Editor: Vinod Arya | 94244 37885

SAGAR: चलते ट्रक और मारुति वैन में लगी आग,ड्राइवरो ने कूदकर बचाई अपनी जान▪️ट्रक में नल जल योजना के पाइप जलकर खाक▪️देखे : वीडियो

SAGAR: चलते ट्रक और मारुति वैन में लगी आग,ड्राइवरो ने कूदकर बचाई अपनी जान
▪️ट्रक में नल जल योजना के पाइप जलकर खाक
▪️देखे : वीडियो 

तीनबत्ती न्यूज :19 जुलाई ,2023
सागर। सागर जिले में दो अलग अलग घटनाओ  में  ट्रक और मारुति वैन में  आग लगने से दोनो जलकर खाक हो गए। वही ट्रक में रखे नल जल योजना के लाखो रुपए के प्लास्टिक पाइप जलकर खाक हो गए । दोनो वाहनों के ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बुझाए। वाहनों में लगी आग को स्थानीय लोगो और फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाया गया।

राहतगढ़ में  पाइप से भरा  ट्रक जला





मंगलवार की रात करीब 11 बजे सागर जिले के राहतगढ़ थाना इलाके में एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। जिससे ट्रक में भरे पाइप जलकर खाक हो गए। घटना के दौरान ड्राइवर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई । घटना राहतगढ़ सागर रोड भोपाल तिराहे के आगे मजार के पास की है। जहा आइसर ट्रक नल जल योजना के पाइप अब्दुल्लागंज तमोड से भरकर सीधी जा रहा था। तभी ट्रक के इंजन में आग लग गई। ट्रक ड्राइवर ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। 




सूचना मिलने पर राहतगढ़ पुलिस और फायर ब्रगेड मौके पर पहुची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ट्रक में भरे नल जल योजना के पाइप जलकर खाक हो गए।
 ट्रक ड्राइवर ने बताया कि ट्रक जब घाटी चढ़ रहा था ।इसी दौरान शार्ट शर्किट से इंजन में आग लग गई।और पूरा ट्रक सामान सहित जलकर खाक जो गया।
 
बीना में मारुति वैन हुई जलकर खाक




उधर सागर जिले के बीना के अम्वेडकर तिराहे पर मारुति वेन में आग लग गई। आग के दौरान चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई । देखते ही देखते आग की लपटों से घिरी मारुति वैन  जलकर खाक हो गई।सूचना मिलने के बाद बीना पुलिस मौके पर पहुंची ओर ट्राफिक रुकवाया।




 सूचना पर जब तक फायर विग्रेड मौके पर पुहची तब तक कार जलकर खाक हो गई । वाहन चालक ने बताया की बस स्टैंड से सर्वोदय जा रहे थे इसी दौरान अचानक आग लग गई। लोगो ने बताया कि गाड़ी से धुंआ निकलकर रहा है। कार रोकी और मिलकर भागा। 

Share:

प्रदेश में सड़क और फ्लाई-ओवर निर्माण के लिये 1881 करोड़ की स्वीकृति▪️मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में संशोधनों को स्वीकृति▪️मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय

प्रदेश में सड़क और फ्लाई-ओवर निर्माण के लिये 1881 करोड़ की स्वीकृति

▪️मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में संशोधनों को स्वीकृति
▪️मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय


तीनबत्ती न्यूज: 18 जुलाई ,2023
भोपाल :मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक आज मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में फोरलेन मार्ग और फ्लाई-ओवर निर्माण के क्षेत्रों में मंजूरी दी। केंद्रीय सड़क अधो-संरचना निधि अंतर्गत सीहोर जिले में मालीवाया से सलकनपुर-नीलकछार तक फोरलेन मार्ग का निर्माण 147 करोड़ 92 लाख रूपये तथा राज्य योजना मद आयोजन अंतर्गत खण्डवा जिले में इंदौर इच्छापुर मार्ग से ओंकारेश्वर नये बस स्टैण्ड तक 4 लेन सड़क निर्माण कार्य के लिए लागत 193 करोड़ 22 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी किये जाने का अनुमोदन किया गया।

केन्द्रीय सड़क अधो-सरंचना निधि आयोजन अंतर्गत सतना जिले में नागोद से मैहर व्हाया सुरदहा परसमनिया-रामपुर-मैहर मार्ग का निर्माण लागत राशि 178 करोड़ 22 लाख, सागर जिले में शाहपुर-रंगोली-गिरवर-भैंसवाही-हिनगन-ढाना-भोकलपुर चौराहा (एन.एच.-44) तक मार्ग का निर्माण लागत राशि 129 करोड़ 81 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी किये जाने का अनुमोदन किया गया।

केन्द्रीय सड़क अधो-सरंचना निधि अंतर्गत भोपाल शहर में भोपाल- इंदौर मार्ग पर संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में सीवेज पंप हाउस लाऊखेड़ी से नगर निगम विसर्जन घाट तक फ्लाई-ओव्हर के निर्माण की लागत राशि रूपये 306 करोड़ 40 लाख एवं ग्वालियर शहर के अंतर्गत महारानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा से गिरवाई पुलिस चौकी ए.बी रोड (एन. एच. 46) तक स्वर्णरेखा नदी पर फोरलेन ऐलीवेटेड कॉरीडोर/फ्लाय-ओव्हर के निर्माण की लागत राशि 926 करोड़ 21 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी किये जाने का अनुमोदन किया गया।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना- 2023 में महत्वपूर्ण संशोधन

मंत्रि-परिषद द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में संशोधित प्रावधानों को प्रतिस्थापित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। योजना अंतर्गत पात्रता की कण्डिका 3.3 को संशोधित कर प्रतिस्थापित किए जाने की स्वीकृति दी गयी, जो है- "आवेदन के कैलेण्डर वर्ष में, 01 जनवरी की स्थिति में 21 वर्ष पूर्ण कर चुकी हो तथा 60 वर्ष की आयु से कम हो।" योजना अंतर्गत अपात्रता की कण्डिका 4.9 को संशोधित कर प्रतिस्थापित किए जाने की स्वीकृति दी गयी, जो है- "जिनके परिवार के सदस्यों के नाम से पंजीकृत चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) हो। यहाँ पर परिवार की परिभाषा कण्डिका 2.2 के अनुसार ही मान्य होगी।" दोनों संशोधनों के फलस्वरूप पात्र नवीन महिला हितग्राहियों की संभावित संख्या लगभग 18 लाख हो जाएगी। इससे इस वित्तीय वर्ष में 1260 करोड़ रूपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।


शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ते की दर में वृद्धि की मंजूरी

मंत्रि-परिषद द्वारा शासकीय सेवकों को सातवें वेतनमान में देय मंहगाई भत्ता की दर में एक जनवरी, 2023 (भुगतान माह फरवरी, 2023 ) से 4% की वृद्धि की जाकर 42% करने एवं राज्य शासन के छठवें वेतनमान में कार्यरत शासकीय सेवकों तथा राज्य शासन के उपक्रमों / निगमों / मण्डलों तथा अनुदान प्राप्त संस्थाओं के राज्य शासन में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत चौथे एवं पाँचवें वेतनमान में अनुपातिक आधार पर मंहगाई भत्ते में वृद्धि करने के लिये निर्णय लिया गया। राज्य शासन के सातवें वेतनमान अंतर्गत कर्मचारियों को मंहगाई भत्ते की कुल बढ़ी हुई दर 42% के आधार पर नगद भुगतान एक जुलाई, 2023 (भुगतान माह अगस्त, 2023) से किया जायेगा। एक जनवरी 2023 से 30 जून 2023 तक की एरियर राशि का भुगतान 3 समान किश्तों में माह अक्टूबर, नवम्बर एवं दिसम्बर, 2023 में करने के लिए निर्णय लिया गया।

कर्मचारियों को देय मंहगाई भत्ता में एक जनवरी 2023 से 4% की वृद्धि किये जाने तथा एरियर का भुगतान करने के फलस्वरूप इस वित्तीय वर्ष में 1520 करोड़ रूपये का अतिरिक्त अनुमानित व्यय भार संभावित है।

दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के लिये 343 करोड़ 91 लाख रूपये की स्वीकृति

