संवैधानिक संस्थाओं को कठपुतली की तरह नचाया जा रहा है : कांग्रेस
तीनबत्ती न्यूज: 14 जून, 2026
सागर: जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा पर कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी पूर्व सांसद व गांधीवादी बहन मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को रद्द करने के लिए भाजपा को दोषी ठहराया है। आज कांग्रेस ने सागर में मीडिया से चर्चा की।
शहर अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि देश में जनता की और विपक्ष की आवाज अब संवैधानिक संस्थाएं भी नहीं सुन रही हैं वह भाजपा के इसारे पर कठपुतली की तरह नाच रही हैं मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन निरस्त होना एक उम्मीदवार के साथ अन्याय का मामला नहीं है बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया निष्पक्ष चुनाव और संवैधानिक मूल्यों पर भी कड़ा प्रहार है । जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग संघार, कांग्रेस महासचिव व प्रभारी हरीश चौधरी वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खाव अभिषेक मनु सिंघवी सहित अनेक नेता इस मांग को उठा रहे हैं की जिस निजी परिवाद का उल्लेख किया जाता है उसमें नटराजन जी अभियुक्त नहीं है उन्हें प्रतिवादी के रूप में दर्शाया गया है और दोनों की स्थिति कानून अलग मानता है एवं जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 33 ए और फॉर्म 26 की व्यवस्था का उद्देश्य उन आपराधिक मामलों की जानकारी प्राप्त करना है जिसमें उम्मीदवार के विरुद्ध विधिवत अपराधिक कार्यवाही चल रही हो लेकिन चुनाव आयोग की रणनीति प्रावधानों की भावना और व्याख्या से मेल नहीं खा रही है महेश जाटव ने कहा कि चुनाव आयोग के कृत्य से किसी भी उम्मीदवार के लिए अनिश्चिता और मनमानी की स्थिति पैदा कर सकता है
पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि लोकतंत्र केवल मतदान की प्रक्रिया का नाम नहीं है लोकतंत्र का अर्थ सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को समान अवसर निष्पक्ष व्यवहार और कानून की समक्ष समान संरक्षण प्रदान करना होता है । अभी आपने बंगाल में किस तरह जनमत लूटा गया देखा और उन चुनाव में जिन ईवीएम मशीनों का उपयोग किया गया वह जहां रखी थी उनमें आग लगा दी गई।
पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन जैसी साफ सुथरी छवि वैचारिक प्रतिबद्धता और जन सेवा के लिए समर्पित नेता को चुनावी प्रक्रिया से बाहर किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है बड़े आश्चर्य की बात है कि नामांकन रद्द होने पर चुनाव आयोग कोर्ट यहां तक की राष्ट्रपति तक से बात रखने का मौका नहीं दिया जा रहा है
वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सुहाने ने कहा कि संविधान लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी का संघर्ष ऐसे ही जारी रहेगा क्योंकि लोकतंत्र केवल चुनाव से नहीं बल्कि निष्पक्ष चुनाव से चलता है ।
आई टी सेल का वारियर अभियान
इंदौर से पधारे आईटी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष अविरल हरि जैन ने बताया कि प्रदेश भर में सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रोग्राम शुरू हुआ है संभवत है यह बढ़ाया भी जा सकता है इसका उद्देश्य जनमानस में कांग्रेस की विचारधारा के साथ-साथ जिन लोगों को चाहे वह किसी भी उम्र के हो वह अच्छे फोटोग्राफर हो या ययासाठी खबरें लिखना जानती हो वीडियो बनाना जानते हो उनकी प्रतिमाओं को निखारने एवं मंच देने का कार्य किया जाएगा।पत्रकार वार्ता का संचालन युवा कांग्रेस नेता राहुल चौबे एवं आभार प्रवक्ता कमलेश तिवारी ने माना।
ये रहे शामिल
इस अवसर पर पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे,आनंद हैला, नरेंद्र मिश्रा, नीलेश अहिरवार, निखिल चौकसे,पीयूष अवस्थी,लकी रजक, महेश अहिरवार,ऋषभ जैन शहर अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे ।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें