Editor: Vinod Arya | 94244 37885

रजनीश अग्रवाल सागर के पहले नेता जो राज्यसभा में जायेंगे: भाजपा ने रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार ▪️सागर जिले के मंडी बामोरा से रखते हैं संबंध

रजनीश अग्रवाल सागर के पहले नेता जो राज्यसभा में जायेंगे: भाजपा ने रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार 

▪️सागर जिले के मंडी बामोरा से रखते हैं संबंध


तीनबत्ती न्यूज: 04 जून,2026

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव 2026 और ओडिशा में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी सूची में मध्य प्रदेश की दो सीटों के लिए वरिष्ठ नेता तरुण चुग और भाजपा प्रदेश सचिव रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया गया है। नामों की घोषणा के साथ ही प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। रजनीश अग्रवाल कुशल संगठक के रूप में जाने जाते है। बुंदेलखंड और सागर जिले के राजनीतिक इतिहास में भाजपा से राज्यसभा में पहुंचने वाले पहले नेता रजनीश अग्रवाल होंगे। अभी तक किसी राज्यसभा में कोई जनप्रतिनिधि इस अंचल से नहीं पहुंचा।

----------------

यह ही पढ़े: 

भाजपा ने रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार : सागर का बढ़ा कद

------+-------


सागर जिले से सीधा नाता

रजनीश अग्रवाल मूल रूप से सागर जिले के मंडी बामोरा के निवासी हैं। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से की थी और लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश सचिव हैं तथा इससे पहले पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: बीना रिफाइनरी के विस्तार और औद्योगिक विकास के रोडमैप पर हुआ मंथन ▪️कलेक्टर के निर्देश: नए औद्योगिक क्षेत्रों के भूमि आवंटन प्रकरणों पर राजस्व अधिकारी करें शीघ्र कार्रवाई ▪️बीना रिफाइनरी के स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में 'प्लेसमेंट आधारित' रोजगारपरक प्रशिक्षण पर रहे जोर ▪️प्रस्तावित केमिकल जोन और छेवला देवरी में अतिरिक्त 50 हेक्टेयर भूमि आवंटन हेतु राजस्व और MPIDC को संयुक्त सर्वे के निर्देश

संगठन में रजनीश अग्रवाल को बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति का विशेषज्ञ माना जाता है। भाजपा के विभिन्न चुनाव अभियानों में उन्होंने संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत नेटवर्क और चुनावी प्रबंधन की क्षमता के कारण वे पार्टी के भरोसेमंद संगठनात्मक नेताओं में गिने जाते हैं।

भाजपा का बड़ा संदेश

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संगठन में लंबे अनुभव और चुनावी प्रबंधन में दक्षता को देखते हुए भाजपा ने उन्हें राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाकर संगठन को मजबूत संदेश दिया है। राजनीतिक हलकों में कई नाम गूंज रहे थे। 

उल्लेखनीय है कि 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को मतदान होना है, जिनमें मध्य प्रदेश की तीन सीटें भी शामिल हैं। भाजपा द्वारा रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाए जाने से सागर जिले सहित पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।



ऐसे है रजनीश

प्रदेश मंत्री और बूथ प्रबंधन प्रभारी हैं रजनीश : रजनीश अग्रवाल भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश मंत्री और बूथ प्रबंधन प्रभारी हैं। उनका जन्म 2 अप्रैल 1976 को हुआ।

इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान में स्नातक और डॉ हरिसिंह गौर विवि सागर से  पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है।

बचपन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रहे हैं। 1990 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से सक्रिय राजनीति में आए। ABVP में नगर संयोजक, विश्वविद्यालय प्रमुख, जिला दायित्व और प्रदेश कार्यालय मंत्री जैसी जिम्मेदारियां संभालीं।2005 से भाजपा में सक्रिय संगठनात्मक भूमिका निभा रहे हैं।भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य भी रहे।

2021 से भाजपा प्रदेश मंत्री और बूथ प्रबंधन प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 2023 विधानसभा चुनाव में बूथ प्रबंधन प्रभारी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कई चुनावी अभियान, यात्राओं और संगठनात्मक कार्यक्रमों के संचालन से जुड़े रहे हैं।

सागर जिले को मिला सम्मान, राज्यसभा प्रत्याशी बने रजनीश अग्रवाल — भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए गुरुवार को उम्मीदवारों की सूची जारी की गई, जिसमें मध्यप्रदेश से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री तरुण चुग एवं भाजपा प्रदेश मंत्री तथा सागर जिले के मंडी बामोरा निवासी श्री रजनीश अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष  श्याम तिवारी ने नेता द्वय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।



जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने श्री रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मंडी बामोरा जैसी सामान्य पृष्ठभूमि से निकलकर संगठन में वर्षों तक निष्ठा, समर्पण एवं कार्यकर्ता भावना के साथ कार्य करने वाले श्री रजनीश अग्रवाल को पार्टी नेतृत्व द्वारा राज्यसभा प्रत्याशी बनाया जाना सागर जिले के लिए गौरव एवं सम्मान का विषय है। यह कार्यकर्ता आधारित राजनीति तथा संगठन की मजबूत कार्यसंस्कृति का उत्कृष्ट उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसा राजनीतिक संगठन है, जहां एक साधारण कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत, निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के बल पर सर्वोच्च दायित्व तक पहुंच सकता है। श्री अग्रवाल को मिली यह जिम्मेदारी लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।


जिलाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने सागर जिले के कार्यकर्ता को इतना महत्वपूर्ण दायित्व देकर जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने राज्यसभा के लिए घोषित अन्य सभी प्रत्याशियों को भी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------

  




Share:

महानआर्यमन सिंधिया के नेतृत्व में क्रिकेट को मिल रही नई उड़ान, एमपीएल में प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच : आकाश सिंह राजपूत

महानआर्यमन सिंधिया के नेतृत्व में क्रिकेट को मिल रही नई उड़ान, एमपीएल में प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच : आकाश सिंह राजपूत


तीनबत्ती न्यूज: 04 जून,2026

इंदौर। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया के नेतृत्व में आयोजित मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (एमपीएल) का भव्य शुभारंभ इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत अपने साथियों के साथ स्टेडियम पहुंचे और आयोजन की भव्यता का अवलोकन किया।

कार्यक्रम के दौरान आकाश सिंह राजपूत ने महानआर्यमन सिंधिया से सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया। दोनों के बीच प्रदेश में क्रिकेट प्रतिभाओं के विकास, युवाओं को खेलों से जोड़ने और मध्य प्रदेश को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ेंबीना रिफाइनरी के विस्तार और औद्योगिक विकास के रोडमैप पर हुआ मंथन ▪️कलेक्टर के निर्देश: नए औद्योगिक क्षेत्रों के भूमि आवंटन प्रकरणों पर राजस्व अधिकारी करें शीघ्र कार्रवाई ▪️बीना रिफाइनरी के स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में 'प्लेसमेंट आधारित' रोजगारपरक प्रशिक्षण पर रहे जोर ▪️प्रस्तावित केमिकल जोन और छेवला देवरी में अतिरिक्त 50 हेक्टेयर भूमि आवंटन हेतु राजस्व और MPIDC को संयुक्त सर्वे के निर्देश


एमपीएल युवाओं के लिए बना अवसरों का मंच

आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि महानआर्यमन सिंधिया के नेतृत्व में मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरी है। यह प्रतियोगिता नई प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देने के साथ-साथ युवाओं में अनुशासन, खेल भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना को भी मजबूत कर रही है।

बुंदेलखंड की प्रतिभाओं का भी दमदार प्रदर्शन

एमपीएल में भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार और वेंकटेश अय्यर सहित कई नामी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिससे प्रतियोगिता का आकर्षण बढ़ गया है। वहीं बुंदेलखंड क्षेत्र की गर्ल्स एवं बॉयज दोनों टीमें भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। महिला क्रिकेटर अनुष्का शर्मा और उभरती खिलाड़ी क्रांति गौंड जैसे नाम क्षेत्र की प्रतिभाओं को नई पहचान दिला रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में युवा शक्ति संगठन के सदस्यों ने एमपीसीए और महानआर्यमन सिंधिया को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। आकाश सिंह राजपूत ने विश्वास जताया कि एमपीएल भविष्य में प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का मजबूत माध्यम साबित होगी।


------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------

  




Share:

Sagar Crime : नकली VALVOLINE इंजन ऑयल का बड़ा भंडार पकड़ा, एक लाख से अधिक का माल जब्त

Sagar Crime : नकली VALVOLINE इंजन ऑयल का बड़ा भंडार पकड़ा, एक लाख से अधिक का माल जब्त


तीनबत्ती न्यूज: 03 जून,2026

सागर। शहर में नकली ब्रांडेड उत्पादों के कारोबार के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली VALVOLINE इंजन ऑयल का भंडार जब्त किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान ₹1.08 लाख से अधिक मूल्य का माल बरामद कर कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।

--------------

वीडियो फेसबुक पर देखने क्लिक करे

डॉ. मोहन यादव देश के पहले सीएम, जिन्होंने काफिले में शामिल की EV, दिया पीएम मोदी का संदेश; कार का नंबर विकसित भारत 2047 के प्रतीक जैसा

----------------

जानकारी के अनुसार, VALVOLINE कंपनी के अधिकृत असिस्टेंट मैनेजर अजय कुमार पुंडीर ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई थी कि सिविल लाइन क्षेत्र स्थित ड्रिलटेक इंटरप्राइजेज में कंपनी के नाम से नकली इंजन ऑयल का भंडारण और विक्रय किया जा रहा है। शिकायत में बताया गया कि इससे कंपनी की साख को नुकसान पहुंच रहा है और उपभोक्ताओं को भी धोखा दिया जा रहा है।

---------------

फेसबुक पर देखने क्लिक करे

ASP लोकेश सिंहा को मिलेगा पुलिस का रुस्तम जी सम्मान 2024

---------------

शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा और नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर छापेमार कार्रवाई की गई।

एक लाख से अधिक का ऑयल जब्त

पुलिस टीम कंपनी के विशेषज्ञों के साथ ड्रिलटेक इंटरप्राइजेज पहुंची, जहां दुकान संचालक निशांत तिवारी (39) निवासी सिविल लाइन मौजूद मिला। जांच के दौरान दुकान में रखे VALVOLINE ब्रांड के इंजन ऑयल की विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई। परीक्षण में सामने आया कि उत्पाद कंपनी के मूल उत्पाद की अवैध नकल थे। पैकेजिंग पर कंपनी की वेबसाइट और कस्टमर केयर नंबर गलत पाए गए, वहीं कई अंग्रेजी शब्दों की वर्तनी में भी त्रुटियां मिलीं। हालांकि बाहरी पैकिंग इतनी मिलती-जुलती थी कि आम ग्राहक आसानी से भ्रमित हो सकता था।

यह भी पढ़ें: सागर के ASP लोकेश सिन्हा मध्यप्रदेश पुलिस के प्रतिष्ठित रुस्तम जी पुरस्कार के लिए चयनित

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 6 भरे हुए और 3 खाली ऑयल ड्रम जब्त किए, जिनकी कुल कीमत करीब ₹1,08,300 आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 174/2026 के तहत कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63 तथा ट्रेडमार्क अधिनियम की धारा 103 और 104 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। अपराध जमानतीय होने के कारण आरोपी को वैधानिक नोटिस देकर रिहा कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से नकली ब्रांडेड उत्पादों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा सुनिश्चित होगी।


सराहनीय भूमिका:

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आनंद सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक फूलसिंह, महिला आरक्षक प्रीति मिश्रा, आरक्षक आशीष तिवारी और नीरज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------

  




Share:

सागर में नाला सफाई में बाधा बने पक्के अतिक्रमण हटाए, सड़क पर रखा सामान भी जब्त

सागर में नाला सफाई में बाधा बने पक्के अतिक्रमण हटाए, सड़क पर रखा सामान भी जब्त


तीनबत्ती न्यूज: 03 जून,2026

सागर। मानसून से पहले शहर की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने कटरा बाजार और रामपुरा वार्ड स्थित विजय टाकीज चौराहा क्षेत्र में विशेष नाला सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान नालों की सफाई में बाधा बन रहे पक्के अतिक्रमणों को हटाया गया और सड़क पर रखकर अतिक्रमण की गई सामग्री को जब्त किया गया।

---------------

वीडियो फेसबुक पर देखने क्लिक करे

डॉ. मोहन यादव देश के पहले सीएम, जिन्होंने काफिले में शामिल की EV, दिया पीएम मोदी का संदेश; कार का नंबर विकसित भारत 2047 के प्रतीक जैसा

----------------

नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देश पर शहर के प्रमुख नाला-नालियों की व्यापक सफाई की जा रही है, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या न हो। सफाई के दौरान कई स्थानों पर नालों के ऊपर स्थायी निर्माण और अतिक्रमण पाए गए, जिससे जल निकासी प्रभावित हो रही थी। निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए ऐसे अतिक्रमण हटाए और नालों में जमा गाद व कचरे को साफ कराया।



इसके अलावा अतिक्रमण विरोधी दल ने मुख्य मार्गों और बाजार क्षेत्रों में सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की। सड़क पर रखी सामग्री जब्त कर संबंधित लोगों को चेतावनी दी गई।



नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाए। साथ ही सड़क पर सामान रखकर यातायात बाधित करने वालों पर चालानी कार्रवाई भी की जाए। उन्होंने नाला सफाई में बाधा बनने वाले अस्थायी और स्थायी अतिक्रमणों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं, ताकि वर्षा ऋतु में जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

फेसबुक पर देखने क्लिक करे

ASP लोकेश सिंहा को मिलेगा पुलिस का रुस्तम जी सम्मान 2024

---------------

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि नाला-नाली सफाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगी।

------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------

  





Share:

नवागत एसपी से विधायक शैलेंद्र जैन की मुलाकात: कानून व्यवस्था और ट्रैफिक सुधार पर हुई अहम चर्चा ▪️कटर बाज गैंग पर सख्त कार्रवाई की मांग, शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

नवागत एसपी से विधायक शैलेंद्र जैन की मुलाकात:  कानून व्यवस्था और ट्रैफिक सुधार पर हुई अहम चर्चा

▪️कटर बाज गैंग पर सख्त कार्रवाई की मांग, शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर



तीनबत्ती न्यूज: 03 जून,2026

सागर। सागर जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया से विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सौजन्य भेंट कर शहर और जिले की कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विधायक ने अपराध नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

---------------

वीडियो फेसबुक पर देखने क्लिक करे

डॉ. मोहन यादव देश के पहले सीएम, जिन्होंने काफिले में शामिल की EV, दिया पीएम मोदी का संदेश; कार का नंबर विकसित भारत 2047 के प्रतीक जैसा

----------------

नाबालिगों के कटर बाज गैंग पर कार्रवाई की मांग

विधायक शैलेंद्र जैन ने शहर में सक्रिय तथाकथित ‘कटर बाज गैंग’ का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को बताया कि इस गैंग से जुड़े कुछ नाबालिग बच्चे नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं और अपने साथ रेडियम कटर जैसे धारदार उपकरण लेकर घूमते हैं, जिससे आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है।

उन्होंने ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि शहर में शांति और सुरक्षा का वातावरण कायम रह सके।

----------

फेसबुक पर देखने क्लिक करे

ASP लोकेश सिंहा को मिलेगा पुलिस का रुस्तम जी सम्मान 2024

---------------

कटरा बाजार की यातायात व्यवस्था सुधारने पर दिया जोर

बैठक में विधायक ने शहर की यातायात व्यवस्था को भी गंभीर विषय बताते हुए विशेष रूप से कटरा बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग, ऑटो और ई-रिक्शा के अनियंत्रित संचालन तथा सड़क किनारे फल-सब्जी विक्रेताओं के कारण होने वाली जाम की समस्या का मुद्दा उठाया।

उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर ठोस कार्रवाई करने का सुझाव दिया, जिससे आम लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़ें: कुशवाहा समाज के सामुदायिक भवन के प्रथम तल निर्माण का भूमिपूजन किया विधायक शैलेंद्र जैन ने

अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा पर भी हुई चर्चा

विधायक जैन ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण, पुलिस की सक्रियता और जनसुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

एसपी ने दिया कार्रवाई का भरोसा

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर नियंत्रण करना और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही यातायात व्यवस्था सुधारने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------

  




Share:

सागर के ASP लोकेश सिन्हा मध्यप्रदेश पुलिस के प्रतिष्ठित रुस्तम जी पुरस्कार के लिए चयनित

सागर के ASP लोकेश सिन्हा मध्यप्रदेश पुलिस के प्रतिष्ठित रुस्तम जी पुरस्कार के लिए चयनित


तीनबत्ती न्यूज: 03 जून ,2026

सागर। सागर पुलिस के लिए गर्व का क्षण है। जिले में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लोकेश कुमार सिन्हा का चयन मध्यप्रदेश पुलिस के प्रतिष्ठित "रुस्तम जी पुरस्कार-2024" के लिए किया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की गई है।

---------------

वीडियो फेसबुक पर देखने क्लिक करे

डॉ. मोहन यादव देश के पहले सीएम, जिन्होंने काफिले में शामिल की EV, दिया पीएम मोदी का संदेश; कार का नंबर विकसित भारत 2047 के प्रतीक जैसा

----------------

इस सम्मान के तहत एएसपी श्री सिन्हा को 50 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। रुस्तम जी पुरस्कार मध्यप्रदेश पुलिस का एक प्रतिष्ठित सम्मान है, जो उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय पुलिस सेवा, प्रभावी नेतृत्व, नवाचार, कर्तव्यनिष्ठा तथा पुलिसिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार: लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

प्रभावी कार्यशैली से मिला सम्मान

श्री लोकेश कुमार सिन्हा अपनी अनुशासित कार्यशैली, प्रभावी प्रशासनिक क्षमता, अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनोन्मुखी पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर के रूप में उनके मार्गदर्शन में जिले में अपराध नियंत्रण, संवेदनशील मामलों के त्वरित निराकरण और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

----------

फेसबुक पर देखने क्लिक करे

ASP लोकेश सिंहा को मिलेगा पुलिस का रुस्तम जी सम्मान 2024

---------------

एएसपी को मिल रही बधाईया

इस उपलब्धि पर अनुराग सुजानिया सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मचारियों ने श्री सिन्हा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री सिन्हा का यह चयन न केवल उनकी उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान है, बल्कि पूरे सागर पुलिस परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय भी है। उनकी यह उपलब्धि युवा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।


-------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------

  




Share:

बीना रिफाइनरी के विस्तार और औद्योगिक विकास के रोडमैप पर हुआ मंथन ▪️कलेक्टर के निर्देश: नए औद्योगिक क्षेत्रों के भूमि आवंटन प्रकरणों पर राजस्व अधिकारी करें शीघ्र कार्रवाई ▪️बीना रिफाइनरी के स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में 'प्लेसमेंट आधारित' रोजगारपरक प्रशिक्षण पर रहे जोर ▪️प्रस्तावित केमिकल जोन और छेवला देवरी में अतिरिक्त 50 हेक्टेयर भूमि आवंटन हेतु राजस्व और MPIDC को संयुक्त सर्वे के निर्देश

बीना रिफाइनरी के विस्तार और औद्योगिक विकास के रोडमैप पर हुआ मंथन

▪️कलेक्टर के निर्देश: नए औद्योगिक क्षेत्रों के भूमि आवंटन प्रकरणों पर राजस्व अधिकारी करें शीघ्र कार्रवाई

▪️बीना रिफाइनरी के स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में 'प्लेसमेंट आधारित' रोजगारपरक प्रशिक्षण पर रहे जोर

▪️प्रस्तावित केमिकल जोन और छेवला देवरी में अतिरिक्त 50 हेक्टेयर भूमि आवंटन हेतु राजस्व और MPIDC को संयुक्त सर्वे के निर्देश



तीनबत्ती न्यूज: 03 जून,2026

सागर:  जिले में औद्योगिक निवेश को रफ्तार देने, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीना रिफाइनरी) की विस्तार परियोजनाओं की समीक्षा हेतु आज एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बीना रिफाइनरी परिसर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर सागर श्रीमती प्रतिभा पाल ने की। बैठक में मुख्य रूप से बीना रिफाइनरी के भूमि और अन्य आवश्यकताओं सहित सागर जिले के नए प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्रों के विकास से जुड़े गंभीर विषयों पर चर्चा की गई।

 ---------------

वीडियो फेसबुक पर देखने क्लिक करे

डॉ. मोहन यादव देश के पहले सीएम, जिन्होंने काफिले में शामिल की EV, दिया पीएम मोदी का संदेश; कार का नंबर विकसित भारत 2047 के प्रतीक जैसा

----------------

बैठक में एम पी आई डी सी कार्यकारी संचालक प्रतुल चंद्र सिन्हा ने एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जिले में विभाग की गतिविधियों और औद्योगिक क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने अवगत कराया कि सागर जिले में वर्तमान में स्थापित औद्योगिक क्षेत्र सिदगुंवा एवं आई.आईके.डी. बीना सफलता पूर्वक संचालित हैं। इसके साथ ही, स्थापनाधीन नए औद्योगिक क्षेत्र -मासवासी ग्रांट (तहसील सागर) तथा करमपुर (तहसील खुरई) के विकास को लेकर भी उन्होंने संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की।

यह भी पढ़ें: जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार: लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

औद्योगिक क्षेत्रों के लिए जल आवंटन को लेकर दिए कड़े निर्देश

बैठक में नए औद्योगिक क्षेत्रों की भविष्य की पानी की आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। कार्यकारी संचालक श्री सिन्हा ने बताया कि,औद्योगिक क्षेत्र मासवासी ग्रांट में 100 एम.एल.डी.  जल की आवश्यकता होगी।इसी प्रकार करमपुर एवं छेवला देवरी के औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 3-3 एम.एल.डी. जल की आवश्यकता होगी।

इस महत्वपूर्ण मांग पर त्वरित एक्शन लेते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने मौके पर मौजूद जल संसाधन विभाग एवं जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इन प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्रों हेतु जल की उपलब्धता का सटीक आंकलन करें और जल आवंटन की संभावनाओं को तलाशते हुए तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।


बिजली सब-स्टेशन के लिए संयुक्त सर्वे और एस्टीमेट के आदेश

औद्योगिक क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति को इसके लिए बैठक में सब-स्टेशन की स्थापना पर भी चर्चा हुई। इन क्षेत्रों में 232 के.वी.ए. और 132 के.वी.ए. के विद्युत सब-स्टेशनों की आवश्यकता को देखते हुए कलेक्टर ने संभागीय अभियंता को निर्देश दिए कि वे एम.पी.आई.डी.सी. के तकनीकी अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से मौका-मुआयना करें। सर्वे के आधार पर जल्द से जल्द तकनीकी एस्टीमेट तैयार कर आवश्यक स्वीकृतियां और अनुमतियां प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की जाए।


भूमि आवंटन और हस्तांतरण पर राजस्व विभाग को समय-सीमा की हिदायत

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने मासवासी ग्रांट, करमपुर और छेवला देवरी के भूमि आवंटन और भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों की भी गहन समीक्षा की। उन्होंने मौके पर उपस्थित राजस्व विभाग के अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि औद्योगिक विकास से जुड़े भूमि आवंटन के इन सभी मामलों में आ रही कानूनी व प्रशासनिक अड़चनों को दूर कर शीघ्र बेदखली व हस्तांतरण की वैधानिक कार्यवाही पूर्ण की जाए, ताकि निवेश के काम में कोई देरी न हो।


केमिकल जोन और अतिरिक्त 50 हेक्टेयर भूमि के लिए संयुक्त सर्वे

बैठक में कार्यकारी संचालक एमपीआईडीसी द्वारा भविष्य के उद्योगों के लिए 'केमिकल जोन' हेतु भूमि चिह्नित करने तथा छेवला देवरी में अतिरिक्त 50 हेक्टेयर भूमि आवंटन का अनुरोध किया गया। इस पर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने निर्देश दिए कि एमपीआईडीसी के अधिकारी और संबंधित क्षेत्र के राजस्व अधिकारी (एसडीएम व तहसीलदार) आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से मौका मुआयना करें और उपयुक्त भूमि को जल्द से जल्द चिह्नित कर आवंटन की प्रक्रिया शुरू करें।

बैठक में बीना रिफाइनरी की विस्तार परियोजनाओं पर भी बात हुई। आगासोद मार्ग व खिमलासा फाटक निर्माण के संबंध में चर्चा की गई। स्थानीय विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व (सी एस आर) के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि सीएसआर गतिविधियों को अधिक पारदर्शी और जनोपयोगी बनाने के लिए तत्काल जिला स्तरीय सीएसआर समिति की बैठक आयोजित की जाएं।

स्किल डेवलपमेंट (कौशल विकास) प्रोजेक्ट की समीक्षा के दौरान कलेक्टर  ने वर्तमान में प्रशिक्षित युवाओं के प्लेसमेंट की वास्तविक स्थिति जानी। उन्होंने रिफाइनरी प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में केवल वही प्रशिक्षण दिए जाएं जो सीधे रोजगार या स्वरोजगार से जुड़े हों (रोजगारपरक प्रशिक्षण) और युवाओं का शत-प्रतिशत प्लेसमेंट सुनिश्चित हो सके।


बैठक के दौरान क्षेत्र की कानून व्यवस्था, सुगम यातायात और बुनियादी ढांचे से जुड़ी प्रमुख मांगें सामने आईं, जिन पर कलेक्टर ने बेहद सकारात्मक रुख अपनाया।मालथौन से मेलुआ चौराहा तक फोरलेन सड़क निर्माण की मांग पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए। यातायात के सुचारू संचालन और भारी वाहनों के दबाव को देखते हुए रेलवे ओवर ब्रिज के शीघ्र निर्माण हेतु रेलवे और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समन्वय के साथ काम करने को कहा गया।

ये हुए शामिल

बैठक में पुलिस अधीक्षक  अनुराग सुजानिया, एसडीएम रवीश श्रीवास्तव , अमन मिश्रा, महाप्रबंधक उद्योग विभाग श्रीमती मंदाकिनी पांडे, बीना रिफाइनरी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री के.के. दास, सीजीएम (एच आर) श्री शिरीष चांडेकर, जीएम (एच आर) श्री रोहित यादव, डीजीएम (एच आर) श्री के.पी. मिश्रा, सीनियर मैनेजर श्री वी. प्रणीथ रेड्डी, प्रोजेक्ट इंचार्ज श्री ए.एन. श्रीराम सहित जिला प्रशासन, राजस्व, विद्युत मंडल और जल प्रदाय विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे।


-------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------

  




Share:

www.Teenbattinews.com

Archive