Editor: Vinod Arya | 94244 37885

प्रेमिका के घर प्रेमी ने गोली मारकर की आत्महत्या

प्रेमिका के घर प्रेमी  ने गोली मारकर की आत्महत्या

सागर । सागर जिले के बण्डा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का मामला सामने आया है। इसमे प्रेमिका के घर मे प्रेमी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 
बण्डा थाना अंतर्गत ग्राम छापरी में युवक द्वारा स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है ।घटना की जानकारी लगते ही मौके पर थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर पुलिस बल के साथ पहुंचे । देर रात एफएसएल टीम को पुलिस द्वारा सूचना देने के बाद भी 4 घंटे लेट टीम पहुंची और मृतक के शव के सैंपल लिए।
मृतक बेगमगंज का 
बताया जा रहा है की मृतक युवक सौरभ सिंह पितां राज कुमार दांगी रायसेन जिले के बेगमगंज के वीरपुर गांव का था। थाना प्रभारी कमलसिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली थी की छापरी ग्राम में हनुमत सिंह के घर मे लाश मिली है। उसकी बेटी स्वाति का सौरभ के साथ प्रेम प्रसंग था। वह  कल रात्रि में आया और  स्वाति से चलने के लिए कहा। स्वाति ने मना कर दिया कि उसकी शादी तय हो हो चुकी है । वह नही जाएगी। इस पर रात में फिर विवाद हुआ तो सौरभ ने गोली मार ली। पुलिस के मुताबिक प्रथम द्रष्टया आत्महत्य का मामला है । पुलिस जांच कर रही है। उधर पितां राजकुमार दांगी का कहना था कि उसका बेटा  सौरभ दो दिन से लापता था। पुलिस की सूचना पर यहां पता चला कि गोली मार ली।उधर इस  पूरी घटना सागर एस एफ़ एल टीम की लापरवाही देखने को मिली जब घटना की जानकारी मिलने के बाद भी महज 17 किलोमीटर की दूरी तय करने पर चार से पांच घँटे का समय लिया।
Share:

लोकायुक्त पुलिस ने विकास खण्ड समन्वयक को पाँच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

लोकायुक्त पुलिस ने विकास खण्ड समन्वयक को  पाँच हजार की  रिश्वत लेते गिरफ्तार
छतरपुर। सागर लोकायुक्त  पुलिस ने छत्तरपुर की विकास खण्ड समन्वयक नीलम तिवारी को पाँच हजार की रिश्वत केते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शौचालयों के सत्यापन के एवज में रिश्वत मांगी  गई थी।

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर यादव ने बताया कि आवेदक जितेंद्र सिंह पिता  श्री कृष्ण प्रताप सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सरानी,तह व जिला छतरपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम पंचायत में बन रहे 13 शौचालयो के फोटो सत्यापित कर हितग्राही के खाते में रुपए डालने के एवज में प्रति शौचालय 500रू के हिसाब से नीलम तिवारी द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है। 
लोकायुक्त DSP राजेश खेड़े के नेतृत्व में  निरीक्षक मंजू सिंह की टीम  ने आज जनपद पंचायत छतरपुर कार्यालय में विकास खण्ड समन्वयक नीलम तिवारी को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Share:

सागर की पहलवान बेटियों ने जीते पदक

सागर की पहलवान बेटियों ने जीते पदक

सागर। 39 वीं जूनियर राज्यस्तरीय  पुरूष एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता जो इंदौर मे सम्पन्न हुई जिसमें पहलवान बेटियों ने पदक हासिल कर सागर जिले का नाम रोशन किया ।जिसमें
53 कि. ग्रा.  निकिता राजपूत ,57 कि. ग्रा.  श्रद्धा काछी  ,62कि.  ग्रा.  राजमणि परमार है। तीनो पहलवानो के (कांस्य पदक)  जीतने एवं इनकी उपलब्धि  पर  इनके प्रशिक्षक जय श्री राठौर एवं डब्बू पहलवान को दुलारे उस्ताद,रौशन पहलवान, समाजसेवी सत्यजीत ठाकुर बीना, सुरेन्द्र उस्ताद,आनंद पहलवान अध्यक्ष, राजकमल खलीफा,लल्लू पडित पह.,परषोत्तम पह., सुरेश सोनी,राजकुमार उस्ताद,अनिल पहलवान,राजू पहलवान, संजय यादव, रामेशवर चौबे,हीरा पह, शंकर पहलवान, हेमंत पह., मनोहर पहलवान, जम्मन यादव, मनीष यादव कुश्ती प्रशिक्षक, विष्णु यादव, बजरंग अखाड़ा गढपहरा कुडारी एवं सभी खलीफा,उस्तादों एवं समस्त  पहलवानों  की ओर से पदक जीतने वाली पहलवान बेटियों को बधाईयाॅ एवं शुभकामनाये दी है।

Share:

म.प्र. हिन्दी लेखिका संघ ईकाई की मासिक काव्य गोष्ठी

म.प्र. हिन्दी लेखिका संघ ईकाई की मासिक काव्य गोष्ठी
सागर। म.प्र. हिन्दी लेखिका संघ ईकाई की मासिक काव्य गोष्ठी संस्था सदस्य श्री मति राजश्री दवे के निवास पर श्रीमति सुनीला सराफ की अध्यक्षता मेंतथा ज्योति झुड़ेले के मुख्य आथित्य मेंएवं पुष्पलता पाण्डेय के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुई।
गोष्ठी का संचालन संस्था उपाध्यक्ष जयंती सिंह लोधी ने किया।
लेखिकाओं ने पर्यावरण,वीरांगनाओं ,मां की ममता,हिन्द की बेटियां ,घर से दूर देश रहते बच्चे,उम्र के बढ़ते दौर की परेशानियां , सामाजिक परिवेश पर अपने वक्तव्य दिये एवं डा. चंचला दवे ,शशी दीक्षित,संध्या दरे,निधी यादव,डा. नम्रता फुसकेले,ऊषा बर्मन,शोभा सराफ, कंचन केशरवानी,सुनीला सराफ,जयंती सिंह लोधी ,ज्योति झुड़ेले,पुष्पलता पाण्डेय,राजश्री दवे, ने काव्य पाठ किया।आभार राज श्री दवे ने माना।
Share:

पुलिस के डेढ़ दर्जन इंस्पेक्टर/सब इंस्पेक्टर के तबादले

पुलिस के डेढ़ दर्जन इंस्पेक्टर/सब इंस्पेक्टर के तबादले
Share:

नमस्ते औरछा महोत्सव के पूर्व समस्त निर्माण कार्य पूर्ण करें :कमिष्नर आनंद शर्मा

नमस्ते औरछा महोत्सव के पूर्व समस्त निर्माण कार्य पूर्ण करें :कमिष्नर आनंद शर्मा
सागर । कमिष्नर आनंद कुमार शर्मा ने .प्र.सड़क प्राधिकरण विकास निगम, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक निर्माण विभाग, पीआईयू एवं ब्रिज लोक निर्माण विभाग के कार्यां की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देष दिए कि आगामी मार्च माह में आयोजित नमस्ते औरछा महोत्सव के पूर्व समस्त निर्माण कार्य पूर्ण कर आवष्यक व्यवस्थाएं सुनिष्चित करें। उन्होंने निर्देषित किया कि संभाग के समस्त विभाग अपने-अपने विभागों के नाम के बोर्डां के नीचे एवं सड़क, ब्रिज किनारे लगे बोर्डों पर भी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ स्लोगन अंकित किया जाए। इस अवसर पर उक्त विभागों के संभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
समीक्षा बैठक में कमिष्नर श्री शर्मा ने सड़क प्राधिकरण विकास विभाग के समीक्षा करते हुए सागर, रहली एवं जबलपुर रोड़ के दोनों साईटों को मजबूत करें एवं उसमें जहां भी मरम्मत की आवष्यकता हो तत्काल करें क्योंकि उक्त रोड सागर जबलपुर के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने दमोह पन्ना रोड, गैसाबाद सिमरिया रोड, राहतगढ़, खुरई रोड की मरम्मत करने के निर्देष दिए। साथ ही सागर रहली रोड के नवीनीकरण हेतु एस्टीमेट तैयार करने के निर्देष दिए। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की समीक्षा करते हुए निर्देष दिए कि विभाग द्वारा संभाग में जो 31 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। उनका कार्य गुणवत्ता पूर्ण एवं पारदर्षी हो। साथ ही समय सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्देषित किया कि विभाग द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सरोवर के जो कार्य प्रारंभ नहीं हो पाए है। उनको शीघ्र प्रारंभ कर पूर्ण करें। 27 ग्राम सरोवर का कार्य मई माह तक पूर्ण करने के निर्देष दिए। दमोह एवं छतरपुर के कस्तूरबा गांधी छात्रावास का निर्माण कार्य यथाषीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने अजीविका मिषन के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की।
लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देष दिए कि जो संभाग में जो 20 सड़कों का निर्माण प्रारंभ होना है। उनकी समीक्षा करते हुए निर्देष दिए कि जो 18 सड़कों के कार्य  30 मार्च तक प्रारंभ करें। टूटी-फूटी सड़कों का कार्य शीघ्र प्रारंभ करें। बेतवा एवं जामनी नदी पर रैलिंग लगाकर उसमें रेडियम लगाएं। साथ ही ओरछा के सभी पुराने स्मारकों की साफ-सफाई कर दर्षनीय बनाया जाए। 
उन्होंने ओरछा के समस्त कार्य मार्च माह में आयोजित नमस्ते ओरछा महोत्सव के पूर्व पूर्ण करा लिए जाएं।
श्री शर्मा ने पीआईयू की समीक्षा करते हुए निर्देषित किया कि संभाग में जो कार्य चल रहे है, उनको शीघ्र पूर्ण करें। साथ ही 9 फरवरी को मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ द्वारा लोकार्पित भवनों को संबंधित विभागों को सौंपकर कार्य प्रारंभ कराया जाए। ब्रिज पीडब्ल्यूडी की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देषित किया कि संभाग में एनबीडी से स्वीकृत 44 ब्रिजां का कार्य संभाग के लिए एक नई उपलब्धि है। इन कार्यों को पूरी गुणवता के साथ पूर्ण किया जाए
Share:

नगर निगम ने बढाया किराया, व्यापारी उतरे विरोध में ,बंद रहेंगी दुकाने 18 फरवरी को

नगर निगम ने बढाया किराया, व्यापारी उतरे विरोध में ,बंद रहेंगी दुकाने 18 फरवरी को
सागर।सागर शहर में नगरनिगम द्वारा दुकानों का किराया बढाया है । इससे दुकानदारों में नाराजगी बनी है। आज सागर व्यापारी संघ के अध्यक्ष  भीष्म राजपूत ,सुरेश पिंजवानी,सुशील साहू और गुड्डा काजी ने मीडिया को बताया कि  निगम  के दुकानदारों के किराये में कई गुना वृद्धि किये जाने के बाद व्यापारी लगातार पूर्ववत किरायाप्रति 3 वर्षों में 10 प्रतिशत किराया  वृद्धि  की मांग निगम प्रशासन
एवं जन प्रतिनिधियों से करते रहे है। परन्तु दो वर्ष से लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद निगम द्वारा वड़ी हुई राशि के नोटिस देकर एवं कुर्की की धमकी देकर व्यापारियों को डराया धमकाया जा रहा है।जिसके खिलाफ सभी मार्किटों के व्यापारियों ने इकत्रित होकर किराया राशि वृद्धि वापिस लिये जाने की मांग को लेकर दिनांक 18 फरवरी दिन मंगलवार को अपना कारोबार दुकाने बंद रखने का निर्णय लिया
है ।सभी दुकानदार मंगलवार दोप. 12 बजे तक नया बाजार में एकत्रित होंगे जहाँ से व्यापारी मौन जुलुस के रूप में नगर निगम प्रशासक एवं संभागायुक्त  को कचहरी पर उनके कार्यालय पर पहुचैकर ज्ञापन देंगे।
ज्ञापन में किराया वृद्धि तुरंत वापिस लेकर व्यापारियों से किराया जमा कराने एवं अनुबंधा करानेकी मांग की जायेगी सागर नगर निगम के विभिन्न मार्केटों में लगभग 23 सौ दुकानदार किरायेदार हैंजिसमें नया बाजार, बक्सी खाना मार्केट, नगर निगम मार्केट, दपरा मोर्केट कटरा, साबूलाल मर्केट,भीतर बाजार, नाचनदास मार्केट, राहतगढ़ बस स्टैंड, खुरई बस स्टेन्ड मार्केट, तालाब बस स्टैन्ड ,स्टेडियम मार्केट सहित कई जगहों पर दुकाने है । नगर निगम बड़े शहनों इन्दौर, भोपाल, जबलपुर,ग्वालियर की तर्ज पर उसी आधार परसागर में किराया वृद्धि की गई है ।सागर सी.क्षोणी की सिटी है बड़ेशहरों के जैसा व्यवसाय नहीं है जिस कारण व्यापारी बड़ा किराया जमा करने में असमर्थ है।

Share:

मकरोनिया नगरपालिका क्षेत्र में अवैध नल कनेक्शन कटेंगे, ढाई हजार से अधिक है ऐसे कनेक्शन

मकरोनिया नगरपालिका क्षेत्र में अवैध नल कनेक्शन कटेंगे, ढाई हजार से अधिक है ऐसे कनेक्शन
सागर। सागर के उपनगर मकरोनिया नगर पालिका क्षेत्र में 4963 नल कनेक्सन हैं तथा लगभग 2500 अवैध नल कनेक्सन हैं उनको सम्बंधित व्यक्ति शीघ्र बैध कराएँ अन्यथा ऐसे कनेक्सनों को नगर निगम द्वारा विच्छेद कर दिया जाएगा|
यह निर्देश नगर निगम आयुक्त  आर पी अहिरवार ने नगर निगम के जल प्रदाय विभाग राजस्व और बाज़ार विभाग के वसूली कार्य की समीक्षा करते हुए दिए| बैठक में मुख्य रूप से मकरोनिया नगर पालिका सी एम् ओ श्री भुल्लर सिंह भी मौजूद थे|
बैठक में आयुक्त श्री अहिरवार ने मकरोनिया क्षेत्र जिसमे नगर निगम द्वारा पेयजल की सप्लाई की जाती है उसके जल कर की वसूली के सम्बन्ध में निर्देश दिए कि नगर निगम के दो आर आई स्तर के कर्मचारी वसूली का कार्य करायेंगे जिनकी मदद हेतु मकरोनिया नगर पालिका के लगभग 5–6 कर्मचारियों की टीम उनके साथ सीएम्ओ उपलब्ध कराये इस सम्बन्ध में मकरोनिया सी एम् ओ ने आश्वस्त किया कि वह कर्मचारी देने के लिए तैयार है साथ ही मकरोनिया क्षेत्र का नल कनेक्शन का बिल मकरोनिया में ही जमा करने हेतु न.पा. कार्यालय में एकल खिड़की हेतु स्थान देंगे जिसमे दो नगर निगम के  कर्मचारी वहां बैठकर बिल जमा कर्रेंगे इसके आलावा अवैध कनेक्शनों के विच्छेद हेतु नगर निगम कर्मचारियों के साथ नगर पालिका के भी कर्मचारी साथ रहेंगे| बल्क कनेक्शन से मकरोनिया नगर पालिका को पानी देने और इसके जल कर की वसूली नगर पालिका से ही करवाने और एक निर्धारित राशि जो तय हो उसे नगर पालिका नगर निगम में जमा करे इस विषय पर आयुक्त एवं नं.पा, सी.एम्.ओ. ने माननीय प्रशासक  से शीघ्र चर्चा करने पर सहमति व्यक्त की| इसी प्रकार निगमायुक्त ने पाइप लाइनों के लीकेजों के मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश देते हुए कहा कि लीकेज सुधार कार्य में जो  भी सामग्री की कमी महसूस हो उसे तुरंत पूरा करें तांकि सुधार कार्य में कोई दिक्कत न आये|
राजस्व विभाग के वसूली कार्य की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने निर्देश दिए की समस्त कर संग्राहक प्रति दिन अपने सम्बंधित वार्ड की वसूली की जानकारी से अवगत करायेगें| उन्होंने कम वसूली लाने वाले कर संग्राहकों को वसूली बढाने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जो कर संग्राहक इस कार्य में लापरवाही वरत्ते हुए पाए जाएगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी साथ ही प्रत्येक शनिवार को राजस्व विभाग के वसूली कार्य की समीक्षा भी की जायेगी| बैठक के दौरान उन्होंने अच्छी वसूली करने वाले कर संग्राहकों की प्रशंसा भी की|
बाज़ार बिभाग की भी वसूली कार्य की बी उन्होंने समीक्षा करते हुए बड़े बड़े बकायदारों की सूची बनाकर समक्ष में प्रस्तुत करने को कहा|  
बैठक में मुख्य रूप से कार्यपालन यंत्री श्री विजय दुबे, उपायुक्त श्री प्रणय कमल खरे, ॐ त्रयम्बकेश्वर मिश्रा, प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्री राजकुमार बिल्थरिया, स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश सिंह, राजस्व अधिकारी श्री ब्रिजेश तिवारी के साथ ही अन्य सम्बंधित कर्मचारी उपस्थित थे|
Share:

www.Teenbattinews.com

Archive