Editor: Vinod Arya | 94244 37885

दान- सेवा: सरोकर योजना के तहत भोजन - राशन पैकेट वितरित,स्व.प्रकाश जैन शिक्षा समिति ने दिए एक लाख

दान- सेवा: सरोकर योजना के तहत  भोजन - राशन पैकेट वितरित,स्व.प्रकाश जैन शिक्षा समिति ने दिए एक लाख
सागर । जिला प्रशासन द्वारा निर्धन बेसहारा लोगो को भोजन उपलब्ध कराए जाने के अनुक्रम में शुक्रवार को सरोकार योजना अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थानों पर भोजन के पैकेट एवं राशन पैकेट जिसमें आटा, चावल, मूंग, दाल, राहर दाल, तेल, शक्कर, साबुन, नमक, धनिया, मिर्ची इत्यादि आवश्यक सामान जरूरतमंद गरीब बेसहारा मजदूर परिवारों को कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ महेंद्र प्रताप तिवारी, समन्वयक श्री संजय श्रीवास्तव, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री संजय दादर, श्री लोकमान चैधरी, श्री अनुभव श्रीवास, श्री शशि भूषण तिवारी, श्री नीरज श्रीवास्तव एवं शहर की विभिन्न सामाजिक समितियों सदस्यों द्वारा भोजन एवं राशन की विभिन्न सामग्री उपलब्ध की जा रही है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन बस स्टैंड, पीली कोठी, परेड मंदिर, शनि मंदिर जिला कोर्ट परिसर और राह चलते में जहां कही भोजन की आवश्यकता वाले लोग मिले उन्हें पैकेट दिए गए।
पढ़े: होम क्वारंटाईन किये व्यक्तियों की जानकारी रोजाना दे,पत्रक में, ग्राम पंचायतों में बटेंगीआयुर्वेद,होम्योपैथी दवाईयां

कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक की इस पहल को अब स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है, इन संस्थाओं के द्वारा लगातार सरोकार अभियान के नोडल अधिकारी डॉ महेंद्र प्रताप तिवारी से संपर्क करते हुए इस पुनीत कार्य मे भागीदारी के लिए चर्चा की जा रही है, उन्होंने बताया कि विगत 10 दिवस से दोनों टाइम पैकेट वितरण किया जा रहा है। सभी जागरूक लोगो से अनुरोध है कि यदि आपके आसपास ऐसा कोई व्यक्ति जिसे लॉक डाउन के समय वास्तव में भोजन नही मिल रहा है, तो मोबाइल नंबर 8839487039 पर इसकी जानकारी भेज दें हमारी सरोकार टीम उसे वही पैकेट उपलब्ध कराएगी।  
दानदाता कर रहे खुले मन से दान
सागर । कोरोना वायरस की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक द्वारा जिले के दानदाताओं से दान के लिए आव्हान किया गया था। स्व. श्री प्रकाषचंद जैन मेमोरियल षिक्षा विकास समिति सागर की प्रबंधक श्रीमती सरोजरानी जैन एवं श्री अनूपकुमार जैन ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक लाख रूपये चेक के माध्यम से जमा किए तथा कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लॉक डाउन से परेशान सागर जिले  के  मजदूर एवं असहाय लोगों के भोजन व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन सागर को रेडक्रास समिति में 11 हजार रूपये जमाकर दान किए।

Share:

होम क्वारंटाईन किये व्यक्तियों की जानकारी रोजाना दे,पत्रक में, ग्राम पंचायतों में बटेंगीआयुर्वेद,होम्योपैथी दवाईयां

होम क्वारंटाईन किये व्यक्तियों की जानकारी रोजाना  दे,पत्रक में, ग्राम पंचायतों में  बटेंगीआयुर्वेद,होम्योपैथी दवाईयां


