'एक पेड़ मां के नाम' अभियान : विधायक शैलेन्द्र जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने किया वृक्षारोपण
तीनबत्ती न्यूज: 28 जून,2026
सागर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत विधायक शैलेन्द्र जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने आज भोपाल रोड स्थित कब्रिस्तान परिसर में पौधारोपण कर लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि "जल ही जीवन है और वृक्ष ही हमारा भविष्य हैं। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। एक वृक्ष लगाने का अर्थ केवल पौधा रोपना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण, शुद्ध वायु और सुरक्षित भविष्य का निर्माण करना है। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता और मातृ सम्मान का प्रतीक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान एक जनआंदोलन का रूप ले सकता है।"
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया।
ये रहे शामिल
कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष इरशाद पप्पू पहलवान, नितिन सोनी, नफीस खान, अजमेरी राइन, श्री आरिफ नगीना, श्री सब्बीर भाई, श्री तारिक खत्री, श्री शाहिद भाई, श्री जुबेर भाई, श्री हैदर राइन, श्री आमीन भाई, श्री वसीम खान, श्री अरसद अली, श्री शालू भाई, श्री जीशान खान, श्री अनीस खान, श्री सलमान खान सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें