5 करोड़ लागत से सांदीपनि विद्यालय के प्रथम फेज का लोकार्पण, 6 करोड़ से बन रहे एसटीपी निर्माण का भूमिपूजन 



तीनबत्ती न्यूज | 03 जुलाई, 2026

बांदरी। पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को बांदरी में 38.5 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहे सांदीपनि विद्यालय के प्रथम चरण में निर्मित 26.5 करोड़ रुपये के भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का भूमिपूजन भी किया।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि "सांदीपनि विद्यालय केवल ईंट-पत्थर का भवन नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य निर्माण का केंद्र है। यह नए भारत की पाठशाला है, जहां पढ़ने वाले विद्यार्थी विकसित भारत का निर्माण करेंगे।"



उन्होंने बताया कि विद्यालय में विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां स्मार्ट क्लास, डिजिटल लैब, आधुनिक लाइब्रेरी, अत्याधुनिक किचन एवं मैस, तीन खेल मैदान और विभिन्न खेलों के उपकरण उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय आधुनिक शिक्षा और भारतीय संस्कारों का संगम बनेगा।

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी महानगरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके लिए 15 से 20 गांवों के बीच अत्याधुनिक सांदीपनि विद्यालय विकसित किए जा रहे हैं, जहां शिक्षकों का चयन विशेष परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।



उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालयों का नाम महर्षि सांदीपनि के नाम पर रखा जाना गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यहां विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल, कला, संगीत, योग, व्यक्तित्व विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तथा आधुनिक तकनीक का भी प्रशिक्षण मिलेगा।

उन्होंने बताया कि विद्यालय के दूसरे चरण में लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से छात्रावास, स्टेडियम और अन्य खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। प्रारंभिक चरण में यहां लगभग 2,000 विद्यार्थियों के अध्ययन की व्यवस्था रहेगी।



15 जुलाई को गढ़ौला जागीर में होगा अगले सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण

भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि 15 जुलाई को खुरई विकासखंड के गढ़ौला जागीर में बने सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण किया जाएगा। इसी वर्ष बरोदिया कलां में भी सांदीपनि विद्यालय का निर्माण शुरू होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में इन विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क बस सेवा भी शुरू की जाएगी।

खराब परीक्षा परिणाम पर जताई नाराजगी

उन्होंने विद्यालय के पिछले शैक्षणिक सत्र के कमजोर परीक्षा परिणाम पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि इस वर्ष परिणाम 85 प्रतिशत से कम रहा तो प्राचार्य सहित संबंधित शिक्षकीय स्टाफ के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उन्हें अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभानी चाहिए।

दूसरी कक्षा के छात्र आनंद लोधी को मिला 10 हजार रुपये का पुरस्कार

समारोह के दौरान दूसरी कक्षा के छात्र आनंद लोधी ने कविता और शेरो-शायरी से सुसज्जित प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रभावित होकर भूपेन्द्र सिंह ने अपनी ओर से 10 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वस्तिवाचन, सरस्वती पूजन एवं कन्या पूजन से हुआ। छात्राओं ने राष्ट्रगीत, स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। कार्यक्रम को जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, प्राचार्य देवेंद्र मिश्रा एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर ने भी संबोधित किया। संचालन सचिन राय ने किया।



समारोह में भूपेन्द्र सिंह का पारंपरिक पुष्पमालाओं के स्थान पर छाते, स्कूल बैग, पानी की बोतल, कॉपी, कंपास बॉक्स एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Share:

सागर: 700 वर्ष पुराने ऐतिहासिक कल्पवृक्ष को बचाने की कवायद शुरू, हिंदू संगठनों ने रखी थी मांग

सागर: 700 वर्ष पुराने ऐतिहासिक कल्पवृक्ष को बचाने की कवायद शुरू, हिंदू संगठनों ने रखी थी मांग


तीनबत्ती न्यूज: 03 जुलाई, 2026

​सागर। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित लगभग 700 वर्ष पुराने और दुर्लभ कल्पवृक्ष को संरक्षित करने के लिए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को एक बड़ी मुहिम शुरू की है। हिंदू संगठनों की लगातार मांग और आंदोलन की चेतावनी के बाद जागे प्रशासन ने विभिन्न विभागों के साथ मिलकर पेड़ को नया जीवन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत शुक्रवार को कल्पवृक्ष की भारी हो चुकी डालों की छंटाई (प्रूनिंग) की गई, ताकि पेड़ का संतुलन बना रहे। अगले चरण में इसे सपोर्ट देने के लिए सीमेंट-कंक्रीट का घेरा बनाया जाएगा। ​पेड़ के संरक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में नगर निगम, वन विभाग, उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: शासकीय बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में लेडी डाक्टर नर्सिंग स्टाफ से BJP नेता पर बदसलूकी और गोली मारने धमकी का आरोप : जूडा का प्रदर्शन, चक्काजाम ▪️युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल पीपरा पर FIR

प्रशासन का पक्ष:

अपर कलेक्टर अविनाश रावत ने बताया कि कल्पवृक्ष के धार्मिक महत्व और पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए जिला प्रशासन इसे बचाने के लिए हर संभव कदम उठाएगा।

जल्द ही दूर होगा झुकाव

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के वनस्पति विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर अजयशंकर मिश्रा ने तकनीकी पक्ष रखते हुए बताया कि भारी डालों की छंटाई होने के बाद पेड़ नए सिरे से विकसित होगा और जो हिस्सा एक तरफ झुक गया था, वह भी धीरे-धीरे सीधा हो जाएगा।

​इस ऐतिहासिक वृक्ष को बचाने के लिए हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश था। शिवसेना के उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारीने बताया कि उन्होंने पेड़ के संरक्षण को लेकर शनिवार से आमरण अनशन पर बैठने का ऐलान कर दिया था, लेकिन प्रशासन ने समय रहते सकारात्मक पहल की है, जिसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। वहीं, विश्व हिंदू परिषद (VHP) के जिलाध्यक्ष अजय दुबे ने कहा कि चार दिन पहले ही प्रशासन को इस संबंध में ध्यान आकर्षित कराया गया था। 700 साल पुराने इस धरोहर का संरक्षण बेहद जरूरी है।



बढ़ाए जाने चाहिए ऐसे दुर्लभ वृक्ष: कुलपति

​एसवीएन (SVN) यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अनिल तिवारी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कल्पवृक्ष दुर्लभ पेड़ों की श्रेणी में आता है। इसके संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण और धार्मिक महत्व को देखते हुए ऐसे और भी पौधे लगाए जाने की पहल होनी चाहिए।

​पुरोहित पुजारी विद्वत संघ के अध्यक्ष पं. शिवप्रसाद तिवारी ने कल्पवृक्ष के पौराणिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समुद्र मंथन के दौरान निकले 14 रत्नों में से एक कल्पवृक्ष भी था, जिसे देवराज इंद्र को सौंपा गया था। बाद में भगवान कृष्ण इसे धरती पर लेकर आए थे। इसे मनोकामना पूर्ण करने वाला वृक्ष माना जाता है और हमारे धर्मग्रंथों में इसका विशेष स्थान है।

ये रहे उपस्थित

​पेड़ की छंटाई और निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, उपायुक्त एस.एस. बघेल, हिंदू धर्मजागरण से उमेश सराफ, पुरोहित पुजारी विद्वत संघ के रामचरण शास्त्री, शिवनारायण शास्त्री, अमित कटारे, कपिल स्वामी, समर्थ दीक्षित, सचिन जैन, विकास यादव, बबलू चौरसिया सहित वन विभाग, उद्यानिकी विभाग और नगर निगम के तमाम अधिकारी-कर्मचारी व हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Share:

मोहन यादव सरकार पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति के गंभीर आरोप, भाजपा को भी घेरा | Sagar News

मोहन यादव सरकार और भाजपा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति का हमला

तीनबत्ती न्यूज | 03 जुलाई 2026 | सागर.

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पत्रकार वार्ता में मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति ने राज्य की मोहन यादव सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, किसानों की समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरा।

सीएम परिवार पर जमीन घोटाले का आरोप

एन.पी. प्रजापति ने आरोप लगाया कि उज्जैन के महाकाल महालोक कॉरिडोर निर्माण में पहले भी भ्रष्टाचार हुआ था। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिवार के पास उज्जैन में सैकड़ों एकड़ जमीन है। आरोप लगाया कि मास्टर प्लान और हाईवे लिंक जैसी विकास परियोजनाओं को इस तरह तैयार किया जा रहा है, जिससे मुख्यमंत्री परिवार की जमीनों के दाम कई गुना बढ़ सकें।

राम मंदिर ट्रस्ट पर भी लगाए आरोप

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे के आभूषणों और नकदी की चोरी के मामलों पर भाजपा और उत्तर प्रदेश सरकार चुप है। उन्होंने कहा कि दान गिनने वाले कर्मचारियों पर चोरी के आरोप लगे हैं और ट्रस्ट के पास चढ़ावे का सही हिसाब नहीं है। साथ ही मंदिर के लिए ₹2 करोड़ की जमीन ₹18 करोड़ में खरीदने का भी आरोप लगाया।

पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

प्रजापति ने नीट (NEET) पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में 85 बार पेपर लीक हुए, जिससे 17 छात्रों ने आत्महत्या की। उन्होंने व्यापम, कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी और नर्सिंग घोटालों का जिक्र करते हुए शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए।

किसानों की बदहाली का मुद्दा

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण किसान खाद की कमी, सिंचाई संकट तथा डीजल एवं कृषि यंत्रों की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं।

सागर की कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि सागर में 'अंधेर नगरी चौपट राजा' जैसी स्थिति है। उन्होंने आरोप लगाया कि रात 9 बजे के बाद शहर में सन्नाटा छा जाता है और अपराध के मामलों में सागर प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

आंदोलन की चेतावनी

जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में नर्स के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

ये रहे मौजूद

पत्रकार वार्ता का संचालन डॉ. संदीप सबलोक ने किया तथा आभार प्रदर्शन कमलेश तिवारी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील जैन, प्रदेश प्रवक्ता कुंदन पंजाबी, मुकुल पुरोहित, अमित रामजी दुबे, रामकुमार पचौरी, आशीष ज्योतिषी, अभिषेक गौर, सूर्या शुक्ला, हेमलता कुर्मी, ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज रजक, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, आनंद हेला, मोंटी यादव, मनोज पवार, महेश अहिरवार, दीनदयाल तिवारी, नरेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र राजे सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share:

मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी की प्रतिभा चयन ट्रायल सागर में सम्पन्न, 33 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी की प्रतिभा चयन ट्रायल सागर में सम्पन्न, 33 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

तीनबत्ती न्यूज | 03 जुलाई 2026

सागर. मध्यप्रदेश राज्य हॉकी अकादमी, भोपाल द्वारा वर्ष 2026 के लिए महिला हॉकी अकादमी की प्रतिभा चयन ट्रायल शुक्रवार को खेल परिसर सागर स्थित हॉकी मैदान पर सम्पन्न हुई। चयन ट्रायल का पहला चरण सुबह 6:30 बजे से 10:00 बजे तक तथा दूसरा चरण शाम 4:00 बजे आयोजित किया गया। राज्य हॉकी अकादमी के चीफ कोच श्री देवकीनंद सर ने खिलाड़ियों की प्रतिभा का परीक्षण किया।

प्रतिभा चयन ट्रायल में सागर जिले की 14, दमोह की 9, टीकमगढ़ की 5 तथा छतरपुर जिले की 5 बालिकाओं सहित कुल 33 खिलाड़ियों ने भाग लिया। हॉकी के निर्धारित मापदंडों के अनुसार द्वितीय चरण के लिए चयनित खिलाड़ियों की जानकारी संचालनालय द्वारा पृथक से जारी की जाएगी।

राज्य स्तर पर अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ियों को मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी में प्रवेश दिया जाएगा। यहां उन्हें विश्वस्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण, भोजन, आवास और शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर भी मिलेगा।