सागर । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती प्रीति मैथिल नायक ने जिला पंजीयक एवं नोडल अधिकारी रेपिड रिएक्शन टीम को निर्देशित किया है कि रेपिड रिएक्शन टीम (आरआरटी) द्वारा बुंदेलखण्ड मेडिकल कालेज, टीबी एवं बीड़ी अस्पताल में मरीज को प्राथमिक उपचार उपरांत चिकित्सक द्वारा होम क्वारंटाईन किये जाने हेतु सलाह दी जाती है तो संबधित रेपिड रिएक्शन टीम (आरआरटी) द्वारा मरीज को स्वयं के निवास पर होम क्वारंटाईन कराना सुनिश्चित करें एवं तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अवगत करायें।
साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जावे कि यदि मरीज का निवास स्थल होम क्वारंटाईन हेतु उपयोगी नही है इस आशय की जानकारी भी तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सागर को अवगत करायें। जो संस्थागत क्वारंटाईन किया जाना सुनिश्चित करेंगे, साथ ही उक्त आशय की जानकारी तैयार किए गए निर्धारित प्रपत्र में प्रतिदिवस भी दी जावे। प्रतिदिवस होम क्वारंटाईन किये व्यक्तियों की जानकारी के पत्रक में होम क्वारंटाईन व्यक्ति का नाम, ग्राम, वार्ड का नाम निकाय का नाम, दिनांक, होम क्वारंटाईन का पालन हॉ या नही आदि की जानकारी देना होगी।
पढ़े: इंदौर/ भोपाल से सागर आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित ,कलेक्टर ने दिए आदेश ,इंदौर में कोरोना पाजिटिव मरीजों के बढ़ने के  कारण

सभी ग्राम पंचायतों में आयुर्वेद,होम्योपैथी
औषधियों का वितरण किया जाये
सागर । संचालनालय आयुष द्वारा जिला आयुष अधिकारियों को निर्देश दिया गया है, कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आपके औषधालय क्षेत्र में सभी ग्राम पंचायतों में आयुर्वेद, होम्योपैथी और औषधियों का वितरण किया जाना सुनिश्चित किया जाए। विशेष तौर पर कोरोना संक्रमित और प्रभावी क्षेत्र तथा ऐसे क्षेत्र जहां पर प्रवासी मजदूर दूसरे शहरों प्रांतों से आए हैं। सचिव सह आयुक्त संचालनालय आयुष डॉ. एम.के. अग्रवाल ने कहा है कि इस हेतु अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव से संपर्क कर संबंधित पंचायत में कितने मजदूर बाहर से वापस आए हैं। इन सभी मजदूरों एवं उनके परिवार और अन्य ग्राम वासियों को भी प्रतिस्पर्धात्मक आयुर्वेद एवं होम्योपैथी औषधी का वितरण त्रिकूट काढ़ा पिलाने एवं आर्सेनिक एल्ब-30 की कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा है कि इस हेतु संबंधित औषधालय स्तर से दो व्यक्तियों का विधिवत दल बनाया जाए। जिले स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत से समन्वय करने हेतु आप जिले के नोडल अधिकारी रहेंगे। औषधि वितरण करते समय मास्क, सैनिटाइजर एवं सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों का पालन किया जाए, साथ ही प्रतिदिन हितग्राहियों के आंकड़ों की जानकारी से संचालनालय को अवगत कराया जाए। औषधी की उपलब्धता तथा मांग के संबंध में डॉक्टर पी.सी. शर्मा से सम्पर्क करने के निर्देश दिए हैं।
Share:

सागर में कोरोना मरीज के उपचार के लिए सरकारी एवं निजी आवासीय भवन अधिग्रहित ,होटल भी शामिल

सागर में कोरोना मरीज के उपचार के लिए  सरकारी एवं निजी आवासीय भवन अधिग्रहित ,होटल भी शामिल
सागर । राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा जारी आदेशानुसार 25 मार्च से 21 दिवस की अवधि के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम अंतर्गत दिशा निर्देशों का सख्ती स पालन किये जाने हेतु आदेश जारी किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती प्रीति मैथिल नायक द्वारा संपूर्ण सागर जिले की राजस्व सीमा में 25 मार्च से 21 दिवस की अवधि के लिए 14 अपै्रल तक संपूर्ण लाॅकडाउन घोषित किया गया था।

पढ़े : सागर में कोरोना पाजिटिव का कोई मरीज नही ,अन्य राज्यो से आये 14 हजार से अधिक, इंदौर से आये लोगो की होगी स्क्रीनिग

 राज्य  शासन द्वारा कोरोना मरीज के उपचार हेत सागर जिले में बुन्देलखण्ड चिकित्सा महाविद्यालय चिकित्सालय को चिन्हित किया गया है। शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार कोरोना मरीज के उपचार में अमले को ड्यटी उपरांत कोरेन्टाइन में भेजा जाएगा। अतः अमले को ड्यूटी के दौरान एवं ड्यूटी के पश्चात कोरेन्टाइन में भेजने हेतु आवासीय सुविधायें उपलब्ध एवं भोजन उपलब्ध कराने की दृष्टि से आवासीय भवनों सरकारी एवं निजी आवासीय भवनों (होटल एवं लॉज) का तत्काल प्रभाव से अधिग्रहण किया गया है।
इनको किया अधिग्रहीत
जिसमें गेस्ट हाउस (बी.एम.सी.), होटल 100 ब्लू (बी . एम . सी . के सामने ),  गुप्ता लॉज (बी . एम . सी . के सामने), होटल वरदान एवं ओम पैलेस ( सिविल लाइन ), होटल रॉयल पैलेस ( राजघाट रोड ), होटल संगम ( सिविल लाइन चैराहा ), होटल मंगलम ( मुख्य बस स्टैण्ड सागर ), दिव्यांग आश्रम ( जिला अस्पताल परिसर ), नव निर्मित आवास ( जिला अस्पताल परिसर ), होटल क्राउन पैलेस ( मकरोनिया रोड सागर) में शामिल है। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा ।

★तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★94244 37885

Share:

सागर में कोरोना पाजिटिव का कोई मरीज नही ,अन्य राज्यो से आये 14 हजार से अधिक, इंदौर से आये लोगो की होगी स्क्रीनिग

सागर में कोरोना पाजिटिव का कोई मरीज नही ,अन्य राज्यो से आये 14 हजार से अधिक, इंदौर से आये लोगो की होगी स्क्रीनिग
सागर । सागर में कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग की प्रभावी कार्यवाही जारी है। सीएमएचओ डा.एमएस सागर ने बताया कि आज 02 अपै्रल की तिथि में सागर में कोरोना का कोई भी पाॅजीटिव मरीज नहीं है। कुल पाजिटिव मरीज - 0, कुल संदिग्ध मरीज - 24 ,आज तक लिये गये कुल सेम्पल - 18, रिपोर्ट प्राप्त - 3 ,रिपोर्ट परिणाम - 3 निगेटिव , रिपोर्ट अमान्य - 2, जिले में विदेश यात्रीयो की कुल संख्या - 95, की गई कार्यवाही - सभी क्वारनटीन स्थिति - सभी समान्य, क्वारनटीन समय से बाहर आने वाले स्वस्थ्य लोगो की संख्या - 35 ,अन्य राज्यों से पलायन लोगो की संख्या - 14150 ,की गई कार्यवाही - सभी को क्वारनटीन स्थिति - सभी समान्य, आर . आर . टी , सब . आर . आर . टी . एवं मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है । 4 चेक प्वाइन्ट एवं 2 रेल्वे स्टेशन लगातार निगरानी रखी जा रही है.।

पढ़े: इंदौर/ भोपाल से सागर आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित ,कलेक्टर ने दिए आदेश ,इंदौर में बढ़ते मरीजों के कारण

इंदौर सहित बाहर से आए हुए लोगों की स्क्रीनिंग कर कार्रवाई की जाए - कलेक्टर
सागर 02 अपै्रल 2020/ कोरोना वायरस की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए किये गए लॉक डाउन के तहत इंदौर से पिछले 1 माह में आए लोगों की स्वास्थ विभाग के अधिकारियों ने उनकी स्क्रीनिंग होंगी । कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक के द्वारा जिले के समस्त विकास खंडों में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि उनके विकासखंड में पिछले एक माह में जो भी व्यक्ति इंदौर सहित अन्य जगह से आए है उनकी तत्काल स्वास्थ्य जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जावे । साथ ही प्रतिदिन सूची बनाएं कि शहर में आ रहे सभी व्यक्ति की स्क्रीनिंग स्वास्थ्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा करा कर  सुविधाएं मुहैया कराई जाएं  यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी

Share:

सोशल डिस्टेंस के लिए बनवाये गोले,फिर बांटा राशन सेवादल काँग्रेस ने

सोशल डिस्टेंस के लिए बनवाये गोले,फिर बांटा राशन सेवादल काँग्रेस ने

सागर । ऐसी भीषण आपदा मे लाकडाउन के चलते मजदूरी से बंचित मजदूरों एवं असहाय लोगों को राशन बांटना  एक मानवीय कर्तव्य बना हुआ है । ऐसे में पिछले पाँच  दिनों से सेवादल काँग्रेस लगातार मदद कर रहा है।  इसी क्रम में खाद्य सामग्री में आटा दाल चावल दूध बिस्कुट आज मूंग की दाल भाई नेवी जैन  के सौजन्य से सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे  की समाज के प्रति संवेदनशीलता के चलते उपलब्ध एवं वितरित हो पा रहा है ।

पढ़े:  नेवी जैन ने छिड़काव हेतु 12 स्प्रे मशीन एवं एक टैंकर दिया प्रशासन को,साथ मे 650 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइट लिक्वड

सेवादल कांग्रेस कार्यकर्ता  द्ववारा शासन की गाईड लान का पालन करते हुए 1 मीटर के गोले बनाकर ही सामग्री वितरित की गई ।आज पंचायती मंदिर के पास सूबेदार वाड॔ में वितरित किया गया।  इस अवसर पर सेवादल सागर शहर अध्यक्ष सिंटू कटारे द्वा रका चौधरी ब्लाक अध्यक्ष नितिन पचौरी जय दीप यादव प्रवीण यादव मोंटू साहू नवीन यादव अंकुर यादव दीपक ठाकुर संजू अहिरवार आदि की उपस्थिति में वितरित किया गया । 
Share:

दान: नेवी जैन ने छिड़काव हेतु 12 स्प्रे मशीन एवं एक टैंकर दिया प्रशासन को,साथ मे 650 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइट लिक्वड

दान: नेवी जैन ने छिड़काव हेतु 12 स्प्रे मशीन एवं एक टैंकर दिया प्रशासन को,साथ मे 650 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइट लिक्वड
सागर। समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता नेवी जैन ने सागर को कोरोना-वायरस मुक्त बनाने एवं शहर की सड़कों, कालीनियों एवं गलियों को करोना-वाइरस के संक्रमण से बचाने  के लिये  प्रशासन को कोरोना वायरस रोकथाम छिड़काव हेतु 12 स्प्रे मशीन एवं एक टैंकर साथ ही नगर निगम प्रशासन के सलाह पर 650 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइट लिक्विड अपनी और से नगर निगम प्रशासन को उपलब्ध कराया। 

पढ़े : इंदौर/ भोपाल से सागर आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित ,कलेक्टर ने दिए आदेश ,इंदौर में बढ़ते मरीजों के कारण

साथ ही उन्होंने पत्र के माध्यम से अपनी बात रखते हुये कहा की बीते दिनो जिन स्थानो  पे दूसरे शहर से वापसी करने वाले लोग आये हैं ।उन कालोनियों और गलियों के सैनेटाईज़ेशन का कार्य तुरंत शुरू करने की अव्यशक्ता है ।साथ ही सागर शहर की सीमाओं की चौकसी और अधिक बड़ाने की जरूरत भी है ।
पढ़े : पुलिसड्यूटी के बाद बनाती है मास्क एक महिला आरक्षक ,मुफ्त बांट रही है लोगों को

 नेवी जैन ने  कहा कि  जब तक, हमारे सागर वासियों को स्वतंत्रता पूर्ण जीवन जीने जैसा ख़ुशनुमा माहोल नहीं मिल जाता, तब तक हम हर संभव मदद कर प्रशासन को सहयोग  कर  एवं असहाय लोगों के लिए भोजन सामग्री आदी उपलब्ध कराने से भी पीछे नहीं हटेंगे ।  इस अवसर पर नगर निगम के अधीकरियो के साथ नेवी जैन के विशेष सहयोगी मनोज पवार उपस्थित थे ।
Share:

इंदौर/ भोपाल से सागर आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित ,कलेक्टर ने दिए आदेश ,इंदौर में कोरोना पाजिटिव मरीजों के कारण

इंदौर/ भोपाल से सागर आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित ,कलेक्टर ने दिए आदेश ,इंदौर में कोरोना पाजिटिव मरीजों के कारण

सागर । एमपी के इंदौर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना पाजिटिव मरीजों के कारण आसपास के जिलों नव सतर्कता बढ़ा दी है । इसी के चलते सागर कलेक्टर प्रीति मैथिल ने एक आदेश निकलकर इंदौर/  भोपाल की तरफ से आने वाले वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया है । 

पढ़े : पुलिसड्यूटी के बाद बनाती है मास्क एक महिला आरक्षक ,मुफ्त बांट रही है लोगों को

कलेक्टर के आदेश के मुताबिक प्रदेश के जिला इंदौर में कोरोना संकमण के सर्वाधिक पॉजीटिव मरीज संज्ञान में आने के कारण नोबेल कोरोना वायरस (coVID-19) के संकमण से रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुये इंदौर/भोपाल से जिला सागर की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का जिला सागर की सीमा में प्रवेश प्रतिबंधित किया है। केवल मालवाहक वाहन ही पूर्ण Sanitize किये जाने के पश्चात् जिला सागर की सीमा में प्रवेश कर सकेंगे।
Share:

पुलिसड्यूटी के बाद बनाती है मास्क एक महिला आरक्षक ,मुफ्त बांट रही है लोगों को

पुलिसड्यूटी के बाद बनाती है मास्क एक महिला आरक्षक ,मुफ्त बांट रही है लोगों को

#सागर जिले के खुरई  देहात थाने की आरक्षक सृष्टि श्रोतिया की कहानी

सागर । लॉक डाऊन में सबसे कठिन ड्यूटी पुलिस की है । ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रो में सुविधा कम ही है। सुरक्षा को लेकर खासतौर से मास्क सेनेटाईजर आदि की ।  सागर जिले के ग्रामीण इलाके खुरई के देहात थाने की है।  यहां से एक अच्छी तस्वीर पुलिस की सामने आई है । खुरई देहात थाने की महिला आरक्षक सृष्टि श्रोतिया लॉक डाऊन में पुलिस की ड्यूटी भी निभाती है । उसके बाद घर आकर मास्क बनाती है । ये मास्क थाने के स्टाफ से लेकर आम जनता तक को बांट रही है । ज्यादातर थाने के लोग यही मास्क उपयोग कर रहे है। सैकड़ो की संख्या में मास्क बांट चुकी है। इसके लिए पुलिस अनाउसमेंट करती है और इनको  बांटती है।

 पढ़े : धार्मिक पहल: नगर निगम और गायत्री परिवार ने इकठ्ठे कराए घरों घर ज्वारे, किया विसर्जन

सृष्टि बताती है कि हमारे यहां मास्क आदि की सुविधा नही थी। फिर मन मे आया की मास्क बनाकर दिए जाएं। पिछले तीनचार दिनों से इनको  बनाकर  मुफ्त में  बांट रही है ।
वही थाना  प्रभारी रोहित मिश्र बताते है कि हमारेई आरक्षक दुहरी ड्यूटी कर रही है।  थाने के बाद जनता के लिए मास्क बनाती है । अच्छा कार्य कर रही है । हमारी पुलिस लोगो को मास्क के अलावा लॉक डाऊन में लोगो के खाने पीने की व्यवस्था भी कर रहा है।
★तीनबत्ती न्यूज़. कॉम  ★94244 37885
Share:

www.Teenbattinews.com

Archive