उप निरीक्षक रेडियो दशरथ सिंह सुमन को "अति-उत्कृष्ट सेवा पदक" से किया जाएगा सम्मानित
______________
उप निरीक्षक रेडियो दशरथ सिंह सुमन को "अति-उत्कृष्ट सेवा पदक" से किया जाएगा सम्मानित
______________
Sagar: गेहूं उपार्जन में अनिमिताएं पाये जाने पर उपार्जन केन्द्र को किया बंद:
▪️22 हजार से अधिक किसानों ने किया उपार्जन, लगभग दो अरब रुपए से अधिक का हुआ भुगतान
______________
खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत ने की चना, मसूर, सरसों और गेहूं के उपार्जन कार्य की समीक्षा: किसानों के धीमे भुगतान पर जताई नाराजगी
▪️लापरवाह सर्वेयरों तथा ट्रांसपोर्टर को ब्लैकलिस्ट करने व FIR दर्ज करने के दिए निर्देश
सागर: खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गुरूवार को सागर जिले के खाद्य और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ जिले में चल रहे चना, मसूर, सरसों और गेहूं उपार्जन कार्य की समीक्षा की। विगत दिनों जब पता चला कि सागर में खरीदी केन्द्रों पर बारदाना घट रहा है तो मंत्री राजपूत ने पहले तो अलग अलग जिलों से ट्रकों के माध्यम से बारदान सागर जिले के लिए मंगवाया साथ ही पश्चिम बंगाल से एक ट्रेन भर बारदाना (रैक) सागर जिले के लिए बुलवा लिया है। खाद्य मंत्री के इस प्रयास से जिले में बारदाने का स्थायी हल हो गया है।
यह भी पढ़े : Sagar: गेहूं उपार्जन में अनिमिताएं पाये जाने पर उपार्जन केन्द्र को किया बंद: चार साल के लिए हुई ब्लैक लिस्टेड
किसानों के धीमे भुगतान पर जताई नाराजगी
बैठक में मंत्री ने किसानों को हो रहे धीमे भुगतान को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों का भुगतान शीघ्र कराया जाए किसानों के भुगतान में विलम्ब के लिए जो अधिकारी कर्मचारी दोषी होंगे उनके लिए बक्शा नहीं जायेगा। खाद्य मंत्री ने जिला विपणन अधिकारी रोहित सिंह बद्येल एवं जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम डिप्टी कलेक्टर जूही गर्ग को किसानों का भुगतान किसी भी हाल में उनकी उपज बिकने के सात दिन के अंदर करने के निर्देश दिए।
सर्वेयर और ट्रांसपोर्टर पर करे कार्रवाई
बैठक में जब खाद्य मंत्री ने भुगतान में विलम्ब का पता किया तो ज्ञात हुआ की चना, मसूर व सरसों में सर्वेयर की लापरवाही के कारण भुगतान में विलंब हो रहा है, वहीं गेहूं में ट्रांसपोर्टर की गलती और धीमी गति से परिवहन के कारण भुगतान में देरी हो रही है। मंत्री ने बेहद नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदार सर्वेयर उपलब्ध कराने वाली कंपनी के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कराने के साथ ही लापरवाह परिवहनकर्ता को ब्लैकलिस्ट करने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये। मौके पर मौजूद परिवहनकर्ता को कड़ी फटकार भी लगाई। खाद्य मंत्री ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी की उपार्जन के दौरान सभी अधिकारी फील्ड पर रहें और ध्यान रखें कि किसानों को कोई परेशानी ना आये। श्री राजपूत ने कहा कि अधिकारी कंट्रोल रूम बनाकर 24 घंटे निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि बारदाना पर्याप्त है किसी भी समिति में बारदाने की कमी नहीं होनी चाहिए।
सर्वेयरों की अगर शिकायत आती है तो उनपर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसका औचक निरीक्षण कर यथास्थिति की जानकारी ली जाये। जो केन्द्र स्थापित किए गए है उन पर शीघ्र खरीदी आरंभ की जाये। मंत्री श्री राजपूत ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के किसानों को कोई भी परेशानी नहीं होनी चाहिए।
______________
MP Youth Congress Election:
युवा कांग्रेस की सदस्यता और संगठनात्मक चुनाव का पोस्टर लांच : सागर जिलाध्यक्ष का पद SC/ ST के लिए आरक्षित
▪️सक्रिय युवाओं को मिलेगा मौका : शेखर नलवंशी,कॉर्डिनेटर
तीनबत्ती न्यूज : 23 अप्रैल ,2025
सागर : युवा कांग्रेस के कॉर्डिनेटर और सागर संभाग के प्रभारी शेखर नालवंशी ने बताया कि युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान जारी है। अगले मई माह से संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें सक्रिय युवाओं को कार्य करने का मौका मिलेगा। श्री राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप संगठन कार्य कर रहा है। सागर संभाग में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष का पद SC / ST वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। बाकी पद अनारक्षित है।
आज शेखर नलवंशी कोऑर्डिनेटर सागर संभाग, ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद अहिरवार एवं युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे ने आज मीडिया से चर्चा में यह जानकारी दी। इसके साथ ही मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की सदस्यता और पोस्टर लॉन्च किया गया।
उन्होंने बताया गया की युवा कांग्रेस का 27 अप्रैल से 6 मई तक नॉमिनेशन चलेंगे। 28 से 7 मई तक दावे और आपत्तियां और सुनवाई होगी। 7 मई से 9 मई तक नॉमिनेशन फॉर्म की स्क्रुटनी और 11 मई को नामांकन को अंतिम रूप दिया जायेगा। इसमें
18 से 35 वर्ष की आयु वाले ही चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। इंडियन यूथ कांग्रेस (आईवायसी) एप के जरिए से वोटिंग होगी। सदस्यता के साथ ही वोटिंग का मिलेगा अधिकार।
एक साथ पांच पदों के सीधे चुनाव होंगे
उन्होंने बताया कि पहली बार ब्लाक अध्यक्ष का भी सीधे चुनाव होगा। एकसदस्य प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष के लिए मतदान करेंगे। चुनाव प्रक्रिया लगभग पांच महीने में पूरी होगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही युवक कांग्रेस से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल है।
इस मौके पर हीरालाल चौधरी, सिंटू कटारे संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर, शहर अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, जिला सोसल मीडिया प्रभारी नीलेश अहिरवार, संजय रोहिदास, राजा बुंदेला, सागर साहू, अमन लोधी, आदित्य चौधरी,धीरज वाल्मीकि, राहुल अहिरवार, गजेंद्र अहिरवार,आदिल राईन सहित कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
______________
पहलगाम आतंकी हमला : आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश : विधायक प्रदीप लारिया ने किया पाक का पुतला दहन : बीजेपी ने दी श्रद्धांजलि,किए कार्यक्रम रद्द : सांसद ने नई ट्रेनों के स्वागत कार्यक्रम को किया निरस्त
सागर : जम्मू कश्मीर में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की जान जाने की घटना के बाद जनता में अब आक्रोश बढ़ा है। ज्यादातर जगह कार्यक्रम रद्द किए गए। तो कही श्रद्धांजलि और पाकिस्तान के पुतले फूंके गए।
नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया के नेतृत्व में भाजपा सदर मण्डल द्वारा 22 अप्रैल,मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 निर्दोषों की हत्या के विरोध में सदर स्थित शास्त्री चौक पर आतंकवाद एवं पाकिस्तान का पुतला दहन कर रोष प्रकट किया। पुतला दहन के बाद पहलगाम में मारे गए निर्दोष बेकसूर लोगों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
ये रहे शामिल
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ केसरवानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर मिश्रा,आफिसर यादव, हरिओम केसरवानी, वीरेन्द्र पटेल, शेखर चौधरी, कौशल यादव, रामप्रसाद विश्वकर्मा, मुबीन मकरानी, विमल यादव,श्याम लाल पटेल, श्रीमती मधु मौर्य, श्रीमती रेखा अठिया, श्रीमती रजनी अठिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
दिवंगतों को भाजपा पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजली
भाजपा कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि पर्यटकों पर हमला अमानवीय और घिनौना कृत्य के साथ मानवता के खिलाफ है। पहलगाम में हुए हमले से सारा देश दहल गया है। हर भारतीय को गहरा दुख और पीड़ा पहुंची है। इस तरह के घिनौने कृत्य की हम सभी भर्त्सना करते हैं। हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और उसका समर्थन करने वाले पाकिस्तान की हम घोर निंदा करते हैं।
इस मौके पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,नरयावली विधायक प्रदीप लारिया,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने आतंकी हमले की कडे शब्दों में निंदा की। संभागीय भाजपा कार्यालय में उपस्थित सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने मौन धारण कर आतंकी हमले में दिवंग्तो को श्रद्धांजली अर्पित की! जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन बताया की भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने बुधवार को जिले आयोजित होने वाले सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों को निरस्त किया था। श्रद्धांजली सभा में पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें! उक्त जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी आलोक केशरवानी ने दी।
सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने सागर रेलवे स्टेशन पर आयोजित ट्रेनों का स्वागत कार्यक्रम रद्द किया
सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुये कायरतापूर्ण आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों के प्रति दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारो के प्रति अपनी शोक संवेदनांए व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है और 24 अप्रैल 2025 दिन गुरुवार की शाम सागर रेलवे स्टेशन पर नागपुर एवं हैदराबाद के लिए प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के स्वागत कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।
______________
Sagar: ब्राह्मण समाज की मांग पर सामुदायिक भवन हेतु 70 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की विधायक शैलेंद्र जैन ने
तीनबत्ती न्यूज : 23 अप्रैल ,2025
सागर।सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के सदस्यों ने बुधवार को विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के निवास पर पहुंचकर उनसे सागर में समाज के लिए भगवान परशुराम जी के नाम से सामुदायिक भवन बनाए जाने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ समाजसेवी संतोष पांडे,पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे,भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, अजय दुबे, इंजीनियर प्रकाश चौबे,प्रमेंद्र गोलू रिछारिया,सुखदेव मिश्रा, शिव शंकर मिश्रा, मधुराज पुरोहित,अर्पित पांडे,इंद्रजीत दुबे, अतुल दुबे अमरदीप, कपिल पचौरी,महेश कन्हौआ सम्मिलित थे।
नगर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने सर्व ब्राह्मण समाज के भवन के लिए बाघराज मंदिर के समीप जगह और सर्व ब्राह्मण समाज के भवन निर्माण के लिए 70 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है, उल्लेखनीय है कि विगत लंबे समय से सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा सागर में एक बड़े सामुदायिक भवन की मांग की जा रही थी। सुखदेव मिश्रा ने बताया कि पूर्व में भी समाज की मांग पर विधायक जैन ने 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की थी परंतु जगह के अभाव में निर्माण नहीं हो सका अब विधायक जैन ने 70 लाख रुपए राशि के साथ साथ परशुराम जी के नाम से समाज के लिए भव्य सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए भूमि भी उपलब्ध कराई है।
विधायक जैन ने कहा कि समाज के लोगों से विचार विमर्श करके ड्राइंग बनाकर भव्य सामुदायिक भवन बनाया जाएगा,इस सामुदायिक भवन को इस तरह से तैयार किया जाएगा ताकि व्यवस्थित कार्यक्रम में पार्किंग और अन्य तरह की सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सके ।इस अवसर पर विधायक जैन ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि विप्र हमारे लिए हमेशा से ही पूज्य रहे हैं और हमारे आराध्य भगवान परशुराम जी के नाम पर एक सर्व सुविधायुक्त और भव्य मंगल भवन निर्माण करने का अवसर मुझे मिलता है तो मैं इसे अपना सौभाग्य ही मानता हूं ब्राह्मण समाज ने सदैव मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान किया है मैं लगातार चार बार से विधायक हूं इसमें ब्राह्मण समाज का बहुत बड़ा योगदान है।
______________
बुंदेलखंड मेडिकल कालेज में सीटी स्कैन-एमआरआई मशीनें लगीं
▪️अगले माह से शुरू होगी जांच, आयुष्मान कार्डधारकों को निशुल्क मिलेगा लाभ: विधायक शैलेंद्र जैन
तीनबत्ती न्यूज : 22 अप्रैल, 2025
सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के प्रयासों से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज को आधुनिक सीटी स्कैन और एम आर आई मशीन प्राप्त हुई है । मंगलवार को विधायक जैन ने बी एम सी पहुंचकर मशीनों को देखा। डीन डॉ पी एस ठाकुर ने विधायक जैन को बताया कि एम आर आई मशीन की लागत लगभग 13.5 करोड़ रुपए है और लगभग 6 करोड़ रुपए की लागत से सीटी स्कैन मशीन लगा दी गई है और 15 दिन में हम इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया पूर्ण करके सीटी और एम आर आई शुरू कर सकेंगे।
यह भी पढ़े : Sagar: कलेक्टर ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का किया कार्यों का विभाजन
उन्होंने बताया कि एम आर आई मशीन काफी उच्च गुणवत्ता की है उसकी क्षमता 16 चैनल की है और सीटी स्कैन भी काफी 160 स्लाइस की है जो कि काफी आधुनिक है । विधायक जैन ने डीन डॉ पी एस ठाकुर के साथ मेडिकल कॉलेज का भ्रमण भी किया , विधायक जैन ने डीन ठाकुर को बी एम सी में कुछ प्राइवेट वार्ड बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार करने की बात कही । जिससे समाज के वह लोग जो आर्थिक रूप से सक्षम हैं और थोड़ी निजता चाहते हैं । वह भी अपना इलाज बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में कराएंगे।
विधायक जैन ने बताया कि अब बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं में काफी इजाफा हुआ है। हमारे लोगों को एक्सीडेंट या अन्य मामलों में सीटी स्कैन और एम आर आई की जांच के लिए बाहर जाना पड़ता था और काफी पैसा खर्च करना पड़ता था अब उच्च स्तरीय जांच बीएमसी में ही आयुष्मान कार्ड धारियों को निःशुल्क और सामान्य मरीजों को काफी कम शुल्क खर्च करना पड़ेगा।
जलभराव का कारण बने अतिक्रमण पन्द्रह दिन में हटेंगे, ,▪️बख्शीखाना व नया बाजार को जी प्लस-2 मॉडल पर बनाया जाएगा ▪️ टाटा कंपनी पर लगेगी पेनाल्...