म.प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, इंदौर द्वारा दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना (डीडीयूजीजेवाय) के लिए आरईसी से प्राप्त दीर्घकालीन शेष ऋण राशि 343 करोड़ 91 लाख, जिस पर ब्याज दर 9.50 से 10.25 प्रतिशत है, को पी.एन.बी. से ऋण की शेष अवधि 9 वर्ष के लिए रिफायनेंस कराया गया है, जिसकी वर्तमान ब्याज दर 8 प्रतिशत है। जिसके अनुसार लगभग 10 करोड़ 29 लाख रूपये की बचत संभावित है। इसलिए पी.एन.बी. से प्राप्त उक्त ऋण के लिये 343 करोड़ 91 लाख रूपये की प्रत्याभूति प्रदान की जाये। प्रत्याभूति पर म.प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, इंदौर द्वारा नियमानुसार प्रत्याभूति शुल्क दिया जाये की मंत्रि-परिषद ने स्वीकृति दी।




 जिला निवाड़ी के लिये किसान-कल्याण तथा कृषि विकास विभाग अंतर्गत दो जिला कार्यालय की स्वीकृति

नवगठित जिला निवाड़ी के लिये किसान-कल्याण तथा कृषि विकास विभाग अंतर्गत दो जिला कार्यालय उप संचालक, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास और परियोजना संचालक आत्मा की स्थापना को स्वीकृति दी गई है। दोनों कार्यालयों में कुल मिला कर 19 पद की स्वीकृति दी गई है। इस स्वीकृति से वर्तमान में किसान-कल्याण तथा कृषि विकास विभाग का, जो जिला स्तरीय कार्यालय टीकमगढ़ से संचालित होता था, वह अब नवीन जिला मुख्यालय निवाड़ी से संचालित होगा, इससे निवाड़ी जिले के किसानों को लाभ मिलेगा।

संपत्ति का निर्वर्तन

मंत्रि-परिषद् द्वारा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता-संरक्षण विभाग की वार्ड क्र. 18, देवगाँव, पिपरिया जिला नर्मदापुरम, म.प्र. स्थित भूमि परिसम्पत्ति, जिसका खसरा क्रमांक 21/4 कुल क्षेत्रफल 2140 वर्गमीटर के निर्वर्तन के लिए आमंत्रित तृतीय निविदा के H-1 निविदाकार उच्चतम निविदा राशि रूपये 4,81,50,000/- (अक्षरी रूपये चार करोड़ इक्यासी लाख पचास हजार मात्र) जो कि रिजर्व मूल्य राशि रूपये 2 करोड़ 14 लाख का 2.25 गुना है, का अनुमोदन करते हुए उसे विक्रय करने एवं H-1 निविदाकार द्वारा निविदा राशि का 100% जमा करने के बाद अनुबंध/रजिस्ट्री की कार्यवाही जिला कलेक्टर द्वारा की जाए, का निर्णय लिया गया।

राजस्व विभाग की वार्ड क्र. 21, सेमरिया रोड, सतना स्थित सतना बस डिपो परिसम्पत्ति प्लॉट क्रमांक एक क्षेत्रफल 2142.51 वर्गमीटर के निर्वर्तन के लिए आमंत्रित निविदा के H-1 निविदाकार उच्चतम निविदा राशि रूपये 16,99,99,999/- (अक्षरी रूपये सोलह करोड़ निन्यानवे लाख निन्यानवे हजार नौ सौ निन्यानवे मात्र) जो कि रिजर्व मूल्य राशि 15 करोड़ 21 लाख रूपये का 1.12 गुना है, की संस्तुति करते हुए उसे विक्रय करने एवं H-1 निविदाकार द्वारा निविदा राशि का 100% जमा करने के बाद अनुबंध/रजिस्ट्री की कार्यवाही जिला कलेक्टर द्वारा की जाए, का निर्णय लिया गया।

अन्य निर्णय

विभिन्न विभागों में संविदा पर नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये जाने का अनुमोदन किया गया।



____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

चीतों की स्थिति की नियमित समीक्षा हो : सीएम शिवराज सिंह▪️चीता पुनर्वास प्रोजेक्ट की समीक्षा की

चीतों की स्थिति की नियमित समीक्षा हो : सीएम शिवराज सिंह

▪️चीता पुनर्वास प्रोजेक्ट की समीक्षा की

तीनबत्ती न्यूज : 18 जुलाई 2023
भोपाल :मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि चीता पुनर्वास प्रोजेक्ट में कूनो राष्ट्रीय उद्यान में लाए गए चीतों में से कुछ चीतों की मृत्यु, चिंता का विषय है। उनके स्वास्थ्य और देखभाल के लिए केन्द्र सरकार द्वारा गठित चीता टास्क फोर्स को राज्य शासन की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाए। क्षेत्र में पर्याप्त वन्य-प्राणी चिकित्सकों सहित सभी आवश्यक दवाओं और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही चीतों की स्थिति की नियमित समीक्षा की व्यवस्था हो। आवश्यकता होने पर फॉरेस्ट गार्ड की संख्या और पुनर्वास प्रोजेक्ट के लिए उपलब्ध क्षेत्र में वृद्धि की जाए।



 मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में चीता पुनर्वास प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। वन मंत्री कुंवर विजय शाह वर्चुअली शामिल हुए। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव वन श्री जे.एन. कंसोटिया और वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।



उल्लेखनीय है कि चीता परियोजना का क्रियान्वयन केन्द्र सरकार द्वारा गठित चीता टास्क फोर्स के निर्णयों के अनुसार किया जाता है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से 8 और दक्षिण अफ्रीका से 12 इस प्रकार कुल 20 चीते लाए गए। वर्तमान में 10 चीते खुले जंगल में विचरण कर रहे हैं तथा 5 चीतों को बाड़ों में रखा गया है। सभी चीतों की 24 घंटे मॉनीटरिंग की जा रही है। भारतीय वन्य जीवन संस्थान, देहरादून का एक शोध दल पूर्णकालिक रूप से परियोजना के क्रियान्वयन के लिए पालपुर में मौजूद है।

Share:

प्रदेश के सचिव राजस्व एवं आयुक्त भू-अभिलेख और 15 जिलों के कलेक्टर्स को मिला "भूमि सम्मान 2023"▪️राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदान किये पुरस्कार

प्रदेश के सचिव राजस्व एवं आयुक्त भू-अभिलेख और 15 जिलों के कलेक्टर्स को मिला "भूमि सम्मान 2023"

▪️राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदान किये पुरस्कार



तीनबत्ती न्यूज :18 जुलाई ,2023
भोपाल :राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने भूमि प्रबंधन और प्रशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये मध्यप्रदेश के सचिव राजस्व एवं आयुक्त भू-अभिलेख डॉ. संजय गोयल और 15 जिलों के कलेक्टर्स को "भूमि सम्मान, 2023" प्रदान किया। विज्ञान भवन में केन्द्रीय विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में 9 राज्यों के सचिवों और 68 कलेक्टर्स को पुरस्कार दिए गये। राज्य शासन की ओर से सचिव राजस्व एवं आयुक्त भू-अभिलेख डॉ. संजय गोयल एवं अपर सचिव श्री चंद्रशेखर वालिम्बे ने अपनी टीम के साथ पुरस्कार ग्रहण किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय पंचायतराज राज्य मंत्री श्री कपिल मोरेश्वर पाटिल और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते उपस्थित रहे।

डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्डस आधुनिकीकरण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने राज्य व जिला दोनों ही श्रेणियों में देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह राज्य व केन्द्र सरकार के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है जहाँ शत-प्रतिशत राशि केन्द्र सरकार द्वारा प्रदाय की जाती है, वहीं राज्य सरकारों द्वारा कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जाता है।



प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने पुरस्कृत अधिकारियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीम के रूप में किये गये कार्य के परिणाम भी सुखद ही होते हैं। टीम में सुश्री नमिता खरे, श्री बृजेश नामदेव, श्री मुजीब उद्दीन खिलजी एवं श्री दिगपाल सिंह भी शामिल थे।


चीतों की स्थिति की नियमित समीक्षा हो : सीएम शिवराज सिंह▪️चीता पुनर्वास प्रोजेक्ट की समीक्षा की


कार्यक्रम में आगर मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर, भोपाल, गुना, हरदा, इंदौर, खरगोन, नीमच, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन, उमरिया और विदिशा जिलों को सम्मानित किया गया। आगर-मालवा का पुरस्कार संयुक्त कलेक्टर श्री राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, अलीराजपुर का अपर कलेक्टर श्रीमती अनुपमा निनामा, अनूपपुर का कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ, भोपाल का अपर कलेक्टर श्रीमती माया अवस्थी, गुना का कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए, हरदा का कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग, इंदौर का कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, खरगोन का डिप्टी कलेक्टर श्री प्रताप कुमार अगासिया, नीमच का अपर कलेक्टर सुश्री नेहा मीणा, सीधी का कलेक्टर श्री साकेत मालवीया, सिंगरौली का डिप्टी कलेक्टर श्री ऋषि पवार, टीकमगढ़ का संयुक्त कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन, उज्जैन का कलेक्टर श्री कुमार पुरषोत्तम, उमरिया का भू-अभिलेख अधीक्षक श्री सतीश सोनी और विदिशा का पुरस्कार कलेक्टर श्री उमा शंकर भार्गव ने ग्रहण किया। विजेता जिलों ने डिजिटल इंडिया भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआइएलआरएमपी) के मुख्य घटकों में संतृप्ति हासिल कर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया है।


खुरई में विश्वविद्यालय, मेडीकल व इंजीनियरिंग कालेज शीघ्र खुलेंगे: मंत्री भूपेंद्र सिंह▪️खुरई, मालथौन में फ्री वाई फाई सुविधा उपलब्ध होगी

____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________


Share:

Sagar :अगस्त माह में शुरू होगा भोपाल रोड स्थित स्मार्ट बस स्टैंड: विधायक शैलेंद्र जैन

Sagar :अगस्त माह में शुरू होगा भोपाल रोड स्थित स्मार्ट बस स्टैंड:  विधायक शैलेंद्र जैन

सागर। विधायक शैलेंद्र जैन ने भोपाल रोड पर स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए जा रहे नवीन बस स्टैंड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और इस कार्य को 15 अगस्त माह के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए, उन्होंने बताया कि भवन का कार्य पूर्ण हो गया है,फिनिशिंग का कार्य चल रहा है,परिसर की सीसी रोड का निर्माण भी लगभग 90 प्रतिशत हो गया है ।

 विधायक श्री जैन ने परिसर में पौधारोपण करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि यह मौसम पौधारोपण के लिए अत्यंत अनुकूल है और सारे पौधे 5 से 6 फीट के लगाए जाएं।विधायक श्री जैन ने कहा कि इस बस स्टैंड के निर्माण से इस क्षेत्र में विकास की दिशा में तीव्र प्रगति होगी साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा,उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त राजघाट रोड पर बन रहा बस स्टैंड का कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है अगस्त माह के अंत तक यह भी पूर्ण हो जाएगा और सागर शहर वासियों को शहर में बसों के ट्रैफिक से निजात मिलेगी और ऑटो वालों को, भोजनालय वालो सहित अनेक लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी,निर्भय घोषी,प्रशांत जैन, जगदीश जारोलिया सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।
Share:

खुरई में विश्वविद्यालय, मेडीकल व इंजीनियरिंग कालेज शीघ्र खुलेंगे: मंत्री भूपेंद्र सिंह▪️खुरई, मालथौन में फ्री वाई फाई सुविधा उपलब्ध होगी

खुरई में विश्वविद्यालय, मेडीकल व इंजीनियरिंग कालेज शीघ्र खुलेंगे: मंत्री भूपेंद्र सिंह

▪️खुरई, मालथौन में फ्री वाई फाई सुविधा उपलब्ध होगी


तीनबत्ती न्यूज :18 जुलाई ,2023
 खुरई।विद्यार्थियों की इंटरनेट से पढ़ाई हो सके इस उदेश्य से खुरई व मालथौन नगर शीघ्र ही फ्री वाई फाई जोन बनेंगे। खुरई को शिक्षा का बड़ा केंद्र बनाने के लिए यहां विश्वविद्यालय,मेडीकल कालेज व इंजीनियरिंग कालेज शीघ्र खोले जाएंगे। यह घोषणा नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई में निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ करते हुए की है। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को खुरई विधानसभा क्षेत्र में 12 वीं कक्षा के 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सभी विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटाप खरीदने के लिए 25 हजार रुपए की राशि डाल दी जाएगी।
     मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास की धुरी शिक्षा है, इस युग में शिक्षा के बिना विकास की कल्पना संभव नहीं है। हमारा लक्ष्य खुरई के विद्यार्थियों को शिक्षा की श्रेष्ठतम सुविधाएं उपलब्ध कराना है जिसके लिए हमने पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार व्यवस्थाएं जुटाना शुरू कर दी थीं। मेडीकल कॉलेज खोलने के लिए खुरई हास्पिटल से सटी 12 एकड़ भूमि सहित कुल 25 एकड़ भूमि अतिक्रमण से मुक्त करा कर मेडीकल कालेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए आरक्षित कर दी थी। उन्होंने कहा कि इन पर उच्च शिक्षा के संस्थानों की स्थापना का लक्ष्य जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि जब नगर में सरकारी भूमि उपलब्ध है तब शैक्षणिक संस्थान खुरई नगर से दूर नहीं होने चाहिए। पूर्व में खुरई महाविद्यालय चार किमी दूर बना दिया गया तो विद्यार्थी आज भी परेशानी भुगत रहे हैं जबकि नगर की सरकारी जमीनों पर कब्जा खाली कराया जा सकता था जो मैंने आकर खाली कराया।