चयन ट्रायल के दौरान जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती शर्मिला डावर, जिला हॉकी संघ के सचिव श्री मकसूद खान, हॉकी प्रशिक्षक श्री उमेश चंद्र मौर्य, श्री नफीस खान सहित अन्य प्रशिक्षक एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिले में संचालित हॉकी फीडर सेंटर एवं खेलो इंडिया हॉकी स्मॉल सेंटर के बालक-बालिकाओं का भी चयन ट्रायल आयोजित किया गया।

Share:

शासकीय बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में लेडी डाक्टर नर्सिंग स्टाफ से BJP नेता पर बदसलूकी और गोली मारने धमकी का आरोप : जूडा का प्रदर्शन, चक्काजाम ▪️युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल पीपरा पर FIR

शासकीय बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में लेडी डाक्टर नर्सिंग स्टाफ से BJP नेता पर बदसलूकी और गोली मारने धमकी का आरोप : जूडा का प्रदर्शन, चक्काजाम 

▪️युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल पीपरा पर FIR 


तीनबत्ती न्यूज : 03 जुलाई, 2026

सागर : मध्यप्रदेश के सागर के शासकीय बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में बीजेपी नेता अनिल श्रीवास्तव ने महिला स्टाफ से बदसलूकी का आरोप लगा है। बीजेपी नेता पर लेडी डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ को बैड टच करने और गोली मारने की धमकी देने का आरोप है। विरोध में डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ ने काम बंद कर अस्पताल के मुख्य गेट पर चक्काजाम कर दिया।डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बीएमसी प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन के कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ ।

-------------
वीडियो देखने क्लिक करे
----------

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 2 बजे लक्ष्मी तिवारी नाम की एक मरीज को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) लाया गया था। मरीज के अस्पताल पहुँचने से पहले ही इलाज को लेकर फोन आने शुरू हो गए थे। महिला स्टाफ रिचा लाल का आरोप है कि मरीज के साथ आए दो लोगों ने इलाज के दौरान अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन्होंने धमकी दी। रिचा लाल ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने उन्हें 'बैड टच' (छेड़छाड़) किया और अस्पताल के बाहर देखने पर गोली मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के अनुसार, धमकी देने वाला व्यक्ति भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव (अनिल पीपरा) है। उसे केंद्रीय जेल सागर की जेल समिति का सदस्य भी हाल ही में बनाया गया है।



पुलिस की ढिलाई और डॉक्टरों का चक्काजाम

महिला स्टाफ का कहना है कि घटना की सूचना रात में ही पुलिस और बीएमसी प्रबंधन को दे दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुँची भी, लेकिन उससे पहले ही अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने मरीज और उसके साथ आए लोगों को बाहर भेज दिया। आरोप है कि पुलिस बिना कोई ठोस कार्रवाई किए वापस लौट गई।

​आज शुक्रवार सुबह डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने काम बंद कर दिया और अस्पताल के मुख्य गेट पर चक्काजाम कर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की माँग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बीएमसी प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे।

डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की तीन प्रमुख माँगें

बीएमसी के जूडा (JUDA) अध्यक्ष डॉ. व्योमकृष्ण तिवारी ने कहा कि अस्पताल में तैनात महिला स्टाफ खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। उन्होंने प्रशासन के सामने तीन प्रमुख माँगें रखीं: अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और पर्याप्त सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। यदि ये माँगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो इस आंदोलन को प्रदेश स्तर पर व्यापक रूप से चलाया जाएगा।

​भाजपा नेता का पक्ष

दूसरी तरफ, आरोपी भाजपा नेता ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है। उनका दावा है कि उन्होंने किसी भी डॉक्टर या महिला स्टाफ से किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं की है। उन्होंने कहा कि अगर वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं तो उनकी निष्पक्ष जाँच करा ली जाए, जिससे पूरी सच्चाई खुद-ब-खुद सामने आ जाएगी।

मामले में दर्ज हुई FIR

मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि इलाज के दौरान बीएमसी स्टाफ से अभद्रता और छेड़छाड़ करने के संबंध में शिकायत मिली है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल श्रीवास्तव और लक्ष्मी तिवारी के खिलाफ गोपालगंज थाने में छेड़छाड़  और अन्य  धाराओं में मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। प्रशासन के उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद डॉक्टरों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।

-----------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------




Share:

www.Teenbattinews.com

Archive