     मंत्री श्री सिंह ने बताया कि खुरई में दोबारा निः शुल्क कोचिंग की सुविधा आज से शुरू कराई है जो कोरोना काल में बंद हो गई थी। पुराना मंत्री कार्यालय में शुरू हुई यह कोचिंग विद्यार्थियों में बहुत लोकप्रिय हुई थी और इसके शानदार परिणाम देखने मिले थे। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि 116 विद्यार्थियों के आरंभिक रजिस्ट्रेशन के साथ शुरू की गई इस कोचिंग में एक्सपर्ट विषय विशेषज्ञ फ्री कोचिंग देंगे और यह श्री एस एन साहू की देखरेख में संचालित होगी। कोचिंग के लिए पं केसी शर्मा स्कूल से 20, ललिता शास्त्री कन्या शाला से 33 छात्राएं, माडल स्कूल से 49, सरस्वती शिशु मंदिर से 10 व कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से 4 विद्यार्थियों को रजिस्टर्ड किया गया है।

     समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार और मैं आपको शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। आपको अपना लक्ष्य संधान करना है और परिश्रम से पीछे नहीं हटना है। स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं को सूत्र वाक्य दिया था कि उठो, जागो,तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा और अमीरी का कोई संबंध नहीं। आप हवाई जहाज खरीद सकते हैं ज्ञान नहीं, वह तो आपकी प्रतिभा और परिश्रम से ही हासिल किया जा सकेगा।

     उन्होंने बताया कि बंडा के चील पहाड़ी जैसे पिछड़े गांव के गरीब परिवार से निकल कर डॉ. हरीसिंह गौर ने स्कालरशिप से पढ़ाई की और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कानूनविद बन गये। एपीजे अबुल कलाम साइकल से घरों में अखबार डालने का काम करते हुए पढ़े और भारत को मिसाइल टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बना दिया, पोखरण में परमाणु विस्फोट किया। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पिछले महीने के ही उदाहरण देखें तो बीना के सरस्वती शिशु मंदिर से निकले शुभम ठाकुर ने आईपीएस का एग्जाम क्रेक किया और निवाड़ी के शिक्षक के बेटे ने आईएएस एग्जाम निकाल लिया। मंत्री श्री सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि आप सभी महापुरुषों की आटो बायोग्राफी पढ़ें और उनकी जीवन यात्रा से अपनी सफलता के सूत्र तलाशनें सफलता शीघ्र मिलेगी।

     मंत्री श्री सिंह ने सभी से आह्वान किया कि 23 जुलाई को हनौता बांध पर्यटन स्थल पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में आकर अपने परिवार के लिए वृक्ष लगाएं। वहां सारी व्यवस्थाएं नगरपालिका खुरई की ओर से की गई हैं और 50 एकड़ भूमि इसके लिए आरक्षित की गई है। उन्होंने बताया कि हनौता को सागर जिले का सबसे आलीशान पर्यटन स्थल बनाने की कार्ययोजना पर काम शुरू हो चुका है। वहां कैफेटेरिया, रेस्टोरेंट, पिकनिक स्पॉट, बोटिंग  जैसी सारी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि खुरई में चार स्टेडियम, कई बैडमिंटन कोर्ट, जिम ,16 पार्क बने हैं। अब गूलर रोड पर ऐसा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बन रहा है जिसमें सारे खेलों की इंडोर, आऊटडोर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों से खेलों में भी संभावनाएं तलाशने की सलाह दी।

     कार्यक्रम का संचालन नीति राज पटेल और एच एन जुझौतिया ने किया। समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता रामनिवास माहेश्वरी, नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, जंगबहादुर सिंह, ओमप्रकाश घोरट,  वीरेंद्र सिंह उर्दोना, मनोज दुबे देशराज यादव, रश्मि सोनी, प्रवीण जैन, हरिशंकर कुशवाहा, संजय समैया बाबा, राजेंद्र यादव,बलराम यादव, महेंद्र सिंह, राहुल चौधरी, एसडीएम मनोज चौरसिया, सीएमओ दुर्गेश सिंह, ज्वाइन डायरेक्टर शिक्षा श्री पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी अखिलेश पाठक, तहसीलदार इसरार अहमद, पार्षद श्रीमती राजू आदिवासी, प्रतिभा पुरोहित, केपी यादव, एम एस ठाकुर शिक्षक और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।


Share:

गौर विवि स्थापना दिवस : गौर समाधि स्थल पर हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम

गौर विवि स्थापना दिवस : गौर समाधि स्थल पर हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम 

सागर.18 जुलाई. डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के स्थापना दिवस 18 जुलाई के अवसर पर प्रातः 10 बजे विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. पी. के. कठल ने गौर समाधि स्थल पहुंचकर पुष्पांजलि दी. उन्होंने विश्वविद्यालय स्थापना दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. पुष्पांजलि कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ रंजन कुमार प्रधान, सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कुलपति ज्ञानवीर विश्वविद्यालय प्रो. आर. के. त्रिवेदी, कुलानुशासक प्रो. चंदा बेन ने डॉ. गौर को पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया.  इस अवसर पर प्रो. ए. पी. मिश्रा, प्रो रणवीर कुमार, प्रो. के.के. एन शर्मा, प्रो नवीन कानगो, प्रो. आर टी बेदरे, प्रो. जी.एम दुबे, प्रो. नागेश दुबे, डॉ. राजेन्द्र यादव, डॉ. श्री भागवत, डॉ. अलीम खान, डॉ. ज्ञानेश, डॉ. हिमांशु सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे. ।

Share:

हवाई अड्डे की तर्ज पर 22 करोड़ की लागत से विकसित होगा सागर रेलवे स्टेशन : सांसद राजबहादुर सिंह

हवाई अड्डे की तर्ज पर 22 करोड़ की  से विकसित होगा सागर रेलवे स्टेशन : सांसद राजबहादुर सिंह
▪️अमृत भारत स्टेशन योजना में सागर रेलवे स्टेशन हुआ चयनित

तीनबत्ती न्यूज :18 जुलाई ,2023
सागर
: हवाई अड्डे की तर्ज पर सागर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 22 करोड़ रू. की लागत से प्रथम चरण में विकसित किया जाएगा। उक्त विचार सांसद राजबहादुर सिंह ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आयोजित समीक्षा बैठक में व्यक्त किए। इस अवसर पर विधायक  शैलेंद्र जैन, नरयावली विधायक  प्रदीप लारिया, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, डॉ. सुशील तिवारी, मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर श्री विवके शील, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, नगर निगम कमिश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी सहित जबलपुर रेल मंडल एवं जिला प्रशासन के अधिकारी सहित अन्य  जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


      अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत सागर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के संबंध में आयोजित बैठक में सांसद श्री राजबहादुर सिंह ने कहा कि सागर रेलवे स्टेशन का विकास हवाई अड्डे की तर्ज पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में 22 करोड़ रू. की लागत से विकास कार्य किए जाएंगे। जिसमें समस्त आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।


      सांसद श्री राजबहादुर सिंह ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत सागर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सुगम आवागमन (एंट्रेंस एंड एग्जिट ) 4 संदम ट्रैक बनेगा - पिक अप एंड ड्राप सुविधा ,प्लेटफार्म की ऊँचाई बढ़ेगी।
जिससे हैंडीकैप और सीनियर सिटीजन को लाभ होगा। दो नए प्लेटफार्म बनेंगे, फेज २ में रेलवे ट्रैक के ऊपर 12 मीटर चौड़ाई का रानी कमलापति स्टेशन की तर्ज़ पर नया रैंप  ब्रिज बनेगा, जिसने वेटिंग लाउंज और स्टाल लग सकेंगे, जिससे रोज़गार बढ़ेगा। स्टेशन का आधुनिक ब्यूटीफ़िकेशन विथ लाइट्स होगा। नई ऑटो और 4 व्हीलर पार्किंग बनेगी। 


स्टेशन में सीसी टी.बी. कैमरे, नए साइन बोर्ड्स इंडिकेशंस, पूरा प्लेटफार्म का शेड कवर होगा, वेटिंग रूम का रि-डेवहलपमेंट और नये टॉयलेट् भी बनेंगे। समीक्षा बैठक में लिधौरा गुडस शेड तक मुख्य रोड से 7 मीटर चौड़ी सड़क बनाने की सहमति बनी। जिसका निर्माण तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।



      सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि रेलवे द्वारा कराए जा रहे सभी कार्य शीघ्रता से कराए जाएं, जिससे कि निर्माण के समय प्रतिबंधित किए गए मार्ग से पुनः आवागमन शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि डिंपल पेट्रोल पंप के पास वाले गेट पर आरओबी बनाएं जिससे कि शहर से स्टेशन एवं सदर की तरफ जाने वाला आवागमन सुचारू रूप से चल सके।
      नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया ने मकरोनिया झांसी रोड पर बन रहा आरओबी को शीघ्रता से निर्माण कराकर चालू करने की बात रखी। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के बंद होने से आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने कहा कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर जो कि अब प्लेटफार्म नंबर 4 होगा को प्रमुखता के साथ पुनर्विकास हो एवं आवागमन के लिए दो गेट तैयार किए जाएं। अभी वर्तमान में प्लेटफार्म नंबर 2 पर जाने के लिए मात्र एक गेट है, जिस पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। डॉ. तिवारी ने रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस का स्टॉपेज करने एवं सागर रेलवे स्टेशन का नाम भारत अमृत स्टेशन योजना में शामिल करने पर नगर निगम एवं सागर की ओर से सागर सांसद श्री राजबहादुर सिंह को धन्यवाद दिया एवं कहा कि सागर से पुणे नागपुर के लिए यात्री गाड़ी चलाने के प्रयास भी करें।
      डॉ. वीरेंद्र पाठक ने कहा कि सागर का प्रसिद्ध भूतेश्वर मंदिर रोड पर आरओबी तैयार किया जाए। अभी जो अंडर पास से बनाया गया है। उसमें पानी भराव की स्थिति रहती है एवं 2 किलोमीटर का चक्कर भी लगता है। पार्षद श्री नरेश यादव ने अप्सरा अंडर ब्रिज के पुनर्विकास की बात रखी। उन्होंने बताया कि अप्सरा अंडर ब्रिज पर हमेशा जलभराव की स्थिति बनी रहती है यहां चौड़ी एवं गहरी नाली का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।
    समीक्षा बैठक में मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर श्री विवेक शील ने कहां कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय रेलवे को अत्याधुनिक बनाने एवं सर्वसुविधा युक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सागर रेलवे स्टेशन का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि आप सभी की जो बात है उस पर शीघ्रता से कार्य किया जाएगा और काम भी प्रारंभ होंगे। उन्होंने सागर से महाराष्ट्र की तरफ यात्री गाड़ी की मांग पर कहा कि शीघ्र ही सागर दमोह कटनी बीना रूट से महाराष्ट्र की तरफ गाड़ी चलाने की अनुमति मिलेगी।
     इस अवसर पर श्री वीरेंद्र पाठक, श्री नरेश यादव, जबलपुर रेल मंडल के डीसीएम श्री विश्वा राजन, सीपीएम जबलपुर श्री एस.के. सिंह, सीनियर डीईएन जबलपुर श्री जे.पी. सिंह, श्री दीपक दुबे, सांसद प्रतिनिधि श्री विनोद चौकसे, अनुविभागीय अधिकारी श्री विजय डेहरिया, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट श्री राजेश सिंह, तहसीलदार श्री दुर्गेश तिवारी, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी श्री हरिशंकर जायसवाल, श्री पी.एस. पंत, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं रेलवे के अधिकारी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive